दिल्ली के जंतर मंतर पर 21 अगस्त के एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को लेकर आदिवासी संगठनों ने की संयुक्त बैठक…

दिल्ली के जंतर मंतर पर 21 अगस्त के एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को लेकर आदिवासी संगठनों ने की संयुक्त बैठक…

सरायकेला

आदिवासी हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्र स्तरीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आदिवासी संगठनों ने संयुक्त बैठक की।

आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष विष्णु बानरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी हो समाज युवा महासभा, झारखंड आंदोलनकारी मंच, मानकी मुंडा संघ परिषद, कोल्हान शहीद सम्मान समिति, सेवानिवृत्त संगठन सैनिक परिषद के प्रतिनिधि शामिल हुए।

जिसमें राज्य में हो भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा दिलाने पर चर्चा करते हुए हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित राष्ट्र स्तरीय धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जिले से लोगों के शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में कोल झारखंड बोदरा, राजकिशोर लोहारा, सागर सिंकु, सुभद्रा बीरूवा एवं खेलाराम हेंब्रोम सहित अन्य मौजूद रहे।

दिल्ली के जंतर मंतर पर 21 अगस्त के एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को लेकर आदिवासी संगठनों ने की संयुक्त बैठक…

दिल्ली के जंतर मंतर पर 21 अगस्त के एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को लेकर आदिवासी संगठनों ने की संयुक्त बैठक…

सरायकेला

सरायकेला : आदिवासी हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्र स्तरीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आदिवासी संगठनों ने संयुक्त बैठक की।

आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष विष्णु बानरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी हो समाज युवा महासभा, झारखंड आंदोलनकारी मंच, मानकी मुंडा संघ परिषद, कोल्हान शहीद सम्मान समिति, सेवानिवृत्त संगठन सैनिक परिषद के प्रतिनिधि शामिल हुए।

जिसमें राज्य में हो भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा दिलाने पर चर्चा करते हुए हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित राष्ट्र स्तरीय धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जिले से लोगों के शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में कोल झारखंड बोदरा, राजकिशोर लोहारा, सागर सिंकु, सुभद्रा बीरूवा एवं खेलाराम हेंब्रोम सहित अन्य मौजूद रहे।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला

उपायुक्त के अध्यक्षता मे आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ल के अध्यक्षता में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अधिकरण (आत्मा) के शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उप परियोजना निदेशक आत्मा श्री विजय कुमार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए लगभग 1 करोड़ 75 लाख 20 हजार रुपए की विभिन्न प्रशिक्षण, प्रत्यक्षण, परिभ्रमण, कृषक पाठशाला, किसान गोष्ठी, किसान मेला सहित अन्य योजनाओं के प्रस्ताव की विस्तार से जानकारी दी गई। योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा के क्रम में उपायुक्त ने परियोजना निदेशक आत्मा सह जिला कृषि पदाधिकारी को जिले में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे नए किसानों को चिन्हित कर उन्हें खेती की नई तकनीक, आधुनिक उपकरणों के प्रयोग के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं किसानों को योजनाबद्ध तरीके से किसानो को स्थानीय बजार मे उपलब्धता हेतु वाहन की व्यवस्था ऑर्गेनिक फार्मिंग, खेती की नई तकनीकों, आधुनिक उपकरणों के प्रयोग एवं उनके माध्यम से आए में होने वाले मुनाफे के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित कर योग्य कृषिकों को लाभ प्रदान करने, खरसावां/कुचाई रायजाम में उत्पन्न हो रहे हल्दी को बाजार में उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा रबड़ राइस मिल स्थापित करने के इच्छुक किसानों को सब्सिडी के साथ लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा चांडिल व इचागढ़ में स्थित कोल्ड स्टोरेज के वस्तु स्थिति का वरीय पदाधिकारी निरीक्षण करे। वहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को तालमेल स्थापित करते हुए धान अधिप्राप्ति के लंबित भुगतान को यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश दिए।

बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जिले मे रागी फ़सल को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बीच उच्च कोटि के बीज वितरण करने तथा फसल उपज के संबंध में तकनीकी जानकारी देते हुए सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे नशा मुक्ति अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

उपायुक्त के अध्यक्षता मे नशा मुक्ति अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

सरायकेला

नशा मुक्ति अभियान के तहत मासिक कैलेंडर तैयार कर विभिन्न गतिविधियां सुनिश्चित करने पर की गई चर्चा।

नशा मुक्ति अभियान में सभी संबंधित विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी, कार्यक्रम के सफल संचालक को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक विशेष बैठक संपन्न हुई। वर्चुअल के माध्यम से आयोजित इस बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, डीडीसी प्रवीण कुमार गगराइ , पीडीआईटीडी ए संदीप कुमार दुराइबुरु, सरायकेला एवं चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उपसम्हार्ता सामान्य शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नशा मुक्ति अभियान को लेकर इस बैठक में उपायुक्त ने मासिक कैलेंडर के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से विभिन्न एक्टिविटीज जैसे जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर नशा मुक्ति के प्रति संदेश देना, स्वास्थ टीम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में नशा के प्रयोग से शरीर एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव संबंधित जानकारी देने, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, प्रचार वाहन इत्यादि के माध्यम से कार्यक्रम संचालित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया। उपायुक्त ने कहा कि अभियान के सफल संचालन में सभी विभागीय पदाधिकारियों का सहयोग अपेक्षित है सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित करते हुए विभिन्न एक्टिविटीज करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान 15 अगस्त से प्रारंभ होकर आगामी 14 सितंबर तक संचालित होंगी , उपायुक्त ने कहा अभियान के सफल संचालन में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाजसेवी संगठन एवं एनजीओ को प्रतिभागी बनाएं। इस क्रम में उपायुक्त ने नगर निकाय क्षेत्रों में चलाए जा रहे विभिन्न वाहनों में नशा मुक्ति से संबंधित संदेश प्रसारित करने के निदेश दिए।

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि यह अभियान नशा मुक्ति के प्रति समाज में बदलाव को लेकर है, अभियान में सभी विभागीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं एनजीओ अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी इमानदारी से करें ताकि अभियान के इस उद्देश्य को पूर्ण किया जा सके।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक।

सरायकेला

विभागवार सौपी गई जिम्मेदारियां का समीक्षा कर ससमय तैयारियां पूर्ण करने के दिए गए निदेश।

उपायुक्त के निर्देशानुसार आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर की जा रही तैयारियों का समीक्षा आज उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गगराई के द्वारा की गई। गूगल मीट के माध्यम से (वर्चुअल) आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दुराइबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, सरायकेला एवं चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी, सामान्य शाखा उपसमाहर्ता प्रियंका प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी सभी कार्यपालक पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों के निमित्त विभिन्न पदाधिकारियों को सौपी गई जिम्मेदारियां जैसे – मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम की साफ-सफाई, रंग-रोगन, ग्राउंड समतलीकरण, पंडाल निर्माण, नगर निकाय क्षेत्र की साफ सफाई, नगर निकाय क्षेत्र की सुसजीकरण, मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, चलन्त शौचालय, अग्निशामक वाहन (दल के साथ) की उपस्थिति, चिकित्सीय दल की उपस्थिति, इत्यादि की तैयारी को लेकर समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को ससमय सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समय-सारणी निम्न प्रकार है।

▪️ उपायुक्त का आवास- 08:30AM

▪️ पुलिस अधीक्षक का आवास- 08:45 AM

▪️ मुख्य समारोह स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला- 09:10 AM

▪️ समाहरणालय परिसर- 10:15 AM

▪️ पुलिस अधीक्षक का कार्यालय- 10:30 AM

▪️ पुलिस लाइन – 10:55 AM

डीआईजी अजय लिंडा ने आदित्यपुर थाने में की समीक्षात्मक बैठक..

डीआईजी अजय लिंडा ने आदित्यपुर थाने में की समीक्षात्मक बैठक..

ईश्वर लाल ज्वेलरी लूटकांड की घटना को लेकर कोल्हान डीआईजी ने की समीक्षा

सरायकेला/आदित्यपुर

कहा आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे:-डीआईजी अजय लिंडा

सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्थित ईश्वर लाल ज्वेलर्स में हुई लाखों की लूट और विधि व्यवस्था की समीक्षा करने गुरुवार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा आदित्यपुर थाना पहुंचे. जहाँ उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद आदित्यपुर के थाना प्रभारी समेत थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने इस मामले के उद्भेदन को लेकर गठित टीम को बगल के जिले के पुलिस की मदद लेने को कहा.

