पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय बैठक का किया गया आयोजन

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय बैठक का किया गया आयोजन

सरायकेला-खरसावां

आदित्यपुर

प्रमंडल स्तरीय बैठक में सचिव महोदय ने जल जीवन मिशन व एसबीएम ग्रामीण 2 के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियेां को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पेयजल से जुड़ी समस्या के निदान हेतु कंट्रोल रूम बनाते हुए 72 घंटों में शिकायतों का करें समाधानः-पेयजल स्वच्छता सचिव

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव डॉ० मनीष रंजन की अध्यक्षता में आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में प्रमण्डलस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त सरायकेला खरसावां अरवा राजकमल , निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव पशुपति नाथ मिश्र, राजीव रंजन, अभियंता प्रमुख सुरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।
प्रमंडल स्तरीय इस बैठक में कोल्हान प्रमाण्डल के सभी जिले ( सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम) में आगामी गर्मी के मौसम में लोगो को पानी की समस्या से किस तरह से निजात दिलाने हेतु क्या रणनीति होनी चाहिए पर विस्तृत चर्चा की गयी, ताकि बढ़ती गर्मी को देखते हुए कोल्हान क्षेत्र के किसी भी जिलों में पेयजल की समस्याओं का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान ग्राम स्तर पर प्लास्टिक कलेक्ट कर प्लास्टिक मुक्त गांव के निर्माण करने तथा जल संरक्षण के संबंध में विभिन्न बिंदुओं के बारे में जानकारी साझा की गईं।

इसके अलावे बैठक के दौरान सचिव डॉ० मनीष रंजन द्वारा बतलाया गया कि गर्मी के मौसम में पेयजल का संकट काफी गहरा हो जाता है। ऐसे में पेयजल के संकट को दूर करने व लोगो को पर्याप्त जल मिल सके इस हेतु कंट्रोल रूम बनाने एवं डेडिकेटेड टीम को तैयार करने का निदेश सभी प्रमंडल के पीएचडी के सभी अधिकारियों को दिया। आगे उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम का एक नंबर हो जिसपर लोग संपर्क कर अपनी समस्याओं की जानकारी दे सके। साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे ही पेयजलापूर्ति से सबंधित कोई भी समस्या आये उसे 72 घंटे के अंदर निष्पादित कराए ताकि लोगो को गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निजात दिलाई जा सके। आगे उन्होंने विभिन्न जिलों में किए जा रहे विभिन्न कार्यो की बिंदुबार समीक्षा करते हुए जिलों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही चल रहे सभी कार्यों को ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं पूर्ण- डॉ० मनीष रंजन….

प्रमंडल स्तरीय बैठक में पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल सचिव डॉ० मनीष रंजन द्वारा जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सभी छह जिलों में चल रहे विभिन्न योजनाओं के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सभी योजनाओं को ससमय साथ ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं, ताकि राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को लाभ दिया जा सके।

बैठक में उपस्थित निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्रीमती नेहा अरोड़ा नें ओडीएफ प्लस लाभुकों को स्वं शौचालय मरम्मत करने हेतु प्रेरित करने की बात कही साथ ही जिला स्तर, प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी को ओडीएफ प्लस के लिए प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त सरायकेला खरसावां प्रवीण कुमार गागराई, उप विकास आयुक्त पश्चिमी सिंहभूम, अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सरायकेला खरसावां सुनील कुमार सिंह, सभी जिलों के कार्यपालक पदाधिकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं अन्य उपस्थित रहे।

मुसाबनी प्रखण्ड के माटीगोड़ा पंचायत ग्राम कुलामाड़ा गांव बोड़ामडेरा में सदियों  से परम्परागत संस्कृतिक छौ नृत्य मेला हुआ संपन्न

मुसाबनी प्रखण्ड के माटीगोड़ा पंचायत ग्राम कुलामाड़ा गांव बोड़ामडेरा में सदियों  से परम्परागत संस्कृतिक छौ नृत्य मेला हुआ संपन्न

