सामाजिक महिला कार्यकर्ता ने दिव्यांग,वृद्ध एवं विधवा के बीच 30 कंबल का किया वितरण
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता कारमी माझी एवं सोमा महतो द्वारा शनिवार को 30 कंबल का वितरण डूंगरीडीह,नीमडीह एवं लटिया गांव में किया गया। जिसमें विशेष कर 10 दिव्यांगों को उत्तम क्वालिटी का कंबल उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही अन्य कंबल वृद्ध एवं विधवा महिलाओं के बीच बांटा गया।
इस बारे में कारमी मांझी ने बताया कि कई ग्रामीण महिलाओं ने उनसे आग्रह किया था कि कई क्षेत्रों में विभिन्न नेताओं एवं सरकारी स्तर पर कंबल का वितरण होने के बावजूद इन लोगों को कंबल उपलब्ध नहीं हुआ है। सर्दी अधिक है इसको देखते हुए निजी स्तर पर कंबल खरीद कर इन गरीबों के बीच बांटा गया है। आगे भी जरूरत पड़ी तो यथासंभव मदद की जाएगी।
केंदाडीह लैम्प्स में खुला धान अधिप्राप्ति केंद्र,पंचायत प्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मुसाबनी प्रखंड के केंदाडीह लैंप्स में शनिवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, तेरेंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन,ग्राम प्रधान प्रफ्फुल सोरेन,शिव राज सोरेन,लैम्पस सचिव जयंती हुई आदि द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के मौके पर लैम्प्स में पंजीकृत 10 किसानों द्वारा पहले जिन अपने खेत में उपजाए गए धान की बिक्री किया। लेंस सचिव जयंती हुई ने इस मौके पर किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए एवं बोनस 117 रुपए कुल ₹2300 की दर से प्रति क्विंटल धान की खरीदारी की जाएगी। 15 दिनों के अंदर किसान के खाते में धान के मूल्य का आधी रकम भेजने का प्रावधान किया गया है ।ताकि अधिक से अधिक किसान अपने खेत में उपजाए धान का बिक्री लैम्पस के माध्यम से कर सकेंगे।कहा धान की खरीददारी जोर शोर से की जा रही है। किसान बिचौलियों के माध्यम से धान की बिक्री नहीं करें। किसान स्वयं आकर लैम्पस में अपना धान की बिक्री करें और अधिक लाभ कमायें।लैम्पस अध्यक्ष विजय कुमार सिंह व सचिव जयंती हुई धान अधिप्राप्ति केंद्र पर स्वयं मुस्तेदी से धान की खरीदारी में जुटे रहे।
मौके पर ग्राम प्रधान प्रफुल्ल सोरेन, शिवराज सोरेन, पंचानंद दास, सुशांत दास ,घासीराम सोरेन, जगन सोरेन, वीर बालक हांसदा, भादो टुडू, जयंत दास सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
सरायकेला प्रखंड के पांड्रा और पठानमारा पंचायत भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला प्रखंड के पांड्रा और पठानमारा पंचायत भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली शामिल होकर केन्द्र के मोदी सरकार की लोक कल्याणकरी योजनाओ के बारे में जानकारी दिया और कुछ को लाभ भी दिलाए।
आपको बताते चलें कि केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में दिनांक 15 नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक पंचायत स्तर पर विकासात्मक योजनाओं से संबंधित जागरूकता बढ़ाने और लोगों को ऑन दा स्पोर्ट लाभ दिलाने हेतु भ्रमणशील वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार एव अन्य कार्यक्रम के लिए आदेश दिया गया है।
इसी के तहत सरायकेला प्रखंड के पांड्रा और पठानमारा पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने केंद्र के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी और लाभ दिलाए।
वहीं कार्यक्रम में गणेश महाली ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि महिलाओं को 33 फिसदी आरक्षण,पीएम आवास,उज्ज्वला योजना,स्वास्थ्य बीमा,करीब कल्याण अन्न (राशन) ,शौचालय निर्माण करके मोदी सरकार ने लाभ और सम्मान देने का काम किया है।
इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकुंद दास,महामंत्री राजू महाली,मुखिया गीता केराई,मुखिया खुशबू होनहागा,संजय होनहागा,शंकर सोय,धर्मेद्र महतो,करमु महतो,विजय महतो,आकाश गोडसरा,शिवनाथ शंक,कृष्ण गोडसरा सहित प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
झारखण्ड शिक्षा परियोजना सरायकेला-खरसावॉं ने की समीक्षा-सह-कार्यशाला
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चैटबोट (Swiftchat ) के माध्यम से शिक्षक व बच्चों को सीखने-सिखाने में होगी सहूलियत
एन0आर0+2 CM School of Excellence विद्यालय सरायकेला में सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखण्ड साधनसेवी, संकुल साधनसेवी की कार्यशाला दिनांक 05.01.2024 को आयोजित की गयी। इसका शुभारंभ श्री प्रकाश कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखण्ड शिक्षा परियोजना, सरायकेला-खरसावॉं, श्री सुभाष हेम्ब्रम, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एवं राज्य प्रबंधक श्री रवि प्रकाश गुप्ता, ConveGenius द्वारा किया गया ।
इस कार्यशाला में सभी प्रतिभागी को स्विफ्ट चैट ऐप आधारित डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस, शिक्षक सहायक और जिज्ञासा चैट बोट सभी विद्यालय में लागू करने पर चर्चा की गई । शैक्षणिक परामर्शी संस्था कॉन्वीजिनयस के प्रतिनिधि रवि प्रकाश गुप्ता द्वारा बताया गया कि शिक्षक और बच्चों को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया आसान करने के लिए ”शिक्षक सहायक“ शिक्षकों के लिए और ”डीजी साथ वीकली प्रेक्टिस“ बच्चों के लिए लॉंच किया गया है । उनके द्वारा बताया गया कि डिजिटल युग में इस चैट बोट के माध्यम से शिक्षक अपने क्लासरूम जाने से पूर्व ”शिक्षक सहायक“ चैट बोट के उपयोग से लेसन प्लान, वर्कशीट और वीडियो के माध्यम से अपने क्लास रूम में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आसान कर पायेंगे । साथ ही बच्चे प्रत्येक सप्ताह शनिवार से अगले शुक्रवार तक साप्ताहिक अभ्यास के माध्यम से अपने सीखने का (लर्निंग) स्तर समझ पायेंगे । कार्यशाला के दौरान पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को स्विफ्ट चैट ऐप आधारित डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस, शिक्षक सहायक और जिज्ञासा चैट बोट के बारे में बताया गया । सर्वप्रथम उन्होंने डेटा, पहचाने गए चुनौतियों और प्रतिभागीकरण को गति देने के कदमों को साझा किया तथा निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए।
DigiSath : प्रत्येक शिक्षक सभी छात्रों को प्रेरित करें एवं कम से कम 5 छात्रों का हैंडहोल्डिंग सहायता करें.
DigiSath : प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 50 छात्रों को प्रत्येक सप्ताह डिजीसाथ साप्ताहिक अभ्यास में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित एवं सहयोग करें.
Jigyasha : प्रत्येक शिक्षक कम से कम 1 माता-पिता से संपर्क साधें और उन्हें श्रपहलेंं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करें।
मासिक क्लस्टर स्तर के प्रशिक्षण सत्रों को सुनिश्चित करें, जिसमें चैटबॉट्स के प्रैक्टिकल उपयोग पर बल दिया जाए।
मासिक गुरुगोष्ठी के चर्चाओं को सुनिश्चित करें, जो चैटबॉट्स के प्रभावी उपयोग पर केंद्रित हो।
ब्लॉक और जिले की मासिक समीक्षा में चैटबॉट का उपयोग के लिए एक एजेंडा शामिल करें।
साल 2022-23 के लिए शैक्षिक छात्रों के साथ जुड़े रहने के लिए WhatsApp ग्रुप को नियमित रूप से अपडेट करें। आनेवाले समय में शिक्षकों के साथ भी साप्ताहिक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। बैठक को समापन करते हुए कॉन्वीजिनयस के प्रतिनिधि रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आज के समय में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली चीज है चैट और चैटबोट का उपयोग करने के लिए अपने एंड्राइड मोबाइल के प्लेस्टोर से एक बार SwiftChat App को डाउनलोड करना है, मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन के बाद दिए गये चैट बोट क्यूआर कोड या फिर लिंक के माध्यम से डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस, शिक्षक सहायक और जिज्ञासा चैट बोट का उपयोग कर सकते है। डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस प्रत्येक शनिवार को लाइव कर दिया जाता है जो कि अगले शुक्रवार तक लाइव रहता है. बच्चे विद्यालय का यू डाइस कोड डालकर अपने स्कूल को वेरीफाई करते हुए अपना नाम डालते हुए प्रत्येक सप्ताह तीन विषय का प्रैक्टिस सबमिट कर सकते हैं. साथ ही साथ वह ये भी पता कर सकते हैं कि उनके कितने मार्क्स आ रहे हैं, जिस विषय में उनके परफॉर्मेंस अच्छे नहीं रहेंगे, उनके लिए उसी समय इस चैटबोट पर वीडियो भी प्राप्त होती है ताकि बच्चे वीडियो देखकर अपने स्तर को आगे बढ़ा सके. इस प्रकार प्रश्नोत्तर के उपरांत कार्यक्रम को धन्यावाद ज्ञापन के साथ समाप्ति की घोषणा अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा की गयी ।
समाहरणालय परिसर से श्रम जागरूकता रथ को उपायुक्त नें किया रवाना।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
