अनियंत्रित मिनी ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर।

अनियंत्रित मिनी ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर।

पूर्वी सिंहभूम/बागबेड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

12 अक्टूबर बृहस्पतिवार बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत स्टेशन रोड पर संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां इनका इलाज चल रहा है। मिनी ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। उसे बागबेड़ा थाना ले जाया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक टेल्को से गम्हरिया की तरफ जा रही थी। रेलवे ओवर ब्रिज से उतरने के बाद यह जुगसलाई की तरफ बढी। तभी अनियंत्रित हो गई। कई मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और कई वाहनों को टक्कर लगी। ऑटो को भी टक्कर मारी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई।

घटना के संबंध में बागबेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित मिनी ट्रक की वजह से यह हादसा हुआ है। चालक को चालक को हिरासत में ले लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मध्य विद्यालय रंगोगोड़ा मे बच्चे के प्लास्टिक से आँख की पपनी जलने पर उपायुक्त नें लिया संज्ञान, प्रधानाध्यापक पर करवाई के दिए निर्देश।

मध्य विद्यालय रंगोगोड़ा मे बच्चे के प्लास्टिक से आँख की पपनी जलने पर उपायुक्त नें लिया संज्ञान, प्रधानाध्यापक पर करवाई के दिए निर्देश।

सरायकेला-खरसावां

बच्चे का स्थिति बिलकुल समान्य है, बच्चे की दोनों आँख सुरक्षित है, बेहतर इलाज के लिए पूर्णिमा अस्पताल किया गया है रेफर- उपायुक्त

बच्चे के परिवार को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत मिला तत्काल ₹20000 की सहयोग राशि

दिनांक 28 अगस्त 2023 को मध्य विद्यालय रंगोगोड़ा खरसावां के गुरदिप्प महतो (पिता सुनील महतो उम्र- 10 वर्ष) के प्लास्टिक जलाने के क्रम मे आँख पर आग की लगने की सूचना मिली, जिसपर उपायुक्त नें तत्काल संज्ञान लेते हुए बच्चे का बेहतर इलाज हेतू सिविल सर्जन को निर्देशित किया वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य पर जांचोपरान्त करवाई करने के सम्बन्ध मे निर्देशित किया।

बच्चा के सदर अस्पताल मे आने के क्रम मे उपायुक्त नें सम्बन्धित चिकित्सको से वार्ता की इस दौरान चिकित्सको द्वारा बताया गया की बच्चे के आँख की सिर्फ पापनी जली है, दोनों आँख की रौशनी ठीक है। बच्चे की स्थिति समान्य है, बच्चे के बेहतर इलाज के लिए पूर्णिमा अस्पताल मे रेफर किया जा रहा है।

इस दौरान उपायुक्त के निदेशानुसार परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दुरईबुरु के द्वारा सदर अस्पताल पहुंच बच्चे के परिजन को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत तत्काल ₹20000 राशि का लाभ दिया गया।

रात्रि के 2:00 बजे दो वाहनों में जोरदार टक्कर,दोनों वाहनों में लगी आग, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस।

रात्रि के 2:00 बजे दो वाहनों में जोरदार टक्कर,दोनों वाहनों में लगी आग, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से खबर निकल कर आई है जहां पर चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह स्थित टाटा रांची एनएच 33 में दो वाहनो की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे टक्कर होते ही दोनो वाहनों में आग लग गई।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर तेज रफ्तार से रांची की ओर से जमशेदपुर जा रही थी वही भादुडीह के समीप सड़क की दुसरी ओर जमशेदपुर से चेचिस वाहन रांची की ओर जा रहा था. उसी बीच चेचिस वाहन के टायर में हवा लेने के लिए विपरीत दिशा की और जा रहा था, जिससे दूसरी ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर ने जबदस्त टक्कर मार दी. जिससे चेचिस में आग लग गई, आग लगते ही ट्रेलर को भी अपने चपेट में ले लिया

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. जहाँ चेचिस चालक के बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वही ट्रेलर चालक को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवा दिया गया. समाचार लिखे जाने तक दोनों चालक की पहचान नहीं हो सकी

वहीं घटना का संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना रात्रि 2 बजे की है, घटना की जानकारी समय पर न होने के वजह से बचाव नहीं किया जा सका. जिससे चेचिस चालक की घटना स्थल पर ही जलकर मौत हो गई. वही दूसरी ओर स्थानीय लोगों के सहारे ट्रेलर चालक को बाहर नकाला गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत।

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत।

सरायकेला/आदित्यपुर

रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने के कारण लोगों की मौत होने के बावजूद घटनाएं नहीं रुक रही है. यात्री रेलवे ट्रैक पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं वहीं उन्हें पार करने से रोकने के पुख्ता इंतजाम भी नहीं की गई हैं

बता दे घटना रविवार की सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने के कारण अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने का कारण पता नही चल पाया।

वही घटना इतनी दर्दनाक है कि लोग शव को देखते ही उनके रोंगटे खड़े हो जा रहें है. फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरपीएफ पुलिस की मौजूदगी नहीं रही।

अमलगम कंपनी के मजदूर ने परिवार संग खाया जहर, दो की हालत गंभीर…

अमलगम कंपनी के मजदूर ने परिवार संग खाया जहर, दो की हालत गंभीर…

सरायकेला/कांड्रा

सरायकेला जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत अमलगम कंपनी के मजदूर ने शनिवार की सुबह कांड्रा ओवरब्रिज के समीप किराए के मकान में रहनेवाले अमलगम कंपनी के मजदूर रमेश हांसदा उनकी पत्नी माधुरी हांसदा, बड़ी बेटी प्रतिमा एवं छोटी बेटी प्रिया को बेसुध अवस्था में पुलिस ने घर से बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां मजदूर रमेश हांसदा एवं उनकी छोटी बेटी प्रिया की स्थिति नाजुक बताते हुए चिकित्सकों ने जमशेदपुर रेफर कर दिया है

बता दे पत्नी माधुरी एवं बड़ी बेटी प्रतिमा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मजदूर रमेश हांसदा परिवार सहित कांड्रा ओवर ब्रिज के समीप राजू महतो के मकान में किराए पर रहता था. शुक्रवार की रात मजदूर खाना-पीना खाकर अपने घर में परिवार सहित सो गया. सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घर के एस्बेस्टस को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. जहां देखा सभी बेसुध अवस्था में पड़े हुए हैं. जिसके बाद फौरन सभी को रेस्क्यू करते हुए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचा।

वहीं रमेश हांसदा एवं उनकी छोटी पुत्री प्रिया की स्थिति नाजुक देखते हुए दोनों को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. बेसुध होने के पीछे चिकित्सक जहर खाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं. वैसे मजदूर एवं उसका परिवार इस अवस्था में कैसे पहुंचा इसका खुलासा फिलहाल अब तक पता नहीं चल पाया है।

सड़क पर गिरे मछली को लूट रहे लोगो को बचाने में डम्पर और 407 में टक्कर।

सड़क पर गिरे मछली को लूट रहे लोगो को बचाने में डम्पर और 407 में टक्कर।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिला के टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर बुधवार की अहले सुबह 5.20 बजे पर एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर एक वाहन से गिरे मछली को कुछ लोग लूटने में लगे थे, तभी कांड्रा की ओर से आ रहा डम्पर मछली लूटने वालों को बचाने की कोशिश कर रहा था. इतने में पीछे से आ रहा एक अनियंत्रित 407 ट्रक ने डम्पर में पीछे से ठोक दिया. इससे दोनों वाहन डिवाइडर से जा टकराये।

इस दुर्घटना में 407 ट्रक को अधिक क्षतिग्रस्त हो गया है. दुर्घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने में जुट गई. आदित्यपुर थाना के एएसआई मो.खलील ने बताया कि घटना सुबह 5 बजकर 20 मिनट की है. इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. 407 वाहन के ड्राइवर को हल्की चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए आदित्यपुर पुलिस ने एमजीएम अस्पताल भेज दिया. घायल चालक का नाम रामजी साहू है. वहीं डम्पर का चालक मौके से फरार हो गया है. आदित्यपुर पुलिस क्रेन के मदद से दोनों वाहन को सड़क से हटवाया गया है. करीब एक घन्टे मसक्कत के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य हो पाया गया।

भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र की स्कॉर्पियो हुए दुर्घटनाग्रस्त।

भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र की स्कॉर्पियो हुए दुर्घटनाग्रस्त।

स्कॉर्पियो और ट्रेलर में हुई टक्कर,स्कोर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त..

बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा व एक युवती की हुई मौत, एक कि हालात गंभीर

सरायकेला/चांडिल

चांडिल : भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र की स्कॉर्पियो शाम 6:30 बजे चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के पुत्र का संतुलन बिगड़ने से स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गया. जिससे स्कॉर्पियो एक ट्रेलर से जा टकराया.

जानकारी के अनुसार इस घटना में बास्को बेसरा के पुत्र व पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना से स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची.

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय लोगो के सहारे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा और एक लड़की जिसकी मृत्यु हुई है वह डिमना की बताई जा रही है और युवक का नाम युवराज सिंह बताया जा रहा है जिसका इलाज चल रहा है.

अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी सीधी टक्कर, सवारी समेत ऑटो पलटा, तीन घायल, चालक की हालत गंभीर…

अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी सीधी टक्कर, सवारी समेत ऑटो पलटा, तीन घायल, चालक की हालत गंभीर…

सरायकेला/आदित्यपुर

बुधवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना आदित्यपुर थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा भवन के समीप हुई. इस दुर्घटना में टेंपो पलटने से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी मुताबिक ऑटो चालक गोलमुरी रोड नं 10 का रहने वाला है.

बता दे आदित्यपुर पुलिस ने घायलों को आदित्यपुर स्थित  साई नर्सिंग होम के अस्पताल में भेजवा दिया है. जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक सवारी लेकर जा रहा था. इसी दौरान आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा भवन मोड़ के समीप तेज गति से आता हुआ सफेद रंग के नैक्सन गाड़ी ने ऑटो में सीधी टक्कर मारी जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. मौका देख घटना स्थल से भाग गया. वही इस दुर्घटना में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

दो मालगाड़ी की एक साथ हुई टक्कर, एक- दूसरे पर चढ़ा डिब्बा.

मालगाड़ी की एक साथ हुई टक्कर, एक- दूसरे पर चढ़ा डिब्बा.

चक्रधरपुर

जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगवापोसी में एक ट्रेन हादसा हुआ है. लेकिन गनीमत है कि इसमें जानें नहीं गयी है, लेकिन यहां पर हादसे में मालगाड़ी का डिब्बा एक-दूसरे पर चढ़ गया. घटना सोमवार सुबह की बतायी जा रही है. सूचना पाकर खुद चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम घटनास्थल के लिये रवाना हो गए.

डांगवापोसी रेलवे स्टेशन के निकट दो मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गयी. घटना इतना भयावह था कि मालगाड़ी का डिब्बा एक-दूसरे पर चढ़ गया. घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम घटनास्थल के लिये रवाना हो गये है. डीआरएम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे घटनास्थल पर जा रहे हैं. वहां जाकर सबकुछ देखने के बाद ही कुछ बता सकेंगे. उन्होंने इतना जरूर कहा है कि डांगवापोसी में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है. फिलहाल, घटना का असल कारण अबतक स्पष्ट नही हो पाया है . ये जाँच का विषय बना हुआ है. फ़िलहाल, मालगाड़ी को पटरी में लाने के लिए रेल प्रशासन लगी हुई है

हाइवा ने भाजपा नेता के स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, किया सड़क जाम, एसपी के आश्वासन से हटी जाम

हाइवा ने भाजपा नेता के स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, किया सड़क जाम, एसपी के आश्वासन से हटी जाम

सरायकेला

सरायकेला में मां रेस्टोरेंट के सामने मुख्य मार्ग पर भाजपा नेता गणेश महाली की स्कॉर्पियो (जेएच 22 डी 4300) को हाइवा ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे गुस्साए भाजपाइयों ने घंटों सड़क जाम कर दिया. जाम करने में भाजपा नेता उदय सिंहदेव, गणेश महाली, रमेश हांसदा, आदि शामिल थे.

बता दे घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है. सड़क जाम की सूचना पाकर एसपी डॉ बिमल कुमार मौके पर पहुंचे औऱ भाजपा नेताओं को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर समझा कर जाम हटवाया. तब कहीं जाकर मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है।

हाईवा ने बाइक सवार महिला को रौंद दोनों घायल,महिला गंभीर रूप से घायल।

हाईवा ने बाइक सवार महिला को रौंद दोनों घायल,महिला गंभीर रूप से घायल।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर के टाटा-कांड्रा सड़क आरआइटी मोड़ पर सोमवार को एक हाईवा ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया. घटना में महिला और बाइक सवार दोनों घायल हुये हैं, लेकिन महिला की हालत ज्यादा खराब है. घटना के बाद महिला को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया है.
दिन के 2.20 बजे की है घटना।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरआईटी मोड़ के पास दिन के 2.20 बजे बाइक पर सवार होकर महिला और पुरूष जा रहे थे. तभी आरआईटी मोड़ के पास एक तेज गति से आ रहे हाईवा ने पीछे से ठोकर मार दी. घटना में बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई. इस बीच हाईवा चालक ने महिला को रौंद दिया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला के कमर के नीचले हिस्से पर हाईवा से रौंदा गया है. इस कारण से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद पुलिस पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हाईवा पलटने के बाद हाईवा का चालक फरार।

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हाईवा पलटने के बाद हाईवा का चालक फरार।

सरायकेला/कांड्रा

कांड्रा : सोमवार की सुबह सरायकेला थाना अंतर्गत घटित अलग-अलग सड़क दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं हाईवा पलटने के बाद हाईवा का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पहली घटना भोलाडीह ग्राम के पास की है. जहां आयरन पिलेट लदा हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चला गया. मिट्टी गीली होने की वजह से चालक हाईवा पर अपना नियंत्रण नहीं रख सका और हाईवा पलट गया. इस बीच मौके का फायदा उठाकर चालक वहां से फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर जुट गए और सरायकेला पुलिस को सूचना दी गई.दूसरी घटना निश्चिंतपुर ग्राम के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने घटित हुई. जहां एक ट्रेलर को एक स्कूटी सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. स्कूटी सवार कोलाबीरा से कांड्रा की ओर आ रहा था. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार को काफी चोटें आई जिसे जेएआरडीसीएल के एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया. इन दुर्घटनाओं के पीछे सड़क पर खड़े बड़े मालवाहक वाहनों की बड़ी भूमिका है. बावजूद इसके बड़े मालवाहक वाहन उक्त मार्ग पर जहां- तहां खड़े रहते हैं. इसे हटाने में ना तो जिला प्रशासन और ना ही ट्रैफिक पुलिस उठा रही है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started