झारखंड ही नहीं पूरे देश के आदिवासी न हिंदू थे, न हिंदू है, और न हिंदू होंगें…शनि सिंकू

झारखंड ही नहीं पूरे देश के आदिवासी न हिंदू थे, न हिंदू है, और न हिंदू होंगें…शनि सिंकू

चाईबासा

चाईबासा: झारखंड ही नहीं पूरे देश के आदिवासी न हिंदू थे, न हिंदू है, और न हिंदू होंगें। द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य श्री सदानंद सरस्वती का वक्तव्य पूरी तरह से पूर्वाग्रह से ग्रसित है।

उनके द्वारा दी गई संदेश किसी खास धारणा से दी गई है,जिसमें तटस्थता की घोर अभाव है। झारखंड पुनरूत्थान अभियान के संयोजक सन्नी सिंकु शंकराचार्य की उस संदेश का प्रतिवाद करता है। उनको पता है आदिवासी बहुत ही निर्मल,निश्चल,निर्दोष होते है। उनके अनुसार इन्हें कुछ भी बोलकर बरगलाया जा सकता है। उनका यही भावना शंकराचार्य की उपाधि को धूमिल करता है। साधु संत से तटस्थता की उम्मीद की जाती है।जिनका जो यतार्थ है उसे उसी रूप में स्वीकार कर मानवीय मूल्यों की दिशा में उत्प्रेरित करने की उम्मीद की जाती है। वैसा होने से उपाधि धारक व्यक्तित्व के प्रति सम्मान की भावना ही जागृत होती है। पर आदिवासी जीवन दर्शन और धर्म पर वैसे उपाधि धारक व्यक्तित्व से ऐसे ओछा संदेश उनकी व्यक्तित्व और गरिमा ही खंडित होते हुए दिखाई देता है। वे बखूबी जानते है आदिवासी हिंदू उतराधिकार अधिनियम के दायरे से बाहर है। उनका अपना सदियों से चली आ रही प्रथागत कानून है। तब तो उच्चतम न्यायालय भी बेटियों को संपति के अधिकार में समानता की व्याख्या और निर्णय देने के बाद भी आदिवासी बेटियों के लिए सुसंगत कानून बनाने की उल्लेख करती है। शंकराचार्य सदानंद सरस्वती को पता है कि आदिवासी का आस्था कर्मकांड पर आधारित न होकर प्रकृति पर आधारित है।जिसमे आदिवासी बेटियों का भी समान रूप से भागीदारी होता है। संपति के मामले में भी अविवाहित आदिवासी बेटियों को जीवनपर्यंत भूमि का उपयोग कर जीवन यापन करने का स्वाभाविक अधिकार प्राप्त है।आदिवासियों का पर्व त्योहार किसी अवतार पर आधारित नहीं, बल्कि पूरी तरह से प्रकृति पर आधारित है। जिसका किसी भी धर्म के साथ कोई संबंध नहीं है। ये अपने रीति रिवाजों के आधार पर विवाह करते हैं। प्रथागत आदिवासी आस्था के अनुसार विवाह और उतराधिकार से जुड़े मामलों में सभी विशेष अधिकारों को बनाए रखने के लिए हमारा जीवन का अपना तरीका है। इसीलिए झारखंड सहित देश के आदिवासियों को अपने धर्म का पालन प्रथागत मान्यता के आधार पर करने दी जाय यही श्रेयस्कर होगा। बल्कि केंद्र सरकार गृह विभाग जल्द से जल्द आदिवासियों की चिर प्रतीक्षित विलग धर्म कोड व कॉलम की मांग को जनगणना प्रपत्र में यथाशीघ्र शामिल करे। ताकि ब्रिटिश हुकूमत के कार्यकाल में जिस प्रकार आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड और कॉलम हुआ करता था। जिसे स्वतंत्र देश में हटाया गया। उसे अपेक्षित मांग के आधार पर पुनर्स्थापित किया जाय । ऐसे भी मान्यता प्राप्त बौद्ध ,जैन और अन्य धर्मावलंबी से आदिवासियों की जनसंख्या देश में अत्यधिक है।

गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा..बालू माफियाओं में हड़कंप

गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा..बालू माफियाओं में हड़कंप

सरायकेला

गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला जिले के गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने सिंधुकोपा नदी से अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा है.

