जमशेदपुर:टाटानगर स्टेशन पर कई महीनों से बंद 8 वाटर वेडिंग मशीन को हटाकर चक्रधरपुर मंडल के रेल अधिकारी फस गए मशीन संचालक विकास गुप्ता ने मंडल के डीसीएम सौगत मित्रा व टाटानगर केसीसीआई अंजनी कुमार राय समेत अन्य के खिलाफ रेलवे अदालत में शिकायत वाद दायर कराया था रेलवे कोर्ट ने छानबीन व कार्रवाई का आदेश रेल पुलिस को दिया है
अदालत के आदेश पर रेल थाना के इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी खान ने जांच शुरू कर दी है उन्होंने वाणिज्य रेल अधिकारी व मशीन संचालक से घटना की जानकारी ली
संचालक के अनुसार रेलवे ने मशीन हटाने का नोटिस नहीं दिया था और अनियमित ढंग से हटाने के कारण लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई टाटानगर में आठ समेत चक्रधरपुर मंडल स्तर पर 19 वाटर वेल्डिंग मशीन रेलवे की मनमानी के कारण बर्बाद हो गया
जमशेदपुर:सिदगोड़ा थाना अंतर्गत गुरुवार को एग्रिको में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना गुरुवार 3 बजे की है. घटना के बाद चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया, जिसे सिदगोड़ा पुलिस ने विरासत में ले लिया
जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार सिदगोड़ा निवासी सचदेव सेनापति साकची की ओर जा रहा था, तभी लिट्टी चौक से सिग्नल की ओर आ रहे ट्रक की चपेट में युवक आ गया. ट्रक का पिछला चक्का युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक सचदेव उर्फ मिट्ठू प्राइवेट में कंस्ट्रक्शन का काम करता था. घटना की सूचना पाकर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. युवक के परिजन भी घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंच गए थे और रोने- बिलखने लग गए, जिन्हें स्थानीय लोग सांत्वना देने में लगे हुए थे.
सरायकेला:जमशेदपुर तख्त हरमिंदर साहिब पटना के प्रबंधक समिति के नए अध्यक्ष जगजीत सिंह सोही से आज बीर खालसा दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू ने मिलकर अध्यक्ष पद पर चुने जाने और नव वर्ष की बधाई दी।
( भरत सिंह की रिपोर्ट )
रविंदर सिंह रिंकू ने विश्वास जताते हुए कहा कि जगजीत सिंह सोही जी अपने पद पर रहते हुए एक कुशल निर्देशन के तहत हरमिंदर साहिब की गरिमा को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे और समस्त सिख समुदाय को जोड़ कर चलने का कार्य बखूबी करेंगे।
पूरे सिख समाज की ओर से नए कार्यभार के लिए शुभकामनाएं दी गई
रविंद्र सिंह रिंकू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि एक कर्तव्य और निष्ठावान व्यक्ति इस पद पर आसित है जिससे पूरे समाज मे एक सकारात्मक सोच एवं ऊर्जा का प्रसार होगा और मैं पूरे सिख समाज की ओर से उन्हें इस नए कार्यभार के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।
जमशेदपुर । सोमवार की सुबह तड़के पूर्वी सिंहभूम जिला के मुसाबनी प्रखंड के अंचलाधिकारी राम नरेश सोनी (42) का निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मुसाबनी स्थित उनके आवास पर हार्ट अटैक आई थी जिसके बाद तत्काल इलाज के लिए उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया।
टाटा मुख्य अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के दौरान ने मृत घोषित किया। घटना की सूचना पाकर जिले के उपायुक्त विजया जाधव मुख्य अस्पताल पहुंची। इसके बाद जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे।
जमशेदपुर: 2 महीने से लापता छात्र का शव आज बरामद किया गया। छात्रा बीएचयू में पड़ता था। जमशेदपुर के मानगो के जाकिरनगर के रहने वाले संजय सोरेन का शव दो महीने बाद घर से 10 किलोमीटर की दूरी पर बरामद किया गया। शव के पास ही मोबाइल भी बरामद किया गया। जिससे उसकी पहचान की गई। परिजनों ने इस मामले पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों ने आजाद नगर थाने में 2 घंटे तक हंगामा किया।पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। सिटी एसपी के आश्वासन के बाद उन्हें वापस भेजा गया।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