बता दे पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी ने कहा कि यह रूटीन निरीक्षण है. चूंकि इस थाना क्षेत्र में बड़ी लूट की घटना दिनदहाड़े घटी है जो पुलिस अधिकारियों के लिए चुनौती बनी हुई है. उन्होंने दावा किया कि शीघ्र इस लूट की घटना का खुलासा करेंगे. बता दें कि गम्हरिया स्थित ईश्वर लाल ज्वेलर्स के यहां दिन के 11 बजे छह अगस्त को तीन नकाबपोश लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर कीमती आभूषणों की लूट कर ली थी. लुटेरों ने लूट के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व उसके वीडीआर भी उठा ले गए. इससे पुलिस को इस लूट कांड का उद्भेदन करने में परेशानी हो रही है. हालांकि कुछ संदिग्धों से पूछताछ चल रही है लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. समीक्षा के क्रम में जिले के एसपी डॉ. बिमल कुमार, सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह और चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह भी मौजूद रहे.

वहीं आभूषण लूट की जांच के लिए डीआईजी ने एसआईटी के साथ टेक्निकल टीम का गठन किया है. जिसका सरायकेला एसपी डॉ. बिमल कुमार नेतृत्व करेंगे. इनके नेतृत्व में सरायकेला और जमशेदपुर की पुलिस संयुक्त रूप से आभूषण लूट की घटना की जांच करेगी. डीआईजी ने कहा कि अबतक जो भी क्लू मिले हैं उसके आधार पर अनुसंधान जारी है. अब इस घटना का एसआईटी जांच करेगी. घटना पुलिस के लिए चुनौती है.

77वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पुरेंद्र ने की बैठक।

77वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पुरेंद्र ने की बैठक।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर : 77वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के आवास पर हुईl बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी कुमार विपिन बिहारी प्रसाद ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 10:45 बजे शेरे पंजाब चौक, बोधी कंपलेक्स स्थित कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन करेंगे।

झंडोत्तोलन के उपरांत समिति के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर आधारित गीत, संगीत, और नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के अलावे स्वास्थ सेवा में लगे चिकित्सकों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के उपरांत सुरुचि भोजन की व्यवस्था भी की गई है. कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे वीरेंद्र यादव, सत्य प्रकाश, राजेश यादव, अवधेश कुमार, देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता इत्यादि लगे हुए हैं।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (नारको कोआर्डिनेशन सेंटर) की बैठक सम्पन्न

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (नारको कोआर्डिनेशन सेंटर) की बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां

जिले में अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें- उपायुक्त

मादक पदार्थों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लोगो को अवगत करना जरूरी, विभिन्न माध्यम से लोगो को किया जाए जागरूक- उपायुक्त

नशा उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोग को चिन्हित कर सम्मानित करे- उपायुक्त

समाहरणालय सभागार मे जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) से सम्बन्धित बैठक आहूत की गईं। बैठक में मादक द्रव्य पदार्थों के परिचलन एवं बिक्री पर नियंत्रण हेतु बिंदुवार चर्चा की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा की नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार सुनिश्चित करे। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि जिले के सभी थाना प्रभारी , रेंजर एवं अंचल अधिकारी जिले के कुचाई, इचागढ़ एवं चांडिल में हो रही अफीम, गांजा की अवैध खेती पर कड़ी नजर रखते हुए औचक निरिक्षण कर अवैध पदार्थों की खेती तथा उसके परिचालन में संलिप्त लोगो पर नियमसंगत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने कहा कि एंटी ड्रग कैंपेन को सफल बनाने हेतु मासिक कैलेंडर तैयार कर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के साथ तालमेल स्थापित कर विभिन्न गतिविधिया सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि नशा उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले को चिन्हित कर सम्मानित करे ताकि लोगो को प्रेरणा मिल सकें।

नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी कार्यालय प्रधान की जवाबदेही तय की जाए- उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु संबंधित क्षेत्र के मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी विभाग के कार्यालय प्रधान की जिम्मेदारी भी तय का जाय। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका है अतः नेशनल लेवल नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स , डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फाॅर्स तथा पुलिस प्रशासन को एक साथ मिलकर गंभीरता से सभी केस पर ध्यान देने तथा मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है।

बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, स्थापना उप समाहर्ता प्रियंका प्रियदर्शि, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों/बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों/बंदियों के लिए परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरा, जैमर, सायरन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक से कारा की सुरक्षा सहित भोजन-पानी, शौचालय एवं साफ-सफाई के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाएं के बारे में जानकारी लेकर निर्देशित किया गया कि कैदियों/बंदियों को जेल में मैनुअल के अनुसार स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाए।

बैठक के दौरान जेल अधीक्षक के द्वारा विद्युत आपूर्ति, जेल रोड मे स्ट्रीट लाइट की मरमत्ती, भवन मे विधुत वायरिंग की स्थिति एवं पेयजल से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया जिसपर उपायुक्त ने संबंधित विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को उक्त मामले का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन सरायकेला को आंख एवं दांत के डॉक्टरों के उपस्थिति के साथ विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाने तथा माह में 2 से 3 बार महिला डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपरोक्त के अलावा अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्णा कुमार, उप समाहर्ता सामान्य शाखा, जेल अधीक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक संपन्न।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक संपन्न।

सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय स्थित सभागार में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक आयोजित की गयी।

इस बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। इसके अलावे उपायुक्त ने विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य को गति देने पर बल दिया साथ ही उपायुक्त ने सुदूरवर्ती एवं बॉर्डर एरिया में स्कूल एवं आंगनबाड़ी में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर निर्देशित किया।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं मे गति लाने तथा प्रखंड स्तर पर कैंप आयोजित कर शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार के जल कल्याणकारी योजना जैसे- सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने तथा सिविल सर्जन सरायकेला को मोबाइल स्वास्थ्य कैंप संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक मे उपरोक्त के अलावा जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर अजय सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उप सम्हार्ता सामान्य शाखा, सीआरपी कमांडेंट एवं सभी अंचलधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

20 सूत्री कार्यक्रम प्रभारी मंत्री-सह- स्वस्थ, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता के अध्यक्षता मे 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आहूत की गई।

20 सूत्री कार्यक्रम प्रभारी मंत्री-सह- स्वस्थ, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता के अध्यक्षता मे 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आहूत की गई।

जिले को सर्वगिण विकास की पथ पर ले जाना बैठक का मुख्य उदेश्य है, योजनाओं के उद्देश्य को पूर्ण करें पदाधिकारी- माननीय मंत्री

समाहरणालय सभागार मे आज 20 सूत्री कार्यक्रम प्रभारी मंत्री-सह- स्वस्थ, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता के अध्यक्षता तथा माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, माननीय इचागढ़ विधायक श्री सबिता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष समेत माननीय सदस्यगण की मौजूदगी में जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक उपरांत माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के द्वारा क्रमवार विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निदेश दिए गया।

समीक्षा क्रम मे माननीय मंत्री ने कहा कि जिले को सर्वगिण विकास की पथ पर ले जाना बैठक का मुख्य उदेश्य है। पदाधिकारी अंतिम पयदान पर खडे व्यक्ति को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़े, उन्होंने कहा कि इस बाबत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है अतः पदाधिकारी संचालित योजनाओं के उदेश्य को पूर्ण करने को लेकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं मे गुणवातापूर्ण कार्य हो यह सुनिश्चित करे।

बैठक के दौरान माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, इचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो समेत अन्य सदस्यगण के द्वारा अपने अपने क्षेत्र सम्बन्धित समस्याओ (विधुत, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न मामले) से अवगत करा क्षेत्र की समस्याओं उसके समाधान एवं सुझाव पर भी विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए जिला स्तर से होने वाली योजनाओं को पूर्ण करने तथा राज्य स्तर से होने वाली योजनाओं को विभागों से समन्वय स्थापित कर उनका निष्पादन कराने के संदर्भ में संसूचित किया गया।

बैठक मे उपरोक्त के अलवा पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, उप विकास आयुक्त श्री, अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक सम्पन्न।

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक मे उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, कार्यपालक पदाधिकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रंजीत ठाकुर, कार्यपालक पदाधिकारी लघु सिचाई विभागी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

वहीं बैठक मे अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का बिंदुवार समीक्षा कर ग्रामो के स्टार रेटिंग बढ़ाने के निदेश दिए दिए। इस क्रम मे उपायुक्त द्वारा राजनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत के सभी गाँव को मॉडल गाँव के रूप मे विकसित करने का निदेश दिया गया। बैठक के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा कर हर घर जल, गावो को सत्यापित कर GIO TAG करने का निदेश दिया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started