समाहरणालय परिसर से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने आज श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के अंतर्गत कौशल विकास विभाग द्वारा संकल्प योजना के अंतर्गत जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके परिश्रम अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री अनिल टुडू एवं अन्य उपस्थित रहें।
उपायुक्त द्वारा बताया गया की इस जागरूकता रथ के माध्यम से सरायकेला खरसावां जिले के सभी प्रखंड स्तर पर युवक-युवती को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही श्रम नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
अंडा गांव में हाथी गिरा कुआं में बचाव कार्य में लगे कर्मी , हाथी को खाना पीना के साथ चिकित्सा सुविधा दिया जा रहा है।
सरायकेला/चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चांडिल वन क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हेवेन पंचायत अधीन अंडा गांव के रंगाडीह वनचर के सिंचाई कुआं में हाथी गिरा।वन विभाग कर्मी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और हाथी को निकलने की प्रक्रिया शुरू हुआ।यह घटना बीते रात लगभग 11:00 बजे हुई थी। कुछ लोग का कहना है कि हाथी पहाड़ से उतर रहे थे उसी छोटी सिंह सरदार मुंडा के बारी में स्थित सिंचाई कुप गिर गया।वन विभाग सुबह से शाम हो गई लेकिन हाथी निकालने में सफल नहीं हुए हाथी का भोजन पानी कुआं में ही दी जा रही है। उक्त बात की जानकारी वन क्षेत्र पदाधिकारी मिर्धा ने दी। घटना अंडा गांव के रोहिन सिंह मुंडा के घर के सिंचाई कुआ के पास घटी। कुआं में 20 फीट नीचे , छः फिट का हाथी भागने के दौरान गिर पड़ा। इस घटना में हाथी गंभीर रूप में घायल हो गया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा चिकित्सा सुविधा प्रदान कराई जा रही है। हेवेन पंचायत समिति के सदस्य लक्ष्मी महतो,वन कर्मी ,पशु चिकित्सक कर्मी पहुंचे हुए हैं।
एक तरफ ठंड और दूसरी ओर घायल हाथी का चिंघाड़ने से ग्रामीण दहशत में आ गए।
हाथी के झुंड में 15 से 20 हाथी बताया जा रहे हैं । जिसे जयराम महतो चौका पालना टीम द्वारा गजराज की झुंड को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के मुनीबाबा जंगल की ओर खदेड़ रहा था ।उसी दौरान झुंड में से एक हाथी सूखे कुआं में गिर गया।आज सुबह चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा जेसीवी मशीन के माध्यम से हाथी को निकलने की प्रयास किया जा रहा है ।सैकड़ो ग्रामीण हाथी को देखने पहुंच गए हैं।
शिवा नर्सिंग होम पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली ने ठाकुरदास महतो जी का कुशल क्षेम जाना।
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुरदास महतो जी का सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था उनका और रमेश मोदी जी के दमाद का हाल चाल जानने शिवा नर्सिंग होम पहुंचे। भाजपा नेता गणेश महाली ईश्वर से दोनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
सरायकेला पूर्व प्रत्याशी सह झारखंड प्रदेश के अनुसूचित जनजाति की प्रदेश कोषाध्यक्ष बड़े भाई आदरणीय गणेश महाली ने वरिष्ठ कार्यकर्ता नवागांव पंचायत काला पत्थर के ठाकुर दास जी की सड़क दुर्घटना के कारण शिवा नर्सिंग होम में अच्छी इलाज हो इस पर ध्यान देने की बात कही साथ में सुभाष चन्द्र मोदी का शरीर इलाज पर उनके परिवार के साथ 24 घंटा खड़ा रहने कि भी बात कही।
भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि वे ठाकुर दास जी एवं उनके परिवार के साथ हर कदम पर साथ खड़े हैं और वे हर संभव मदद करेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सेवानिवृत्त दो शिक्षकों को किया गया सम्मानित।
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
बुधवार को गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत हुए दो शिक्षक को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उर्दू मध्य विद्यालय माहुलबेड़ा के सेवानिवृत्ति विज्ञान शिक्षक मोहम्मद सुलेमान एवं टेटा बढ़िया मध्य विद्यालय के सेवानिवृत विज्ञान शिक्षण इन्द्रानंद सिंह उपस्थित थे। इन दोनों सेवानिवृत शिक्षकों को विद्यालय परिवार द्वारा फूल माला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा, सचिव कुंदन कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक शिवपूजन सिंह चौहान ,उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार आदि के द्वारा उन्हें बुके देकर एवं सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मोहम्मद सुलेमान ने बच्चों को नसीहत दी की बच्चे मन लगाकर पढ़े। उनका काम सिर्फ पढ़ाई करना है। इसलिए इस काम के प्रति वे समर्पण का भाव रखें। उन्होंने बच्चों से वादा किया कि उन्हें पढ़ाई के क्षेत्र में जब भी किसी चीज की जरूरत हो वे उन्हें सूचित करें उनके हर समस्या का समाधान किया जाएगा। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने बच्चों को मुक्त शिक्षा देने की घोषणा की शिक्षक इंदिरानंद सिंह ने भी अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा किया एवं उनके पठन-पाठन में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव कुंदन कुमार सिंह ने सेवानिवृत हुए दोनों शिक्षकों के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ये दोनों शिक्षक समाज के रीढ़ है ।ये शिक्षा के क्षेत्र में बहुत विशिष्ट योगदान देते आए हैं। तभी तो मोहम्मद सुलेमान को मुसाबनी प्रखंड का आदर्श शिक्षक सम्मान से विधायक सरयू राय द्वारा सम्मानित किया गया था। इस मौके पर काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थे।
कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
पुर्वी सिंहभूम
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महामंत्री सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर का भव्य स्वागत कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।जमशेदपुर से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का स्वागत जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा शाॅल प्रदान कर अभिनंदन किया।प्रदेश पदाधिकारी, माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ,आलमगीर आलम, रामेश्वर उराॅव, बादल पत्रलेख सहित विधायकगणों ने भी स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने वालों में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शफीअहमद खान, कोषाध्यक्ष सलीम खान, जितेन्द्र सिंह, अजय मंडल, दिबेश राज चेयरमैन ओबीसी विभाग, कुमार गौरव, निखिल तिवारी, सचिन कुमार सिंह, रानी राव, रंजीत झा, सन्नी सिंह शामिल हुए।प्रदेश पदाधिकारी में बिजय खाॅ, खगेनचन्द्र महतो, प्रिंस सिंह,के के शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय,
कोल्हान मजदूर यूनियन के कार्यालय का पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के हाथों हुआ उद्धाटन
सरायकेला/आदित्यपुर
मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – पुर्व विधायक अरविंद सिंह
कोल्हान मजदूर यूनियन लेबर, मैनेजमेंट और सरकार के बीच सामंजस्य का काम करेगा. मजदूरों को एक मंच पर लाकर पूरी एकजुटता से उनके हक-अधिकार की लड़ाई लड़ने को लेकर इस यूनियन का गठन किया गया है. जहां भी मजदूरों के अधिकारों के हनन और उनके शोषण का मामला आएगा, यूनियन उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. ताकि मजदूरों को उनका वाजिब अधिकार मिल सके. यह बातें कोल्हान मजदूर यूनियन के संयोजक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कही. वे आदित्यपुर मेन रोड स्थित होलीडे इन प्लाजा में कोल्हान मजदूर यूनियन के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. उनके हाथों यहां यूनियन के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्थायी मजदूरों की तरह अस्थाई मजदूरों को सारी बुनियादी सुविधाएं मिले, इतनी बड़ी आदित्यपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में ना तो ट्रांसपोर्ट नगर और ना ही मजदूरों के आवास के लिए किसी तरह की व्यवस्था की गई है. इन सारे मुद्दों को लेकर यूनियन एक रणनीति के तहत मजदूरों के हित में आंदोलन तेज करेगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि हिट एंड रन कानून व्यवहारिक नहीं है. गरीब तबके के आदिवासी और पिछड़े समाज के लोग काफी मशक्कत कर ड्राइवर बनते हैं. उन्हें लाइसेंस बनाने के लिए करीब 40 हजार रूपये तक खर्च करने पड़ते हैं. फिर इस तरह का कानून बनने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करने पड़ेगा. यूनियन इस मामले में चालकों को अपना नैतिक समर्थन देता है. वहीं, पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि डीलरों ने भी अपने मानदेय की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल कर दिया है. सरकार को उनकी मांगों की ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके.
