नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया

नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया

चाईबासा।

( सोनू सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिमी सिंहभूम: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।

समीक्षा उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल ₹7000 करोड़ का नीलाम पत्र वाद लंबित है, जिसमें ₹6700 करोड़ का मामला खनन डिप्टी डायरेक्टर के कार्यालय से संलग्न है तथा माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

उपायुक्त ने बताया कि शेष बचे ₹300 करोड़ के लंबित नीलाम पत्र बाद में संबंद्ध सर्टिफिकेट ऑफिसर को नोटिस निर्गत करने तथा तमिला उपरांत संलग्न व्यक्ति के द्वारा राशि जमा नहीं किए जाने उपरांत कुर्की जब्ती करवाने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि उपर्युक्त के अलावे सभी सर्टिफिकेट ऑफिसर को नियमित तौर पर पंजी 9 एवं 10 का समीक्षा तथा मिलान कर संलग्न राशि की वसूली सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

मझगांव थाना के संरक्षण में अवैध मैगनीज का चल रहा गोरखधंधा

मझगांव थाना के संरक्षण में अवैध मैगनीज का चल रहा गोरखधंधा

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: मझगांव थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध आयरन ओर मैगनीज का कारोबार किया जा रहा है।

आपको बताते चलें कि ओडिशा सीमा से सटे होने के कारण मझगांव थाना क्षेत्र अवैध आयरन कारोबार करने वालों का पनाहगाह बना हुआ है । जिसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन का पूरा संरक्षण मिल रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार मझगांव थाना क्षेत्र के सिलफोड़ी गांव में अवैध रूप से मैग्नीज डंप किया हुआ है । महीनों से यहां पर अवैध कारोबारी बड़बिल, जोड़ा, नोआमुंडी से चुराकर मैग्नीज लाकर डम करते हैं । उसके बाद वहां से ओडिशा समेत अन्य जगह सप्लाई किया जाता है। सिलफोडी गांव में डंप वाले स्थान को देखने से पता चल रहा है कि दर्जनों गाड़ी मैग्नीज गिराया गया है, साथ ही वहां अभी भी मैग्नीज डंप किया हुआ है । इसकी जानकारी होने के बावजूद मझगांव थाना पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

वहीं लाखों रुपए का अवैध कारोबार अवैध मैग्नीज के द्वारा किया जा रहा है। क्योंकि बड़बिल, जोड़ा, नोवामुंडी से होकर मझगांव के रास्ते ओडिशा भेजने में सबसे सुरक्षित अवैध कारोबारी को यही सड़क नजर आता है । क्योंकि पुलिस का संरक्षण पूरी तरह अवैध कारोबारियों को प्राप्त है । इसके अलावा गिट्टी, डस्ट समेत अन्य चीजें अभी रात के अंधेरे में मझगांव थाना होकर ही गुजरती है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं किया गया है।

वहीं तत्कालीन थाना प्रभारी अमीर हमजा को भी बिट्टी गाड़ी से अवैध वसूली के लिए निलंबन कर दिया गया था । इसके बावजूद थाना में मौजूद पदाधिकारी कोई सीख नहीं ले रहे और खुले तौर पर अवैध कारोबार को बढ़ावा देने में संलिप्त हैं। आयरन ओर के बड़े कारोबारी भी अपने को मझगांव थाना क्षेत्र में सुरक्षित मानकर धड़ल्ले से कारोबार को बढ़ाने में लगे हुए हैं।

बादिया महावीर मंदिर रामनवमी अखाड़ा कमेटी का हुआ गठन

बादिया महावीर मंदिर रामनवमी अखाड़ा कमेटी का हुआ गठन

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाये जाने के साथ-साथ रामनवमी का जुलूस निकाले जाने को लेकर बादिया महावीर मंदिर प्रांगण में शत्रुघ्न प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया ।इस बैठक में रामनवमी के मौके पर निकाले जाने वाले जुलूस व शोभा यात्रा की भव्यता को बनाए रखने पर बल दिया गया ।जुलूस में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की गई ।

रामनवमी का पर्व धूमधाम से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से रामनवमी अखाड़ा कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में संरक्षक दिनेश साव,अध्यक्ष राजेश प्रसाद,सचिव रसराज नायक,सह सचिव अमित मदिना, कोषाध्यक्ष चंचल महाली,सह कोषाध्यक्ष नन्दलाल मदीना को चुना गया।कार्यकारणी सदस्य के रूप में शत्रुघ्न प्रसाद,अजितेश दास, राजीव राय, अरुण नायक, रमेश माहली,विकास धीर,अनिल नायक,शंकर प्रसाद दास,पंकज मन्ना, शक्ति नाथ पातर,सनातन धीर को शामिल किया गया है। बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

दो परीक्षा केंद्र पर पहले दिन 93 परीक्षार्थियों ने दी मैट्रिक की परीक्षा

दो परीक्षा केंद्र पर पहले दिन 93 परीक्षार्थियों ने दी मैट्रिक की परीक्षा

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी– झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 मंगलवार से शुरू हो गई परीक्षा के पहले दिन मुसाबनी प्रखंड के 2 परीक्षा केंद्र पर 93 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। केंद्र कोड 51053 उत्क्रमित हिंदी उच्च विद्यालय चापड़ी परीक्षा केंद्र में आईटीएस विषय में 34 एवं एचईएल विषय मे 42 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिए।

प्रश्न पत्र पैकेट की जांच करते दंडाधिकारी

इस परीक्षा केंद्र पर शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। रोल नंबर 201 सोमवार की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। केंद्र कोड 51054 उत्क्रमित मध्य विद्यालय माटीगोड़ा परीक्षा केंद्र पर जीसी जेडी हाई स्कूल के 17 छात्र-छात्राएं आईआईटी विषय की परीक्षा में शामिल हुए। माटीगोड़ा परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी कनीय अभियंता जेम्स हांसदा व केंद्र अधीक्षक जयराम कुमार के निर्देशन में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराया गया।

उत्क्रमित उच्च विद्यालय चापड़ी परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी संदीप मुर्मू की देख रेख में परीक्षा संपन्न हुई।

राजनगर थाना को मिली बड़ी सफलता वाहन का नंबर फेरबदल कर बेचनेवाले गिरोह का पर्दाफाश

राजनगर थाना को मिली बड़ी सफलता वाहन का नंबर फेरबदल कर बेचनेवाले गिरोह का पर्दाफाश

राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सोमवार 13 मार्च को राजनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने सरायकेला एसडीपीओ को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

एसडीपीओ ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के क्रम में मझिया टुडू ने अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर एक ऑटो रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CJ- 2375, एक दो पहिया मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर JH 05CJ- 3275, दो मोटरसाइकिल का लॉक टूटा हुआ, एक डेल कंपनी का मॉनिटर, एक सीपीयू बगैर नंबर का दो मोपेड बाइक बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मझिया टूटू का आपराधिक इतिहास रहा है, और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. मूल रूप से इस गिरोह द्वारा वाहनों का नंबर प्लेट बदलकर खरीद- बिक्री का काम किया जाता है. पूछताछ के क्रम में उसने अपने अपराध स्वीकार कर लिए. जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

गिरफ्त में आए युवक मझिया टुडू के पास से एक सुमो विक्टा JH 05N- 0666 बरामद किया गया. जांच के क्रम में रजिस्ट्रेशन नंबर गलत पाया गया.

