चिलगु पुनर्वास में नहीं हो सका जमीन विवाद का निपटारा, बैरंग लौटे एसएमपी के पदअधिकारी।

चिलगु पुनर्वास में नहीं हो सका जमीन विवाद का निपटारा, बैरंग लौटे एसएमपी के पदअधिकारी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: थाना क्षेत्र के चिलगु पुनर्वास कॉलोनी (सुवर्णरखा बहुउद्देश्यीय परियोजना) की जमीन पर गैर विस्थापितों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी ने अवैध कब्जा को मुक्त कराने का आदेश दिया था लेकिन झामुमो नेताओं एवं अन्य लोगों के विरोध के कारण कब्जा मुक्त नहीं हो पाया। बताया जाता है कि चिलगु पुनर्वास के विस्थापितों द्वारा सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना तथा चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित शिकायत किया था।

जिसमें कहा गया था कि ‘कुछ द्वारा अवैध रूप से सुवर्णरखा लोगों बहुउद्देश्यीय परियोजना (चिलगु पुनर्वास) की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।अनुमंडल पदाधिकारी के आदेशानुसार गुरुवार को मजिस्ट्रेट, चांडिल पुलिस व सुवर्णरेखा परियोजना के आमीन चिलगु पुनर्वास पहुंचे थे लेकिन अवैध कब्जा हटाने में असफल रहा। बताया जाता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के चिलगु पंचायत अध्यक्ष काराण हांसदा समेत अन्य लोगों ने अवैध कब्जा हटाने का विरोध किया। विरोध के कारण सुवर्णरेखा परियोजना के आमीन एवं अन्य पदाधिकारी बैरंग लौट गया। झामुमो नेता काराण हांसदा एवं अन्य लोगों का कहना है कि चिलगु पुनर्वास में जिस जमीन पर सुवर्णरखा परियोजना दावा कर रही हैं, वह जमीन अपनी बंदोबस्ती जमीन है।अवैध कब्जा मुक्त असफल होने के बाद चिलगु पुनर्वास कॉलोनी के विस्थापितों ने आक्रोश जताया है। विस्थापितों का कहना है कि एक तरफ परियोजना द्वारा हमारे रैयती जमीन को डैम निर्माण के लिए अधिग्रहण किया गया है और दूसरी तरफ विस्थापितों के लिए आवंटित पुनर्वास स्थल पर गैर विस्थापित अवैध कब्जा कर रहे हैं। लिखित शिकायत के बाद भी अवैध कब्जा हटाया नहीं जा रहा है। इसलिए अब चांडिल पुर्नवास कार्यालय और परियोजना के अपर निदेशक का कार्यालय घेराव करेंगे।

बता दें कि सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना द्वारा इस साल चांडिल डैम का जलस्तर 183 मीटर तक रखने की तैयारी है। इस परिस्थिति में यदि डूब क्षेत्र के विस्थापित पुनर्वास स्थल में घर बनाकर रहने का प्रयास कर रहे तो उन्हें पुनर्वास स्थलों में जमीन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा।

जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीसरी वर्षगांठ मनाई।

जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीसरी वर्षगांठ मनाई।

सरायकेला

सरायकेला: केन्द्रीय विद्यालय सरायकेला खरसावां विद्यालय परिसर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीसरी वर्षगांठ मनाई गई. इस समारोह में केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार वर्मा तथा जवाहर नवोदय विद्यालय, सरायकेला के प्राचार्य बीके महन्ती की उपस्थिति में विद्यालय की शिक्षिका सांतना मैती तथा अभिषेक कर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य, उपलब्धि और आवश्यकता के बारे में अभिभावकों को अवगत कराया. साथ उन्होंने अपने प्रस्तुति में बताया कि वर्तमान समय में किस तरह यह नीति हमारे देश के शिक्षा के स्तर में सुधार ला रहा है।

साथ ही इस मौके पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया.इनका रहा सक्रिय योगदान
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे जैनेन्द्र कुमार, भी मनोज, अनिल कुमार, एके मौर्य, मो. कमरू‌द्दीन, प्रकाश कुईरी एवं नीलम कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

सिविल सर्जन ने आयुष्मान पखवाड़ा’ जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

सिविल सर्जन ने आयुष्मान पखवाड़ा’ जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

सरायकेला

सरायकेला खरसावां जिला में 21 जुलाई से 04 अगस्त तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है. पखवाड़ा के व्यापक प्रचार प्रसार तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को सदर अस्पताल सरायकेला से एक रथ रवाना किया गया।

सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने इस जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर डीपीएम निर्मल कुमार दास, डॉ चन्दन कुमार, अर्चना तिग्गा एवं अन्य चिकित्सक मौजूद थे. सिविल सर्जन ने बताया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न ग्राम-पंचायतों में भ्रमण कर योजना अंतर्गत मिलने वाले लाभ एवं योजना से जुड़ने की प्रक्रिया के संबंध मे जानकारी साझा कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी.उन्होंने कहा कि “आयुष्मान पखवाड़ा” अभियान के तहत ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित किया जाएगा जो आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं, लेकिन अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है।

पखवाड़ा के दौरान लाभुकों को सूचित करते हुए सहिया और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है, ताकि शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जा सके. उन्होंने कहा कि गुलाबी, पीला और हरा राशन कार्डधारी के लाभुक ई-केवाईसी के माध्यम से बिल्कुल नि:शुल्क अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं. इस योजना से आच्छादित परिवार एक साल में पांच लाख रुपये तक का बिल्कुल मुफ्त में उपचार सभी निबंधित अस्पतालों में करा सकते हैं।

सीआरपीएफ कैंप में रैफ 106वीं बटालियन ने 85वां स्थापना दिवस मनाया।

सीआरपीएफ कैंप में रैफ 106वीं बटालियन ने 85वां स्थापना दिवस मनाया।

जमशेदपुर

जमशेदपुर: सुंदरनगर स्थित सीआरपीएफ कैंप में रैफ 106वीं बटालियन ने गुरुवार को अपना 85वां स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान सुबह से शाम तक कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. रैफ के कमांडेंट निशीथ कुमार ने जवानों को बटालियन के इतिहास के बारे में बताया साथ ही जवानों के बलिदान की गौरवगाथा से अवगत कराया।

स्थापना दिवस का कार्यक्रम सुबह 10 बजे शहीद जवानों की बेदी पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ. तत्पश्चात कमांडेंट निशीथ कुमार और द्वितीय कमांडेंट शैलेंद्र कुमार के साथ सभी जवानों ने 500 पौधरोपण किया और सावन की हरियाली बरकरार रखने के साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया. वहीं शाम को अंतर वाहिनी वॉलीबॉल मैच का आयोजन हुआ, जिसके विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ स्थापना दिवस का समापन हुआ. देर शाम से बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने सपरिवार बड़ा खाना में शामिल होकर स्थापना दिवस को सेलिब्रेट किया।

रैयतों के जमीन अधिग्रहण का सत्यापन होगा उपरांत मुआवजा नौकरी दिया जाएगा, संसद गीता कोड़ा।

रैयतों के जमीन अधिग्रहण का सत्यापन होगा उपरांत मुआवजा नौकरी दिया जाएगा, संसद गीता कोड़ा।

चाईबासा

चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा की उपस्थिति में जिला प्रशासन और रेल प्रशासन ने रेलवे द्वारा सरबिल एवं पदापहाड़ के ग्रामीणों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की मांग के मद्देनजर जमीन के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है.बताते चलें कि रेलवे द्वारा थर्ड लाइन के निर्माण के लिए ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था. इससे प्रभावित ग्रामीण लंबे समय से अपनी अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग कर रहे थे. सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से ग्रामीणों में मुआवजा भुगतान की आस जगी है।

ज्ञात हो कि मानसून सत्र के दौरान केवल ग्रामीणों को रेलवे द्वारा मुआवजा दिलाने एवं भूमि के सत्यापन के लिए सांसद गीता कोड़ा दिल्ली से आज ही लौटी हैं. बताते चलें कि सांसद ने ग्रामीणों को मुआवजे के भुगतान के लिए विगत 12 जुलाई को जिला प्रशासन एवं रेल प्रशासन की संयुक्त बैठक कराई थी, जिसमें 27 जुलाई को भूमि सत्यापन की बात तय हुई थी. इसी के आलोक में रेलवे एवं जिला प्रशासन ने भूमि सत्यापन का कार्य आरंभ किया इस अवसर पर सभी रैयत अपने कागजात के साथ सर्वे स्थल पर मौजूद थे।

सांसद गीता कोड़ा ने सभी रैयतों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी रैयतों के जमीन अधिग्रहण का सत्यापन होगा और अधिग्रहण के सत्यापन के उपरांत प्रावधानों के अनुरूप उन्हें मुआवजा, नौकरी आदि दिलाया जाएगा. रेलवे प्रशासन की ओर से चक्रधरपुर मंडल अभियंता मनीष गुप्ता और जिला प्रशासन की ओर से एडीसी संतोष सिन्हा, जिला भूमि अधिग्रहण पदाधिकारी एजाज अनवर, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का, नोवामुंडी बीडीओ अनुज बांडों उपस्थित थे.सर्वे स्थल में सैकड़ों की संख्या में रैयत उपस्थित थे।

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़क और नाली निर्माण के लिए डीपीआर बनना हुआ शुरू हो गया है।

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़क और नाली निर्माण के लिए डीपीआर बनना हुआ शुरू हो गया है।

सरायकेला/आदित्यपुर

जियाडा बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आरसीडी (रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट) ने डीपीआर तैयार करने के लिए क्रिएटिव इंजीनियरिंग सर्विसेज को काम सौंपा है. इसके जूनियर इंजीनियर ने गुरुवार को जियाडा के सहायक अभियंता एन चौधरी के संग औद्योगिक क्षेत्र की सभी सात फेज के जर्जर सड़कों का सर्वे किया।

सर्वे के मौके पर उद्यमी संगठन एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष दशरथ उपाध्याय, एसिया के सचिव पिंकेश माहेश्वरी आदि भी मौजूद थे. उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों और नालियों से सर्वेयर को अवगत कराया. जियाडा के सहायक अभियंता प्रवीण चौधरी ने बताया कि अभी डीपीआर तैयार हो रहा है, जिसके बाद प्रशासनिक स्वीकृति के उपरांत संभवत: सितंबर 2023 से सड़क और नाली निर्माण शुरू हो जाएगा ।

ग्रामीणों द्वारा बिना मिट्टी की चारा निकाले और एप के माध्यम से खेती करने की विधि पर प्रकाश डाला गया।

ग्रामीणों द्वारा बिना मिट्टी की चारा निकाले और एप के माध्यम से खेती करने की विधि पर प्रकाश डाला गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड परिसर में जोहार परियोजना के जे एस एलपीएस कर्मी ने बिना मिट्टी की नर्सरी बनाने के विधि पर बल दिया गया। गांव के महिला को इस प्रकार की नर्सरी से रोजगार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया।

किसान मित्र ,जे एस एल पी एस कर्मी , पीजी गुप के महिला को एप के जरिए खेती करने एवं किसान के बीज तैयार पर खेत कम लागत से अधिक उपज के विधि पर प्रकाश डाला गया।डोमों प्लांट के माध्यम से प्रत्येक लाभुक को लगभग 7,500 रूपए मिलता है।इस प्रकार से बीज का चारा बनाने में खर्च कम पड़ता है।एक हजार चारा निकाले लगभग पांच रुपए खर्च आता है।एक पौधे का बिक्री एक रूपए तीस कम से मिलता है।

नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बामनी गांव बामनी अजीवीका उत्पादन समुह के ब्रोमीन के घर में बिना मिट्टी का नर्सरी बनया गया। मिट्टी के बदले कोकोपीट का चुर्ण,पारालाइट,बनरइंग कुलाराइ, तीनों को 3-1-1 के अनुपात तैयार की जाती है।एक ट्रे तीनों के मिश्रण समान में बीज को डाला जाता है।बीस से पच्चीस दिन में पौधा तौयार हो जाता है। जोहार परियोजना के कर्मी ने बिना मिट्टी का चारा निर्माण की प्रक्रिया पर बल दिया गया। जिला ए,एफ एम, कैंपिंग कर्मी जफरूल इस्लाम, किसान मित्र जितू प्रमाणिक,महिला पीजी समुह , किसान मित्र को कम लागत पर अधिक उपज होने के विधि पर जानकारी दी गई।

जी सी जे डी हाई स्कूल के बच्चों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ।

जी सी जे डी हाई स्कूल के बच्चों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ।

मुसाबनी

मुसाबनी-तंबाकू सेवन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने तथा इस नशे से समाज को दूर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस बाबत गुरूवार को जी सी जे डी हाई स्कूल मुसाबनी में तंबाकू के दुष्परिणाम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बच्चों को नशे एवं तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। शिक्षक बिनोद लाल ने तंबाकू सेवन से होने वाली क्षति के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। कहा कि तंबाकू, गुटखा आदि सेवन से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। इससे याददाश्त कमजोर हो जाता है तथा भूख नहीं लगना, चिड़चिड़ापन आदि लक्षण दिखाई देते हैं। बताया कि एकबार इसकी लत लग जाने से इसे छोड़ना बहुत ही मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अक्सर देख जा रहा है कि कम उम्र के बच्चे भी तंबाकू सेवन के आदी हो गए हैं, जो समाज तथा देश के लिए चिता का विषय है। इसलिए तंबाकू सेवन से बच्चों को दूर रहने को कहा तथा घर का कोई सदस्य इसका आदी है तो इसके कुप्रभाव के बारे जागरूक करने की बात कही। इस दौरान बच्चों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। मौके पर विद्यालय के सचिव कुंदन कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक शिवपूजन सिंह सहित शिक्षकगण व छात्र छात्रायें उपस्थित थे।

सरायकेला के नए एसपी डॉ. विमल कुमार का प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत।

सरायकेला के नए एसपी डॉ. विमल कुमार का प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत।

सरायकेला

सरायकेला जिले में नव पदस्थापित आईपीएस डॉ. विमल कुमार ने गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपने पद पर योगदान दिया. इस दौरान प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के प्रतिनिधि मंडल ने नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को शुभकामनाएं दी गई।

चांडिल स्थित जोयदा मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचकर योगदान देने के साथ पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी विमल कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में अपने प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि पहले ये जिले में चल रहे पुलिस क्रियाकलापों का अध्ययन करेंगे, इसके बाद एक्शन प्लान तैयार होगा। इसके साथ ही जिले में अवैध -धंधे में संलिप्त लोगों को सख्त शब्दों में हिदायत देते हुए इन्होंने कहा कि अवैध -धंधे में शामिल लोग गलत काम छोड़ें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी .इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों को अपने अन्य भावी योजनाओं से भी अवगत कराया

इस मौके पर निवर्तमान एसपी के अलावा एसडीपीओ हरविंदर सिंह, मुख्यालय डीएसपी चंदन वत्स और चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर का मगध सम्राट अस्पताल के साथ हुआ एमओयू

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर का मगध सम्राट अस्पताल के साथ हुआ एमओयू

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिड टाउन की अनोखी पहल. रोटरी क्लब ने आदित्यपुर के मगध सम्राट अस्पताल के साथ बुधवार को एक एमओयू किया है. एमओयू के तहत रोटरी क्लब और अस्पताल प्रबंधन दोनों साथ मिलकर सालभर में 40 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क इलाज कराएगा. इसके तहत मरीज का साधारण इलाज के साथ उनका सर्जरी (ऑपेरशन) भी कराएगा. आज एमओयू के साथ ही तीन मरीज को भर्ती लिया गया है. जिनकी हर्निया और ह्यड्रोसिल का ऑपेरशन निःशुल्क होगा।

इस संबंध में रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अविचल और अस्पताल के निदेशक डॉ. ज्योति कुमार ने बताया कि आज करार के साथ ही तीन मरीज आशु कुम्हार, तार मांझी और शिवा मांझी को भर्ती लेकर डॉ. नीलोफर के द्वारा ऑपेरशन की प्रक्रिया कर एमओयू का शुभारंभ कर दिया गया है. जबकि एक अगस्त को एक अन्य मरीज का टयूमर के ऑपेरशन के लिए भर्ती लिया गया है. इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन के कोषाध्यक्ष एसके झा, प्रेस प्रवक्ता शंकर पाठक, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की सदस्य प्रीति सैनी और राजेश्वर जायसवाल मौजूद थे।

मणिपुर की घटना के विरोध में आक्रोशित युवाओं द्वारा सडक पर उतर कर विरोध प्रदर्शन।

मणिपुर की घटना के विरोध में आक्रोशित युवाओं द्वारा सडक पर उतर कर विरोध प्रदर्शन।

सरायकेला/खरसावां

खरसावां: मणिपुर की घटना के विरोध में आक्रोशित युवाओं द्वारा सडक पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया गया. खरसावां के समाजसेवी सह युवा नेता विनोद बिहारी कुजुर के नेतृत्व में युवाओ ने खरसावां शहीद पार्क के मुख्य गेट से शवयात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए चांदनी चौक पहुंचे.शवयात्रा निकालने के दौरान युवाओं ने मणिपुर के मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करो, भाजपा सरकार हाय हाय आदि नारेबाजी की. साथ ही खरसावां मणिपुर के मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह का पुतला फूंका. मौके पर श्री कुजुर ने कहा कि मणिपुर में हुई अमानवीय घटना से आज पूरा देश शर्मसार है. इस प्रकार के कृत्य को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।

इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. मणिपुर में भाजपा की सरकार है और ऐसे अमानवीय घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री की चुप्पी से यह स्पष्ट है कि मणिपुर प्रदेश और देश में कानून व न्याय व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है. जिससे असामाजिक तत्व निडर होकर इसप्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने जल्द से जल्द मणिपुर मामले में सरकार एक्शन लेकर शांति बहाल करने की मांग की. कहा लोगों को न्याय मिले अन्यथा ऐसे सरकारों को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. अगर न्याय नहीं मिला तो यह जन आंदोलन नहीं रुकेगा.इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी विनोद बिहारी कुजूर, शालिग्राम उरांव, बलदेव उरांव, राकेश उरांव, मनजीत उरांव, जसीम अंसारी, सुधीर मुंडा, निशांत बोदरा, आशीष उरांव, लोबो उरांव, आतिश उरांव आदि युवा उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने आदित्यपुर के सभी 35 वार्ड के जनता से फीडबैक में भाग लेने की अपील की।

नगर आयुक्त ने आदित्यपुर के सभी 35 वार्ड के जनता से फीडबैक में भाग लेने की अपील की।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण तहत सिटीजन फीडबैक अंक करने हेतु निगम प्रशासन लोगों के बीच में जाकर फीडबैक करने के लिए प्रेरित कर रही है. इसी क्रम में निगम के टीम द्वारा अरका जैन यूनिवर्सिटी एवं श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में आदित्यपुर के छात्र छात्राओं से फीडबैक करवाया गया। नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने आदित्यपुर के सभी 35 वार्ड के जनता से फीडबैक में भाग लेने का अपील किया है।

वहीं द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में अधिक से अधिक जनता की पार्टिसिपेशन हेतु एक प्रतियोगिता आयोजित कर रही है.जिसका नाम हैप्पीनेस विथ फीडबैक का नाम रखा गया है जिसमे कोई भी आम जनता http://sbmurban.org/feedback में जाकर अपना मोबाइल नंबर डाल कर 9 सवालों का जवाब देकर अपने फोटो के साथ मोबाइल नंबर 8051611591 एवं 7004317141 में अपनी प्रविष्टि भेज सकते है। निगम द्वारा 10 अगस्त तक मिलने वाले सभी प्रविष्टियों में से रेंडमाइजेशन करने 20 प्रतिभागियों का लकी ड्रा कर चयन किया जाएगा निगम द्वारा ऐसे प्रतिभागियों को जिम्मेदार नागरिक का खिताब देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started