बाबूलाल सोरेन ने विजयी नृत्य प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: मुसाबनी प्रखण्ड के माटीगोड़ा पंचायत ग्राम कुलामाड़ा गांव बोड़ामडेरा में सदियों  से परम्परागत संस्कृतिक छौ नृत्य मेला महोत्सव इस वर्ष 2023 में एस एस वि Boys club बोड़ामडेरा के सौजन्य से आयोजन किया गया था।  इस वर्ष यह छौ नृत्य मेला महोत्सव कार्यक्रम तीन दिवसीय का आयोजन किया गया था। जिसमें पहला दिन छौ नृत्य दुसरा दिन आदिवासी संथाली पर्दा फिल्म तीसरा दिन डान्स प्रतियोगिता । डान्स प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि माननीय  बाबुलाल सोरेन केन्द्रीय महासचिव झा मु मो विशिष्ट अतिथि  शिवनाथ मार्डी जिला परिषद सदस्य प्रखण्ड गुड़ाबांधा  कार्तिक हेम्ब्रम पुर्व मुखिया ग्राम पंचायत माटीगोड़ा उपस्थित हुए

वहीं अतिथियों का स्वागत  कमिटी के युवती मेम्बरो ने अतिथियों का पैर हल्दी पानी से धोकर टिका चंदन लगाते हुए फुलों का हार पहना कर स्वागत करते हुए मेला मैदान के मंच में प्रवेश कराया । मंच में कमिटी के महीलाओं ने अतिथियों को कमिटी का बेज पहना कर,बुके देते हुए आदिवासी सांथाली परम्परा अनुसार अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच में युवक युवतियों ने आदिवासी सांथाली हो मुण्डारी नागपुरी बंगाली नेपाली उड़िया हिन्दी अंग्रेज़ी आदि भाषा के गानो पर जबरदस्त डान्स करते हुए एक दुसरे को पछाड़ कर जीत के शिखर पर  पहुंच कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाने का ताड़ तोड़ कोशिश अतिथि और दर्शकों का मन मोहित कर दिया । 

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बाबुलाल सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड प्रदेश में एक से बढ़कर एक विभिन्न क्षेत्र वो चाहे नाच गाना हो डान्ह या खेलकुद फुटबॉल,होकी क्रिकेट आदि में झारखण्डीयो में हुनर और जज्बा है । बस केवल इन सब को सही मार्गदर्शन सही प्लेटफार्म कि आवश्यकता है । इसके लिए मैं हमे�

मारवाड़ी महिला समिति ने मुसाबनी में समर कैंप का किया आयोजन ,बच्चों ने खूब की मस्ती

मारवाड़ी महिला समिति ने मुसाबनी में समर कैंप का किया आयोजन ,बच्चों ने खूब की मस्ती

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, झारखंड प्रदेश की मुसाबनी शाखा की बहनों द्वारा आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का समापन मंगलवार को हुआ। जिसमें 40 बच्चों ने समर कैंप में भाग लेकर खूब मस्ती की।जिसमें बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, खेलकूद, मेंढक रेस, बिंगो एवं विभिन्न प्रकार के खेल से बच्चों को मनोरंजन करवाया गया। प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले को पुरस्कृत किए गए। इसके अलावा सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार दिए गए।

वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों को अपने भीषण गर्मी में जल की समस्या, जल संरक्षण के बारे में चित्र बनाया गया। बताया गया कि प्रतियोगिता के बाद बच्चों को विस्तार पूर्वक जल संरक्षण के बारे में बताया गया। और कहा गया की जल ही जीवन है। पौधारोपण के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चों ने लजीज व्यंजन का स्वाद चखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा।

गीता थिएटर एवं राँटरेट क्लब कालीमाटी जमशेदपुर द्वारा आयोजित होने वाले नि:शुल्क समर कैम्प 0.5 का पोस्टर का विमोचन रिटायर्ड (आइ.पी.एस)अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने किया

गीता थिएटर एवं राँटरेट क्लब कालीमाटी जमशेदपुर द्वारा आयोजित होने वाले नि:शुल्क समर कैम्प 0.5 का पोस्टर का विमोचन रिटायर्ड (आइ.पी.एस)अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने किया

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर: मंगलवार दिनांक 9/05/2023 को जमशेदपुर सी एच एरिया में गीता थिएटर एवं रॉटरेट क्लब कालीमाटी जमशेदपुर द्वारा आयोजित होने वाले नि:शुल्क समर कैंप 0.5 का पोस्टर विमोचन रिटायर्ड (आइ.पी.एस) अधिकारी राजीव रंजन सिंह द्वारा किया गया।

जिसके बाद गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने प्रेस को बताया कि सुंदरम संस्था 2007 से लगातार झारखंड राज्य स्तरिया सामाजिक विषयों में जन-जागरूकता अभियान चलाकर सेवा प्रदान कर रही है इस कर्म में सुंदरम संस्था का कला-संस्कृति विभाग गीता थिएटर प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में 10 से 15 दिवसीय निशुल्क समर कैंप आयोजित कर निम्न वर्ग के बच्चों को नृत्य, नाट्य, संगीत, चित्रकार, कानूनी जानकारी एवं विशेष कर किशोरियों को आत्मरक्षा हेतू मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देता आ रहा है इस बार भी ग्रीष्मकाल मे दिनांक 15 मई से 25 मई 2023 तक मानगो डिमना रोड़ शांकोसाई 04नम्बर रोड़ स्थित एस• बी• एम• स्कूल में समर कैंप अपना पाचवां सीजन आयोजित कर रही है। बच्चों को नशा के विरोध एवं गुड टच वॉच की संवाद कर जागरूक किया जा जाता है।

वहीं गीता थिएटर के संरक्षक सह सुंदरम संस्था के अध्यक्ष मो• ताजदार आलम ने कहा इस समर कैंप के माध्यम से वर्तमान परिस्थितियों में जो समाज की दयनीय स्थिति है उसे सुधार कर सद्भावना मे परिवर्तित करने की ओर एक कोशिश है समर कैंप के माध्यम से गरीब बच्चों के जो बड़े- बडे़ क्लासेस में जाकर इन चीजों का प्रशिक्षण नहीं ले सकते उन तक पहुंचाने का सुनेहरा मौका समर कैम्प है समर कैम्प मे भाग लेने वाले प्रतिभागी बच्चे सुन्दरम द्वारा संचलित गीता थिएटर के माध्यम से आगे भी नि:शुल्क कला- संस्कृति से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
पोस्टर विमोचन मे गीता थिएटर संरक्षक वं सुन्दर संस्था अध्यक्ष मो• ताजदार आलम, गीता थिएटर अध्यक्ष गीता कुमारी, सुन्दर संस्था उपाध्यक्ष इलायस अली वारसी, गीता थिएटर महिला कलाकार सह संपूर्ण आश्रय से सुसमिता सरकार, राँटरेट क्लब कालीमाटी जमशेदपुर से दीपक मेहता, गीता थिएटर सदस्य तुषार दासगुप्तो, अभिरंजन कुमार, विवेक शर्मा, श्यामली डे उपस्थित रहे।

झारखंड स्वयंसेवी संगठन झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपायुक्त सरायकेला द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

झारखंड स्वयंसेवी संगठन झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपायुक्त सरायकेला द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: झारखंड स्वयंसेवी संगठन झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहर लाल माहली ने सरायकेला खरसावां उपायुक्त के द्वारा मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में स्वयंसेवी संस्थाओं को प्राथमिकता देने हेतु आवेदन किया।

वही सरकार द्वारा कल्याणकारी योजना विशेषकर मुख्यमंत्री सारथी योजना हेतु स्थानीय स्वयंसेवी संस्था की भागीदारी प्रखंड वार सुनिश्चित करने की आग्रह किया।

शिवलाल प्लस टू हाई स्कूल में मुसाबनी इंस्पेक्टर ने बच्चों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

शिवलाल प्लस टू हाई स्कूल में मुसाबनी इंस्पेक्टर ने बच्चों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

मुसाबनी

इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: मुसाबनी शिवलाल प्लस टू हाई स्कूल मुसाबनी में सोमवार को मुसाबनी इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक ने कार्यशाला का आयोजन कर बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने कहा सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है मेहनत से ही हम सफल होते हैं। इसलिए हर विद्यार्थी को जी तोड़ मेहनत कर पढ़ाई करनी चाहिए।

इस दौरान उन्होंने वर्ग नवम एवं दशम के बच्चों को कई ज्ञानवर्धक बातें बताई। उन्होंने बताया कि देश मे सभी को सम्मान और अधिकारपूर्वक जीने का अधिकार है। हर कोई मान-सम्मान से जीना चाहता है। लेकिन संसार में पढ़े लिखे लोगों का सम्मान अधिक होता है। इसलिए विद्यार्थी को पढ़ाई के प्रति सजग एवं संवेदनशील होना चाहिए। छात्र छात्राओं को अपने अपने भविष्य संयोजन में अभी से लग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बच्चे मन से पढ़ाई करना चाहते है एवं जिन्दगी में आगे बढ़कर तथा अच्छी नौकरी पाकर माँ-बाप एवं समाज का नाम रौशन करना चाहते है। लेकिन उन्हें कोई उचित मार्ग दर्शन करने वाला नहीं मिलता।
इंस्पेक्टर ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी वहीं गलतियों से सीख लेने की अपील की

