रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह का महा रक्तदान शिविर 5 को।
सरायकेला
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के तत्वावधान में 5 अप्रैल रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए आयोजक सीनी रक्तदान समूह के सहानंद महतो ने बताया ब्लड बैंक एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड के सौजन्य से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जो की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.
उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए बताया रक्तदान महादान है. सभी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर पुण्य के भागी बने. कहा रक्त का कोई विकल्प नही है और आपका रक्त आपातकाल में किसी की जान बचा सकती है इसलिए सभी बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें. रक्तदान से शरीर मे कोई कमजोरी नही आती है बल्कि स्फूर्ति आती है. उन्होंने कहा रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर एक एक हेलमेट प्रदान किया जाएगा.
रामकृष्णा फाउंडेशन के CSR बैनर तले रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट–7, दुगनी में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित।
सरायकेला/खरसावां
रामकृष्णा फाउंडेशन के CSR बैनर तले तथा एमजीएम अस्पताल के सहयोग से रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट–7, दुगनी परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 544 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन, चाईबासा डॉ. सरयू प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमजीएम अस्पताल एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक श्री नकुल कुमार चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सिविल सर्जन ने रक्तदान शिविर की व्यवस्थाओं को देखा एवं रक्तदाताओं से बातचीत भी की। उन्होंने रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर को अभूतपूर्व बताया एवं रक्तदाताओं के लिए किये गए व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रसंशा की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के कॉरपोरेट लीगल हेड दिनेश पारिख, कॉरपोरेट सेफ्टी हेड नवीण सिन्हा, रामकृष्णा कास्टिंग लिमिटेड के कॉरपोरेट सेफ्टी हेड संजय कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि मोहन सिन्हा उपस्थित रहे।
शिविर के सफल संचालन में मानव संसाधन प्रमुख रवि राजहंस, सेफ्टी इंचार्ज बासुकी नाथ झा, सेफ्टी ऑफिसर प्रभात कुमार, देवेंद्र विश्वकर्मा, कुणाल श्रीवास्तव, रिषिराज सिंहदेव, जयदेव झांगेल, निहारिका, सरिका, बिदेश गांगुली, दित्य प्रकाश एवं ललन सिंह का विशेष योगदान रहा।
अतिथियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रामकृष्णा फाउंडेशन द्वारा CSR गतिविधियों के अंतर्गत तथा एमजीएम अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस प्रकार के रक्तदान शिविर समाज के प्रति कंपनी की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
साहित्य संस्कृति संघ के रक्तदान शिविर में 67 यूनिट रक्त संग्रह।
नेताजी सुभाष चंद्र के मुसाबनी आगमन की याद में हुआ रक्तदान शिविर आयोजित।
पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
5 दिसंबर 1939 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मुसाबनी आगमन की याद में शुक्रवार को साहित्य संस्कृति संघ की ओर से संघ कार्यालय में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुड़मी संस्कृति विकास समिति का अहम योगदान रहा। साहित्य संस्कृति संघ द्वारा पहली बार आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व 67 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस मौके पर साहित्य संस्कृति संघ के सांस्कृतिक सचिव संगीता मंडल ने कहा कि क्षेत्र में रक्तदान के प्रति एक मूहिम संघ द्वारा चलाए जा रहा है ताकि जरूरतमंदों को समय पर खून भी उपलब्ध करवाया जा सके। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने भाग लेकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। रक्तदान करने वाले लोगों को उन्होंने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। साहित्य संस्कृति संघ की ओर से कुणाल षाड़ंगी व प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुर्मी विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो,मारवाड़ी महिला समिति के अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, श्री जगन्नाथ महिला समिति के अध्यक्ष प्रतिभा साव, किरण सिंह,संगीता मंडल, शुभ्रा घोष, कल्पना बोस, कृष्णा घोष, बिनापानी साधु खाँ, सोमा महतो, दिलीप घोष, सनातन दास, अरुण दे, गणेश नायर,आशा दास,अनिमा मंडल,शत्रुघन प्रसाद, कमल कांत मंडल,गौरव क्रांतिगुरु, गोपाल लाल सहित ब्रह्मानंद ब्लड बैंक के डॉक्टर व कर्मियों का अहम योगदान रहा।
