मझगांव थाना प्रभारी के विरोध में डीसी, एसपी से शिकायत करने पहुंचे मुखिया संघ के प्रतिनिधि

मझगांव थाना प्रभारी के विरोध में डीसी, एसपी से शिकायत करने पहुंचे मुखिया संघ के प्रतिनिधि

चाईबासा

बाल विवाह रोकने के बदले प्रोत्साहन देते हैं थाना प्रभारी: मुखिया

एक सप्ताह के अंदर थाना प्रभारी नहीं हटे तो विकास काम ठप कर प्रखंड और जिला में धरना देंगे मुखिया संघ

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: मझगांव थाना प्रभारी के खिलाफ मझगांव प्रखंड मुखिया संघ गोलबंद होकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम आवेदन के साथ उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक और बाल संरक्षण आयोग सदस्य को भी शिकायत पत्र सौंपा गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी पिंगुआ ने कहा कि मझगांव थाना प्रभारी विकास कुमार दुबे का रवैया जनप्रतिनिधियों के साथ बिल्कुल सही नहीं है। थाना प्रभारी अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ हमेशा अपमानित और दुर्व्यवहार करते हैं। दो तीन बार शांति समिति बैठक समेत अन्य जगहों में इस मामले को उठाया गया, लेकिन थाना प्रभारी अपने रवैया को सुधारने के बदले जनप्रतिनिधियों के विरोध में हीनभावना रखे हुए हैं और जहां भी जरूरत होती है अपमानित और दुर्व्यवहार करने से बाज नहीं आते । कभी मोटरसाइकिल चेकिंग के नाम पर तो कोई शिकायत के नाम पर ऐसे पदाधिकारी का थाना में रहने का कोई मतलब नहीं है। पंचायत की समस्या के समाधान के लिए हमेशा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को हम जनप्रतिनिधि सहयोग करते हैं, लेकिन थाना प्रभारी जनप्रतिनिधियों का सहयोग करने के बदले गलत व्यवहार करते हैं।

साथ ही कहा गया कि बालू , गिट्टी, डस्ट समेत अन्य छोटे बड़े वाहनों से रात में वसूली का काम बेधड़क एएसआई सरफराज को दे रखा है। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों के प्रति भी उनका रवैया अपमानित करने वाला होता है । इसकी शिकायत लोगों ने जनप्रतिनिधियों को किया है। इसके अलावा 7 फरवरी 2023 को खैरपाल के कंटाविला गांव में एक बाल विवाह हो रहा था इसकी जानकारी मैं खुद फोन के द्वारा थाना प्रभारी को दी। जिसमें लड़की की उम्र 17 साल लड़का का उम्र 18 साल था। इसमें सहयोग करने के बजाए कहा कि शादी होने दीजिए बाद में मामला थाना में ही आएगा । ऐसे पदाधिकारी का थाना क्षेत्र में रहना समाज के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए थाना प्रभारी को तत्काल ही थाना से हटाया जाए और एक अच्छा पदाधिकारी की नियुक्ति की जाए। इसके लिए हम जनप्रतिनिधि पुलिस प्रशासन को 7 दिन का समय देते हैं । उच्च पदाधिकारी चाहे तो इस पर जांच कर उचित निर्णय लें अन्यथा एक सप्ताह के बाद पूरे प्रखंड में विकास काम ठप कर प्रखंड और थाना में धरना पर हम सभी बैठ जाएंगे । हजारों जनता हम सभी को चुनकर जनप्रतिनिधि के रूप में भेजी है। इस प्रकार अपमानित करना और दुर्व्यवहार करने वाले पदाधिकारी विकास के लिए बाधक साबित होंगे।

वहीं उपप्रमुख शबनम खातून ने कहा कि थाना प्रभारी का रवैया जनप्रतिनिधियों के साथ बिल्कुल भी सही नहीं है। हम लोग पूरा सहयोग करते हैं लेकिन थाना प्रभारी विकास दुबे हम लोगों को जगह जगह अपमानित करने का काम करता है। साथ ही ट्रैक्टर से बालू, गिट्टी गाड़ी , आयरन ओर, लकड़ी गाड़ी से पैसा वसूली का काम करने में लगे हुए हैं। वह खुले तौर पर कहता है कि मेरा ऊपर तक पहुंच है मुखिया कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मझगांव विधानसभा विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका ने कहा कि थाना प्रभारी विकास दुबे की शिकायत पहले भी मिल चुकी थी । वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हमेशा गलत व्यवहार करते हैं । साथ ही कई गरीब लोगों का केस लेने से भी सीधा इंकार कर देते हैं। इसकी शिकायत मुखिया संघ के द्वारा मेरे तक आया है। संघ की मांग को स्थानीय विधायक निरल पूर्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस प्रकार के पदाधिकारी के रहने से सामाजिक माहौल बिगड़ने का आशंका है। इसलिए उच्च पदाधिकारी इस पर जांच कर तत्काल ऐसे पदाधिकारियों को थाना से हटाए।