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को कानून की जानकारी मिलती है। कानून के प्रति जागरूक होते हैं और समाज में सजगता आती है। उन्होंने बच्चों को टिप्स देते हुए बताया कि ज्ञान और जानकारी के अभाव में मानव से गलतियां होती हैं। इसलिए विद्यार्थियों को कानून सहित सभी की जानकारी होनी चाहिए। जानकारी होने पर अपराध नहीं होंगे और दूसरों को भी अपराध करने से रोक सकेंगे। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल विकास शर्मा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे।

हावड़ा – बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

हावड़ा – बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: भारतीय अर्थव्यवस्था में रेलवे का एक अलग और महत्वपूर्ण योगदान है आम आदमी के लाइफ लाइन को रेलवे से जोड़कर हम देखते हैं समय की बचत और बजट में देश का आम नागरिक अपने यात्रा संपन्न करता है यह बातें केंद्रीय मंत्री शाह खूंटी लोकसभा के सांसद अर्जुन मुंडा ने सोमवार को सरायकेला जिले के सीनियर रेलवे स्टेशन पर कहीं.केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीनियर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा रेलवे के अधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हावड़ा से बड़बिल एक खनिज संपदा से भरा क्षेत्र है जहां इस ट्रेन के ठहराव होने से लोगों को बड़ा फायदा होगा श्री मुंडा ने कहा कि रेलवे सभी रूटों पर अधिक से अधिक रेलों का परिचालन करें और यात्रियों के सुविधाओं में भी इजाफा करें ताकि लोगों को सहूलियत हो सके. गौरतलब है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सिनी स्टेशन में ट्रेन संख्या 12021 हावड़ा – बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस का सिनी रेलवे स्टेशन पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर यात्रियों की प्रतीक्षित मांग सोमवार से पूरी होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इस मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर यह मांग रखी थी,जिसे रेलवे ने मंजूरी दे दी है। इन स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज 2 मिनट का होगा। ट्रेनों के इन स्टेशनों पर ठहराव से लोगों का काफी खुशी है.

आदित्यपुर वार्ड संख्या 32 मे रोड 17-18 के बीच रखा गया नया डस्टबिन

आदित्यपुर वार्ड संख्या 32 मे रोड 17-18 के बीच रखा गया नया डस्टबिन

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड संख्या- 32, रोड नंबर 17- 18 के बीच पूर्व में रखे गए पुराने और अति जर्जर डस्टबिन के कारण कूड़ा करकट डस्टबिन के बाहर रोड के किनारे फैला रहता था ऐसे में मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.इस समस्या से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने प्रशासक अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम गिरिजा शंकर प्रसाद एवं सफाई प्रभारी सिटी मैनेजर लेमानसू कुमार को अवगत कराते हुए पुराने और अति जर्जर डस्टबिन के बदले नया डस्टबिन देने की मांग की थी सफाई कर्मियों की टीम द्वारा रोड 17-18 मुख्य मार्ग के किनारे फैले गंदगी के अंबार की सफाई की गई एवं नगर निगम द्वारा पुराने जर्जर डस्टबिन को हटाकर नया डस्टबिन रख दिया गया इससे स्थानीय लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है स्थानीय लोगों ने प्रशासक अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम के प्रति आभार प्रकट किया है

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, एसएन यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, देव प्रकाश, अरविंद कुमार, विजय पंडित, संतोष महतो इत्यादि उपस्थित थेl

वार्ड 17 के पूर्व पार्षद नीतू शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया

वार्ड 17 के पूर्व पार्षद नीतू शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड 17 स्थित जेएस टॉवर में वार्ड के प्रबुद्धजनों ने पूर्व पार्षद नीतू शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया और पांच साल तक वार्ड के बेहतरी के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उनके प्रति आभार जताया. वहीं जबतक नगर निगम का अगला चुनाव नहीं हो जाता तब तक वार्ड के विकास की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद को ही सौंपी गई.

