मुट्ठी भर गंजेड़ी मानगो को हिजड़ा बना कर रख दिया है। बाबर खान।


सब्बीर की हत्या पर बाबर खान ने जारी की अपनी प्रतिक्रिया।

मानगो और आजाद नगर थाना क्षेत्र के टैगोर मोबाइल को भी सख्त निर्देश दे पुलीस कप्तान।

प्रतिबंधित नशा के कारोबारी और नासाखोरी करने वाले पर कानूनी डंडा चलाए ज़िला प्रशासन,

नशाखोरों के अड्डे पर बोल्डोजर चले
प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस पब्लिक सामंजस्य समिति की बैठक आयोजित करें

जमशेदपुर-मांनगो:सोमवार दिनांक 16/123 को झामुमो नेता बाबर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला प्रशासन निम्नलिखित सुझाव देते हुए कहा के मानगो में प्रशासन की लाचारी कहें या मानगो वासियों की बेबसी आज कुछ मुट्ठी भर गंजेड़ी, नशाखोर,मानगो वासीयों को हिजड़ा बना दिया।

वहीं बाबर खान ने कहां की आज स्थिति अजीबो गरीब हो गई है आम जनता चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते प्रशासन को जो समय रहते कार्यवाही करनी चाहिए वह नहीं करते

बाबर खान ने कहा कि यदि 12 जनवरी की घटना पर प्रशासन सख्त होता तो शब्बीर की जान नहीं जाती। जिला के लगभग थाना में पर्याप्त मात्रा में पुलीस की कमी है। यदि समय रहते पुलिस मामले को संज्ञान में लेती तो ऐसा नहीं होता। और मोहम्मद शब्बीर की जान नहीं जाती। शब्बीर कोई अपराधी चरित्र का व्यक्ति नहीं था केवल मध्यस्था कराना लोगों के दुख तकलीफ में खड़ा होकर समधन करने का प्रयास करता था किस से वार्च्स की लड़ाई नहीं थी। बाबर खान ने कहा वो मेरा बहुत ही करीबी था और मेरा राजनीत समर्थक था। इस लिए में उसे के हर गीतिविधि से वाकिफ था। लेकिन सवाल ये है और कितने लोगों को नशा खोर निसाना बनयेंगें क्यू कि अपराधी बेलगाम ये हर शहर वासी जानते हैं लेकिन आज़ाद नगर और मानगो थाना क्षेत्र में गंजेड़ी पुलिस से बेखौफ होकर लागतार अंतक मचा रहे हैं। और इन नशेड़ी के आका कोन है। जिन के इसारे और सहये पर चिंहित लोगों पर हमला करवाते हैं। नसखोरी के आका को पुलिस खोज निकाले। तो मामले से जुड़ी सभी सचाई सामने आयेगी। वरना मानगो क्षेत्र का खुदा हाफिज।
बाबर खान ने कहा बहुत जल्दी ज़ाकिर नगर चौक में मौहम्मद शब्बीर के नाम श्रद्धांजलि सभा होगी। और नशाखोरी के खिलाफ बिगुल फूंका जायेगा।

नि:शुल्क स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया

जिला परिवहन कार्यालय, सरायकेला

सड़क सुरक्षा सप्ताह

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आज पुलिस नियंत्रण कक्ष परिसर मे नि:शुल्क स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया

आए दिन हर क्षेत्र में कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना देखने को मिल रही है कोई बुरी तरह से जख्मी हो जाते हैं तो किसी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है और उनके परिवार को देखने वाला कोई नहीं रहता इन सभी को मध्य नजर रखते हुए एवं सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

सड़क सुरक्षा टीम एवम पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग से वाहन चालक एवम वाहन चालक के सहयोगी को हेल्थ टीम के सहायता से निशुल्क नेत्र एवम स्वस्थ जांच कराया गया। इस शिविर के माध्यम से कुल 147 चालक एवं लोगो का किया गया जाँच।

चांडिल:जोयदा मेला में सहायता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चांडिल:सोमवार दिनांक 16 एक 2023 को जोयदा मेला चांडिल में सहायता शिविर का कार्यक्रम आयोजन किया गया

