आदिवासी कल्याण समिति ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल अर्पण की

आदिवासी कल्याण समिति ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल अर्पण की

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: शुक्रवार को आदिवासी कल्याण समिति ने इमली चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर भगवान बिरसा का शहादत दिवस मनाया।  

सर्वप्रथम दिउरी सोहराय गागराई द्वारा विधि विधान से प्रतिमा का पूजन किया गया और माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई. इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष डिम्पल लामाय, सीता कर्मा, बबलू हायबुरु, बुधराम, बासु गागराई, संदीप लामाय आदि हो समाज के लोग मौजूद थे।

एनएच 33 मैं भीषण बस हादसा बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त घायल यात्री को एमजीएम अस्पताल भिजवाया।

एनएच 33 मैं भीषण बस हादसा बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त घायल यात्री को एमजीएम अस्पताल भिजवाया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शुक्रवार को अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा के पास घटी सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना में लगभग एक दर्जन यात्री जख्मी हो गए हैं. इनमें सात का इलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार कांदरबेड़ा के पास तेज रफ्तार बस ने आगे चले रहे एक ट्रेलर को जोरदार धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चांडिल थाना की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. वहीं पुलिस ने बस पर सवार अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया. विदित हो कि बुधवार की देर रात भी एनएच 33 पर चौका थाना के उरमाल के पास दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई थी.दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार के नवादा जिला अंतर्गत नरहर थाना के इब्राहिमपुर के निवासी लगभग 40 वर्षीय देवेंद्र यादव और नवादा जिले के ही लगभग 85 वर्षीय जयरानी देवी के रूप में किया गया है।

वहीं एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहे घायलों में 40 वर्षीय शिव कुमार वर्मा, 38 वर्षीय पूनम वर्मा, 14 वर्षीय गुनगुन वर्मा उर्फ पीहू वर्मा, 9 वर्षीय प्रतीक वर्मा, लगभग 42 वर्षीय मधु कुमारी, 8 वर्षीय अंश वर्मा, 10 वर्षीय अनमोल वर्मा शामिल हैं. सभी जख्मी बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थानांर्गत हिसुआ के रहने वाले हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

विवादित बांग्ला नंबर 9 में प्रशासन ने जड़ा ताला

विवादित बांग्ला नंबर 9 में प्रशासन ने जड़ा ताला

मुसाबनी

बंगले पर अवैध कब्जे को लेकर 1 सप्ताह से चल रहा था हाई वोल्टेज ड्रामा

मुसाबनी: मुसाबनी रीक्रिएशन क्लब के समीप बांग्ला नंबर 9 पर अवैध रूप से कब्जा करने एवं इसे खाली कराने को लेकर बीते 1 सप्ताह से मुसाबनी में चल रहा हाई वोल्टेज ड्रामा का पटाक्षेप शुक्रवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक के बाद हो गया।

वहीं प्रशासन ने विधि व्यवस्था का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से बंगला नंबर 9 को खाली करवा कर अपने कब्जे में लेने का आदेश दिया। बंगला में रहे युवक टप्पू दास को इसे खाली कर इसका चाभी पुलिस प्रशासन को सौंपने का निर्देश दिया गया।

इस संबंध में अंचल अधिकारी द्वारा मुसाबनी थाना प्रभारी से पत्राचार कर विवादित बंगले को अभिलंब खाली कराकर ताला लगाने का निर्देश दिया गया है।

उक्त बंगले पर संत बरबारा चर्च की ओर से ईसाई समुदाय द्वारा दावा किया गया कि यह बंगला उन्हें एचसीएल कंपनी द्वारा 1966 में आवंटित किया गया था। इसमें कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल एवं सिस्टर आदि राह करती थी। जब ये लोग कुछ वर्ष पूर्व अपने स्कूल में शिफ्ट हो गए तो यह बंगला चर्च के फादर को दे दिया गया था। इसमें रांची की एक महिला आकर रहने लगी ।इसे खाली करवाने में चर्च व ईसाई समुदाय के लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। महिला से बंगला खाली तो करवा लिया गया। लेकिन इस बंगले में मुसाबनी नंबर दो का एक युवक आकर रहने लगा ।उसने इसमें अपने नाम से डेढ़ माह पहले बिजली का कनेक्शन के लिए लिया। इस बात की जानकारी जब चर्च के फादर एवं अन्य ईसाई समुदाय के लोगों को भी तो वे लोग उक्त युवक पर बंगला खाली करने का दबाव बनाया। यह मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया। दोनों ओर से मारपीट तक कि नौबत आ गई थी।इस मामले कई दौर की वार्ता मुसाबनी थाना में हुई ।लेकिन बात नहीं बनी। इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। बावजूद इसके इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ।

वहीं गुरुवार की देर रात तक बंगला के बाहर ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा धरना दिया जा रहा था। इसी बीच बंगला में रह रहे लोगों के साथ संघर्ष की स्थिति बन गयी। ईसाई समुदाय के लोग धरने पर बैठकर प्रेयर कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने यहां जय श्री राम का नारा लगा दिया। सांप्रदायिक सौहार्द का मामला बिगड़ता देख देर रात बड़े अधिकारी के निर्देश पर मुसाबनी सीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी को यहां । पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी यहां पहुंचकर दोनों गुटों में होने वाले टकराव को रोका। इसी मामले को लेकर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें प्रशासन ने विवादित बंगला को खाली करने का आदेश दिया है। इस विवादित बंगला की चाभी जांच पड़ताल तक अंचल प्रशासन के पास जमा रहेगा। दोनों पक्षों को इस बंगले से संबंधित कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया।

इस वार्ता में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, इंस्पेक्टर दीपक कुमार ,मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार , सीआई सरत चंद्र बेरा, राजस्व कर्मचारी डीसी बोपाई ,भाजपा नेता दिनेश साव, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, प्रखंड अध्यक्ष तुषार कांत पातर,चर्च के फादर, झामुमो नेता कान्हू सामंत, प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग सहित दोनों पक्ष के काफी संख्या में समर्थक शामिल थे।

मिलन चौक में निकाला गया मसाल जुलुस

मिलन चौक में निकाला गया मसाल जुलुस

ईचागढ़


ईचागढ़: थाना क्षेत्र के मिलन चौक में झारखंडी भाषा खातियानी संघर्ष समिति ओर झारखंड स्टेट स्टूडेंड्स यूनियन के तत्वाधान में पूरे झारखंड में कल ओर परसों को झारखंड बंद का आह्वाहन किया गया।

झारखंड सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ , 60/40 नियोजन नीति, स्थानीय नीति आदि के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर मसाल जुलुस निकाला गया ओर कल ओर परसों सभी दुकानदारों से बंदी को सफल बनाने के लिए अपील किया गया।मौक़े पर अम्बिका प्रसाद महतो,बांसीधर महतो,निमाई चंद्र महतो,गंजु महतो, बंशीधर, बिचित्र, निमाई, सुदेश, त्रिलोचन, सहवाग, विद्रोही, आदि उपस्थित थे।

सचिव कृषि-पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार की अध्यक्षता में कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

सचिव कृषि-पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार की अध्यक्षता में कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को लाभ प्रदान करने तथा विकास कार्य हेतु संचालित कार्य में गति लाने के दिए निदेश।

विभिन्न माध्यम से योजनाओं को प्रचार प्रसार कर योग्य लाभुकों को योजनाओं से जोड़ लाभान्वित करे ताकि किसानों की आय में वृद्धि तथा उन्हें सशक्त करने के उद्देश्य को पूर्ण किया जा सके- सचिव

पशुधन विकास योजनाओं के चयनित लाभुकों के बिच यथाशीघ्र पशु वितरण करना सुनिश्चित करे- सचिव

समाहरणालय सभागार में आज सचिव कृषि-पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार अबूबकर सिद्दीकी की अध्यक्षता में कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गईं। बैठक में उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला क़ृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त अरवा राजकमल ने सचिव अबूबकर सिद्दीकी को पुष्पवृक्ष प्रदान कर स्वागत किया।

