आबकारी विभाग ने नकली अवैध शराब की मीनी फैक्ट्री का किया भंडाफोड़।
जमशेदपुर/सिदगोड़ा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर: गुप्त सूचना के आधार पर नकली शराब के कारोबार पर फिर से एक बार आबकारी विभाग की टीम ने दबिश डाली है जहाँ आबकारी विभाग ने सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एक बंद पड़े घर मे चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का उदभेदन किया। छापेमारी अभियान में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है, लेकिन विभाग नकली शराब के विरुद्ध करवाई मे इसे एक बड़े करवाई के रूप मे देख रही है।
गुप्त सुचना के आधार पर आबकारी विभाग ने सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह क्षेत्र के कोंदा भट्टा मे छापेमारी की, यहाँ तमाम नकली विदेशी शराब बनाया जा रहा था, छापेमारी के दौरान विभाग ने यहाँ से तैयार नकली विदेशी शराब, बोतल के ढक्कन, सरकारी होलोग्राम एवं अंग्रेजी शराबों के स्टिकर कों बरामद किया है।
सहायक पुलिस कर्मी के प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने की थी आत्महत्या, थाना प्रभारी समेत सहायक पुलिसकर्मी निलंबित।
सहायक पुलिस कर्मी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज की।
सरायकेला-खरसावां
गुरुवार सुबह नाबालिग के आत्महत्या किए जाने के बाद स्थानीय ग्रामीण और आक्रोशित परिजनों ने बड़ी संख्या में सरायकेला थाना पहुंचकर घंटे थाना जाम करते हुए घेराव और विरोध प्रदर्शन किया गया।
आपको बताते चलें कि सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनी रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग छात्र द्वारा चोरी के मोबाइल खरीदने और पुलिस के डर से आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर परिजन समेत स्थानीय लोगों के आक्रोश और मांग को देखते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक ने सरायकेला थाना में पद स्थापित सहायक पुलिसकर्मी समेत थाना प्रभारी नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.वहीं सहायक पुलिस कर्मी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज की गई है।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार के पास रहने वाले 16 वर्षीय नौवीं कक्षा के छात्र सागर राणा ने बीते दिनों एक सेकंड हैंड मोबाइल फोन खरीदा था ,जो चोरी का था. इस बीच सिम कार्ड लगाकर फोन उपयोग करने के बाद जमशेदपुर के साकची थाना पुलिस ने सरायकेला पुलिस से संपर्क साधा अनुसंधान में पता चला कि छात्र चोरी का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा है. इधर पुलिस द्वारा मामले के संबंध में जांच शुरू की गई, इस बीच पुलिसकर्मियों द्वारा नाबालिग छात्र के घर जाकर उसकी खोजबीन शुरू की गई, मामले की जानकारी नाबालिग छात्रा को लगी जिसके बाद बीती रात उसने ट्रेन के आगे खुद कर आत्महत्या कर लिया. इधर घटना के बाद आक्रोशित सरायकेला बाजार आसपास रहने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में थाना पहुंचकर विरोध करते हुए थाने का घेराव के साथ नाबालिग को डराने -धमकाने वाले सहायक पुलिसकर्मी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी. स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि पुलिस जांच के नाम पर डराने -धमकाने और दबाव दिए जाने के चलते ही छात्र ने अपनी जान दे दी है.
पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। मृतक पत्नी के पति ने कहा की पत्नी गतिविधी से नाखुश थे।
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: नीमडीह थाना के पुलिस ने एक महिला के शव को बरामद किया । शान्तना हांसदा पति सुबोध हांसदा, गांव रघुनाथपुर, टोला कुटकुटवन निवासी है। उम्र 33 वर्ष बताया जाता है । बुरूडीह टोला के पलासडीह में स्थित नीम पेड़ में साड़ी से लटका मृतक शव बरामद हुआ । मृतक के पिता यदु नाथ हांसदा । मृतक के पति सुबोध हांसदा ने अपनी पत्नी की गतिविधि से परेशान थे। इसलिए दो दिन पुर्व ही पत्नी को उसके पिता के घर भेजवा दिया था। सुबोध हंसदा वाहन चालक का कार्य करते हैं। सुबोध हंसदा ने जो बातया एक मां के ममता को कलंकित किया ।
वहीं कुछ लोगों का कहना है,की मां ने अपने तीन बच्चे की हत्या करने के बाद पति ने पत्नी को अपने पिता के घर भेज दिया। सुबोध हंसदा को थाना से खबर दी गई की शान्तना हंसदा की मौत हो गई । इस घटना के पीछे संभवतः आर्थिक तंगी , महंगाई के कारण एक नागिन रूपी मां अपने चार बच्चे में से तीन बच्चे को मौत के घाट उतारा । एक डेढ़ साल के बच्ची किसी तरह बच पाया । जो अपने पिता के पास है ।
नशा मुक्ति अभियान के तहत चांडिल पुलिस ने चार अवैध शराब भट्ठियों को किया नष्ट,मौके से भट्टी संचालक फरार.
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: चांडिल पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए चार अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया है.सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार के निर्देश पर चांडिल थाना की पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें दलमा पहाड़ की तराई वाले जंगल झाड़ी क्षेत्र में चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
आपको बताते चलें कि हो कि चांडिल थाना क्षेत्र के भादूडीह के समीप खोखरोडीह में एक ही स्थान पर संचालित चार महुआ शराब भट्ठियों को पुलिस ने नष्ट किया कर दिया।
अभियान के दौरान पुलिस को 35 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर लिया वहीं करीब 800 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया इस दौरान सभी शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने शराब बनाने के उपयोग होने वाले सामानों को भी जप्त कर लिया।
ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने दिनदहाड़े दिया लूटकांड को अंजाम।
आदित्यपुर थाना पुलिस को घटना की तहकीकात करते हुए जल्द मामले का खुलासा करने का का एसपी ने दिया निर्देश।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया स्थित ईश्वर लाल ज्वेलर्स आभूषण की दुकान में 6 अगस्त रविवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट-कांड की घटना को दिया अनजाम
सुबह तकरीबन 11 बजे तीन अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में प्रवेश करते हुए इस घटना को अंजाम दिया है. ग्राहक के भेष में आए तीन अपराधियों में से दो अपराधी ने दुकान में प्रवेश किया. जबकि एक अपराधी बाहर दुकान के रेकी कर रहा था. दुकान में घुसे अपराधियों ने दुकानदार से मंगलसूत्र दिखाने की बात कही. इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए पिस्तौल का भय दिखाकर दोनों अपराधियों ने दुकान में रखे सभी आभूषणों को लूट लिया और बाद में भागने के दौरान आभूषण दुकान का शटर भी बाहर से बंद कर दिया.ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने कुछ सामान दुकान के काउंटर पर भी छोड़ दिया है जिसमें प्रसाद आदि है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार दल -बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ कर दी है. एसपी ने आदित्यपुर थाना पुलिस को निर्देश दिया है कि घटना की तहकीकात करते हुए जल्द मामले का खुलासा करें।
लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया. पिस्तौल का भय दिखाकर पहले सभी आभूषण लूट लिए बाद में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करते हुए डीवीआर भी अपने साथ ले भागे. इतना ही नहीं इन अपराधियों ने दुकानदार और कर्मचारियों के मोबाइल फोन तक तोड़ डालें ताकि घटना की जानकारी किसी को ना फौरन दी जा सके। पुलिस जांच में जुटी है।
फिर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम इस बार चोरों ने चक्रधरपुर की रेलवे क्षेत्र के ड्राइवर कॉलोनी स्थित एक रेल क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. रविवार को इसकी सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व पुलिस जांच पड़ताल करने के लिए पहुंचे. साथ ही इस संबंध में पीड़ित रेलकर्मी द्वारा थाने में चोरी का मामला भी दर्ज कराया गया है।
इधर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि ड्राइवर कॉलोनी के रेल क्वार्टर में रहने वाले लोको पायलट ए दुर्गा प्रसाद रविवार सुबह ड्यूटी से घर लौटे तो देखा की क्वार्टर की गेट का ताला टूटा हुआ है. जब वे क्वार्टर के अंदर प्रवेश किए तो सामानों को बिखरा हुआ पाया, साथ ही क्वार्टर में रखे बक्से, ट्रॉली बैग इत्यादि से सामानों को गायब पाया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाने को दी. सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व जवान रेल क्वार्टर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पीड़ित रेलकर्मी ए. दुर्गा प्रसाद ने बताया कि क्वार्टर में रखे सामानों के अलावा नगद नौ हजार की चोरी हुई है. इधर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 टन अवैध जावा महुआ किया नष्ट, 250 लीटर तैयार शराब जप्त, संचालक फरार।
सरायकेला/चौका
सरायकेला जिला के उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अबैध शराब भट्ठियों पर करवाई शुरू कर दिया है। इधर उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा के निर्देशानुसार उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में चौका थाना अंतर्गत चुटिया स्थित अवेध शराब भट्ठी में छापामारी की गई।
छापामारी के दौरान चुटिया नाला किनारे भारी मात्रा में चुआई जा रही अबैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया है। उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि अबैध शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए छापेमारी टीम ने 5 टन जावा महुआ को नष्ट करते हुए 250 लीटर तैयार महुआ शराब और शबाब बनाने में उपयोग किए जाने वाले सामग्रियों को जप्त किया गया है, वहीं उक्त शराब भट्टी के संचालन में संलिप्त सभी लोग फरार हों गए, जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ कराई जा रही है।
वहीं उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार ने अवैध शराब कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शराब को लेकर अवैध कार्य करने वाले इस जिले को छोड़ दें अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। छापामारी के दौरान उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार के साथ स अ नि त्रिपुरारी शर्मा, शिवनाथ राम और प्रतिनियुक्त गृह रक्षा बल मौजूद रहे। आपको बता दें कि इस वृहद छापेमारी मैं जिला पुलिस का भी सहयोग लिया गया था।
पुलिस को मिली एक और सफलता मवेशी ले जा रहे पांच लोग पकड़ाए,2 दर्जन से ज्यादा मवेशी बरामद
सरायकेला/चौका
पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए टाटा-रांची नैशनल हाईवे 33 पर चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत बडामटांड के पास पुलिस ने मवेशी लदे दो वाहनों को जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार रात में गश्ती कर रही पुलिस को दो पिकअप वैन (बीआर03जीबी 2754 और बीआर03जीबी 6897) पर मवेशी लदा मिला. पूछताछ के क्रम में मवेशी का कागजात मांगे जाने पर वाहन पर सवार लोग नहीं दिखा सके. इसके बाद पुलिस वाहन समेत मवेशियों को थाना ले गई।
दोनों वाहनों पर कुल 18 मवेशी लदे थे. इनमें पांच गाय व चार बछड़ा और पांच भैंस व चार भैंस का बछड़ा शामिल है. पुलिस के अनुसार इनमें से एक गाय का बछडा़ मर गया. संदेह जताया जा रहा है कि एक पिकअप वैन पर पांच गाय और चार बछड़ा लदा रहने के कारण घुटन से बछड़ा मर गया होगा. वाहन पर सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे बिहार से मेवशी लेकर जमशेदपुर जा रहे थे. वे मवेशी तस्कर नहीं हैं. सभी मवेशियों को खटाल में पहुंचाना था।
घर में चल रही थी तीन शराब भट्टी पर उत्पाद विभाग ने मारा छापा..
सरायकेला/चौका
4 अगस्त शुक्रवार को उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता चौका थाना के चुटियाखाल गांव स्थित एक मकान में महुआ शराब का कुटीर उद्योग चल रहा था जिसे शुक्रवार को उत्पाद विभाग के अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए इसका पर्दाफाश किया गया. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में चुटियाखाल में की गई छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में जावा महुआ, शराब और शराब बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले सामग्री बरामद की गई.
इस संबंध में उत्पाद अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि चुटियाखाल के एक ही मकान में तीन-तीन शराब भट्टी चल रहा था. छापामारी की भनक लगते ही शराब बनाने वाले लोग मौके से फरार हो गए. फिलहाल मकान मालिक का पता लगाया जा रहा है. मकान मालिक और भट्टी संचालक का पता चलते ही उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
उत्पाद अवर निरीक्षक ने बताया कि छापामारी अभियान के दौरान चुटियाखाल के मकान से 30 ड्रम में फुला हुआ जावा महुआ जो लगभग छह हजार किलोग्राम होगा, बरामद किया गया. इसके साथ ही 400 लीटर चुलाई शराब भी बरामद की गई. इस अभियान के दौरान उक्त मकान में चलने वाले तीन-तीन भट्टियों के पास शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाली सामग्री भी बरामद हुई है. इस छापामारी दल में शामिल अखिलेश कुमार, जिला बल के जवान और गृह रक्षा बल के जवानों ने भट्टी को ध्वस्त किया और शराब बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले सामग्री को बहा दिया।
सोनारी आत्महत्या में पत्नी ने लगाया भसुर-सास पर हत्या का आरोप।
जमशेदपुर
जमशेदपुर: सोनारी बंगाली पाड़ा भीम सिंह की आत्महत्या के मामले में कुछ घंटे के बाद ही नया मोड़ आ गया है. पूरे मामले में पत्नी अनिता देवी ने अपने भसुर और सास पर हत्या कर पति को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. घटना की शिकायत अनिता नवे सोनारी थाने ने भी जाकर की है. अनिता सुबह 11.30 बजे थाने पर अपने मायका पक्ष के साथ और रिश्तेदारों के साथ पहुंची हुई थी.
अनिता देवी का कहना है कि जब वह थाने पर घटना की शिकायत के लेकर पहुंची हुई थी, तब उसे थाने से भगा दिया गया. अनिता का कहना है कि पुलिस उसकी नहीं सुन रही है. अनिता का कहना है कि हत्या के एक मामले में उसका पति भीम सिंह गवाह था. भसुर हत्या के मामले में उसे मुकर जाने के लिए बार-बार धमकी भी देता था. साथ ही उसकी हत्या करने की भी धमकी देता था. अनिता का आरोप है कि उसका भसुर हत्या के मामले में एडवांस के रूप में 2 लाख रुपये भी ले चुका था. अनिता ने पति की हत्या का आरोप भसुर के अलावा सास पर भी लगाया है.
अनिता देवी ने कहा कि भसुर दो नंबरी कारोबारी है. उसका कहना है कि पति भीम सिंह पहले शराब बिक्री किया करता था, लेकिन इधर कुछ माह से उसने अपना धंधा बदल लिया था।
अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को कांड्रा पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार…
सरायकेला/कांड्रा
अवैध बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग व पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. लेकिन फिर भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सरायकेला जिले में बालू घाटों से अवैध बालू खनन का खेल जारी है. इस क्रम में खनन विभाग व पुलिस छापेमारी कर कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बानाडूंगरी से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जप्त किया है.
हालांकि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. इस संबंध में कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने बताया कि जिले के एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर छापामारी करते हुए कांड्रा थाना क्षेत्र के बानाडूंगरी के पास से दो ट्रैक्टर जब किया है. उन्होंने बताया की बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार दो ट्रैक्टर बिना चालान का बालू ले जा रहा है इस सूचना के बाद बानाडुंगरी के पास दो ट्रैक्टर को रोका गया. इसके पूर्व ही ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखते ही भागने में सफल रहा.
जिसके बाद दोनों ट्रैक्टरो को थाने लाया गया. और उसके विरुद्ध अवैध खनन का मामला दर्ज करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है.
कांड्रा मैं अवैध शराब कारोबारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई,दो गिरफ्तार
सरायकेला एसपी के गुप्त सूचनाद्वारा कांड्रा में अवैध शराब कारोबारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई अवैध शराब भट्टी एवं लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ को किया नष्ट दो गिरफ्तार।
सरायकेला खरसावां जिला के एसपी डॉ विमल कुमार के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जिले में अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा। जिले के एसपी एक्शन में शराब माफियाओं अवैध कारोबारियों की अब खैर नहीं। सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक बड़ी कार्रवाई की गई बुधवार को एसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कांधला थाना अंतर्गत ग्राम पालो बेड़ा टोला बुर्गुंडी नाला के किनारे भारी मात्रा में अवैध महुआ देसी शराब की चुलाई की जा रही है। गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी कांड्रा थाना पास्कल टोप्पो के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने पालो बेड़ा गांव में बुर्जूजी टोला नाला के किनारे छापामारी की जहां से अवैध शराब की भट्टी एवं लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया।
इसमें संलिप्त दो अभियुक्त डुमरा ग्राम निवासी घोजू मंडल और महावीर मंडल को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की छापामारी के दौरान ही कुछ अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए थे। जिन्हें पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
पुलिस ने देसी शराब के ट्रांसपोर्टिंग में इस्तेमाल एक बाइक जिसका नंबर JH05 W6980 और एक साइकिल को भी बरामद किया है। कांधला थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में जिले के एसपी डॉ विमल कुमार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध धंधों को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा और अपराध तथा शादी के तत्वों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा छापामारी दल ने पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, पुअनि राहुल सिंह, संतोष उरांव,सअनि गुरुवा मुंडा, अंगरक्षक दिलदार उरांव श्यामलाल मुर्मू ,हवलदार गौतम कुमार , आरक्षी सुजीत उरांव शामिल थे।