गम्हरिया पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि सिंधुकोपा नदी तट से अवैध बालू का उठाव चोरी-छुपे किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया. जहां सिंधुकोपा नदी से ट्रैक्टर में बालू लोड कर जा रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने सामरम गांव के पास पकड़ा. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अनिल मुर्मू और ठाकुर मार्डी को भी मौके से हिरासत में लिया. दोनो ट्रैक्टर चालक राजनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं .

इस संबंध में गम्हरिया सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा ट्रैक्टर जब्त किए जाने के बाद विधिवत सूचना दी गई है. जिसके बाद ट्रैक्टर समेत चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है.

सरायकेला थाना के सिंधुकोपा नदी घाट से हो रहा था अवैध उठाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंधुकोपा नदी तट के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट से अवैध उठाव संबंधित लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थी. दो थाना क्षेत्र का मामला होने के चलते बालू माफिया आसानी से अवैध खनन कर बच रहे थे लेकिन गम्हरिया पुलिस के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है.

चांडिल आर पी एफ के प्रभारी डीपी सिंह ने घर से भागा हुआ बच्चा चाइल्ड लाइन सरायकेला खरसावां जिला को सौंप।

चांडिल आर पी एफ के प्रभारी डीपी सिंह ने घर से भागा हुआ बच्चा चाइल्ड लाइन सरायकेला खरसावां जिला को सौंप।

चांडिल

( श्रवण कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: चांडिल के आरपीएफ प्रभारी ने,ट्रेन संख्या 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस में घर से भागे एक 12 वर्षीय नाबालिक बच्चे को आरपीएफ चांडिल द्वारा रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन सरायकेला खरसावां को सुपुर्द किया गया तथा बच्चे के अभिभावक को सूचना दी गई 09.03 2023 को चांडिल आर पी एफ एस्कॉर्ट पार्टी के इंचार्ज उपनिरीक्षक गुन्नू पूर् प्रसाद एवं आरक्षी रविकांत कुमार आरक्षी आर के मीना, एच के मीणा आरक्षी बसीर सेन के द्वारा ट्रेन संख्या 13287 दुर्ग राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस में टाटा गम्हरिया से 12 वर्षीय बालक अंकुश कुमार पिता राम ध्यान सिंह बिना घर वालों को सूचित किए घर से भाग रहे थे जिसे रेस्क्यू कर आर पी एफ चांडिल ने पोस्ट लाकर सरायकेला खरसावां चाइल्ड लाइन को दिनाक 10.03.23 को सुपुर्द किया तथा बच्चे के घर वाले को सूचित किए तथा बच्चे की मां लेने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन सराइकेला खरसावाँ आए!

महिला कॉलेज चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया

महिला कॉलेज चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: महिला कॉलेज चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 10 मार्च 2023 को वेबिनार का आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ मुदिता चंद्रा एसोसिएट प्रोफेसर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी रहीं। वर्ष 2023 का थीम डिजिट ऑल: इन्नोवेशन इन टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वलिटी पर इन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्या डॉ प्रीति बाला सिन्हा ने मुख्य वक्ता,सभी प्रोफेसर्स एवं छात्राओं का स्वागत किया ।वेबिनार का संचालन डॉ अर्पित सुमन, आई.क्यू.ए.सी कोऑर्डिनेटर के द्वारा किया गया और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मनाए जाने के उद्देश्य से अवगत कराया। मुख्य वक्ता डॉ मुदिता ने हमें सशक्तिकरण की आवश्यकता क्यों पड़ रही इस प्रश्न के साथ अपने वक्तव्य की शुरुवात की।उन्होंने बहुत ही सरलता और सुगमता के साथ उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2023 के आदर्श वाक्य को सह संबंधित किया ।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए किसी आदर्श वाक्य की आवश्यकता नहीं है उन्होंने बताया झारखंड की महिलाएँ कृषि के क्षेत्र में इतिहास रच रही हैं। उन्होंने कहा हमारी प्रतियोगिता किसी पुरुष से नहीं बल्कि स्वयं से हैं।
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सुचिता बाड़ा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

वेबिनार में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डोरिस मिंज,प्रो मुबारक करीम, प्रो सुजाता किस्पोट्टा, प्रो सीतेंद्र रंजन सिंह, डॉ अंजना सिंह, डॉ मंजू सहाय एवं बी एड सेमेस्टर वन और तीन की छात्राएँ जुड़ी थी।

भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद शर्मा को ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर अवस्था में चल रहा इलाज

भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद शर्मा को ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर अवस्था में चल रहा इलाज

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: कोल्हान सहित झारखंड के शीर्ष भाजपा नेताओं में शामिल रहे पूर्व भाजपा नेता गंगा प्रसाद शर्मा को बीती रात ब्रेन स्ट्रोक होने से उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि गुरुवार शाम आदित्यपुर में उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ जिसके बाद फौरन होने जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष बबलू शर्मा ने बताया कि टीएमएच अस्पताल श्री प्रसाद का इलाज चल रहा है. पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और विश्वकर्मा समाज संरक्षक गंगा प्रसाद शर्मा के तबियत अचानक बिगड़ने से इनके शुभचिंतक शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

महिला समाज के विकास की प्रमुख आधार होती हैं – राजीव कुमार सिंह

महिला समाज के विकास की प्रमुख आधार होती हैं – राजीव कुमार सिंह

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा महिला दिवस सप्ताह अभियान के अन्तर्गत जिले के तीनों अनुमंडलों में क्रम से आयोजित किए जा रहे विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तिम दिवस पर सदर अस्पताल स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज में प्रथम और द्वितीय वर्ष की नर्सिंग छात्राओं के बीच महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ।

मुख्य वक्ता के रूप में प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि प्राधिकार द्वारा महिलाओं के हित में कई कार्य किए जा रहे हैं, किसी भी महिला को प्राधिकार के द्वारा निशुल्क सहायता दिए जाने का प्रावधान है भारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका एक दिये की भांति होती है जो खुद प्रज्वलित होकर पूरे समाज में प्रकाश फैलाती है , कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रत्येक सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय में एक आंतरिक कमेटी का गठन किया जाता है जहां लोग इन समस्याओ को उस कमेटी के सामने रख सकते हैं।

वहीं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका ने भी नर्सिंग छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक काल में शिक्षा सर्वाधिक मजबूत आधार है जिसके माध्यम से समाज में सम्मानित स्थान हासिल किया जा सकता है। एक शिक्षित महिला समाज के विकास के महत्वपूर्ण कड़ी है जो दो परिवारों के साथ साथ समाज को भी शिक्षित करती है। महिलाओं में अधिकार की अलख जगाने वाली भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती आज 10 मार्च के दिन मनाई जा रही है, उन्होनें 174 वर्ष पूर्व ही महिलाओं के लिए विद्यालय खोल शिक्षा की नींव रख दीं थीं आज उसकी चमक दिखलाई पड़ रही है जब समाज में महिलाएं अपने विकास की ओर अग्रसर है और नई कीर्तिमान गढ़ रही हैं। एलएडीसी के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र दास ने छात्राओं को प्राधिकार द्वारा प्रदत की जा रही है विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।उन्होंने लोगों को बताया डायन बताकर किसी की हत्या करना या डायन का आरोप किसी पर तंज कसना कानूनन अपराध है।

नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाध्यापिका सिस्टर जेंसी ने भी इस मौके पर कहा की समाज में महिलाओं से हो रही है छेड़खानी और उत्पीड़न के विरुद्ध महिलाओं को स्वयं सजग होना चाहिए ऐसे कृत का विरुद्ध आवाज उठाना चाहिए और “ना” बोलकर उसका विरोध दर्ज करना चाहिए।
इस मौके पर छात्राओं ने जिज्ञासा पूर्वक कई सवाल पूछे जिसका वक्ताओं ने समुचित उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया, साथ ही छात्राओं को नालसा थीम का गीत भी दिखाया गया।

इस मौके पर पीएलवी मोहम्मद शमीम और रेनू देवी ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी सुमन गोप, संजय निषाद, रविकांत ठाकुर, अरुण विश्वकर्मा आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

मुसाबनी-झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को उभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है

मुसाबनी-झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को उभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है

मुसाबनी

ऊर्जा मेला का आयोजन 11 को किया जा रहा है

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को उभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है ।