वहीं लोगों ने कहा पहले जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने क्षेत्र का विकास किया. अब जन सहयोग से पूर्व पार्षद विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगी, इसके लिए वार्ड 17 की जनता तन- मन और धन से उनके साथ खड़ी रहेगी.गोपाल प्रसाद ने कहा कि हम उस वक्त से नीतू शर्मा को जानते हैं जिस वक्त वे वार्ड पार्षद नहीं थी. शिव काली मंदिर कमेटी के सदस्य आरएन प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से हमारी वार्ड पार्षद नीतू शर्मा अपने वार्ड के प्रति संवेदनशील रही जनता के दु:ख- सुख में साथ खड़ी रही हम सौभाग्यशाली है कि हमें नीतू शर्मा जैसी मेहनती वार्ड पार्षद मिल.समारोह में

कार्यक्रम मुख्य रूप से कैलाश पाठक, आरएन प्रसाद, गोपाल प्रसाद सिंह, गोपाल प्रसाद, जतन कुमार, मनोज अग्रवाल, बबली त्यागी, प्रतिमा देवी, मीनाक्षी त्यागी, राजमती प्रसाद, आशा चौधरी, पदमा चौधरी, देवनंदन प्रसाद, आरएन यादव, राजेश कुमार यादव, दिनेश मिश्रा, आरके सिन्हा, गोपाल पाल, वीरेंद्र तिवारी, नवल किशोर सिंह, दीपक कुमार, रवि अग्रवाल, विक्रम शर्मा, डॉ ज्योति, कोमल कांत दास, अनुज कुमार, मनोज चौधरी आदि उपस्थित थे.

वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर सदर अस्पताल सरायकेला में इलाजरत मरीजों के बिच फल पैकेट का किया गया वितरण

वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर सदर अस्पताल सरायकेला में इलाजरत मरीजों के बिच फल पैकेट का किया गया वितरण

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सोमवार 8 मई को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सरायकेला में सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार एवं रेडक्रॉस सचिव देवाधिदेव चटर्जी के द्वारा सभी इंडोर वार्ड में इलाजरत मरीजों के बीच फल पैकेट का वितरण किया गया।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने विभिन्न वार्ड में इलाजरत मरीजों से वार्ता कर स्वास्थ्य के स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में डॉक्टर विजय कुमार ने टीवी मरीजों तथा मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु योग्यता रखने वाले लाभुकों/ मरीजों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ लाभान्वित करने की बात कही। निरिक्षण क्रम में उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स को सभी मरीजों के स्वास्थ्य के स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा समय पर दवा उपलब्ध कराने समेत कई आवश्यक दिशा निदेश दिए।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा डीपीएम निर्मल दास, अस्पताल प्रबंधक संजीत कुमार, डॉक्टर खेलाराम समेत विभिन्न डॉ एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

चिकित्सा पदाधिकारी,एएनएम, कुक का प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को डिविजनल प्रशिक्षण संस्थान पाताहातु में किया गया।

चिकित्सा पदाधिकारी,एएनएम, कुक का प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को डिविजनल प्रशिक्षण संस्थान पाताहातु में किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम: कुपोषण उपचार केंद्र के गाइडलाइन के अनुसार एमटीसी (MTC) में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी,एएनएम, कुक का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को डिविजनल प्रशिक्षण संस्थान पाताहातु में किया गया।

जानकारी के अनुसार जिले में पांच कुपोषण उपचार केंद्र चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, कुमारडूगी, जगन्नाथपुर संचालित है। सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण में 12 एएनएम, 05 चिकित्सा पदाधिकारी, 03 कुक ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है, एमटीसी में दिए जा रहे सेवाओं को और बेहतर किया जा सके। राज्य में कुल 96 एमटीसी संचालित है। जिसमें पश्चिम सिंहभूम जिला लगातार विगत 02 वर्षों से एमटीसी में उपलब्ध किए जा रहे सेवाओं में प्रथम स्थान पर रहा है।

झारखंड पश्चिम बंगाल और उड़ीसा कुडमी समाज 14 को महाजूटन

झारखंड पश्चिम बंगाल और उड़ीसा कुडमी समाज 14 को महाजूटन

चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय महासचिव अधिवक्ता सुनील कुमार गुलिआर ने कहा कि 14 मई को झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के केंद्रीय, जिला व प्रखंड कमेटी के सदस्यों का एक दिवसीय चिंतन एवं रणनीतिक महाजुटान (सम्मेलन) का आयोजन जमशेदपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर आदित्यपुर में किया गया है. 

इस चिंतन शिविर में तीनों राज्यों में पिछले दिनों किए गए रेल रोको, डहर छेंका, हलुद झड़ झंडा गाड़ा, पांचीर लेखा आदि आंदोलनों की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही शिविर में आगे की रणनीति के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा. उक्त बातें उन्होंने श्रीनाथ विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चांडिल स्थित कदमडीड में हुई बैठक में कही.

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free