उपायुक्त के अध्यक्षता में समेकित विकास अभिकारण कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
विभिन्न योजनाओं अंतर्गत संचालित निर्माण कार्य में प्रगति लाते हुए योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के दिए गए निदेश
कार्यादेश निर्गत होने के बाद भी कार्य ना प्रारम्भ करने वाले संवेदको पर नियम संगत करवाई सुनिश्चित करे- उपायुक्त
सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा विशेष बैठक आयोजित कर समेकित विकास अभिकारण कार्यालय दारा विभिन्न मदो/योजनाओं की अध्यतन भौतिक वित्तीय स्थिति का समीक्षा किया गया।
बैठक में उपायुक्त के साथ परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराइबरू, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग एवं विभिन्न विभागों के सहायक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त नें प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, वनाधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, सहीद ग्राम विकास, छात्रावास जीर्णोद्धार मरामत्ती योजना, विशेष केन्द्रीय सहायता योजना समेत विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति का समीक्षा कर लंबित कार्य में प्रगति लाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निदेश दिए के निदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें कहा ऐसी योजनाए जिनका कार्य प्रगति धीमी है में सम्बन्धित संवेदक को नोटिस जारी कर कार्य में प्रगति लाने के निदेश जारी करे साथ ही ऐसी योजनाएँ जिनके कार्यादेश निर्गत करने के बावजूद भी समवेदक के द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है ऐसे समवेदक के विरुद्ध नियमसंगत कानूनी करवाई सुनिश्चित करे।
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में DLCC/DLRC की बैठक सम्पन्न
सरायकेला–खरसावां
केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना सहयोगी लाभुकों को जोड़ने में सहयोग करें साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार हेतु ऋण संबंधित प्राप्त आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करें- AGM RBI
वित्तीय वर्ष 2022-23 में पीडी जेनरेशन, एमएसएमई, प्रायरिटी सेक्टर, एनुअल एक्शन प्लान, एजुकेशन लोन में जिले की उपलब्धि रही अव्वल, उपायुक्त नें सभी बैंकर्स एवं नागरिकों को दी बधाई
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC/DLRC) की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, RBI AGM सोहन कुमार सोम, DDM नवार्ड जस्तीका वामसे, LDM वीरेन कुमार शीत, DPM JSLPS एवं विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक/ डिस्ट्रिक्ट कोडनेटर एवं अन्य उपस्थित रहे। बैठक में क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धि, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा ऋण, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन समेत विभिन्न बिंदो का क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार शीत ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 अंतर्गत जिले के बैंकों को निर्धारित क़ृषि लक्ष्य के विरुद्ध जिला की उपलब्धि 135%, एमएसएमई में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 159 %, कुल प्राथमिक क्षेत्र की उपलब्धि 133%, कुल ऋण वितरण लव के विरुद्ध उपलब्धि 149% रही है। उन्होंने कहा कि जिले का ऋण जमा अनुपात 65.9 6% है जो कि राज्य के सभी जिलों में सर्वाधिक है। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में कुल 434 लक्ष्य के विरुद्ध 566 आवेदको को ऋण उपलब्ध कराया गया। जिस पर उपायुक्त ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर समेत पूरी टीम को बधाई दी। उपायुक्त ने कहा यह प्रदर्शन सराहनीय है आगे भी जारी रहे। उन्होंने कहा सभी शाखा प्रबंधक एवं सक्षम पदाधिकारी लोगों के हित के लिए, लोगों को स्वरोजगार एवं शिक्षा से जोड़ने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए बेहतर कार्य करे।