ज्ञापन में प्रमुख सोनामुनी चाहता तरतरिया मुखिया चांदनी तिरिया, मझगांव मुखिया रिलन आभा मधु धान, खारपोस मुखिया प्रताप चातार, बलियापोसी मुखिया निरंजन नायक, अधिकारी मुखिया शशि भूषण पिंगुआ, घोड़ाबंधा मुखिया विवेक पूर्ति, नयागांव मुखिया लक्ष्मी पिंगुआ, परसा मुखिया चांदनी बिरुआ, सोनापोस मुखिया सरिता बिरुआ आदि शामिल थे।

Advertisement

मोदी सरकार के अडानी के पक्ष में घोर पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ तेरह मार्च को राजभवन का किया जाएगा धेराव : विजय खान

मोदी सरकार के अडानी के पक्ष में घोर पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ तेरह मार्च को राजभवन का किया जाएगा धेराव : विजय खान

चाईबासा

चाईबासा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी निर्देशित ‘चलो राजभवन‘ विशाल विरोध मार्च कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतू आज कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास कि अध्यक्षता में एवं जिला प्रभारी विजय खान कि उपस्थिति में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विचार विमर्श के उपरांत कार्यक्रम को सुनिश्चित करने हेतु सभी जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण/प्रदेश प्रतिनिधि गण/प्रखण्ड अध्यक्ष /नगर अध्यक्ष/सभी प्रकोेष्ठ/विभाग/संगठन के अध्यक्ष एवं चेयरमैन/सभी वरिष्ठ कांग्रेसीगण/सभी संसद प्रतिनिधि/महिला कांग्रेस /युवा कांग्रेस/इंटक/ एनएसयूआई/अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा गया कि सभी कांग्रेस भवन चाईबासा में सुबह सात बजे दिनांक तेरह मार्च 2023 को रांची राजभवन घेराव हेतू एकत्रित होंगे एवं कांग्रेस भवन से सामूहिक रूप से सभी सैकड़ों वाहनों के द्वारा रांची की ओर कुच करेगें।

ज्ञातव्य हो कि मोदी सरकार की अडानी के पक्ष में घोर पूंजीवादी नीति के तहत कार्य करने और अडानी के शेयर गिरने से करोड़ों गरीब, मजदूर, किसान एवं नौकरी पेशा तथा छोटे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, एलआईसी एवं स्टेट बैंक में अधिकतर मध्यमवर्गीय लोगों का बचत राशि जमा रहती है, जिसे अडानी को लोन के रूप में देने से एलआईसी एवं स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों एवं निवेशको को घाटा उठाना पड़ रहा है, प० सिंहभूम जिला कांग्रेस प्रभारी विजय खान ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार अडानी को एलआईसी एवं बैंकों से जानबूझकर लोन दिला रही है , और बैंकों के बड़े अधिकारी भी दबाव में कुछ नहीं कर पाते है, कई सेल कंपनियां बनाकर अडानी ग्रुप के द्वारा सरकारी खजाने को खाली किया जा रहा है, कई सेक्टर में अनुभव नहीं होने के बावजूद अडानी ग्रुप को कार्य आवंटित कर दी जा रही है, दबाव के कारण देश में कोई कुछ नहीं कह पा रहा है , जबकि विदेशी मीडिया एवं हिडन वर्ग के द्वारा मामले को उजागर करने पर लगातार अडानी ग्रुप का शेयर का भाव गिरते जा रहा है ,और निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, इससे बड़ा भ्रष्टाचार का क्या सबूत हो सकता है? अडानी ग्रुप के जो बैंकिंग संस्थाओं के द्वारा लोन दिया गया है, कांग्रेस मांग करती है कि जांच कर जनता को बताया जाए कि किन परिस्थितियों में गलत ढंग से सरकारी संस्थाओं के द्वारा लोन दिया गया है ?