बैठक के दौरान सचिव अबूबकर सिद्दीकी नें सर्वप्रथम क़ृषि विभाग का समीक्षा करते हुए बीज वितरण, मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना, केवाईसी, पीएम ई-केवाईसी, पीडीएमसी अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का बिंदुवार जानकारी प्राप्त कर जिला क़ृषि पदाधिकारी को मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना के तहत मानचित्र लाभुकों को चनिहित कर लाभ प्रदान करने, समय-समय पर विज्ञान प्रयोगशाला का विजिट करने, पीएम किसान योजना के शत प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी सुनिश्चित करने तथा कार्य योजना निर्धारित कर सरकार द्वारा किसानो के हित में चलाई जा रही योजनाओं के तहत सुयोग्य किसानो को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा क्रम में पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा चयनित लाभुकों के बिच पशु वितरण करने, भूमि संरक्षण विभाग अपूर्व के लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा वर्ष 2022 -23 हेतु चयनित योजनाओं को समय पूर्ण करने हेतु यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। वही सहकारिता विभाग का समीक्षा करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी को सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा प्रत्येक परिवार से एक-एक सदस्य को जोड़ें।

बैठक के दौरान मत्स्य, उद्यान विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर विभिन्न योजनाओं के तहत किसानो को जोड़ने तथा योग्य किसानो के बिच सहायक उपकारण वितरण करने के निदेश दिए।

समीक्षा क्रम में सचिव अबूबकर सिद्दीकी ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी विभागीय पदाधिकारी से कहा कि सरकार विभिन्न विभाग अंतर्गत किसानो के आय में वृद्धि करने तथा उन्हें सशक्त करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं सभी विभागीय पदाधिकारी प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर लोगों को जागरूक करते हुए योजनाओं के तहत लाभान्वित करें। इस क्रम में उन्होंने ऐसी योजनाएं जिसकी कार्य प्रगति थोड़ी धीमी पाई गई में प्रगति लाने हेतु कार्य योजना निर्धारित करते हुए लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

लोकप्रिय सांसद विद्युवरण महतो ने 9 साल में विकास के इतने कार्य किए की उसे गिनाना संभव नहीं-जयंत घोष

लोकप्रिय सांसद विद्युवरण महतो ने 9 साल में विकास के इतने कार्य किए की उसे गिनाना संभव नहीं-जयंत घोष

मुसाबनी

सुरदा, केंदाडीह एवं राखाकॉपर की माइंस से संबंधित मामला सरकार के पास लंबित, सांसद पर दोष लगाना है गलत

मुसाबनी से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

मुसाबनी: बीते दिनों कांग्रेसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नेताओं द्वारा सांसद विद्युतवरण महतो के 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर उठाए गए सवाल पर सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष ने जोरदार पलटवार किया है।

सांसद प्रतिनिधि ने कहा की 9 वर्ष के कार्यकाल में सांसद विद्युतवरण महतो ने विकास का एक नया आयाम गठित किया है। सांसद के कार्यों से घबराकर कांग्रेसी विधवा विलाप कर रहे है। कांग्रेसियों को चाहिए की पहले अपने 70 साल का हिसाब दे, उसके बाद सांसद से 9 साल का हिसाब मांगे।

सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष ने कहा की कांग्रेसियों द्वारा कॉपर माइंस और रेलवे से जुड़े मुद्दों को उठाया गया लेकिन सच तो यह है की सांसद ने उपरोक्त मुद्दों पर जो काम किया, उसे स्थानीय जनता भलीभांति जानती है। सांसद के प्रयास से ही घाटशिला स्टेशन में पुरुषोत्तम और जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव संभव हुआ जिसकी मांग स्थानीय जनता कई वर्षो से कर रही थी। घाटशिला के काशीदा में अंडरपास का निर्माण कराया गया जिससे लोगों को जाम से मुक्ति मिली। कई पैसेंजर ट्रेन शुरू कराए गए। स्टेशनों का सौंदर्यीकरण युद्धस्तर पर हुआ। राखामाइंस स्टेशन में सौंदर्यीकरण को आसानी से देखा जा सकता है। राखामाइंस स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेलवे के डीआरएम, जीएम से लेकर रेल मंत्री तक से मिलकर सांसद ने जोरदार तरीके से मांग रखा है।

इसी तरह, कॉपर खदानों की बात करें तो, वर्ष 2014 में जब चुनाव जीतकर विद्युतवरण महतो सांसद बने थे तब केंदाडीह और राखा कॉपर माइंस बंद था। खदानों में सिर्फ डी वाटरिंग का काम चलता था। सांसद ने तत्कालीन राज्य एवं केन्द्र सरकार के संबंधित मंत्री से लेकर विभागीय पदाधिकारियों से मुलाकात कर खदानों को चालू कराने की दिशा में ठोस पहल किया। केंदाडीह माइंस को चालू कराया। राखाकॉपर एवं चापड़ी माइंस को शुरू कराने के साथ नए कंस्ट्रेटर प्लांट की स्थापना के लिए भूमिपूजन भी कराया। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं मुख्य सचिव राजबाला वर्मा से मिलकर एचसीएल और यूसील के बीच जारी ओवरलैपिंग विवाद को खत्म कराया जिससे राखा कॉपर माइंस खुलने की अड़चने दूर हुई।

उन्होंने कहा की केंदाडीह और राखाकॉपर माइंस के लीज रिन्यूअल का मामला झारखंड सरकार के पास लंबित है। राज्य में कांग्रेसियों की सरकार है। ऐसे में कांग्रेसी नेताओं को चाहिए की अपनी सरकार से बोलकर लंबित लीज रिन्यूअल को जल्द क्लियर कराए जिससे माइंस दोबारा चालू हो सके। झारखंड सरकार द्वारा लीज नहीं दिए जाने के कारण ही राखाकॉपर माइंस के टेंडर में कोई भी एजेंसी इंट्रेस्ट नहीं दिखा रही हैं।

इसी तरह, केंदाडीह माइंस के लीज एक्सटेंशन की फाइल एक साल से राज्य सरकार के पास पेंडिंग पड़ी है। सुरदा माइंस की पर्यावरणीय स्वीकृति की फाइल झारखंड सरकार के पास लंबित पड़ी है जिससे लीज की प्रक्रिया कंप्लीट नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा की वर्ष 2014-15 में सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश के बाद सुरदा माइंस बंद हो गया था जिसे सांसद ने तत्कालीन सीएम से बात कर पुनः चालू कराया था। इसी तरह, मऊभंडार प्लांट को भी 2015-16 में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा बंद करने का निर्देश जारी किया गया था, जिसे रद्द कराने का काम सांसद ने तत्कालीन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिलकर कराया था।

सांसद प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री आवास मामले में कहा की एसईसीसी 2011 सेंसस कोड में किसी कारणवश मुसाबनी और घाटशिला प्रखंड की कुछ पंचायतों को शहरी क्षेत्र में डाल दिया गया था जबकि ये सभी ग्राम पंचायतें है। इसे लेकर सांसद ने लोकसभा में सवाल उठाया तथा केंद्रीय सचिव और विभागीय मंत्री से मिलकर भी चर्चा किया। केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को लिखकर जवाब भी मांगा गया जिसका जवाब आज तक राज्य सरकार ने नहीं दिया है। राज्य सरकार की उदासीनता के कारण मामला उलझा हुआ है। कांग्रेसी नेताओं को चाहिए की अपनी सरकार से बात कर केंद्र को जवाब भेजे, जिससे जरूरतमंदों को पीएम आवास योजना का लाभ मिल सके।

सांसद प्रतिनिधि ने मुसाबनी प्रखंड में सीओ की पोस्टिंग के सवाल पर कहा की सीओ की पोस्टिंग का अधिकार राज्य सरकार के पास है। इसके लिए सांसद को दोषी ठहराना कांग्रेसियों की ओछी राजनीति का प्रमाण है। यदि झारखंड सरकार सीओ की पोस्टिंग नहीं कर रही है तो कांग्रेसियों को अपनी सरकार से सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने जिलाभर में सड़क का जाल बिछाने, अनेक पावर सब स्टेशन का निर्माण करवाने, अनेक ग्रीड की स्थापना कराने, शहर से लेकर गांव तक सैकड़ों ट्रांसफार्मर लगवाने, जादूगोड़ा माइंस को दोबारा चालू कराने, मुसाबनी में वृहत जलापूर्ति का निर्माण, मोक्षवाहन की व्यवस्था, दर्जनों एंबुलेंस उपलब्ध कराने, मऊभंडार में मुक्तिधाम का निर्माण कराने, अस्पतालों में ईलाजरत जरूरतमंदों का चिकित्सा बिल माफ कराने समेत कई ऐसे कार्यों का भी उल्लेख किया जो सांसद के प्रयास से ही संभव हुआ है। साथ ही कहा की बीते 9 साल में सांसद ने इतने कार्य किए है जिसे गिनाना संभव नहीं है।

धरती आबा बिरसा मुंडा को युवा कांग्रेस ने साकची में दी श्रद्धांजलि

धरती आबा बिरसा मुंडा को युवा कांग्रेस ने साकची में दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के 123 वा शहादत दिवस पर साकची बड़ा गोल चक्कर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के अनन्य प्रयासों से हमे स्वतंत्र भारत प्राप्त हुआ है। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू, आलोक रंजन, संतोष सिंह, जिला सचिव संध्या दास, जय नारायण मुंडा, मनीष कुमार, संतोष पाल, विनय साहनी, सुमित साहू, हर्ष गुप्ता, लांडे सिंह आदि उपस्थित थे। सभी ने धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सभी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा अमर रहें। झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें। जय झारखण्ड का नारा लगाया।

उपायुक्त महोदय के कोर्ट में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में किए जा रहे गंदे पानी और गमन के मामले पर आज होगी सुनवाई सुबोध झा।

उपायुक्त महोदय के कोर्ट में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में किए जा रहे गंदे पानी और गमन के मामले पर आज होगी सुनवाई सुबोध झा।

जमशेदपुर/बागबेड़ा

दिनांक 9 जून को झारखंड हाईकोर्ट में जल आंदोलनकारी सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के माननीय चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा जी के ब्रांच मैं 30 दिनों के अंदर जमशेदपुर के उपायुक्त महोदय को समस्या का समाधान कर जानकारी देने को कहा है।

9 जून को उपायुक्त महोदय के कोर्ट में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, जमशेदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, एवं और भी संलिप्त जो लोग हैं ,उपायुक्त महोदय के द्वारा सभी को नोटिस जारी किया गया है। आज सभी लोग उपस्थित होकर उपायुक्त महोदय के कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।

मुख्य मामला इस प्रकार है।

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना से गंदे पानी सप्लाई कर पिलाए जाने, बागोड़ा हॉर्सिंग कॉलोनी आदित्यपुर मोड़ फिल्टर प्लांट की साफ सफाई के लिए 21,63000 रुपे से कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ और 2163000 रुपए का गमन हो गया , मोटर रिपेयरिंग के नाम पर 30 से 35 *बारामती के नाम पर दो पूर्व मुखिया महामुनी हेंब्रम एवं प्रतिमा मुंडा द्वारा लाखों रुपए का गमन, प्रत्येक महीना ₹100 कलेक्शन किए जाने एवं सिक्योरिटी मनी के 10 सो ₹50 रुपए जमा राशि का गमन, अवैध कनेक्शन दिए जाने एवं मोटी रकम वसूलने, सूचना के अधिकार के तहत किसी भी प्रकार की कोई सूचना या जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को नहीं उपलब्ध कराने, ना ही समिति के सदस्यों को ही आज तक उपलब्ध कराया गया। वर्तमान मुखिया राजकुमार गौड़ एवं उमा मुंडा के द्वारा लिखित शिकायत उपायुक्त महोदय को किया गया है ,कि पूर्व मुखिया द्वारा किसी भी प्रकार का लेखा-जोखा या कोई भी प्रकार का प्रभार वर्तमान मुखिया को नहीं दिया जा रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता के द्वारा पूर्व दोनों मुखिया पर सर्टिफिकेट केस भी किया गया है। आज इन सब मामला को लेकर प्रातः 10:30 बजे उपायुक्त कोर्ट में सुनवाई है।

सुबोध झा अध्यक्ष बागबेडा महानगर विकास समिति जल आंदोलनकारी भाजपा नेता एवं बागबेड़ा की जनता उपायुक्त महोदय से गुहार लगाती है। जनता के हित में जनता को स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो इस गर्मी में भी मोटर जलने के नाम पर 10 दिन 15 दिन बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को पानी नहीं प्राप्त हो पाता है। 8 जून को भी मोटर जल गई है बूंद बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। कृपया कर पीने योग्य पानी 1140 घरों को प्राप्त कराने में सहयोग प्रदान कर पुण्य का भागी बने। झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले सुबोध झा अध्यक्ष बागबेडा महानगर विकास समिति, के साथ सूचना के अधिकार बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संयोजक, विनय सिंह, कांग्रेस के महासचिव अजय ओझा, समाज सेबी विनोद सिंह जनहित याचिका दायर मैं शामिल है।

सरायकेला व सिनी में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन,,11 कोमहिला एवं पुरुष खिलाड़ी लेंगे भाग

सरायकेला व सिनी में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन,,11 को
महिला एवं पुरुष खिलाड़ी लेंगे भाग

सरायकेला–खरसावां


खरसावां: सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं 7 साइड जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 11 जून रविवार को सरायकेला के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम एवं सिनी के सिरसा रेलवे मैदान में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का चयन शिविर रखी गई है।

उक्त शिविर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ-साथ सीनियर महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का भी चयन किया जाएगा जोजिला फुटबॉल लीग एवं राज्य एवं राष्ट्र स्तर के प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।

जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं उन्हें सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिस्पर्धा ओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 11 जून को सीने के रेलवे मैदान एवं सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में सुबह 7:00 बजे से चयन शिविर का आयोजन किया गया है. चयन शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं दो रंगीन पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ रिपोर्ट करें. यहां से चुने गए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र तथा विभिन्न क्लबों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. विदित हो कि पिछले दिनों रांची में आयोजित समर कैंप मैं भुवनेश्वर में आयोजित जनजाति खेल महोत्सव के लिए 5 फुटबॉल खिलाड़ी सोमचंद हसदा, चंद्रमोहन सोए, आसमान बनकीरा, राहुल हेंब्रम एवं 10 मत मार डीका चयन किया गया है जो भुवनेश्वर में आयोजित जनजाति खेल महोत्सव में झारखंड टीम की ओर से खेलेंगे।

रांची लोक सभा क्षेत्र के संसद संजय सेठ ने नीमडीह क्षेत्र का जनसंपर्क अभियान चलाया साथ ही विकास कार्य की समीक्षा की।

रांची लोक सभा क्षेत्र के संसद संजय सेठ ने नीमडीह क्षेत्र का जनसंपर्क अभियान चलाया साथ ही विकास कार्य की समीक्षा की।

सरायकेला/चांडिल


चांडिल: रांची लोक सभा क्षेत्र के संसद संजय सेठ ने इचागढ विधानसभा के नीमडीह प्रखंड अधीन टाटा पुरूलिया एन एच 32मार्ग पर स्थित जामडीह गांव में स्थित भागवन विरसा मुंडा के पुण्य तिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नीमडीह प्रखंड परिसर में विकास की समीक्षा की गई।

