मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए मानगो चौक में शरबत और चना वितरण किया गया।
जमशेदपुर/मानगो
मानगो नगर निगम द्वारा सुबह 10 बजे ही टैंकर द्वारा पानी की आपूर्ति की गई थी। दोपहर होते होते पुनः पानी की जरूरत पड़ने पर मानगो के समाज सेवी अविनाश सिंह राजा जी के कार्यालय में संपर्क करने पर तुरंत टैंकर भेज कर पानी की आपूर्ति की गई।
इस सराहनीय कार्य के लिए मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह जी तथा उनके कमिटी के सदस्य, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव जी तथा उनके मातहत अधिकारी तथा मानगो के युवा समाजसेवी अविनाश सिंह राजा जी का आभार। इस पुनीत कार्य में सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रशिक्षण के द्वारा दिए गए यातायात से जुड़े आवश्यक निदेश
सरायकेला खरसावां
जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा समिति द्वारा KVPSDSS गर्ल्स हाई स्कूल सरायकेला में शिक्षक प्रशिक्षण में आए हुए 90 शिक्षको को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षको को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना कितना खतरनाक हो सकता है, साथ ही उन्हें ये बताया गया कि शिक्षक समाज में अहम भूमिका निभाते है क्यों की एक शिक्षक भविष्य में सैकड़ों बच्चो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकते है जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी शिक्षको के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया।
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम दौरान सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा शिक्षको को आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए और दुसरों को बचाया जाये इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार कम किया जाए इस पर भी शिक्षको से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु एवं दुर्घटना बाइक से हो रही है, इससे पता चलता है कि बाइक के गतिसीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट/सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से एवं अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है, इसलिए बाइक एवं कार आदि वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अत्यंत ही आवश्यक है।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा,सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह , सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार शामिल थे।
दिण्दली बस्ती में आस्था का चड़क मेला बड़े धूमधाम से मनाया गया
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: मंगलवार को दिंदली बस्ती में आस्था का चड़क मेला बड़े धूमधाम से मनाया गया. भीषण गर्मी में भी शिव भक्तों ने शरीर मे लोहे की कील से छिद्र कराकर रजनी फोड़ा कराया और तालाब से जलभरकर उसे पौराणिक शिव मंदिर तक पहुंचाया.
वहीं बस्ती वासियों ने अपने इष्टदेव को बकरे का बली देते हैं. दिंदली चडक मेला का.आदित्यपुर स्थित दिंदली बस्ती का पौराणिक शिव मंदिर आज भी अपने पौराणिक इतिहास काल को संजोए हुए है. सन 1818 से लगातार यहां प्रतिवर्ष जून के दूसरे सप्ताह के सोमवार और मंगलवार को चड़क पूजा और मेले का आयोजन होता है.
सोमवार को घट लाया जाता है और मंगलवार को रजनी फोड़ा और बलि देने की प्रथा है. भक्त शरीर में लोहे के कील से छिद्र कराकर उससे रस्सी पारकर नाचते हुए मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं. बस्ती के बड़े बुजुर्गों के अनुसार.महामारी और अकाल दूर करने के लिए यह पूजा शुरू हुई थी. तकरीबन 205 साल पूर्व वर्ष 1818 में दिंदली गांव में भयंकर अकाल और महामारी फैली थी, बिना बारिश हर ओर सुखाड़ पड़ा था. ऐसे में लोगों ने यहां के पौराणिक शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और मन्नतें मांगी थी.पूजा कमेटी के अध्यक्ष लालटू महतो ने बताया कि, उस वक्त कई भक्तों ने अपने शरीर को भी नुकीले कील से छिदवाए और भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था प्रकट की थी, जिसके बाद से ही यहां प्रतिवर्ष अच्छी बरसात होने लगी और अकाल का नामोनिशान भी मिट गया था.
वहीं सदस्य रितेन महतो ने बताया कि रात में मेले में कुड़माली झूमर और पुरुलिया के युवतियों का छऊ नृत्य दल की प्रस्तुति होगी जिसका उद्घाटन मंत्री चम्पई सोरेन करेंगे. सफल आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद राजरानी महतो, रितेन महतो, गुरजीत सिंह, मनोज मंडल समेत अन्य सक्रिय सदस्यों की भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.
बढ़ते गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में हुआ बदलाव
सरायकेला/आदित्यपुर
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार द्वारा निर्गत किए गए पत्र के आलोक में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के संबंध में उपायुक्त अरवा राजकमल ने निर्णय लिया है कि बदलते मौसम एवं जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी को देखते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन आगामी दिनांक 17.06.2023 तक अब निर्धारित दिनचर्या के स्थान पर प्रातः 6:30 से 9:30 तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त समय अवधि में इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर 03 से 06 वर्ष तक की आयु के बच्चों का पूर्व की भांति ही शाला संचालित होती रहेगी एवं उन्हें पूरक पोषाहार सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदत सेवाएं जैसे टीकाकरण एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराया जाता रहेगा। वहीं उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित कर्मियों को भी उक्त अवधी एवं समय अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया है।
चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान का स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवान किया
सरायकेला
सरायकेला खरसावां जिले में 12 जून तक ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ अभियान चलाया जाएगा। जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ’’चुप्पी तोड़ो: स्वस्थ रहो’’ अभियान के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उदेश्य से आज उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेन कुमार शीत एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह नें सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता जागरूकता रथ को रवाना किया।
’’चुप्पी तोड़ो: स्वस्थ रहो’’ अभियान के तहत रवाना किए गए इस जागरूकता रथ के द्वारा जिले के सभी प्रखंड में पंचायतवार भर्मण कर किशोरियों एवं महिलाओं, विशेषकर 10-19 आयु वर्ग किशोरियों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों साझा कर उन्हें जागरूक करने का कार्य किया जायेगा।मौक़े पर उपरोक्त के अलावा कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सरायकेला , कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सरायकेला, जिला समन्वयक, आईएसए प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।
बीरबांस स्टेशन रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद
सरायकेला/गम्हरिया
गम्हरिया: हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर गम्हरिया और वीरबांस स्टेशन के बीच स्थित कमलपुर ग्राम के पास रेलवे ट्रैक पर बीचोबीच एक अज्ञात महिला का शव पाया गया है. महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है. सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे लोको पायलट द्वारा सीनी स्टेशन पर इसकी सूचना दी गई थी.
जिसके बाद आरपीएफ के एसआई राम अनूप सिंह और आरक्षी देव आनंद कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद मामले की जानकारी सरायकेला थाना को भी दी गई.सरायकेला से एसआई विधायक प्रसाद यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सरायकेला पुलिस के अनुसार महिला को आसपास के लोग पहचान नहीं रहे हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरकर महिला की मौत हुई है पुलिस इसकी छानबीन कर रही है.
नागरिक समन्वय समिति जन समस्याओं को लेकर आयुक्त से मिले और मांग पत्र सौंपा
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: मंगलवार को नागरिक समन्वय समिति का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह के नेतृत्व में नगर निगम से जुड़ी जन समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सह प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र के माध्यम से नागरिक समन्वय समिति ने बरसात के पूर्व नालियों की सफाई, बंद पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, टैंकरों की संख्या बढ़ा कर जलापूर्ति आदि के सामयिक समाधान अविलंब कराने की मांग की गई है।
समन्वय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने यह भी सुझाव दिया कि जनसरोकार से संबंधित कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड के लिए प्रभारी एवं हर पांच वार्ड पर एक सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की जाय एवं उनका नाम मोबाइल नंबर के साथ समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक किया जाय. दैनिक समस्याओं के निराकरण के लिए होल्डिंग टैक्स कलेक्शन के लिए हर वार्ड में कैम्प लगाया जाए।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष विमल सिंह, जगदेव प्रसाद, महासचिव अजीत कुमार, आदित्यपुर इकाई के अध्यक्ष निरंजन मिश्रा, गंभीर सिंह, संजय कुमार, मनोज सिंह, रतन सिंह मौजूद थे।
संस्कार प्ले स्कूल भाटिया बस्ती का समर कैंप अव्वल- पुरेंद्र
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में भारत संस्कार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय समर कैम्प में योग ,नृत्य की प्रस्तुति सह पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ।
इन पांच दिनों में विभिन्न विधाओं योग ,ड्राइंग ,नृत्य , संगीत नैतिक शिक्षण द्वारा व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण शिक्षकों द्वारा दिया गया।इस अवसर मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह , विशिष्ठ अतिथि पंतजलि योगपीठ की प्रशिक्षित योग शिक्षिका रीमा जायसवाल उपस्थित थीं।
मुख्य अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह, विशिष्ठ अतिथि रीमा जायसवाल,भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ,उपाध्यक्ष सह प्ले स्कूल के डायरेक्टर एसडी प्रसाद ,संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता , प्राचार्य उर्वशी मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर समापन समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर सभी ग्रुप के बच्चों द्वारा योग और नृत्य का प्रदर्शन किया गया.