वहीं जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि अडानी ग्रुप को केंद्र की मोदी सरकार एकतरफा समर्थन कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है, भले ही देश के अंदर के संस्थाओं अडानी ग्रुप पर चुप्पी साधे रहेगी परंतु कांग्रेस सड़क से सदन तक गलत कार्यों का विरोध करती रहेगी । इस कड़ी में दिनांक तेरह मार्च 2023 को प०सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में रांची राजभवन घेराव के लिए कांग्रेसी रांची जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उक्त बैठक में पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चंपिया , नितिमा बारी, राजकुमार रजक, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, विश्वनाथ तामसोय ,रंजीत यादव , मुकेश कुमार, अंकुश बनर्जी , कैरा बिरूवा, विजय सिंह सामाड, जगमोहन जोंको, सकारी दोंगो, दीकु सवैंया, रमेश सिंह , हरिश चन्द्र बोदरा, रूप गागराई, गणेश कोड़ा , मो.असलम, मुकेश दास,जगदीश सुन्डी, विक्रम आदित्य सुंडी, जंग बहादुर, संतोष सिन्हा आदि उपस्थित थे ।

Advertisement

सरायकेला सेंट्रल गवर्नमेंट का आदेश का हो रहा है उल्लंघन जिला प्रशासन है खामोश।

सरायकेला सेंट्रल गवर्नमेंट का आदेश का हो रहा है उल्लंघन जिला प्रशासन है खामोश।

सरायकेला खरसावां

सरायकेला थाना अंतर्गत अवैध लॉटरी के कारोबार बृहद पैमाने पर फल फूल रहा है।

सरायकेला: लॉटरी के अवैध कारोबारी सरायकेला थाना अंतर्गत अवैध लॉटरी का जाल बिछाते जा रहे हैं। जिससे आम जनता की मेहनत की कमाई लॉटरी में किस्मत आजमाने के लालच में दो पैसे की आवक के बहकावे में आकर घर परिवार की मेहनत की कमाई को लॉटरी में उड़ा रहे हैं। और परिवार के बच्चे बूढ़े लोग बीमार लाचार भूखे एवं अस्वस्थ नजर आ रहे हैं।

वहीं सरायकेला थाना अंतर्गत सिन्नी मोड, गैरेज चौक, पुराना बस स्टैंड ,(मुख्य) जगरनाथ मंदिर घाट, काकड़ा, दुर्गा मैदान, कालूराम चौक, आदि क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर लॉटरी का अवैध कारोबार बढ़ता जा रहा है। और सराय किला की जनता की मेहनत की कमाई डूब रही है ।वही उनके परिवार कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

आपको बताते चलें कि पिछले कुछ समय पूर्व कुछ लोगों पर F.I.R. भी सरायकेला थाना में हुई थी।
आखिर कौन सफेदपोश इस अवैध कारोबार को चलने में संरक्षण दे रहा है और किस किस के पास यह काली कमाई का हिस्सा जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉटरी का अवैध कारोबार 3 महारथियों का नाम सामने आ रहा है जो लॉटरी का एजेंसी देकर विभिन्न क्षेत्रों में अवोध कारोबार को फैला रहे हैं।

पहला नाम : मनीष दास

दूसरा नाम। : अमित मोदक

एवं तीसरा नाम : विनोद रावत

आखिर जिले में करोड़ों के अवैध कारोबार का कौन है जिम्मेदार जो भी हो प्रशासन की खामोशी कहीं ना कहीं जनहित में सवालिया निशान खड़ा अवश्य कर रहा है।
विशेष अगले अंक में……

Advertisement

राशन की कालाबाजारी, कम मात्रा में देना, गुणवत्ता में कमी आदि दिखे तो करें शिकायत, तत्काल होगी कार्रवाई..उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम

राशन की कालाबाजारी, कम मात्रा में देना, गुणवत्ता में कमी आदि दिखे तो करें शिकायत, तत्काल होगी कार्रवाई..उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम

उपायुक्त के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया जा रहा औचक जांच

