जर्जर विधुत पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाए : त्रिशानु राय
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने शनिवार को विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर नगर परिषद , चाईबासा कार्यालय के बगल में नेवेटिया बाड़ी गल्ली में विधुत विभाग के दो अत्यंत जर्जर पोल को हटाकर नए पोल अधिष्ठापित किए जाने को लेकर मांग किया है ।
पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि नेवेटिया बाड़ी गल्ली में हमेशा स्थानीय लोगों का आना-जाना रहता है , जिससे हमेशा कोई अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है । आगे त्रिशानु राय ने कहा कि यथाशीघ्र ऐतिहातन उल्लेखित दोनों जर्जर विद्युत पोलों को हटाकर नया पोल अधिष्ठापित किया जाए ।
पोटका:-तिरिंग मे सरहुल पूजा का भव्य आयोजन, पुरे गांव के लोग शामिल हुये
पूर्वी सिंहभूम
पोटका
नाया (पूजारी) ने सभी को गाल मे गुंड़ी लगाकर एवं साल फुल देकर आशिर्वाद दिया।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के तिरिंग गांव मे सरहुल पूजा का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया. इस आयोजन मे मौजा तिरिंग, रोलाघुटू एवं खेरनासाई के सैकड़ो लोग उत्साह के साथ शामिल हुये.
वहीं पूजा में महिला पारंपरिक भूमिज साड़ी एवं युवा धोती पहने हुये थे, पूजा के पश्चात नाया (पूजारी) जिगिनदर सरदार सभी को गाल मे गुड़ी लगाकर (चावल का पाउडर) एवं साल का फुल देकर आशिर्वाद दिया, जिसे महिलायें अपने खौंपा एवं पुरुष कान मे लगाकर सरहुल नृत्य किये. इस दौरान पुरे गांव मे सांस्कृतिक झलक देखने को मिले, जिसकी सराहना सभी ने किया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका के विधायक प्रतिनिधि भरत सरदार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे पोटका के उप-प्रमुख उर्मिला सामाद, मुखिया सुकलाल सरदार एवं वार्ड सदस्य बासंती सरदार उपस्थित थी.
विधायक प्रतिनिधि भरत सरदार ने कहा कि तिरिंग गांव मे भूमिज समाज की एैतिहासिक सांस्कृतिक झलक देखने को मिला, जो गांव के लिए बहुत ही गर्व का विषय है. इसी तरह गांव के लोग परंपरा को बचाये रखे, ताकि हमारी पहचान बनी रहे. मौके पर उप-प्रमुख उर्मिला सामाद एवं मुखिया सुकलाल सरदार ने कहा कि तिरिंग गांव के हर स्तर से मजबूत किया जायेगा, जिसके तहत गांव को विकास के क्षेत्र मे बढ़ाने के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्र मे भी मजबूत किया जायेगा. दशकों बाद तिरिंग गांव मे भव्य सरहुल पूजा देखने को मिला, जो हम आगे भी जारी रखेंगे.
उक्त आयोजन को सफल बनाने मे ग्राम प्रधान मंजू सरदार, म्यूजिक मास्टर दशरथ सरदार, वार्ड सदस्य ललिता सरदार, गांव के शुरू सरदार, रोहिन सरदार, लालटू सरदार, झानकु सरदार, कोंदा सरदार, गोपाल सरदार, शाम सरदार, दीपक सरदार, कल्याणी सरदार, फुदेन सरदार, बुलेट सरदार, चांदराय सरदार, गयाराम सरदार, भीम सरदार, सुशील सरदार, बासु सरदार, हुसैन सरदार, शेखर सरदार समेत सभी लोगों का सराहनीय योगदान रहा.
मनरेगा एवं आवास योजना (ग्रामीण) का उपायुक्त ने की समीक्षा
सरायकेला खरसावां
लंबित आवास को जल्द से जल्द पूर्ण कराए, अंतिम किस्त हेतु प्रतीक्षारत लाभुकों को राशि उपलब्ध कराए ताकि आवास निर्माण करय पूर्ण हो सके
योजनाओं में प्रगति लाने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण करें इसके साथ समय-समय पर योजनाओं का समीक्षा करें- उपायुक्त
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने गूगल मीट के माध्यम से विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार घगराइ एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर जिले में मनरेगा एवं आवास योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंडवार मनरेगा एवं आवास योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए सुकृत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रथम एवं तृतीय किस्त का भुगतान (नियमानुसार) जल्द से जल्द करने का निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के मृत लाभुकों के आश्रितों को लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 तक के लंबित आवासों में तेजी लाते हुए पूर्ण कराए तथा दो दिन के अंदर प्रखंडों के महत्तम आवास पूर्ण करना सुनिश्चित करे । इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी जमीन विवादित मामलों का समाधान सुनिश्चित करते हुए लाभुकों को लाभ प्रदान करे ताकि आवास निर्माण का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा सके।
इस दौरान उपायुक्त मनरेगा योजनाओं में तेजी लाने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षेत्र का भ्रमण करने, तथा आवास योजना के लंबित मामलो को पूर्ण कराने हेतु लाभुक के साथ समन्वय स्थापित क़र उन्हें आवास कार्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित करने के निदेश दिए। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर योजनाओं की समीक्षा करने के निदेश दिए।
बैठक मे उपरोक्त के अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित रहे।
सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों से मिले उपायुक्त
सरायकेला खरसावां
फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए निदेश
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: 17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से दर्जनों फरियादी (महिला/पुरुष) अपने एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर समहरणालय पहुँचे। जनता दरबार मे जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उक्त मामलो को त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया। बताते चलें कि कार्यक्रम में सरकार के जनकल्याणकारी योजना जैसे राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य सम्बन्धित मामले समेत अन्य योजनाओं से संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, रैयती भूमि अधिग्रहण, कांडरा टोल टेक्स के पास स्थित दुकान के सामने से सिनेज बोर्ड स्थानांत्रित करने, खरसावां प्रखंड मे पीसीसी सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका चयन, स्वास्थ्य विभाग, राशन कार्ड से नाम हटाने, जोड़ने समेत कई मामले आए। बताते चले की आंगवाड़ी सेविका चयन सम्बन्धित मामले मे उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जाँच करने तथा कांडरा टोल टेक्स समिति दुकान सामने से बोर्ड हटाने सम्बन्धित मामले मे अंचलधिकारी को उक्त मामले का जाँच क़र नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश दिए।
उद्योगपति द्वारा कब्जे में लिए गए सरकारी जमी पर चला अंचल कार्यालय का बुलडोजर
सरायकेला खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला:सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आसंगी मौजा के खाता नंबर 187 पर हुए चारदीवारी निर्माण को गम्हरिया अंचलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर ध्वस्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जाने-माने उद्योगपति द्वारा सरकारी जमीन को घेराबंदी कर अपने कब्जे में लिया था जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय को दी अंचल अधिकारी ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर अंचल निरीक्षक को अतिक्रमण जमीन पर भेजा और अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त करवाया।
वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने उद्योगपति द्वारा सरकारी जमीन को कब्जे में लिए जाने की शिकायत की थी जिस पर दो त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त एवं प्रदूषण मुक्त अभियान चलाया गया….
पूर्वी सिंहभूम
जुगसलाई
01 जनवरी 2023 से आम दिनों के साथ साथ किसी भी उत्सव, सामुदायिक आयोजन/ कार्यक्रम इत्यादि में 120 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक कैरी बैग के उत्पादों का आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग दंडनीय अपराध है।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जुगसलाई नगर परिषद द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.03.2023 को अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर सह कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक, अतिक्रमण, गन्दगी फ़ैलाने वालो के खिलाफ, खुले में मूत्र विसर्जन करने वालो के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।
इस क्रम में डिस्पेंसरी रोड स्थित पिंटू मालीराम (दुकान) के द्वारा सार्वजनिक स्थल में कचड़ा फेंका जा रहा था जिसके आलोक में 500 रूपया जुर्माना लिया गया एवम उन्हें शख्त निर्देश दिया गया कि वे अपने प्रतिष्ठान से निकलने वाले कचरे का स्वयं से पृथक्करण कर गीला कचरा सूखा कचरा अलग संग्रहण करते हुए जुगसलाई नगर परिषद द्वारा अधिकृत घर-घर अपशिष्ठ संग्रहण वाहन के क्रमश हरा एवम नीला कंपार्टमेंट में दें।
विदित हो कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) के नियम 2021 के अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया है कि प्लास्टिक से बने कैरी बैग या उत्पाद जिनकी मोटाई 75 माइक्रोन से कम है एवं गैर बुना हुआ प्लास्टिक कैरी बैग जो 60 ग्राम प्रति वर्ग मीटर (GSM) से कम है के उपयोग 30 सितम्बर 2021 से प्रतिबंधित है। साथ ही 01 जनवरी 2023 से 120 माइक्रोन की मोटाई से कम के प्लास्टिक के बने कैरी बैग या उत्पादों का आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग दंडनीय अपराध है।
वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा अधिसूचित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) के नियम 2021 के नियम-4 (उपनियम- 2) के द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2022 से पोलीस्टाइरीन एवं विस्तारित पोलीस्टाइरीन वस्तुए सहित निम्नलिखित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं की विनिर्माण, आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को निषेध किया गया है-
प्लेटें, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे जैसे कटलरि, मिठाई के डिब्बों के इर्द- गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्में, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट, 100 माईक्रॉन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर, स्ट्रिर आदि।
प्लास्टिक स्टिक युक्त इयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडिया, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइस क्रीम की डांडिया, पॉलीस्टीरिन( थेर्मोकोल) की सजावटी समाग्री।
जुगसलाई नगर परिषद का लोगो से अपील
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल के स्थान पर जुट, कागज व कपड़े के थैले या अन्य बायोडिग्रेडेबल / कंपोस्टेबल विकल्पो का प्रयोग करें। थर्माकोल से बने थाली एवम प्लेट में भोजन करने से कैंसर जैसे विविध असाध्य बीमारियों के होने की प्रबल संभावना बनी रहती है, इस लिए इसके स्थान पर साल आदि के पत्तों से निर्मित पत्तल एवम प्लेट का उपयोग किया जाय। किसी भी दुकादार के पास उपरोक्त प्रतिबंधित सामग्री हो तो वे यथाशीघ्र जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में आकर उसे जमा कर दें और सरकार की प्लास्टिक मुक्त जुगसलाई मुहिम में सहयोग करें। उपरोक्त प्रतिबंधित सामग्री के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री या उपयोग करते हुए पाए जाने पर उपयोगकर्ता , दुकानदार एवम अन्य व्यापारी वर्ग के विरुद्ध प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम तथा नगर पालिका अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आर्थिक दंड के साथ साथ विधि सम्मत कड़ी करवाए की जायगी।
मौके पर नगर प्रबंधक, सफाई पर्यवेक्षक, गृह रक्षक नीरज कुमार, संतोष कुमार यादव आदि मौजूद थे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई..
मुसाबनी
मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी की अध्यक्षता में मुखिया, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवकों के संग समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में पदाधिकारी द्वारा सभी पंचायतों में क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। लबिंत प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा की गई जिसमें से कुल 45 अधुरे पड़े आवास में 5 आवास पूर्ण हो गए है जिसमें धोबनी, पारूलिया, बेनाशोल में एक-एक और कुईलीसुता में दो शामिल है।
उक्त पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवकों की प्रशंसा की गई। तथा शेष 40 आवास को 30 मार्च 2023 तक पुरा करने का निर्देश पंचायत सचिव, मुखिया को दिया गया। इसके अतिरिक्त बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर आवास को भी 30 मार्च 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया। ऑगनबाड़ी केन्द्र जांच का प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद पदाधिकारी को संज्ञान में आई की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ऐसी केन्द्र है जो सेविका नीजी आवास में चला रही है जहां काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। उक्त पदाधिकारी से बात करके समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या को निपटाने हेतु चापाकलों की सूची पंचायत सचिवों द्वारा दिया गया जिसमें कुल 850 खराब चापाकालों की सूची प्राप्त हुई। उक्त सभी सूची को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को सौपकर सभी को दुरूस्त करवाने का निर्देश दी गई। 14 एवं 15 वित्त आयोग के रॉयल्टी की समीक्षा की गई जिसमें सभी पंचायत सचिवों द्वारा बताया गया कि सभी रॉयल्टी जमा कर दिया गया है। मनरेगा की समीक्षा की गई जिसमें कुआ एवं, तलाब – 9, मेढ़बन्दी- 217, एफ0बी0- 112 आदि योजना को ले लिया गया है इसकी पुष्टी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा किया गया। रोड साईट प्लाटेशन एवं जीओ टेंक में संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण किया गया किस परिस्थिति में उक्त कार्य को ससमय पूरा नहीं किया गया। साथ ही आधार सीडिंग बाकी मजदूरों का जल्द से जल्द आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण करें। साथ ही मानव दिवस पर समीक्षा किया गया जिसमें मानव दिवस सृजन हेतु पंचायत वार लक्ष्य निर्धारित किया गया।
उक्त बैठक में मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक, आदि उपस्थित थे।
पामीया में आम सभा के माध्यम से सुमित्रा मार्डी बनी सेविका
सरायकेला खरसावां
इचागढ़
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
ईचागढ़: प्रखंड क्षेत्र के पामीया मे शुक्रवार को पामीया आंगनबाड़ी केंद्र का सेविका का चयन हेतु आमसभा का आयोजन किया गया।
मौके पर प्रमुख गुरू पद मार्डी,मुखिया मेनका सिंह मुण्डा, पर्यवेक्षिका जया पांडे आदि उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार आम सभा में कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 3 आदिवासी व 4 ओबीसी आवेदिका सामिल थे । उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य पोशक क्षेत्र होने के चलते ओबीसी को रद्द किया गया।चयन समिति के द्वारा उच्च शिक्षा एवं बाहुल्य क्षेत्र के आधार पर सुमित्रा मार्डी का चयन किया गया।
वहीं चयन होने के बाद सीडीपीओ हिमाद्रि , प्रखंड प्रमुख गुरूपद मार्डी, मुखिया मेनका सिंह मुण्डा,पंसस आदि ने सुमित्रा मार्डी को आंगनबाड़ी सेविका चयन का औपबंधिक चयन पत्र सौंपा।
वहीं सीडीपीओ हिमाद्रि ने बताया कि जाती बाहुल्य के आधार पर एवं उच्च योग्यता को आधार मानते हुए चयन समिति द्वारा सुमित्रा मार्डी का चयन किया गया एवं चयन पत्र दिया गया।
सिंहभूम कॉलेज चांडिल के ए आइ,डी एस के छात्रओं ने बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर ₹50 अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सरायकेला
चांडिल
चांडिल: सिंहभूम कॉलेज कमेटी की ओर से कॉलेज मे बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर ₹50 अवैध वसूली के खिलाफ कैंपस मे प्रदर्शन सह कॉलेज प्राचार्य महोदय डॉ. सरोज कुमार कैबर्त को ज्ञापन सौंपा गया.
ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया की बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर ₹50 की अवैध वसूली बंद किया जाए. जिन स्टूडेंट्स से ₹50 लिया गया है , जल्द वापस किया जाए.अगर मांगे पूरी नही होती है, तो ए आइ डी एस ओ छात्र संगठन की ओर से जोरदार आंदोलन किया जायेगा. इस प्रदर्शन मे ए,आइ डी एस ओ के जिला सचिव बिशेश्वर महतो, जिला कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो राहुल महतो राजा प्रमाणिक, चेतन सिंह, राजा पोद्दार, दीपक महतो, गोकुल, मधुसूदन, आदि उपस्थित थे.
जांगीबूरू घाटी दुर्घटना में 3 बच्चों की मौत को लेकर मृतक के आश्रितों को नौकरी मुआवजा की मांग को लेकर निकाली न्याय- पद यात्रा 48 घंटा का भूख हड़ताल
चाईबासा
मृतक के परिवार को नौकरी मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित मृतक के परिवार ग्रामीणों एवं जिला परिषद सदस्यों ने मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक निरल पूर्ति के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
चाईबासा : मझगांव विधानसभा के जागीबुरु घाटी में बीते 12 जुलाई 2022 को तेल टैंकर के पलट जाने से 3 बच्चों की मौत को लेकर अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के बैनर तले मझगाव विधानसभा के मझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल, महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य झींक पानी जॉन मिरन मुंडा के नेतृत्व में जागीबुरु घाटी दुर्घटना में मारे गए 3 बच्चों के आश्रितों को 10 _ 10 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ मृतकों के आश्रितों को मुआवजा एवं नौकरी की मांग को लेकर गुहार एवं पदयात्रा किया गया और आज 48 घंटे का धरना प्रदर्शन , भूख हड़ताल किया गया।
अनुमंडल कार्यालय चाईबासा के समक्ष महासभा के बैनर तले दोनों जिला परिषद सदस्य एवं ग्रामीणों एवं मृतकों के आश्रितों ने धरना प्रदर्शन किया एवं भूख हड़ताल किया । इस दौरान जिला परिषद सदस्य एवं मृतकों के आश्रितों ने 7_8 माह बीत जाने के बावजूद मृतक के आश्रितों को नौकरी और मुआवजा नहीं मिलने को लेकर मुख्यमंत्री एवं स्थानीय मझगांव विधायक निरल पूर्ति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया । सरकार और स्थानीय विधायक बच्चों के आश्रित की सुध नहीं ले रहे हैं और मृतकों के परिवार को नौकरी और मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। साथ ही इस दुखद घटना को लेकर सड़क जाम आंदोलन और मृतक परिवार के न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन करने वाले जनप्रतिनिधियों को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है।
एक बार फिर पश्चिमी सिंहभूम के उपविकास आयुक्त संदीप बक्सी का जाती प्रमाण पत्र का मामला गरमाया
चाईबासा
आजसू जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल से डीडीसी संदीप बक्शी का एसटी सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की, केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से भी विधानसभा में इस मामला को उठाने का किया मांग
सुदेश महतो नें कहा सदन में इस मामला को रखेंगे,यदि सरकार चर्चा नही करती है तो अविश्वास प्रस्ताव लायेंगें
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला के डीडीसी संदीप बक्शी पर एसटी कोटा में नौकरी करने का मामला फिर से एक बार आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा ने अपने पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक के द्वारा इसी सत्र में विधानसभा में बात उठाने के लिए आग्रह किए हैं,जिस पर सुदेश महतो ने राम लाल मुंडा को पूरी तरह से भरोसा दिलाते हुए कहा है कि सदन में इस मामला को रखेंगे,यदि सरकार चर्चा नही करती है तो अविश्वास प्रस्ताव लायेंगें।गौरतलब है की वर्ष 2021 में डीडीसी का एसटी कोटा में नौकरी करने का मामला हो आदिवासी महा सभा, मनकी मुंडा संघ, जेएमएम के जिला सचिव सोना देव गम, जदयू के जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा के साथ साथ झारखंड राज्य भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने कास्ट स्क्रुटनी कमिटी, झारखंड के अध्यक्ष सह आदिवासी कल्याण आयुक्त, कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव, मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से सामान्य जाति के पिता का पुत्र को एसटी सर्टिफिकेट के आधार पर एसटी कोटा में नौकरी करने का जोरदार रूप से शिकायत दर्ज कराया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार मंझारी प्रखंड का निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नूरी कुंकल के द्वारा संदीप बक्शी वर्सेज झारखंड सरकार के चल रहे केस में न्यायालय की आमना को ले कर पिटीशन दायर किया गया था,जिस पर बहस, सुनवाई भी हुई थी,कोर्ट के द्वारा कास्ट स्क्रुटनी कमिटी को पुनः 6 सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश हुआ था,फिर अचानक से नूरी कुंकल के द्वारा उक्त केस से अपने आप को हटा लिए,जो आज तक समझ से परे है। अब देखना है की इस मामला में आजसू पार्टी जिला से राज्य तक झारखंड के इस अति संवेदनशील मामला को कहां तक ले जाने में सफल होते हैं।इतना जरूर है कि यह मामला झारखंड के आदिवासी समुदाय से जुड़ा मामला है। रामलाल मुंडा इस मामला को राज्यपाल को भी पत्र लिखें हैं,साथ ही मुख्य सचिव,कार्मिक विभाग, आदिवासी कल्याण आयुक्त को भी प्रतिलिपि दिए हैं।पत्र में कास्ट स्क्रुटनी कमिटी के सभी सदस्यों को कटघरे में खड़ा कर दिए हैं।श्री मुंडा ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि सेवा निवृत होने तक न्यायालय में रिर्पोट नही जमा करने का सांठ गांठ कास्ट स्क्रुटनी कमिटी के सदस्यों के साथ किया गया है।झारखंड के आदिवासी समुदाय का सम्पत्ति, संस्कृति को बचाने और जल, जंगल, जमीन,की रक्षा के लिए संदीप बक्शी का एसटी सर्टिफिकेट रद्द करने, माननीय उच्च न्यायालय का लगातार अवमानना किए जाने की चांच की मांग कियें हैं।
आदिवासी हो समाज युवा महासभा की संयुक्त बैठक चाईबासा हरिगुटू में संपन्न….
चाईबासा
चाईबासा:-आदिवासी हो समाज युवा महासभा की संयुक्त बैठक केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बबललू सून्डी की अध्यक्षता में महासभा, कला-संस्कृति भवन हरिगुटू,चाईबासा में संपन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय कमिटी, प्रदेश कमिटी, जिला कमिटी,अनुमंडल कमिटी एवं प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी शामिल हुए।
संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से हो समाज की वर्षों पुरानी माँग हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु चर्चा किया गया । भाषा की संवैधानिक मान्यता हेतु राष्ट्रीय स्तर पर पुनः आगामी अगस्त माह को दिल्ली पार्लियामेंट स्ट्रीट जंतर-मंतर में जोरदार धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें झारखंड,ओढ़िशा,पश्चिम बंगाल,असम,छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि जुड़ेंगे। भाषा विकास के समर्थन में विभिन्न सक्रिय सामाजिक संगठनों से सहयोग लिया जायेगा और पुरजोर तरीके से केंद्र सरकार से मांग रखा जाएगा।
ठीक इसी तरह से अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से पूर्वी सिंहभूम,जमशेदपुर में दो दिवसिय आदिवासी युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजन करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही हो भाषा आंदोलन,पोस्टल लेखन अभियान तथा हो भाषा रथ के विषय में सांगठनिक स्तर पर चर्चा किया गया ।
इस बैठक में राष्ट्रीय कमिटी के उपाध्यक्ष इपिल सामाड,महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम,पूर्व महासचिव सोमा कोड़ा,संगठन सचिव सुशील सावैंया,सांस्कृतिक सचिव प्रकाश पुरती,प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द बिरुवा, उपाध्यक्ष नरसिंह बिरूली,कोषाध्यक्ष शंकर सिदू,संगठन सचिव राहुल पुरती,संयुक्त सचिव रायसिंह बिरूवा,दियुरि सदस्य बबलु उर्फ भगवान बिरूवा, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष विष्णु बानरा, पूर्वी सिंहभूम उपाध्यक्ष रवि सावैंया ,घाटशिला अनुमंडल अध्यक्ष अनिल बोदरा, चक्रधरपुर अनुमंडल अध्यक्ष मदन बोदरा,जगन्नाथपुर अनुमंडल अध्यक्ष बलराम लागुरी ,सदर अनुमंडल अध्यक्ष एलिस बोदरा,डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष सगेन तियु,मझगाँव प्रखंड अध्यक्ष अनिल उर्फ प्रोसेस चातर,दिनेश हेम्ब्रम,नंदलाल तिरिया,चाहत देवगम,रामेश्वर बिरूवा,तुलसी बारी,हीरामनी पाड़ेया,प्रमिला बिरूवा,रश्मी कुल्डी,पार्वती हेम्ब्रम,नारायण पाड़ेया सहित विभिन्न प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद थे।
भवदीय रवि सावैंयाँ जिला उपाध्यक्ष आदिवासी हो समाज युवा महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी 6200485359