जामताड़ा मेहिजाम मैं महिला सभा नेचुरल बेनिफिट ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जामताड़ा मेहिजाम मैं महिला सभा नेचुरल बेनिफिट ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

झारखंड

जामताड़ा

झारखंड: जामताड़ा मेहिजाम मैं महिला सभा नेचुरल बेनिफिट ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला सभा नेचुरल बेनिफिट ट्रस्ट जामताड़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सार्थक संकल्प फाउंडेशन जमशेदपुर के डायरेक्टर श्रीमती अनीता सिंह राठौर को अतिथि के रूप में भाग लेने हेतु अंकित किया गया है।

आपको बताते चलें कि सार्थक संकल्प फाउंडेशन जनहित में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कभी पौधारोपण कभी मेडिकल कैंप ब्लड डोनेशन आदि कई कार्य को सुचारू रूप से करते देखा गया है।23.3.2023 को अपहरण11 बजे जेपी आश्रम कोकपाड़ा मेहिजम , जामताड़ा में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का एक और मिसाल पेश करनी जा रहे हैं।

पश्चिम सिंहभूम:-जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में ज्वाइंट एक्शन प्लान तहत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

पश्चिम सिंहभूम:-जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में ज्वाइंट एक्शन प्लान तहत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिमी सिंहभूम: जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में बच्चों के बीच नशीली दवाओं और पदार्थों के उपयोग पर रोकथाम के संदर्भ में ज्वाइंट एक्शन प्लान तहत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एनसीपीसीआर के निर्देशानुसार 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को मादक दवाओं एवं नशीले पदार्थों के सेवन से बचाव एवं रोकथाम हेतु सभी संलग्न विभागों यथा शिक्षा विभाग, बाल संरक्षण इकाई, उत्पाद विभाग, पुलिस विभाग, पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों के साथ संयुक्त रूप से मिलकर नशे के विरुद्ध एक व्यापक मुहिम चलाने का निर्देश दिया गया है।

बैठक उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि ज्वाइंट एक्शन प्लान के तहत समाज कल्याण पदाधिकारी को सभी संलग्न विभाग में आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य संपादन तथा उत्पाद अधीक्षक को जिला अंतर्गत अवस्थित सभी शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन को लेकर निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में बाल संरक्षण इकाई को स्थानीय पुलिस प्रशासन के समन्वय से वैसे स्थानों जहां 18 वर्ष से नीचे के बच्चे नशा पान करने हेतु इकट्ठे रहते हैं, पर रेड करते हुए ऐसे कामों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति हेतु नामित नोडल शिक्षकों का एनसीपीसीआर के तहत कार्यशाला आयोजित करने तथा बच्चों के बीच नशा के दुष्प्रभाव विषय आधारित जागरूकता फैलाया जाए।

उक्त बैठक में एनईपी डायरेक्टर एजाज़ अनवर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीशा कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

‘बीवीसीआई’ पूर्व क्रिकेटरों को क्रिकेट के संपर्क में रहने के प्रदान कर रहा है निरंतर अवसर – वीरेंद्र सहवाग

‘बीवीसीआई’ पूर्व क्रिकेटरों को क्रिकेट के संपर्क में रहने के प्रदान कर रहा है निरंतर अवसर – वीरेंद्र सहवाग

New Delhi

‘एक्स खिलाड़ी लेजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2023’ के द्वारा क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए एक विश्व स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मसौदा तैयार – प्रवीण त्यागी, कार्यवाहक अध्यक्ष, बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई)

गाजियाबाद के ‘वीवीआईपी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम’ में ‘एक्स खिलाड़ी लेजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2023’ का आयोजन होना उत्तर प्रदेश के लिए एक गर्व का विषय – रविंद्र त्यागी, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन

नई दिल्ली: 13 मार्च, 2023। देश के दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों को क्रिकेट से निरंतर जोड़े रखने के मकसद से ‘बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई)’ ने एक बहुत बड़ी पहल की है, ‘एक्स खिलाड़ी लेजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2023’ का आयोजन करने की ठानी है। यह भव्य आयोजन 22 से 30 मार्च, 2023 के बीच गाजियाबाद के प्रसिद्ध ‘वीवीआईपी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम’ में खेला जाएगा। उसके संदर्भ में ही सुपरस्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की मौजूदगी में आज राजधानी नई दिल्ली के होटल ललित में किया गया। जिसमें पूर्व क्रिकेटरों के लिए नौ दिनों तक चलने वाले इस टी20 टूर्नामेंट का विस्तार से विवरण दिया गया, इस टी20 टूर्नामेंट में छह टीमें खेलेंगी और फाइनल सहित कुल 18 मैचों का आयोजन होगा। आज ‘एक्स खिलाड़ी लेजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2023’ के लॉन्च के समय देश के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के साथ प्रवीण त्यागी, कार्यवाहक अध्यक्ष, बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई), सुधीर कुलकर्णी, संयुक्त सचिव, बीवीसीआई, रविंद्र त्यागी, उपाध्यक्ष बीवीसीआई और प्रसन्ना वेंकटेशन, प्रधान सलाहकार उपस्थित थे।

इस अवसर पर बताया गया कि “भारत में अनुभवी क्रिकेटरों के बोर्ड का एकमात्र उद्देश्य वरिष्ठ और अनुभवी क्रिकेट प्रेमियों को एक मंच के नीचे लाना और सक्रिय और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना है। इस ‘एक्स लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2023’ के आयोजन के माध्यम से हमने क्रिकेट खिलाड़ियों व प्रशंसकों के लिए एक विश्व स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मसौदा तैयार किया है। इस अवसर पर ‘बीवीसीआई’ के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने कहा कि दुनिया भर से सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रवीण त्यागी ने अपने संगठन ‘बीवीसीआई’ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि वर्ष 1998 में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी स्वर्गीय चेतन चौहान ने इसका गठन किया, जिसका उद्देश्य 40 वर्ष से अधिक आयु के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक प्लेटफार्म देने का था, आज हम लोग स्वर्गीय चेतन चौहान के इस सपने को धरातल पर साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और बोर्ड का पूरे देश में विस्तार कर रहे हैं। प्रवीण त्यागी ने कहा कि बोर्ड ‘एक्स खिलाड़ी लीजेंड क्रिकेट लीग के आयोजन में पूरी निष्पक्षता व नियमानुसार सभी कार्यों का आयोजन करेगी और ‘बीबीसीआई’ सभी सम्मानित पूर्व खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रखेगी व उनका विशेष सम्मान करेगी।

इस अवसर पर बोलते हुए, भारत के पूर्व तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “यह शानदार है कि ‘बीवीसीआई’ पूर्व क्रिकेटरों के लिए जो कर रहा है, उससे उन्हें उस खेल के संपर्क में रहने का अवसर प्रदान कर रहा है जिससे वह बहुत प्यार करते हैं। ये दिग्गज टूर्नामेंट हमें विभिन्न में मदद करते हैं।” हमारे पेशेवर करियर को आगे बढ़ाने, पुराने दोस्तों के साथ-साथ हमें फिट रहने में मदद करने सहित कई तरीके से मददगार बनते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रशंसकों को भी अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के साथ पकड़ने और कुछ जादुई पलों को फिर से जीने का मौका मिलता है, जो दोनों ने किसी समय एक साथ अनुभव किया है। क्रिकेट बहुत प्रतिस्पर्धी है और मैं कहने की हिम्मत करता हूं कि हममें से कुछ के पास अभी भी कुछ वर्तमान क्रिकेटरों को चुनौती देने के लिए है। मुझे विश्वास है कि ‘एक्स लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी’ खेल के प्रशंसकों को विशेष रूप से मनोरंजन प्रदान करेगी।
‘वेब उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन’ के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने इस अवसर पर एक बेहद महत्वपूर्ण नयी शुरुआत करने के लिए प्रवीण त्यागी का बहुत-बहुत आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार दूसरा इतना विशाल व भव्य आयोजन करने का निर्णय लेकर के उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेटर सिस्टम को खुश कर दिया है।

इस अवसर पर रविंद्र त्यागी ने ‘बीवीसीआई’ के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण त्यागी को आश्वासन दिया कि किसी भी खिलाड़ी को और दर्शकों को इस आयोजन में कोई असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि है यह टूर्नामेंट गाजियाबाद में आयोजित होना उत्तर प्रदेश व गाजियाबाद के लिए एक गर्व का विषय है, साथ ही इस टूर्नामेंट के चलते ही हमें अपने चहेते दिग्गज क्रिकेट सितारों को खेलते हुए देखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट का प्रसारण वैश्विक स्तर पर 30 से अधिक देशों में किया जाएगा और इस टूर्नामेंट में शीर्ष सम्मान के लिए छह फ्रैंचाइजी टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। छह टीमों को चंडीगढ़ चैंप्स, नागपुर निन्जास, पटना वारियर्स, विजाग टाइटन्स, इंदौर नाइट्स और गुवाहाटी एवेंजर्स का नाम दिया गया है। वहीं इस टूर्नामेंट में देश व दुनिया के दिग्गज कुछ प्रमुख पूर्व क्रिकेटर जो विरेंद्र सहवाग के अलावा एक्शन में नजर आएंगे, जिसमें प्रमुख रूप से हरभजन सिंह, सुरेश रैना, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, निक कॉम्पटन, रिचर्ड लेवी, इसुरु उदाना, प्रवीण कुमार, थिसारा परेरा आदि शामिल होंगे।

5 परीक्षा केंद्र का बीडीओ ने किया निरीक्षण मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू

5 परीक्षा केंद्र का बीडीओ ने किया निरीक्षण मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची के द्वारा मैट्रिक व इंटर परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा प्रखंड अन्तर्गत पांच केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और उपस्थित शिक्षकों को परीक्षार्थियों के सुविधा हेतु आवश्कता अनुसार दिशा-निर्देश दी गई।

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी

पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्र प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, मुसाबनी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चापड़ी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, माटीगोड़ा, शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी, एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेनाशोल, मुसाबनी का निरीक्षण किया गया।

उक्त सभी केन्द्रों में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त फर्नीचर, शौचालय, पार्किंग, विद्युत, पेयजल आदि की व्यवस्था की जांच की गई तथा परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को परीक्षा कक्ष में प्रकाश, बैठने, पीने के पानी एवं साफ सफाई के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर स्थापित समस्त शौचालय को दुरुस्त करते हुए साफ-सफाई कराने एवं परीक्षा के दौरान नियमित रूप से दो से तीन बार साफ सफाई कराने के निर्देश भी दी गई। सीसीटीवी से की जांच की गई जिसमें केंद्र प्रभारियों को परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सभी पर नजर रखने की निर्देश दी गई।

जानकारी के लिए बताते चले कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान नकल कराने अथवा किसी भी छात्र, छात्रा के स्थान पर कोई अन्य परीक्षार्थी पेपर देते हुए पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने का भी निर्देश दी गई। परीक्षा केंद्र पर तैनात कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं आएगा। केंद्र पर परीक्षा में जितने कक्षों की आवश्यकता है, उतने कक्षों को खोला जाएगा। शेष कक्ष सील रखने का निर्देश दी गइ। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रत्येक परीक्षा कक्ष की उत्तर पुस्तिकाओं को तत्काल परीक्षा कक्ष में लिफाफे में रखते हुए सील करने की कार्यवाही करने का निर्देश दी गई। इसमें यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

सदर विधानसभा चाईबासा की बुथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला को लेकर बैठक हुई संपन्न

सदर विधानसभा चाईबासा की बुथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला को लेकर बैठक हुई संपन्न

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पश्चिमी सिंहभूम में जिला अध्यक्ष श्रीमान सतीश पुरी जी की अध्यक्षता में सदर विधानसभा चाईबासा की बुथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला को लेकर बैठक हुई ।


इस बैठक की शुरुआत स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं स्व. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात सामूहिक वंदे मातरम गा कर किया गया।


बैठक में सरायकेला खरसावां के प्रभारी श्रीमान जे. बी. तुबिद जी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए आदेश है कि सभी शक्तिकेन्द्रों एवं बूथों पर कार्यकर्त्ता जाकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का अभिभाषण को स्थानीय ग्रामीण जनता के बीच पढ़ा जाय और उन्हें बताया जाय कि देश में वर्तमान भाजपा की सरकार ने जन लाभकारी 300 से भी ऊपर योजनाएं चला रही है जिससे बुजुर्गों , महिलाओ, बच्चों,युवाओं, किसानो, मजदूरो को लाभ मिल रहा है और इन योजनाओं में पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है, साथ ही साथ देश के सामने क्या क्या चुनौतियां हैं उन चुनौतियों को भारत की जनता हम सब मिलकर उसका सामना कैसे करेंगे और एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण कैसे करें, यह तब होगा जब देश की एक-एक जनता का सहयोग होगा।

इस बैठक में चंद्रमोहन तिउ जी, विपिन लागुरी जी, चंदन झा जी तथा रामानुज प्रसाद शर्मा जी के द्वारा राष्ट्रपति महोदया का अभिभाषण जो 24 पृष्ठ की है उसे उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच बारी-बारी से पढ़ा गया।

जिला अध्यक्ष सतीश पुरी जी ने निर्देश दिया कि जिस प्रकार से आज कि कार्यशाला में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के अभिभाषण को पढ़ा गया उसी प्रकार जिले के सभी शक्ति केंद्र एवं बूथों पर इसी प्रकार चार कार्यकर्ता महामहिम राष्ट्रपति महोदया का अभिभाषण को पढ़ेंगे और मोदी सरकार में चल रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनता के बीच पहुंचाएंगे।

उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष सतीश पुरी जी, सरायकेला खरसावां के संगठन प्रभारी जे. बी. तुबिद जी, प्रदेश महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष गीता बालमुचू जी, पूर्व जिला महामंत्री विपिन लागुरी जी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन झा जी , युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन तिउ जी, भूषण पाट पिंगुआ जी, मनोज लियांगी जी , तरुण संवैया जी ,मनोज आजाद जी, रामानुज प्रसाद शर्मा जी, देवानंद जी, काबू दत्ता जी ,बाबूराम लागुरी जी, रंजन प्रसाद जी ,राजू निषाद जी, लेबेया देवगम, महती लागुरी, संजीव कुमार महतो, लीबिया लागुरी, रवि किशन लागुरी, कृष्णचंद्र पाल ,अर्जुन बोपाई, पांडु कैतवार , माटा सिंह कुंटीया, श्याम दास, मधुसूदन गौड़, सतारी बिरूली ,महेंद्र सवैया, कुंवारे लाल केसरी ,कल्याण बिरुआ एवं अन्य कार्यकर्ता के जिला मीडिया प्रभारी विप्लव सिंह उपस्थित थे।

महिला कॉलेज चाईबासा में दिनांक 13 मार्च 2023 को सहज योग पर कार्यशाला किया गया किया गया

महिला कॉलेज चाईबासा में दिनांक 13 मार्च 2023 को सहज योग पर कार्यशाला किया गया किया गया

सहज योग पर कार्यशाला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: महिला कॉलेज चाईबासा में दिनांक 13 मार्च 2023 को सहज योग पर कार्यशाला किया गया। सहज योग ध्यान करने की एक सरल विधि है, जिसके द्वारा हम अपने तनाव से सहजता से मुक्ति पा सकते हैं एवं खुशहाल स्वस्थ जीवन पाते हैं। मुख्य ध्यान केंद्र चैतन्य भवन एवं गोविंद भवन गांधी चौक, अपर बाजार, राँची के द्वारा महिला कॉलेज चाईबासा के उदेश्य कक्ष में सहज योग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में यह बताया गया कि सहज योग अपनाए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन पाए उन्होंने नारी शक्ति के महत्व को बताया एवं नारी के को शक्ति का स्वरुप बताया। उन्होंने मेडिटेशन करना सिखाया साथ ही यह बताया कि प्रतिदिन प्रातः काल एवं सोने के पहले मेडिटेशन अवश्य करना चाहिए, इससे व्यक्ति को शक्ति मिलती है

इस मौके पर डॉ अंजू बाला खाखा , डॉ अर्पित सुमन, प्रो सुजाता किस्पोट्टा, शीला समद, सीतेंद्र रंजन सिंह, मदन मोहन मिश्रा तथा बी.एड. सेमेस्टर वन की छात्राएँ उपस्थित थी। मंच संचालन आई.क्यू.एस सी. समन्वयक डॉ अर्पित सुमन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अंजुबाला ने किया।

गुलशन हत्या कांड में तीन गिरफ्तार, किरीबुरू पुलिस नें महज48 घंटा में किया मामले का खुलाशा

गुलशन हत्या कांड में तीन गिरफ्तार, किरीबुरू पुलिस नें महज48 घंटा में किया मामले का खुलाशा

चाईबासा

गुलशन गोप हत्‍यकांड को अंजाम देने वाले तीन लोग पुलिस के गिरफ्त में

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: सोमवार 5 मार्च को पश्‍च‍िमी स‍िंहभूम की पुल‍िस ने गुलशन गोप हत्‍यकांड का खुलासा कर दिया है. हत्‍या की वजह खास है. पुलिस ने हत्‍या को अंजाम देनेवाले तीन लोगों को भी ग‍िरफ्तार क‍िया है.

आपको बताते चलें कि 11 मार्च की सुबह जेटेया मोड़ से पहले लोकेसाई कुटीबुरु जंगल के पास मुख्य सड़क के दाहिने किनारे गुलशन गोप (उम्र 32 वर्ष) की लाश म‍िली थी. वह उसीईया गांव कर रहने वाला था.पुल‍िस‍िया जांच में प्रथम दृष्टया स‍िर पर प्रहार कर हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने का मामला प्रतीत हुआ था. हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान के ल‍िए नोवामुंडी के पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी विवेचना एवं अनुसंधान के आधार पर इस कांड का उद्भेदन किया.

इन्‍होंने द‍िया वारदात को अंजाम

हत्‍याकांड को सुखलाल सिंकु, युगल सिंकु एवं सेडेगा स‍िंकु ने म‍िलकर अंजाम द‍िया. तीनों जगन्‍नाथपुर थाना इलाके के मोगरा गांव के रहने वाले हैं. यह जानकारी किरीबुरु डीएसपी अजीत कुजुर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

ये रही घटना की वजह

गुलशन गोप ने सुखलाल सिंकू को शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए छह लाख रूपया करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दिया था परन्तु सुखलाल सिंकू पैसा वापस नहीं कर रहा था. बार-बार पैसा मांगने या पैसे के बदले जमीन देने की मांग करने पर तीनों ने हत्‍याकांड को अंजाम द‍िया.

ये सामान हुए बरामद

  1. हत्या के लिए प्रयुक्त की गई लगभग 03 फीट का मजबूत लकड़ी जिसपर खून लगा हुआ है.
  2. हत्या के बाद अभियुक्तों के कपड़ों एवं जूतों में लगे खून/ साक्ष्य को मिटाने के लिए जलाए गये अवशेष.

ये थे पुल‍िस टीम में शाम‍िल

1.पु०नि०: विरेन्द्र कुमार, अंचल निरीक्षक, नोवामुण्डी

2.म०पु०अ०नि०: अंकिता सिंह, थाना प्रभारी, नोवामुण्डी

3.पु०अ०नि० सुजित कुमार

4.स०अ०नि० करुणाकर तिवारी, नोवामुण्डी थाना

5.स०अ०नि० शौकत अली, नोवामुण्डी थाना

6.स०अ०नि० नागेन्द्र राम, नोवामुण्डी थाना, साथ ही सशस्त्र बल नोवामुण्डी थाना.

Design a site like this with WordPress.com
Get started