सहायता शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन श्री विशु हेंब्रम जिलाध्यक् के द्वारा किया गया

शिविर में मुख्य रुप से वरिष्ठ कांग्रेसी श्री माधव सिंह मानकी जी जिला महासचिव श्री सुकुमार गोराई जी जिला सचिव श्री राजू चौधरी जी पंचायत समिति सदस्य चांडिल प्रखंड बीस सूत्री सदस्य श्रीमती रजिया सुल्ताना जी कांग्रेस पार्टी के तेजतर्रार नेता श्री अश्वनी मुर्मू जी घोड़ा नेगी पंचायत अध्यक् श्री शिवचरण महतो जी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मंगल माझी जी इचागढ़ विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस श्री उपेंद्र गिरी जी और अनेकों नेता कांग्रेस कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता गण उपस्थित है

समाज के विकास मे सबसे बड़ा बाधक है नशा- डॉक्टर चंदन पासवान

सरायकेला:नेहरू युवा केन्द्र सरायकेला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से सामुदायिक भवन,सरायकेला प्रखंड में स्थानीय विषय आधारित कार्यशाला के अंतर्गत नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर चन्दन पासवान (डेंटिस्ट) उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के तैलिय चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं मल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित कर डॉ पासवान ने अपने संवाद में कहा कि युवाओं की भूमिका नशा उन्मूलन में सबसे अहम है,उन्होंने आवाहन किया की युवा आगे आए और समाज के प्रगति के रोड़े को जड़ से उखाड़ कर फेक दिया जाए। उन्होंने कहा कि समाज की इस त्रुटि को एक रात में और अकेले खत्म नहीं किया जा सकता है, इसके लिए सभी को जिम्मेवारी लेते हुए आगे बढ़ना होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने अपने मंतव्य साझा कर नशा मुक्त समाज को विकसित करने पर अपने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री क्षितिज ने युवाओं से आहवान किया की सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा नशा उन्मूलन के ऊपर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, सभी लोग सक्रिय प्रतिभागिता दिखाते हुए इस त्रुटि को दूर करेंगे।


इस शिविर में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्री रामचंद्र राव , श्री दिग्विजय भारत, श्री ललन कुमार पांडेय, श्री कृति कुमार एवं जिले के विभिन्न प्रखंडों से युवा एवं युवतियां ने भाग लिया एवं साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवकगण इत्यादि ने भाग लिया।

विद्यादायिनी पूजा अवार्ड 2023 का आयोजन इस वर्ष भी किया जाएगा

घाटशिला:झारखंड उदय न्यूज़ व क्रिएशंस के संयुक्त तत्वावधान में लगातार 11वें वर्ष विद्यादायिनी पूजा अवार्ड 2023 का आयोजन इस वर्ष भी किया जाएगा

जानकारी देते हुए झारखंड उदय की ओर से रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष से ही विद्यादायिनी पूजा है वोट को विधानसभा स्तरीय बनाया गया है

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि इस वर्ष हमारे निर्णायक मंडल सदस्य घाटशिला विधानसभा के विभिन्न स्थल पर स्थित सरस्वती पूजा पंडाल का निरीक्षण करेंगे साथ ही सरस्वती पूजा के दिन 26 जनवरी को घाटशिला के अलावा मुसाबनी डुमरिया गालूडी धालभूमगढ़ की पूजा कमेटी का मुआयना होगा इसके बाद फरवरी के प्रथम सप्ताह में सरस्वती पूजा कमेटियों को सम्मानित भी किया जाएगा

साथ ही रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पंडाल प्रतिमा वातावरण व प्रकाश सज्जा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ 03 पंडालों को सम्मानित किया जाएगा इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों के साथ-साथ पुरस्कार वितरण समारोह होगा

रवि प्रकाश सिंह ने पूरे घाटशिला विधानसभा के सभी सरस्वती पूजा कमेटियों से आग्रह किया है कि वह उनके निर्णायक मंडल सदस्यों को मोड़ने के दौरान सहयोग करें एवं सरस्वती पूजा के दिन शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे के बीच निर्णायक मंडल सदस्य पंडाल में पहुंचे

घोड़ा बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अखान जात्रा पर दिखे श्रद्धालुओं की जनसैलाब…

विधि व्यवस्था को नियंत्रण करने पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी व ट्रैफिक इंस्पेक्टर

सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर में हर साल अखान जात्रा के दिन भगवान बलराम की पूजा धूमधाम से की जाती है.