वहीं RSETI अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने आरसीटी अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा किया इस दौरान बताया कि अब तक कुल 296 प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर 9058 लोगों को प्रशिक्षण प्राप्त किया जा चुका है। इस वित्तीय वर्ष अब तक तीन प्रशिक्षण कार्यशाला पूर्ण कर लिए गए हैं चौथा प्रगति पर हैं। तीन प्रशिक्षण कार्यशाला में 169 युवा युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किए गए हैं। सर उपायुक्त ने कहा कि शत प्रतिशत इच्छुक युवा युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों मैं कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने में मदद करे। इस क्रम में उपायुक्त ने सभी शाखा प्रबंधक को आरसीटी अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के द्वारा स्वरोजगार हेतु ऋण संबंधित दिए गए आवेदनों को यथासंभव निष्पादित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा अनावश्यक आवेदन रिजेक्ट ना करें, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु यथासंभव मदद करें।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का समीक्षा क्रम में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 737 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें कुल 113 सैंक्शन एवं 90 डिस्प्रिमेंट किया गया। उपायुक्त ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को पीएमईजीपी अंतर्गत शाखा बार लक्ष्य निर्धारित करने सभी बैंक कर्ज को पीएमईजीपी अंतर्गत आवेदन जनरेट करने के निर्देश दिए। वही संबंधित विभागीय पदाधिकारी को सम्बन्धित शाखा प्रबंधक के साथ समन्वय स्थापित कर योजना अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन जनरेट कर योग्य सबको कुल्ला प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित एजीएम आरबीआई सोहन कुमार सोम नें कहा की केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही स्वरोजगार, शिक्षा, चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्र में ऋण (लोन) से संबंधित प्राप्त आवेदनों में शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को प्रदान करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त अरवा राजकमल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि डीएलसीसी बैठक के माध्यम से पिछले वित्तीय वर्ष के जिला के कार्यक्रम प्रगति का समीक्षा कर इस वित्तीय वर्ष के लिए एनुअल क्रेडिट प्लान का सुकृति हुआ है। उन्होंने कहा वासियों को गौरवान्वित होने का पल है, पूरे झारखंड में सीडी रेसीओ में जिला का प्रदर्शन अव्वल है। इसके अतिरिक्त पूर्व के एनुअल क्रेडिट प्लान के तहत क़ृषि, इंडस्ट्री के साथ-साथ अन्य को मिलाकर 1650 करोड़ का एनुअल क्रेडिट प्लान अनुअल पास किया गया था। उसकी तुलना में अगर प्रदर्शन देखा जाए तो 2538 करोड़ की राशि लोन के रूप में लोगों को दिया गया था। एनुअल क्रेडिट प्लान के पूर्व वर्ष में भी जिला का उपलब्धि 150% रहा इसमें भी जिला का प्रदर्शन अव्वल रहा जिसके लिए जिले के सभी बैंकर्स एवं यहां के सभी गणमान्य नागरिक धन्यवाद के पात्र हैं में हैं मैं उनका अभिनंदन करता हूं।
इस क्रम उपायुक्त ने कहा इस वर्ष लीड लेते हुए एनुअल क्रेडिट प्लान को बढ़ाते हुए 2375 करोड़ तक एनुअल एक्शन प्लान का टारगेट लेकर चल रहे हैं। यह टारगेट पिछले वर्ष से लगभग 700 करोड रुपए अधिक लोगों के बिच लोन के रूप में देने के लिए आगे बढ़ रहे है, उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तुलना में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि होगी। उपायुक्त ने कहा लक्ष्य सिर्फ इंडिकेशन है सभी शाखा प्रबंधक एजुकेशन लोन, हाउसिंग लोन, कार लोन समेत विभिन्न प्रायरिटी सेक्टर लेंडिंग एग्रीकल्चर शार्ट ट्रर्म्स लोन हो या क्रॉप लोन हो या शार्ट-मीडियम टर्म लोन के लिए आ रहे लाभुकों को प्राथमिकता देते हुए से अधिक लोगों को लोन देने के साथ साथ अधिक से अधिक लोगों को सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का काम करेंगे।
परिसदन सभागार में झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति की बैठक सम्पन्न
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