परिवार वालों ने शव को लेकर थाने में ही विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाह रही थी। घर वाले इसका विरोध कर रहे थे। आजाद नगर थाना के गेट के सामने शव को रखा गया। आदिवासी समुदाय के नेता दिनकर कश्यप के नेतृत्व में थाना पहुंचे लोग ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पहले डीएसपी पटमदा सुमित कुमार बातचीत के लिए आए लेकिन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी। उन लोगों ने स्पष्ट कह दिया कि जब तक गिरफ्तारी नहीं तब तक शव नहीं उठेगा।
संजय सोरेन 19 अक्टूबर से लापता था। परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके लापता होने के ठीक 2 महीने के बाद 19 दिसंबर को उसकी स्कूटी एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलदांगा में मिली थी। इस मामले में पुलिस से शिकायत के बाद भी परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। परिजनों नहीं स्कूटी की भी तलाश की थी।
परिजनों के आरोप के बाद पुलिस एक्शन मोड में आई है।जिसके बाद खोजी कुत्ते का सहारा लिया गया। कुत्ता एक जगह आकर रुक गया था। गुरुवार को उसकी लाश मिली। मृतक संजय के भाई जयराम सोरेन ने कहा कि स्कूटी उन लोगों ने ढूंढी, कपड़ा और जूता उन्हीं लोगों ने ढूंढा। अब शव को भी उन लोगों ने ही ढूंढ निकाला। इस दरमियान पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
पुलिस को संजय को खोजने में मदद करनी चाहिए उस पुलिस ने परिजनों पर ही शक जाहिर किया और उनसे ही पूछताछ की। स्कूटी मिलने के बाद उसे थाना तक ले जाने की जहमत पुलिस ने नहीं की। उन लोगों ने ही बरामद स्कूटी को थाना तक पहुंचाया। पुलिस का यह उदासीन रवैया उसके प्रति अविश्वास पैदा किया है।
शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे अक्टूबर महीने में जब से वह लापता था तभी मार दिया गया होगा। उसके मोबाइल से शव की पहचान की गई। शव की स्थिति को देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को जलाया गया होगा और जल नहीं पाने के कारण अधजली अवस्था में उसे छोड़कर अपराधी फरार हो गए।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अपहरण का मामला सामने आया है. वहीं परिजनों का कहना है कि बिरसानगर के ही गुरूड़बासा के शिवा सांडिल ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भागाया है. उसके खिलाफ परिवार के सदस्यों ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
यज्ह घटना 25 दिसंबर की शाम की है. जहां नाबालिग अपने घर पर ही थी. अचानक शाम को वह गायब हो गयी. जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. नहीं मिलने पर बिरसानगर थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. वहीं पुलिस ने बताया की मामले में नाबालिग की खोजबीन जारी है. दोनों के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है. जिससे दोनों का पता लगाया जा सके.
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती में उत्पाद विभाग ने बुधवार की रात छापामारी की है। उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी कर यहां से अवैध शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
उत्पाद विभाग की टीम के साथ जिले की क्यूआरटी टीम भी सहयोग कर रही थी। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छापामारी में 750 मिलीलीटर वाली किंग्स गोल्ड व्हिस्की की 16 बोतल, साढ़े 600ml वाली किंगफिशर बियर की 27 बोतल बरामद हुई है। 10 लीटर महुआ की शराब बरामद हुई है। बता दें कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर विभाग की ओर से उरांव बस्ती में छापामारी की कार्रवाई की गयी.