बता दे भगवान बलराम को ग्राम देवता के रूप में यहां पूजा जाता है. मान्यता है, कि वर्षो पूर्व क्षेत्र में भीषण महामारी फैली थी. जिसके बाद पूर्वजों ने भगवान बलराम का आह्वान किया था, और यहां उनके वाहन के रूप में घोड़े का स्थापना किया था.

जिसके बाद क्षेत्र से महामारी समाप्त हुई थी. तब से लेकर आज तक परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है. जिनकी मन्नते पूरी होती है, वे मिट्टी के घोड़े यहां चढ़ाते हैं. इसके अलावा प्रसाद का भोग भी लगाते हैं.

वही मान्यता हैं कि आस्था एवं विश्वास के साथ पूजा करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं. यहाँ त्योहारों में अपनी परंपरा एवं संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. इस प्रमुख धार्मिक स्थल पर आसपास के गांवों के हजारों भक्त पूजा करने पहुँचते हैं. भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा कमेटी की ओर से दर्जनों वोलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी हैं.

दूसरी ओर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए आदित्यपुर पुलिस एवं मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद हैं. इस अवसर पर प्रांगण में विशाल मेला का आयोजन भी किया गया हैं. मेले का काफी संख्या में लोगों ने लुत्फ उठा रहे है.महाभोग का आयोजन भी किया गया.समिति की ओर से आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया. बताया कि मकर संक्रांति के एक दिन बाद इस पूजा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है. पूजा को सफल बनाने में मनोरंजन बेज, सत्य नारायण दास, नारायण पॉल, बंकिम चौधरी, बादल पाल, मृत्युंजय दास, आशीष दास, सीताराम बेज, त्रिभंग प्रमाणिक, अनादि बेज, अजय पाल, सत्यरंजन दास, खगेन दास, गोपाल पाल, कन्हाई पाल, के अलावा समिति के तमाम सदस्यों एवं गम्हरिया वासियों का सहयोग सर्वोपरि रहता हैं.

खरसावां प्रखंड में 19 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रखंड स्तरीय सहाय खेल योजना का आयोजन किया जाएगा।

खरसावां प्रखंड में 19 से 21 जनवरी को प्रखंड स्तरीय सहायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

खेल के माध्यम से युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए झारखंड सरकार ने सहायक योजना की शुरुआत की है

सरायकेला खरसावां:खेल के माध्यम से युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए झारखंड सरकार ने राज्य के 5 जिलों में सहाय खेल योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड में 19 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रखंड स्तरीय सहाय खेल योजना का आयोजन किया जाएगा।


उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री गौतम कुमार ने बताया कि खरसावां में प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 जनवरी को फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ होगा। उक्त तिथि को फुटबॉल के बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगे । 20 जनवरी को फुटबॉल के साथ-साथ वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जबकि 21 जनवरी को हॉकी और वॉलीबॉल के साथ-साथ एथलेटिक्स के 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद की प्रतिस्पर्धा भी आयोजित की जाएगी ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है।

खरसावां प्रखंड के प्रमुख स्थलों में इस योजना से संबंधित बैनर लगाए गए हैं। प्रचार वाहनों से भी कार्यक्रम की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत के 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं का चयन कर उनकी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स के साथ-साथ नगद राशि से भी सम्मानित करने की योजना है। इसके पूर्व सहाय योजना के तहत सैकड़ों खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है परंतु जिनका नाम किन्ही कारणों से छूट गया है उन्हें ऑन द स्पॉट पंजीकरण करने का अवसर प्रदान किया गया है। खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने पंचायत के मुखिया अथवा प्रधानाध्यापक के माध्यम से आयोजन स्थल तक पहुंचकर अपना नामांकन कराएं। नामांकन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड एवं बैंक अकाउंट का डिटेल लेकर आना आवश्यक होगा ।

मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत में कोई सुधार नहीं नाजुक,विशेष विमान से ले जाया गया चेन्नई,न…

जमशेदपुर: राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत नाजुक देख सोमवार को विशेष विमान से चेन्नई डीएमएस अस्पताल ले जाया गया. बीते 14 जनवरी को मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मगर शुगर लेवल में गिरावट होने एवं तबीयत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें डीएमएस चेन्नई रेफर कर दिया.

बता दें कि मंत्री पूर्व से ही डीएमएस चेन्नई में इलाज करा रहे हैं. तबीयत नाजुक होने के कारण उन्हें विशेष विमान से ले जाने की व्यवस्था की गई. इस दौरान जमशेदपुर उपायुक्त विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार, झामुमो नेता महावीर मुर्मू सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, चंचल गोस्वामी सहित अन्य झामुमो नेता सोनारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे.

उधर मंत्री के तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में मायूसी छा गई है. लोग उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ को लेकर दुआएं कर रहे हैं.

सड़क सुरक्षा सदस्यों द्वारा जागरूकता अभियान चला कर लोगो को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।

सरायकेला: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ज़िला परिवहन कार्यालय सरायकेला-खरसावाँ के ज़िला सड़क सुरक्षा सदस्यों द्वारा जागरूकता अभियान चला कर लोगो को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।

इस दौरान ऐसे दो पहिया चालक जो बिना हेलमेट पहने आहाँ चलाते पाए गए को गुलाब के फ़ुल और माला पहनाकर सर्मिंदगी महसूस कराया गया साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बिना हेलमेट पहने वाहन ना चलाने तथा दुसरो को भी जागरूक करने हेतु अपील किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ज़िला सड़क सुरक्षा के सदस्य सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री कुंदन वर्मा ,सड़क अभियान्त्रिकी विश्लेषक श्री आशुतोष कुमार सिंह, आई टी सहायक श्री धृत कुमार एवं याताया पुलिस भी शामिल रहे।

नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन 21 जनवरी को

मारवाड़ी धर्मशाला ( अग्रसेन ठाकुरबारी भवन ) धर्मशाला रोड सराइकेल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला:श्री कालुराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सह नगर पंचायत सरायकेला के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि दिनांक 21 जनवरी शनिवार को कालुराम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जा रहा है जिसमें जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद शिविर में आंखों की जांच उपरांत मोतियाबिंद से ग्रसित मरीज का नि: शुल्क आपरेशन हेतु चयन किया जाएगा।

उक्त शिविर में जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच व नि:शुल्क रक्त (रक्त का ग्रुप, ब्लड शुगर, हेमोग्लोबिन) की जांच की जाएगी।

पूरे भारतवर्ष के साथ इस क्षेत्र में एनेमिक रोगियों की भारी संख्या है किशोरों के अनुपात मे किशोरियों में इसका अनुपात ज्यादा है कुपोषण के कारण एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी होती है रक्त की कमी से क्षेत्र की हजारों गर्भवती महिलाओं को प्रसव काल में काफी कष्ट झेलना पड़ता है। प्रसव उपरांत नवजात शिशु में भी स्किल सेल, एनेमिया व थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी होने की आशंका रहती है। क्षेत्र के सभी किशोरियों एवं उनके अभिभावकों से आग्रह है कि अपनी बच्चियों का पोषण पर विशेष ध्यान रखना चाहिए एवं नियमित तौर पर हिमोग्लोबिन की जांच कराते रहनी चाहिए। हेल्थ कैंप में विभिन्न प्रकार के रोगों के भी जांच की जाएगी।

आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर द्वारा आकर्षणी मंदिर में लगाया गया सेवा शिविर

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व विधायक दशरथ गागराई शिविर में पहुंचकर सेवा कर्मियो का बढ़ाया उत्साह

सरायकेला: आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर (महालिमोरुप) के तत्वाधान में शनिवार को प्रति वर्ष की भांति आखान यात्रा के शुभ अवसर पर माता आकर्षणी मंदिर परिसर में 25 वां निशुल्क चना,गुड़,जल वितरण सह प्राथमिक उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शिविर में आदर्श युवा समिति के सदस्यो द्वारा भक्त श्रद्वालुओं का निस्वार्थ भाव से सेवा किया गया।

