अवैध रूप से शराब फैक्ट्री संचालन मामले में चांडिल थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया।

अवैध रूप से शराब फैक्ट्री संचालन मामले में चांडिल थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के बिरीगोड़ा में अवैध रूप से चल रहे शराब फैक्ट्री संचालन मामले में चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बिरीगोड़ा में अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया था. छापामारी के दौरान फैक्ट्री से 1100 पेटी शराब बरामद किया गया था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए कोल्हान डीआईजी ने सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक को चांडिल थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया था

इस संबंध में कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि अवैध शराब फैक्ट्री संचालन के मामले पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक को चांडिल थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि चांडिल थाना क्षेत्र के बिरीगोड़ा में दलमा की तराई में अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद उन्होंने विशेष छापामारी दल का गठन किया. जांचोपरांत विशेष छापामारी दल ने 14 जुलाई की शाम आबकारी विभाग और चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थाना प्रभारी के साथ छापेमारी की. इस दौरान अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था. छापामारी के दौरान पुलिस ने उक्त स्थल से 1100 पेटी शराब बरामद किया था. इसके साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सावधान आदित्यपुर के एटीएम में ठगी घूम रहे,सावधान

सावधान आदित्यपुर के एटीएम में ठगी घूम रहे,सावधान

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: सावधान हो जाइए एटीएम से पैसे निकासी करने वक्त पूरी सावधानी बरतें.आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4 स्थित एसबीआई एटीएम शुरू से साइबर फ्रॉड करनेवालों के निशाने पर है. यहां कई बार एटीएम से पैसे निकासी करने आए लोग बड़े आसानी से इन जालसाजो के शिकार में फंस जाते हैं. ऐसा ही मामला एक आदित्यपुर 2 रोड नंबर 4 के एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गए डीएवी एनआईटी स्कूल के इंग्लिश टीचर एसके बेहरा ठगी का शिकार हो गए।

मामले के संबंध में उन्होंने बताया है कि ये 9.30 बजे एटीएम से पैसे निकाल रहे थे, तभी एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. बहुत मशक्कत करने के बाद भी एटीएम बाहर नहीं आया. फिर कुछ देर तक इंतजार करता रहा उसी बीच दूसरे एटीएम मशीन के पास मौजूद ठग ने इन्हें अपने जाल में फंसाते हुए एटीएम के गार्ड को फोन कर कार्ड बाहर निकालने की बात कहकर कार्ड को ही बदल दिया.घटना के ठीक बाद उस युवक ने पास के ही एचडीएफसी बैंक एटीएम जाकर 24 हज़ार निकाल लिए. ठगी के शिकार हुए एसके बेहरा को उनके मोबाइल फोन पर मैसेज प्राप्त हुआ. इसके बाद आरआईटी थाना पहुंचे.जहां इन्हें आदित्यपुर थाने में शिकायत करने को कहा गया. इधर ठगी के शिकार हुए पीड़ित कार्रवाई के लिए थाने का चक्कर लगाते रहे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल प्रखंड के बिरीगोड़ा के पास दलमा पहाड़ के तराई में नकली शराब बनाने के मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में सात को गिरफ्तार किया गया है, बाकि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. गिरफ्तार किए गए सभी सात अभियुक्त बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी हैं, जो चांडिल में आबादी से दूर दलमा पहाड़ के नीचे बने एक शेड के अंदर नकली शराब बनाने का काम करते थे. उक्त नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री की सूचना कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा को मिली थी. उन्होंने विशेष टीम का गठन कर इसकी पड़ताल करवाई।

सूचना सही मिलने के बाद विशेष टीम ने आबकारी विभाग के अधिकारी, चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व चांडिल थाना प्रभारी के साथ छापामारी की.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नकली शराब बनाने वाले गिरोह पंजाब, हरियाणा से कम कीमत वाले शराब लाते थे. यहां मिलावट करने के बाद शराब का ब्रांड बदलकर ऊंची कीमत पर बाजार में बेचते थे. यहां पर पंजाब के कम कीमत वाले शराब को रोयल प्लेयर, इम्पीरियल ब्लू, किंग्स बूल समेत अन्य शराब की बोतलों पर रेपर लगाकर बाजार में भेजा जाता था. इसके साथ ही विभिन्न ब्रांडों के रेपर और बोतल भी मौके से बरामद हुए है।