जमशेदपुर, 28 दिसंबर- शौंडिक कल्याण परिषद् के तत्वावधान में बुधवार को 81, स्ट्रेट माइल रोड, साकची में लिट्टी पार्टी सह समाज की भावी रुपरेखा तय करने के लिए एक गोष्ठी का किया गया. उक्त कार्यक्रम में भारतीय ओबीसी मोर्चा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष नन्दलाल साहू का अभिनन्दन किया गया
सभा को सम्बोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि शौंडिक समाज के सदस्यों की संख्या झारखण्ड में दूसरे अन्य समाज की तुलना में काफी अधिक है. हमारे समाज मैं एक से बढ़कर एक क्षमतावान लोग हैं परन्तु दुर्भाग्य की बात है आपसी समनव्य व एकता के आभाव में बिखरे हुए हैं. समाज को संगठित करने के लिए नए- पुराने सभी सदस्यों को आपसी मतैक्य को भूलकर एक मंच पर आना होगा. शौंडिक समाज अगर संगठित हो जाएगा तो हम प्रदेश के किसी भी विधायक को हराने – जिताने की क्षमता रखते हैं. समाज की स्थापना काल से लेकर वर्तमान स्तिथि की विस्तार से जानकारी वरिष्ठ सदस्य सह टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कोषाध्यक्ष प्यारेलाल सह ने कहा एक समय था की एक्किकृत बिहार व झारखण्ड प्रान्त के दूसरे जिलों के सामाजिक संगठन शौंडिक समाज जमशेदपुर के संगठनात्मक क्षमता व कार्यकर्म करने के तरीके का उदहारण दिया करते थे, वहीँ आज हमारा संगठन केवल पिकनिक तक सिमट गया है. आपसी विवाद के कारण संगठन सुप्त हो गया है. उन्होंने संस्थापक सदस्य स्व. हजारी साव, रामलगन साव, गंगा प्रसाद गुप्ता, योगेंद्र परिहार जैसे स्वनामधन्य लोगों के संगठन में दिए गए योगदान की चर्चा की. उन्होंने संगठन को पुनर्जीवित करने के प्रयास करने वाले सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्ण कार्यकारी गठन के लिए तीन सदस्य वाली एडहॉक समिती बनाया जाय जो तय समय मैं सभी से चर्चा कर नयी कार्यकारिणी को स्वरुप दे व् संगठन को मजबूत करें. दिनेश प्रसाद ने कहा की समाज हित में पहले भी उनका पूर्ण सहयोग था व आगे भी उसी तन्मयता व् लगन के साथ खड़े रहेंगे. अधिवक्ता अरुण कुमार, गोवर्धन साह, दयानन्द मंडल, विनोद प्रसाद, शशि नाथ साहा, रविंद्र साहा, अमित साहू, शैलेश कुमार, विकाश दस, आदि वक्ताओं ने भी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने पर जोर देते हुए हर सहयोग करने का पक्ष रखा. कार्यकर्म का संचालन बागबेड़ा पंचायत के पंसस सुनील कुमार गुप्ता ने किया. अतिथियों का स्वागत अरुण कुमार प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन गोपाल प्रसाद ने किया. कार्यक्रम में ज्योति प्रसाद, विनोद प्रसाद, प्रदीप साहू, परमानन्द प्रसाद, शिवम् साहू, प्रदीप प्रसाद, परमानन्द प्रसाद, विनय भूषण, धीरज साहू, राजेश्वर प्रसाद, कार्तिक लाल, अंकित साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
एक तरफ हेमंत सरकार 3 वर्ष के पूरे होने पर अपनी उपलब्धियां गिना रही है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जनाक्रोश रैली के माध्यम से राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर: गुरुवार को जमशेदपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जनाक्रोश रैली निकाली गई और राज्य सरकार पर निशाना साधा
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री बनने से पहले इसी जमशेदपुर की धरती पर शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल से कहा था कि आप लोग मुझे मुख्यमंत्री बना दो मैं प्रति वर्ष 5 लाख युवाओं को रोजगार दूंगा और रोजगार नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ता दूंगा लेकिन सरकार बनने के 3 वर्ष के पश्चात भी हेमंत सरकार अपने वादों पर खड़ा नहीं उतर सकी ऐसे में राज्य के युवाओं में आक्रोश है और इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जन आक्रोश रैली निकाली है
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश है और इसका परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा अगर आप राज्य के युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते तो अपना पद छोड़ दीजिए अन्यथा राज्य के युवा पद छोड़ने पर मजबूर कर देंगे
यह रैली भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से साकची तक निकाली गई
पटमदा: बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र के केंदडीह गांव के पास सातनाला रोड पर अचानक एक चलती कार में आग लगने से उसपर सवार लोग बाल-बाल बच गए। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार पर 5 या उससे अधिक महिला-पुरूष सवार थे और सभी लोग हाथीखेदा मंदिर से पूजा कराने के बाद एक स्विफ्ट डिजायर कार से जमशेदपुर की ओर लौट रहे थे। बताते हैं कि अचानक केंदडीह गांव के पास कार से धुआं निकलते देख चालक ने कार को खड़ी की और आग लगते देख सभी लोग तुरंत कार से उतरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बताते हैं कि कार पर मोबाइल फोन समेत अन्य सामान गाड़ी में ही छूट गया और कार धू-धूकर जलती रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पटमदा के सर्किल इंस्पेक्टर हीरालाल महतो व बोड़ाम थाना के पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई की। इस संबंध इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना में किसी तरह की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि बोड़ाम सातनाला रोड पर इन दिनों जगह-जगह पर ग्रामीणों द्वारा पुआल (जिसमें धान का कुछ अंश बचा हुआ रहता है, ढूंढ़ी पुआल) सड़कों पर बिछा दिया गया है जो संभवतः उक्त कार के नीचे जमा हो गया था और उसकी वजह से ही आग लग गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई