एपीआई के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी विशाल जनसभा अक्टूबर में।

एपीआई के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी विशाल जनसभा अक्टूबर में।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष दीनू पाड़ेया की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में शुक्रवार को सम्पन्न हुई. सिंहभूम लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप ने बताया कि अक्टूबर में एपीआई के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय में विशाल जन सभा कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया है. जन सभा को आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धी विजय मानकर संबोधित करेंगे।

जन सभा को सफल बनाने को लेकर एपीआई जिला कमेटी के कई पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई. बैठक में मुख्य रूप से लाल मांझीको-ऑर्डिनेटर, रामहरि गोप सिंहभूम लोकसभा प्रभारी, दीनू पाड़ेया जिला अध्यक्ष, रमजान हांसदा प्रखंड सचिव, सुखलाल समाड जिला सचिव, लखन जामुदा जिला कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित थे।

प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई ने की. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. वासिम सिद्दीकी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान स्वास्थ्य, कृषि, जनवितरण, पेयजल एवं स्वच्छता आदि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई. मौके पर उपस्थित अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र अस्पताल से ही निर्गत होंगे. उसके लिए किसी अन्य जगहों पर दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है।

पंचायत स्तर पर होगा स्पोर्ट्स कल्याण समिति का गठन
बैठक में कहा गया कि गांव-गांव में चल रहे प्रधानमंत्री नल जल योजना काफी धीमी गति से चल रहा है, वहीं जहां बोरिंग किए गए हैं, उसके नजदीक ही शोकपीट बनाए जा रहे हैं. जबकि बोरिंग से कम से कम 10 फीट दूर में बनाना चाहिए. इस पर विभाग को ध्यान रखने को कहा गया. इसके अलावे गांव और पंचायत स्तर पर सिदो कान्हू स्पोर्ट्स कल्याण समिति का गठन होना है, जिसमें 18 से 40 वर्ष के अंदर के युवाओं को शामिल करने को कहा गया. प्रत्येक समिति में अध्यक्ष सचिव समेत 13 सदस्य होंगे।

बैठक में केसीसी लोन तथा ऋण मापी पर भी चर्चा की गई. पंचायत भवन संचालन को लेकर प्रत्येक महीने 15 हजार रुपए मिलना है. अप्रैल, मई और जून महीने का राशि पंचायत को दिए गए हैं. उक्त राशि से सफाई कर्मी, नाइट गार्ड प्रतिनियुक्ति करना है. साथ ही छोटी मोटी मरम्मत कार्य भी करना है.40 प्रतिशत की अनुदान पर कल्याण विभाग दे रही है गाड़ी बैठक में कहा गया कि कल्याण विभाग 40 प्रतिशत की अनुदान पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए गाड़ी दे रही है. जिसका लाभ एसटी, एससी और ओबीसी को मिलेगा. जिन्हें लेना है वह आवेदन कर सकते हैं. इस तरह विभिन्न विभागों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बैठक में रखा. बैठक में बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य विजय सिंह सामड, प्रदीप महतो, पंचायत राज पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा समेत पंचायत सचिव आदि मौजूद थे।

पंचतत्व में विलीन हुए विनोद कुमार वर्मा

पंचतत्व में विलीन हुए विनोद कुमार वर्मा

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

पश्चिम सिंहभूम जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद कुमार वर्मा शुक्रवार को मुक्ति धाम चाईबासा में पंचतत्व में विलीन हो गए. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा सहित कांग्रेसियों ने गांधी टोला स्थित स्व. वर्मा के पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे. विनोद कुमार वर्मा का निधन हम सभी लोगों के लिए अपूर्णीय क्षति है. इसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है।

मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, नीतिमा बारी, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, राज कुमार रजक, कैरा बिरुवा, राजेश सांडिल, विश्वनाथ तामसोय, दिकु सावैयां, जंग बहादुर, ललित कर्ण, शिवकर बोयपाई, विवेक विशाल प्रधान, संजय रवि, मो.सलीम, संतोष सिन्हा, राजेन्द्र कच्छप, राहुल लाल दास, काजल गोराई, गुरुचरण सोनकर, संजय चक्रवर्ती, हिमांशु झा, नरसिंह कोड़ा, संजय घोष, बसंत गोप, मथुरा चंपिया, रितेश गिरी, योगेश लाल, मुकेश कालिन्दी, बबलू गोप, नारायण निषाद, राजू कारवा, सुशील कुमार दास उपस्थित थे।

एमडीए अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ ने की बैठक।

एमडीए अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ ने की बैठक।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: जिला भीवीडी पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय टोंटों में (एमडीए) सर्वजन दवा सेवन अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ अनु प्रिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक मे पंचायत प्रतिनिधियों को पीसीआई के जिला समन्वयक अशोक कुमार के द्वारा फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी तथा उससे बचाव संबंधित जानकारी दी गई. उन्हें 10 से 25 अगस्त तक इस अभियान के चलाए जाने की जानकरी दी गई. सभी को अपने-अपने पंचायत में इस अभियान का शुभारंभ जन समुदाय के बीच दवा सेवन कर करने का सुझाव दिया गया. डाकुआ द्वारा सभी गांवो में इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया ताकि जन मानस को इस बीमारी के संक्रमण की जानकारी मिले और उन्हें इन बिमारी से बचाया जा सके।

सरायकेला के नए डीसी रवि शंकर शुक्ला ने संभाला पदभार

सरायकेला के नए डीसी रवि शंकर शुक्ला ने संभाला पदभार

सरायकेला

सरायकेला-खरसावां जिले के नए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया. पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि नागरिकों का जिला प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का तय समय सीमा में काम पूरा हो, योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले, इन सभी बातों को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि और मीडिया से प्राप्त सुझावों को भी अमल में लाने का काम करेंगे. साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओ को पूर्णरूप से धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे.जिले का कमान सौंपने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

पदभार सौंपते हुए पुराने डीसी अरवा राजकमल ने बुके देकर उनका स्वागत किया. दोनों ने एक दूसरे के साथ जिले की तमाम गतिविधियों पर भी चर्चा की. उन्होंने नए उपायुक्त को विभागीय पदाधिकारियों से परिचय कराया. अरवा राजकमल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले में कार्यकाल का अनुभव अच्छा रहा. उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के लोगों का आभार जताया और नए डीसी को अपना पूर्ण सहयोग देने की अपील की।

भर्ती कराए बच्चों को देखने पहुंचे रमेश हंसदा डॉक्टर से की बात बेहतर इलाज हो।

भर्ती कराए बच्चों को देखने पहुंचे रमेश हंसदा डॉक्टर से की बात बेहतर इलाज हो।

सरायकेला

शुक्रवार को भाजपा नेता रमेश हांसदा ने सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचकर भर्ती कस्तुरबा गांधी आवासीय बिधालय के छात्राओं की स्वास्थ्य की जानकारी ली, गुरुवार को आठ छात्राओं का अचानक सीने में जलन और सांस लेने की तकलीफ़ की शिकायत पर गुरुवार को सदर अस्पताल सरायकेला में भर्ती कराया गया था।

वहीं भाजपा नेता रमेश हांसदा अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से बच्चों की जानकारी ली और कहा कि बच्चो में खुन की कमी भी हो सकता है, भाजपा नेता ने सिविल सर्जन को ज्ञापन देकर कस्तुरबा गांधी आवासीय बिधालय के सभी बच्चियों के खुन की जांच करने की मांग की और आवासीय विद्यालय में पी रहे पानी की भी जांच की मांग की उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की और बेहतर इलाज के लिए कहा।साथ में सरायकेला के पूर्व उपप्रमुख माईकल महतो, चिन्मय महतो,सपन महतो,विशू महतो मौजूद थे

एसपी डॉ विमल कुमार ने किया चौका थाना का निरीक्षण; दिए कई निर्देश।

एसपी डॉ विमल कुमार ने किया चौका थाना का निरीक्षण; दिए कई निर्देश।

सरायकेला/चौका

सरायकेला खरसावां जिले के नए एसपी डॉ बिमल कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को आदित्यपुर और गम्हरिया थाने का निरीक्षण किया था।

वहीं शुक्रवार को रांची से लौटने के क्रम में चौका थाना का निरीक्षण किया.एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा कि विभिन्न थानों में पुलिस के अधिकारी व कर्मी किस प्रकार काम कर रहे हैं, कहीं कोई कमी तो नहीं, किसी थाना में किसी चीज की जरूरत तो नहीं। कहीं आवश्यकता से अधिक पदाधिकारी व कर्मी तो नहीं इसकी जानकारी थाना स्तर पर ली जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार चौका थाना पहुंचे थे। थाना पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न पंजियों की जांच की और कार्यकलापों की जानकारी ली। थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों से उन्होंने परिचय लेते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति अधिकारियों से काम से संबंधित जानकारी ली।पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएग अपराध प्रवृति वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखते हुए उनपर लगाम लगाने के साथ जनता के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाना है।

आगे उन्होंने कहा कि लोग बेखौफ होकर पुलिस को अपनी समस्या बताएं, थानों में ऐसा माहौल बनाना है। ग्रामीण क्षेत्र से थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ गलत व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों को सीधे लाईन हाजिर किया जाएगा।अधिकारियों को निष्ठापूर्वक कर्तव्य का पालन करने को कहा। एसपी ने चांडिल बाजार में यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने का भी भरोसा दिया।

आदित्यपुर नगर निगम के सफाई सेवा कर्मियों को पुरेंद्र ने किया सम्मानित।

आदित्यपुर नगर निगम के सफाई सेवा कर्मियों को पुरेंद्र ने किया सम्मानित।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड – 32 के गली, सीवरेज, ड्रेनेज की सफाई में शामिल 40 सफाई सेवा कर्मियों तथा सुपरवाइजर को आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम के सिटी मैनेजर लेमानसू कुमार एवं अजय कुमार के कर कमलों द्वारा अंग वस्त्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम अपर नगर आयुक्त श् गिरजा शंकर प्रसाद के नेतृत्व में आदित्यपुर को स्वच्छ आदित्यपुर और विकसित आदित्यपुर के संकल्प के साथ एक नया आदित्यपुर बनाने की दिशा में अपने सभी कर्मचारियों के सहयोग से कार्य कर रही है। उन्होंने आदित्यपुर के सभी सम्मानित नागरिकों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों को अपना कचरा सौंपने या डस्टबिन में कचरा फेंकने का अनुरोध कियाl आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड- 32 को उसका पुराना स्थान न0-1 दिलाने के लिए उन्होंने मोर्चा संभाल लिया हैl उन्होंने कहा कि ये मेरे घर -आंगन का मामला है। आदर्श वार्ड बनाने के लिए सभी प्रयास किये जाएंगे।ड्रेनेज की सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सफाई शाखा के सुपरवाइजर शशि शेखर, समाजसेवी एसएन यादव, देव प्रकाश देवता, बैजू यादव, फौजी शैलेंद्र कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, रामलोचन राय, रवि प्रकाश, नीरज कुमार, अमित कुमार सिंह, रविशंकर शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार ठाकुर, श्याम, भोला, वकील उपस्थित थेl कार्यक्रम का संचालन देव प्रकाश एवं धन्यवाद ज्ञापन बैजू यादव ने किया।

मुसाबनी में जलाया गया वित्त रहित शिक्षा नीति का पुतला।

मुसाबनी में जलाया गया वित्त रहित शिक्षा नीति का पुतला।

मुसाबनी

वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर शुक्रवार को झारखंड राज्य के सभी वित्त रहित 1250 शिक्षण संस्थानों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिग्रहण एवं घाटा अनुदान की मुख्य मांग को लेकर वित्त रहित शिक्षा नीति का पुतला दहन किया गया। मुसाबनी में वित्त रहित शिक्षण संस्थान मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज, गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदि विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने वित्त रहित शिक्षा नीति का पुतला दहन किया।

पुतला दहन कार्यक्रम में वित्त रहित सभी इंटर कॉलेज ,उच्च विद्यालय के शिक्षक कर्मचारियों ने वित्त रहित शिक्षा नीति के विरोध में नारे बुलंद किए और सरकार से वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने का अनुरोध किया ।शिक्षक कर्मचारियों ने वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करो,सभी स्कूल कॉलेजों का अधिग्रहण करो,शिक्षा कर्मचारियों को छलना बंद करो आदि के नारे लगाए।

वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त कर सभी इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय एवं मदरसा विद्यालयों का अधिग्रहण किया जाए या तत्काल घाटा अनुदान दिया जाए।
अनुदान की राशि चौगुना करने की विभागीय संचिका पर त्वरित कार्यवाही कर इसे अविलंब कैबिनेट भेजी जाए।स्कूल- कॉलेजों के लंबित अनुदान का अविलंब निष्पादन कर अनुदान की राशि संस्थाओं को भेजी जाए।
शिक्षा विभाग में लंबित स्कूल – कॉलेजों के प्रस्वीकृति हेतु संचिका का अभिलंब निष्पादित किया जाए। 31 जुलाई को सभी वित रहीत संस्थाओं में एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रहेगा । सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे ।
2 अगस्त को विधानसभा के सामने एक दिवसीय महा धरना दिया जाएगा। जिसमें राज्य भर के हजारों हजार शिक्षक कर्मी भाग लेंगे ।

पुतला दहन कार्यक्रम को मोर्चा के कुंदन कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह चौहान, प्रिंसिपल प्रो सीमा कल्याणी, प्रो संतोष दास,रूमी सरकार,मिथलेश पांडेय, विनोद लाल, कृष्णा कुमार आदि शामिल थे।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नीमडीह परिसर में आई कैप से 104, बालिका की आंख जांच की गई।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नीमडीह परिसर में आई कैप से 104, बालिका की आंख जांच की गई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: नीमडीह प्रखंड के अधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आंख के बीमारी से परेशान हैं। कुछ बालिका की आंख लाल,आंख से पानी गिरना,आंख में सुजन से परेशान थी।नीमडीह समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर टीम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नेत्र शिविर लगाया गया। सहायक डाक्टर ललित मोहन ने लगभग 104 बालिका की आंख का उपचार एवं बचाव की जानकारी दी। बालिका के अभिभावकों का कहना है कि डाक्टर तो आये लेकिन दवा नहीं होने पर बालिका ने दवा बाहर की दुकान से ली। विद्यालय के बालिका विगत दो दिन आंख के बीमारी से परेशान थे। वार्डन के कहने पर मेडिकल कैंप लगाया गया।

वहीं डाक्टर ललित मोहन ने कहा की यह आंख की बीमारी इंफेक्शन के कारण एक से दुसरे में फैलता है। पीड़ित बालिका के उपयोग के कपड़े इस्तेमाल करने से फैलता है।बार बार आंख धोना,दवा लेने पर ठीक हो जाता है पीड़ित बालिका का तकिया, रूमाल, तौलिया का इस्तेमाल समुहिक नहीं करने की सलाह दी।

वन (संरक्षण )संशोधन विधेयक 2023 कानून को आदिवासी समाज एक काला कानून के रूप में मनाती है:-माझी बाब संजीव टुडु

माझी बाब संजीव टुडु ने कहा कि वन (संरक्षण )संशोधन विधेयक 2023 कानून को आदिवासी समाज एक काला कानून के रूप में मनाती है।

सरायकेला/चांडिल

मांझी बाबा संजीव टुडू ने कहा वन संरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी देकर संविधान में विशेष प्रावधानों ,को समाप्त करने का षड़यंत्र है।

चांडिल: मांझी बाबा संजीव टुडू ने कहा वन संरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी देकर संविधान पांचवीं व छठवीं अनुसूची‌ में विशेष प्रावधानों व पेसा एक्ट जैसे कानून को समाप्त करने का षड़यंत्र है।भारत का संविधान पांचवीं व छठवीं अनुसूची एवं पेसा एक्ट प्रावधानों अनुसार आदिवासियों को स्वशासन एवं मालिकाना का अधिकार है।‌‌

( माझी बाब संजीव टुडु )

उन्होंने कहा उच्चतम न्यायालय जगपाल सिंह बनाम पंजाब सरकार 2011 के फैसले में स्पष्ट किया है कि वन भूमि, आम-खास जमीन, पहाड़, पर्वत, नदी, नाला आदि पर आदिवासियों की पारंपरिक ग्राम सभा का मालिकाना हक अधिकार है । यह कानून लागु किए जाने से‌ पांचवीं व छठवीं अनुसूची एवं पेसा एक्ट में आदिवासियों को दिए गए अधिकार समाप्त हो जाएगा।झारखंड राज्य सहित देश के विभिन्न जंगलों में पीढ़ी दर पीढ़ी रह रहे‌ एंव जंगलों में जीवन यापन कर रहे आदिवासी एवं आदिवासियों की उनकी रूढ़ी व प्रथा के तहत संचालित पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था खत्म जाएगा‌ । जो यह भारत का संविधान 13(3‌) (क) आदिवासियों के मौलिक अधिकार पर सीधा हमला है। वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक 2023 लागु किए जाने से आदिवासियों की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, आदिवासियों की अपनी जल जंगल व जमीन से आदिवासी बेदखल हो जायेंगे । इसलिए लोकसभा में पारित वन (संरक्षण )संशोधन विधेयक 2023 कानून को आदिवासी समाज एक काला कानून के रूप में मनाती हैं एवं यह कानून को अविलंब वापस किए जाने की मांग करते हैं।

नक्सलियों ने सोनुआ में की पोस्टरबाजी, सीआरपीएफ कैम्प लगाने का किया विरोध।

नक्सलियों ने सोनुआ में की पोस्टरबाजी, सीआरपीएफ कैम्प लगाने का किया विरोध।

पश्चिम सिंहभूम/सोनुआ

भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थाना क्षेत्र में कई जगह पोस्टरबाजी की. गुरुवार को सुबह सोनुआ -लोंजो और सोनुआ-झिंगामर्चा सड़क के किनारे चौक-चौराहों और कई घरों पर बैनर और पोस्टर लगा दिखा।

बैनर और पोस्टर में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पूर्वी रीजनल ब्यूरो द्वारा संगठन के शहीद साथियों के याद में तीन जून से तीन अगस्त तक स्मृतिसभा आयोजित करने का आह्वान किया गया है. इसके अलावा नक्सली संगठन के द्वारा कोल्हान वन क्षेत्र में सीआरपीएफ कैम्प लगाने का विरोध जताया गया है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started