मध्य प्रदेश अध्यक्ष कानपुर मण्डल अध्यक्ष व वाराणसी चेयरमैन को किया गया निष्कासित
पदाधिकारी संस्थान के प्रति निष्ठावान रहे अन्यथा होगी कार्यवाही..नेशनल चेयरमैन श्री गोपाल राय
लखनऊ: सोमवार को केन्द्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान में आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रहास सिंह तोमर कानपुर मंडल अध्यक्ष श्री रंजीत दोहरे व वाराणसी के चेयरमैन श्री अमित सिंह को संस्थान के नाम का दुरुपयोग करने व संस्थान के प्रति गलत आचरण की शिकायत एवं संगठन के प्रति सक्रियता न पाए जाने पर केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के नेशनल चेयरमैन श्री गोपाल राय की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान चेयरमैन जी द्वारा कहा गया की जो पदाधिकारी संस्थान के प्रति निष्ठावान नही रहेंगे व समाज में गलत अपवाह फैलान का काम करेंगे तो संस्थान उनके उपर विधिक कार्यवाही करने में विलम्ब नही करेगी
राष्ट्रीय कार्यसमिति में उच्च पदाधिकारियों की बैठक में सर्वश्री पूर्व मंत्री सुरेश चन्द्र दुबे जफ़र हसन नकवी फौजी किशन लाल गोड़ उत्कर्ष सिंह बोल्डर व प्रशासिनिक अधिकारी रउफ अहमद के साथ बैठक व विचार विमर्श करने के पश्चात संस्थान से निष्कासित कर दिया गया।
नेशनल चेयरमैन जी द्वारा कहा गया कि इन लोगों द्वारा जो भी लोग संदिग्ध भूमिका मे संलिप्त है उन्हें भी संस्थान द्वारा पद से निष्कासित कर दिया जायेगा उसके जिम्मेदार वो स्वयं होंगे उक्त जानकारी संस्थान की सचिव रचना गौतम द्वारा दी गयी है
मुरूप के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 47 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह शिविर में 89 लोगों की हुई नेत्र जांच
सरायकेला खरसावां
शिविर में 89 लोगों की हुई नेत्र जांच, 19 रोगियों का आपरेशन के लिए चयन
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर और सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप पंचायत सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत सचिवालय के प्रांगण में दिवंगत मुखिया स्व पानो महली की स्मृति में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 47 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। उक्त रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं मुरूप पंचायत सेवा समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दिवंगत मुखिया पानो महली के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की। मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित मृत्युंजय कुमार ने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसका एक मात्र उपाय रक्तदान ही है।
रक्तदान करने के कई फायदे भी हैं,इससे सर्वप्रथम हमारे शरीर की जांच हो जाती है । हार्ट के लिए रक्तदान करना काफी फायदेमंद माना जाता है।इससे वजन कंट्रोल रहता है।तथा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां का जोखिम भी कम होता है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए,ताकि शरीर में रक्त संचार सही ढंग से हो सके। रक्तदान करने के 24 घंटे उपरांत ही उतना रक्त हमारा शरीर आपूर्ति कर लेता है। रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी एवं अस्वस्थ होनें की समस्या नहीं होती है। रक्तदान से ही किसी की जान बचाई जा सकती है ।इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है । वहीं इसी क्रम में निशुल्क नेत्र जांच शिविर में जमशेदपुर के नेत्र विशेषज्ञ द्वारा 89 लोगों की निशुल्क नेत्र जांच हुई , जिसमे 19 मोतियाबिंद रोगियों का आपरेशन के लिए चयन किया गया।चयनित रोगियों का निशुल्क नेत्र आपरेशन आगामी तिथि को पूर्णिमा नेत्रालय तामुलिया जमशेदपुर में किया जाएगा। नेत्र रोगियों के आपरेशन , दवाइयां, चश्मा, खाना पीना, रहना व आना जाना आदि पूर्ण रूप से मुफ्त होगा।
उक्त शिविर में लोगों को शरीर के विशेष अंग नेत्र की देख भाल करने की बात कही गई। शिविर में नेत्र की छोटी छोटी बिमारी और बीमारी से बचने की कई उपाय बताई गई। पूर्णिमा नेत्रालय तामोलिया जमशेदपुर आर्थोमेडिस्ट गंगा सागर महतो, बनबिहारी महतो, अमरजीत महतो आदि का सहयोग सराहनीय रहा। मौके पर क्षेत्र के तमाम समाजसेवी बुद्धिजीवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार 12 मार्च को आदित्यपुर पुलिस ने आरआईटी मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान चोरी गई बाइक केसाथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बाइक को बरामद करने के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल गए युवकों का नाम रमेश तीव्रता और रोहित कुमार राय है. दोनों सतवाहिनी में किराए के मकान में रहते हैं. मूल रूप से दोनों आरा के निवासी हैं. वहीं रविवार को सुबह सपड़ा घाट से बालू लदे ट्रैक्टर के साथ पकड़े गए दो चालक क्रमशः निर्मल कुम्भकार और सुनील मार्डी को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है
आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा आए दिन वाहन जांच अभियान चलाया जाता है यह अभियान लोगों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए चलाया जाता है जांच अभियान में पुलिस का सहयोग करें और हेलमेट अथवा सीट बेल्ट अवश्य लगाएं अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का ख्याल रखें
विधायक संजीव सरदार के पहल पर तेंतला मे लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, उमड़ी भीड़
जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर : पोटका के विधायक संजीव सरदार के पहल पर वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट झारखंड की तत्वधान मे गंगा मेमोरियल ऑस्पताल मानगो जमशेदपुर की ओर से एक दिवसीय मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को किया गया. इस शिविर मे पोटका के अलावा जमशेदपुर, रांजनगर, मुसाबनी, घाटशिला, डुमरिया, बहरागोड़ा आदि प्रखंड क्षेत्र से कुल 461 मरीज पहुंचे, जिसकी स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाई दिया. इस दौरान 100 से अधिक मरीजों का चयन नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया.
कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार एवं गंगा मेमोरियल ऑस्पताल के प्रमुख डॉ नागेंद्र सिंह के द्वारा किया गया. इस मौके पर विधायक श्री सरदार ने कहा कि स्वास्थ्य चिकित्सा मे पोटका विधानसभा को उत्कृष्ठ बनाया जायेगा, जिसके तहत सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अपने स्तर से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का काम कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे, किसी को चिकित्सा सेवा का अभाव नहीं होने दिया जायेगा. गंगा मेमोरियल ऑस्पताल एक प्राइवेट ऑस्पताल है, लेकिन यहां गरीबों की चिकित्सा सेवा मे किसी तरह का कमी नहीं होने दिया जाता है. गंगा मेमोरियल ऑस्पताल को आनेवाले दिनों मे एक एंबुलेंस उपलब्ध कराया जायेगा, जिसके माध्यम से क्षेत्र के मरीजों को ईलाज के लिए जमशेदपुर भेजा जायेगा. मौके पर गंगा मेमोरियल ऑस्पताल के प्रमुख डॉ नागेंद्र सिंह ने कहा कि पोटका के विधायक संजीव सरदार लोगों की सेवा मे कमी नहीं करते है. उनका भी यही उद्देश्य है कि चिकित्सा के अभाव मे किसी की मृत्यु नहीं हो. इसी के तहत प्रतिवर्ष अपने मां गंगा देवी की स्मृति मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करते है, जहां से चयनीत मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाता है. आनेवाले दिनों मे भी यह सेवा जारी रहेगा.
कार्यक्रम मे पूर्वी सिंहभूम के पूर्व सीएस डॉ एके लाल, जिप सदस्य हीरणमय दास, पूर्व जिप सदस्य चंद्रावती महतो, उपप्रमुख उर्मिला सामाद, मुखिया अमृत माझी, पंसस चरण सिंह, आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, भागात बास्के, पूर्व मुखिया दीपांतरी सरदार, उपमुखिया सहदेव पात्र, ग्राम प्रधान श्यामचरण सरदार, विश्वनाथ सोरेन, अर्धेंदु गोप, वार्ड सदस्य अबंती सरदार, छंदारानी सिंह, डोबो चाकिया, अब्दुल रहमान आदि उपस्थित थे.
जिन्होंने दिया सेवा
तेंतला मे आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर मे गंगा मेमोरियल ऑस्पताल के प्रमुख डॉ नागेंद्र सिंह के अलावा जानेमाने चिकित्सक डॉ हरप्रित सिंह, डॉ ललित मिंज, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ सूरज कुमार मुर्मू, डॉ अभिषेक, डॉ इशानी चक्रवर्ती, डॉ देव कुमार, डॉ राजीर आदि ने सेवा प्रदान किया. इस दौरान मरीजों का इसीजी, ब्लॉड सुगर, प्रेसर आदि कि नि:शुल्क जांच किया गया.
संस्कृति हमारी पहचान, युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत : सविता महतो
सरायकेला खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: सरायकेला जिले के कुकड़ू प्रखंड के बुरुडीह में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक सविता महतो शामिल हुए और विधिवत रूप से फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक ने कहा संस्कृति हमारी पहचान इसे बचाए रखने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का अपील किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, सिरुम मुखिया महजीत सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, गुप्तेश्वर महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, शमशेर आलम, सपन महतो, नव किशोर हांसदा, कित्तीवास महतो, परेश महतो, आदि काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
डॉ अजय पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जुगसलाई प्रखंड ने फूंका पुतला
जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर: जुगसलाई बिस्टुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष #अभिजीत सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई फाटक के समीप जमशेदपुर के पूर्व सांसद,तीन राज्य प्रभारी @+91 98104 86605 पर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में हुए जानलेवा हमले एवं जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो के कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही महिला कांग्रेस कमेटी की महिलाओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह,त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉक्टर मानिक शाह एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो का पुतला दहन किया गया मौके पर मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है यह काफी शर्मनाक है। भाजपा मारपीट और ओछी राजनीति पर उतारू हो गई है। पुलिस प्रशासन भी मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है। मुख्यमंत्री माणिक साहा के इशारे पर उनके कार्यकर्ता हिंसक राजनीति पर उतर आए हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से राजा सिंह राजपूत,मनीष चंद्रवंशी,अमित दुबे,दीपक साहू मोहम्मद तसलीम,गुलाम अली,मोहम्मद टिंकू,सुल्तान अहमद,आसिफ शेख, रेनू कुमारी ,विपिन ठाकुर,चंदन यादव, अंकित शर्मा,करण सोनकर,रवि राय एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे
भाजपा कार्यालय के सामने महिला कांग्रेस ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा के निर्देश पर “भाजपा सांसद जगाओ अभियान” कार्यक्रम जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नितिमा बारी बोदरा के नेतृत्व में प० सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित भाजपा कार्यालय के सामने जोरदार सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिमा बारी बोदरा ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई के कारण महिलाओं को अपनी गृहस्थी चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, परिवारिक ढांचा टूट रहा है, महंगाई के कारण औरतों को घर के कामकाज के अलावा घर खर्च चलाने के लिए बाहर निकल कर काम करना पड़ रहा है, जिससे परिवारिक दायित्व पीछे छूट रहा है और बच्चों का परवरिश भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा है, महंगाई के कारण बुजुर्गों का सबसे बुरा हाल है, उनकी जमा पूंजी पर भी ब्याज लगातार कम मिल रहा है और दूसरी ओर बैंक भी लगातार अडानी के कंपनी को लोन देने के कारण डूब जा रहा है, फलस्वरूप छोटे वाले व्यक्ति को अपनी जमा पूंजी भी खूनी पड़ रही है,
अतः अब समय आ गया है कि, भाजपा के सांसदों को जगाया जाएगा ताकि आगामी संसद सत्र जो कि 13 मार्च 2023 से शुरू हो रहा है उसमें जनता के हित में महंगाई पर चर्चा करें, महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा आज भाजपा कार्यालय के सामने बढ़ती महंगाई को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई,
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से लाली दास महासचिव, मुन्नी बारी प्रखंड अध्यक्ष, सरिता कुमारी प्रखंड अध्यक्ष , सबित्री सिरका, शांति सोय ,सपना, नामसी जोंकों, सुगंधी देवगम, शकीला बानो, रजिया खातून, किरण मिंज, गोलमीता सावैयां, शकुंतला सावैयां, निराशा गोप, मनीषा सावैयां, सरिता सवैयां, ललिता सावैयां, सुनीता सावैयां, अंजलि गागराई, पालो सुंडी, मेचो सुंडी, चरीबा सुंडी, सोमवारी सुंडी, चीलगी पूर्ति, रायमुनि सिंह कुंटिया, शुदकन कुई आदि उपस्थित थे ।
जिला अध्यक्ष रश्मि साहू जी की अध्यक्षता में अटल पार्क आदित्यपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न
सरायकेला खरसवां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला खरसावां: भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक जिला अध्यक्ष रश्मि साहू जी की अध्यक्षता में अटल पार्क आदित्यपुर में संपन्न हुई
बैठक का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
रश्मि साहू जी के द्वारा अध्यक्षीय भाषण में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति अपने दायित्व का अच्छे से निर्वाहन करने के लिए जोश भरा गया। देशव्यापी चल रहे 1 करोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी कार्यक्रम, प्रत्येक महीने होने वाले मन की बात की उपयोगिता समझाते हुए कार्यकर्ताओं को इन सभी पर ध्यान देने का आग्रह किया गयाI
बैठक की प्रभारी लकी सिंह जी के द्वारा पूरा जिला संगठन का जानकारी लेते हुए संगठन की मजबूती, महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए उपस्थित जिले के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और मंडल/प्रखंड अध्यक्ष और महामंत्री को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सभी मंचासीन अतिथियों ने महिलाओं को संगठन में उनकी विशेष भूमिका और दायित्व के बारे में संबोधित किया और महिलाओं की भागीदारी से ही देश और भाजपा संगठन की मजबूती का भी महत्व बताया और कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करने के लिए जोश भराI कार्यक्रम के दूसरे भाग में राष्ट्रीय और प्रदेश से निर्देशित सुषमा स्वराज अवार्ड समारोह में सरायकेला खरसावां जिले से कई महिलाओं को सम्मानित किया गयाI
1.पूनम मंडल (तीरंदाजी)
आरती प्रधान (तीरंदाजी)
बबली माझी (तीरंदाजी)
सलमा सोरेन (मार्शल आर्ट प्रशिक्षक)
पूर्णिमा कुमार (छऊ कलाकार) 6. जयमनी महाली (हस्तशिल्पकार)
मंजू महाली (हस्तशिल्पकार)
कुंती कुमारी (स्वरोजगार)
जिसमें मुख्य रुप से बतौर मुख्य अतिथि, कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी लकी सिंह जी, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू जी, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा जी, सारथी माहतो जी, अनीता पारीत जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिंकू राय जी, आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह जी मंचासीन थे।
इस बैठक में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष हेमलता महतो जी ने कियाI राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री तरु सिंह मुंडा जी के द्वारा पढ़ा गया, जिसे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया I बैठक का विधिवत समापन और धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री शीला पाल जी के द्वारा किया गयाI
झारखंड सरकार द्वारा जनता की बिजली की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए विभिन्न जिलों में ऊर्जा मेला लगाया गया।
Jamshedpur
मानगो
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर: मानगो डिमना बस्ती में आयोजित ऊर्जा मेला में कार्यपालक अभियंता श्री अजय कुमार, सहायक विद्युत अभियंता मानगो, कनीय विद्युत अभियंता मानगो, कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने कई उपभोक्ताओं की समस्या का निदान किया।
इस ऊर्जा मेला में शामिल होकर कार्यपालक अभियंता श्री अजय कुमार को जिला में योगदान देने के लिए बधाई दी। एवं मानगो क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सहायक अभियंता को अवगत कराया।
मुख्य रूप से वास्तु विहार कॉलोनी, देव विला तथा सुंदर गार्डन में पोल तथा बंच केबल के माध्यम से बिजली आपूर्ति करने का आग्रह किया
वहीं सहायक विद्युत अभियंता ने आश्वासन दिया की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने भी पिछ्ले दिनों देव विला की समस्याओं का निदान करवाया था।
इस तरह के सराहनीय कार्य के लिए झारखंड सरकार तथा झारखंड बिजली वितरण निगम के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।माननीय मुख्यमंत्री तथा माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी का आभार।
डॉ अजय पर हुए जानलेवा हमला के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला
Jamshedpur
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में भालुबासा चौक में त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी डॉ अजय कुमार के ऊपर जानलेवा हमला करने के विरोध में देश के गृह मंत्री अमित शाह और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाहा का पुतला दहन किया गया।
युवा कांग्रेस ने डॉ अजय पर हुए जानलेवा हमला का गंभीर आरोप त्रिपुरा भाजपा पर लगाया हैं। मौके पर मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है यह काफी शर्मनाक है। भाजपा मारपीट और ओछी राजनीति पर उतारू हो गई है। पुलिस प्रशासन भी मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है। मुख्यमंत्री माणिक साहा के इशारे पर उनके कार्यकर्ता हिंसक राजनीति पर उतर आए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष नीरज साहू, राहुल गोस्वामी, कुलदीप सिंह, विपिन कुमार, पंकज उपाध्याय, अखिलेश साहू, संध्या दास, निर्मिता सिंह, आदि उपस्थित थे।
मैट्रिक/इंटरमीडिएट परीक्षा-2023 के सफल संचालन के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया
पश्चिमी सिंहभूम
चाईबासा
चाईबासा: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में झारखंड एकेडमिक काउंसिल के तत्वाधान में आयोजित होने वाले वार्षिक मैट्रिक/इंटरमीडिएट परीक्षा-2023 के सफल संचालन के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि जिला अंतर्गत आगामी 14 मार्च से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा प्रारंभ हो रही है, जिसके लिए क्रमशः 45 एवं 28 परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया गया है। मैट्रिक परीक्षा में जिले के कुल 17159 परीक्षार्थी भाग लेंगे, वही इंटरमीडिएट परीक्षा के कला संकाय में 8270, वाणिज्य संकाय में 1634 तथा विज्ञान संकाय में 1416 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
बैठक उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों परीक्षाओं के सफलतम संचालन हेतु निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं यथा बेंच-डेस्क/बिजली/पानी/शौचालय की व्यवस्था बहाल रखने हेतु वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी सेंट्रर सुपरिटेंडेंट को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी को भौतिक तौर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी अधिष्ठापन/क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्वच्छ एवं सुरक्षित माहौल में कदाचार रहित परीक्षा संपन्न करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी को निर्देशित किया गया है की काउंसिल द्वारा निर्धारित समय पर ही परीक्षा प्रारंभ हो तथा सभी परीक्षार्थी को एक समान माहौल उपलब्ध रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री एजाज अनवर सहित अन्य उपस्थित रहे।
निःशुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम ‘‘ फिड द नीड‘‘ का शुभारंभ किया गया
चाईबासा
चाईबासा: जॉयन्ट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा के तत्वावधान में एवं स्काई किचन के सहयोग से स्थानीय जॉयन्ट्स कॉर्नर (कोर्ट रोड) में जरुरतमंद लोगों के बीच साप्ताहिक निःशुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम ‘‘ फिड द नीड‘‘ का शुभारंभ आज दोपहर 1 बजे उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम श्री अनन्य मित्तल के कर-कमलों द्वारा हुआ।
उक्त कार्यक्रम से लगभग 200 व्यक्ति लाभान्वित हुए। अध्यक्ष विवेक दोदराजका ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को दोपहर 1 बजे से जॉयन्ट्स कॉर्नर पर संस्था के द्वारा निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम से प्रभावित होकर उपायुक्त महोदय ने कहा कि जॉयन्ट्स की यह पहल सराहनीय एवं अनुकरणीय है। जरुरतमंदों को भोजन कराने से बड़ा कोई कार्य नहीं है।
इसके उपरांत शाम 7 बजे स्थानीय संत मेरी ऑडीटोरियम में सत्र 2023 का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, जिसमें श्रीमति निमिषा बनर्जी को अध्यक्ष, विवेक कुमार सिन्हा, सचिव, पम्मी कुमारी एवं रश्मि सिन्हा, उपाध्यक्ष तथा विवेक सिन्हा को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई गई। साथ ही 11 नये व्यक्तियों ने भी जॉयन्ट्स की सदस्यता हेतु शपथ ली।
इस अवसर पर जॉयन्ट्स वेलफेयर फाउण्डेशन के डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन श्री सत्यप्रकाश चतुर्वेदी, सेन्ट्रल कमिटि मेम्बर श्री विनोद कपूर, पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा एवं समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण व गणमान्य उपस्थित रहे।