वहीं चाहरदीवारी के अंदर से एक एलपी ट्रक भी जब्त किया है. पुलिस अब उक्त जमीन और शेड के मालिक का पता लगा रही है. जमीन मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. चांडिल थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार नकली शराब बनाने के काम का संचालन जमशेदपुर के चार लोग मिलकर करते थे. उनके खिलाफ भी चांडिल थाना में मामला दर्ज किया गया है. इनमें भगीरथ गोराई, प्रकाश मंडल, रमेश प्रसाद और निखिल कुमार सिंह शामिल हैं,फिलहाल सभी फरार हैं. पुलिस इन सभी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही है

अबैध शराब फैक्ट्री में छापामारी, विदेशी शराब फैक्ट्री से भारी मात्रा में शराब जप्त की।

अबैध शराब फैक्ट्री में छापामारी, विदेशी शराब फैक्ट्री से भारी मात्रा में शराब जप्त की।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मुख्य मार्ग एनएच 33 बिरिगोडा हड्डी गोदाम के ऑपोजिट साइड अवैध रूप से विदेशी शराब फैक्ट्री चलाया जा रहा था . गुप्त सूचना प्रमंडल के डीआईजी अजय लिंडा को मिली थी. कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के निर्देश पर उत्पाद विभाग के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, प्रभारी निर्भय कुमार आदि की मौजूदगी में छापामारी किया गया । छापामारी के दौरान विदेशी शराब फैक्ट्री से भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त की गई

साथ ही पुलिस ने शराब फैक्टरी में कार्य कर रहे तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया है. हालांकि शराब फैक्ट्री के मालिक भागने में सफल रहा । मिली जानकारी के अनुसार बिरिगोड़ा हड्डी गोदाम के पास एक आलीशान मकान में अवैध रूप से विदेशी शराब की फैक्ट्री लगाकर विभिन्न जगह पर अवैध विदेशी शराब की बिक्री व सप्लाई की जा रही थी। इसकी सूचना को मिली थी. डीआईजी के निर्देश पर छापेमारी की गई. छापामारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त की गई है ।बताया जा रहा है कि शराब बनाने का कच्चा माल स्प्रिड, बोतल, मशीन, ठक्कन, मोनोग्राम भारी मात्रा में जप्त हुई है. मालूम हो कि बिरिगोड़ा क्षेत्र में ही बीते साल बिहार पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त किया था और शराब माफिया को जेल भेजने

जलाभिषेक करने निकली महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीनकर भागे।

जलाभिषेक करने निकली महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीनकर भागे।

जमशेदपुर

जमशेदपुर: शहर में बराबर ही किसी-न-किसी थाना क्षेत्र में चेन छिनतई करनेवाले सक्रिय रहते हैं. सोमवार की बात करें तो सुबह के समय सावन की पहली सोमवारी को भोले बाबा को जलाभिषेक करने के लिये घर से निकली महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन की छिनतई कर ली. घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा. सिदगोड़ा व बिरसानगर थाना

सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश छिनतई की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है. यह फुटेज बिरसानगर पुलिस को भी उपलब्ध करवा दिया गया है। आपको बताते चलें कि घटना सुबह 10 बजे बिरसानगर लोयला बीएड कॉलेज चंद्रापथ की है.पता पूछने के बहाने करीब गये बाइक सवार बाइक सवार बदमाशों की करतूत देखिये महिला उमा पांडेय हाथ में पूजा की थाल लिये पैदल चल रही थी. इस बीच पर सवार दो बदमाश पता पूछने के बहाने करीब आ गये और गले से चेन छिनतई कर रफ्तार में फरार हो गये।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

मछली कारोबारी से रंगदारी वसूली को लेकर हुई गैंगवार मे पुलिस ने सात बदमाशों को किया गिरफ्तार।

मछली कारोबारी से रंगदारी वसूली को लेकर हुई गैंगवार मे पुलिस ने सात बदमाशों को किया गिरफ्तार।

जमशेदपुर/मानगो

जमशेदपुर : मानगो में 7 जुलाई की सुबह मछली कारोबारी से रंगदारी वसूली को लेकर हुई गैंगवार मामले में पुलिस टीम ने कुल 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. इसका खुलासा सोमवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों के समक्ष किया. एसएसपी ने बताया कि मामले का उद्भेदन करने में मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार के अलावा साकची थाना प्रभारी संजय कुमार और सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार ने अहम भुमिका निभायी है. मामले की मॉनिटरिंग ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत कर रहे थे।

इनकी हुई है गिरफ्तारी गैंगवार में कुंदन सिंह उर्फ भोंदु और माशूक मनीष गैंग शामिल था. इसमें माशूक मनीष गैंग से पुलिस ने मानगो दाइगुट्टू का अंकेश कुमार उर्फ बाबु को गिरफ्तार किया है. इसी तरह से कुंदन गैंग से उलीडीह टैंक रोड का कुंदन सिंह के अलावा मानगो शांति निवास के पीछे का अमन ठाकुर उर्फ डेंगू, टैंक रोड का जितेंद्र कुमार साहु, आकाश नामता उर्फ कलाकार, साकची जेल चौक पियुन कॉलोनी का पंकज कुमार सिंह, उलीडीह टैंक रोड का राकेश सिंह सरदार उर्फ पाकड़ू शामिल है.ये हुआ बरामद
दो देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, 5 पीस जिंदा गोली, पांच पीस खोखा, एक बाइक, एक स्कूटी, 6 मोबाइल फोन आदि पुलिस ने बरामद किया है.कुंदन, अमन, पंकज, जितेंद्र और आकाश का है आपराधिक इतिहास
कुंदन के खिलाफ उलीडीह थाने में पांच मामले दर्ज हैं. परसुडीह थाने में 2 मामले और मानगो थाने में एक मामला दर्ज है. पहली बार कुंदन परसुडीह थाने से 2012 में जेल गया था. आकाश नामता की बात करें तो उसके खिलाफ उलीडीह थाने में तीन मामले दर्ज है. इसी तरह से अमन ठाकुर के खिलाफ उलीडीह थाने में 3 मामले दर्ज हैं. जितेंद्र साहु पर दो मामले उलीडीह थाने में दर्ज है. इसी तरह से पंकज के खिलाफ साकची थाने में एक मामला दर्ज है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

घर के बाहर रखे दो ऑटो में से एक ऑटो की चोरी।

घर के बाहर रखे दो ऑटो में से एक ऑटो की चोरी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल थाना क्षेत्र के फदलोगोड़ा में बीती रात घर के बाहर रखे दो ऑटो में से एक की चोरी हो गई. चोरी गया ऑटो संख्या जेएच 05बीसी 0193 फदलोगोड़ा निवासी देवव्रत नाग का है. मिली जानकारी के अनुसार रोज की भांति रविवार की रात को भी देवव्रत का दो ऑटो घर के बाहर रखा था. रात दो बजे जब घर के लोग बाहर निकले थे, तब ऑटो बाहर में ही यथावत रखा हुआ था. सुबह उठकर देखा तो एक ऑटो गायब था. काफी खोजबीन के बाद ऑटो के नहीं मिलने पर चांडिल थाना की पुलिस को फोन पर ही इसकी जानकारी दी गई।

इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि फदलोगोड़ा से फोन पर ऑटो के गायब होने की सूचना मिली है. ऑटो चोरी हुआ है इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है. वैसे पुलिस सूचना मिलते ही अपनी कार्रवाई कर रही है. ऑटो के मालिक को भी अपने स्तर पर खोजबीन करने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि रविवार की रात बड़ी संख्या में लोग दलमा बाबा के दर्शन-पूजन के लिए उसी रास्ते पर दलमा पहाड़ की ओर गए हैं. ऐसे भीड़-भाड़ वाले समय में चोर भी अपना काम कर जाते हैं. पुलिस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

आर आई टी पुलिस ने मोबाइल चोरी और छींताई का किया खुलासा, तीन युवक को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।

आर आई टी पुलिस ने मोबाइल चोरी और छींताई का किया खुलासा, तीन युवक को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।

आदित्यपुर

आरआईटी थाना पुलिस ने दो मामलों का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की पकड़ में आए युवकों का नाम रिंटू कुमार, अनिल सरदार उर्फ गोरा सरदार एवं बगीरा महतो उर्फ दीपू महतो बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि पिछले महीने 28-29 जून की रात्रि को मीरूडीह स्थित जेबीबी कॉम मोबाइल दुकान में चोरी की घटना घटित हुई थी. जहां से 27 ब्रांडेड नए मोबाइल पांच स्मार्ट वॉच और एक हेडफोन की चोरी हुई थी. मामला दर्ज कर एक टीम का गठन किया गया था.एसडीपीओ ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना अंतर्गत चावला मोड़ से रिंटू कुमार नामक युवक को 6 मोबाइल एक हेडफोन और एक स्मार्ट वॉच बिक्री करते पकड़ा. पूछताछ के क्रम में युवक ने जेबीवी कॉम मोबाइल दुकान में चोरी की बात स्वीकार कर ली. बाकी बचे मोबाइल के संबंध में पूछे जाने पर उसने बताया कि सभी मोबाइल उसके घर में रखे हैं. जहां से तलाशी के क्रम में बाकी 16 मोबाइल एवं दो स्मार्ट वॉच बरामद किए गए. चार मोबाइल की तलाश की जा रही है.थाना प्रभारी को अवार्ड देने की अनुशंसा करने की जानकारी दी गई.श।

वहीं दूसरी घटना के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे आरआईटी के नेपाली बस्ती के समीप चंदू कुमार राम के साथ चाकू के बल पर मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसकी शिकायत दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में अनिल सरदार उर्फ गोरा सरदार एवं बगीरा महतो उर्फ दीपू महतो को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया. सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. बताया जाता है कि अनिल सरदार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और कई कांडों में वह जेल भी जा चुका है. प्रेसवार्ता में एसडीपीओ के साथ आरआईटी प्रभारी सागरलाल महथा भी मौजूद थे

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

एस टाइप चौक से महिला का चैन छीनतई।

एस टाइप चौक से महिला का चैन छीनतई।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाइप चौक में खड़ी एक महिला से शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने चेन की छिनतई कर ली. इस संबंध में पीड़ित महिला मोनू पाल ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे एस टाइप स्थित दिलीप स्वीट्स के पास अपने बच्चे को गोद में लेकर पति से मोबाइल पर बात कर रही थी।

उसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आये, जिसमें से पीछे बैठे युवक ने गले में मौजूद सोने की चेन झपट ली और दोनों बाइक समेत फरार हो गए. पुलिस महिला द्वारा बताए बाइक के कलर, छिनतई करने वाले युवकों के डील डौल के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है. वहीं चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

डिजिटल मार्केटिंग करनेवाले युवक का अपहरण, पुलिस ने कुछ घंटों में युवक को ढूंढ निकाला।

डिजिटल मार्केटिंग करनेवाले युवक का अपहरण, पुलिस ने कुछ घंटों में युवक को ढूंढ निकाला।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरआईटी मोड़ के पास गुरुवार को पांच हथियार बंद अपराधियों ने डिजिटल मार्केटिंग करने वाले एक युवक का अपहरण कर लिया था वही आदित्यपुर थाना ने अपहरण युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है इसको लेकरआदित्यपुर थाने में कॉन्फ्रेंस कर एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि अपहरण हुए युवक के परिजनों से छः लाख की फिरौती मांगी। हालांकि युवक की किस्मत ठीक थी कि बदमाशो के कार का तेल खत्म हो गया, जिसके बाद काफी देर तक अर्का जैन कॉलेज जाने वाले रास्ते में स्थित जांगलनुमा झाड़ी में पिस्तौल की नोंक पर युवक को बंधक बनाकर फिरौती की रकम की मांग करते रहे। हालांकि इसी क्रम में मामले की शिकायत आदित्यपुर पुलिस को की गई। जिसके बाद आदित्यपुर थाना के साथ तीन थानों की पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गए।

इस दौरान पुलिस ने मोबाइल फ़ोन की लोकेशन के आधार पर जिस झाड़ी में बदमाशो ने युवक को बंधक बना कर रखा था, वहां पहुंच गई। पुलिस को देख बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर पुलिस अविलंब अपहृत सुमित राज पटेल को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है। इधर पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दिया है।

पीड़ित ने बताया की इस अपहरण में मुख्य रूप से पटना का रहनेवाला सुदर्शन सराफ शामिल है, जो की युवक के साथ पहले डिजिटल मार्केटिंग के काम में जुड़ा था। पीड़ित ने बताया की उसे जुगसलाई एक व्यक्ति डिजिटल मार्केटिंग में पैसा लगाने को लेकर फोन किया था, जिसे मिलने के लिए पीड़ित अपने सीनियर अरविंद के साथ आरआईटी मोड़ के पास पहुंचा। जिसके बाद अरविंद के सामने सुमित को पिस्तौल की नोंक पर कार में खींच लिया। अरविंद शोर मचाते रहा, इस दौरान कार को आरोपी लेकर निकल गया। अपहृत युवक को आरआईटी मोड़ से लेकर सीतारामपुर डैम होते हुए अर्का जैन कॉलेज के रास्ते में जा रहा था, इसी क्रम में कर का पेट्रोल खत्म हो गया। इस दौरान अपहरणकर्ता 8002508801 नंबर से अपहृत युवक के परिवार के लोगो से लगातार फिरौती मांगते रहा। कार में तेल खत्म होने के बाद बदमाश काफी मजबूर हो गया, इस दौरान अपहृत युवक को पिस्तौल की बट से मारकर बुरी तरह जख्मी भी कर दिया था। इसी क्रम रात 11.30 बजे पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। जिसके बाद अपहृत युवक को बरामद कर लिया गया।पीड़ित आदित्यपुर के गोकुल नगर का रहने वाला है, वह एनआईटी से पास आउट है। युवक किपट्टो करंसी कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग का काम करता था। जिसमे अच्छा खासा पैसा कमा रहा था। सुदर्शन सराफ भी उसी कंपनी का एजेंट था, जिसे पता था की सुमित बहुत पैसा कमा रहा है। जिसके बाद अपहरण की साजिश रची और जुगसलाई के अपराधी हसन के साथ शहर के कुछ बदमाशो के साथ इस घटना को अंजाम दिया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

फिरोज हुसैन के पिता तफैजुल हुसैन ने तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

फिरोज हुसैन के पिता तफैजुल हुसैन ने तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के फिरोज हुसैन की रविवार रात को गोली मारकर हत्या मामले में फिरोज के पिता तफैजुल हुसैन ने तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मर्डर को चुनौती के रूप में लिए हैं, वे खुद इस केस का आईओ हैं इसका उद्भेदन जल्द से जल्द किया जाएगा.मृतक की मां के बयान पर मृतक के ममेरे भाई खुर्सीद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर का धंधा चल रहा है यह जग जाहिर है, मृतक भी अपराधी कादिम खान का ड्रग पैडलर था. उसका खुर्सीद से झगड़ा चल रहा था. थाना प्रभारी ने बताया कि बस्ती में दो गुट में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है यह घटना इसी का परिणाम है.और इस घटना के तह तक जाकर अपराधियों को ढूंढ निकालेंगे किसी भी हाल में अपराधियों को पकड़ कर जेल की हवा खानी पड़ेगी।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर किया यौन शोषण।

अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर किया यौन शोषण।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुये गम्हरिया थाना क्षेत्र के सालड़ीह के रहने वाले चुरकु मुर्मू के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. इसके पहले युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया था, लेकिन जब वह साफ मुकर गया तब मामला थाने तक पहुंचा।

युवती का कहना है कि आरोपी ने उसका अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर पांच सालों तक यौन शोषण किया. अब उसने अश्लील फोटो को भी वायरल कर दिया है.चुरकु मुर्मू के बारे में युवती का कहना है कि वह पहले से ही शादीशुदा है. वाबजूद उसने उसके साथ प्रेम का झूठा नाटक कर शारीरिक संबंध बनाया. इस बीच उसने सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर अश्लील तस्वीरों को वायरल कर दिया है. अब युवती की बदमानी होने लगी है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com
Design a site like this with WordPress.com
Get started