प्रखंड, अंचल कर्मी, पदाधिकारी को कोताही नहीं बरते। भाजपा सदस्य ने अंचल के व्यवस्था से इस क्षेत्र त्रस्त है। इसके बाद प्रखंड परिसर में गोदाम पथ के पीसीसी पथ का आधारशिला रखी गई।संसद संजय सेठ ने कहा की अपने जिम्मेदारी नहीं बच सकते हैं। नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी संकाराचार्ज समांड, अंचलाधिकारी संजय पांडे, समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी के सी मुंडा, समस्त कर्मी, उपस्थित थे।

संसद विकास कार्य से असंतोष दिखाई दिए।संसद संजय सेठ ने पीएम आवास,पेंशन, योजना अन्य योजनाओं से संतोष जनक जबाब नहीं देना पर पदाधिकारी को कार्यशैली में तेजी लाने को कहा।इस अवसर महिला नेत्री सराथी महतो, अनिता पारित, विशाल चौधरी,बलराम महतो,मकर सिंह, मदन सिंह,बासुदेव सिंह, आदि उपस्थित थे।

मोटरसाइकिल के सामने बकरी आने से गिरा पिता पुत्र घायल, हेलमेट ने बचाई जान।

मोटरसाइकिल के सामने बकरी आने से गिरा पिता पुत्र घायल, हेलमेट ने बचाई जान।

राजनगर

राजनगर: चाईबासा मुख्य मार्ग मुरुमडीह के पास गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सामने बकरी आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।जिसमें पिता पुत्र दोनों घायल हो गए।वहीं सूचना पाकर समाजसेवी राकेश सतपति घटनास्थल पहुंच कर 108 एम्बुलेंस की मदद से पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचा दिया गया।बता दें कि पिता पुत्र दोनों हेलमेट पहने हुए थे,जिसकी वजह से पिता पुत्र दोनों का सिर फटने से बच गया।हेलमेट का शीशा टूट गया।परन्तु दोनों के सिर फटने से बच गया।पिता के पैर में हल्की चोट आई है।वहीं पुत्र पूरी तरह सुरक्षित है।

बताया जा रहा है नीलमणि सिंह (उम्र 33 वर्ष)अपने बेटे यशराज सिंह को चाईबासा जिला स्कूल माध्यमा परीक्षा दिलाने गए थे।शाम को घर लौटते समय मुरुमडीह के समीप दुर्घटना घटी।नीलमणि सिंह जमशेदपुर बारीडीह बस्ती शक्ति नगर का रहने वाला बताया जाता है।

चांडिल प्रखंड के नूतनडीह में भाजयुमो का नव मतदाता सम्मेलन आयोजित।

चांडिल प्रखंड के नूतनडीह में भाजयुमो का नव मतदाता सम्मेलन आयोजित।

सरायकेला

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के नूतनडीह गांव में भाजयुमो की और से महा जन संपर्क सह नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया।नव मतदाता सम्मेलन में रांची के सांसद संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कृषलय तिवारी उपस्थित हुए।

नव मतदाता सम्मेलन को सांसद संजय सेठ के अलावा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कृषलय तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजय महतो भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य व भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य विनोद राय ने संबोधित किया।सांसद संजय सेठ ने नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत भाजपा के 9 साल बेमिसाल के तहत पुरे देश में महा जन संपर्क अभियान सह नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा के नौ साल बेमिसाल के तहत सेवा सुशासन और गरीब कल्याण विकास कार्यों को ग्रामीण क्षेत्र के नव मतदाता को बताया गया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कृषलय तिवारी ने कहां की 2024 में पहली बार जो युवा वोट करेगा वैसे नव मतदाता ने 24 की चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देने का संकल्प लिया है प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद राय ने संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ही देश का बेहतर विकास कर सकते हैं इसलिए नव मतदाताओं ने पहला वोट कमल फूल को देने का संकल्प लिया है मौके पर विश्वनाथ उरांव मोतीलाल कुंभकार अकाश महतो युधिष्ठिर महतो मनोरंजन महतो शिव शंकर महतो जगदीश सिंह मुंडा आदि मौजूद रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free