मुसाबनी संवाददाता: कुर्मी सांस्कृतिक विकास समिति झारखंड एवं एन एच ब्लड सेंटर जमशेदपुर संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार 19 नवंबर को मुसाबनी स्थित पश्चिमी बदिया पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। समिति द्वारा इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।
इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री का घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, कुर्मी सांस्कृतिक विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन कुमार महतो, गोमा महतो, सोमा महतो शामिल रहेंगी। इस रक्तदान शिविर को मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने भी सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि बाजार से अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से मोहम्मद अफरोज, गरीब नवाज समिति के मोहम्मद हलीम, अनवर अली, निजामुद्दीन, अरशद राजा, मोहम्मद सफी, इरफान हाफिज, अनवर इमाम, अब्दुल सलीम, जावेद, मोहम्मद मुस्तकीम आदि सहयोग कर रहे हैं।
जमशेदपुर:-महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन।
पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
महात्मा ज्योतिबा फुले माली मालाकार समाज के नहीं बल्कि पूरे विश्व के प्रणेता और आदर्श — विकास सिंह
जब भी मौका मिलेगा मैं सदा आपलोगों के साथ खड़ा रहूंगा–स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता
शनिवार 2 दिसंबर 2023 को जमशेदपुर ब्लड बैंक में माली मालाकार कल्याण समिति एवम् महात्मा ज्योतिबा फूले कल्याण न्यास के संयुक्त तत्वावधान महात्मा ज्योतिबा फूले जी के पुण्यतिथि पर मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस भाजपा नेता विकास सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा फूले जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। बन्ना गुप्ता ने समाज के लोगों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जब भी मौका मिलेगा मैं सदा आपलोगों के साथ खड़ा रहूंगा। रामचंद्र सहिस ने कहा कि आज हमारे जैसा कोई व्यक्ति मंत्री बना है तो कहीं न कहीं फूले जी जैसे महापुरुषों का योगदान रहा है। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे विश्व के आदर्श और समाज सुधारक रहे हैं ऐसे महापुरुष की एक प्रतिमा जमशेदपुर के किसी चौराहे पर जरूर लगना चाहिए। कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव,आम आदमी पार्टी के अभिषेक कुमार,पूर्व जिला परिषद किशोर यादव, कांग्रेस पार्टी के धर्मेंद्र सोनकर ने अपनी बिचारों को रखा तथा रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मालाकार समाज के झारखंड प्रदेश महासचिव तथा आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय मालाकार,उपाध्यक्ष संतोष सैनी,सचिव विनय भगत,जिला अध्यक्ष प्रेम लाल भगत,रविन्द्र सैनी, भोला भगत, महात्मा फुले कल्याण न्यास के अध्यक्ष यमुना प्रभाकर,कोषाध्यक्ष संतोष भगत, अजीत भगत, सुबोध प्रभाकर,सुशील भगत,राजेंद्र भगत,रविन्द्र भगत,राजू प्रसाद,अवधेश भगत,विकास भगत,मुकेश कुमार,किशोर कुमार महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस रक्तदान शिविर में कुल 71 लोगों ने अपना रक्तदान किया।कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार मंटू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष यमुना प्रभाकर ने किया।
RSB Transmission unit 2 गम्हरिया में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया।
सरायकेला/गम्हरिया
ब्लड डोनर करने वाले सभी कर्मचारियों को सराहना एवं प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किया गया।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
शनिवार 4 नवंबर को RSB Transmission unit 2 गम्हरिया में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया यह कैंप जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर संगठन के सहयोग से संपन्न किया गया वहीं कैंप सुबह 9:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक आयोजित कैंप में कुल 348 यूनिट ब्लड का संग्रह किर जमशेदपुर ब्लड बैंक को सौंप दिया गया।
