किसान गोष्ठी सह जागरूकता अभियान मिशन लाइव पर्यावरण पूरक जीवन के बारे में बताया गया।

किसान गोष्ठी सह जागरूकता अभियान मिशन लाइव पर्यावरण पूरक जीवन के बारे में बताया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में आयोजित किसान गोष्ठी सह जागरूकता अभियान मिशन लाइव पर्यावरण पूरक जीवन पद्धति के बारे में बताया गया. मौके पर चांडिल प्रखंड के रूदिया और नारगाडीह के महिला किसान और किसान मित्र उपस्थित थे।

इस अवसर पर एटीएम जयपाल गोप ने उपस्थित किसान और किसान मित्रों को बोबर धन योजना की जानकारी दी. इसके उद्देश्यों के बारे में बताया और जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि की जानकारी दी.इस अवसर पर किसानों को जैविक कृषि को बढ़ावा देने के साथ इसका प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई. बताया गया कि जैविक खेती से जहां उपज स्वास्थ्यवर्धक होता है वहीं खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है।

जागरूकता अभियान के दौरान किसानों को मिट्टी की उर्वरता बरकारार रखने के लिए एफओएम और एलएफओएम पद्धति की जानकारी देते हुए उसे अपनाने की सलाह दी गई. इस अवसर पर बीटीएम अमिताभ माझी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सपन गोप, वीएलडब्ल्यू हेमंत कुमार समेत किसान मित्र व महिला किसान उपस्थित थे।

समाहरणालय सभागार में विवाह निबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

समाहरणालय सभागार में विवाह निबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

सरायकेला

सरायकेला: जिला दंडाधिकारी से उपायुक्त अरुण राजकमल के निर्देशानुसार बुधवार समान नाले स्थित सभागार में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी फैजान सरवर के अध्यक्षता में विवाह निबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का संचालन ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सह परियोजना पदाधिकारी हेमंत कुमार के द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान सभी पंचायत सचिव सभी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक एवं संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को विवाह निबंधन से संबंधित फॉर्म अप्लाई , आवश्यक डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता, पंजीकरण की प्रक्रिया समेत विभिन्न बिन्दुओ के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री फैजान सरवर ने कहा विवाह निबंधन प्रमाण पत्र पंचायत स्तर पर निर्गत की जाए ताकि लोगों को सहूलियत हो साथ ही अधिक से अधिक छूटे हुए शादीशुदा महिला-पुरुष एवं नवविवाहित अपने विवाह निबंधन करा करे। उन्होंने कहा की तकनीकी समस्याओं को संबंधित पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर दूर करते हुए कार्य करे तथा अधिक से अधिक लोगो को विवाह निबंधन प्रमाण पत्र बनाने हेतु प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने कहा विवाह निबंधन से संबंधित नोटिस तैयार कर कार्यालय के बाहर लगाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों का निबंधन सुनिश्चित की जा सके।

उक्त कार्यशाला में सांख्यिकी कार्यालय से सहायक पदाधिकारी गंगासागर, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सह परियोजना पदाधिकारी हेमंत कुमार, सीएससी मैनेजर कामेश्वर कुमार, ओम कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

एल सी डी सी कार्यक्रम हेतु प्रखंड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक नीमडीह प्रखंड परिसर में हुई।

एल सी डी सी कार्यक्रम हेतु प्रखंड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक नीमडीह प्रखंड परिसर में हुई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड परिसर में एलसीडी सी कार्यक्रम हेतु प्रखंड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक नीमडीह प्रखंड परिसर में हुई।इस संबंध समन्वयक समिति के अध्यक्ष बीडीओ संकाराचार्ज समांड ने कहा की कुष्ठ उन्मूलन हेतु कार्यक्रम की समीक्षा की गई
असैनिक शल्य चिकित्सक पदाधिकारी
के आदेश पर बैठक की गई।

इस कार्यक्रम के तहत 28जुन तक कुष्ठ खोज अभियान चलाया जाएगा।इस विषय को लेकर बैठक की गई। नीमडीह सीएचसी प्रभारी के सी मुंडा, सीडीपीओ कर्मी बसंती टुडु,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रवि शंकर प्रसाद, आदि उपस्थित थे।

नीमडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई।16,जुन2023को प्रखंड सम्मेलन होगा।

नीमडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई।16,जुन2023को प्रखंड सम्मेलन होगा।

सरायकेला/नीमडीह

नीमडीह स्थित फॉरेस्ट डाक बंगला में आयोजित किए गए बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिशु हेंब्रम कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार उपस्थित रहे

आज की बैठक में दिनांक 16 जून 2023 को नीमड़ी में प्रखंड सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया प्रखंड सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु एक तैयारी समिति का गठन किया गया जिसमें मुख्य रुप से सुनील चंद्र महतो प्रखंड अध्यक्ष को तैयारी समिति का अध्यक्ष एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला महासचिव लालमोहन महतो को प्रखंड समन्वयक नियुक्त किया गया जिला महासचिव
अनुप महतो को समन्वयक, जिला महासचिव रीना महतो को जिला प्रभारी सा प्रखंड समन्वयक सदस्य मनोनीत किया गया इसके अलावा विष्णुपद सिंह, जितेंद्र नाथ महतो को कार्यकर्ता सम्मेलन का सदस्य समन्वयक में नियुक्त किया गया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता राणा सिंह, जिला महासचिव रामा शंकर पांडे ,दीपू ठाकुर ,अनिल यादव, लाल मोहन महतो ,लीला महतो, रीना महतो ,राजाराम महतो, अनूप महतो ,जितेंद्र नाथ महतो आदि उपस्थित रहे।

दीनदयाल उपाध्याय ग्रमीण कौशल योजना “रोशनी’ पर सेमिनार का हुआ आयोजित

दीनदयाल उपाध्याय ग्रमीण कौशल योजना “रोशनी’ पर सेमिनार का हुआ आयोजित

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: केंद्र सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना “रोशनी” को लेकर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में आयोजित किया गया. जिसमें ग्रामीण युवक-यवतियों को कौशल विकास से जोड़कर जीविकोपार्जन संबंधित जानकारियां प्रदान की गई.

झारखंड सरकार के जेएसएलपीएस विभाग द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत “रोशनी” से संबंधित जानकारियां ग्रामीण युवक -युवतियों को सेमिनार के माध्यम से प्रदान की गई. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण गागराई, जिला सहकारिता पदाधिकारी अशोक तिवारी, जे एस एल पी एस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशियानी मार्की प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

कार्यक्रम में ग्रामीण कौशल से संबंधित विभिन्न योजनाओं से बेरोजगार युवक-युवतियों को जोड़ने पर फोकस किया गया. इस दौरान योजना का लाभ लेकर जीविकोपार्जन कर रहे युवतियों ने अपने अनुभव कार्यक्रम में साझा किए.जे एस एल पी एस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशियानी मार्की ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना और जेएसएलपीएस के तहत 18 से 35 वर्ष के युवाओं को प्रमुख रूप से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और जीविका पार्जन कराना योजना का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत सखी मंडल, स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार और तकनीकी दक्षता जैसे ट्रेनिंग प्रदान किया जा रहा है. जिसका लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवेश में रहने वाले युवक-युवतियों उठा रहे हैं। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार समेत राज्य सरकार के योजना को शत-प्रतिशत लाभुकों से जोड़ने को लेकर विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं. कार्यक्रम में जिले के सभी 9 प्रखंडों से चयनित लाभार्थी के दौरान उपस्थित रहे.

भाजपाइयों ने केंद्र सरकार के 9 साल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताया

भाजपाइयों ने केंद्र सरकार के 9 साल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताया

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: शुक्रवार को निवर्तमान मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव आदित्यपुर आवास पर प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार के 9 साल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताया।

उन्होंने बताया कि 50.05 करोड़ से जारी 780 पीएम आवास योजना, 255 करोड़ की लागत से सीवरेज ड्रेनेज योजना धरातल पर उतरी, 405 करोड़ की लागत से वृहद जलापूर्ति योजना धरातल पर उतरने, 5 हजार घरों में शौचालय निर्माण और निःशुल्क गैस कनेक्शन देने, एक करोड़ रुपए से अधिक की 20 बड़ी सड़कों का निर्माण, निगम क्षेत्र में 3.17 करोड़ की लागत से विद्युत शवदाह गृह का निर्माण के साथ कुल 755 करोड़ रुपए की कुल 25 योजनाओं के बारे में जानकारी दी.प्रेसवार्ता में बताया कि अब इन योजनाओं को आमलोगों को विकास के बारे में तीर्थ यात्रा कार्यक्रम के तहत बताया जाएगा. जिसके लिए 1 जून से 30 जून तक कार्यक्रम तय किया गया है. इसके लिए जिले के विभिन्न जगहों पर आमसभा कर आम लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

