“मेरी माटी मेरा देश” अभियान को मुहिम का रूप देने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों संग किया बैठक।

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान को मुहिम का रूप देने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों संग किया बैठक।

सरायकेला

कार्यक्रम को सफल बनाने मे जनप्रतिनिधिगण एवं सभी संबंधित पदाधिकारी की सहभागिता है काफी अहम- उप विकास आयुक्त

देश प्रेम से बड़ा और कोई प्रेम नहीं, ईमानदारी पूर्वक एक मुहिम के तहत उक्त कार्यों को देश प्रेम की भावना से करने की है आवश्यकता- उप विकास आयुक्त

आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आमजनों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से देशभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक “मेरी माटी मेरा देश” अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान को मुहिम का रूप देने के उद्देश्य से आज समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों, सभी संबंधित पदाधिकारियों संग बैठक किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आम जनों में राष्ट्र भावना एवं राष्ट्रप्रेम जागृत करने के उद्देश्य से 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामों से कलश में मिट्टी एकत्र कर उसे प्रखंड के माध्यम से जिले को भिजवाने को कहा गया एवं मिट्टी एकत्र करते हुए सेल्फी भी लेने को कहा गया। उक्त मिट्टी को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां देश भर की मिट्टी को एकत्र कर 30 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिले से “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करने का अपील किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं सभी संबंधित पदाधिकारी की सहभागिता काफी अहम है।

इस दौरान (मेरी माटी मेरा देश) के अलावे शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण, 5 शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन एवं झंडोत्तोलन तथा राष्ट्रगान कार्यक्रम किया जाएगा। पंचायतों में स्थित अमृत सरोवर के चारों ओर 75 स्वदेशी वृक्षारोपण कर अमृत वाटिका बनाने की भी बात कही गई। यदि किसी पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण नहीं किया गया है तो जल स्रोत वाले स्थान पर अमृत वाटिका का विस्थापन करने को कहा गया। अमृत वाटिका में वीर शहीदों की याद में एक शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण करने को कहा गया। साथ हीं 13,14 एवं 15 अगस्त को हर घर, सरकारी-गैर सरकारी सभी कार्यालयों एवं संस्थान में तिरंगा फहराने एवं राष्ट्रगान का अपील किया गया। उन्होंने कहा कि देश प्रेम से बड़ा और कोई प्रेम नहीं है इसलिए ईमानदारी पूर्वक एक मुहिम के तहत उक्त कार्यों को देश प्रेम की भावना से करने की आवश्यकता है।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त के साथ सभी पंचायत प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक आईटी डीएसपी संदीप कुमार दुराईबरू, जिला-भू-अर्जन पदाधिकारी श्रीमती सरोज तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री धनवीर लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सामान्य शाखा उप समाहर्ता एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

परिसदन सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष के अध्यक्षता में विशेष बैठक संपन्न

परिसदन सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष के अध्यक्षता में विशेष बैठक संपन्न

सरायकेला

बैठक में 15 वे वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु आवद्ध एवं अनावद्ध योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन एवं अनुमोदन संबंधित प्रस्ताव को किया गया पारित

दिनांक 05 अगस्त 2023 को परिसदन सभागार सरायकेला में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, कार्यपालक पदाधिकारी सह जिला पंचायतीराज पदाधिकारी श्री धनवीर कुमार लकड़ा एवं सभी जिला परिषद सदस्य अन्य उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु आवद्ध एवं अनावद्ध योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन एवं अनुमोदन संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि जिन संवेदको को कार्यदेश प्राप्त रहते हुए भी अध्ययन तक कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं वैसे संवेदक को नोटिस निर्गत करते हुए कार्य प्रगति कराया जाए अन्यथा अगले योजनाओं की समीक्षा उपरांत कार्य प्रगति संतोषजनक प्राप्त ना होने की स्थिति में वैसे संवेदक को ब्लैकलिस्टेड करने हेतु अनुशंसा की जाएगी। उनके द्वारा सभी जिला परिषद सदस्य को निर्देश दिया गया कि नियत समय-सीमा पर योजनाओं का शिलान्यास करें।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के द्वारा बताया गया कि जिला परिषद सरायकेला खरसावां से चार आर्किटेक्टो को पैनलीकृत किया गया है। यथाशीघ्र बस पड़ाव, मार्केट कंपलेक्स (रिनोवेशन) विवाह मंडप एवं अन्य आय स्रोत विद योजना पर कार्य किया जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष ने इचागढ़ प्रखंड में नवनिर्मित तीन अद्द्त दुकानों का बंदोबस्ती एवं चांडिल स्थित मार्केट कंपलेक्स (डैम रोड स्थित) का सुदृढ़ीकरण कराने संबंधित प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

