मोबाइल चोर को मोबाइल सहित किया गिरफ्तार।

मोबाइल चोर को मोबाइल सहित किया गिरफ्तार।

सरायकेला/कपाली

कपाली: चांडिल थाना के कपाली ओपी पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी संदीप ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कपाली के हांसाडुंगरी निवासी हबीब का बेटा मो इसरार उर्फ छोटे लाल है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे चाेरी किए गए आईफोन 13 प्रो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. वह पहले भी जेल जा चुका है. कपाली के हांसाडुंगरी निवासी मो आदीप ने 15 जून को मोबाइल चोरी होने की लिखित सूचना कपाली ओपी पुलिस से की थी. उनकी शिकायत पर कपाली ओपी में मामला दर्ज किया गया था।

वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान कर रही थी. इसी क्रम में तकनीकि सहयोग से पुलिस ने मो इसरार उर्फ छोटे लाल को चोरी गए आई फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया

नीलांचल आयरन पावर लिमिटेड में चोरी के लोहा तांबे एवं ट्रैक्टर जप्त।

नीलांचल आयरन पावर लिमिटेड में चोरी के लोहा तांबे एवं ट्रैक्टर जप्त।

सरायकेला/कांड्रा

कांड्रा: रविवार को कांड्रा थाना अंतर्गत रतनपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी से निकल रहे ट्रैक्टर को कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोका. तलाशी के दौरान छुपा कर रखे गए तांबे और लोहे की बरामदगी के बाद ट्रैक्टर को जप्त कर उसे कांड्रा पुलिस के हवाले कर दिया है।

वहीं कंपनी के महाप्रबंधक गंगाधर बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर के चालक और सह चालक ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि दोबारा ऐसी गलती उनके द्वारा नहीं की जाएगी. कंपनी प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस को इस बाबत सूचना दे दी गयी है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है. जप्त किया गया ट्रैक्टर अभी तक कंपनी परिसर में ही खड़ा है. प्रबंधन के सूत्रों के मुताबिक जिस कांट्रेक्टर के अधीन उक्त ट्रैक्टर संचालित है ट्रैक्टर को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा तथा उस पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी. टैक्टर कांट्रेक्टर मेसर्स जेआर मंडल के अधीन कार्यरत है तथा ट्रैक्टर के मालिक श्रवण टूडू, चालक सनातन माझी, सहचालक साधु कालिंदी बताया गया है

अफीम की खरीदारी कर पैकेट बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को चेकनाका लगाकर गिरफ्तार।

अफीम की खरीदारी कर पैकेट बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को चेकनाका लगाकर गिरफ्तार।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौका पुलिस को अफीम तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस ने जंगली क्षेत्र से अफीम की खरीदारी कर पैकेट बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को चेकनाका लगाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. मोटरसाइकिल से अफीम तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए अफीम तस्कर में मुख्य रूप से चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी गांव निवासी सोमा सिंह मुंडा उर्फ सोमाय मुंडा और लखींद्र महतो शामिल है।

मामले के संबंध में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि चौका पुलिस को वरीय अधिकारियों से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो बाइक पर सवार व्यक्ति जंगली क्षेत्र से अफीम -डोडा की खरीदारी कर बेचने के लिए ला रहे हैं. तभी पुलिस ने चेक नाका लगाकर बाइक सवार दोनों तस्करों को दबोचा. तलाशी लेने के क्रम में इनके पास से बाइक में रखे 400 ग्राम अफीम गादा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 21 हज़ार नगद बरामद किए गए. पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि जंगली क्षेत्र से अफीम की खरीदारी यह लोग झाबरी नेशनल हाईवे- 33 किनारे लाइन होटल से ट्रक ड्राइवरों को अफीम- डोडा बेचा करते थे।

वहीं गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही पर पुलिस ने रामाकांत सिंह मुंडा लाइन होटल के अंदर से छुपा कर रखे गए एक बोरा से 10 किलोग्राम डोडा का चूर्ण भी बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने यहां से एक ग्राइंडर मशीन ज़ब्त किया है. एसडीपीओ ने बताया कि ये लोग लाइन होटल के पास से अफीम -डोडा का पैकेट बनाकर बेचा करते थे

कपाली पुलिस ने युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

कपाली पुलिस ने युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

सरायकेला/कपाली

कपाली: कपाली ओपी पुलिस ने रविवार की सुबह गश्ती के दौरान एक युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कपाली के रहने वाले 29 वर्षीय अरुण महतो के रूप में किया गया है।

