मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त नें किया समीक्षा।

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त नें किया समीक्षा।

सरायकेला-खरसावां

हाउस टू हाउस वेरीफिकेशन, पन्ना वेरीफिकेशन, फिजिकल वेरिफिकेशन तथा रिप्लेसमेंट का ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज के लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पदित कर सभी प्रविष्टियां ऑनलाइन एंट्री करने के दिए निदेश।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने वर्चुअल बैठक आयोजित कर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान उपायुक्त ने विधानसभावार हाउस टू हाउस सर्वे, पन्ना वेरीफिकेशन, फिजिकल वेरीफिकेशन, रिप्लेसमेंट का ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज इत्यादि का समीक्षा कर आगामी एक सप्ताह के अंदर घर-घर सत्यापन केलंबित कार्यों को पूर्ण करने, फिजिकल वेरिफिकेशन तथा पन्ना वेरीफिकेशन सम्बन्धित कार्य प्रगति रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने तथा रिप्लेसमेंट का ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, पुअर क्वालिटी के लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने तथा सभी आवश्यक प्रविष्टियां का ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त में सभी निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सहायक निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी , तथा ऐसे ब्लू एवं ब्लू सुपरवाइजर जिनका कार्य प्रगति धीमा पाया गया है उनके साथ समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त के साथ निर्वाची निबंधन पदाधिकारी खरसावां विधानसभा सह अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री राम कृष्ण कुमार, निर्वाची निबंधन पदाधिकारी इचागढ़ विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री रंजीत लोहरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानूराम नाग, सभी सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

समाहरणालय सभागार में प्रखंड विकास स्ट्रेटजी आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चिंतन शिविर का आयोजन किया गया।

समाहरणालय सभागार में प्रखंड विकास स्ट्रेटजी आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चिंतन शिविर का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय सभागार में प्रखंड विकास स्ट्रेटजी आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल मिशन डायरेक्टर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम नीति आयोग, आनंद शेखर उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, डॉ ऋचा पांडेय, न्यूट्रीसियन विशेषज्ञ,यूनिसेफ़ एवं अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि जैसे मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला मृतुन्जय कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ. सुधा वर्मा के द्वारा किया गया। इस दौरान बताया गया कि आकांक्षी जिले में राज्य के कुल 34 प्रखंड को चिन्हित किया गया है जिसमे सरायकेला के तीन प्रखंड सरायकेला, गम्हरिया एवं कुकड़ू भी शामिल है।

इस दौरान आकांक्षी प्रखंडों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं महिला बाल विकास इत्यादि के क्षेत्र में उपलब्ध समस्या, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता समेत योजनाओं के प्रति लोगो में जागरूकता पर चर्चा कर प्रखंड के सर्वांगीण विकास हेतु क्षेत्र में उपलब्ध समस्याएं उनके समाधान पर बिंदुवार चर्चा किया गया। तथा पंचायत स्तरीय प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी को प्रखंड के विकास को गति प्रदान करने हेतु जन सहभागिता के उद्देश्य से कार्य करने का बात कही गई।

वहीं काशी साहू कॉलेज सभागार स्वास्थ्य शिक्षा आजीविका तथा महिला एवं बाल विकास से संबंधित फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, शिक्षकगण एवं जलसहिया दीदियों उन्मुखीकरण तथा फीडबैक सत्र का आयोजन किया गया जँहा क्षेत्र की समस्याओं उसके समाधान पर विस्तृत जानकारी साझा की गई तथा कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया शिक्षक से क्षेत्र में उपलब्ध समस्याओं, उनके समाधान पर सुझाव लिया गया ओर इसके इंप्लीमेंटेशन के लिए कार्य योजना बनाने हेतू चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जन सहभागिता से आज का आकांक्षी प्रखंड कल प्रेरणादायक प्रखंड के रूप में बदला जा सकता है। उ

पायुक्त ने कहा चिंतन शिविर का शुभारंभ हमारे जिला सरायकेला खरसावां से किया जा रहा है, सभी पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों को एक टीमवर्क के रूप में कार्य करना होगा ताकि आकांक्षी प्रखंड में विकास की गति को बढ़ाया जा सकें, अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

इचागढ़ एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केदो के रेशनलाइजेशन को लेकर उपायुक्त नें विभिन्न राजनितिक दल के प्रतिनिधि के साथ की बैठक हुई।

इचागढ़ एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केदो के रेशनलाइजेशन को लेकर उपायुक्त नें विभिन्न राजनितिक दल के प्रतिनिधि के साथ की बैठक हुई।

सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में मतदान केन्द्रो के रेशनलाइजेशन के प्रस्ताव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई।

इस दौरान उपायुक्त नें विभिन्न राजनितिक दल के प्रतिनिधिगण को बताया कि प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार 50-इचागढ़ विधानसभा एवं 51 -सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र के रेशनलाइजेशन किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि मतदान केंद्र भवन क्षतिग्रस्त होने तथा मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक होने की स्थिति में मतदाताओं की सुविधा को लेकर नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमे सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल आठ एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 6 मतदान केंद्र बनाई गईं है। उपायुक्त ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए नए मतदान केंद्र की दूरी 500 से 600 मीटर ही रखा गया है।

बैठक में उपायुक्त के साथ निर्वाची निबंधन पदाधिकारी 51-सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, निर्वाची निबंधन पदाधिकारी 50 इचागढ़ विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा, एवं सम्बन्धित क्षेत्र के सहायक निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी तथा विभिन्न राजनितिक दल के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय टेलिकॉम समिति की बैठक सम्पन्न।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय टेलिकॉम समिति की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिलास्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित हुई। वर्चुअल आयोजित उक्त बैठक में उपायुक्त नें जिले के आदित्यपुर, गम्हरिया, राजनगर, सरायकेला समेत विभिन्न क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की प्रगति-उपलब्धि की जानकारी ली और प्राथमिकता के आधार पर मोबाइल टावर लगाने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलांतर्गत मोबाईल टावर के अधिष्ठापन के लिए विभिन्न टावर कंपनियों से प्राप्त प्रस्ताव की जानकारी उप सम्हार्ता सामान्य शाखा के द्वारा दी गयी।

में विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों की ओर से प्राप्त आवेदन मे निर्णय के लिए कुल 16 आवेदन पर समिति द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांचोंपरांत वैसे आवेदन जिनमे सभी सम्बन्धित विभाग से NOC प्राप्त है उन्हें स्वीकृति प्रदान की गयी। समिति द्वारा सर्वसम्मति से मोबाइल टावर अधिष्ठापन की प्रक्रिया से संबधित मार्गदर्शिका व दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं शर्तों के आधार पर अनुमोदित किया गया।

बैठक मे उपायुक्त नें मोबाइल टावर अधिस्थापन के लिए प्राप्त आवेदन की जानकारी लेकर वैसे आवेदन जिमनें विशिष्ट कारण को छोड़कर सभी आवेदन पर उचित निर्णय लेने के निदेश दिए वही पूर्व के लंबित आवेदन जो 30 दिन से कम से पेंडिंग है मे सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी से प्रतिवेदन प्राप्त कर 30 दिन पूर्ण होने से पूर्ण बैठक मे प्रस्तुत करने के निदेश दिए।

बैठक में उपायुक्त के अलावा अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर गिरजा शंकर प्रसाद, सिविल सर्जन सरायकेला खरसावां, उप समहर्ता सामान्य शाखा प्रियंका प्रियदर्शी, सभी सम्बन्धित अंचलाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी सम्बन्धित विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य उपस्थित रहें।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

उपायुक्त के अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां

सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण प्रशासन का मुख्य उद्देश्य, विभिन्न माध्यम से लोगो को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करे।

यात्री वाहनों में सीट से अधिक लोग बैठाने, बड़े वाहन द्वारा ओवर लोडिंग करने पर कडी करवाई सुनिश्चित करे- उपायुक्त

(सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। विडिओ कॉन्फ्रेंसीँग मे माध्यम से आयोजित इस बैठक मे मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला/चांडिल, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उत्पाद अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक मे सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के उदेश्य से दिए गए दिशा निदेशो के अनुपालन का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निदेश दिए। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकर आचर्य शमाद ने बताया कि विगत माह जुलाई में कुल 18 दुर्घटना हुई जिसमे 16 लोगों की मृत्यु एवं 06 लोग घायल हुए है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 04 ब्लैकस्पॉट चिन्हित किए गए है जिनमें दुगनी, टोल रोड मोड , घोड़ा बाबा मोड़ एवं बड़ा आमदा खरसावां शामिल है।

वहीं पुलिस उपाधिक्षक के द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि विगत मई माह में विभिन्न स्थान पर ट्रैफिक नियमों के अनुपालन हेतु लगाए गए विभिन्न कैंप के माध्यम से कुल 20 लाख चालीस हजार आठ सौ रूपए जुर्माना के रूप में वसूल की गई है। वही उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा के बताया गया कि मई माह में अवैध शराब बिक्री एवं उत्पाद को लेकर नेशनल एवं स्टेट हाइवे समेत जिले के विभिन्न क्षेत्र मे छापा कर करवाई की गई है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा जिले मे हो रहे सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण करना सबका जिम्मेवारी है इस हेतु जिलेवासी भी प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। इस दौरान दुर्घटना नियंत्रण को लेकर कई बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उपायुक्त नें भीड़भाड़ वाली क्षेत्र में नो पार्किंग का बोर्ड लगाने, जागरूकता उदेश्य से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करने, एन एच एवं स्टेट हाइवे पर विभिन्न साइनेज बोर्ड लगाने, विभिन्न क्रॉसिंग पर सोलर लॉगहट लगाने तथा प्रभावित क्षेत्रो मे सघन अभियान चला यातायात नियमों के उलंघन पर कडी ककरवाई करने, गम्हरिया, कांडरा, चांडिल, आदित्यपुर, सरायकेला समेत विभिन्न क्षेत्रो मे मुख्य सड़को एवं बाजारो मे सड़को पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध कडी करवाई करे। वही बड़ी वाहन पर क्षमता से अधिक लोडिंग करने, यात्री वाहन मे शीट से अधिक लोगो बैठने तथा ओवर स्पीडिंग करने पर कड़ी करवाई करे।

माननीय मंत्री चम्पई सोरेन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग -सह- परिवहन विभाग झारखंड सरकार के अध्यक्षता में विषेश बैठक आहुति की गई।

माननीय मंत्री चम्पई सोरेन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग -सह- परिवहन विभाग झारखंड सरकार के अध्यक्षता में विषेश बैठक आहुति की गई।

सरायकेला-खरसावां

माननीय मंत्री चम्पई सोरेन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग -सह- परिवहन विभाग झारखंड सरकार के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक विशेष बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान माननीय मंत्री के द्वारा नगर पंचायत सरायकेला में विकास, नागरिक सुविधा को उत्कृष्ट करने हेतु पूर्व मे घोषित 15 योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निदेश दिए।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से जुडको के परियोजना निदेशक, कार्यपालक अभियंता स्वर्णरेखा परियोजना/ खरकई नहर प्रमंडल, आदित्यपुर अंचल अधिकारी सरायकेला, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत एवं जुडको के डीपीएम उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान माननीय मंत्री के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला को जुडको लिमिटेड रांची के साथ आपसी तालमेल स्थापित करते हुए यथाशीघ्र डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान माननीय मंत्री के द्वारा निर्देश दिया गया कि जुड़को लिमिटेड रांची, अंचल अधिकारी सरायकेला, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी आगामी दिनांक 25 एवं 26 अगस्त 2023 को संयुक्त रूप से स्थल निरिक्षण कर विस्तृत विश्लेषण तथा चर्चा कर डीपीआर निर्माण हेतु परामर्शी का चयन कर कार्य प्रारंभ करें।

मुख्य योजनाए निम्न प्रकार है।

  • डेली मार्केट में बहुमंजिली मंडी हाउस का निर्माण।
  • खरकई नदी के किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण है।
  • बाजार में मल्टी परिसर का निर्माण।
  • माजना घाट में पार्क का निर्माण।
  • कुदरसाई शिव मंदिर में पार्क का पुनर्निर्माण।
  • पब्लिक दुर्गा मंदिर का सौंदर्यकरण।
  • दीवानसाइ में मैरेज हॉल का निर्माण।
  • खरकाई नदी में माजना घाट के पास बियर का निर्माण

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता मे JJ एक्ट एवं POCSO एक्ट के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुआ आयोजन।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता मे JJ एक्ट एवं POCSO एक्ट के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुआ आयोजन।

सरायकेला/आदित्यपुर

पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय एवं डालसा सचिव से JJ एक्ट एवं POCSO एक्ट के बारे मे सभी पुलिस पदाधिकारी को दी जानकारी।

समहारणालय सभागार मे बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। उक्त कार्यशाला का विधिवत शुभारम्भ उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार नें द्वीप प्रज्वलित कर किया। उक्त कार्यशाला मे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, पुलिस उपाधिक्षक श्री चन्दन कुमार वत्स, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक के दौरान पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय श्री चन्दन कुमार वत्स के द्वारा JJ एक्ट एवं डालसा सचिव श्री कांति प्रसाद के द्वारा POCSO एक्ट के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त नें कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला मे समय का सदुपयोग करते हुए एक्ट के प्रवधान को समझे ताकि बच्चों की मदद की जा सकें। उपायुक्त नें कहा बच्चो के द्वारा की जा रही अपराध एवं बच्चो पर हो रहे अत्याचार पर बाल अधिकार अधिनियम के तहत प्रोटोकोल फॉलो करे। वही पुलिस अधीक्षक नें कहा कि बच्चे समाज की अगली पीढ़ी होते है, इनके साथ समवेदनशील होकर सेंसेटिव पुलिसीँग का उदाहरण प्रस्तुत करे ताकि बच्चे मे डर नहीं हो एवं बच्चो को भरोषा रहें की पुलिस हमारी मदद करेगी।

जेजे एक्ट व पोक्सो एक्ट पर जानकारी देते हुए बताया गया कि यौन शोषण व बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। हमें अपने बच्चों को अच्छे व बुरे स्पर्श की पहचान परिवार से ही सिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के लड़के व लड़कियां इस कानून की मदद ले सकते हैं। बच्चे हमारे देश की अमूल्य सम्पत्ति है। बच्चों के साथ कोई उत्पीड़न होने पर एफआईआर दर्ज करवाए। कार्यशाला मे पुलिस उपाधिक्षक के JJ एक्ट के प्रवधान, एक्ट पर लगाए जाने वाली धाराओ, संम्प्रेक्षण गृह/विशेष गृह/ सुरक्षित स्थान/ बाल गृह इत्यादि के बारे मे विस्तृत जानकारी साझा किया। वही डालसा सचिव ने POCSO अधिनियम 2012 पर एक प्रस्तुति दी, जिसमें इस तरह के मामले दर्ज होने के बाद मामलों से कैसे निपटा जाना चाहिए, इसकी प्रक्रिया पर गहन चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूसी बोर्ड के सदस्यों की अनुशंसा पर डालसा द्वारा कानूनी सहायता, मुआवजा और सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि एफआईआर और मेडिकल रिपोर्ट जमा होने के बाद अदालत में अंतरिम मुआवजे के लिए आवेदन किया जा सकता है।
कार्यक्रम संबोधित करते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा बच्चों के चार अधिकार, बच्चों के संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों इत्यादि के बारे मे जानकारी डी गईं।

डेंगू की रोकथाम के लिए अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

डेंगू की रोकथाम के लिए अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: डेंगू के रोकथाम के लिए CSC गम्हारिया एवं जिले के प्रतिनिधि के साथ नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा से संबंधित नगर प्रबंधक एवं सभी जोन के वार्ड सुपरवाइजर के साथ एक अति महत्वपूर्ण बैठक प्रशासक द्वारा आयोजित की गई।

बैठक में डेंगू प्रभावित क्षेत्र में साफ सफाई एवं एंटी लार्वा का छिड़काव प्रतिदिन करने का निर्णय लिया गया। डेंगू से पीड़ित मरीजों को सहायता एवं सफाई व्यवस्था को अलर्ट मोड में करने हेतु प्रशासक द्वारा एक सेल का गठन किया गया जिसमे अनंत खलको, शशि शेखर एवं रविंदर राम को प्रतिनियुक्त किया गया । साफ सफाई एवं एंटी लार्वा के छीढकाव से संबंधित कार्य एवं जिला से दिए गए निर्देशों के अनुपालन हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया । सभी डोर टू डोर वाहनों में डेंगू के रोकथाम हेतु प्रचार किया जाएगा , हर वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव सुबह में करने का निर्देश दिया एवं शाम को रोस्टर बनाकर फॉगिंग करने का निर्देश प्रशासक द्वारा दिया गया। प्रशासक ने बताया की जिला अस्पताल एवं सभी CSC में डेंगू की जांच फ्री में होता है। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए पैंफलेट्स बांटने का निर्देश लिया गया।

बैठक में सभी नगर प्रबंधक, परिक्षामान पदाधिकारी शशि शेखर सुमन, मोटाय बानरा, शिखा कुमारी, शशि शेखर, रविंदर राम और वार्ड के सभी सुपरवाइजर उपस्थित थे।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

( भरत सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न आहूत की गई। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित इस वर्चुअल बैठक का संचालन DPO UID हेमंत कुमार के द्वारा किया गया।

उक्त बैठक मे उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

समीक्षा क्रम में उपयुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों के शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का आधार पंजीकरण हेतू प्रस्ताव बनाकर UID SELL को उपलब्ध कराने के निदेश दिए। वही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के आधार पंजीकरण कराने हेतू आवश्यक दिशा निदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का आधार पंजीकरण हेतु लंबित मामलो का निष्पदान लेकर प्रखंड स्तर पर कार्य योजना निर्धारित कर कार्य करने के निदेश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त नें जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को 10 साल या उससे अधिक अवधि से बने आधार कार्ड के अपडेट कराने हेतु विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने फर्जी आधार के रोकथाम के लिए सभी अंचधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया वही सभी आधार केंद्र संचालको को अपने-अपने केंद्रों में रेट चार्ट इत्यादि प्रदर्शित करेंनें के निदेश दिया।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अभियान को लेकर की जा रही कार्यों का उपायुक्त ने किया समीक्षा।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अभियान को लेकर की जा रही कार्यों का उपायुक्त ने किया समीक्षा।

सरायकेला

विशेष अभियान के तहत कैंप लगाकर जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत सम्बन्धित कार्य मे तेजी लाने के दिए निदेश।