आदिवासी दिवस के दिन कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नाच गान का कार्यक्रम का आयोजन नही करेंगे।

आदिवासी दिवस के दिन कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नाच गान का कार्यक्रम का आयोजन नही करेंगे।

सरायकेला/चांडिल

संयुक्त आदिवासी समाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल एक आपातकालिन बैठक श्री जयराम सिंह सरदार जी के अध्यक्षता में जामडीज स्थित तील्ला पंचायत भवन परिसर में संपन्न हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया की संगठन द्वारा नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पर विगत 90 दिनों से मणिपुर में आदिवासी समाज के साथ हिंसा हो रही है। व आदिवासी युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस घृणित कार्य से आदिवासी समाज काफी आहत व आक्रोशित हैं।साथ ही निमडीह प्रखंड अंतर्गत कांठालडीह गांव के आदिवासी समाज के ही दो आदिवासी बेटीयों का विगत तीन दिन पहले सर्प दंश से मृत्यु हुई है।जिसके कारण संयुक्त आदिवासी समाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल विश्व आदिवासी दिवस के दिन कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नाच गान का कार्यक्रम का आयोजन नही करेगी।सांस्कृतिक कार्यक्रम के बजाय आदिवासी समाज के बीच एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें आदिवासी समाज के पारंपरिक व्यवस्था के पदाधिकारी गण जैसे मानकी ,मुंडा, लाया , पाहन,पारगाना, माझी बाबा , गड़ेत पाराणिक समाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े आदिवासी नेता गण ,विभिन्न आदिवासी समाजिक संगठन के प्रतिनिधि गणों सादर आमंत्रित होंगे। विचार गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा होगी। वर्तमान एवं भविष्य में आदिवासियों की अस्तित्व हक अधिकार एवं कर्तव्य। दुसरा वन संरक्षण संशोधन विधेयक -2023,समान नागरिक संहिता(UCC ) मणिपुर घटना इत्यादि।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे मिशन इंद्रधनुष एवं फलेरिया उन्मूलन को लेकर बैठक संपन्न..

उपायुक्त के अध्यक्षता मे मिशन इंद्रधनुष एवं फलेरिया उन्मूलन को लेकर बैठक संपन्न..

सरायकेला

जिले मे संचालित कार्यों की समीक्षा कर प्रखंड स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाने के दिए गए निदेश

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में आज मिशन इंद्रधनुष एवं फाइलेरिया उन्मूलन 2023 को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक मे मुख्य रुप से सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कु. सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जितेंद्र कु. सिन्हा एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील सिंह, डीपीएम निर्मल दास, WHO से डॉ अभिषेक कुमार, डॉ मनोज कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी एमओआईसी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मिशन इंद्रधनुष एवं फ्लेरिया उन्मूलन 2023 के तहत संचालित कार्यों का समीक्षा कर प्रखंड स्तर पर कोऑर्डिनेशन बैठक आयोजित कर माइक्रो प्लान तैयार करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा मिशन के तहत शत प्रतिशत योग्य लोगो को मलेरिया उन्मूलन की दवा खुराक, तथा 5 साल से कम उम्र के बच्चों को छूते हुए सभी टीका लगाना सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर से आवश्यक सहयोग प्रदान करने (जैसे- विभिन्न माध्यम से लोगों में जागरूकता लाना , कार्यक्रम के उद्देश्य सम्बन्धित जानकारी देना, रोग से बचाव हेतु टिका एवं दवा का सेवन की आवश्यकता इत्यादि के प्रति लोगो को प्रेरित करना) तथा विभागीय पदाधिकारी कार्यालय कर्मी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी/कर्मियों को स्वम् भी फलेरिया उन्मूलन की दवा खाने तथा लोगों को भी प्रेरित करने के निदेश दिए।