इस अवसर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, घाटशिला अंतर्गत सभी विद्युत उपभोक्त ऊर्जा मेला में उपस्थित होकर विद्युत विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस मेले के माध्यम से झारखण्ड सरकार द्वारा 100 युनिट मुफ्त बिजली का प्रचार-प्रसार । खराब मीटर बदलने से संबंधित प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरुकता अभियान चलाया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गए 100 युनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल सकें ।इसके साथ साथ निगम के नियमानुसार नया विद्युत कनेक्शन संबंधी प्रचार-प्रसार विद्युत विपत्र में गड़बड़ी से संबंधित आवेदन प्राप्ति व ससमय निष्पादन हेतु कार्रवाई , विद्युत बकाया राशि संग्रहन, विद्युत संबंध जोड़ने एवं विच्छेदन संबंधी जानकारी व विद्युत विच्छेदन के पश्चात् आरसी / डीसी कर त्वरित निष्पादन  किया जाएगा।ऊर्जा मेला का आयोजन अवर प्रमंडलवार शिविर इन जगहों पर लगाया जाएगा। घाटशिला में प्रमंडल  के तहत  मुसाबनी प्रखंड के मेढिया पंचायत भवन में,धालभूमगढ़ के तहत बहरागोडा में बागराचुरा (लक्ष्मी क्लब) में,चाकुलिया प्रमंडल के तहत  जामडोल बाजार चौक में, जादूगोड़ा प्रमंडल के तहत मुर्गाघुटु पंचायत भवन मुसाबनी में शिविर का आयोजन होगा इसकी जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल घाटशिला द्वारा दी गयी है

मुसाबनी-झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को उभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, घाटशिला अंतर्गत सभी विद्युत उपभोक्त ऊर्जा मेला में उपस्थित होकर विद्युत विभाग

आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के दो पीडीएस दुकानों का उपायुक्त ( DC ) ने किया निरीक्षण

आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के दो पीडीएस दुकानों का उपायुक्त ( DC ) ने किया निरीक्षण

सरायकेला-खरसावां

जिले के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रो के 40 दुकानों का किया गया निरिक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुरूप करे कार्य, किसी भी प्रकार के लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई- उपायुक्त

( सरायकेला से सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सराइकेला: राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र के दो पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

बताते चलें कि उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आए टि डी ए संदीप कुमार दौराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अलग अलग क्षेत्र के कुल 40 दुकानों का औचक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में रजिस्टर इंटरी, राशन वितरण की विवरणी समेत अन्य बिंदुआँ का जायजा ले कई आवश्यक दिशा निदेश दिए गए। राशन डिलरों को ग्रामीणों के साथ सहयोगात्मक भाव रखने, उचित एवं निर्धारित दर पर ससमय राशन उपलब्ध कराने तथा अपने दुकान निर्धारित समयानुसार खोलने के निदेश दिए गए।

निरिक्षण क्रम मे विभिन्न माध्यम से की राशन डिलरो द्वारा अपने इच्छानुसार दुकान खोलने, कम राशन देने, दुकान बंद रहने जैसी शिकायतों पर दुकानों का औचक निरिक्षण किया जा रहा है। इस सम्बन्ध मे उपायुक्त ने कहा की जितने भी दुकानों का निरिक्षण आज किया गया है उनमे ऐसे दुकान जिनमे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आमजनों की शिकायत सत्य पायी गईं है उनपर नियमसंगत करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा की जिले के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा किसी भी दिन किसी भी समय दुकानों का औचक निरिक्षण किया जा सकता है। अतः सभी पि डी एस डीलर निर्धारित समयानुसार दुकान खोले राशन कार्ड धारियों को उचित मात्र मे राशन दे तथा यह सुनिश्चित करे की लाभुकों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा की सभी पीडीएस दुकानदार विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक नियमानुसार कार्य करे, किसी भी प्रकार की कोताही (जैसे समय पर दुकान ना खुलना, राशन कम देना, राशन के बदले राशि वसूलना इत्यादि) पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य संपोषित योजना का कार्य में भुगतान नहीं होने से बाजार के अर्थ व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता दिख रहा हैःविधायक सोनाराम

राज्य संपोषित योजना का कार्य में भुगतान नहीं होने से बाजार के अर्थ व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता दिख रहा हैःविधायक सोनाराम

चाईबासा

मामला दो माह से रिक्त पड़े ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल चाईबासा में कार्यपालक अभियंता को पदस्थापन का, विधायक नें लिखा प्रधान सचिव को पत्र

चाईबासा: ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, (एनआरईपी. विशेष प्रमंडल) पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव झारखंड सरकार, रांची को कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चाईबासा के रिक्त पद पर पदस्थापन करने अथवा प्रभारी कार्यपालक अभियंता को सम्पूर्ण वित्तीय अधिकार देने के सम्बंध में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें पत्र लिखा है।

विधायक जगन्नाथपुर, पश्चिम सिंहभूम, सोनाराम सिंह को

वहीं उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को पत्र देकर मांग की है। पत्र के माध्यम से विधायक सोनाराम सिंकु का कहना है पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत ग्रामीण कार्य प्रमंडल चाईबासा में विगत तीन महिना होने को है, लेकिन कार्यहित, जनहित में अब तक विभाग से किसी भी कार्यपालक अभियंता का पदस्थापन नही किया गया है। विदित हो की जिला के द्वारा जो व्यवस्था किया गया है. उससे कार्य हित में प्रमंडल के कार्यों का निपटारा नही हो रहा है। जैसे, सीएस, टीएस. एकरारनामा और कार्य के विरुद्ध संवेदकों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष में मात्र बीस दिन रह गया है। जिला से भी डीएमएफटी की योजना दी गई है, जिसका निविदा आमंत्रित किया गया है, संवेदकों के द्वारा भाग भी लिया गया है।परंतु संवेदको को कार्य आवंटित नहीं हुआ है। राज्य संपोषित योजना का कार्य में भुगतान नहीं होने से बाजार के अर्थ व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता दिख रहा है।

अतः पदस्थापन की प्रत्याशा में डीसी के द्वारा नियुक्त प्रभारी कार्यपालक अभियंता को सम्पूर्ण वित्तीय शक्ति, अधिकार प्रदान करने की करवाई सुनिश्चित करने की मांग कि है ताकि क्षेत्र में बंद पड़े विकास कार्य पूर्ण हो सके।

यह भी जाने,सरकार की व्यवस्था पर

मजे कि बात यह है चाईबासा ग्रामीण कार्य प्रमंडल विभाग में आठ करोड़ रूपया जमा है और इस राशी को खर्च करने का वित्तिय अधिकार नहीं दिया गया है प्रभारी कार्यपालक को,जबकी पड़ोसी जिला यानी सरायकेला में फण्ड नहीं है ग्रामीण कार्य विभाग प्रडल को लेकिन वहां वित्तिय प्रभार वाली कार्यपालक अभियंता है।

सीड्स संस्था एवं महिला सशक्ति मंच के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस का हुआ आयोजन

सीड्स संस्था एवं महिला सशक्ति मंच के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस का हुआ आयोजन

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी:- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुसाबनी स्थित महिला सशक्ति मंच प्रांगण में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं माल्यार्पण महिला मच की लीडरों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

समारोह में मुंडारी नृत्य, नागपुरी नृत्य,लांगड़े नृत्य संथाली नृत्य, करम नृत्य,बाहा नृत्य, घरेलु हिंसा पर नाटक ,बाल विवाह पर नाटक आदि प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शुभ्रा द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं की जिन समस्याओं को लेकर मंच कार्य कर रही है। उसके चलते महिलाओं के जीवन में काफी परिवर्तन हुआ है। महिलाओं में कानूनी जागरूकता बढ़ी है । महिलाएं अपने साथ हो रहे अत्याचार का विरोध करती है जो पहले संभव नहीं था।डॉ० शुभ्रा द्विवेदी ने संस्था के कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सीड्स संस्था पूर्वी सिंहभूम के 5 प्रखंड में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु जो कार्यक्रम चला रही है उसमें मुख्य रूप से परिवार एवं समाज में महिलाओं एवं लड़कियों को बराबरी का दर्जा मिले, उन्हें सम्मान मिले, महिलाओं पर होने वाले सभी तरह के हिंसा बन्द हो इसके लिए संस्था की ओर से गाँव के पुरुष एवं पंचायत प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है, उनका भी सहयोग प्राप्त हो रहा है, महिलायें सशक्त हो रही हैं। पिछले दो महीने में करीब 256 घरेलू हिंसा के केस की जानकारी मिली है, जबकि मुसाबनी में 144 घरेलू हिंसा की जानकारी प्राप्त हुई है। इन विषयों पर समाज के सभी लोगों को सोचने की जरूरत है, तभी समाज में बदलाव होगा। इनमें से 202 केस का समाधान महिला मंच, सीडस, ग्रामीण मिलकर किया है।

कार्यक्रम में जमशेदपुर से आये सुस्मिता पात्रो (शिक्षाविद्) एवं श्रीमती हर्षदीप कौर (स्वास्थ्य क्षेत्र में समाज सेवा)
सन्जना पात्रो आदि ने बढ़ते कदम पर प्रसन्नता व्यक्त किया और उन्हें प्रेरित किया महिला सशक्ति मंच के सदस्यों द्वारा घरेलू हिंसा और द्विविवाह पर दो नाटक का मंचन किया गया महिलाओं ने स्वयं में हुए परिवर्तनों का अनुभव भी लोगों को बताया जिससे दूसरों को प्रेरणा मिले।महिलाओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। समूह के सदस्यों एवं किशोरियों द्वारापारम्परिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए। समूह की सदस्यों ने उत्पादित सामानों के स्टॉल भी लगाये। मंच का संचालन मालती माझी एवं पूजा सोरेन ने की । धन्यवाद ज्ञापन यमुना मार्डी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक महानन्द झा, लक्ष्मी किस्कु, राजू सबर, रंजीत टुडू और सीडस संस्था से आये एमलीना तिडू आदि भरपूर ने सहयोग किया।

