सावधान आदित्यपुर थाना रोड आने से पहले हो जाएं सतर्क

सावधान आदित्यपुर थाना रोड आने से पहले हो जाएं सतर्क

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: अगर आप आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रहते हैं और बाजार करने के उद्देश्य से थाना रोड में आते हैं तो सतर्क हो जाएं.ऐसा हम नहीं बल्कि विगत दिनों से घटित हो रहे घटनाओं के चलते लोग कहने को विवश हैं. दरअसल इन दिनों शाम के वक्त आदित्यपुर थाना के सामने सड़क किनारे लगने वाले सब्जी बाजार में मोबाइल चोर गिरोह ने ठिकाना बनाया है. जो सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं.

ताजा घटनाक्रम रविवार 28 मई की है जहां शाम 7 से 8 के बीच थाना रोड पर डेरा जमाए मोबाइल चोर गिरोह ने 8 लोगों को अपना निशाना बनाते हुए उनके मोबाइल फोन चुरा लिए .ताज्जुब की बात है कि थाना गेट से सटे सड़क किनारे सब्जी बेचने के दौरान सभी 8 लोगों के मोबाइल फोन को चुराया गया है. मोबाइल चोर गिरोह का शिकार हुए पीड़ित आदित्यपुर-2 आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार कॉलोनी के पास रहने वाले दिलीप अग्रवाल ने बताया कि 28 मई की शाम थाना गेट के पास से उनका मोबाइल चोरों ने चुरा लिया. जिसमें उनके कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. अब उन्हें भटकना पड़ रहा है. घटना से साफ होता है कि चोरों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है. मोबाइल चोरी घटना के पीड़ित सभी लोगों ने अगले दिन थाना पहुंचकर मोबाइल चोरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है.
हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है आए दिन आदित्यपुर थाना रोड और बाजार में मोबाइल चोरी की घटना अब आम है.

मोबाइल चोर गिरोह के शिकार हुए पीड़ित लोगों ने बताया कि वर्तमान में पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी संबंधित मामले दर्ज करने के लिए शिकायत फॉर्मेट तैयार कराया गया है. जिसमें पुलिस मोबाइल चोरी के बजाय गिरने अथवा गुम होने कि शिकायत दर्ज करने की बात कहती है. जिसके आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करती है. लोगों ने बताया कि पुलिस एफआईआर प्रक्रिया को जटिल बताते हुए गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहती है.

आर आईटी पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले का किया खुलासा. युवती सकुशल बरामद

आर आईटी पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले का किया खुलासा. युवती सकुशल बरामद

सरायकेला/आदित्यपुर-2

आदित्यपुर: आरआईटी  पुलिस ने शादी के नियत से नाबालिग युवती के अपहरण किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि पुलिस ने अपहृत नाबालिग युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है.मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने पुलिस मुख्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि नाबालिग युवती के अपहरण किए जाने के मामले को लेकर परिजनों ने स्थानीय और आरआईटी थाना में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय उपाधीक्षक के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया.

इसके बाद पुलिस ने तकनीकी रूप से अनुसंधान प्रारंभ करते हुए नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया ,जबकि नाबालिग के अपहरण मामले के आरोपी रौनक वर्मा को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि नाबालिग युवती के अपहरण मामले में रौनक वर्मा के सहयोगी रहे सन्नी कुमार और रोहित वर्मा को पुलिस ने 24 मई को गिरफ्तार किया. जिसके निशानदेही पर पुलिस ने अपहरणकर्ता रौनक वर्मा को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया. गिरफ्तार किए गए अपहरण में शामिल सहयोगी होने रौनक वर्मा के साथ मिलकर अपहरण कांड को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. जिसके बाद पुलिस द्वारा तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि अपहरण मामले में तीन सहयोग करने वाले आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. जिनमें मुख्य रूप से साहिल हेंब्रम, राहुल कुमार, राजीव नयन वर्मा शामिल है. जिनके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाई जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान में  थाना प्रभारी सागर लाल महथा के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.

कार से चोरी मामले में चोरी के सामान के साथ एक युवक गिरफ्तार का पुलिस ने किया खुलासा.

कार से चोरी मामले में चोरी के सामान के साथ एक युवक गिरफ्तार का पुलिस ने किया खुलासा.

सरायकेला


चांडिल: चांडिल पुलिस का बड़ी सफलता हाथ लगी जहां पर कार से चोरी मामले में चोरी की गई सामान के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना पुलिस ने पारडीह काली मंदिर के समीप से जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत डिमना रोड निवासी अविषेक कुमार के कार से चेन, अंगूठी, मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक तथा नगद 13 हजार रुपए चोरी मामले का खुलासा करते हुए मोहम्मद सद्दाम उर्फ लेफ़्टी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस ने चुराए गए पर्स एवं प्रतिदिन काम आने वाले सामान, ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं चार हजार रूपये नगद बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो ने बताया कि वादी द्वारा दर्ज कराए गए शिकायत के बाद तफ्तीश शुरू की गयी. तफ्तीश के क्रम में मोहम्मद सद्दाम उर्फ लेफ्टी की संलिप्तता पाई गई. जिसके बाद उसे कपाली ओपी अंतर्गत ताज नगर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अपराधी द्वारा जुर्म कबूल करने के पश्चात पुलिस ने अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

सरायकेला/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से भ्रमण कर रहे 2 लोगों को लोडेड देशी कट्टा के साथ चक्रधरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

बताया जाता है कि जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने सूचना मिली कि एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर दो लोग रामचंद्रपुर पदमपुर क्षेत्र में हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस अधिकारी कपिल चौधरी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया

इस टीम में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के अलावे थाना के अन्य जवान शामिल थे टीम ने मंगलवार को देर रात चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के रामचंद्रपुर के समीप स्थित कब्रिस्तान के पास से पल्सर बाइक पर सवार दो व्यक्ति को पकड़ा जांच करने पर उनके पास से एक लोडेड कट्टा एवं गोली बरामद किया गया

इस संबंध में बुधवार शाम को राहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी व थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति नूर आलम एक अंतरराष्ट्रीय अपराधकर्मी है उसके ऊपर पश्चिम बंगाल के भगवानपुर थाना मसूदा थाना पताशपुर थाना खेजूरी थाना एवं झारखंड के चक्रधरपुर थाना में कई मामले दर्ज है 33 वर्षीय शेख नूर आलम पश्चिमी बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिला के भगवानपुर थाना के भीम चौक का रहने वाला है जबकि 30 वर्षीय सराफ पश्चिमी बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के खेजूरी थाना रहने वाला है इनका पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है पकड़े गए दोनों लोगों के पास से एक देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस एक पल्सर बाइक पैन कार्ड आधार एवं ₹8000 नगद बरामद हुए हैं वही छापेमारी दल में थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के अलावे पुलिस अवर निरीक्षक विश्वनाथ किसको आरक्षी अरे कुमकुम आरक्षी सुधीर प्रधान सहायक पुलिस खुल्ला गुंजा व अन्य जवान शामिल थे.

कंपनीफाइनेंस कलेक्शन एजेंट से हुए लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार किया

कंपनीफाइनेंस कलेक्शन एजेंट से हुए लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार किया

सरायकेला खरसावां/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर थाना पुलिस को बीते 26 अप्रैल को हुए फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुए लूट मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने दो अंतरराज्यीय अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इनकी गिरफ्तारी के साथ ही आधा दर्जन से अधिक लूटपाट मामलों का खुलासा करने में पुलिस सफल रही.

को इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि कांड के उद्भेदन हेतु एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने प्रोफेशनल तरीके से तकनीकी सेल का सहारा लेते हुए दोनों अपराध कर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्त में आए अपराध कर्मी का नाम मोहम्मद हुसैन एवं लखन महतो है. इनके खिलाफ सरायकेला, गम्हरिया, सिनी, बड़बिल सहित अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं.
उन्होंने बताया कि गिरोह द्वारा गम्हरिया थाना क्षेत्र से 70,000, सिनी थाना क्षेत्र से 68,000, राजनगर के पहाड़पुर मोड़ से 68,325, गोपीनाथपुर राजनगर से 1,57,000, सरायकेला हल्दीबनी से 70,000 रुपये लूट व छिनतई की घटना को अंजाम दी गई थी. उन सभी कांडों में इनके द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है.

गिरोह द्वारा बैंक कलेक्शन एजेंटों से लूटपाट के बाद इलेक्ट्रॉनिक सामान टैब, सिम, मोबाइल फोन आदि को जला दिया जाता था और नगद रुपए आपस में बांट दिए जाते थे. पुलिस द्वारा गठित किए गए इस छापामारी दल में प्रमुख रूप से सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह के साथ गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, सिनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के अलावा सशस्त्र बल शामिल थे।

बेलडीह बस्ती मे दो जिंदा बम बरामद जयप्रकाश उद्यान में किया डिफ्यूज

बेलडीह बस्ती मे दो जिंदा बम बरामद जयप्रकाश उद्यान में किया डिफ्यूज

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: आदित्यपुर पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने शुक्रवार को बेलडीह बस्ती से दो जिंदा बम बरामद किया था उसे सीआरपीएफ 157 बटालियन के सहयोग से शनिवार को जयप्रकाश उद्यान में डिफ्यूज किया गया एक बड़ी घटना को अंजाम देने से बचा लिया है.

पुलिस ने सूरज तंतुबाई नामक अपराध कर्मी को हिरासत में लिया है जिसने कई अहम राज पुलिस को बताए हैं.थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों को मिले गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि सूरज तंतुबाई अपने घर पर बम छिपाकर रखा हुआ है, जो किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. सूचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई. जहां सूरज तंतुबाई के घर से दो जिंदा बम बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि सूरज का पिता अर्जुन तंतुबाई भी आपराधिक प्रवृत्ति का है और आर्म्स एक्ट के आरोप में जेल जा चुका है. फिलहाल वह जमानत पर है.

बताया कि पूछताछ के क्रम में सूरज तंतुबाई ने बताया कि उसे अपराध कर्मी मोती लाल बिश्नोई, टून लोहार, भट्टा लोहार, राजू हेसा द्वारा बम उपलब्ध कराया गया था. उन्होंने बताया कि सभी अपराधी कर्मी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया. फिलहाल सभी अपराध कर्मियों की तलाश की जा रही है. पकड़े गए अपराधी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस अभियान में उनके साथ एएसआई अभिषेक कुमार, सुमन सौरभ शिव बच्चन यादव चालक तिरिया एवं सीआरपीएफ 157 बटालियन की बम निरोधक दस्ता शामिल थी.

10 दिन से फरार चल रहे अज्ञात अपराधी को बंदगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,,भेजा गया न्यायिक हिरासत में

10 दिन से फरार चल रहे अज्ञात अपराधी को बंदगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,,भेजा गया न्यायिक हिरासत में

झारखंड

पश्चिम सिंहभूम/बंदगांव

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना पुलिस ने 10 दिन से फरार चल रहे अज्ञात अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

ज्ञात हो कि 11-05-2023 को बंदगांव थाना अंतर्गत ग्राम कोनसेया के निवासी मंगरा कुम्हार, उम्र करीब 23 वर्ष की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी

जिसके उपरांत बांदगांव थाना में दि०11/05/23 को कांड संख्या 18/23 धारा 302/201 दर्ज कर अपराध कर्मी के खिलाफ अनुसंधान प्रारंभ की गई

अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि मंगरा कुमार की हत्या कोनसेया गांव के ही निवासी सनीका कुम्हार उर्फ दुखु ने आपसी विवाद के कारण की थी

अपराधी के निशानदेही पर हत्या में उपयोग की गई चाकू और हत्या के वक्त पहने हुए पेंट और शर्ट को भी पुलिस ने बरामद किया है

वहीं इस पुरे छापेमारी दल में बांध गांव थाना प्रभारी मनोज कुमार, अविनाश कुमार, दिलीप कुमार एवं बांध गांव थाना के सशस्त्र बल शामिल थे

पलामू: पुलिस ने वर्दी गैंग के चार आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे

पलामू: पुलिस ने वर्दी गैंग के चार आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे

पलामू

पलामू: एक तरफ जहां चोर पुलिस को देख कर डर से भागते हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस की वर्दी पहन कर चोर घटना को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं पुलिस ने ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी में वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने वर्दी गैंग के चार लूटेरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस गैंग ने कई लोगों को अब तक अपना शिकार बनाया है। पुलिसर ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, कई जिंदा कारतूस, पुलिस की वर्दी और टॉर्च सहित कुछ अन्य सामान भी बरामद किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों का नाम शमशाद अंसारी, अखिलेश भुइयां, मुख्तार अंसारी और नवीन उर्फ चितरंजन सिंह को गिरफ्तार किया है। ये सभी किसी वारदात की योजना बना रहे थे, उसी दौरान पहुंची पिपराटांड़ थाना की पुलिस टीम ने आरोपियों को धर दबोचा। सभी अपराधी काफी शातिर हैं, जो लगातार सड़क लूट कांड की घटना को अंजाम दे रहे थे। ये पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को चकमा देते थे और शिकार बनाते थे।

आपको बताते चलें कि गिरफ्तार शमशाद अंसारी हत्या का आरोपी है और अखिलेश भुइयां पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस को आरोपियों से कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश पुलिस की वर्दी में सड़क पर खड़े रहते थे। वहीं आने-जाने वालों को रोकते, उनके पास मौजूद सामानों को जांच के नाम पर अपने कब्जे में लेते और सामान के साथ फरार हो जाते थे। एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस गिरोह की तलाश कर रही थी।

चक्रधरपुर : काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी मो. फिरोज गिरफ्तार…

चक्रधरपुर : काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी मो. फिरोज गिरफ्तार…

चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। ताजा मामला चक्रधरपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर बुधवार 17 मई को हिंदूवादी युवा नेता कमल देवगिरी हत्याकांड में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में चक्रधरपुर पुलिस ने सफलता हासिल की है

आपको बताते चलें कि गिरिराज सेना के संरक्षक सह हिंदूवादी युवा नेता कमल देवगिरि की हत्या मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. 

वहीं छापेमारी दल में चक्रधरपुर थाना के एसआई विवेक पाल, विश्वनाथ किस्कू, सुरेंद्र कुमार व अन्य जवान शामिल थे.

मीडिया को जानकारी देते हुए चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि कमल देवगिरि हत्याकांड मामले में चक्रधरपुर के सिमीदिरी पंचायत स्थित चोंगासाई गांव निवासी 33 वर्षीय मो. फिरोज फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी दल का गठन कर बुधवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया हैं. 

 

आदित्यपुर थाना प्रभारी के बॉडीगार्ड पर वसूली का आरोप, डीआईजी ने दिया लाइन क्लोज का आदेश

आदित्यपुर थाना प्रभारी के बॉडीगार्ड पर वसूली का आरोप, डीआईजी ने दिया लाइन क्लोज का आदेश

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर:आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात आरक्षी अशोक यादव को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने लाइन क्लोज करने का आदेश दिया हैं. आरक्षी पर आरोप है कि वह आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पैसे उगाही का काम कर रहा था. जिसकी शिकायत डीआईजी को प्राप्त हुई थी.

बताया जाता है कि आरक्षी की नियुक्ति खरकई टीओपी में की गई थी. लेकिन थाना प्रभारी के मौखिक आदेश पर खरकई प्रभारी द्वारा आरक्षी को थाना भेजा गया था. जहां से वह बॉडीगार्ड के रूप में तैनात था. इस संबंध कोल्हन डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि आरक्षी के विरुद्ध कुछ सूचनाएं प्राप्त हुई थी. जिसके आधार पर लाइन क्लोज किया गया है .इन्होंने अवैध वसूली जैसे आरोपों को खारिज किया है.

चौका पुलिस ने मोटरसाइकिल से अफीम की तस्करी करते युवक को किया गिरफ्तार

चौका पुलिस ने मोटरसाइकिल से अफीम की तस्करी करते युवक को किया गिरफ्तार

सरायकेला/चौका

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के चौका पुलिस ने नक्सल प्रभावित मुटुदा गांव से मोटरसाइकिल से अफीम तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि चौका पुलिस और सीआरपीएफ 133 बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सल प्रभावित मुटुदा गांव से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को भागते देखा. जिसे खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ा. तलाशी के क्रम में व्यक्ति के मोटरसाइकिल सीट के नीचे से 450 ग्राम अफीम बरामद किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति मुटुदा गांव निवासी मंगल मुंडा है। जिसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल ज़ब्त किया है.गिरफ्तार व्यक्ति कई दिनों से कर रहा था तस्करी
पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मुटुदा गांव निवासी आरोपी मंगल मुंडा कई दिनों से अफीम की तस्करी कर रहा था. वह एन एच-33 समेत आसपास के क्षेत्र में अफीम बेचा कर रहा था. सर्च अभियान में 133 सीआरपीएफ बटालियन के अलावा चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप समिति सशस्त्र बल शामिल थे.

लूटपाट और पिस्तौल का भय दिखाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

लूटपाट और पिस्तौल का भय दिखाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

आदित्यपुर: आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा आश्रम- बंता नगर रोड में ड्यूटी से लौट रहे युवक अशोक कुमार एवं उसके साथ मौजूद महिला कर्मी को लूटपाट की नीयत से पिस्तौल का भय दिखाने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधकर्मी का नाम अमरजीत ठाकुर है, जो ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नम्बर 25 का रहने वाला है और पूर्व में भी रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुका है.

अपराधी ने घटना को अंजाम देने में विफल रहने के बाद पुलिस मौके पर फेंका गया पिस्तौल और पल्सर मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है.बंता नगर निवासी अशोक सिंह सोनारी से अपना क्लीनिक बंद कर महिला कर्मी के साथ अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बंता नगर- बाबा कुटी से मोबाइल पर बात कर रहा था. तभी पल्सर मोटरसाइकिल सवार युवक ने अशोक सिंह को रोककर उसके साथ गाली गलौज करते हुए हथियार का भय दिखाकर मोबाइल एवं बैग छीनने का प्रयास करने लगा किसी तरह हिम्मत जुटाकर विरोध करते हुए युवक के हाथ से रिवाल्वर छीन लिया.इसी दौरान अशोक सिंह ने युवक के बाइक की चाबी निकाल ली. जिसके बाद अपराधी धक्का देकर भाग निकला. उसके बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची गश्ती दल ने रिवाल्वर एवं पल्सर गाड़ी को चाबी सहित जप्त कर लिया. पूछताछ के क्रम में पता चला कि युवक का नाम अमरजीत ठाकुर उर्फ बोकन था, जो ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 25 का रहने वाला है. जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया.

Design a site like this with WordPress.com
Get started