Saraikela: मंगलवार 16 मई को जिला मुख्यालय शहर सरायकेला स्थित परिसदन सभागार में झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति की सभापति श्रीमती अर्पणा सेन गुप्ता(वि.स.स- निरसा) के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से समिति सदस्य श्री ढुल्लू महतो, उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभापति श्रीमती अर्पणा सेन गुप्ता के द्वारा क्रमवार पुस्तकालय विकास समिति सहित अन्य विभागों से संचालित योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की गई है। पुस्तकालय विकास समिति की समीक्षा के दौरान सभी विद्यालयों में पुस्तकालय की उपलब्धता, वहां पर किताबों का समायोजन, पठन-पाठन हेतु उपलब्ध सुविधा, पेयजल, किताब के प्रति बच्चों की रुचि, भवन की उपलब्धता आदि की जानकारी ले आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
समीक्षा क्रम में उन्होंने सभापति श्रीमती अर्पणा सेन गुप्ता एवं सदस्य श्री ढुल्लू महतो नें विभिन्न अंचल कार्यालय में म्यूटेशन एवं अन्य कार्यों हेतु आ रहे लोगो को यथासंभव सहयोग प्रदान करने, प्रत्येक सप्ताह में एक दिन भूमि विवाद निस्तारण दिवस मनाने के निदेश दिए वही जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं, महिला सशक्तिकरण डायन कुप्रथा समेत अन्य बिंदुओं पर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगो को जागरूक करने के निदेश दिए। समीक्षा क्रम में सभापति महोदय के द्वारा जल नल योजना अंतर्गत सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में उपरोक्त के अलावा परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती सरोज तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन समेत अन्य सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।
प्रेस ऑफ क्लब सरायकेला खरसावां की एक महत्वपूर्ण बैठक सह अभिनंदन कार्यक्रम अध्यक्ष भरत सिंह की अध्यक्षता में हुई संपन्न..
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: प्रेस ऑफ़ क्लब सरायकेला खरसावां की एक महत्वपूर्ण बैठक सह अभिनंदन कार्यक्रम कांड्रा वन विभाग के गेस्ट हाउस में अध्यक्ष भरत सिंह के अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन की पंजीकरण को लेकर अध्यक्ष भरत सिंह द्वारा सभी सदस्यों को कहा गया कि संगठन के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। आवश्यक दस्तावेज विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है ।जल्द ही संगठन अंडर सोसाइटी एक्ट के अधीन पंजीकृत हो जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष भरत सिंह को राष्ट्र स्तर पर दिल्ली में मिलने वाले सम्मान के लिए चयनित होने की सूचना पर सभी पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी तथा खुशी जाहिर की।
बैठक में पिछले दिन संगठन के पत्रकार सचिन मिश्रा पर सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी द्वारा फोन पर अनाप-शनाप कहने की बात को सभी पत्रकारों ने निंदा जताया तथा इस मुद्दे को लेकर सभी पत्रकारों ने कोल्हन डीआईजी से मुलाकात करने का निर्णय लिया ।
वहीं बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष बसंत कुमार साहू, संगठन सचिव लाल बहादुर शास्त्री एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साहू ने भी अपना विचार रखा। बैठक में संजय सिन्हा, सचिन मिश्रा ,अरविंद कुमार सिंह, प्रेम कुमार सिंह ,जितेंद्र कुमार शर्मा, विपिन मिश्रा, जितेंद्र मंडल ,राजीव भगत, सोनू कुमार सिंह, गोलक बिहारी, पारसनाथ ठाकुर, उमाकांत प्रधान,आदि उपस्थित रहे।
निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022″ को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सभी उद्यमी अपने अपने अधीन कार्यरत कर्मियों के डॉक्यूमेंटेशन कार्य को पूर्ण करें, तथा यह सुनिश्चित करें कि 75% स्थानीय को दिया गया रोजगार
राज्य के विकास के साथ क्षेत्र के विकास तथा स्थानीय को रोजगार से जोड़ने में सहयोग करें उद्यमी- सचिव, राजेश शर्मा
उद्योग तभी आगे बढ़ेगा जब स्थानीय का विकास होगा स्थानीय का विकास तभी होगा जब उद्योग जगत को बढ़ावा मिले उसका विकास हो – सचिव राजेश शर्मा
झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के उद्देश्यों को पूर्ण करने में प्रशासन का सहयोग करें उद्यमी- उपायुक्त
आवश्यकतानुरूप स्थानीय युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके- उपायुक्त
