जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सापड़ा में बड़े पैमाने में चल रहे अवैध शराब भट्टियो को किया नष्ट, एक गिरफ्तार.

जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सापड़ा में बड़े पैमाने में चल रहे अवैध शराब भट्टियो को किया नष्ट, एक गिरफ्तार.

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस एक्शन मोड में है. इसी क्रम में जिले ज़िला पुलिस को अवैध शराब कारोबारी सापड़ा के उत्तमडीह निवासी शिवा मंडल के अवैध शराब ठिकाने के विरुद्ध कार्रवाई में सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस ने शिवा मंडल के अवैध देसी शराब ठिकाने पर छापामारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण कार्य के सामानों को जब्त करते हुए धंधे में शामिल व्यक्ति विशंभर सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उत्तमडीह में अवैध शराब कारोबारी शिवा मंडल द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण कराया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस द्वारा छापामारी करते हुए 800 लीटर अवैध देसी महुआ शराब जब्त किया गया. इस दौरान यहां संचालित शराब भट्टी को भी ध्वस्त किया गया, पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान यहां से पिकअप वैन, एक मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन समेत शराब निर्माण में प्रयुक्त ‘सामानों को ज़ब्त किया है.

छापामारी दल में शामिल एसडीपीओ हरविन्दर सिंह, आलोक कुमार दूबे पुलिस केन्द्र सरायकेला खरसावां, पु०अ०नि० प्रकाश कुमार रजक, काड्रा थाना, पु०अ०नि० रितेश कुमार सिंह, पुलिस केन्द्र सरायकेला, स०अ०नि० जय नारायण शर्मा, आदित्यापुर थाना, स०अ०नि० मुरारी शंकर, गम्हरिया थाना एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।

पुलिस ने 750 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार..

पुलिस ने 750 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार..

ब्राउन शुगर करेंगे जड़ से खत्म:-एसपी डॉ विमल कुमार

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से 750 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दे इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर खरीद बिक्री हो रही है जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. टीम ने मोहम्मद फिरोज नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. पूछताछ के क्रम में उसकी तलाशी ली गई. इस दौरान उसके पास से 750 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है और फिलहाल वह जमशेदपुर के हल्दीपोखर में अपना ठिकाना बनाया हुआ था. उन्होंने बताया कि तस्कर को कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर मोगला द्वारा ब्राउन शुगर उपलब्ध कराए गए थे. मोगला के खिलाफ कुर्की वारंट निकालने की अपील की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिले के आदित्यपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में किसी भी कीमत पर अवैध नशा के कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस ने 400 लीटर जावा महुआ शराब किया ध्वस्त, संचालक मौके से फरार…

पुलिस ने 400 लीटर जावा महुआ शराब किया ध्वस्त, संचालक मौके से फरार…

सरायकेला/सीनी

सरायकेला : जिले के सीनी पुलिस ने मंगलवार की शाम धानो बांध गांव के जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन शराब भट्ठियां को ध्वस्त किया और 400 किलोग्राम महुआ जावा बरामद किया है

हालांकि छापेमारी से पूर्व भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए. इसकी जानकारी मंगलवार की शाम जिले के एसपी डॉ. विमल कुमार ने आदित्यपुर थाना में पत्रकारों को दी. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया है कि उनके थाना अंतर्गत किसी भी प्रकार की नशे के धंधे के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दें अन्यथा उनके द्वारा अभियान चलाने पर थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बेटे की हत्या करने वाला आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेटे की हत्या करने वाला आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम/सोनुआ

सोनुआ: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव के इचागुटु टोला के रहने वाले पिता तुराम सुरीन ने अपने ही पुत्र की शुकवार रात को हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से भाग गया था. सोमवार को पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बता दे कि शुक्रवार देर रात गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला में पिता तुराम सुरीन ने अपने ही पुत्र मांगता सुरीन को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी. मिली जानकारी के अनुसार ईचागुटू टोला निवासी 60 वर्षीय तुराम सुरीन की उसकी पत्नी मुक्ता सुरीन के साथ विवाद हो गया. इस बीच पति तुराम सुरीन ने घर पर रखे धारदार कुल्हाड़ी को उठा लिया और पत्नी मुक्ता सुरीन पर वार करने की कोशिश की. इस बीच उसके 21 वर्षीय पुत्र मांगता सुरीन बीच बचाव करने आया तो पिता तुराम सुरीन ने अपने पुत्र के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इससे मांगता सुरीन की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद पिता तुराम सुरीन वहां से फरार हो गया था. गुप्त सूचना पर गोइलकेरा पुलिस ने उसे शनिवार को घर से गिरफ़्तार किया तथा आज उसे न्यायिक अभिरक्षा में चाईबासा जेल भेजा गया।

तिरुलडीह: थाना पुलिस की कड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, मौका देख चालक फरार।

तिरुलडीह: थाना पुलिस की कड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, मौका देख चालक फरार।

सरायकेला/तिरुलडीह

सरायकेला: तिरुलडीह थाना की पुलिस ने शनिवार देर रात सरायकेला खरसावां जिले के नए पुलिस अधीक्षक डॉ.बिमल कुमार के निर्देश पर छापेमारी करते हुए तिरुलडीह थाना क्षेत्र के बिरसा चौक डाटम के पास से दो अबैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं अंधेरा का फायदा उठाकर दोनों ट्रैक्टर के चालक फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार दोनों ट्रैक्टर से चोरी छिपे स्वर्णरेखा नदी से बालू लोड कर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना तिरुलडीह थाना की पुलिस को मिली थी। सूचना के सत्यापन को लेकर तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए तिरुलडीह थाना की पुलिस ने बिरसा चौक डाटम के पास से दोनों ट्रैक्टर को पकड़ लिया, इस दौरान अंधेरा का फायदा उठाते हुए दोनों ट्रैक्टर के चालक फरार हो गए। वहीं इसके बाद दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस तिरुलडीह थाना ले आयी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर तिरुलडीह थाना में रखा गया है ओर आगे की करवाई के लिए कुकड़ू के अंचलाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है, अंचलाधिकारी की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

ईचागुटू टोला में एक पिता ने अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या।

ईचागुटू टोला में एक पिता ने अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या।

सरायकेला/इचागढ़

पश्चिमी सिंहभूम जिले की गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला में एक पिता ने अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार देर रात की है. बताया जाता है कि कदमडीहा पंचायत की कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला निवासी 60 वर्षीय मांगता सुरीन की उसकी पत्नी मुक्ता सुरीन से विवाद हो गया. इस बीच मांगता सुरीन ने घर में रखे एक कुल्हाड़ी को उठा लिया और पत्नी मुक्ता सुरीन पर वार करने की कोशिश की. इस बीच 21 वर्षीय पुत्र तुराम सुरीन जब बीच बचाव करने आया तो मांगता सुरीन ने अपने पुत्र तुराम सुरीन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इससे तुराम सुरीन की मौत हो गई.इसके बाद मांगता सुरीन मौके से फरार हो गया. शनिवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर लोग घटनास्थल पहुंचे।

वही इसकी सूचना गोइलकेरा थाना को दी. सूचना मिलने के बाद गोइलकेरा थाना के अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर लिया साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. वही घटना की सूचना मिलने पर पंचायत की मुखिया द्रोपदी पूर्ति, कुईड़ा पंचायत के मुखिया दिनेश चंद्र बोयपाई भी कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला पहुंचे थे. इधर पुलिस पुत्र की हत्या करने वाले पिता मानता चोरी की खोजबीन कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

जमशेदपुर पुलिस ने कुछ घंटों में गोली चलाने वाले व्यक्ति को हथियार समेत गिरफ्तार किया।

जमशेदपुर पुलिस ने कुछ घंटों में गोली चलाने वाले व्यक्ति को हथियार समेत गिरफ्तार किया।

जमशेदपुर

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में एक व्यक्ति को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया है. व्यक्ति के पास से दो देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, पांच खोखा, दो फायर किया हुआ पिलेट समेत अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार व्यक्ति मानगो के उलीडीह लाल बिल्डिंग के पास रहने वाले टोनी सिंह है, जो 38 साल का है. बताया जाता है कि मानगो जवाहरनगर नूरी मसजिद के पास मुर्सरत परवीन के घर गोली चलायी गयी थी. 26 जुलाई को यह घटना घटी थी. इस कांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गयी. कुछ ही घंटों के भीतर ही पुलिस ने कांड का खुलासा कर दिया है.इस कांड में इस्तेमाल में लाये गये पिस्तौल और अन्य हथियारों को बरामद कर लिया है. जिस गाड़ी से अपराधी वहां गये थे, उस गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. टोनी सिंह को पुलिस ने पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है।

बताया जाता है कि बुधवार की अहले सुबह ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था और कुछ ही घंटो के भीतर ही अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया. इसके बाद उसको जेल भेज दिया गया है. जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार ने खुद इस कांड को तत्काल उदभेदन के लिए प्रयास तेज किया और अपराधी की घेराबंदी कर ही पकड़ लिया गया. टोनी सिंह के खिलाफ पहले से उलीडीह थाना में चार चार कांड दर्ज है।

आर आईटी थाना के टीम को जानलेवा हमला हमला के खिलाफ मामला दर्ज।

आर आईटी थाना के टीम को जानलेवा हमला हमला के खिलाफ मामला दर्ज।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां जिला के आर आईटी थाना की छापामारी करने गए टीम को पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिला के बाघमुंडी थाना अंतर्गत कोड़ेंग गांव में अपराधियों व 20-30 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर अपराधी को भगाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में बाघमुंडी थाना में बुधवार को मामला दर्ज किया गया।

आर आईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने अपराधी को भगाने, पुलिस वल के साथ जानलेवा हमला करने,बर्दी फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया। श्री महथा ने बताया कि मंगलवार को वह स्वयं चार आरक्षी एवं अपराध कर्मी के सहयोगी विकास कुमार महतो के साथ बाघमुंडी थाना के कोड़ेंग गांव में कांड संख्या 77/23 के आर्म एक्ट के अपराधी की सुचना पर सत्यापन हेतु छापामारी करने गया था। जहां अपराधी के छुपने का ठिकाना बैधनाथ महतो के घर पर छापामारी किया गया, तो वह फरार हो गया था।

वहीं बैधनाथ महतो का नया घर में पुछताछ करने के समय बैधनाथ महतो,राजीव एवं 20-30 अज्ञात लोगों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के बीच ही सहयोगी विकास कुमार महतो मौके से फरार हो गया। मौके पर उपस्थित आरक्षी उमाशंकर कुमार सिंह, उद्धम सिंह, पंकज कुमार शुक्ला भंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायलों का इलाज बाघमुंडी अस्पताल में किया गया।

आदित्यपुर सतबहिनी मंदिर में चोरों ने दिया हजारों मूल्य चोरी घटना को अंजाम

आदित्यपुर सतबहिनी मंदिर में चोरों ने दिया हजारों मूल्य चोरी घटना को अंजाम

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला ज़िले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. बाइक चोरी ,गृह भेदन जैसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ताजा घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया सतबहिनी का है. जहां बसंती मंदिर से सटे हनुमान मंदिर में चोरों ने धावा बोलते हुए लाखो हजारों मूल्य के चोरी की घटना को अंजाम दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर मे चोरों ने सेंधमारी करते हुए मंदिर में रखे नगद समेत बिजली के उपकरण पंखा ,तार आदि चुरा लिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई .इधर मामले की जानकारी विहिप नेता भगवान सिंह ने आदित्यपुर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस गश्ती दल मंदिर जांच करने पहुंची.पुलिस द्वारा बताया गया है कि प्रथम दृष्टया में चोरी घटना को अंजाम किसी जानकार व्यक्ति द्वारा दिया गया है. जिसे पहले से यह पता था कि नगद आदि किस स्थान पर रखे हैं.मंदिर कमेटी द्वारा चोरी घटना की लिखित शिकायत की जा रही है. वहीं पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

औद्योगिक क्षेत्र एलाइड कंपनी के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी,सीसीटीवी में कैद

औद्योगिक क्षेत्र एलाइड कंपनी के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी,सीसीटीवी में कैद

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: इन दिनों आदित्यपुर क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना काफी बढ़ गई है चाहे वह औद्योगिक क्षेत्र हो या फिर रिहायशी भीड़भाड़ वाले इलाका सोमवार को भी बाइक चोरी की घटना से आक्रोशित सैकड़ों मजदूर और कामगारों ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर घटना के प्रति आक्रोश जताया.बताया जाता है कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज 6 स्थित एलाइड कंपनी के बाहर से रविवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े बाइक चोरों ने एक मजदूर के बाइक चोरी की घटना को बड़े ही आसानी से अंजाम दिया. घटना की वारदात कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इधर मामले से आक्रोशित सैकड़ों मजदूरों ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मजदूरों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों के बाइक और मोटरसाइकिल चोरी जैसे घटनाओं को रोका नहीं जा रहा है और जो मजदूरों आवाज उठाते है, उन्हें काम से निकाल दिया जाता हैं।आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज 6 स्थिति एलाइड कंपनी के पार्किंग से हाल के दिनों में 12 साइकिल और दो मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है.मजदूरों द्वारा कंपनी प्रबंधन से पार्किंग में गार्ड की निगरानी करने की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन प्रबंधन इनके मांगों को अनदेखी कर रहा है. इधर मजदूर शुभेंदु महतो के चुराए गए मोटरसाइकिल के बदले कंपनी द्वारा मोटरसाइकिल दिए जाने की मांग को लेकर मजदूर अड़े हैं और मजदूरों ने कंपनी गेट जाम करते हुए हड़ताल किया है. गौरतलब है कि मजदूर शुभेंदु महतो नीमड़ीह थाना क्षेत्र से प्रतिदिन बाइक से आदित्यपुर ड्यूटी करने आता हैं।

सुबह-सुबह हाईवा चालक की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

सुबह-सुबह हाईवा चालक की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

5 गोली मारी गई थी तिलक महतो को

सरायकेला

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया स्टेशन के नजदीक ओवर ब्रिज के पास सोमवार तड़के सुबह 5 बजे 45 वर्षीय हाईवा चालक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का शव गम्हरिया जंक्शन के अंडरपास के नीचे से ही बरामद किया गया। मृतक की पहचान 45वर्षीय हाईवा चालक तिलक महतो के रूप में की गई है. जो बास्को नगर से सटे नीमडीह बस्ती में अपने बहन के घर पर रहकर काम करता था. मृतक मूल रूप से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का रहने वाला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तिलक महतो गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय कंपनियों में माल सप्लाई के लिए हाईवा चलाने का काम करता था. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर आरआईटी ,आदित्यपुर और गम्हरिया पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.

हाईवा चालक तिलक महतो की अपराधियों ने तीन गोली मारकर हत्या की है. घटना के बाद पुलिस ने मौके से 3 गोली के खोखे बरामद किए हैं. जबकि दो गोली मिस फायर हुई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनियोजित तरीके से रेकी कर चालक की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस द्वारा हत्या के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है

अवैध लॉटरी एक विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

अवैध लॉटरी एक विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में फल फूल रहे लॉटरी के अवैध धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. लगातार छापेमारी कर लॉटरी विक्रेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने चक्रधरपुर के गैलन भट्टी निवासी लॉटरी विक्रेता को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

बताया जाता है कि गैलन भट्टी निवासी विकास कुमार साह अवैध तरीके से लॉटरी की खरीद-बिक्री करता था. इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में रविवार शाम चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि लॉटरी विनियमन अधिनियम के तहत विकास कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि लॉटरी की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. जो भी लॉटरी का अवैध कारोबार कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Design a site like this with WordPress.com
Get started