ससुराल में बेटी की मौत,, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, पिता को अभी तक नहीं दिखी न्याय की एक भी किरण।

दहेज हत्या का मामला: बेटी की मौत पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, कानून की प्रक्रिया में फंसा न्याय

एक दर्दनाक घटना में, एक बेटी की ससुराल में फंदे से लटका मिली मृत्यु शरीर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बेटी के माता-पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को मारकर टांग दिया है, लेकिन कानून की प्रक्रिया में फंसा न्याय उन्हें अभी तक नहीं मिल पाया है।

मृतक के माता-पिता का आरोप

मृतक के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने कई बार उन्हें ससुराल वालों की प्रताड़ना के बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बात इतनी बढ़ जाएगी।

लौटती लड़की को न्याय की आस

मृतक के माता-पिता का कहना है कि वे अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन कानून की प्रक्रिया में उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनकी बेटी को न्याय दिलाया जाए और ससुराल वालों को सजा दी जाए।

क्या कहता है कानून?

भारतीय दंड संहिता की धारा 304B के तहत, यदि कोई महिला अपने विवाह के सात साल के भीतर अस्वाभाविक परिस्थितियों में मरती है, तो उसके पति और ससुराल वालों को दहेज हत्या का आरोपी माना जाता है।

वही इस मामले में, पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज तो किया है और जांच भी शुरू की है।परन्तु संतोष जनक नहीं है।
लड़की पक्ष में वरीय पदाधिकारी ग्रामीण एसपी से इस विषय पर पुणे गंभीरता से जांच करने का अपील की है। जिससे मृतक को न्याय मिल सके।

वही आपको जानकारी के लिए बताते चले की जिले के सदर हॉस्पिटल की एक कर्मचारी द्वारा पोस्टमार्टम हाउस जाकर कैसे को रफा दफा करने की भी कोशिश की गई है।
अगर ऐसा है तो कहीं ना कहीं राजस्थानी कव्वाली थाना सदर हॉस्पिटल पर भी सवाल उठ रहे हैं ….?

क्या हो सकता है आगे?

इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस और अदालत की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। मृतक के माता-पिता को न्याय दिलाने के लिए समाज और मीडिया को भी आगे आना होगा।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट बालिकाएं हुई सम्मानित

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बालिकाएं हमारे देश का भविष्य उन्हें अच्छे शिक्षा देकर ही सशक्त बनाया जा सकता है:- उपायुक्त

24 जनवरी 2024 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और उनके सशक्तिकरण व मानवाधिकारों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करना है तथा बालिकाओं के सामने आने वाली असमानताओं को उजागर करने और उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व सहित जागरूकता को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में चर्चा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त ने 10th/12 th में उत्कृष्ट बालिकाओं प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया एवं पांचवीं से छठवीं में, आठवीं से नौवीं एवं 10th से 11th में बालिकाओं के शत प्रतिशत स्थानांतरण वाले विधालय को पुरस्कृत किया गया। साथ ही इस दौरान उपायुक्त ने आए हुए सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि बालिकाएं हमारे देश का भविष्य है उन्हें शिक्षित करना हमारी जिम्मेवारी होती है अतः सभी अभिभावक एवं बच्चियों से अनुरोध है कि वह अपने सभी शिक्षा का समय पूर्ण करें एवं भविष्य में एक शिक्षित एवं सशक्त महिला बनकर निखरे। इसी कड़ी में उपायुक्त ने बताया कि आज भी हमारे समाज में बेटे एवं बेटियों में भेदभाव की दृष्टि से देखा जाता है, उच्च वर्ग निम्न वर्ग तथा लिंग में भेद किया जाता है जिसके परिणाम स्वरुप हमारे समाज पर बुरा असर होता है और इन सब बधाओं को खत्म करने के लिए शिक्षा ही एकमात्र जरिया है। एक शिक्षित महिला ना केवल अपने अपितु वह अपने पूरे परिवार को शिक्षित करने में अहम् भूमिका निभाती हैं इसलिए हर माता-पिता एवं शिक्षक का यह दायित्व बनता है कि वह बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करें जिससे एक बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।