आदित्यपुर: श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सचिव राजेश शर्मा के अध्यक्षता में गम्हरिया स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में “अप्रेंटिसशिप एक्ट एवं झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022” को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सचिव राजेश शर्मा उपायुक्त श्री अरवा राजकमल समेत अन्य मंचासीन अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से “अप्रेंटिसशिप एक्ट एवं झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022” के उदेश्य, इसके लाभ, पंजीकरण की प्रक्रिया समेत विभिन्न बिन्दुओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की गईं। JharNiyojan पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया एवं इसके महत्व के बारे में जानकारी साझा की गईं। साथ ही अधिनियम के तहत एंप्लॉयर/रोजगारदाता को मिलने वाले लाभ इत्यादि के बारे में जानकारी साझा करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बात कही गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि सरकार के उद्देश्य को पूर्ण करने साथी स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यकतानुरूप स्थानीय युवाओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि इस अधिनियम को सफल बनाने हेतु पूर्व में इसी सभागार में माननीय मंत्री महोदय के मार्गदर्शन में कार्यशाला आयोजित किया गया था जिसका परिणाम है कि आज तक लगभग 435 इंडस्ट्री/ उद्योग संस्थान का पंजीकरण हो गया है। शेष बचे संस्थान का भी पंजीकरण जल्द हो जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि सरकार के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना, इसके लिए सम्बन्धित डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया में तेजी से कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग श्री राजेश शर्मा से कहा की राज्य के विकास के साथ क्षेत्र के विकास तथा स्थानीय को रोजगार उपलब्ध कराने में उद्यमी सहयोग करें, उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान जहां 50%, 60% या उससे अधिक स्थानीय लोग कार्यरत हैं वैसे संस्थान अपने कर्मी/पदाधिकारियों का डॉक्यूमेंटेशन कार्य शीघ्र पूर्ण कर पोर्टल पर अपलोड करें।
कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर काल में विभिन्न उद्योग जगत के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि स्थानीय को रोजगार देने के साथ सरकार का उद्देश्य एक बेहतर डेटाबेस तैयार करना है, साथ ही राज्य के साथ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु स्थानीय क्षेत्र में ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है ताकि रोजगार हेतु युवाओं को दूसरे राज्यों में पलायन ना करना पड़े। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उद्योग तभी आगे बढ़ेगा जब स्थानीय लोगों का विकास होगा साथ ही स्थानीय क्षेत्र का विकास तब होगा जब उद्योग जगत को बढ़ावा मिलेगा उनका विकास होगा। अतः उद्योग एवं स्थानीय के बीच उत्पन्न भ्रांतियों को दूर करते हुए उसके विकास पर कार्य करें।
कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त के अलावा लघु भारती के प्रतिनिधि इंद्र अग्रवाल, एशिया के अध्यक्ष संतोष खेतान, ऑटोक्लस्टर से एसएन ठाकुर, श्रम अधीक्षक सरायकेला, श्रम अधीक्षक जमशेदपुर , जिला नियोजन पदाधिकारी सरायकेला रवि कुमार, नियोजन पदाधिकारी आदित्यपुर एवं सरायकेला खरसावां जिला के साथ पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी एवं उनके संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं विभिन्न उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।
समाहरणालय सभागार में अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अनंत नायक के अध्यक्षता तथा उपायुक्त ( DC ) अन्य मित्तल की मौजूदगी में समीक्षात्मक बैठक की गई
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अनंत नायक के अध्यक्षता तथा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल की मौजूदगी में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की प्रगति प्रतिवेदन का समीक्षा किया गया।
समीक्षा उपरांत आयोग सदस्य द्वारा बताया गया कि यहां आयोजित समीक्षा बैठक एक संवैधानिक प्रक्रिया है तथा इससे संबंधित सभी बिंदुओं को रिपोर्ट के माध्यम से आयोग को उपलब्ध करवाया जाएगा। उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी- चाईबासा, अपर उपायुक्त, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विभाग स्तरीय प्रधानाचार्यों की बैठक का आयोजन,50 विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए.
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल में मंगलवार को विद्या विकास समिति के जमशेदपुर विभाग के विभाग स्तरीय प्रधानाचार्यों की बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक में जमशेदपुर विभाग के बागबेड़ा, मुसाबनी, चांडिल, चाईबासा, जगन्नाथपुर, सरायकेला और घाटशिला संकुल के लगभग 50 विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए.
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव शिशिर कुमार चटर्जी, सरायकेला संकुल संयोजक रामनाथ आचार्य और जमशेदपुर विभाग के प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा करना एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चों को तैयार करना था. मौके पर सभी आचार्यों को बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारने और पढ़ाई के साथ उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा के लिए भी तैयार करने के लिए कहा गया. बैठक में मंच का संचालन पार्थ सारथी आचार्य ने किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार व उप प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही.
झारखंड पश्चिम बंगाल और उड़ीसा कुडमी समाज 14 को महाजूटन
चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चांडिल: आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय महासचिव अधिवक्ता सुनील कुमार गुलिआर ने कहा कि 14 मई को झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के केंद्रीय, जिला व प्रखंड कमेटी के सदस्यों का एक दिवसीय चिंतन एवं रणनीतिक महाजुटान (सम्मेलन) का आयोजन जमशेदपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर आदित्यपुर में किया गया है.
इस चिंतन शिविर में तीनों राज्यों में पिछले दिनों किए गए रेल रोको, डहर छेंका, हलुद झड़ झंडा गाड़ा, पांचीर लेखा आदि आंदोलनों की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही शिविर में आगे की रणनीति के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा. उक्त बातें उन्होंने श्रीनाथ विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चांडिल स्थित कदमडीड में हुई बैठक में कही.
पंचम झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति निरल पूर्ति- स.वि.स के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित परिसदन के सभागार में पंचम झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति निरल पूर्ति- स.वि.स के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक उपरांत सभापति द्वारा बताया गया कि झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विगत दिनों बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला में समीक्षा बैठक करते हुए आज पश्चिमी सिंहभूम जिला पहुंची है।
उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान प्राक्कलन से संबंधित फाइलों का जायजा लेते हुए अद्यतन प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है, उक्त प्रतिवेदन का समीक्षा समिति के द्वारा विधानसभा कार्यालय में की जाएगी।
उक्त समीक्षा बैठक के दौरान समिति सदस्य अमर कुमार बाउरी, समीर कुमार महान्ती, दशरथ गागराई एवं पोटका विधायक संजीव सरदार, अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज़ अनवर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल सहित जिला के अन्य विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।
उपायुक्त के अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
सरायकेला-खरसावां
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनरेगा, आवास योजना अंतर्गत लंबित कार्यों में प्रगति लाए- उपायुक्त
सभी अंचलाधिकारी सकसेशन-मुटेशन, जाती प्रमाण पत्र सम्बन्धित लंबित मामलो का यथा शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें- उपायुक्त
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पूर्व की योजनाओ के संचालन हेतु खोले गए विभिन्न बैंक खाता जो आज अव्यवस्थित है को नियमानुसार यथाशीघ्र बंद करते हुए सूचित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा एक योजना के लिए एक ही खाता रहे यह सुनिश्चित करे। इसके तत्पश्चात उपायुक्त ने मनरेगा, आवास योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, सक्सेशन-म्यूटेशन, जाति प्रमाण पत्र निर्गत समेत विभिन्न योजनाओं का क्रमवार समीक्षा कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मनरेगा अंतर्गत रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन एवं पीडी जनरेशन में सुधार लाने तथा प्रत्येक पंचायत अधिक से अधिक योजनाओं का संचालन कर लेबर इंगेजमेंट (मानव सृजन) में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को डीएमएफटी में चयनित योजनाओं के कार्य प्रारंभ करने से पुर ग्राम सभा आयोजित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निदेश दिए।
वहीं समीक्षा क्रम में उपायुक्त नें सभी अंचलाधिकारी को जाति प्रमाण पत्र निर्गत संबंधित 30 दिन के अंदर प्राप्त आवेदनो में लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सक्सेशन-म्यूटेशन से संबंधित लंबित मामलों का यथा शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अंतर्गत ऐसे आवेदन जो बैंक खाता संबंधित समस्या के कारण लंबित हैं के निष्पादन हेतु संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर त्रुटि दूर करते हुए संबंधित लाभुक को योजनाओं अंतर्गत लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।
इंटेक्स समेत तमाम यूनियन के लोग एक साथ मनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस.
