आदित्यपुर के बिरजू गैरेज को चोरों ने बनाया निशाना,, चोरों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े। इंसाफ की उम्मीद में गैरेज संचालक

आदित्यपुर के बिरजू गैरेज को चोरों ने बनाया निशाना,, चोरों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े। इंसाफ की उम्मीद में गैरेज संचालक

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशियाना मोड़ स्थित बिरजू गैरेज को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। गैरेज में रखें गाड़ियों के शीशे भी तोड़े एवं शीशा तोड़कर गाड़ियों में रखें कई तरह के सामानों पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

एक नजर इस वीडियो पर

आपको बताते चलें कि आदित्यपुर में चोरों का तांडव चरम सीमा पर पहुंच चुका है और व्यापारीयों के दिलों में चोरों का भय व्याप्त है व्यापारी ही नहीं बल्कि आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से आदित्यपुर क्षेत्र वासी भी काफी परेशान एवं दहशत में दिखाई दे रहे हैं लेकिन आए दिन घट रही चोरी की घटनाओं से भी पुलिस व प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है या फिर यूं कहे कि स्थानीय पुलिस मुख दर्शक बनी बैठी है जिसका खामियाजा आम जनता एवं क्षेत्रवासी भुगत रहे एवं भुगतने को मजबूर है।

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस चोरी की घटना को अंजाम देने वालों के पीछे कहीं ना कहीं ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करने वाले लोगों का ही हाथ हो सकता है.?

वहीं गैरेज संचालक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कई गाड़ियां ऐसी थी जो की रिपेयरिंग होने के लिए गेराज में आई हुई थी जो की अधूरा काम करके काम पूरा करने के लिए गेराज में ही गाड़ियों को रखा गया था उन गाड़ियों पर भी चोरों ने अपना हाथ साफ किया है इतना ही नहीं गैरेज संचालक ने यह भी बताया कि कई गाड़ियों के शीशे भी चोरों ने तोड़ दिए हैं और गाड़ियों के कई पार्ट्स भी ले भागे हैं। इतना ही नहीं गेराज संचालक ने यह भी कहा कि उन्हें इस मामले पर ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर उन्हें शख है।

यक्ष प्रश्न

यक्ष प्रश्न यह है कि चोरों का मनोबल इतना कैसे बढ़ चुका है कि इन्हें पुलिस व प्रशासन का भी खौफ नहीं है और प्रश्न यह भी उठना है कि आखिर पुलिस व प्रशासन के रहते हुए अपराधी इतने अपराधों को अंजाम कैसे दे रहे हैं? आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि इस चोरी की घटना का खुलासा पुलिस आखिर कब तक करती है और उक्त घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस कब तक पकड़ने में सफलता हासिल कर पाती है ?

आशियाना के समीप संचालित किया जा रहा अवैध स्क्रैप टाल पुलिस व प्रशासन खामोश

आशियाना के समीप संचालित किया जा रहा अवैध स्क्रैप टाल पुलिस व प्रशासन खामोश

सरायकेला/आदित्यपुर

इन दिनों सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध कारोबार का गोरख धंधा चरम सीमा पर पहुंच चुका है लेकिन आवाज उठाने वाला कोई भी नहीं और वह दिन दूर नहीं जब यह अवैध कारोबार व धंधा कोई बड़ी घटना का रुप ले लेगी।

आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशियाना ट्रेड सेंटर के समीप मैदान में खुलेआम अवैध स्क्रैप टाल का गोरखपुर धंधा खूब फल फूल रहा है ऐसा नहीं है कि यह कारोबार स्थानीय पुलिस व प्रशासन की नजर से छिपा है। बावजूद इसके खुलेआम टाल  संचालित हो रहा है। दिन भर वहां पुलिस जीप चक्कर लगाती है, लेकिन इस अवैध धंधे पर रोक लगाने की कोई जहमत नहीं उठाता।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कई ऐसे अवैध कारोबार संचालित किए जा रहे हैं जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक हो चुका है कहीं सड़क किनारे झोपड़ी नुमा होटल में अवैध महुआ शराब की बिक्री तो कहीं आशियाना जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अवैध स्क्रैप टाल का संचालित होना यह कारोबार कहीं ना कहीं आने वाले समय में किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं जिस पर पुलिस व प्रशासन को त्वरित एवं उचित कार्रवाई करने की अति आवश्यकता है।

सूत्रों ने यह भी बताया है कि अवैध स्क्रैप टाल में कई तरह की अवैध वस्तुओं का भी खरीद बिक्री किया जाता है जैसे की चोरी की हुई मोटरसाइकिल चोरी की हुई स्कूटी इत्यादि वगैरा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आशियाना के समीप संचालित किया जा रहे हैं अवैध स्क्रैप टाल को रौशन लाल नामक व्यक्ति द्वारा पिछले 6 महीने से लगातार इस अवैध टाल का संचालन किया जा रहा है।

यक्ष प्रश्न

यक्ष प्रश्न यह है कि लगातार पिछले 6 महीने से संचालित हो रहे अवैध टाल पर अब तक अंकुश क्यों नहीं लगा क्या यह अवैध टाल पुलिस व प्रशासन के नजर से वंचित रह गई है या फिर इस अवैध कारोबार के पीछे किसी सफेद पोस का हाथ है।

कछुओं की तस्करी का हुआ खुलासा,78 जीवित कछुए बरामद।

कछुओं की तस्करी का हुआ खुलासा,78 जीवित कछुए बरामद।

क्षारखंड/धनबाद

धनबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के योग नगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) से भारी मात्रा में कछुओं की तस्करी का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टास्क टीम प्लेटफार्म पर नियमित गश्त और निगरानी कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन के गार्ड ब्रेक से सटे महिला कोच में भारी मात्रा में कछुए तस्करी के लिए ले जाए जा रहे हैं।

तलाशी के दौरान सीट के नीचे 6 कपड़े के थैले बरामद किए गए। आसपास बैठी महिला यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी थैलों पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया। जब थैलों को खोला गया तो उनमें Indian flapshell (Lissemys punctata) प्रजाति के कुल 78 जीवित कछुए मिले। बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत करीब ₹7,80,000 बताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरायकेला खरसावां जिले में अवैध शराब की बिक्री और हफ्ता लेने का कारोबार जोरों पर सूत्र।

सरायकेला खरसावां जिले में अवैध शराब की बिक्री और हफ्ता लेने का कारोबार जोरों पर सूत्र।

सरायकेला-खरसावां

इन दिनों सरायकेला खरसावां जिले में अवैध शराब की बिक्री और हफ्ता लेने का अवैध कारोबार जोरों पर चल रहा है। जिले के दरोगा से लेकर सुपरिटेंडेंट तक के लिए हफ्ता की वसूली जा रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना भी इस अवैध शराब की बिक्री एवं हफ्ता वसूली में अपनी अहम भूमिका बखूबी निभा रही है। स्थानीय थाना को भी हफ्ता बांधा गया है। उत्पाद विभाग, सुपरीटेंडेंट, दरोगा और स्थानीय थाना की मिली भगत से धड़ल्ले से चल रहा है खुलेआम दो नंबर शराब की बिक्री का कारोबार। सीधे लफ्जों में कहा जाए तो शराब बेचने वाले मालामाल पीने वाले बेहाल हफ्ता लेने वाले जबरदस्त मालामाल।

सरायकेला खरसावां जिले में झारखंड सरकार के नियमों का उल्लंघन करते हुए सरेआम देखा जा सकता है। सरायकेला खरसावां जिले में आखिर कौन सफेद पोस् के ईसारे पर चल रहा है यह जहर बेचने का कारोबार, आखिर कानून की कौन उड़ा रहा धज्जियां कोई पूछने वाला नहीं है।

क्या यही है सपनों का झारखंड जहां गरीब गुरवे के घर परिवार के लोग आंसू में डूबे पड़े हैं और सफेद पोश और कानून के रखवालो का जेब भर ही नहीं रहा।

शराब विक्रेताओं ने दी जानकारी

इस मामले पर शराब विक्रेताओं ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना को 8000 हफ्ता उत्पाद विभाग के दरोगा को 10000 हफ्ता दिया जाता है। वहीं छोटे सरकारी अवधि के लोग भी 5000 और ₹500 तक महीना हफ्ता ले रहे हैं।
जनहित में अगर यही आलम रहा तो ग्रीन झारखंड सपनों का झारखंड धीरे-धीरे जहरीली शराब के नशे में डूब कर अपने को विलन करने में ज्यादा समय नहीं लगाएगा।

यक्ष प्रश्न..?

यक्ष प्रश्न..यह है कि
क्या सरकारी अधिकारियों को सरकार के तरफ से तनख्वाह नहीं मिल रही है कि जिस वजह से नाजायज कारोबारी को पनपने देना और उनसे हफ्ता लेने का अवैध कारोबार खुलेआम कर रहे हैं।

आर आई टी थाने में नहीं सुनी गई फरियाद। मामला पहुंचा कोल्हान कमिश्नर के पास,पीड़िता की निगाहें कोल्हान कमिश्नर पर।

आर आई टी थाने में नहीं सुनी गई फरियाद। मामला पहुंचा कोल्हान कमिश्नर के पास,पीड़िता की निगाहें कोल्हान कमिश्नर पर।

आर आई टी थाने की पुलिस ने जिले के पुलिस अधीक्षक के आदेश को भी नकारा।

सरायकेला/आर आई टी

( सोनू कुमार सिंह )

इन दिनों आर आई टी थाने की पुलिस की मनमानी बढ़ती ही जा रही है। साथियों किसी के भी साथ जब किसी तरह की दुर्घटना हो या फिर किसी परेशानी से लोग पीड़ित हो ऐसे में लोग सबसे पहले अपने स्थानीय थाना का ही दरवाजा खटखटाते हैं एवं थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाते हैं वहीं जब थाने में पीड़ित को न्याय नहीं मिलता उस वक्त पीड़ित का मन उदास एवं हताश हो जाता है एवं पीड़ित व्यक्ति अंदर ही अंदर निराश हो जाते हैं व टूट जाते है।

थाने में दिया हुआ लिखित शिकायत

ऐसा ही एक मामला आर आई टी थाना क्षेत्र में इन दिनों काफी चर्चा में है जिसमें की एक महीने बीत जाने के बावजूद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला।

कोल्हान कमिश्नर ( नेलसम ऐयोन लागे )

क्या है मामला

मीरुडीह निवासी मुस्कान सिंह अपने पति के साथ एक अक्टूबर की रात्रि को 11:15 से 11:45 के बीच आदित्यपुर की ओर से मिरुडीह अपने निवास स्थान की ओर जा रही थी तभी मरुडीह की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार ने प्रभात खबर एवं पन्ना मेटल वायर कंपनी के समीप धक्का मार कर भाग खड़ा हुआ जिसमें की मुस्कान सिंह व उनके पति मोटरसाइकिल से गिर गए जिसमें की मुस्कान सिंह को काफी गंभीर चोटे भी आई।

वहीं दुर्घटना वाली रात ही मुस्कान सिंह के पति सोनू सिंह ने आर आई टी थाना प्रभारी को मैसेज के जरिए घटना की सूचना दी एवं फोन के माध्यम से पूरी घटना से अवगत कराया

वहीं घटना के बाद मुस्कान सिंह ने थाने में जाकर घटना की लिखित शिकायत करते हुए थाना प्रभारी से उक्त कार एवं कार चालक पर प्राथमिक की दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की

वहीं इस मामले के लगभग एक महीने बीत जाने के बावजूद भी थाने की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई थक हार कर एवं हताश होकर मुस्कान सिंह ने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती बताई एवं इस मामले पर सहायता मांगी। अपने बच्चें की आप बीती सुनकर माता-पिता दोनों ही काफी परेशान हो उठे एवं इस मामले को लेकर माता-पिता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष न्याय की गुहार लगाई लेकिन स्थानीय थाना ने पुलिस अधीक्षक की बातों को भी नकार दिया एवं किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।

आखिर में थक हार कर मुस्कान सिंह के माता-पिता ने कोल्हान कमिश्नर से इस मामले पर उचित एवं निष्पक्ष जांच करते हुए उक्त कार पर एवं कार चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मामले पर कोल्हान कमिश्नर क्या कदम उठाते हैं एवं मुस्कान सिंह को आखिर कब तक न्याय मिल पाता है।

अवैध बालू खनन,भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध की गई सख़्त कार्रवाई

अवैध बालू खनन,भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध की गई सख़्त कार्रवाई

ईचागढ़ में सात लाख पचास हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त,बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो)

सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम द्वारा ईचागढ़ थाना एवं स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से ईचागढ़ थाना अंतर्गत मौजा बीरडीह एवं जारगोडीह में अवैध बालू खनन,भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उक्त स्थल बीरडीह में दो लाख पचास हजार सीएफटी तथा जारगोडीह में पांच लाख सीएफटी अवैध बालू भंडारण को जब्त किया।

दोनों जगहों पर कुल सात लाख पचास हजार सीएफटी अवैध बालू भंडारण को जब्त किया।सभी जब्त खनिज को विधिवत् जब्त कर ईचागढ़ थाना को सुपुर्द किया गया। इस पर डीएमओ ज्योति शंकर सतपति ने कहा कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगा तथा किसी भी हालत में अवैध खनन एवं परिवहन नहीं करने दिया जाएगा। मामले की अग्रेतर कारवाई किया जाएगा। मौके पर जिला खनन निरिक्षक समीर ओझा,ईचागढ़ थाना के एसआई विश्वजीत तिवारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना के 29 दिनों बाद भी आरआईटी थाना में नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी,पीड़ित परिवार ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार।

सड़क दुर्घटना के 29 दिनों बाद भी आरआईटी थाना में नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी,पीड़ित परिवार ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार।

सरायकेला/आरआईटी


आरआईटी थाना क्षेत्र में विगत एक अक्टूबर को पन्ना मेटल वायर कंपनी के समीप रात्रि 11:00 से 12:00 के बीच हुए सड़क दुर्घटना के 29 दिनों के बाद भी आरआईटी थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. इस दुर्घटना में मुस्कान सिंह और उनके पति सोनू सिंह जख्मी हो गए थे. इस घटना में जख्मी मुस्कान की तबियत अब भी ठीक नहीं है तथा उनके कमर में तेज दर्द भी है. परिवार के लोग प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी प्राप्त करने के लिए थाना जाते हैं, तब टाल-मटोल वाली जानकारी दी जाती है.

उल्लेखनीय है कि
मीरूडीह नया बस्ती निवासी सोनू और मुस्कान घटना के दिन अपनी बाइक से रात के 11.15 बजे से 11.45 बजे के बीच अपने घर जा रहे थे. इस बीच ही स्वीफ्ट डिजायर कार ने उन्हें धक्का मार दिया था. बुधवार को भी मामले की जानकारी के लिए परिजन जब आरआईटी थाना गए, तब उन्हें बताया गया कि केस के आईओ अभी छुट्टी पर हैं. अभी तक एफआईआर की कॉपी भी नहीं दी गई है. पीड़ित परिवार ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.

आर आई टी, थाना प्रभारी

आपको बताते चलें कि दुर्घटना के समीप कई ऐसी कंपनियां हैं जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं अगर उन सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जाए तो निश्चित ही दुर्घटना को अंजाम देकर भाग खड़े हुए कार का नंबर मिल सकता है लेकिन दुर्घटना के इतने दिनों बीत जाने के बावजूद भी अब तक स्थानीय थाना सीसीटीवी फुटेज निकालने में नाकामयाब साबित हुई है इसके पीछे क्या कारण है यह तो जांच का विषय है। और अब पीड़ित परिवार ने सरायकेला जिले के पुलिस अधीक्षक से इस मामले पर न्याय की गुहार लगाई है एवं पुलिस अधीक्षक से ही सारी उम्मीदें लगाई है।

पुलिस अधीक्षक ( सरायकेला खरसावां )

यक्ष प्रश्न यह है कि इतने दिनों बीत जाने के बावजूद भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालने में नाकामयाब क्यों साबित हुई है अथवा पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलेगी..?

धीरजगंज सतबहिनी में बच्ची से मोबाइल की छीनतई,,छीनतई की घटना से जनता में आक्रोश

धीरजगंज सतबहिनी में बच्ची से मोबाइल की छीनतई,,छीनतई की घटना से जनता में आक्रोश

आए दिन बढ़ती छीनतई की घटना से जनता में आक्रोश का माहौल

आम जनता परेशान व असुरक्षित,,प्रशासन है सुस्त व खामोश

अचानक हुए हमले से बच्ची बाल बाल बची।

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत धीरजगंज के संतमत सत्संग आश्रम के बगल मैदान में बालू स्टॉक करके रखा गया है वहां एक बच्ची के साथ बृहस्पतिवार की रात्रि 8:30 के आसपास कुत्ते को घूमने के क्रम में मोबाइल छीनतई की घटना घटी है। घटना को अंजाम देने वाला चैन छीनतई गैंग, ड्रगिस्ट , नशेड़ी , कोई चोर या हत्यारा कोई भी हो सकता है। यह तो जांच का विषय है। बच्ची को अकेला देख पटक कर मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया । यह घटना जनहित में काफी चिंता जनक एवं सुरक्षा पर सवाल उठा रही है।

वहीं घटना के बाद घर वालों की चिंताएं बढ़ गई है। परिवार बच्चे की सुरक्षा को लेकर मीडिया से कुछ भी बताने के लिए मना कर दिया। स्वाभाविक सी बात है घटना किसी के साथ भी हो तो अपना मान सम्मान बचाने के लिए समाज में कोई भी जानकारी नहीं देना चाहेगा। हालांकि पुलिस में इसकी शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस भी सिर्फ खानापूर्ति कर अपनी भूमिका निभा रही है।

पुलिस अधीक्षक, सरायकेला खरसावां

सूत्रों ने बताया है कि थाना से जनहित में पेट्रोलिंग गाड़ी प्रतिदिन निकलती तो है लेकिन आए दिन देखा गया है कि पेट्रोलिंग गाड़ी अक्सर ड्रगिस्ट, गैस कटिंग, अवैध शराब विक्रेता ,जुआड़ी एवं गांजा बेचने वालों या असंवैधानिक रूप से कार्य करने वालों के आसपास ही रुकती है और बात कर वहां से आगे पेट्रोलिंग गाड़ी निकल जाती है। बात क्या होती है यह जनता सब देख रही है और समझ रही है।

आदित्यपुर थाना प्रभारी

अभी-अभी दुर्गा पूजा, दीपावली बीती है और आस्था का महापर्व छठ की तैयारी चल रही है इसी बीच यह घटना पुलिस की गैर जिम्मेदारी दर्शाता है।

आदित्यपुर थाना सरायकेला खरसावां जिला के सबसे महत्वपूर्ण थाना है जहां हर वह अवैध कार्य हो रहा है जो जनहित में वर्जित है वहीं थाना के लोग खानापूर्ति के लिए छोटी-छोटी मछलियों को पड़कर अपना मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं । जबकि समुद्र के घड़ियाल तक पहुंचने की या तो उनकी हिम्मत नहीं हो रही है या फिर क्या बात है यह तो यक्ष प्रश्न जनता जानना चाहती है।

जो भी हो इस तरह की घटना आम जनमानस के लिए बहुत ही चिंता जनक है ईश्वर की कृपा से बच्ची बाल बाल बची किसी भी तरह का कोई भी अनहोनी नहीं हुई। लेकिन थाना नेताओं की ड्यूटी करने में व्यस्त है। अगर यही आलम रहा तो वह दिन दूर नहीं जब जनता अपनी सुरक्षा का दायित्व खुद ही उठा ने को वीवस हो जाएगी

एक नजर सीसीटीवी फुटेज पर

अगर आदित्यपुर थाना की पुलिस चाहे तो सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त तक पहुंचने में सफल हो सकती है लेकिन अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में किस हद तक छानबीन करती है या फिर दोषियों को कब तक पकड़ पाती है और बच्ची के साथ हुई घटना में बच्ची और उनके परिवार जनों को इंसाफ कब तक मिल पा रही है।

आर.आई.टी थाना क्षेत्र में दबंगों का तांडव चरम सीमा पर पहुंचा,, स्थानीय थाना खामोश,, शिकायत के 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं।

आर.आई.टी थाना क्षेत्र में दबंगों का तांडव चरम सीमा पर पहुंचा,, स्थानीय थाना खामोश,, शिकायत के 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं।

सरायकेला/आर.आई.टी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर अंतर्गत आर.आई.टी थाना क्षेत्र में चल रहा है दबंगों की मनमानी राहगीर हो रहे हैं परेशान और घायल आर.आई.टी थाना प्रभारी है खामोश।

आर.आई.टी थाना प्रभारी ( संजीव कुमार )

आपको बताते चले कि पिछले कई दिनों से आर.आई.टी थाना अंतर्गत हर अवैध कारोबार का खुलेआम जाल बिछा हुआ है। वहीं आर.आई.टी थाना प्रभारी को खबर होने के बावजूद भी कान में रूई डालकर एक कमरे में खामोशी से बैठे नजर आते हैं। आपको बताते चलें कि आर.आई.टी थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के दौरान कई लोग घायल हो रहे हैं लेकिन थाना प्रभारी की कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। अभी पिछले दिनों ही एक गरीब परिवार आदित्यपुर की ओर से प्रभात खबर ऑफिस के रास्ते होते हुए अपने घर मिरुडीह वापस जा रहे हैं थे तभी प्रभात खबर के ऑफिस के पास में एक दबंग ने हाई स्पीड में फोर व्हीलर चलाते हुए धक्का मार कर भाग निकला जिसकी शिकायत आर.आई.टी थाना में होने के बावजूद भी थाना प्रभारी की कान में जूं तक नहीं रेंग रही है और काफी लापरवाही अंदाज में दो टूक शब्दों में कहते रहते हैं की अनुसंधान चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक ( सरायकेला खरसावां )

अब बात अगर हम जनता की सुरक्षा की करें तो थाने में शिकायत करने के 15 दिनों से ऊपर बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई न हो तो जनता का विश्वास वर्दी पर से उठता नजर आ रहा है अगर यही आलम रहा तो विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह ने कहा कि शीघ्र ही जनहित में बड़ी आंदोलन होगी।

यह है मामला:-

आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले के आर.आई.टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरुडीह निवासी मुस्कान सिंह 1 अक्टूबर महानवमी के दिन जब अपने पति के साथ मोटरसाइकिल वाहन से रात के लगभग 11 से 12 बजे के बीच आदित्यपुर की ओर से वापस अपने घर की ओर जा रही थी इसी क्रम में प्रभात खबर ऑफिस के आगे एक सफेद रंग की Swift Dzire कार ने जोरदार धक्का मार कर फरार हो गया जिसकी शिकायत मुस्कान सिंह ने लिखित तौर पर आर.आई.टी थाने में की है लेकिन शिकायत के 15 दोनों बीत जाने के बावजूद भी स्थानीय थाना की ओर से कोई भी कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही है सवाल करने पर हर बार बस यही कहा जाता है कि अनुसंधान जारी है लेकिन अनुसंधान का कोई भी परिणाम दिखाई नह दे रहा है।

आपको बताते चलें कि मुस्कान सिंह ने थाने को यह भी सूचना दी है कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई है उस रास्ते में कई सारी फैक्ट्रियां हैं जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिसके माध्यम से कार का नंबर आसानी से निकाला जा सकता है इसके बावजूद भी इतने दिनों बीच जाने के बाद पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही है इतना ही नहीं पुलिस अब तक सीसीटीवी फुटेज निकालने में भी नाकामयाब रही है।


वहीं स्थानीय थाना की ओर से कोई कार्यवाई न होने से पीड़िता मुस्कान सिंह ने सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मेरे साथ हुए दुर्घटना का अभी तक केस दर्ज नहीं हो पाया है कृपया कर मुझे न्याय दिलाने का कोशिश करें।

आपको बताते चलें कि आर.आई.टी थाना क्षेत्र में दबंग की मनमानी चरण सीमा पर है कोई अपनी गाड़ी में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा है तो कोई मॉडिफाई होरन लगाकर एवं हाई स्पीड में गाड़ी चला कर स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर रखा है लेकिन आईआईटी थाना प्रभारी की ओर से कोई कार्यवाही होती दिखाई नहीं दे रही है इतना ही नहीं गुप्त सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि कई ऐसे होटल एवं कई ऐसे दुकान है जिसमें अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है। छोटे होटलों में चोरी छुपे महुआ शराब की बिक्री की जा रही है


वहीं आर.आई.टी थाना क्षेत्र के रहने वाले कई निवासी ने यह भी बताया है कि पुलिस अधीक्षक साहब से शीघ्र ही मिलकर आर.आई.टी थाना की शिकायत की जाएगी। अगर थाना नहीं सुनी तो जिले के कप्तान से कहेंगे और कप्तान भी ना सुने तो कोर्ट के शरण में भी हम जरूर जाएंगे क्योंकि थाना में न्याय मिले ना मिले लेकिन आज भी लोगों को न्यायपालिका कोर्ट पर विश्वास है।

थम नहीं रहा क्षेत्र में बकरा चोरी का घटना, ग्रामीणों में आक्रोश

थम नहीं रहा क्षेत्र में बकरा चोरी का घटना, ग्रामीणों में आक्रोश

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बकरा चोरी का घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। सप्ताह भर पहले रूगड़ी और रांगामाटी के बीच बैंक मित्र से तीन लाख रुपए नगद अज्ञात लुटेरे लुटकर भाग गया, जिसमें पुलिस द्वारा बुधवार को 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। फिर बुधवार को दो गांवों में ताला तोड़कर तीन बकरों का चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया।

बिस्टाटांड़ के रघु महतो का घर से एक बड़ा बकरा एवं दयालटांड़ में रवि महतो का दो बकरा ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने ले भागा । बकरों का कीमत करीब 60 हजार बताया जा रहा है।रवि महतो ने बताया कि घर से अलग एक कमरे में 5 बकरा बकरी था, जिसमें दो बड़े बड़े खस्सी को ताला तोड़कर चुराया गया। उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने पहले भी बकरा चोर दिन दहाड़े गांव से बकरा चोरी कर कार में डालकर भाग रहा था, जहां ग्रामीणों ने बरदाडीह के पास 5 चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अगल बगल के गांवों से दिन दहाड़े बकरों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। बार बार बकरा चोरी की घटना से ग्रामीण परेशान और आक्रोशित हैं।

आर.आई.टी. थाना क्षेत्र के भुआ एवं पार्वतीपुर नदी किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी

आर.आई.टी. थाना क्षेत्र के भुआ एवं पार्वतीपुर नदी किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी

90 लीटर महुआ शराब जब्त, 500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट; FIR दर्ज

( सोनू कुमार सिंह )

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक, उत्पाद सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 07 अक्टूबर, 2025 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा आर.आई.टी. थाना क्षेत्र के भुआ जंगल स्थित नदी किनारे एवं पार्वतीपुर नदी तटवर्ती क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और भंडारण की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 90.00 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत्त रूप से जब्त किया गया तथा 500.00 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया। अड्डा संचालक मौके से फरार रहे; उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही व गिरफ्तारियों हेतु तलाषी जारी है।

अधीक्षक, उत्पाद सौरभ तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री की गतिविधियों पर सघन निगरानी एवं आकस्मिक छापेमारी जारी रहेगी। जिला प्रशासन इन कुकृत्यों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति पर दृढ़ है और दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब निर्माण या बिक्री की किसी भी सूचना को तत्काल अपने नजदीकी थाना अथवा जिला नियंत्रण कक्ष को प्रदान करें, जिससे त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

झारखंड क्राईम रिपोर्टर ( अखबार ) के संवाददाता अरविंद सिंह पर जानलेवा हमला।

झारखंड क्राईम रिपोर्टर ( अखबार ) के संवाददाता अरविंद सिंह पर जानलेवा हमला।

जमशेदपुर/सीतारामडेरा

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत योजनाबद्ध तरीके से किया गया झारखंड क्राईम रिपोर्टर अखबार के संवाददाता अरविंद सिंह पर जानलेवा हमला।

झारखंड क्राईम रिपोर्टर अखबार के संवाददाता सोनारी निवासी अरविंद सिंह पर योजनाबद्ध तरीके से किए गए जानलेवा हमले में बाल बाल बच्चे संवाददाता अरविंद सिंह।

आपको बताते चलें कि सीतारामडेरा थाना के पास ही करीब 100 मीटर की दूरी पर फोनो द्वारा अरविंद सिंह को बुलाकर जानलेवा हमला किया गया। अज्ञात लोगों ने घटना की जानकारी जब थाना को दी कि कुछ लोगों द्वारा किसी सज्जन व्यक्ति को जान से करने का प्रयास किया जा रहा है तो तुरंत कार्रवाई करते हुए थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर संवाददाता अरविंद सिंह की जान बचाई।

मौके पर पुलिस को पहुंचा देख अज्ञात हमलावरों ने घटनास्थल से भागने में सफलता प्राप्त की एवं दो लोगों की घटना स्थल से गिरफ्तारी हुई है घटना बीती रात शाम 7:00 बजे की है अरविंद सिंह अपने भांजे ( बहन का लड़का) से मिलने उनके निवास स्थान पर जा रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया और उनके गले में पड़े सोने की चैन एवं पेंट में रखें पर्स एवं नगदी करीब ₹3000 भी लेकर फरार हो गए।
आपको बताते चले की वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार में पिछले 10 वर्षों से लगातार कार्यरत है एवं अपनी कार्य निष्ठा का परिचय देते हुए हर समय समाज एवं कानून का सम्मान करते हुए अपना योगदान दिए हैं।
अब सवाल यह उठता है कि अपराधियों का खुलेआम घूमना एवं इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना क्या यह उचित है ? जहां पत्रकार ही सुरक्षित नहीं है वहां आम जनता अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी।
वहीं पत्रकार अरविंद सिंह ने थाने में सनाह भी दर्ज कराई है एवं अपने और अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार प्रशासन से लगाई है। आपको बताते चले कि इस तरह की घटना आए दिन जमशेदपुर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है लोगों का विश्वास कानून पर से उठता नजर आ रहा है।
अगर यही आलम रहा तो वह दिन दूर नहीं की जनता अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर नजर आएगी।
वहीं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए प्रशासन से सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है साथ ही घटना के शिकार अरविंद सिंह एवं उनके परिवार जनों की सुरक्षा की भी मांग की है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started