इसकी जानकारी चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दी. कपाली ओपी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भोर करीब चार बजे गश्ती एवं चेकिंग के दौरान कमारगोड़ा स्थित शिव मंदिर के पास एक लड़का पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था. जिसे पुलिस बल के मदद से पकड़ लिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक ने बताया कि घर में आपसी कलह के कारण अपने पास रखे देशी कट्टा को बाहर निकालकर शिव मंदिर के पास घूम रहा था. तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन भी जब किया है।

वहीं छापामारी टीम में कपाली ओपी प्रभारी संदीप, पुअनि कासिम अंसारी, सअनि रामनाथ वानरा, हवलदार बासुदेव प्रसाद, आरक्षी रामबली बैठा, अनिल कुमार झा आदि शामिल थे

आर आई टी पुलिस ने बाइक चोर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

आर आई टी पुलिस ने बाइक चोर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आरआईटी पुलिस ने बुधवार को बनतानगर पीएचडी रोड से बाइक चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. चोर के पास से चोरी के दो बाइक भी जब्त किए गए है. जानकारी देते हुए थानाप्रभारी सागरलाल महथा ने बताया कि पहला बाइक मीरुडीह स्थित इफको मेटल कंपनी गेट से नो जून को चोरी हुई थी. जो राजनगर निवासी महतो का है. उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गस्ती के क्रम में एक युवक को बिना नंबर प्लेट के बाइक चलाते हुए युवक से पूछताछ की गई पता चला की बाइक चोरी की है बाइक और युवक को थाने लाया गया थाना प्रभारी ने बताया कि बनता नगर पीएचईडी रोड के देवदास मुखी उर्फ फोगलू को बगैर नंबर के बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में कबूल किया कि उसने यह बाइक नौ जून को इफको मेटल कम्पनी गेट से चुराया था।

साथ ही उसने यह भी कबूल किया कि उसने इससे पूर्व 27 मई को वास्तू बिहार अपार्टमेंट गेट से भी एक बाइक चुराया था. पुलिस ने उसके घर से दोनों बाइक जब्त कर आरोपी देवदास मुखी को जेल भेज दिया है।

धोखा धड़ी में युवक फंसा दुबई मेंमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई।

धोखा धड़ी में युवक फंसा दुबई में
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई।

कपाली

कपाली: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र का है जहां के एक युवक मोहम्मद आफताब को विदेश में काम दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली गई फिलहाल मोहम्मद आफताब दुबई में फंसा हुआ है।

वहीं युवक ने वीडियो भेज कर यह आरोप लगाया है कि मानगों आजाद बस्ती 13 नंबर के रहने वाले शाहिद और कमल ने 65 हजार रुपए लेकर युवक को विदेश भेजा था युवक का कहना है कि उसे टूरिस्ट वीजा दिया गया था और कहा गया था कि बाद में वहां आपको दूसरा वीजा मिल जाएगा लेकिन युवक को दूसरा वीजा नहीं मिला जिसके बाद उक्त आरोपियों ने युवक के घरवालों से वीजा दिलाने के नाम पर और 40 हजार रुपये ठग लिए वर्तमान में युवक दुबई में फंसा हुआ है और वहीं से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगा रहा है युवक का कहना है कि उसे किसी तरह से अपने देश अपने घर बुलाया जाए और धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए इस मामले में युवक के परिजनों ने कपाली ओपी पहुंचकर ठगी करने वाले शाहिद और कमाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है वही कपाली पुलिस द्वारा समझौता कराया गया की कंपनी के एजेंट द्वारा लिखित रूप से थाने में आश्वासन दिया की प्लेन का टिकट भेज कर दुबई में फंसे अफताब अंसारी को जल्द इंडिया वापस बुलाया जाएगा जिसके बाद मामला शांत हुआ

हथियार का भय दिखाकर लोगों को डराते अपराधी कट्टा के साथ गिरफ्तार

हथियार का भय दिखाकर लोगों को डराते अपराधी कट्टा के साथ गिरफ्तार

सरायकेला/तिरूल्डीह

सरायकेला जिला के तिरुलडीह थाना की पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को एक लोडेड देशी कट्टा ओर दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम योगेंद्र साव उर्फ मोटू साव है, जो कि तिरुलडीह थाना क्षेत्र के ही सिरकाडीह का रहने वाला है.