के अंत में मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि समर कैंप में छुट्टियों का छात्र सही सदुपयोग कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कार प्ले स्कूल का समर कैंप अन्य कैंप से अलग हैl संस्कार प्ले स्कूल में विभिन्न विधाओं के प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं.कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका कुमकुम ,मुनमुन ,योग टीचर पम्मी ,ड्राइंग टीचर लखन महतो ,अर्चना ,नृत्य टीचर सुधीर और स्कूल स्टाफ अंजना सावित्री ने भरपूर सहयोग किया।अतिथियों का स्वागत प्राचार्य उर्वशी मेहता ने किया ,जबकि संचालन डायरेक्टर एसडी प्रसाद ने किया।इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र एवं अभिभावक मौजूद थे।
श्री सीमेंट परिसर में पर्यावरण पखवाड़ा का हुआ समापन
खरसावां: खरसावां क्षेत्र में स्थापित एकमात्र बहू प्रतिष्ठित सीमेंट कंपनी श्री झारखंड सीमेंट प्रबंधन द्वारा पर्यावरण पखवाड़ा का समापन वरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ. मौके पर महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इसके अलावा रंगोली, प्रश्नोत्तरी, बच्चों के लिए स्लोगन, पोस्टर, एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन वह पुरस्कार वितरण किया गया. मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के हेड रमाकांत सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण ही वास्तव में मानव कल्याण है. ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में हम प्रकृति के कितने निकट जाएंगे स्वयं को समाज को तुरंत पूरी दुनिया को उतना ही सुरक्षित कर पाएंगे. कंपनी के टेक्निकल हेड अशोक कुमार ने एक पेड़ की तुलना सैकड़ों जीवन से करते हुए कहा कि वृक्षारोपण मानव हित में अत्यंत आवश्यक है. कंपनी के पीआर हेड बद्रीनारायण दे ने कहा कि कंपनी प्रबंधन आसपास के इलाकों में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त भारत के अभियान में देश के साथ खड़ा है. कार्यक्रम में सैकड़ों महिला व पुरुष कर्मचारियों के साथ साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी भाग लिया।
सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति चलाया गया जागरुकता अभियान
सरायकेला
सरायकेला: परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के निर्देशानुसार सरायकेला जमशेदपुर मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमो के अनुपालन तथा सम्बन्धित थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने बिना सीट बेल्ट के बड़े वाहन आले वाहन चालकों को जागरूक करने के उदेश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन एवं बिना शीट बेल्ट के बड़े वहा चलाने वाले को पकड़ा गए 20 से 25 वाहन चालकों को यातायात नियमो के प्रति सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया।इस दोरान लोगो को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के उपयोग की अहमता, उपयोगिता के बारे में बिंदुवार जानकारी साझा की गईं. साथ ही अपने साथ-साथ अपने परिवार एवं सम्बन्धित सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने हेतु अपील किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा,सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह , सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार एवम यातायात पुलिस शामिल थे।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा पौधारोपण किया गया।
सरायकेला: नेहरू युवा केंद्र सरायकेला के तत्वावधान मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सामुसायिक भवन परिसर समेत सभी प्रखंडों मे पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण को संरक्षित रखने का शपथ ग्रहण भी करवाया गया।
ज्ञात हो की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर केंद्र के द्वारा जिले के सभी प्रखंडो मे मिशन लाइफ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
मिशन लाइफ कार्यक्रम जिसका तात्पर्य लाइफस्टाइल फॉर एनवीरोंमेंट हैं, उसके तहत लोगो को विभिन्न माध्यम से जागरूक किया जा रहा हैं जैसे की शपथ ग्रहण, सेमिनार का आयोजन, सरकारी भवन जैसे की स्कूल, पंचायत भवन की साफ सफाई, नदी या तालाब की साफ सफाई, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजन ,दीवाल लेखन , साइकल रैली, पौधरोपण इत्यादि द्वारा ताकि लोग पौधारोपण करे और उसका संरक्षण भी करे।
भारत सेवाश्रम संघ आश्रम मे पौधारोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: सोमवार को बिश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय के सहमति से राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास के अध्यक्षता में एवं झारखंड टीम के द्वारा और स्वामीजी महाराज लोगो को साथ में लेकर जमशेदपुर के भारत सेवाश्रम संघ आश्रम प्रांगण को साफ़ करके बहुत सारे वृक्ष पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण मनाया गया
राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास ने बोले हमारा संगठन हर साल भाती इस साल भी इसी जगह पर स्वामीजी महाराज लोगो को साथ मिलकर इसी प्रांगण मे वृक्ष पौधा लगाकर “विश्व पर्यावरण दिवस” मनाया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव के साथ जिला प्रभारी भागीरथ, नगर अध्यक्ष देवाशीष चंद्र, जिला उपसचिव सुब्रत विश्वास, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश दत्ता,नगर मंत्री पंकज लाल, अप्पा राव, राजेश साहू, कंचन दत्ता एवं आश्रम के सचिव श्री सुप्रियो महाराज, बदल महाराज एवं मंटू महाराज आदि रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं , सभी को हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं।