RSB TRANSMISSION ने प्लांट 1, गम्हरिया में मतदाता जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया

RSB TRANSMISSION ने प्लांट 1, गम्हरिया में मतदाता जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया

सरायकेला/गम्हरिया

15 जुलाई 2023 को आरएसबी ट्रांसमिशन प्लांट 1 ने गम्हरिया में एक अभूतपूर्व मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। चुनाव आयोग से संबद्ध जिला अधिकारियों द्वारा आयोजित इस पहल ने नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने और 100% मतदान के लक्ष्य को हासिल करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित किया। इस कार्यक्रम में विभाग प्रमुखों, पर्यवेक्षकों और अन्य प्रमुख कर्मियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जो सत्र के दौरान प्राप्त ज्ञान को अपनी-अपनी टीमों के बीच प्रसारित करेंगे।

सूचनात्मक सत्र का संचालन सरायकेला के एसडीओ (अनुमंडल अधिकारी) राम कृष्ण प्रसाद, गम्हरिया के बीडीओ (प्रखंड विकास अधिकारी) मृत्युंजय कुमार और मजिस्ट्रेट सुधा गुप्ता सहित सम्मानित व्यक्तियों द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों में गणमान्य व्यक्तियों में आरएसबी समूह के वाईस चेयरमैन एस के बेहरा, ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट की हेड जया सिंह और संगठन के अन्य सम्मानित सदस्य शामिल थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, एसडीओ सरायकेला ने मतदाता जागरूकता के प्रति उनके उत्साही दृष्टिकोण के लिए आरएसबी समूह के प्रबंधन और टीम के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया और इस तरह की प्रभावशाली पहल के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आरएसबी ट्रांसमिशन की सराहना की।

आरएसबी समूह के वाईस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक श्री एस के बेहरा ने कहा कि उद्योग के लिए कंपनी का दृष्टिकोण व्यावसायिक सफलता से परे है। उन्होंने समाज की सेवा करने और एक मजबूत समुदाय के निर्माण के लिए संगठन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला, जिसके लिए चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है। यह मतदाता जागरूकता शिविर आरएसबी ट्रांसमिशन की सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के समर्पण का उदाहरण है।

सत्र के दौरान, प्रतिभागियों को मोबाइल ऐप और अन्य तकनीकी प्रगति सहित चुनाव आयोग द्वारा कार्यान्वित विभिन्न डिजिटल पहलों के बारे में बताया गया। उपस्थित लोगों ने मतदान के महत्व, चुनावी प्रक्रिया और उन तरीकों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त की जिनसे प्रौद्योगिकी मतदाता भागीदारी को बढ़ा सकती है।

आरएसबी ट्रांसमिशन जिला अधिकारियों, चुनाव आयोग और इस मतदाता जागरूकता शिविर की सफलता में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रयासों का सम्मान करता है। संगठन एक सूचित और सहभागी नागरिक वर्ग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समुदाय के भीतर सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सरायकेला में परिवार कल्याण दिवस कार्यक्रम आयोजित।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सरायकेला में परिवार कल्याण दिवस कार्यक्रम आयोजित।

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सरायकेला में विश्व परिवार कल्याण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, डीपीएम निर्मल दास, डॉ चंदन कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार के द्वारा परिवार नियोजन की विधियों इसके लाभ इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई। मेघा के परिवार नियोजन से मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को घटाया जा सकता है परिवार नियोजन में पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम 11 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक चलेगा जिसमें सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला वाजीकरण पुरुष नसबंदी किया जाना है।

कार्यक्रम के दौरान विगत वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न डॉक्टर एवं पाराकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आगे आना होगा, उन्होंने कहा की परिवार नियोजन रहने पर हम एक खुशी एवं सुरक्षित व्यक्तित्व की कामना कर सकते हैं। साथ में बच्चों के देखभाल भी अच्छे ढंग से कर सकते हैं।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

फैमिली प्लानिंग बेहतर काम करने वाली 23 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

फैमिली प्लानिंग बेहतर काम करने वाली 23 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: फैमिली प्लानिंग के लिए बेहतर काम करने वाली 23 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया. सभी को मंत्री जोबा मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन, उपायुक्त अनन्या मित्तल और सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के द्वारा मेमोंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में चाईबासा सदर अस्पताल के डॉ. फैलाना मुंडू, मझगांव की एएनएम जसिंता बानरा, मंझारी की आशा गुड़िया, टोंटो की अवाम सामड़, गोइलकेरा की अतिया परवीन, जगन्नाथपुर की आशा तामसोय, चाईबासा सदर सीएचओ रेणू सुमित कोनगाड़ी को सम्मानित किया गया.इन लोगों को भी किया गया सम्मानित.इनके अलावे गोईलकेरा की अनिता होरो, बंदगांव की नीलू कुमारी, मंझारी की अंजु रोशनी बेक, सहिया गोईलकेरा की मनीषा बोदरा, टोंटो की लक्ष्मी हांसदा, कुमारडूंगी की अश्रिता हेम्ब्रम, मंझारी की पदमनी बिरूवा, बीटीटी मंझारी की अनिषा बिरूवा, बंदगांव की देश्वरी महतो, सदर चाईबासा की उषा कुमारी पान, सहिया साथ गोईलकेरा की सुभाषी हांसदा, चक्रधरपुर की सुरू गागराइ, काउंसिलर सदर चाईबासा की मिली आनन्द, सदर अस्पताल की कुसुम सिंकू, मंझारी की सुनीता कुदादा और मनोहरपुर की काजल कुमारी शामिल हैं

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने असहाय परिवार की आर्थिक मदद की।

यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने असहाय परिवार की आर्थिक मदद की।

राजनगर

राजनगर: यदुवंशी गोप समाज युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार गोप के निर्देशानुसार राजनगर प्रखंड के हेंसल गांव में एक निर्धन और असहाय परिवार की मदद के लिए यदुवंशी गोप समाज युवा मंच की पूरी टीम मदद के लिए सामने आई। जिसका नेतृत्व समाज के संरक्षक विष्णुपद गोप ने की।बता दें कि कुछ दिनों पहले हेंसल गांव निवासी कमल लोचन गोप की आकस्मिक मृत्यु अल्पायु में हो गई थी। कमल लोचन अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे को छोड़ गए।वहीं यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने स्व.कमल गोप के परिजनों को सुखा राशन देकर उनकी आर्थिक मदद की।और साथ ही साथ उनकी पत्नी और दोनों छोटे बच्चों को सरकारी लाभ से अच्छान्दीत करने में हर संभव मदद का आस्वाशन दिया।

बता दें कि यदुवंशी गोप समाज युवा मंच गरीब असहाय की मदद करने मे हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है।वहीं इस मौके पर विष्णु पद गोप,रवि कांत गोप,कवींद्र गोप,दिलीप गोप,निखिल गोप,रविन्द्र गोप,करणवीर गोप,सागर गोप,आस्तिक गोप,गगन गोप,शिलिप गोप,श्यामसुंदर गोप,राजकुमार गोप,अमरनाथ गोप,सुबोध गोप आदि मौजूद थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

ओड़िया मध्य विद्यालय में कंप्यूटर एवं सिलाई कढ़ाई प्रारंभ होगी।

ओड़िया मध्य विद्यालय में कंप्यूटर एवं सिलाई कढ़ाई प्रारंभ होगी।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में फिर से होगी कंप्यूटर शिक्षण शुरू तथा वोकेशनल प्रशिक्षण सिलाई कढ़ाई का भी प्रारंभ किया जाएगा.जुस्को के द्वारा ओड़िया मध्य विद्यालय में पूर्व में कंप्यूटर शिक्षण विद्यार्थियों को दिया जा रहा था.जो लगभग 5 साल से बंद है. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय के पूर्व प्राचार्य राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित संध्या प्रधान के प्रयास से प्राणिक हीलिंग क्लब जमशेदपुर द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण का कार्य पुनः प्रारंभ किया जाएगा.

वही टीम के द्वारा ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में एक कंप्यूटर प्रशिक्षक तथा वोकेशनल ट्रेनिंग के तहत सिलाई बुनाई सीखने के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किया जाएगा. विद्यालय में सरकार से प्राप्त किया हुआ पांच कंप्यूटर पूर्व से उपलब्ध है. मगर मेंटेनेंस के अभाव में कंप्यूटर काम नहीं कर रहा है. पर अब कंप्यूटर मेंटेनेंस का बेड़ा नेताजी सुभाष मंच द्वारा एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण संबंधित तकनीकी सहायता प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रमाण पत्र इजी टेक कोचिंग सेंटर द्वारा देने की बात कहीं है।

इस मौके पर प्रनिक हीलिंग के टीम से सरमिना पारीक, नीतू गर्ग ,रवीना कुमार , विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्रीमती संध्या प्रधान, नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष पीके नंदी, सचिव निकेश कुमार ,विद्यालय की प्राचार्य ममता झा, शिक्षिका नंदिता ,पूर्णिमा, प्रमिला, किरण पुष्पा तथा ग्राम शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष उपस्थित थे इस अवसर पर संस्था के द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को 20,000 की राशि तथा विद्यार्थियों को धूप तथा बारिश से बचने हेतु 200 छाता वितरण किया गया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

झारखंड श्रमिक संघ के प्रयास से अस्थाई मजदूरों को गेट पास बनाने के लिए बैठक हुई।

झारखंड श्रमिक संघ के प्रयास से अस्थाई मजदूरों को गेट पास बनाने के लिए बैठक हुई।

घाटशिला

घाटशिला: झारखंड श्रमिक संघ के प्रयास से 10 जुलाई तक अस्थाई मजदूरों का गेट पास बनाने के लिए वेरिफिकेशन का कार्य समाप्त होने के बाद गेट पास जल्द से जल्द बनाने के लिए अस्थाई मजदूरों ने मऊभंडार स्थित कंपनी गेट के पास मंगलवार को बैठक कर आपस में विचार विमर्श किया।

बैठक में अध्यक्ष काजल डॉन ने कहा कि मैनेजमेंट द्वारा कहा गया था कि 13 से 14 जुलाई तक गेटपास दे दिया जाएगा और 15 जुलाई से काम शुरू हो जाएगा.मजदूरों ने विधायक व मैनेजमेंट का किया आभार व्यक्त मैनेजमेंट ने वेरिफिकेशन का कार्य समय अवधि के अंदर कर लिया है उम्मीद है कि 15 जुलाई से कार्य शुरू हो जाएगा. इसके लिए सभी मजदूरों ने विधायक रामदास सोरेन एवं मैनेजमेंट के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. बैठक में झारखंड श्रमिक संग के सचिव फेबियन तिर्की, कोषाध्यक्ष कमल दास, संगठन सचिव मृत्युंजय यादव, हिमालय बागती, अनिल रेवानी, दिल बहादुर, विकास पांडा सहित काफी संख्या में अस्थाई मजदूर शामिल थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

टाटा -कांड्रा मुख्य मार्ग को नो पार्किंग जॉन के रूप मे चिन्हित किया गया ऑनलाइन कटेंगे फाइन।

टाटा -कांड्रा मुख्य मार्ग को नो पार्किंग जॉन के रूप मे चिन्हित किया गया ऑनलाइन कटेंगे फाइन।

सरायकेला

सरायकेला जिले के टाटा -कांड्रा मुख्य मार्ग को नो पार्किंग जॉन के रूप में पूर्व से चिन्हित किया गया है. यातायात पुलिस द्वारा सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटाने और उन पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है.सड़क किनारे खड़े बड़े और भारी वाहनों पर लाल पर्चा साटकर उनसे ऑनलाइन जुर्माना वसूला जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला यातायात प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया है कि विभाग और वरीय अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आदित्यपुर से लेकर कांड्रा टोल मोड़ तक सड़क किनारे खड़े किए गए वाहनों से जुर्माना वसूला जा रहा है. वाहनों पर पर्चा साटकर कर उन्हें फोन के माध्यम से ऑनलाइन जुर्माना भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि सीमित संसाधन के बीच यातायात पुलिस लगातार बेहतर कार्य करने के प्रयास में जुटी है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फाइन वसूली सिस्टम में तकनीकी खामी कभी-कभार आने पर परेशानी होती है. उन्होंने दावा किया है कि ऑनलाइन सिस्टम को पारदर्शी रखा गया है. इसके अलावा जुर्माने के लिए नगद भुगतान करने पर भी ट्रैफिक पुलिस चालान काटकर फौरन रसीद देती है. आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

सिंहभूम कॉलेज में कुड़माली भाषा का पठन-पाठन शुरू कराने को लेकर प्रदर्शन।

सिंहभूम कॉलेज में कुड़माली भाषा का पठन-पाठन शुरू कराने को लेकर प्रदर्शन।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: आदिवासी कुड़मी समाज सरायकेला-खरसावां जिला इकाई के सदस्य पंचानन महतो केटीआर के नेतृत्व में मंगलवार को सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल में कुड़माली भाषा का पठन-पाठन शुरू कराने को लेकर प्रदर्शन करने के बाद मांग पत्र सौंपा गया।

उक्त मांग के अलावा कुड़माली शिक्षक व पुस्तकों की व्यवस्था कराने की मांग की गई। कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव को उक्त मांगों से संबंधित पत्र प्राचार्य को सौंपा गया. इसके पूर्व चांडिल डाक बंगला से महाविद्यालय तक प्रदर्शन किया गया.राजभवन तक होगा प्रदर्शन मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आकुस के केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत ने कहा कि दो वर्ष पूर्व भी महाविद्यालय में कुड़माली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है. लेकिन अब तक कोई पहल नहीं किया गया है जो खेदजनक है. इससे क्षेत्र के कुड़माली भाषा-भाषी छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी और भविष्य अंधकारमय दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर पक्षपात और भेदभाव से ऊपर उठकर जल्द उचित कदम नहीं उठाया जाता है तो महाविद्यालय से विश्वविद्यालय और राजभवन तक जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो उपस्थित थीं. प्रदर्शन को जिप उपाध्यक्ष के अलावा आकुस के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष मनोज महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव प्रकाश महतो, केएस कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश महतो, समाजसेवी वशिष्ठ महतो आदि ने भी संबोधित किया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

जेएलएन कॉलेज में क्षेत्रीय व जनजाति भाषा में नहीं हो रहा नामांकन, विद्यार्थियों में आक्रोश।

जेएलएन कॉलेज में क्षेत्रीय व जनजाति भाषा में नहीं हो रहा नामांकन, विद्यार्थियों में आक्रोश।

चाईबासा

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अधिकतर कॉलेजों में क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं पर सरकार व प्रशासन गंभीर नहीं है. इसे लेकर विद्यार्थियों में आक्रोश है. जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर में जनजातीय क्षेत्रीय भाषा में नामांकन अभी तक आरंभ नहीं हुआ है. जबकि स्नातक का नामांकन 12 जुलाई तक अंतिम तिथि निर्धारित है. मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर में जेएलएन कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रीय भाषा पर विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर सरकार तक गंभीर नहीं है.कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र नेता सनातन पिंगुवा व मंजीत कोड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने कुलसचिव डॉ. जयंत शेखर को मांग पत्र सौंपा. विद्यार्थियों ने कहा कि जेएलएन कॉलेज के प्रभारी डॉ. श्रीनिवास मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं. विद्यार्थियों की बातों को नजरअंदाज करते हुए अपने हिसाब से निर्णय ले रहे हैं. क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा में नामांकन नहीं लिया जा रहा. जबकि जेएलएन कॉलेज में 200 से अधिक हो विषय में विद्यार्थी अध्ययन करते हैं. वहीं कुड़माली भाषा में भी लगभग डेढ़ सौ की संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं. इसके बावजूद इसे कॉलेज प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब इस पर कार्रवाई करते हुए नामांकन प्रक्रिया को शुरू करे. अस्थाई शिक्षकों की बहाली करें

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

13-07- 2023 84 मौजा 116 गांव के विस्थापित फर्जी मुकदमा को निरस्त न करने की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन होगा।

13-07- 2023 84 मौजा 116 गांव के विस्थापित फर्जी मुकदमा को निरस्त न करने की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन होगा।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल विस्थापित अधिकार मंच के द्वारा प्रेस विज्ञापन जारी किया गया जिसमें मंच के तरफ से विस्थापितों ने संयुक्त रूप से कहा 26-6-2023 एवं 5-07-2023 को चांडिल डैम द्वारा प्रभावित 84 मौजा के 116 गांव के ऊपर फर्जी मुकदमा किया गया, जबकि विस्थापितों द्वारा पहले से किए गए मुकदमा पर कोई पहल ना करके अधिकार मांगने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया इसलिए मंच ने समीक्षा बैठक करके प्रेस विज्ञापन करते हुए निम्नलिखित निर्णय लिया

1. 13-07- 2023 बृहस्पतिवार को 84 मौजा 116 गांव के विस्थापित फर्जी मुकदमा को निरस्त न करने की स्थिति में जेल भरो आंदोलन के द्वारा गिरफ्तारी देंगे 2-6-2023 एवं 5-07-2023 को कई विस्थापित उपस्थित नहीं थे वह भी इस आंदोलन के समर्थन में गिरफ्तारी देंगे।

1. मंच ने सर्वसम्मति से घोषणा किया कि 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में कोई भी सदस्य भाग नहीं लेंगे एवं विस्थापित 84 मौजा के 116 गांव में वोट का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।

3. मंच ने यह भी फैसला लिया कि ग्राम सभा के नेतृत्व में जनता कर्फ्यू का प्रस्ताव पारित करते हुए धरातल में लाया जाएगा जिसमें राजनेता, सरकारी अधिकारी एवं प्रशासन का गांव में प्रवेश निषेध रहेगा, जब तक 116 गांव का जमीन मुआवजा, नियोजन पुनर्वास, पट्टा आदि का संपूर्ण समाधान नहीं होता है तब तक इन अधिकारियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारी का प्रवेश निषेध रहेगा।

4. मंच ने यह भी कहा 2023 तक चांडिल डैम से प्रभावित 84 मौजा 116 गांव के विस्थापितों को निर्गत किया गया विकास पुस्तिका दिया गया नौकरी पुनर्वास पैकेज एवं पुनर्वास स्थल आवंटन का सीबीआई जांच ना हो तब तक जनता कर्फ्यू लगा रहेगा।

प्रेस विज्ञापन में मुख्य रूप से उपस्थित राकेश रंजन महतो, अनूप महतो, श्रीकांतो महतो, अनूप कुमार महतो, अजय महतो, मोतीलाल मुर्मू, सुमित महतो, त्रिलोचन महतो, विवेक सिंह बाबू, सुनील महतो आदि विस्थापित मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

कांड्रा थाने का पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण।

कांड्रा थाने का पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण।

कांड्रा

कांड्रा: पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने सोमवार को कांड्रा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के सभी पंजियों का गहनता से अध्ययन करते हुए थाना प्रभारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने लूट पंजी, गुंडा पंजी सहित तमाम पंजी को विशेष रुप से दुरुस्त करने एवं जेल से छूटे हुए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया।

साथ ही लंबे समय से लंबित कांडों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में कुछ त्रुटियां पाई गई जिसे एसपी ने जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया।उन्होंने बारी- बारी से सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से उनकी भूमिका की जानकारी ली एवं जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान इंस्पेक्टर सह कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

मतदाता सूची को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ की बैठक हुई।

मतदाता सूची को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ की बैठक हुई।

चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2024 के तहत सोमवार को चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ की बैठक हुई. बैठक के दौरान मुख्य रूप से मौजूद चक्रधरपुर के अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ को कई दिशा निर्देश दिए. अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो ने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के कार्यक्रम के तहत जो नागरिक वर्ष 2024 में पश्चात्वर्ती अर्हता तारीख अर्थात् 01 जनवरी 2024, 01 अप्रैल 2024, 01 जुलाई 2024 एवं 01 अक्टूबर 2024 में से किसी एक को अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले हैं, वैसे मतदाता को मतदाता सूची में बीएलओ एप, वीएसपी, वीएचएफ के माध्यम से नाम जोड़ने से संबंधित जानकारी दी.सभी बीएलओ को कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
उपस्थित सभी बीएलओ को कार्य में तेजी लाने को कहा।

अंचलाधिकारी ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेजी से किया जा रहा है, इसलिए कार्य करने वाले बीएलओ किसी प्रकार की ढिलाई ना बरतें. इस मौके पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य करने वाले बीएलओ मौजूद थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

Design a site like this with WordPress.com
Get started