जमशेदपुर/गोलमुरी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी टीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में इंटर की यूनियनों के अलावा तमाम यूनियनों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राकेश पांडे द्वारा 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए मीटिंग की गई।इस मीटिंग में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित हुए
आपको बताते चलें कि रैली 1 मई को सरायकेला जिले के आदित्यपुर इमली चौक फुटबॉल मैदान में 9:00 बजे से आरंभ होकर दोपहर 1:00 बजे समाप्त होगी इस रैली में हजारों की संख्या में मजदूर शामिल होकर इस रैली का नेतृत्व करेंगे यह रैली एक सभा का रूप ले लेगी और इसके बाद समाप्ति होगी इसके बाद खाने पीने की व्यवस्था है इस रैली में जमशेदपुर के सभी मजदूर कांग्रेस के सभी नेताओं से आग्रह है कि इस रैली में भाग ले मजदूरों के हक के लिए लड़ाई लड़ने का साथ दें.
आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे झामुमो कार्यकर्ता,70000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
सरायकेला/आदित्यपुर
राज्य में नगर निकाय चुनाव जल्द : चंपई सोरेन
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी आगामी चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुट गई है एचबी. शुक्रवार को केंद्रीय कमिटि के निर्देशानुसार शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में जिला समिति की बैठक आयोजित की गई.
बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने बताया कि सरायकेला जिले से 70 हज़ार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य जिला कमेटी को दिया गया है. इन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंड से 5 हज़ार नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा. इसके अलावा आदित्यपुर नगर कमेटी से 10 हज़ार कापाली नगर परिषद क्षेत्र से 10 हज़ार और सरायकेला नगर पंचायत से 5 हज़ार सदस्यों को जोड़े जाने का लक्ष्य निर्धारित है. मंत्री ने बताया कि एक सप्ताह में सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत हो जाएगी. जल्द ही जिला कमेटी द्वारा सदस्यता अभियान के प्रभारी सदस्यों की भी विधिवत घोषणा जिलाध्यक्ष द्वारा की जाएगी. मंत्री ने बताया कि सरकार के योजनाओं से जोड़ते हुए पार्टी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का काम कर रही है इसी कड़ी में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.
शुक्रवार 28 अप्रैल से राज्य के सभी 34 नगर निकाय समेत अन्य नगर निकायों के कार्यकाल समाप्त होने के सवाल पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि सभी 34 निकाय समेत पूर्व से लंबित नगर निकायों में चुनाव की घोषणा जल्द की जाएगी. सरकार द्वारा निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है .उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रशासक के माध्यम से निकायों में कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने की. मौके पर केंद्रीय सदस्य वीरेंद्र प्रधान, पितोवास प्रधान, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सीके गोराई, पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान, मंत्री के निजी सहायक चंचल गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, आप्त सचिव गुरु प्रसाद महतो, गोपाल महतो, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका मंडल, अमृत महतो, दीपक मंडल,महेश्वर महतो, भुंडा बेसरा, निरंजन महतो समेत बड़ी संख्या में प्रखंड और नगर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।