इस दौरान आखान यात्रा में माता आकर्षणी मंदिर पहुंचे हजारो भक्त श्रद्वालुओं का मंदिर के नीचे परिसर से लेकर माता के पूजा पीठ ऊपर पहाड़ी तक आदर्श युवा समिति के सदस्य सेवा करते देखे गए। समिति के सदस्य माता आकर्षणी के नीचे परिसर से लेकर ऊपर पहाड़ी तक भक्तो की सेवा करते है।

इस दौरान भक्त श्रद्वालुओं को किसी प्रकार की चोट लगने पर प्राथमिक उपतार भी किया जाता है। समिति के घासीनाथ प्रधान ने बताया आदर्श युवा समिति द्वारा वर्ष 1999 से माता आकर्षणी मंदिर के परिसर में भक्तो की सेवा के लिए निरंतर शिविर लगाया जा रहा है।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

शिविर में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,विधायक दशरथ गागराई,पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय,भाजपा नेता गणेश माहली समेत अन्य गणमान्य लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हुए सेवा कर्मियो का उत्साह बढ़ाया।

शिविर के सफल आयोजन में आदर्श युवा समिति के विष्णु प्रधान,राजेन्द्र प्रधान,देवीदत्त प्रधान,नागेश्वर प्रधान,तरुण कुमार प्रधान,रघुनाथ प्रधान,सत्यवान प्रधान,जहरलाल प्रधान,पंचम प्रधान,नारायण प्रधान,मुकेश प्रधान,भरत प्रधान,शैलेन्द्र प्रधान,विवेकानंद प्रधान,ओमप्रकाश प्रधान,सुंदर प्रधान,शत्रुघ्न प्रधान,यशवंत प्रधान,शेखर प्रधान,सुदाम प्रधान व दीनबंधु प्रधान समेत समस्त सदस्यो का सराहनीय योगदान रहा।

एमएलसी भेलाइडीह विजेता व बंगाली ब्याॉज महालीसाई बना उपविजेता

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के मुरुप में मकर संक्रांति के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमएलसी भेलाईडीह बनाम बंगाली बॉयज महालीसाई के बीच खेला गया। रोमांच से भरे फाइनल मैच में दोनो टीम बराबरी पर रही और टॉस के जरिये फैसला हुआ जिसमें एमएलसी भेलाईडीह विजेता व बंगाली बॉयज महालीसाई उपविजेता बना।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन मुरूप पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू महाली व पंसस प्रतिनिधि अजीत प्रधान ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर किया।

प्रतियोगिता के विजेता टीम भेलाईडीह को 17 हजार नकद व उपविजेता महालीसाई को 13 हजार नकद देकर पुरस्कृत किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बालक व बालिका वर्ग के लिए विभिन्न प्रकार के इवेंट का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

जिसमें हंडी फोड़ में प्रथम सीतामणी सोय,द्वितीय संदीप सोए,इन आउट में प्रथम सिम्मी महतो,द्वितीय ममता महतो,दौड़ में प्रथम कर्ण बोदरा,द्वितीय संजय सरदार,चप्पल रेस में प्रथम कर्ण बोदरा,द्वितीय आयुष महतो,मेढक रेस में प्रथम संजय सरदार,द्वितीय मिथुन प्रमाणिक,बॉल पास में प्रथम ललिता सोय,द्वितीय सिवनी सोय,चेयर रेस में प्रथम रेशमी सोय,द्वितीय सीतामणी सोय,डांस में प्रथम परमेश्वर दास,द्वितीय प्रशांत दास को अतिथियो द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शंभू महली,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अजीत प्रधान,ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो,हेमसागर प्रधान,लालमोहन महतो,भैरव प्रधान,सीनू हो,कुशल महतो,गोरा चांद हो,विरेश प्रमाणिक,अमरेश प्रमाणिक,पिंटू प्रमाणिक,सपन महतो,भरत महतो,शिबू प्रमाणिक,विकास प्रमाणिक,मृत्युंजय प्रमाणिक व राजा प्रमाणिक समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started