चौका थाना के थानेदार ने मोटर साइकिल पर सुजित साहु 700 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

चौका थाना के थानेदार ने मोटर साइकिल पर सुजित साहु 700 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

Chandil

Chouka

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के थाना प्रभारी, चौका को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अफीम का गादा लेकर मोटरसाईकिल सं0-JH-05CU-2887 से भुईयाडीह तमाड़ की ओर आ रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया एवं दिरलोंग एन0एच0-33 पर रोड कटिंग के पास उक्त गाड़ी के सत्यापन के लिये नाका लगाया। एक मोटरसाईकिल आता दिखाई दिया जिसमें चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से मोटरसाईकिल चालक को खदेड़कर पकड़ा गया। सत्यापन मे उक्त मोटरसाईकिल का सं0- 1H 05CU-2887 पाया गया।

उक्त पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम सूजीत कुमार साहू (उम्र 30 वर्ष), पे० मोती साहू, पता वर्मामाइन्स, कॅरेज कॉलोनी, थाना वर्मामाईन्स, जिला पूर्वी सिंहभूम बताये। उक्त मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति का विधिवत् जमा तलाशी लिया गया।

तलाशी के कम में बरामद सामग्री

2,49,000/- रूपये, एक ओप्पो कम्पनी का मोबाईल तथा करीब 700 ग्राम अफीम का गादा पाया गया। इस संबंध में चौक थाना काण्ड सं0-11/23, दिनांक 08.03.2023, धारा-17/18 एन०डी०पी०एस० के अन्तर्गत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।सूजीत कुमार साहू (उम्र 30 वर्ष), पे0 मोती साहू, पता वर्मामाइन्स, कैरेज कॉलोनी, थाना वर्मामाइन्स, जिला पूर्वी सिंहभूम के निवासी हैं।

छापामारी दल

संजय कुमार सिंह, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल,पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी, चौका धर्मराज कुमार, , पु०अ०नि० अभिजीत कुमार, चौका थाना, स०अ०नि० रूबलाल मण्डल एवं अन्य सशस्त्र बल चौका के शामिल थे।

विधायक रामदास सोरेन ने किया 60 लाख की लागत से बनने वाले चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास

विधायक रामदास सोरेन ने किया 60 लाख की लागत से बनने वाले चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास

Musabani

नाला क्षेत्र के लोगों को सिंचाई में काफी लाभ मिलेगा। खेती के साथ-साथ रोजगार भी लोगों को मिलेगा।।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के सोमयडीह नाकटी गांव के समीप दो पहाड़ों के बीच बहने वाले रोलो नाला पर 60 लाख की लागत से लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास 7 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ऑनलाइन किया गया था। इसी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन द्वारा गुरुवार को नारियल फोड़कर ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दो पहाड़ों के बीच इस चेक डैम का निर्माण होने से पहाड़ी नाला के पानी का काफी मात्रा संचय किया जा सकेगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को सिंचाई में काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन तक पानी पहुंचाने के लिए यहां नाली का निर्माण कार्य किया जाएगा। सिंचाई का साफ-साफ यहां का लोगों को रोजगार कभी अवसर मिलेगा क्षेत्र लोग अपने जीवन यापन ठीक ढंग से कर सकेंगे उन्होंने बताया कि इस चेक डैम की लंबाई 104 फीट, ऊंचाई 7 फीट होगी। इसे मजबूती देने के लिए इसके दोनों साइड गार्ड वाल का निर्माण होगा। साथ ही गांव तक सिंचाई नाली का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को इसका काफी लाभ खेती के लिए मिल सकेगा।

इस अवसर पर ग्रामीणों में काफी हर्ष देखा गया जो ढोल धुमसा बजाकर नाचते गाते निर्माण पर पहुंचे अतिथियों का स्वागत करते देखे गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, मुखिया रामचंद्र मुर्मू, संजीवन पातर, प्रिय नाथ बास्के, दामू महाली सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started