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि रविवार शाम को तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार लहराकर लोगों को धमकी देते हुए तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सिरकाडीह से खटाल रोड से तिरूलडीह की ओर पैदल जा रहा है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए निर्देशानुसार उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी ने अपने साथ के गश्ती दल के साथ कालिन्दी बस्ती खटाल के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जो पत्थर से ठोकर लगकर वहीं पर गिर गया। गिरने पर उसे पकड़ लिया गया।

उक्त पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम योगेन्द्र साव उर्फ मोटु साव बताया, जिसकी तलाशी के क्रम में उसके पास से एक लोडेड कट्टा एवं जींस पैंट के पॉकेट से 01 जिन्दा गोली पाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में तिरुलडीह थाना में काण्ड सं0-14/ 23, धारा-12 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्याययिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

चोरों का हौसला बुलंद भर दोपहर को भी चोर चोरी करने लगे हैं लोग शतक रहे।

चोरों का हौसला बुलंद भर दोपहर को भी चोर चोरी करने लगे हैं लोग शतक रहे।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर में चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है. दिन हो या रात चोरों का हौसला अब प्रतिदिन बढ़ता जा रह है लोग रात को घर की सुरक्षा के साथ-साथ दिन में भी घरों की सुरक्षा करनी पड़ रही है.चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं.बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी कर रहे हैं।

ताजा घटना आदित्यपुर-1 के शांतिनगर सोसाइटी की है. जहां हाउस नं 32 में रहने वाले कृष्ण चंद्र मोदी की बच्ची की साइकिल दिन दहाड़े चोरों ने चोरी कर ली.चोरी कैसे हुई उसका पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. घटना सुबह 11 बजे की है. एक लड़का सोसाइटी में देखा जा रहा है.जो घर के गैरेज का शटर ऊपर उठाकर साइकिल चोरी कर के चलते बने सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

एक महिला सहित तीन चोर और चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार

एक महिला सहित तीन चोर और चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती पहाड़ी मंदिर के लोगों ने एक महिला सहित तीन चोर दबोचे गए हैं, जिनके पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया. जहां पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम गोपाल दास उर्फ चौड़ा, सुरेश कुमार उर्फ बूटी एवं परवीन खातून बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि भाटिया बस्ती पहाड़ी मंदिर के समीप रहनेवाली बसंती दास नामक महिला के घर शनिवार की रात करीब 3:30 बजे तीनों चोरी की नियत से घुसे थे. घर के आलमीरे को तोड़कर मोबाइल की चोरी कर भाग रहे थे. उसी वक्त घर के समान गिरने से सोए हुए सदस्यो की नींद टूट गई. और शोर मचाकर आसपास के लोगों की मदद से तीनों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. चोर के पास से घर से चुराए मोबाइल जबकि गई है

बंद पड़े अभिजीत प्लांट से स्क्रैप टपाते 6 चोरों को सरायकेला पुलिस ने दबोचा

बंद पड़े अभिजीत प्लांट से स्क्रैप टपाते 6 चोरों को सरायकेला पुलिस ने दबोचा

सरायकेला: पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खरसावां स्थित बंद पड़े अभिजीत प्लांट से चोरी कर स्क्रैप ले कर भाग रहे 6 चोरों को धर-दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में चुराए गए स्क्रैप तार को बरामद किया है।

मामले के संबंध में सरायकेला थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि 2 जून की रात सरायकेला थाना पुलिस गश्ती दल रात्रि गश्त पर थी। तभी अहले सुबह 5 बजे गुट्टूसाईं विद्यालय के पास दो पिकअप वैन में कुछ लोगों को सवार देखा। पुलिस गश्ती दल द्वारा पकड़ कर पूछताछ करने पर पिकअप वैन में सवार लोग अलग-अलग जवाब देने लगे। जहां पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस गश्ती टीम ने दोनों पिकअप वैन की जांच की तो पाया कि दोनों वाहनों में स्क्रैप के केबल लदे हुए हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया और अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिसमें पाया गया कि सभी 6 शातिर चोरों ने खरसावां के अभिजीत प्लांट से लोहे के केबल चुराए हैं।

पुलिस के गिरफ्त में आए इन शातिर चोर में मुख्य रूप से गुलाम वारिस, नौशाद अंसारी, मोहम्मद जलाल, अब्दुल रियाज, मोहम्मद एजाज काजी खैरुल शामिल है।खरसावां स्थित बंद अभिजीत प्लांट चोरों के लिए चारागाह साबित होता आया है। लंबे समय से यहां बंद प्लांट से स्क्रैप आदि की चोरी होती रही है। कई एक मामले में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। बावजूद इसके अक्सर चोरी की घटनाएं यहां घटित होती रहती है। गौरतलब है कि बंद पड़े प्लांट से अब तक लाखों की संपत्ति चोरी हो चुकी है।

एचडीएफसी बैंक एटीएम लूट के 3 आरोपी गए जेल, हवलदार, सिपाही को एक-एक हजार का रिवार्ड दिया थाना प्रभारी ने।

एचडीएफसी बैंक एटीएम लूट के 3 आरोपी गए जेल, हवलदार, सिपाही को एक-एक हजार का रिवार्ड दिया थाना प्रभारी ने।

एचडीएफसी बैंक एटीएम लूट के तीनों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि 2 घंटे तक तीनों लीटर बाइक से रेकी कर एटीएम लूटने घुसे थे. थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों बाइक से भागने लगे तो पीसीआर वैन से धक्का मारकर गिराया औऱ पकड़ा गया है. लुटेरे एटीएम को खोल चुके थे. तीनों को टाइगर मोबाइल के जवानों ने घेरकर पकड़ा.

इस घटना में जाबांजी दिखाने के लिए हवलदार सुरेंद्र यादव, सिपाही मोहन भेंगरा और चालक हरिशयचंद्र तिरिया को एक-एक हजार का रिवार्ड थाना प्रभारी ने दिया है. साथ ही प्रशस्ति पत्र देने के लिए अनुशंसा किये हैं. गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत झा एवं परमजीत सिंह आरआईटी थाना क्षेत्र और तीसरा युवक का नाम दीपक सिंह है जो एस टाइप का रहनेवाला है को जेल भेजा गया है. एटीएम में करीब 10 लाख रुपये मौजूद थे जो पुलिस की ततपरता लूटने से बच गए.

बता दें कि टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित आशियाना चौक के शिवरंजनी कॉम्प्लेक्स में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे के आसपास लूटने का प्रयास किया था. अदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार को सूचना मिली कि कुछ युवक एटीएम को तोड़कर लूटने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने तत्काल एएसआई राजू राणा, हवलदार सुरेंद्र यादव, टाईगर मोबाइल के जवानों के साथ टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित शिवरंजनी अपार्टमेंट पहुंचे. पुलिस की गाड़ी देख लुटेरे युवक छिप गए थे. थाना प्रभारी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ पूरे परिसर की घेराबंदी कर तीनों एटीएम लुटेरों को दबोच लिया. इस ऑपरेशन में एएसआई राजू राणा भी मौजूद थे।

लुटेरे के पास से गैस कटर, हथौड़ा सहित छोटे छोटे औजार बरामद किया गया है. सभी आरोपी का आपराधिक इतिहास है जिसको खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उनके द्वारा एक और एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया था. जहां असफल होने के बाद उन्होंने एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर निशाना साधा, हालांकि यहां वे विफल रहे. बता दें कि एटीएम में बैंक का सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने पर थाना प्रभारी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि कई बार बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बैंकों में रात्रि सेवा के दौरान गार्ड रखने की नसीहत दी गई है, बावजूद इसके बैंक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि आज भी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक किया है और एटीएम की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए हैं।

धीराजगंज में युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला हत्या का आशंका

धीराजगंज में युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला हत्या का आशंका

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के धीराजगंज में एक युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला है. जानकारी के अनुसार धीराजगंज का रहने वाला 22 वर्षीय विक्की रजक का शव मंगलवार की सुबह धीराजगंज स्थित उसके मकान के बगल में एक बिजली के पोल से लटका मिला. 

बताया जा रहा है कि मृतक का दो दिन पहले उसकी फुआ के लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था. उसके फुफेरे भाइयों ने विक्की को मारने की धमकी दी थी. सोमवार को गले में धोती से टंगा पोल में लटका उसका शव मिला.इधर परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने धमकी दी थी, उन्हीं लोगों ने विक्की को मारकर लटका दिया है. विक्की पेशे से दैनिक मजदूर था. कुछ साल पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था. मृतक की पत्नी का नाम डिंपल लांबा बताया जा रहा है. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतक के परिजन थाने में शिकायत की है  पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर छानबीन में जुट गई है.

Design a site like this with WordPress.com
Get started