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने जिलावासियों से अपिल करते हुए कहा है कि आपके किसी भी जनवितरण प्रणाली दुकान संबंधी शिकायत हो जैसे अनाज कम देना, कई बार अंगूठे का निशान लेना, स्टॉक कम लाना, दुकान बंद पाया जाना, नियमित रूप से दुकान नहीं खोलना, अनाज की गुणवत्ता में कमी होना, आम जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत, पीडीएस संचालक ने अपने पास लाभुक का राशन कार्ड रख लिया हो या कालाबाजारी की आशंका है तो तत्काल प्रशासन को इसकी शिकायत कर सकते हैं ताकि पीडीएस दुकान के निरीक्षण के दौरान इसकी जांच की जाए तथा जांचोपरांत शिकायत सही पाई जाती है तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

उपायुक्त ने अपील किया कि उक्त की सूचना सबसे पहले अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दें या जिला आपूर्ति पदाधिकारी से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।

Advertisement

झारखंड ही नहीं पूरे देश के आदिवासी न हिंदू थे, न हिंदू है, और न हिंदू होंगें…शनि सिंकू

झारखंड ही नहीं पूरे देश के आदिवासी न हिंदू थे, न हिंदू है, और न हिंदू होंगें…शनि सिंकू

चाईबासा

चाईबासा: झारखंड ही नहीं पूरे देश के आदिवासी न हिंदू थे, न हिंदू है, और न हिंदू होंगें। द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य श्री सदानंद सरस्वती का वक्तव्य पूरी तरह से पूर्वाग्रह से ग्रसित है।

उनके द्वारा दी गई संदेश किसी खास धारणा से दी गई है,जिसमें तटस्थता की घोर अभाव है। झारखंड पुनरूत्थान अभियान के संयोजक सन्नी सिंकु शंकराचार्य की उस संदेश का प्रतिवाद करता है। उनको पता है आदिवासी बहुत ही निर्मल,निश्चल,निर्दोष होते है। उनके अनुसार इन्हें कुछ भी बोलकर बरगलाया जा सकता है। उनका यही भावना शंकराचार्य की उपाधि को धूमिल करता है। साधु संत से तटस्थता की उम्मीद की जाती है।जिनका जो यतार्थ है उसे उसी रूप में स्वीकार कर मानवीय मूल्यों की दिशा में उत्प्रेरित करने की उम्मीद की जाती है। वैसा होने से उपाधि धारक व्यक्तित्व के प्रति सम्मान की भावना ही जागृत होती है। पर आदिवासी जीवन दर्शन और धर्म पर वैसे उपाधि धारक व्यक्तित्व से ऐसे ओछा संदेश उनकी व्यक्तित्व और गरिमा ही खंडित होते हुए दिखाई देता है। वे बखूबी जानते है आदिवासी हिंदू उतराधिकार अधिनियम के दायरे से बाहर है। उनका अपना सदियों से चली आ रही प्रथागत कानून है। तब तो उच्चतम न्यायालय भी बेटियों को संपति के अधिकार में समानता की व्याख्या और निर्णय देने के बाद भी आदिवासी बेटियों के लिए सुसंगत कानून बनाने की उल्लेख करती है। शंकराचार्य सदानंद सरस्वती को पता है कि आदिवासी का आस्था कर्मकांड पर आधारित न होकर प्रकृति पर आधारित है।जिसमे आदिवासी बेटियों का भी समान रूप से भागीदारी होता है। संपति के मामले में भी अविवाहित आदिवासी बेटियों को जीवनपर्यंत भूमि का उपयोग कर जीवन यापन करने का स्वाभाविक अधिकार प्राप्त है।आदिवासियों का पर्व त्योहार किसी अवतार पर आधारित नहीं, बल्कि पूरी तरह से प्रकृति पर आधारित है। जिसका किसी भी धर्म के साथ कोई संबंध नहीं है। ये अपने रीति रिवाजों के आधार पर विवाह करते हैं। प्रथागत आदिवासी आस्था के अनुसार विवाह और उतराधिकार से जुड़े मामलों में सभी विशेष अधिकारों को बनाए रखने के लिए हमारा जीवन का अपना तरीका है। इसीलिए झारखंड सहित देश के आदिवासियों को अपने धर्म का पालन प्रथागत मान्यता के आधार पर करने दी जाय यही श्रेयस्कर होगा। बल्कि केंद्र सरकार गृह विभाग जल्द से जल्द आदिवासियों की चिर प्रतीक्षित विलग धर्म कोड व कॉलम की मांग को जनगणना प्रपत्र में यथाशीघ्र शामिल करे। ताकि ब्रिटिश हुकूमत के कार्यकाल में जिस प्रकार आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड और कॉलम हुआ करता था। जिसे स्वतंत्र देश में हटाया गया। उसे अपेक्षित मांग के आधार पर पुनर्स्थापित किया जाय । ऐसे भी मान्यता प्राप्त बौद्ध ,जैन और अन्य धर्मावलंबी से आदिवासियों की जनसंख्या देश में अत्यधिक है।

गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा..बालू माफियाओं में हड़कंप

गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा..बालू माफियाओं में हड़कंप

सरायकेला

गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला जिले के गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने सिंधुकोपा नदी से अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा है.

गम्हरिया पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि सिंधुकोपा नदी तट से अवैध बालू का उठाव चोरी-छुपे किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया. जहां सिंधुकोपा नदी से ट्रैक्टर में बालू लोड कर जा रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने सामरम गांव के पास पकड़ा. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अनिल मुर्मू और ठाकुर मार्डी को भी मौके से हिरासत में लिया. दोनो ट्रैक्टर चालक राजनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं .

इस संबंध में गम्हरिया सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा ट्रैक्टर जब्त किए जाने के बाद विधिवत सूचना दी गई है. जिसके बाद ट्रैक्टर समेत चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है.

सरायकेला थाना के सिंधुकोपा नदी घाट से हो रहा था अवैध उठाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंधुकोपा नदी तट के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट से अवैध उठाव संबंधित लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थी. दो थाना क्षेत्र का मामला होने के चलते बालू माफिया आसानी से अवैध खनन कर बच रहे थे लेकिन गम्हरिया पुलिस के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है.

चांडिल आर पी एफ के प्रभारी डीपी सिंह ने घर से भागा हुआ बच्चा चाइल्ड लाइन सरायकेला खरसावां जिला को सौंप।

चांडिल आर पी एफ के प्रभारी डीपी सिंह ने घर से भागा हुआ बच्चा चाइल्ड लाइन सरायकेला खरसावां जिला को सौंप।

चांडिल

( श्रवण कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: चांडिल के आरपीएफ प्रभारी ने,ट्रेन संख्या 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस में घर से भागे एक 12 वर्षीय नाबालिक बच्चे को आरपीएफ चांडिल द्वारा रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन सरायकेला खरसावां को सुपुर्द किया गया तथा बच्चे के अभिभावक को सूचना दी गई 09.03 2023 को चांडिल आर पी एफ एस्कॉर्ट पार्टी के इंचार्ज उपनिरीक्षक गुन्नू पूर् प्रसाद एवं आरक्षी रविकांत कुमार आरक्षी आर के मीना, एच के मीणा आरक्षी बसीर सेन के द्वारा ट्रेन संख्या 13287 दुर्ग राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस में टाटा गम्हरिया से 12 वर्षीय बालक अंकुश कुमार पिता राम ध्यान सिंह बिना घर वालों को सूचित किए घर से भाग रहे थे जिसे रेस्क्यू कर आर पी एफ चांडिल ने पोस्ट लाकर सरायकेला खरसावां चाइल्ड लाइन को दिनाक 10.03.23 को सुपुर्द किया तथा बच्चे के घर वाले को सूचित किए तथा बच्चे की मां लेने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन सराइकेला खरसावाँ आए!

महिला कॉलेज चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया

महिला कॉलेज चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: महिला कॉलेज चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 10 मार्च 2023 को वेबिनार का आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ मुदिता चंद्रा एसोसिएट प्रोफेसर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी रहीं। वर्ष 2023 का थीम डिजिट ऑल: इन्नोवेशन इन टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वलिटी पर इन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्या डॉ प्रीति बाला सिन्हा ने मुख्य वक्ता,सभी प्रोफेसर्स एवं छात्राओं का स्वागत किया ।वेबिनार का संचालन डॉ अर्पित सुमन, आई.क्यू.ए.सी कोऑर्डिनेटर के द्वारा किया गया और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मनाए जाने के उद्देश्य से अवगत कराया। मुख्य वक्ता डॉ मुदिता ने हमें सशक्तिकरण की आवश्यकता क्यों पड़ रही इस प्रश्न के साथ अपने वक्तव्य की शुरुवात की।उन्होंने बहुत ही सरलता और सुगमता के साथ उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2023 के आदर्श वाक्य को सह संबंधित किया ।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए किसी आदर्श वाक्य की आवश्यकता नहीं है उन्होंने बताया झारखंड की महिलाएँ कृषि के क्षेत्र में इतिहास रच रही हैं। उन्होंने कहा हमारी प्रतियोगिता किसी पुरुष से नहीं बल्कि स्वयं से हैं।
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सुचिता बाड़ा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

वेबिनार में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डोरिस मिंज,प्रो मुबारक करीम, प्रो सुजाता किस्पोट्टा, प्रो सीतेंद्र रंजन सिंह, डॉ अंजना सिंह, डॉ मंजू सहाय एवं बी एड सेमेस्टर वन और तीन की छात्राएँ जुड़ी थी।

भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद शर्मा को ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर अवस्था में चल रहा इलाज

भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद शर्मा को ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर अवस्था में चल रहा इलाज

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: कोल्हान सहित झारखंड के शीर्ष भाजपा नेताओं में शामिल रहे पूर्व भाजपा नेता गंगा प्रसाद शर्मा को बीती रात ब्रेन स्ट्रोक होने से उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि गुरुवार शाम आदित्यपुर में उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ जिसके बाद फौरन होने जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष बबलू शर्मा ने बताया कि टीएमएच अस्पताल श्री प्रसाद का इलाज चल रहा है. पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और विश्वकर्मा समाज संरक्षक गंगा प्रसाद शर्मा के तबियत अचानक बिगड़ने से इनके शुभचिंतक शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

महिला समाज के विकास की प्रमुख आधार होती हैं – राजीव कुमार सिंह

महिला समाज के विकास की प्रमुख आधार होती हैं – राजीव कुमार सिंह

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा महिला दिवस सप्ताह अभियान के अन्तर्गत जिले के तीनों अनुमंडलों में क्रम से आयोजित किए जा रहे विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तिम दिवस पर सदर अस्पताल स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज में प्रथम और द्वितीय वर्ष की नर्सिंग छात्राओं के बीच महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ।

मुख्य वक्ता के रूप में प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि प्राधिकार द्वारा महिलाओं के हित में कई कार्य किए जा रहे हैं, किसी भी महिला को प्राधिकार के द्वारा निशुल्क सहायता दिए जाने का प्रावधान है भारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका एक दिये की भांति होती है जो खुद प्रज्वलित होकर पूरे समाज में प्रकाश फैलाती है , कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रत्येक सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय में एक आंतरिक कमेटी का गठन किया जाता है जहां लोग इन समस्याओ को उस कमेटी के सामने रख सकते हैं।

वहीं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका ने भी नर्सिंग छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक काल में शिक्षा सर्वाधिक मजबूत आधार है जिसके माध्यम से समाज में सम्मानित स्थान हासिल किया जा सकता है। एक शिक्षित महिला समाज के विकास के महत्वपूर्ण कड़ी है जो दो परिवारों के साथ साथ समाज को भी शिक्षित करती है। महिलाओं में अधिकार की अलख जगाने वाली भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती आज 10 मार्च के दिन मनाई जा रही है, उन्होनें 174 वर्ष पूर्व ही महिलाओं के लिए विद्यालय खोल शिक्षा की नींव रख दीं थीं आज उसकी चमक दिखलाई पड़ रही है जब समाज में महिलाएं अपने विकास की ओर अग्रसर है और नई कीर्तिमान गढ़ रही हैं। एलएडीसी के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र दास ने छात्राओं को प्राधिकार द्वारा प्रदत की जा रही है विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।उन्होंने लोगों को बताया डायन बताकर किसी की हत्या करना या डायन का आरोप किसी पर तंज कसना कानूनन अपराध है।

नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाध्यापिका सिस्टर जेंसी ने भी इस मौके पर कहा की समाज में महिलाओं से हो रही है छेड़खानी और उत्पीड़न के विरुद्ध महिलाओं को स्वयं सजग होना चाहिए ऐसे कृत का विरुद्ध आवाज उठाना चाहिए और “ना” बोलकर उसका विरोध दर्ज करना चाहिए।
इस मौके पर छात्राओं ने जिज्ञासा पूर्वक कई सवाल पूछे जिसका वक्ताओं ने समुचित उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया, साथ ही छात्राओं को नालसा थीम का गीत भी दिखाया गया।

इस मौके पर पीएलवी मोहम्मद शमीम और रेनू देवी ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी सुमन गोप, संजय निषाद, रविकांत ठाकुर, अरुण विश्वकर्मा आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

मुसाबनी-झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को उभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है

मुसाबनी-झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को उभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है

मुसाबनी

ऊर्जा मेला का आयोजन 11 को किया जा रहा है

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को उभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है ।

इस अवसर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, घाटशिला अंतर्गत सभी विद्युत उपभोक्त ऊर्जा मेला में उपस्थित होकर विद्युत विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस मेले के माध्यम से झारखण्ड सरकार द्वारा 100 युनिट मुफ्त बिजली का प्रचार-प्रसार । खराब मीटर बदलने से संबंधित प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरुकता अभियान चलाया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गए 100 युनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल सकें ।इसके साथ साथ निगम के नियमानुसार नया विद्युत कनेक्शन संबंधी प्रचार-प्रसार विद्युत विपत्र में गड़बड़ी से संबंधित आवेदन प्राप्ति व ससमय निष्पादन हेतु कार्रवाई , विद्युत बकाया राशि संग्रहन, विद्युत संबंध जोड़ने एवं विच्छेदन संबंधी जानकारी व विद्युत विच्छेदन के पश्चात् आरसी / डीसी कर त्वरित निष्पादन  किया जाएगा।ऊर्जा मेला का आयोजन अवर प्रमंडलवार शिविर इन जगहों पर लगाया जाएगा। घाटशिला में प्रमंडल  के तहत  मुसाबनी प्रखंड के मेढिया पंचायत भवन में,धालभूमगढ़ के तहत बहरागोडा में बागराचुरा (लक्ष्मी क्लब) में,चाकुलिया प्रमंडल के तहत  जामडोल बाजार चौक में, जादूगोड़ा प्रमंडल के तहत मुर्गाघुटु पंचायत भवन मुसाबनी में शिविर का आयोजन होगा इसकी जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल घाटशिला द्वारा दी गयी है

मुसाबनी-झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को उभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, घाटशिला अंतर्गत सभी विद्युत उपभोक्त ऊर्जा मेला में उपस्थित होकर विद्युत विभाग

आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के दो पीडीएस दुकानों का उपायुक्त ( DC ) ने किया निरीक्षण

आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के दो पीडीएस दुकानों का उपायुक्त ( DC ) ने किया निरीक्षण

सरायकेला-खरसावां

जिले के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रो के 40 दुकानों का किया गया निरिक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुरूप करे कार्य, किसी भी प्रकार के लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई- उपायुक्त

( सरायकेला से सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सराइकेला: राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र के दो पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

बताते चलें कि उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आए टि डी ए संदीप कुमार दौराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अलग अलग क्षेत्र के कुल 40 दुकानों का औचक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में रजिस्टर इंटरी, राशन वितरण की विवरणी समेत अन्य बिंदुआँ का जायजा ले कई आवश्यक दिशा निदेश दिए गए। राशन डिलरों को ग्रामीणों के साथ सहयोगात्मक भाव रखने, उचित एवं निर्धारित दर पर ससमय राशन उपलब्ध कराने तथा अपने दुकान निर्धारित समयानुसार खोलने के निदेश दिए गए।

निरिक्षण क्रम मे विभिन्न माध्यम से की राशन डिलरो द्वारा अपने इच्छानुसार दुकान खोलने, कम राशन देने, दुकान बंद रहने जैसी शिकायतों पर दुकानों का औचक निरिक्षण किया जा रहा है। इस सम्बन्ध मे उपायुक्त ने कहा की जितने भी दुकानों का निरिक्षण आज किया गया है उनमे ऐसे दुकान जिनमे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आमजनों की शिकायत सत्य पायी गईं है उनपर नियमसंगत करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा की जिले के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा किसी भी दिन किसी भी समय दुकानों का औचक निरिक्षण किया जा सकता है। अतः सभी पि डी एस डीलर निर्धारित समयानुसार दुकान खोले राशन कार्ड धारियों को उचित मात्र मे राशन दे तथा यह सुनिश्चित करे की लाभुकों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा की सभी पीडीएस दुकानदार विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक नियमानुसार कार्य करे, किसी भी प्रकार की कोताही (जैसे समय पर दुकान ना खुलना, राशन कम देना, राशन के बदले राशि वसूलना इत्यादि) पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Design a site like this with WordPress.com
Get started