अत्यंत भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ राजकीय चैत्र पर्व -सह- छऊ महोत्सव।

अत्यंत भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ राजकीय चैत्र पर्व -सह- छऊ महोत्सव।

सरायकेला/खरसावां

बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व -सह- छऊ महोत्सव–2026 का समापन समारोह के अवसर पर अत्यंत भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

समापन समारोह के अवसर पर राजकीय चैत्र पर्व कला केंद्र, सरायकेला समेत अन्य स्थानीय कलादलों द्वारा विभिन्न पारंपरिक एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों में राधा-कृष्ण, हरा-पार्वती, दुर्गा, मेघदूत, उरभंगा, रात्रि, देवदासी, सरदो शशि, एकलव्य, नाविक चंद्रभागा, हंस एवं मयूर जैसे विविध विषयों पर आधारित छऊ नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष  मनोज चौधरी एवं अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न कलादलों के कलाकारों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कलाकारों ने अपनी सशक्त अभिव्यक्ति, पारंपरिक वेशभूषा एवं जीवंत अभिनय के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

वहीं राजकीय चैत्र पर्व -सह- छऊ महोत्सव के समापन समारोह के दौरान जिले के पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया जिसमें की झारखंड क्राइम रिपोर्टर अखबार के संपादक भरत सिंह को भी सरायकेला के उप विकास आयुक्त जयवर्धन कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया

निमडीह के जामडीह में मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव 2026 में कलाकारों ने दिखाया जलवा।

निमडीह के जामडीह में मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव 2026 में कलाकारों ने दिखाया जलवा।

सरायकेला/चांडिल

मानभूम छऊ नृत्य कला केंद्र एवं कला दल परिवार द्वारा रविवार को मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव 2026 नीमडीह प्रखंड के मानभूम कला केंद्र जामडीह में आयोजित की गई। महोत्सव में विभिन्न दलों द्वारा मानभूम शैली के छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व आयोजक मंडली द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि मानभूम छऊ नृत्य छोटानागपुर क्षेत्र की एक प्राचीन और वीर रस प्रधान मार्शल आर्ट नृत्य शैली है। जिसकी उत्पत्ति लगभग 250-300 वर्ष पहले भूमिज जनजाति के ‘फिरकल’ युद्ध-नृत्य से मानी जाती है। यह नृत्य मुखौटे पहनकर रामायण – महाभारत की पौराणिक कथाओं को जीवंत करता है, जो यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल है।

प्रमुख फुलमनी माझी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छऊ नृत्य मनोरंजन का मुख्य साधन है। पूर्व जिप सदस्य अनिता पारित ने कहा कि जामडीह गांव के निवासियों के रग रग में छऊ नृत्य कला बसा हुआ है। यंहा के दर्जनों कलाकार प्रति वर्ष विश्व के कई देशों में छऊ नृत्य की प्रस्तुति करते हैं। आयोजक मंडली ने कहा कि नये कलाकारों को प्रोत्साहित करने एवं अवसर प्रदान करने के लिए छऊ महोत्सव का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, मुखिया विनापानी माझी, रूद्र प्रताप महतो, डॉ. पूर्ण चंद्र कुमार, खिरोद सिंह मुंडा, सुरेश पारित, अधर कुमार, कार्तिक महतो, कार्तिक कर्मकार आदि उपस्थित थे।

सांसद जोबा मांझी ने किया छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ।

सांसद जोबा मांझी ने किया छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ।

सरायकेला-खरसावां

बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ माननीया सांसद, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र जोबा मांझी के द्वारा स्थानीय पूजा-पाठ, रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ विधिवत रूप से किया गया।

मौके पर उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर नगर निगम, नगर पंचायत अध्यक्ष सरायकेला, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण।

राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण।

सरायकेला/खरसावां

बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आगामी 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव-2026 के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत द्वारा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के उपरांत यातायात परिचालन, सुरक्षा व्यवस्था, कलाकारों एवं आगंतुकों की सुविधाओं तथा सुगमता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, शौचालय व्यवस्था, अग्निशमन दल एवं चिकित्सा दल की तैनाती सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

साथ ही आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा सभी संबंधित पदाधिकारी, कर्मी, आयोजन समिति के सदस्य एवं नागरिकों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