उपायुक्त ने कहा विभिन्न प्रखंड के ऐसे संभावित क्षेत्र जहां विशेष समुदाय के लोग दवा खाने से हिचक रहे हैं या डर रहें है वैसे क्षेत्रों में प्रखंड स्तरीय टीम के उपस्थिति में विशेष कैंप लगाकर लोगों को प्रेरित करे ताकि शत प्रतिशत लोगों को फलेरिया उन्मूलन की दवा खिलाई जा सके। उपायुक्त ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में अति संवेदनशील होकर दवा दस्ता की टीम अपने उपस्थिति में लोगों को दवा खिलाए, खाली पेट ने दवा नहीं खिलाए तथा यह सुनिश्चित करें कि गर्भवती महिला एवं 5 साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा ना दिया जाए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक..

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक..

जमशेदपुर

गौपाल मैदान में पूर्वा. 09:05 बजे झंडोतोलन किया जाएगा

वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा की साफ-सफाई, माल्यार्पण का निर्देश दिया गया।

शुक्रवार 4 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक आयोजित बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया ।

15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर बैठक में विमर्श किया गया एवं संबधित पदाधिकारियों को आयोजन से संबंधी जिम्मेदारी दी गई । उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है । गौपाल मैदान में पूर्वा. 09:05 बजे झंडोतोलन किया जाएगा । वहीं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सिदगोड़ा टाउन हॉल में किया गया है जिसमें विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/नगर निकाय पदाधिकारी को स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर उनके घर जाकर सम्मानित करने का निदेश दिया गया । वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा की साफ-सफाई, माल्यार्पण का निर्देश संबंधित नगर निकाय पदाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया ।

स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पेंटिग/ड्रॉइंग आदि कंप्टिशन कराये जाएंगे, प्रभात फेरी निकाली जाएगी। गोपाल मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल की तैयारी एवं इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी विशेष पदाधिकारी-जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को देते हुए एनडीसी एवं जुस्को के प्रतिनिधि के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही गई। जुस्को प्रबंधन को मैदान की साफ-सफाई एवं रखरखाव तथा डीएसपी ट्रैफिक को सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल में अग्निशामक वाहन तथा एंबुलेंस की तैनाती रहेगी ।

परेड में 8 टुकड़ियां शामिल होंगी जिनमें आर.ए.एफ, डी.ए.पी(महिला/पुरुष), जैप-6, होमगार्ड, एनसीसी (महिला/पुरूष ), स्कॉउट एंड गाइड को शामिल किया जाएगा। रिहर्सल कार्यक्रम चार दिनों का होगा जिसमें 10, 11, 12 को अभ्यास के पश्चात 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा ।

बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, एनईपी निदेशक श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गगरई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, एलडीएम, आरएएफ, एनसीसी, टाटा स्टील, नुवोको, जुस्को के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए।

उक्त मौके पर में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक गज परियोजना, जमशेदपुर श्री अभिषेक कुमार, डीएफओ सुश्री ममता प्रियदर्शी, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा समेत अन्य वरीय एवं विभागीय पदाधिकारी मौजूद रह।

सरायकेला : उपायुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई सम्पन्न..

सरायकेला : उपायुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय आपदा प्रभाधन समिति की बैठक हुई सम्पन्न..

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे विशेष निगरानी रखते हुए क्षेत्रीय पदाधिकारियों को एक्टिव मोड मे रहने के दिए निर्देश।

सरायकेला

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आज गूगल मीट के माध्यम से जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक के दौरान पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन का समीक्षा किया गया. इसके तत्पश्चात उपायुक्त ने लगातार हो रही बारिश से स्वर्णरेखा एवं खरकाई नदी/ब्रिज मे बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रो मे की जा रही तैयारियों एवं राहत बचाव कार्य की जानकारी लेते हुए सभी वरीय पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी को प्रभावित क्षेत्र में विशेष निगरानी रखते हुए एक्टिव मोड में रहने के निदेश दिए.