प्रेसवार्ता में विनोद कुमार श्रीवास्तव के साथ निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह, अजजा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, आरआईटी मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर, मीडिया प्रभारी ललन शुक्ला, मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा, नमो फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, ब्रह्मानंद झा, अजा के जिलाध्यक्ष संजीव रंजन उर्फ छोटू पासवान, मंडल महामंत्री पंकज सिंह मौजूद थे।

समाहरणालय सभागार में सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

समाहरणालय सभागार में सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

सरायकेला-खरसावां

सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर किया गया विचार विमर्श

उपायुक्त ने गुड सिमरन (अच्छे सहयोगी) सुमित चौधरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित

जिले वासियों से उपायुक्त ने की अपील- सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में प्रशासन कर रही है प्रयास, आपका सहयोग अपेक्षित कृपया यातायात नियमों का पालन अवश्य करें

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के साथ यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई।

इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व माह अप्रैल में कुल 22 दुर्घटनाएं हुई जिनमें 15 लोगों की मौत 18 लोग घायल हुए है। इस दौरान उन्होंने जिले में हुए विभिन्न दुर्घटनाओं के बारे में क्रमवार जानकारी दी। वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर के द्वारा जानकारी दी गई कि पिछले अप्रैल माह में जिले के विभिन्न जगहों पर यातायात नियमों के पालन हेतु चलाए जा गए वाहन जाँच में कुल लगभग 17 लाख 23 हजार 450 के जुर्माना वसूली की गई है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम सड़क दुर्घटना में सहयोग कर दुर्घटना से प्रभावित व्यक्ति के सहयोग करने हेतु गुड समट्रियन के रूप में सुमित चौधरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को गुड सेमीट्रियन (अच्छे सहयोगी) के विशेषताएं तथा उन्हें सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहयोग राशि इत्यादि से अवगत कराते हुए उन्हें गुड सेमीट्रियन बनने हेतु प्रेरित करने की बात कही।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में हो रहे दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने तथा जिले के मुख्य चौक चौराहे एवं सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र में ड्रंकन ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से कड़ी कार्रवाही करने के निर्देश दिए।

सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय, संस्थान एवं विद्यालय, कॉलेज में यातायात नियमों के प्रति लोगो को करें प्रेरित, सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सभी का सहयोग आपेक्षित

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल कॉलेज कार्यालय संस्थान के संबंधित विभागीय पदाधिकारी प्रधानाचार्य अपने कार्यालय प्रांगण में आने वाले लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सभी का सहयोग अपेक्षित है कृपया यातायात नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें और अपनों को ही सुरक्षित रखें।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री चंदन कुमार वत्स द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु विशेष अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा की इनके प्रयास से चलाई जा रही अभियान से जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ रही है, विगत माह ब्लैक स्पॉट की संख्या 0 हुई है, साथ ही वैसी दुर्घटना संभावित क्षेत्र जहां अधिक दुर्घटनाएं होती थी उन क्षेत्रों में दुर्घटना की संख्या काफी कम हुई है। व्यक्ति किसी पहल को आगे बढ़ाते हुए दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पदाधिकारी कार्य करें।

बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, ट्रेफिक इंस्पेक्टर, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री चंपई सोरेन बिजली और नगर निगम योजना की हुई समीक्षा बैठक

विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री चंपई सोरेन बिजली और नगर निगम योजना की हुई समीक्षा बैठक

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: सोमवार को आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई ,जिसमें मंत्री चंपई सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए और पेयजल ,नगर विकास विभाग ,विद्युत विभाग से संबंधित विकास योजना के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.समीक्षात्मक बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे पेयजल एवं सीवरेज योजना को लेकर अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने संबंधित निर्देश दिए.

मंत्री ने विगत बैठक में कार्यों के अधूरा रहने पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम के अधिकारी और एजेंसियों को साफ शब्दों में निर्देशित किया कि बरसात से पूर्व सभी सड़कों के गड्ढों को भरने और रीस्टोरेशन कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए. बैठक के दौरान मंत्री चंपई सोरेन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संचालित योजनाओं को समय से पूरा करें.