महोत्सव के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में विकास मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जिले के लिए प्रसिद्ध फूड आइटम्स एवं स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं की पहचान एवं बिक्री हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन एवं आमजन को विविध सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस वर्ष के छऊ महोत्सव में प्रसिद्ध स्थानीय छऊ कलाकारों के साथ विभिन्न राज्यों के कलाकारों एवं प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा तथा इंडियन आइडल के कलाकार प्रियंगशु दत्ता भी अपनी प्रस्तुति देंगे, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।

उपायुक्त ने जिलेवासियों एवं कला प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं तथा इस सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद लें।

उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर सवैया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, स्थानीय थाना प्रभारी, आयोजन समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की ओर से राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में सरायकेला शैली के छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया।

जिला प्रशासन की ओर से राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में सरायकेला शैली के छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया।

सरायकेला

जिला प्रशासन की ओर से राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में सरायकेला शैली के छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया,जिसमें जय मां बसंती कला परिषद टेंटोपोसी,राधा कृष्ण कला परिषद पारोलपोसी,शिवमन्दिर छऊ नृत्य क्लब कोटार चारा राजनगर,नव युवक संघ छऊ नृत्य क्लब,भंडारीसाई,सरायकेला छऊ नृत्य कला केंद्र रंगपुर,जय बहादुर कला परिषद टेंटोपोसी,बिनापानी छऊ नृत्य क्लब चौके,श्री श्री शिव शक्ति छऊ नृत्य कलाकेंद्र,देवगिरिसाई कुल आठ दल ने भाग लिया,जिसमें से निर्णायक मंडली के निर्णय को अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो ने सभीं प्रतियोगी दलों के बीच प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले दलों के नामों की घोषणा किया,प्रथम स्थान के रूप में नव युवक संघ छऊ नृत्य क्लब भंडारीसाई ,द्वितीय स्थान सरायकेला छऊ नृत्य कलाकेंद्र,रंगपुर तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में शिव मंदिर छऊ नृत्य क्लब,कोटारचारा राजनगर ने कब्जा जमाया,निर्णायक के रूप में गुरु तपन कुमार पटनायक,गुरु बृजेंद्र पटनायक,गुरु सुधांशु शेखर पानी,गुरु रजत पटनायक,गुरु तरुण कुमार भोल,गुरु मनोरंजन साहू उपस्थित थे

कार्यक्रम से पूर्व विख्यात नृत्यश्री कामेश्वर भोल एवं सभी निर्णायक मंडली ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के कलाकारों ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया,उक्त अवसर पर अंचल अधिकारी ने सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि जो भी दल पुरस्कार से बाहर रहे उन्हें मन दुखी करने की जरूरत नहीं,सभी दल ने अच्छा प्रदर्शन किया,सभी ने अपना कला संस्कृति को बचा के रखा है ये बहुत बड़ी बात है,इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं अपने टीम को और बेहतर बनाइए और अगले साल के लिए तैयार रखे,सफलता जरूर कदम चूमेगी,प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले दल को मुख्य मंच में अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कार दिया जाएगा‌।

उक्त अवसर पर भोला महांती,सुदीप कबी,रूपेश साहू,कार्यालय कर्मी राजेश महापात्र,नाजिर कृष्णा सोय,आशीष कर,गजेंद्र महांती,पंकज साहू,अभिनाश कबी,गोपाल पटनायक,निवारण महतो,असित पटनायक,राकेश कबी,घसीनाथ भोल,सिद्धू दरोगा,चंदन कबी सहित काफी संख्या में कलाकार उपस्थित थे ।

छऊ नृत्य के पश्चात यूट्यूबर सूरज महतो का स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

छऊ नृत्य के पश्चात यूट्यूबर सूरज महतो का स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पूर्वी सिंहभूम/पोटका

पोटका प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत तिरिंग गांव मे श्री श्री शिव पूजा कमेटी की ओर से विशाल छऊ नृत्य के पश्चात भीआईभी भिखारी के नाम से प्रसिद्ध कॉमेडियन यू-टयूबर सूरज महतो के स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन बीते रात को किया गया.

इस कार्यक्रम मे भीआईपी भिखारी सूरज महतो के द्वारा हास्य एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए पुरे रात भर हजारों लोग जमे रहे. यहां भीआईपी भिखारी सूरज महतो ने हास्य प्रस्तुती कर दर्शकों को लौटपोट कर दिया,

वहीं जमशेदपुर के आये एक से बढ़कर एक कलाकार ने सिंगल, जुगलबंदी एवं ग्रुप डांस मे लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. रात को ग्यारह बजे से सुबह के पांच बजे तक चले कार्यक्रम मे तिरिंग, पावरू, सोनारडीह, एदल, हेंसल, नुआग्राम, जुड़ी, तेंतला, तिरिलडीह, गितिलता, हल्दीपोखर, गंगाडीह, चांपी आदि गांव के लोग जमे रहे. विदित हो कि तिरिंग मे दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार के प्रतिनिधि के रूप मे भरत सरदार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपप्रमुख उर्मिला सामाद उपस्थित थी.

इस आयोजन को सफल बनाने मे कमेटी के शुरू सरदार, रोहिन सरदार, सचिन सरदार, फुदेन सरदार, सोमनाथ सरदार, चंदु सरदार समेत सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

मुसाबनी प्रखण्ड के माटीगोड़ा पंचायत ग्राम कुलामाड़ा गांव बोड़ामडेरा में सदियों  से परम्परागत संस्कृतिक छौ नृत्य मेला हुआ संपन्न

मुसाबनी प्रखण्ड के माटीगोड़ा पंचायत ग्राम कुलामाड़ा गांव बोड़ामडेरा में सदियों  से परम्परागत संस्कृतिक छौ नृत्य मेला हुआ संपन्न

बाबूलाल सोरेन ने विजयी नृत्य प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: मुसाबनी प्रखण्ड के माटीगोड़ा पंचायत ग्राम कुलामाड़ा गांव बोड़ामडेरा में सदियों  से परम्परागत संस्कृतिक छौ नृत्य मेला महोत्सव इस वर्ष 2023 में एस एस वि Boys club बोड़ामडेरा के सौजन्य से आयोजन किया गया था।  इस वर्ष यह छौ नृत्य मेला महोत्सव कार्यक्रम तीन दिवसीय का आयोजन किया गया था। जिसमें पहला दिन छौ नृत्य दुसरा दिन आदिवासी संथाली पर्दा फिल्म तीसरा दिन डान्स प्रतियोगिता । डान्स प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि माननीय  बाबुलाल सोरेन केन्द्रीय महासचिव झा मु मो विशिष्ट अतिथि  शिवनाथ मार्डी जिला परिषद सदस्य प्रखण्ड गुड़ाबांधा  कार्तिक हेम्ब्रम पुर्व मुखिया ग्राम पंचायत माटीगोड़ा उपस्थित हुए

वहीं अतिथियों का स्वागत  कमिटी के युवती मेम्बरो ने अतिथियों का पैर हल्दी पानी से धोकर टिका चंदन लगाते हुए फुलों का हार पहना कर स्वागत करते हुए मेला मैदान के मंच में प्रवेश कराया । मंच में कमिटी के महीलाओं ने अतिथियों को कमिटी का बेज पहना कर,बुके देते हुए आदिवासी सांथाली परम्परा अनुसार अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच में युवक युवतियों ने आदिवासी सांथाली हो मुण्डारी नागपुरी बंगाली नेपाली उड़िया हिन्दी अंग्रेज़ी आदि भाषा के गानो पर जबरदस्त डान्स करते हुए एक दुसरे को पछाड़ कर जीत के शिखर पर  पहुंच कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाने का ताड़ तोड़ कोशिश अतिथि और दर्शकों का मन मोहित कर दिया । 

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बाबुलाल सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड प्रदेश में एक से बढ़कर एक विभिन्न क्षेत्र वो चाहे नाच गाना हो डान्ह या खेलकुद फुटबॉल,होकी क्रिकेट आदि में झारखण्डीयो में हुनर और जज्बा है । बस केवल इन सब को सही मार्गदर्शन सही प्लेटफार्म कि आवश्यकता है । इसके लिए मैं हमे�

Design a site like this with WordPress.com
Get started