खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले।

खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले।

सरायकेला-खरसावां

आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख

खरसावां थाना परिसर में सोमवार की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे कमरे में धुआं भर गया। आग की चपेट में आने से सीसीटीवी मॉनिटर, डीबीआर, रजिस्टर, विभिन्न कांडों के अभिलेख, टेबल सहित कई जरूरी सामान जलकर राख हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपने चेंबर में बैठे हुए थे। कुछ देर बाद जैसे ही वह चेंबर से बाहर निकले, उसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और चेंबर से धुआं निकलने लगा।

थाना परिसर में मौजूद पुलिस जवानों और पदाधिकारियों की नजर जब आग पर पड़ी तो तत्काल अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए सबसे पहले विभिन्न कांडों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों और अभिलेखों को सुरक्षित स्थान पर हटाया। इसके बाद टेबल, कुर्सी तथा अन्य जरूरी सामानों को भी आग की चपेट में आने से बचाने का प्रयास किया गया।

पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक आग ने चेंबर में रखे कई महत्वपूर्ण उपकरण और सामानों को अपनी चपेट में ले लिया था। आग से सीसीटीवी मॉनिटर, डीबीआर, रजिस्टर, विभिन्न कांडों के अभिलेख, टेबल समेत अन्य सामानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
घटना के बाद थाना परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस द्वारा आग लगने के वास्तविक कारण और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सरायकेला में पेट्रोल पंप के सामने शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी।

सरायकेला में पेट्रोल पंप के सामने शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह )

रविवार को सरायकेला में पेट्रोल पंप के सामने जुस्को की विद्युत केबल में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पेट्रोल पंप के समीप आग लगने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल पेट्रोल पंप को खाली कराया गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी ने मौके का जायजा लेते हुए कहा कि जुस्को की लापरवाही एवं घटिया विद्युत सेवा के कारण नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है। इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत गंभीर हैं और भविष्य में किसी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जुस्को की कार्यप्रणाली एवं लापरवाही के विरुद्ध संबंधित विभाग के समक्ष शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने संबंधित एजेंसी से विद्युत केबलों एवं अन्य विद्युत संरचनाओं की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की।

गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के अनाज गोदाम में आग लगने से लगभग 1000 टन अनाज जलकर हुआ राख।

गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के अनाज गोदाम में आग लगने से लगभग 1000 टन अनाज जलकर हुआ राख।

सरायकेला/गम्हरिया

भीषण आग में गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा हुए जख्मी,टीएमएच में भर्ती

बुधवार की सुबह गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित अनाज गोदान में उसे वक्त अफरा तफरी मच गई जब अनाज गोदाम में भीषण आग लग गई और आग इतनी भीषण थी कि गरीबों के घर तक पहुंचने वाला अनाज जलकर राख में बदल गया। इतना ही नहीं इस भीषण आग में गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा भी बुरी तरह से जख्मी हो गए जिनका इलाज टीएमएच में किया जा रहा है।

आपको बताते चलें कि सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अनाज गोदाम में बुधवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना पर पहुंचे गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा बुरी झुलस गए. उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है. इधर अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस अगलगी में गोदाम में रखा सारा अनाज जल गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी ने साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है क्योंकि गोदाम के छत का चादर टूटा हुआ है और अंदर लाइटर पाया गया है. वही गोदाम में लगा सीसीटीवी और डीवीआर को जला दिया गया है. आग कैसे लगी या फिर किसी ने जानबूझकर इस आग की घटना को अंजाम दिया है यह जांच का विषय है.

वहीं इस मामले पर आपूर्ति विभाग पदाधिकारी पुष्कर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस भीषण आग में लगभग 1000 टन अनाज के नुकसान होने की संभावना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी में कहीं अनाज की हेरा फेरी करने की कोशिश तो नहीं की गई है यह भी जांच का विषय है। फिलहाल प्रशासन इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है मामले की सच्चाई जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आने की संभावना है।

मुसाबनी में बुलेट बैठा के घर मे लगी आग,सारा सामान जलकर हुआ खाक

मुसाबनी में बुलेट बैठा के घर मे लगी आग,सारा सामान जलकर हुआ खाक

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी नंबर 1निवासी बुलेट बैठा के घर में शनिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग जाने के कारण घर मे रखे सारे सामान आग में जलकर राख हो गया। जिस समय घर में आग लगी उसे समय घर में कोई नहीं था। बुलेट बैठा गाड़ी में खलासी का काम करता है। आग लगने के कारण घर मे रखे सारा सामान व कागजात जल गया।जिसमें सारे कपड़े, आधार कार्ड, बैंक का खाता, बिजली के तार, गैस चूल्हा, बर्तन, विछावन व, कुछ रूपए जो विछावन के नीचे रखा हुआ था, सारा आग में जल गया।

आग लगने की सूचना अगल-बगल के लोगों को मिली तो स्थानीय लोगों ने आज पर काबू पाने के लिए घंटे मशक्कत किया तब कहीं जाकर के घर में लगी आग को लोग बुझ पाए।

देखते ही देखते कार धू -धू कर जलने लगी।

देखते ही देखते कार धू -धू कर जलने लगी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु शहरबेड़ा के पास देर शाम दुर्घटना के बाद एक कार में आग लग गई. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में जलकर राख हो गई. गनीमत रहा कि कार सवार दो व्यक्ति बाल बाल बच गए. कार में आग लगने के कारण दोनों झुलस गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है. दुर्घटना के कारण सड़क के एक लेन पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया.चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा स्थित दलमा चौक पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया. जब एक कार में दुर्घटना के बाद आग लग गई. बताया जाता है कि सड़क पार कर रही एक मोटरसाइकिल को धक्का मारकर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क के दूसरे लेन पर चली गई और एक अज्ञात हाइवा से टकरा गई. इसके बाद कार में आग लग गई. दुर्घटना में कार सवार दो व्यक्ति आग से झुलस गए।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

वहीं मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा. कार जमशेदपुर की ओर से रांची की ओर जा रही थी जबकि बाइक सवार चिलगु श साप्ताहिक हाट से अपना घर वापस लौट रहा था।

आदित्यपुर में धू-धू कर जल उठा बाइक शोरूम।

आदित्यपुर में धू-धू कर जल उठा बाइक शोरूम।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग केंदू गाछ के बगल स्थित बंसल मोटर इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई. जिससे पूरा शोरूम धू-धू कर जल उठा .घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

बताया जाता है कि शाम 7 बजे के आसपास बंसल मोटर इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में अचानक भयंकर आग की लपटें देखी गई .सड़क से आने जाने वाले लोगों ने आगजनी की इस भीषण घटना को देखी, जिसके बाद मुख्य सड़क किनारे भीड़ लग गई।

बताया जाता है कि इस भयंकर आगजनी की घटना में शोरूम को लाखों का नुकसान हुआ है .जबकि आगजनी के कारणों का है बस पता नहीं चल सका है .इधर मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है।

वज्रपात से पीपल पेड़ में लगी आग, धू -धू कर जल गया पीपल का पेड़

वज्रपात से पीपल पेड़ में लगी आग, धू -धू कर जल गया पीपल का पेड़

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा मैदान स्थित एक पीपल वृक्ष पर शुक्रवार दोपहर वज्रपात होने के बाद आकाशीय बिजली गिरने से पीपल के वृक्ष में आग लग गई. महज कुछ ही देर में पीपल का पेड़ पूरी तरह धू-धू कर जलने लगा .जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तकरीबन 2.45 बजे के बाद हुए बारिश और वज्रपात से सरायकेला अनुमंडल कार्यालय के पास स्थित पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में स्थित पीपल वृक्ष पर आकाशीय बिजली गिरी. जिससे पीपल का पेड़ जलने लगा. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण किया, बारिश होने के बावजूद पेड़ में आग लगने से लोगों के बीच यह घटना कौतूहल का विषय बनी रही. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पानी से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया।

आधा घंटा विलंब से पहुंचा दमकल

सरायकेला जिला मुख्यालय शहर के बीचो -बीच घटित हुई इस घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा .लेकिन पीपल वृक्ष में लगे आग को बुझाने दमकल गाड़ी भी आधा घंटा विलंब से पहुंची. जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना घटित होने के बाद दमकल की गाड़ी का देर पहुंचना लापरवाही को दर्शाता है. लोगों ने बताया कि गर्मी के दिनों में लोग अक्सर इस पीपल वृक्ष के नीचे बैठते थे लेकिन बारिश होने के चलते उस दिन लोग वहां नहीं थे अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी।

शासनटांड निवासी हाराघन माझी के खेत खलिहान में रखे पुआल में आग लगी,

शासनटांड निवासी हाराघन माझी के खेत खलिहान में रखे पुआल में आग लगी,

चांडिल: चांडिल अनुमंडल के नीमडीह अंचल अधीन लाकड़ी पंचायत अंतर्गत शासनटांड निवासी हाराघन माझी के पुआल टाल में आग लगी।

वहीं गांव वाले ने पुआल में आग देखकर बचाव कार्य जुटे।अगल बगल में स्थित कुंआ में मोटर पंप लगा कर आग काबु पा लिया।दिन में आग लगने से शीघ्र लोग जुट गए।लाकड़ी पंचायत समिति के अर्चना महतो के प्रति निधि रोहिण महतो ने कहा घटना स्थल पहुंचे ।

गांव वाले हाराघन माझी ने कहा की लगभग पन्द्रह हजार का पुआल जलकर नष्ट हो गई। पशुओं की साल भर खाना था। हाराघन माझी ने पशु के खाना पुआल जलने से परेशान थे। स्थानीय प्रशासन से आग की क्षतिपूर्ति की मांग स्थानीय प्रशासन से की।

आग की चपेट में आकर एक महिला जख्मी

आग की चपेट में आकर एक महिला जख्मी

सरायकेला खरसावां

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के चेलियामा पंचायत अधीन बिंदुगोरा निवासी सरला सबर आग के चपेट में आकर जल गई।जली महिला का उपचार समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में की गई।

मेडिकल में दर्ज पंजी के अनुसार चेलियामा पंचायत के बिन्दु गोरा सबर निवासी सरला सबर आग चपेट में आने जल गई।जिसका उपचार की गई।सरला सबर के पति राज कुमार सब्र उम्र 35वर्ष बताया जाता है।

आदित्यपुर-2 मार्ग संख्या 4 स्थित गैरेज में लगी भीषण आग…बुझाने में जुटे स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि,

आदित्यपुर-2 मार्ग संख्या 4 स्थित गैरेज में लगी भीषण आग…बुझाने में जुटे स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि,

सरायकेला खरसावां

आदित्यपुर-2

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर-2 : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार 14 फरवरी को मार्ग संख्या 4 स्थित एक दो पहिया वाहन के गैरेज में भीषण आग लग गई

जानकारी के अनुसार संचालक द्वारा दोपहर में गैरेज को बंद कर भोजन करने के लिए चला गया था. इसी क्रम में अचानक अंदर से आग धधकने लगी. देखते ही देखते आग पूरा दुकान अपने आगोश में ले लिया.

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताई जा रही है.

इधर मौके पर मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग को तत्काल इसकी सूचना दी. वही स्थानीय लोग अपने घरों से बाल्टी में पानी भर भर कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे.

अग्निशमन विभाग का दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
Get started