आयोजित बैठक में बिजली विभाग के योजनाओं की भी समीक्षा की गई जिसमें शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया.समीक्षा बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल किल्लत दूर करने के लिए पेयजल विभाग और नगर निगम को निर्देशित किया बैठक में खराब पड़े सभी चापाकल को दुरुस्त करने, पेयजल किल्लत वालो क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री चंपई सोरेन के अलावा उपायुक्त अरवा राजकमल, डीडीसी प्रवीण गागराई, आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, एडीसी सुबोध कुमार, एसडीओ राम कृष्ण कुमार, सरायकेला नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, जुड़को ,जिंदल एजेंसी के पदाधिकारी मौजूद रहे.

झामुमो जिला कमेटी की संयुक्त बैठक मे, मंत्री चंपई सोरेन लोकसभा चुनाव में महा गठबंधन धर्म का होगा पालन

झामुमो जिला कमेटी की संयुक्त बैठक मे, मंत्री चंपई सोरेन लोकसभा चुनाव में महा गठबंधन धर्म का होगा पालन

सरायकेला

सरायकेला: झामुमो कमेटी की बैठक रविवार को गम्हरिया स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई. जिसमें मुख्य रूप से झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए.

मंत्री ने जिला कमेटी की संयुक्त बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मिशन के तहत कार्य करने का निर्देश दिया. कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ें .

उन्होंने कहा कि सरायकेला नगर कमेटी, आदित्यपुर नगर कमेटी और पंचायत कमेटियों को कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करनी है. मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने का काम करें. ताकि संगठन को मजबूती मिले. मंत्री ने विशेष तौर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को कहा कि केंद्र सरकार के उपेक्षा के कारण झारखंड में योजनाओं के फलीभूत नहीं होने भी जानकारी आमजन तक पहुंचाएं.बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव अंतर्गत पश्चिम सिंहभूम सीट से पार्टी प्रत्याशी संबंध में शीर्ष नेतृत्व तय करेगी.उन्होंने कहा कि जो निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा और इस बार भी महा गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा. बैठक में मंत्री चंपई सोरेन के अलावा ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका मंडल, रंजीत प्रधान, केंद्रीय सदस्य पितोवास प्रधान, गणेश चौधरी, गोपाल महतो, राम हांसदा, कृष्णा बास्के, 20 सूत्री अध्यक्ष सीके गोराई, वीरेंद्र प्रधान, जिप सदस्य पिंकी मंडल अमृता टूडू, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में विवाह निबंधन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में विवाह निबंधन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां

सभी पंचायत सेवकों को प्रशिक्षण प्राप्त करा पंचायत स्तर पर विवाह निबंधन पंजीकरण प्रारम्भ कराए- उपायुक्त

सभी प्रखंडो में इक्छुक वी.एल. इ. को #jharsewa आईडी प्रदान करें- उपायुक्त

समाहरणालय सभागार में जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता में विवाह निबंधन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्णा कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री धनवीर लाकड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, नजारात उप समहर्ता अभय द्विवेदी, जिला संख्यकी पदाधिकारी, ई डिस्ट्रिक्ट मनेजर हेमंत कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें विवाह निबंधन पंजीकरण कार्य में प्रगति लाने हेतु पंचायत स्तर पर विवाह निबंधन पंजीकरण प्रारम्भ करने की बात कही। उन्होंने जिला स्तर पर सभी प्रखंड के मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण प्रदान करने तथा पंचायत स्तर पर सभी पंचायत सेवकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निदेश दिए। उपायुक्त नें कहा विभिन्न माध्यम से विवाह निबंधन के प्रति लोगो को जागरूक करे ताकि नवविवाहित महिलाओ को समाज कल्याण के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। इस दौरान उपायुक्त नें सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आपसी तालमेल स्थापित कर टीम वर्क के साथ कार्यक्रम करते हुए विवाह निबंधन कार्य में प्रगति लाने के निदेश दिए।

सभी प्रखंडो में इक्छुक वी.एल. इ. को #jharsewa आईडी प्रदान करें- उपायुक्त

समीक्षा क्रम में बताया गया कि जिले में एक ग्यारह सौ से अधिक सीएससी सेंटर संचालित है जिनमें कुल 292 वी.एल.ई. को #jharsewa आईडी उपलब्ध कराया गया है और 5 अववेदन लंबित है। जिसपर उपायुक्त नें संबंधित प्राधिकारी को लंबित आवेदनों के नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सभी प्रखंड में इच्छुक वी. एल. ई. को #jharsewa आईडी उपलब्ध कराने के निदेश दिए। उपायुक्त नें कहा #jharsewa आईडी प्राप्त करने हेतु प्रक्रिया एवं पात्रता की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करे ताकि इच्छुक वी एल ई #jharsewa आईडी हेतु आवेदन कर सकें।

माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन आदिवासी कल्याण शाह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार के अध्यक्षता में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन आदिवासी कल्याण शाह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार के अध्यक्षता में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति से सम्बन्धित शिकायतों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें- चंपाई सोरेन

ग्रामीण क्षेत्र में विकास हेतु किए जा रहे कार्य मैं प्रगति ला निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें, ताकि योजना के उद्देश्य का लोगों को मिले लाभ- चंपई सोरेन

योग्य लाभुकों को सुगमता से कल्याणकारी योजनाओं का मिले लाभ साथ ही लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो यह सुनिश्चित करे पदाधिकारी- चंपई सोरेन

स्वरोजगार को गति प्रदान कर अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओ को रोजगार से जोड़ना सरकार का उदेश्य- चंपई सोरेन

समाहरणालय स्थित सभागार में माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार के अध्यक्षता में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत किया गया। बैठक में उपायुक्त श्री अवरा राजकमल, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे। समीक्षा क्रम में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा कर योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत योगी लाभुकों को लाभ प्रदान करने तथा क्षेत्र के विकास महिलाओ के उत्थान एवं गरीब वर्ग को मुख्यधारा में लाने हेतु सभी विभागीय पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने कहा क्षेत्र के विकास में सभी का सहयोग जरूरी है सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर विभिन्न योजनाओं के योग्य लाभुकों को लाभान्वित कर सरकार के उद्देश्यों को पूर्ण करें।

समीक्षा क्रम में माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन के द्वारा विभागवर संचालित योजनाओं की समीक्षा कर निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए।

समेकित विकास अभिकरण/ कल्याण विभाग

समीक्षा बैठक में माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने सर्वप्रथम कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित प्री मैट्रिक- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, केंद्रीय योजना मद संविधान की धारा 275/1 अंतर्गत संचालित योजनाएं, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, शहीद ग्राम विकास योजना, सीसीडी योजना, बिरसा आवास, धमकुड़िया भवन/आदिवासी कला केंद्/सरना/ मसना/ जेहरथान/हडगड़ी का संरक्षण एवं विकास, अनुसूचित जनजाति छात्रावास जीर्णोद्धार एवं मरम्मत, वनाधिकार अधिनियम समेत विभिन्न योजनाओं का क्रमवार समीक्षा करते हुए कहा की ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न योजना अंतर्गत संचालित विकास कार्यों में गति लाते हुए योजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करे ताकि योजना के उद्देश्य का लाभ लोगों को मिल सके। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर योजना के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना सरकार का उद्देश्य है पदाधिकारी अति संवेदनशील होकर कार्य करें।

विद्युत विभाग एवं पेयजल स्वच्छता विभाग

बैठक के दौरान विद्युत विभाग एवं पेयजल स्वच्छता समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न माध्यम से 100 यूनिट मुफ्त बिजली तथा सेलटेलमेंट स्कीम प्रचार प्रसार कर लोगो को योजना का लाभ प्रदान करनेके निदेश दिए। इस क्रम में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों में ख़ासकर अति गरीब वर्ग के लोग के यंहा अधिक बिजली बिल आने से लोगो में आशंका/चिंता है, ऐसे में जनता के प्रति ग्रामीणों के हित को देखते हुए संवेदनशील होकर कार्य करें। समीक्षा क्रम में माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने कहा विद्युत एवं पेयजल लोगों के दिनचर्या का अहम हिस्सा हो गया है। पेयजल विभाग हर गांव टोला में खराब चांपानल/जल मीनार /टंकी का मरामत्ती करें, ऐसे गाँव जँहा पेयजल की समस्या है उन गांव में टैंकर के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि बदलते मौसम भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल की समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इस क्रम में माननीय मंत्री ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संबंधित कई शिकायतों से अवगत कराते हुए कहा की विभिन्न माध्यम से विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का यथाशीघ्र निष्पादन करें।

नगर निगम आदित्यपुर, नगर पंचायत सरायकेला

समीक्षा क्रम में नगर निगम आदित्यपुर के विभिन्न वार्ड में पेयजल से संबंधित समस्या की ओर कार्य करने तथा टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम आदित्यपुर एवं नगर पंचायत सरायकेला में पेयजल कनेक्शन से संबंधित लंबित आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन कर शत प्रतिशत लोगों को पेयजल कनेक्शन प्रदान करने के निदेश दिए।

ग्रामीण विकास विभाग एवं समाज कल्याण, जेएसएलपीएस

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, अंबेडकर आवास, मनरेगा अंतर्गत मानव सृजन, बिरसा हरित ग्राम योजना, फार्म लाइवलीहुड, SHG ग्रुप समेत विभिन्न योजनाओं के समीक्षा कर लंबित आवास योजना को पूर्ण करने हेतु लाभुकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए, वहीं महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए जेएसएलपीएस एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ विभिन्न महिला समूह एवं योग्य किशोरियों को जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, क़ृषि विभाग

समीक्षा क्रम में माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने कहा स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में सरकार विभिन्न कार्य कर रही है। अतः विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति के अनुरूप शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करें ताकि शिक्षा प्रभावित ना हो। वही स्वास्थ्य विभाग अपने केंद्र चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र में क्यू ना हो समयानुसार खोलकर लोगो को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करे। एवं चिकित्सा इस क्रम में माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने कहा लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधा प्रदान करने हेतु सभी सीएचसी में एंबुलेंस के साथ टीम तैयार रहे ताकि आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं इन योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करें। इस दौरान कृषि विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पूर्व के चयनित किसानों के बीच विभिन्न योजना का लाभ प्रदान करने साथ ही किसानों की आय में बढ़ोतरी करने उन्हें सशक्त बनाने हेतु विभिन्न सहायक उपकरण, बीज उपलब्ध कराने के निदेश दिए।

क्वालिटी विद्युत आपूर्ति के साथ सरकार के योजनाओं को मिशन के तहत जन-जन तक पहुंचाएं: अर्जुन मुंडा

क्वालिटी विद्युत आपूर्ति के साथ सरकार के योजनाओं को मिशन के तहत जन-जन तक पहुंचाएं: अर्जुन मुंडा

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला और पश्चिम सिंहभूम जिले में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने समेत केंद्र सरकार द्वारा विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में चलाए जा रहे महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला स्तरीय इलेक्ट्रिसिटी कमिटी की बैठक का आयोजन सरायकेला उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए.

बैठक में सरायकेला और पश्चिम सिंहभूम जिले में चल रहे विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए बेहतर विद्युत आपूर्ति किए जाने संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने राज्य और केंद्र सरकार द्वारा विद्युत आपूर्ति को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी कमेटी के समक्ष रखी. इस मौके पर विद्युत महाप्रबंधक ने रिवैंपिंग योजना, स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक मीटरिंग सिस्टम, ओटीएस स्कीम ,निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी कमेटी के समक्ष रखी. बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी को देखते हुए जीरो पावर कट सुनिश्चित किए जाने पर विभाग कार्य करें. अर्जुन मुंडा ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में क्वालिटी बिजली मिले इसे लेकर विभाग विशेष प्रयास करें.

कृषि के लिए अलग फीडर से विद्युत वितरण हो सुनिश्चित

बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कार्य के लिए विशेष तौर पर अलग विद्युत उप केंद्र स्थापित किए जाने की योजना है. जिससे केवल कृषि कार्यों के लिए विद्युत आपूर्ति होगी इस योजना पर भी विद्युत विभाग विशेष तौर पर कार्य करें. श्री मुंडा ने कहा कि सरायकेला और पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव तक बेहतर तरीके से विद्युत आपूर्ति किये जाने पर कार्य करें.

बेहतर विद्युत आपूर्ति से उत्पादकता भी बढ़े

जिला स्तरीय इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक में शामिल होते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य में बेहतर विद्युत आपूर्ति होने से प्रोडक्टिविटी पर भी इसका असर पड़ता है. इन्होंने कहा कि अब केवल विद्युत आपूर्ति करना ही विभाग प्राथमिकता में शुमार नहीं है, बल्कि अब इसे एक व्यवसाय के तौर पर भी देखा जा रहा हैं. अधिक से अधिक आपूर्ति कर विभाग और बोर्ड व्यवसाय में भी इजाफा कर सकती है .उन्होंने कहा कि दोनों ही जिले आदिम जाति बहुल क्षेत्र में आते हैं लिहाजा इन क्षेत्रों में भी सरकार के विद्युत आपूर्ति योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा किया जाना आवश्यक है. जिला स्तरीय इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री के अलावा सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल, जिप अध्यक्ष सोनाराम ,बोदरा, राजनीतिक दल से जुड़े लोग ,विद्युत विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started