बता दे बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता स्वर्णरेखा एवं खरकई द्वारा बताया गया की वर्तमान में जल स्तर खतरे के निशान से नीचे बह रहा है. इस दौरान अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र मे प्रभावित होने वाले 10 वार्ड हेतू शेल्टर हाउस का चयन कर लिया गया है साथ ही लोगो को विभिन्न माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है.

वही अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल के द्वारा बताया गया कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में प्रभावित क्षेत्रों के लिए सेंटर हाउस का चयन किया गया है साथ हि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए 4 वोट की व्यवस्था कर ली गई है. इस दौरान उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अनुमंडल स्तर पर तैराको की सूची तैयार करने, गोताखोरों के साथ बैठक कर आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वही नगर निकाय क्षेत्र के सिटी मैनेजर एवं अंचलाधिकारी को मछुआरों/मत्स्य पालक के साथ बैठक कर आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

इस दौरान उपायुक्त ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र हेतु आवश्यकतानुसार गोताखोर, नाव, मोटर बोट, सेफ्टी कीट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उपायुक्त ने कहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए शेल्टर हाउस में रह रहे लोगों के लिए भोजन-पानी बच्चों के लिए दूध-बिस्किट, ब्रेड तथा मेडिकल किट की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार धारा 144 लगाने के निर्देश दिए वही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ के पानी घटते ही ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा लगातार हो रही बारिश से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को विभिन्न माध्यमो से जागरूक करें ताकि किसी भी प्रकार से होने वाली जान-माल की क्षति को रोका जा सके.

बैठक के दौरान उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री हरविंदर सिंह, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अपर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला-चांडिल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता एवं अन्य उपस्थित रहें.

स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

समारोह के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, ससमय पूर्ण करने के दिए गए निदेश

सरायकेला

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे उप विकास आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला-चांडिल, उप समाहर्ता सामान्य शाखा एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान आगामी 15 अगस्त 2023 को 76वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों के निमित्त बिंदुवार चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निदेश दिए गए। इस दौरान उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम की साफ-सफाई, रंग रोगन, समतलीकरण, पंडाल निर्माण, ध्वनि यँत्र स्थापित करने को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाना है, इस निमित्त जिले में मौजूद सभी शहीद स्मारकों और महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं उस पर माल्यार्पण, क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करे। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा वहीं पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा समारोह आयोजन के पूर्व 11,12 और 13 को पूर्वां पूर्वाभ्यास के दौरान भी पेयजल एवं की व्यवस्था एवं चिकित्सीय दल की उपस्थिति रहेगी। उपायुक्त ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो (एनएच एवं राजमार्ग छोड़कर) ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जायेगा।

बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थलों एवं विभागों/कार्यालयों मे आयोजन समारोह के सफल संचालन को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए ससमय सभी तैयारियां पूर्ण करने के निदेश दिए, उपायुक्त ने दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी थाना प्रभारी के साथ प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों का समीक्षा करने, तथा ट्रैफिक व्यवस्था, वाहन पार्किंग को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को उपायुक्त के द्वारा निदेशित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समय-सारणी निम्न प्रकार है 👇🏻

🕹️ उपायुक्त का आवास- 08:30AM

🕹️ पुलिस अधीक्षक का आवास- 08:45 AM

🕹️ मुख्य समारोह स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला- 09:10 AM

🕹️ समाहरणालय परिसर- 10:15 AM

🕹️ पुलिस अधीक्षक का कार्यालय- 10:30 AM

🕹️ पुलिस लाइन – 10:55 AM

प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई ने की. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. वासिम सिद्दीकी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान स्वास्थ्य, कृषि, जनवितरण, पेयजल एवं स्वच्छता आदि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई. मौके पर उपस्थित अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र अस्पताल से ही निर्गत होंगे. उसके लिए किसी अन्य जगहों पर दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है।

पंचायत स्तर पर होगा स्पोर्ट्स कल्याण समिति का गठन
बैठक में कहा गया कि गांव-गांव में चल रहे प्रधानमंत्री नल जल योजना काफी धीमी गति से चल रहा है, वहीं जहां बोरिंग किए गए हैं, उसके नजदीक ही शोकपीट बनाए जा रहे हैं. जबकि बोरिंग से कम से कम 10 फीट दूर में बनाना चाहिए. इस पर विभाग को ध्यान रखने को कहा गया. इसके अलावे गांव और पंचायत स्तर पर सिदो कान्हू स्पोर्ट्स कल्याण समिति का गठन होना है, जिसमें 18 से 40 वर्ष के अंदर के युवाओं को शामिल करने को कहा गया. प्रत्येक समिति में अध्यक्ष सचिव समेत 13 सदस्य होंगे।

बैठक में केसीसी लोन तथा ऋण मापी पर भी चर्चा की गई. पंचायत भवन संचालन को लेकर प्रत्येक महीने 15 हजार रुपए मिलना है. अप्रैल, मई और जून महीने का राशि पंचायत को दिए गए हैं. उक्त राशि से सफाई कर्मी, नाइट गार्ड प्रतिनियुक्ति करना है. साथ ही छोटी मोटी मरम्मत कार्य भी करना है.40 प्रतिशत की अनुदान पर कल्याण विभाग दे रही है गाड़ी बैठक में कहा गया कि कल्याण विभाग 40 प्रतिशत की अनुदान पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए गाड़ी दे रही है. जिसका लाभ एसटी, एससी और ओबीसी को मिलेगा. जिन्हें लेना है वह आवेदन कर सकते हैं. इस तरह विभिन्न विभागों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बैठक में रखा. बैठक में बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य विजय सिंह सामड, प्रदीप महतो, पंचायत राज पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा समेत पंचायत सचिव आदि मौजूद थे।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता मे आगामी त्योहार मुहर्रम मे विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता मे आगामी त्योहार मुहर्रम मे विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

सरायकेला-खरसावां

दिनांक 26 जुलाई बुधवार को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता मे आगामी त्योहार मुहर्रम मे विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

बैठक में उपायुक्त के द्वारा आगामी 29 जुलाई को निर्धारित त्योहार के निमित्त विधि-व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था, इस अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूस का समय एवं रूट चार्ट, पर्याप्त मात्रा में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के अलावे सोशल मीडिया यथा व्हाट्सएप/फेसबुक/ट्विटर ग्रुप्स इत्यादि पर प्रसारित हो रहे सूचनाओं तथा अफवाह/भर्मित खबरों पर कड़ी निगरानी रखने के निदेश दिए गए। वही संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जुलुस पर निगरानी रखने तथा जुलुस भ्रमण के साथ साथ प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल, चिकित्सक दल के साथ साथ अग्निशामक दल को उपस्थित रहने के निदेश दिए गए। वही अवैध शराब, प्रतिबंधित मांस की बिक्री तथा जुआ अड्डों पर विशेष निगरानी रखने के निदेश दिए गए।

उक्त संदर्भ में उपायुक्त द्वारा सौहार्द पूर्ण माहौल में त्योहार आयोजन के निमित्त थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक में प्राप्त समस्या/शिकायत का स्थानिक निदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान उपायुक्त ने कहा जुलूस के दौरान जुलूस ऐसे मार्ग से ना गुजरे ध्यान संप्रदायिक विवाद उत्पन्न होने की संभावना हो, ऐसे क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी विशेष निगारानी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान भड़काऊ गीतों/संवदो पर पूर्णतः रोक रहेगी साथ ही लाउडस्पीकर पर बजाए जाने वाले उत्तेजक गाने एवं भड़काऊ नारे लगाने पर पूर्णतः पाबन्दी रहेगी। उपायुक्त ने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार सम्पन्न हो इस निमित्त यदि किसी असामाजिक तत्व द्वारा शांति पूर्ण माहौल के विरुद्ध गलत आचरण किया जाता है तो ऐसी लोगो को चिन्हित कर नियमसंगत कडी करवाई सुनिश्चित करे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने कहां कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्र जहां पूर्व में किसी प्रकार की घटनाएं हुई हैं वहां लगातार पेट्रोलिंग करें। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से समिति के स्तर से जुलुस का वीडियो रिकॉर्डिंग हो साथ ही पुलिस वाहन मे भी वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधा उपलब्ध रखें। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मुहर्रम त्योहार को लेकर 29 एवं 30 जुलाई को ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिए।

उक्त बैठक में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला हरविंदर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, चांडिल श्री रंजीत लोहरा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, सामान्य शाखा उप समाहर्ता प्रियंका प्रियदर्शी, ट्रेफिक इंस्पेक्टर सरायकेला सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आदित्यपुर थाना परिषद में मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।

आदित्यपुर थाना परिषद में मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: मंगलवार को आदित्यपुर थाना परिषद में प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में मोहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें मुस्लिम बस्ती के दो अखाड़ा लाइसेंस धारी के साथ गणमान्य लोग पहुंचे थे। लाइसेंस धारी शेक नूरजहां ने कहां की जुलूस के समय प्रशासन की जरूरत पड़ेगी और जुलूस शाम के 5 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक संपन्न होनी चाहिए. सभी गणमान्य लोगों ने बारी-बारी से त्योहार को लेकर सुझाव दिए गए.थाना प्रभारी ने सुझावों को अमल करने की बात कही. थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि शांति समिति की बैठक बड़ी शांति पूर्वक हुई. उन्होंने मोहर्रम त्योहार को लेकर सभी लोगों को भाईचारा बनाकर रखने की अपील की. दो पहिया वाहन लड़कों को रोड पर स्टंट और गाड़ी पर तेज आवाज पर विशेष नजर रहेगी.विशेष कर सोशल मीडिया पर उनकी नजर रहेगी और उन्होंने कहा कि जुलूस के समय पुलिस फोर्स चौक चौराहे पर तैनात रहेगी.और लाइसेंस धारी को विशेष सलाह दी गई. वही प्रभारी ने बताया कि खेल के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले लड़कों को पुरस्कार दिया जाएगा।

उक्त मौके पर एस आई राजीव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश, रविंदर नाथ चौबे, सरयू पासवान, शेख नूरजहां, हसन, मंजूर आलम, मोहम्मद मोफील, जाकिर हुसैन, खुर्शीत, हकीम, नीतू शर्मा, रंजन सिंह वीरेंद्रर सिंह, रमेश बाल मुचु, विक्रम किस्कू, मनोज पासवान, सुधीर सिंह, बाबू ताती, और गणमान्य लोग मौजूद थे।

कांड्रा थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।

कांड्रा थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।

सरायकेला/कांड्रा

मुहर्रम को लेकर सब इंस्पेक्टर प्रकाश रजक की अध्यक्षता में रविवार को शांति समिति की बैठक कांड्रा थाना में आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए सब इंस्पेक्टर प्रकाश रजक ने कहा कि पर्व चाहे जिस समुदाय का हो शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में मनाना चाहिए. सभी लोगों के सहयोग से ही शांति कायम रखने का प्रयास होता है. कोई ऐसा कार्य या बातचीत नहीं होनी चाहिए, जिससे किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे.क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का त्योहार मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. आपत्तिजनक पोस्ट करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी. विधि व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग जरूरी है।

मणिपुर मामले में सांसद गीता कोड़ा का केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार।

मणिपुर मामले में सांसद गीता कोड़ा का केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई हिंसा और अभद्रता के मामले पर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमलावर है. सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है. कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह की हरकत महिलाओं के साथ हुई है, उससे पूरा देश शर्मसार है. इस मामले में विदेशों से भी प्रतिक्रिया आने लगी है. उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री के बयान से ऐसा लगता है कि उन्हें सारी बातें पता थी लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।

सांसद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह हस्तक्षेप करें और शांति व्यवस्था बहाल करने की पहल की जाए. वहां गृह युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. इंटरनेशनल बॉर्डर होने के कारण वहां ऐसी स्थिति ठीक नहीं है. सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी इस मामले को उठाती है तो प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐसे मामलों में सरकार कर क्या रही है. सदन में इस मामले को उठाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन केन्द्र सरकार इस पर कोई चर्चा ही नहीं करना चाहती है. इससे साफ पता चलता है कि जहां भाजपा की सरकार है वहां के मामलों को केन्द्र सरकार दबाने की कोशिश कर रही है और इस तरह का कदम बहुत ही निंदनीय है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started