क्षेत्र में पड़ रही करके की ठंड से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निजात दिलाने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्था एवं सोशल पुलिसिंग के तहत कंबल का वितरण किया जा रहा है इसी कड़ी में नव वर्ष के मौके पर सोमवार को मुसाबनी रिक्रिएशन क्लब मैदान में भारतीय मजदूर संघ के सहायक मंत्री वीर बहादुर सिंह के सौजन्य से दर्जनों गरीब महिलाओं के बीच कम्बल का वितरण मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार के हाथों किया गया।मौके पे आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष फागु सोरेन उपस्थित थे।
खरसावां में आयोजित कृषि मेला में हजारों की संख्या में जुटे लोग।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
झारखंड के 24 जिलों से आए किसानों ने लगाया इंस्टॉल
माननीय राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन ने गोंदपुर मैदान, खरसावां में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किसान मेला (कृषि उत्पाद एवं प्रशिक्षण शिविर) को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड प्रदेश का सृजन वर्ष 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रयास से हुआ था।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था। जय किसान का नारा आज इस किसान मेला में फलीभूत होते हुए दिख रहा है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसानों के हित में कई नए योजनाएं शुरू की हैं। किसान सम्मान निधि के माध्यम से उन्हें 6000 रुपये की सम्मान राशि प्राप्त हो रही है। पूर्व में फसल बीमा योजना के तहत जब पूरा इलाका बाढ़ या सुखाड़ से प्रभावित होता था तब कृषकों को बीमा का लाभ मिला करता था लेकिन अब एक अकेला किसान का खेत बाढ़ या सुखाड़ से प्रभावित होता है तो उन्हें भी बीमा का लाभ मिलता है। किसान मेला के आयोजन से लोगों को आपस में संवाद करने आधुनिक तकनीकी एवं आधुनिक उपकरणों से कृषि कार्य करने इत्यादि की जानकारी होती है। माननीय प्रधानमंत्री जी किसानों, आदिवासियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ड्रोन के माध्यम से खाद एवं कीटनाशकों के छिड़काव की व्यापक योजनाएं बनाई गयी है और इससे लोगों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। इससे कृषकों का श्रम कम लगेगा एवं लागत भी कम होगी।
माननीय राज्यपाल महोदय ने झारखण्ड के सभी रेलवे विद्युतीकरण के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी ने झारखण्ड को सबसे अधिक एकलव्य विद्यालय का सौगात दी है। अर्जुन मुंडा जी भारत के प्रथम जनजातीय कृषि मंत्री है और उनके नेतृत्व में निश्चित ही कृषि के क्षेत्र में क्रांति होगी। विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में वहाँ की जलवायु एवं पर्यावरण के कृषि क्षेत्र में अनुकूल विकास होगा। उन्होंने किसान मेला में आधुनिक तकनीक से किए मशरूम उत्पादन एवं मोटे अनाज (मिलेट्स) के विभिन्न उत्पादों को देखकर कहा कि इससे इस क्षेत्र में काफी विकास होने की संभावना है। राज्यपाल महोदय ने सभी से आह्वान किया कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में ‘किसान उत्पादक संगठन’ गठित कर सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ ले। राज्यपाल महोदय ने विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों को कृषि कार्य से संबन्धित किट तथा विभिन्न सखी मंडलों को आधुनिक कृषि मशीनें भी वितरित की। कार्यक्रम के पूर्व राज्यपाल महोदय ने शहीद स्थल जाकर शहीदों के प्रति श्रद्धा- सुमन अर्पित की।
वहीं कार्यक्रम में विद्युत वरण महतो, सांसद संजय सेठ, भाजपा नेता गणेश मोहाली के साथ-साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए