सरायकेला/ईचागढ़
ईचागढ़ थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा चुनचुड़ीया में शुक्रवार की देर रात को विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र नाथ लोहरा ने शनिवार को ईचागढ़ थाना में आवेदन देकर कारवाई करने का मांग किया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुबह 8.50 बजे जब वे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि गेट एवं कीचन सेट का ताला टुटा हुआ है। अंदर जाने से देखा कि मध्यान्ह भोजन का तीन बोरा चावल,एक गैस सिलेंडर, मध्यान्ह भोजन बनाने वाले तीन बड़ा डेग चोरी कर लिया गया है एवं विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, एक टेबल एवं दो बाल्टी को चोरी कर लिया गया है।


उन्होंने ईचागढ़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर कारवाई करने की मांग किया है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जानकारी लिया। थाना प्रभारी वरूण यादव ने बताया कि चोरी का घटना को लेकर जांच किया जा रहा है एवं अज्ञात चोर के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

