पूर्व विधायक अरविंद सिंह की माता के श्राद्ध में शामिल हुए कई दिग्गज

पूर्व विधायक अरविंद सिंह की माता के श्राद्ध में शामिल हुए कई दिग्गज

सरायकेला/आदित्यपुर

इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह की माता जी स्व. शशी वाला देवी का श्राद्ध कर्म शनिवार को आदित्यपुर मे आवास के सामने आयोजित किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय शशि वाला देवी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह थे मौजूद

श्राद्धकर्म में मुख्य रूप से जमुई की भाजपा विधायक श्रेयशी सुरेश सिंह, इचागढ़ की विधायक सविता महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारीक सिद्दीकी, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिदतूल्ला खान, उपेंद्र सिंह मस्तान, भाजपा नेता गणेश माहली, अमरप्रीत सिंह काले, आस्था बिल्डर के कौशल सिंह, राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह, भाजपा नेता अभय सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धा समान अर्पित किया.

तैलिक साहू महासभा ने महादानवीर भामाशाह की मनायी पुण्यतिथि

तैलिक साहू महासभा ने महादानवीर भामाशाह की मनायी पुण्यतिथि

जमशेदपुर

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची (एमजीएम) भामाशाह गोलचक्कर में महादानवीर भामाशाह जी का 424 वा पुण्यतिथि को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर भामाशाह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया गया। साथ ही जरूरतमंद 51 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही इस गोल चक्कर पर भामाशाह जी की प्रतिमा लगाने का कार्य किया जाएगा। युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप जी ने अपने मित्र भामाशाह से मदद मांगा था फिर दानवीर भामाशाह जी ने अपना पूरा खजाना खोल दिया था, इसलिए उन्हें दानवीर भामाशाह कहा जाता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, शिवलोचन साह, महासचिव पप्पू साहू, गौतम साहू, राजेश प्रसाद, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, दीपक साहू, नंदकिशोर साहू, मुन्ना साहू, सत्यदेव प्रसाद, चंदन काशी कुमार, जयनाथ साह, सुनील दास, जितेंद्र साहू, सागर साहू, प्रवीण साहू, यशवंत साहू, सूरज प्रसाद आदि उपस्थित थे।

राजीव गांधी की जयंती पर मुसाबनी में पुराने कांग्रेसियों को तापस चटर्जी ने किया सम्मानित।

राजीव गांधी की जयंती पर मुसाबनी में पुराने कांग्रेसियों को तापस चटर्जी ने किया सम्मानित।

मुसाबनी

मुसाबनी: प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को मुसाबनी नंबर 3 यूनियन ऑफिस सह कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 79 वीं जयंती हर्ष उल्लास पूर्वक मनाई गई। मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रखंड प्रभारी तापस चटर्जी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अमित राय,भारत जोड़ो यात्रा के अमरजीत नाथ मिश्रा आदि द्वारा कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर फूल माला चढ़कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसी नेताओं ने सूरदा राजीव चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही नेताओं ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने का प्रण लिया।

मुसाबनी में स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयंती मनाते कांग्रेसी।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह मुसाबनी प्रखंड प्रभारी तापस चटर्जी के नेतृत्व में पुराने कांग्रेसियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में दर्जनों पुराने कांग्रेसियों को तापस चटर्जी ने एकता के सूत्र में बांधते हुए फूल माला पहनकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तापस चटर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश को कांग्रेस पार्टी की जरूरत है। धर्म के नाम पर देश को नहीं चलाया जा सकता। कांग्रेस हीं देश के लोगों की हितों की रक्षा कर सकती है। गरीबों एवं दबे कुचले लोगों की आवाज कांग्रेस पार्टी है। इसलिए कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने संकल्प लिया की हर पंचायत में कांग्रेस के संगठन को चट्टानी एकता के साथ मजबूती प्रदान करेंगे। कहा राजीव गांधी के प्रयास से आज देश मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। सभी कांग्रेसियों ने इस अवसर पर शपथ लिया कि उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा में अपने आप को समर्पित करेंगे।

2 सुरदा राजीव चौक पर राजीव गांधी के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाते जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कांग्रेसियों में जोश भरा एवं एकजुट होकर फिरका परस्त पार्टियों को मुंह तोड़ जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस के पुराने इतिहास को दोहराते हुए कहा देश का गौरवशाली इतिहास कांग्रेस पार्टी की देन है। इसे झूठलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मण चंद्र बाग ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुराने कांग्रेसी नेता पूर्ण चंद्र भगत, हिमांशु पात्र, मकड़ा पातर,अशोक कुमार, पातिनादन, संजय नायक, सिकंदर शाह, कीरा खान ,सुधीर नायक, पीटर दास, किशोर नंदा, लक्ष्मण चंद्र बाग झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि मोहम्मद गुलाम सरवर आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर हिदायत हुसैन, मोहम्मद मुस्तकीम, मो इब्राहिम, शाहनवाज आलम ,कृष्णदेव पातर, कृष्णा चंद्र पातर, निर्मल भट्टाचार्य, मारिया दास, निमाई मार्डी, मोसेस डेनियल, दीपू भट्टाचार्य ,आरके मेरी दास, वर्षा दास, शोभा रानी ब्रिनेट, महेश्वरी ब्रिनेट, स्नेह लता आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महत्व की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महत्व की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

जमशेदपुर

मंगलवार 8 अगस्त को जमशेदपुर के कुलियाना में आयोजित शहीद निर्मल महत्व के 36वें बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार हर वह काम कर रही है, जो राज्य की जनता के मान-सम्मान और हक-अधिकार से जुड़ा है. हर चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी प्रतिबद्धता है. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी और पूर्व सांसद सुमन महतो समेत कई पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी मौजूद थे.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक झारखंड रहेगा, शहीद निर्मल महतो अमर रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कुछ ऐसी चीजें हैं जो यहां के इतिहास में पत्थर की लकीर बन चुकी है. उन्हीं में से एक हैं शहीद निर्मल महतो। यह दिन एक ऐसा दिन है जब हमने एक ऐसे व्यक्तित्व को खोया था, जिनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता. उन्होंने अपनी जिंदगी का जो भी वक्त झारखंड अलग राज्य के संघर्ष में दिया, उसे कभी भूल नहीं सकते हैं. वे सही अर्थों में झारखंडियों के मार्गदर्शक थे. कुशल संगठन और नेतृत्वकर्ता थे. उनके निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत थी. उनके जो आदर्श हैं, उसे लेकर हम आज भी उन्हें जिंदा रखे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए यहां के आदिवासियों-मूलवासियों ने लंबा संघर्ष और आंदोलन किया. अनगिनत कुर्बानियां दी गई. लेकिन अलग राज्य बनने के बाद पिछले 20 वर्षों में उनके बलिदान को राज्य में जो सम्मान और जगह मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल सकी. हमारी सरकार अपने वीर शहीदों और आंदोलनकारी के सपनों के अनुसार झारखंड का नवनिर्माण कर रही है.

झारखंड अलग राज्य बनने के 20 वर्षों तक यहां के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, मजदूरों और युवाओं की उम्मीदें टूटने लगी थी. लेकिन जब से हमारी सरकार है, सभी की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रहे हैं. आज सरकार आपके दरवाजे पर पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है. अधिकारी आपके गांव में आकर आपको योजनाओं से जोड़ रहे हैं. हमने संकल्प ले रखा है कि इस राज्य के हर व्यक्ति तक विकास को पहुंचाएंगे, चाहे कितनी भी चुनौतियां सामने क्यों ना आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही है. जितने पद पिछले 20 वर्षों में नहीं भरे गए उससे कहीं ज्यादा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इन तमाम नियुक्तियों में गड़बड़ी नहीं हो, परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जो होनहार है उन्हें नौकरी मिले, इसके लिए सरकार ने एक कानून बनाया है. इस कानून के तहत जो भी प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ी करेगा या प्रश्न पत्र लीक करेगा वह जेल में होगा, चाहे वह कोई भी व्यक्ति, अधिकारी, कर्मचारी और संस्थान ही क्यों ना हो

साहित्य संस्कृति संघ ने मुसाबनी में मनाया रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि

साहित्य संस्कृति संघ ने मुसाबनी में मनाया रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि

मुसाबनी

साहित्य सांस्कृति संघ मुसाबनी के तत्वावधान में मंगलवार को यदुनाथ बास्के डिग्री कॉलेज प्रांगण में सादगी के साथ कार्यक्रम आयोजित कर रविंद्ररनाथ टैगोर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना बोस ने किया। उपस्थित सदस्यों ने रबिन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मौके पर साहित्य संस्कृति संघ के अध्यक्ष डॉक्टर मुरारी मोहन पात्र एवं सचिव रविंद्र नाथ घोष ने कहा कि महान बंगाली कवि, विद्वान, उपन्यासकार, नाटककार, मानवतावादी, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर आज भी समाज के लिए पूजनीय एवं अनुकरणीय है। उनकी कविताएं, लघु कथाएं, गीत,नाटक और उपन्यास अभी भी कला के विभिन्न क्षेत्रों में पूजनीय माने जाते हैं। रविंद्र को विश्व साहित्य में उनके योगदान के लिए 1913 में उन्हें नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। वे नोबेल प्राप्त करने वाले पहले गैर-यूरोपीय व्यक्ति थे।टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में प्रसिद्ध विश्व-भारती यूनिवर्सिटी की भी स्थापना की। रवीन्द्रनाथ टैगोर क्लासरूम टीचिंग में कभी विश्वास नहीं करते थे। इसलिए, उन्होंने प्रकृति के बीच आयोजित होने वाली कक्षाओं के विचार का परिचय दिया। कई यूनिवर्सिटी उनके उपदेश का आज भी पालन कर रहीं है। कार्यक्रम में साहित्य संस्कृतिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर एम एम पात्रो ने भी अपने विचार रखे।उन्होंने गुरु टैगोर को आधुनिक युग के महान दार्शनिक एवं शिक्षाशास्त्री बताया।

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर याद किया गया।

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर याद किया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा के नीमडीह प्रखंड के जेएमएम कार्यकर्ताओं ने शहिद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर झिमड़ी ,बांदु , रधुनाथपुर गांव नीमडीह मोड़ पर स्थित शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।तीन जगह नीमडीह प्रखंड के हरेदास महतो,सचिन गोप उपस्थित थे।

हरेदास महतो ने कहा कि अन्याय शोषण के खिलाफ लड़ने की प्ररेणा मिलता है। रधुनाथपुर गांव में नीमडीह मोड़ पर स्थित निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।हरेदास महतो,सचिन गोप,सचिन महतो, हरेकृष्ण सिंह सरदार,शंकर सिंह सरदार,पटेल माझी झारू माझी, आदि पंचायत के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद जमशेदपुर के लिए रवाना हुए।

बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: भगवान बिरसा मुंडा कि पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश हांसदा के नेतृत्व में इमली चौक बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि बिरसा मुंडा के शहादत की वजह से आज आदिवासियों का वजूद दिखाई दे रहा है इसके लड़ाई से बने कानून सीएनटी एक्ट में प्रावधान आदिवासियों के लिए रक्षा कवच बना लेकिन आज हेमंत सोरेन की सरकार में आदिवासियों के हित में आदिवासियों का जमीन को बचाने के लिए किसी भी तरह की ठोस पहल नहीं हो रही है आदिवासी आज भी पलायन कर रहे हैं दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रहा है केंद्र सरकार द्वारा दिया गया फंड वापस लौट रहा है।

इस अवसर पर युवाओं से अपील है की अपने जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए अपने माटी को बचाने के लिए संगठित हो और शिक्षित हो तभी जाकर झारखंड राज्य का बनने का लाभ यहां के लोगों को हो सकेगा इस अवसर पर दीकु राम माझी, विशु महतो ,सपन महतो, पवन महतो, लूसकी सोरेन, महाजन साहू ,दिलीप महतो आदि मौजूद थे

आदिवासी कल्याण समिति ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल अर्पण की

आदिवासी कल्याण समिति ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल अर्पण की

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: शुक्रवार को आदिवासी कल्याण समिति ने इमली चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर भगवान बिरसा का शहादत दिवस मनाया।  

सर्वप्रथम दिउरी सोहराय गागराई द्वारा विधि विधान से प्रतिमा का पूजन किया गया और माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई. इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष डिम्पल लामाय, सीता कर्मा, बबलू हायबुरु, बुधराम, बासु गागराई, संदीप लामाय आदि हो समाज के लोग मौजूद थे।

धरती आबा बिरसा मुंडा को युवा कांग्रेस ने साकची में दी श्रद्धांजलि

धरती आबा बिरसा मुंडा को युवा कांग्रेस ने साकची में दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के 123 वा शहादत दिवस पर साकची बड़ा गोल चक्कर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के अनन्य प्रयासों से हमे स्वतंत्र भारत प्राप्त हुआ है। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू, आलोक रंजन, संतोष सिंह, जिला सचिव संध्या दास, जय नारायण मुंडा, मनीष कुमार, संतोष पाल, विनय साहनी, सुमित साहू, हर्ष गुप्ता, लांडे सिंह आदि उपस्थित थे। सभी ने धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सभी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा अमर रहें। झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें। जय झारखण्ड का नारा लगाया।

रांची लोक सभा क्षेत्र के संसद संजय सेठ ने नीमडीह क्षेत्र का जनसंपर्क अभियान चलाया साथ ही विकास कार्य की समीक्षा की।

रांची लोक सभा क्षेत्र के संसद संजय सेठ ने नीमडीह क्षेत्र का जनसंपर्क अभियान चलाया साथ ही विकास कार्य की समीक्षा की।

सरायकेला/चांडिल


चांडिल: रांची लोक सभा क्षेत्र के संसद संजय सेठ ने इचागढ विधानसभा के नीमडीह प्रखंड अधीन टाटा पुरूलिया एन एच 32मार्ग पर स्थित जामडीह गांव में स्थित भागवन विरसा मुंडा के पुण्य तिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नीमडीह प्रखंड परिसर में विकास की समीक्षा की गई।

प्रखंड, अंचल कर्मी, पदाधिकारी को कोताही नहीं बरते। भाजपा सदस्य ने अंचल के व्यवस्था से इस क्षेत्र त्रस्त है। इसके बाद प्रखंड परिसर में गोदाम पथ के पीसीसी पथ का आधारशिला रखी गई।संसद संजय सेठ ने कहा की अपने जिम्मेदारी नहीं बच सकते हैं। नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी संकाराचार्ज समांड, अंचलाधिकारी संजय पांडे, समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी के सी मुंडा, समस्त कर्मी, उपस्थित थे।

संसद विकास कार्य से असंतोष दिखाई दिए।संसद संजय सेठ ने पीएम आवास,पेंशन, योजना अन्य योजनाओं से संतोष जनक जबाब नहीं देना पर पदाधिकारी को कार्यशैली में तेजी लाने को कहा।इस अवसर महिला नेत्री सराथी महतो, अनिता पारित, विशाल चौधरी,बलराम महतो,मकर सिंह, मदन सिंह,बासुदेव सिंह, आदि उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started