इस अवसर पर कंपनी के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजर डायरेक्टर श्री एस के बेहरा उपस्थित थे एवं उन्होंने अपने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया उन्होंने बताया कि कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हर 3 महीने में अपने विभिन्न प्लांट्स में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करती है जिसमें हर स्तर के कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान प्रमंडल के उपश्रमायुक्त श्री राकेश प्रसाद उपस्थित थे एवं उन्होंने आरसीबी के ब्लड डोनेशन जैसे महान सामाजिक कार्य की सराहना की अन्य विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ 157 बटालियन के कमांडेंट श्री प्रणव शेखर भी शामिल हुए इस मौके पर उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को शहपूर्वक रक्तदान करते देख उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ है।
इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर का ऑपरेशन श्री एम शंकर नारायण प्लांट ऑपरेशन हेड श्री प्रकाश विश्वास एम सुरेश प्लांट हेड ( unit-1) बि जेना प्लांट हेड ( unit-3) आदि ने भी ब्लड डोनेशन कैंप का विकसित किया एवं कर्मचारियों की सराहना की।
उक्त ब्लड डोनेशन कैंप की जिम्मेदारी HR विभाग के सुयश वर्मा, जया सिंह, सुनीता भट्टामिश्रा, हेमंत प्रधान, सागरिका हेमंत पटसनी, अभिजीत, देवी प्रसाद प्रधान, निशा गिरी, सुशीला हांसदा, एवं कमेटी मेंबर पंकज सिंह, विमलेश कुमार, एस सी झा, शंकर, अनिल, प्रदीप, संजय सोए, सुभाष महतो, इंद्रकेसे,विनोद एवं अन्य कमेटी सदस्य संभाल रहे थे।
पुर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर आयोजित।
पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा
रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – मधु कोड़ा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
भारत रत्न सह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक चाईबासा(सदर अस्पताल) में किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर देवेन्द्र नाथ चांपिया ने शिरकत किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दोनों अतिथियों का फलदार पौधा देकर स्वागत किया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि रक्त की कमी से आज पूरे जिला में प्रतिदिन मरीजों को काफी परेशानियां हो रही है। सही समय पर रक्त न मिलने से कई मरीजों का आवश्यक ईलाज नहीं हो रहा है इसलिए आज युवा कांग्रेस द्वारा पूरे देश भर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जी ने कहा कि आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी के आह्वान पर देशव्यापी रक्तदान शिविर किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सभी रक्तदाताओं को फलदार पौधा देकर सम्मानित करते हुए कहा आप सभी समाज हित बहुत ही सराहनीय योगदान दे रहे हैं क्योंकि आज भी रक्त की कमी के कारण बहुत से लोग सही समय सही चिकित्सा लाभ से वंचित हो जाते हैं इसलिए आप सभी का समाजहित में बहुत बहुमूल्य योगदान है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने इस अवसर पर ब्लड सेंटर का निरीक्षण भी किया और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी भी वहां मौजूद पदाधिकारियों से लिया और कहा कि आनेवाले समय में ब्लड सेंटर को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया, युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता सन्नी पाट पिंगुवा चाईबासा विधानसभा अध्यक्ष नरांगा देवगम, जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष धीरज गागराई ,जिला महासचिव मोहम्मद सलीम,जिला प्रवक्ता जितेंद्र ओझा, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय,जिला सचिव मोहन हेंब्रोम,युवा कांग्रेस टोंटो प्रखंड अध्यक्ष ललित होनहागा चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष दिकु संवैया,झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप,टोंटो प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल दास,सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय,शंकर बिरूवा,मंडल अध्यक्ष हरीश बोदरा,बिरसा बारजो, बुधराम कोड़ा,यशवीर बिरूवा, प्रवीण लागुरी, सन्नी राॅबर्ट,सागर बोस,बसंत गोप,ओम करवा,विजय सिंह तुबिद सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।
रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के प्लांट 3 एवं 4 में 11वां वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया,। जिसमें कंपनी के कर्मचारियों एवं मजदूरों ने बढ़कर हिस्सा लिया. जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित हुए इस रक्तदान शिविर में कंपनी के मजदूर एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर सेफ्टी ऑफिसर रजनीश सिंह, दीपक कुमार,दीपक सिंह, भोलानाथ बरुआ,विशाल विक्टर, रीना मंडल,अभिषेक कुमार सिंह, आनंद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर कंपनी कर्मचारियों का रक्तदान के प्रति हौसला बढ़ाने कंपनी के चीफ़ पीपल्स ऑफिसर शक्तिपदो सेनापति एवं महाप्रबंधक भूपेंद्र लोधी मौजूद रहे.इस मौके पर अतिथियों द्वारा बताया गया कि कॉरपोरेट सामाजिक निर्वहन के तहत रामकृष्ण फोर्जिंग के सभी प्लांट में प्रतिवर्ष रक्तदान आयोजित किया जाता है. जिसमें एकत्रित रक्त को कंपनी कर्मचारियों के अलावा जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जाता है।
मौके पर मौजूद कंपनी के मानव संसाधन विभाग के वरीय महाप्रबंधक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में डेंगू जैसे घातक बीमारियों को देखते हुए यहां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है ताकि जरूरतमंद एवं मरीज तक रक्त के साथ प्लेटलेट्स मुहैया कराया जाए।
होटल पारस में स्व.भोलानाथ चौधरी के द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान महादान और लोगों को अपने जीवन काल में अवश्य रक्तदान करना चाहिए:-श्रीमती शांति देवी
सरायकेला/गम्हरिया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
10 सितंबर रविवार को गम्हरिया बड़ौदा ट्रांसपोर्ट एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से समाजसेवी स्व. भोलानाथ चौधरी के द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर होटल पारस में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी मात्रा में रक्त संग्रह किया गया। वहीं रक्तदान शिविर में रक्त दान करने आए लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
शिविर का उद्घाटन स्व. भोलानाथ चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्रीमती शांति देवी ने कहा कि रक्तदान महादान और लोगों को अपने जीवन काल में अवश्य रक्तदान करना चाहिए।
वहीं इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद सरायकेला- खरसावां के जिला अध्यक्ष राजू चौधरी, गणेश चौधरी, भगवान सिंह, सरोज चौधरी, ईशु चौधरी, अजय मिश्रा, प्रिंस सिंह, सुधीर सिंह, सुब्रत सिंहदेव, विजय चौधरी व अन्य उपस्थित रहे. सभी ने रक्तदाताओं की हौंसलाफजई की।
अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हुजूम उमड़ा।
सरायकेला/आदित्यपुर
रविवार 27 अगस्त को आयोजित अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के रक्तदान शिविर में लोगों ने किया बढ़ चढ़कर किया रक्तदान.जिसमे समाज के साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. रक्तदाताओं के जोश देख मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जमशेदपुर एरिया बोर्ड के विद्युत जीएम श्रवण कुमार ने कहा कि यह यह जज्बा समाज हित में दर्शाता है जिसकी जितनी तारीफ की जाय वह कम है।
बता दें कि रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज सरायकेला जिला कमेटी के सदस्य समेत अन्य रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. रक्तदान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. जहां रक्त देने लोग कतार में खड़े होकर रजिस्ट्रेशन करा रक्त देते दिखे. कार्यक्रम में सरायकेला के अलावा जमशेदपुर जिला से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
रक्तदान को लेकर समाज के अध्यक्ष ठाकुर लाल बाबू सिंह ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती है. इसी दिशा में पहल करते हुए आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुधीर सिंह, अवधेश्वर ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, शैलेंद्र सिंह, श्रीराम ठाकुर, विमल सिंह, विनीत सिन्हा, सुनील सिंह, अशोक सिंह, प्रेम कुमार निर्मल, गणेश सिंह, राकेश कुमार, नागेश्वर शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार मुन्ना, कृष्ण गोपाल पिंटू ,कमल नयन आदि का सराहनीय योगदान रहा।
प्राणिक हीलिंग संस्था द्वारा मंगलवार को तीसरा रक्तदान शिविर रेड क्रॉस भवन जमशेदपुर में आयोजित किया. शिविर के माध्यम से प्राणिक हीलिंग के जनक आध्यात्मिक गुरु ग्रैंडमास्टर चोआ कोक सुई को याद किया गया।
जानकारी देते हुए संस्था की कोषाध्यक्ष आभा ठाकुर ने बताया कि यह संस्था हर वर्ष रक्तदान का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर करती है. संस्था का नारा है फूड फॉर हंग्री. जिसका निर्वहन वर्षों से प्राणिक हीलिंग परिवार करता आ रहा है. प्राणिक हीलिंग परिवार अपने संस्थापक के जन्म दिवस पर हर वर्ष आठ अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित करती है. उन्होंने बताया कि प्राणिक हीलिंग थेरेपी पद्धति के आध्यात्मिक गुरु ग्रैंडमास्टर चोआ कोक सुई हैं. यह पद्धति जीवन शक्ति, ऊर्जा या प्राण का इस्तेमाल करके शरीर को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में सक्षम है.जो हमें स्वस्थ और जीवित रखने में काफी मदद कर सकती है।