उक्त अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा,सभी विद्यालय के शिक्षक, कर्मी एवं बालिकाएं, अभिभावक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने ली एकता शपथ।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार की अध्यक्षता में आज शपथ समारोह का आयोजन जिले के अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच किया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वीं के जयंती के अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित सभी कार्यालय कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को बताया।

इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कार्यालय कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि, जिले के सभी नागरिकों का फर्ज है कि वह अपने देश की एकता और अखंडता बनाए रखें। तथा अपने देश का नाम रौशन करें।

Rajnagar suicide: पंखे के सहारे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Rajnagar suicide: पंखे के सहारे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राजनगर: राजनगर थाना क्षेत्र एक खबर सामने आ रही है जहां पर सुखदेव ज्योतिषी नाम के एक युवक ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

जानकारी के मुताबिक हेंसल निवासी जानेमाने जयोतिष शास्त्र के ज्ञाता बबलु ज्योतिषी के 30 वार्षिय पुत्र सुखदेव ज्योतिषी ने अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

मृतक के परिजनों ने बताया कि रात में अपने माता- पिता और छोटे भाई सभी एक साथ मिल कर खाना खाये, और वह अपने कमरे में सोने चला गया. आज सुबह 6:00 बजे उसके कमरे का दरवाजा खोला तो देखा सुखदेव पंखे से लटका हुआ है,

वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की जांच कर रही है

मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव जोयतिषी की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी. उनकी 5 वर्ष एक बेटी और 2 वर्ष एक पुत्र है, और तीन दिन पहले उसकी पत्नी चंपा ज्योतिषी अपने दोनो बच्चों के साथ मायके (हड़ीयान) गई हुई थी. घर पर सुखदेव के माता- पिता, दादी और एक छोटा भाई था.

हाईवा ऑनर एसोशिएशन चांडिल द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित जल छिड़काव किया शुरु ।

सरायकेला रिपोर्ट

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के आमजनता राहिगिर् चांडिल रेलवे स्टेशन में विभिन्न प्लांट के कोयला आयरन का रैक लगता है ,लोडिंग अनलोडिंग होने के कारण कोयला ओर आयरन का डस्ट धूल उड़कर पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। विगत वर्ष पहले दक्षिण पूर्वी रेलवे आद्रा डिविजन द्वारा स्प्रिंकल लगाया गया था ,जो पूर्व में खराप पड़े है।ओर प्रदूषण फैला रहा हे । दक्षिण पूर्वी रेलवे विभाग को रैक के माध्यम से करोड़ों रुपया विभिन्न प्लांट से रेविन्यु मिलता है । पर आमजनता और राहिगीर के लिए कोई सुरक्षा बेबस्था उपलब्ध नहीं कराया गया । जिसको देखते हुए ।
आज हाईवा ऑनर एसोशिएशन चांडिल द्वारा पितकी रेलवे फाटक व आसपास क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित जल छिड़काव शुरु किया।

टाटा पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग 32 स्थित धर्मकांटा चिगड़ीडीह से पितकी रेलवे गेट के आसपास 20 स्प्रिंकल के माध्यम से करीब एक किलोमीटर तक नियमित पानी का छिड़काव कार्य शुरु किया गया।

शनिवार को चांडिल के उप प्रमुख रामकृष्ण महतो, लुपुंगडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ सिंह, रसुनिया के मुखिया मंगल माझी, चांडिल के मुखिया मनोहर सिंह, पितकी के ग्राम प्रधान गौरी शंकर सिंह व रूचाप पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बनु सिंह सरदार द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर जल छिड़काव कार्य का शुभारंभ किया गया।

एसोशिएशन के राजू सिंह ने कहा कि आज प्रथम चरण से राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर नियमित जल छिड़काव किया जायेगा। दूसरी चरण में पितकी रेलवे फाटक से रैक यार्ड तक करीब 40 स्प्रिंकल लगाने का काम शुरू किया गया है। इस अवसर पर विश्वनाथ गोप, मनोज सिंह, पाल, शांति हालदार आदि उपस्थित थे।

वाइट: लुपुंगडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि । भोला सिंह सरदार ।

वाइट: प्रफुल सिंह , चांडिल हाईवा ऑनर एसोशियाशन

राजनगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता भारी मात्रा में अवैध शराब तीन गाड़ियों के साथ एक युवक पुलिस की गिरफ्त में

राजनगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता भारी मात्रा में अवैध शराब तीन गाड़ियों के साथ एक युवक पुलिस की गिरफ्त में

राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

एक तरफ होली महापर्व की तैयारी और दूसरी ओर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी

मंगलवार 7 मार्च को जहां लगभग पूरा देश होली महापर्व की तैयारियों में जुटा है वही पुलिस अवैध शराब के कारोबार को बंद करने में जुटी है

राजनगर: मंगलवार दिनांक 7 मार्च को राजनगर के राजगढ़ ग्राम में कुछ लोगों द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब को स्कॉर्पियो वहां से उतार कर अपने घर में रखे जाने की गुप्त सूचना मिली

गुप्त सूचना मिलने के पश्चात उच्च अधिकारी के निर्देश पर राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार द्वारा छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया

गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी चंदन कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर पहुंचने के पश्चात 3 लोगों द्वारा एक स्कॉर्पियो से शराब की पेटी उतार कर अपने घर के अंदर रखते हुए पाया गया

वहीं पुलिस को आता देख तीनो लोग भागने की कोशिश करने लगे जिसमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया भागने के क्रम में पुलिस दल के द्वारा सिकंदर कुंभकार उर्फ सीकन, पिता कपूर चंद्र कुंभकार, सा०-रांजड़, पो०-गोविंदपुर, थाना- राजनगर, जिला- सरायकेला खरसावां को पकड़ लिया गया तथा दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिसकी तलाश जारी है जल्द ही उससे भी गिरफ्त में ले लिया जाएगा

फरार आरोपी में 1.निताई कुंभकार पिता नामालुम,पता-रांजड़ा जिला सरायकेला खरसावां थाना- राजनगर 2. महेश कुंभकार, पिता-निताई कुंभकार पता-रांजड़ा, जिला सरायकेला खरसावां, थाना- राजनगर

उक्त छापेमारी अभियान में जप्त की गई अवैध सामग्री

1. 08 पेटी king fisher ( 650ML प्रति बोतल ) कुल 96 बोतल

2.16 पेटी kings gold ( 750ML प्रति बोतल ) कुल 193 बोतल अंग्रेजी शराब

3.एक स्कॉर्पियो गाड़ी JH05DB-6469

4.Activa 6G काले रंग की स्कूटी JH05CX-8929

5.बजाज पल्सर मोटरसाइकिल JH05CB 6496

छापेमारी अभियान दल में शामिल पुलिस बल

1. चंदन कुमार राजनगर थाना प्रभारी

2. पु०अ०नि०-रोशन कच्छप राजनगर, थाना

3. स०अ०नि०-शिव कुमार पासवान, राजनगर थाना

4. म०स०अ०नि०-सिनगो हेंब्रम, राजनगर थाना

5. आ०-513 दीपक कुमार, राजनगर थाना

6. आ०-636 प्रमोद कुमार यादव एवं राजनगर थाना सशस्त्र बल

तिरुलडीह में दो मोटरसाईकल चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा…

तिरुलडीह में दो मोटरसाईकल चोर को चोर ग्रामीणों ने धर दबोचा…

चांडिल

तिरुलडीह

पातकुम गांव के पास ग्रामीणों ने मोटरसाइकल चोर को धर दबोचा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोर को पकड़े जाने की खबर सामने आई है जहां तिरुलडीह से मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे दो चोर को पातकुम गांव के पास ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. 

पकड़ाए चोरों में आदित्यपुर सालडीह बस्ती के रहने वाले धीरज कुमार तांती और सूरज सोय उर्फ डाकू शामिल है. दोनों शातिर चोर हैं. इसके पास से चोरी की गई पल्सर बाइक के अलावा चाभियों का गुच्छा, दो मोबाइल और नकद नौ हजार रुपये बरामद किया गया है. मीडिया को जानकारी देते हुए चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं. इस दौरान ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरभ कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे.

तिरुलडीह स्टेशन के समीप से दोनों ने तिरुलडीह के हेडेमुडीगांव के रहने वाले त्रिलोचन कालिंदी की पल्सर बाइक (जेएच 05बीजेड 2724) की चोरी की. इसके बाद ईचागढ़, चौका के रास्ते भागने लगे. तिरुलडीह पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना ईचागढ़ थाना की पुलिस को दिया. ईचागढ़ पुलिस ने पातकुम में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों चोर को मोटरसाईकिल समेत पकड़ लिया. 

जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पहले आदित्यपुर से एक मोटरसाईकिल की चोरी कर भागे थे. चोरी किए मोटरसाईकिल को कहीं बेचकर वापसी में तिरुलडीह से फिर एक मोटसाईकिल चोरी कर जा रहे थे.आदित्यपुर से चोरी गए मोटरसाईकिल को बरामद नहीं किया जा सका है.

सेवा,संघर्ष,और बलिदानसबसे पहले हिंदुस्तान !! संकल्प के साथ रायपुर में समाप्त हुआ तीन दिवसीय महा अधिवेशन,

सेवा,संघर्ष,और बलिदान
सबसे पहले हिंदुस्तान !! संकल्प के साथ रायपुर में समाप्त हुआ तीन दिवसीय महा अधिवेशन,

छत्तीसगढ़

रायपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85 वें अधिवेशन , छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में की गई

इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम सांसद/ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा के साथ संसदीय क्षेत्र के पीसीसी डेलीगेट महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए

कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से कहा गया कि किसान और कृषि हमारे देश की रीढ़ हैं। मौजूदा केंद्र की मोदी सरकार में इनकी लगातार उपेक्षा हो रही है। कांग्रेस सदैव किसानों, मजदूरों, गरीबों व वंचितों के विकास के लिए संकल्पित रही है और आगे भी रहेगी, ताकि समग्र भारत का विकास हो सके। महाधिवेशन में कई अहम फैसले लिये गए जो पार्टी को और मजबूती के साथ स्थापित करेगी, साथ ही महिलाओं, एसटी, एससी, ओबीसी और, अल्पसंख्यकों, को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त करने की सोच केवल कांग्रेस के पास है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने पार्टी को नई दिशा देने का काम किया है, महाधिवेधन के बाद पार्टी का हर कार्यकर्ता जोश और उत्साह से लबरेज है। सभी कांग्रेस जन संकल्पित है
हम लड़ेंगे भी, आगे बढ़ेंगे भी

झालदा में भाजपा की नीति यात्रा का शुभारंभ किया

झालदा में भाजपा की नीति यात्रा का शुभारंभ किया

झारखंड

सिल्ली

नीति यात्रा का शुभारंभ पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और जयपुर विधानसभा विधायक नरहरि महतो ने झालदा गोकुलनगर पंचशहीद प्रतिमा और झालदा चूनाभट्टी चौराहे पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया

इस अवसर पर जिला महामंत्री शंकर महतो झालदा ब्लॉक 1 व 2 सहित क्षेत्र के अन्य नेता उपस्थित रहे।

यात्रा केसंबंध में सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि पुरुलिया जिला भाजपा के आह्वान पर जिले के चार स्थानों झालदा, बलरामपुर, रघुनाथपुर और हुडा में एक साथ नीति यात्रा शुरू की.

मिली जानकारी के अनुसार यह नीति राज्य सरकार के घोर भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध है दो दिवसीय यह नीति यात्रा सोमवार को पुरुलिया पहुंचेगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मैं चलाया गया यातायात सुरक्षा अभियान

खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मैं चलाया गया यातायात सुरक्षा अभियान

सरायकेला खरसावां

खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मैं चलाया गया यातायात सुरक्षा अभियान

यातायात सुरक्षा अभियान के तहत आज खरसावां के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बालिकाओं को संबोधित करते हुए खरसावां थाना प्रभारी श्री पिंटू महथा ने कहा कि मनुष्य प्राणियों में इसी लिए सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि उसके पास विवेक है। उसके वावजूद अपने विवेक और बुद्धि का इस्तेमाल न कर हम अपनी जान माल को क्षति पहुंचा रहे हैं।

वहीं प्रतिदिन घट रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर हम इस त्रासदी से बच सकते हैं।

श्री महथा ने कहा कि पुलिस वाहनों की जांच इस लिए करती है ताकि आप सुरक्षित रहें। उन्होंने बालिकाओं से अपील की कि वे अपने अपने परिजनों को यातायात के नियमों से अवगत कराकर उसके पालन करने का अनुरोध करें ताकि ना केवल वे सुरक्षित रहें बल्कि समाज भी सुरक्षित रहे।

थाना प्रभारी ने बिना हेलमेट, कागजात के एवम शराब पीकर वाहन चलाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए हुए कहा कि वर्तमान में सड़क दुर्घटनाएं एक अभिशाप बन गई हैं।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने के अपराध पर जुर्माना भी लगाया जाएगा

क्या-क्या जुर्माना लगाया जाएगा

बिना हेलमेट की सवारी- 1000


दो पहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी- 2000


बिना सीट बेल्ट की सवारी -1000


शराब पीकर गाड़ी चलाने पर- 10,000


बिना लाइसेंस ड्राइविंग- 5000


रेसिंग और तेज गति से गाड़ी चलाने पर -5000

इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन सरस्वती कुमारी, शकुंतला देवी, नूतन मोहंती, शांति दिग्गी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड की बेटी के साथ गुरुग्राम में अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ होगी सख्त करवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश

झारखंड की बेटी के साथ गुरुग्राम में अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ होगी सख्त करवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश

सिमडेगा

रांची: सिमडेगा निवासी 14 वर्षीय बच्ची के साथ किए गया मानवीय व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिमडेगा उपायुक्त और झारखंड पुलिस को मामले में एफ आई आर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने बच्ची को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने बच्चे की सकुशल वापसी उसे शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने का आदेश दिया है

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और हरियाणा सरकार के आग्रह किया है कि इस गंभीर मामले को संज्ञान में ले और लड़की को उसके परिवार में वापस लाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करें

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उपायुक्त सिमडेगा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बच्ची को रेस्क्यू करने के लिए कल प्रस्थान करेगी बच्ची को चिकित्सा शिक्षा पूर्ण आवास एवं योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा

पुर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के सहयोग से

आपको बताते चलें कि गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी एक दंपत्ति ने 4 माह पहले 13 साल की बच्ची को घर में अपनी 3 साल की बच्ची की देखभाल के लिए एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए हायर किया था

जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले एक एनजीओ की मदद से गुरुग्राम पुलिस ने बच्ची को मुक्त कराया

वहीं दंपत्ति के उपर आरोप है कि बच्ची को कभी काम ठीक से नहीं करने तो कभी भोजन अच्छा नहीं बनाने पर यातनाएं दी गई हर छोटी-छोटी चीजों पर बच्ची के साथ मारपीट शुरू कर दी जाती थी इतना ही नहीं दंपति ने कई बार बच्चे का शरीर पर गर्म चिमटे से दागा तो कभी डंडों से पीटा उसे कई कई दिन तक भोजन नहीं दिया जिसकी वजह से बच्ची ने भूख मिटाने के लिए डस्टबिन से खाना उठाकर खाकर अपनी भूख मिटाई

नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 को लेकर आगामी 11 फ़रवरी 2023 को एक दिवासीय कार्यशाला का होगा आयोजन

नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 को लेकर आगामी 11 फ़रवरी 2023 को एक दिवासीय कार्यशाला का होगा आयोजन

सरायकेला खरसावां

झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र मे स्थानीय उमीदवारो का नियोजन 2021 एवं नियमावली 2022 के अनुपालन को लेकर आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर स्थित सभागार मे जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता मे एक दिवशीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

उक्त कार्यशाला मे जिले के सभी संगठन/प्रतिस्ठान के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे।

कार्यशला मे मुख्य रूप से संबंधित नियमावली के तहत राज्य अंतर्गत वैसे सभी प्रतिष्ठान जहां 10 से अधिक कार्य बल कार्यरत हैं को झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र मे स्थानीय उम्मीदवारो का नियोजन अधिनियम के अनुपालन सुनिश्चित करने सम्बन्धित बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया जायेगा ताकि स्थानीय युवाओ को नियोजन नीति नियमावली के तहत नियुक्ति का लाभ मिल सके।

Design a site like this with WordPress.com
Get started