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंध अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री रंजीत लोहारा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री धनवीर लकड़ा, सहायक संख्यीकी पदाधिकारी श्री ओमप्रकाश सिन्हा, कार्यपालक दण्डधिकारी श्रीमती बबली, डॉ सुधा वर्मा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान 14 जुलाई से 14 अगस्त तक छूटे हुए बच्चों का शत प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने, जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण को लेकर जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जन्म एवं मृत्यु निबंधन को लेकर निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त आवेदन में निष्पादित मामले सम्बन्धित विभिन्न जानकारी प्राप्त कर उपायुक्त ने अभियान को सफल बनाने को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला सांख्यिकी कार्यालय से सहायक पदाधिकारी श्री गंगा सागर के द्वारा बताया गया की इस अभियान के तहत जिले मे जन्म निबंधन हेतु प्राप्त कुल 9564 आवेदन में 1836 का आवेदन का निष्पादन किया गया है वहीं मृत्यु निबंधन हेतु प्राप्त कुल 623 आवेदन में 103 आवेदन का निष्पादन किया गया है। जिसपर उपायुक्त ने कहा यह उपलब्धि काफी कम है, उन्होने अभियान के प्रति जनजागरूकता लाते हुए सभी प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर दिनांक 14 अगस्त 2023 तक ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर भी बल दिया गया। उन्होने कहा कि उक्त प्रमाण पत्र सामान्य प्रक्रिया के तहत आम नागरिकों को उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित करे।

इस दौरान उपायुक्त ने जिला पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक, एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दो दिन के अंदर विद्यालय स्तर एवं आंगनवाड़ी स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या जिला मुख्यालय कार्यालय मे उपलब्ध कराने के निदेश दिए।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे आपूर्ति विभाग एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित बैठक सम्पन्न।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे आपूर्ति विभाग एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित बैठक सम्पन्न।

प्राप्त आवंटन के आलोक मे शत प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने के दिए गए निदेश।

सरायकेला

12 अगस्त शनिवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक मे जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप भगत के द्वारा ग्रीन राशन कार्ड, एनएफएसए, सोना सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी वितरण योजना, पेट्रोल सब्सिडी योजना के कार्य प्रगति से अवगत कराया गया। समीक्षा क्रम मे उपायुक्त ने प्राप्त आवंटन के आलोक मे शत प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने, ऐसे पीडीएस डीलर जिनके द्वारा राशन वितरण कार्य धीमा है वैसे दुकानों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि लोगों को सुगमता से राशन उपलब्ध कराई जा रही है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्रो का वरीय पदाधिकारी के द्वारा निरिक्षण करने के निदेश दिए। वही धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए उपायुक्त ने केंद्र मे क्रय किए गए धान का यथाशीघ्र उठाव करते हुए किसानों के लंबित राशि भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

सरायकेला

लंबित आवेदन का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के दिए गए निदेश।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। गूगल मीट की माध्यम से आयोजित इस वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, वाणिज्य कर आयुक्त आदित्यपुर एवं चाईबासा अंचल, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, विद्युत प्रमंडल सरायकेला एवं आदित्यपुर एवं विभिन्न नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

आंतरिक संसाधन की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण के संबंध में जानकारी लेकर ऐसे विभागीय पदाधिकारी जिनका कार्य प्रदर्शन बेहतर पाया गया उन्हें इसी प्रकार नियमित कार्य करने तथा ऐसे पदाधिकारी जिनका लक्ष्य के विरुद्ध कार्य प्रगति धीमा पाया गया उन्हें कार्य योजना निर्धारित कर निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने तथा समय-समय पर कार्य का समीक्षा करने के निदेश दिए।

राजस्व से सम्बन्धित समीक्षा बैठक मे दाखिल ख़ारिज, सक्सेशन-म्यूटेशन, सीमांकन, परिसोधन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की वास्तु स्थिति, इ-गवर्नन्स कोर्ट से सम्बन्धित मामले, न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र इत्यादि का क्रमवार समीक्षा कर लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा रिजेक्ट किए गए आवेदनों के कारण सहित सूची तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा आमजनो द्वारा प्राप्त आवेदन अनावश्यक रिजेक्ट ना हो यह सुनिश्चित करे, आवेदन रिजेक्ट करने के साथ कारण इंगित करे ताकि लोगो को सुलियत हो। उपायुक्त ने लंबित कार्यों मे सुधरात्मक प्रगति लाने हेतु अपर उपायुक्त को समय-समय पर कार्यों का समीक्षा करने के निदेश दिए।

Design a site like this with WordPress.com
Get started