कार्यक्रम में अनुराग कुमारी, श्रमिना पारीख, रवीना कुमारी, सारिका अग्रवाल, अनिता खंडेलवाल, मेघा अग्रवाल, मिनिता दोदराजिका, टोरल अदेसरा, सुनैना फ़्रांसिस एवं आभा ठाकुर की अहम भूमिका रही।
प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के द्वारा मेगा रक्तदान शिविरक्ष आयोजित,, अदृश्य सेवा कर प्रवीण सिंह जैसा बनें:-केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला/आदित्यपुर सोनू कुमार सिंह आदित्यपुर : रविवार 6 अगस्त को आयोजित प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा मेघा रक्तदान आयोजित शिविर में भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज अदृश्य सेवा कर स्व. प्रवीण सिंह जैसा बना जा सकता है. उन्होंने समाज में जो अपनी पहचान बनायी थी उसका ही उदाहरण आज रक्तदान शिविर में देखने को मिल रहा है. वे आदित्यपुर के भगवती इनक्लेव सामुदायिक भवन में प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. मौके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, खरसावां विधायक दशरथ गागराई समेत अन्य नेता व समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे. शिविर में 891 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज अपने कर्मों से मानवीय पहलुओं को यथार्थ कर सकते हैं. मनुष्य का दायित्व सिर्फ परिवार चलाने के लिए ही नहीं होता है बल्कि अदृश्य तरीके से सेवा करना चाहिए. रक्तदाता को पता नहीं होता है कि उसका रक्त किसके शरीर में जाएगा, लेकिन जिसके शरीर में जाता है उसके परिवार के सदस्यों को इसका आभास जरूर होता है. शरीर पंचतत्वों से बनता है और इस जीवन में ही पंचतत्वों की कमी पूरी करनी होती है. अर्जुन मुंडा ने अंकुर सिंह को किया सम्मानित आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतीजे अंकुर सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही उनकी पीठ थपथपायी और स्व. प्रवीण सिंह की तरह बनने का भी आर्शिवाद दिया. जहां मंत्री अर्जुन मुंडा ने अंकुर सिंह को सम्मानित किया वहीं अंकुर सिंह ने भी मंत्री को सम्मानित किया और आर्शिवाद लिया।
रक्तदान शिविर पर आयोजित समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, कर खरसावां विधायक दशरथ गगराई, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ,अजय सिंह , शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विजय महतो. भाजपा नेता गणेश माहली, शिवशंकर सिंह, दिनेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विकास सिंह, जिला परिषद सदस्य, परितोष सिंह, नीरज सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राकेश सिंह, को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रचार्य अमर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने आयोजित समारोह में कहा कि जब वे बीमार पड़े थे, तब उन्हें पता चला था कि रक्त का मूल्य क्या होता है. रक्त का कोई मोल नहीं है. मेरे पास सबकुछ था. बावजूद अपने छोटे भाई को खो दिया. अब पता चलता है कि दुनिया में कुछ भी नहीं है।
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से एक एंबुलेंस की सुविधा चांडिल के लोगों को दी गयी है. संस्था आगे भी इस तरह का कार्य समाजहित में करती रहेगी. रक्तदान के लिए आगे आएं- दशरथ गागराई खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि रक्तदान के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वे भी कोरोनाकाल में एक माह तक अस्पताल में भर्ती थे. 9 बार कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आया था, लेकिन 10वीं बार निगेटिव आने के बाद राहत मिली थी।
वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि रक्तदान जीवन दान के बराबर है. स्व. प्रवीण सिंह दोस्तों में दिल अजीज थे. उनके बराबर मुलाकात होती थी. मित्रों की सेवा में समय देते थे।
आगे टाटा वर्कर्स यूनियन के महासिचव आरके सिंह ने कहा कि प्रवीण सिंह मित्रों की सेवा में समय देते थे. सुख-दुख में शरीक होते थे. को-ऑपरेटिव कॉलेज और वर्कर्स कॉलेज में साथ में आंदोलन किया था. वे बार-बार फोन करके बोलते थे टाटा मोटर्स अस्पताल में में एक बेड की आवश्यकता है और वे उनकी मांगों को भी पूरी करने का प्रयास करते थे. राजनीति में आने के पहले से जानता था प्रवीण सिंह को गोड्डा के पूर्व पार्षद प्रवीण सिंह ने कहा कि मैं जब राजनीति में नहीं था तब से ही स्व. प्रवीण सिंह को जानते थे. 1995 में प्रवीण सिंह के संपर्क में आए थे. उन्होंने कहा कि जिंदा दिल मरा नहीं करते हैं. अरविंद सिंह के भतीजे अंकुर सिंह को भी उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए शुभकामनाएं दी।