चौका थाना के थानेदार ने मोटर साइकिल पर सुजित साहु 700 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

चौका थाना के थानेदार ने मोटर साइकिल पर सुजित साहु 700 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

Chandil

Chouka

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के थाना प्रभारी, चौका को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अफीम का गादा लेकर मोटरसाईकिल सं0-JH-05CU-2887 से भुईयाडीह तमाड़ की ओर आ रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया एवं दिरलोंग एन0एच0-33 पर रोड कटिंग के पास उक्त गाड़ी के सत्यापन के लिये नाका लगाया। एक मोटरसाईकिल आता दिखाई दिया जिसमें चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से मोटरसाईकिल चालक को खदेड़कर पकड़ा गया। सत्यापन मे उक्त मोटरसाईकिल का सं0- 1H 05CU-2887 पाया गया।

उक्त पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम सूजीत कुमार साहू (उम्र 30 वर्ष), पे० मोती साहू, पता वर्मामाइन्स, कॅरेज कॉलोनी, थाना वर्मामाईन्स, जिला पूर्वी सिंहभूम बताये। उक्त मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति का विधिवत् जमा तलाशी लिया गया।

तलाशी के कम में बरामद सामग्री

2,49,000/- रूपये, एक ओप्पो कम्पनी का मोबाईल तथा करीब 700 ग्राम अफीम का गादा पाया गया। इस संबंध में चौक थाना काण्ड सं0-11/23, दिनांक 08.03.2023, धारा-17/18 एन०डी०पी०एस० के अन्तर्गत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।सूजीत कुमार साहू (उम्र 30 वर्ष), पे0 मोती साहू, पता वर्मामाइन्स, कैरेज कॉलोनी, थाना वर्मामाइन्स, जिला पूर्वी सिंहभूम के निवासी हैं।

छापामारी दल

संजय कुमार सिंह, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल,पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी, चौका धर्मराज कुमार, , पु०अ०नि० अभिजीत कुमार, चौका थाना, स०अ०नि० रूबलाल मण्डल एवं अन्य सशस्त्र बल चौका के शामिल थे।

विधायक रामदास सोरेन ने किया 60 लाख की लागत से बनने वाले चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास

विधायक रामदास सोरेन ने किया 60 लाख की लागत से बनने वाले चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास

Musabani

नाला क्षेत्र के लोगों को सिंचाई में काफी लाभ मिलेगा। खेती के साथ-साथ रोजगार भी लोगों को मिलेगा।।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के सोमयडीह नाकटी गांव के समीप दो पहाड़ों के बीच बहने वाले रोलो नाला पर 60 लाख की लागत से लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास 7 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ऑनलाइन किया गया था। इसी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन द्वारा गुरुवार को नारियल फोड़कर ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दो पहाड़ों के बीच इस चेक डैम का निर्माण होने से पहाड़ी नाला के पानी का काफी मात्रा संचय किया जा सकेगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को सिंचाई में काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन तक पानी पहुंचाने के लिए यहां नाली का निर्माण कार्य किया जाएगा। सिंचाई का साफ-साफ यहां का लोगों को रोजगार कभी अवसर मिलेगा क्षेत्र लोग अपने जीवन यापन ठीक ढंग से कर सकेंगे उन्होंने बताया कि इस चेक डैम की लंबाई 104 फीट, ऊंचाई 7 फीट होगी। इसे मजबूती देने के लिए इसके दोनों साइड गार्ड वाल का निर्माण होगा। साथ ही गांव तक सिंचाई नाली का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को इसका काफी लाभ खेती के लिए मिल सकेगा।

इस अवसर पर ग्रामीणों में काफी हर्ष देखा गया जो ढोल धुमसा बजाकर नाचते गाते निर्माण पर पहुंचे अतिथियों का स्वागत करते देखे गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, मुखिया रामचंद्र मुर्मू, संजीवन पातर, प्रिय नाथ बास्के, दामू महाली सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विधायक रामदास सोरेन ने किया तालाब का उद्घाटन

विधायक रामदास सोरेन ने किया तालाब का उद्घाटन

Musabani

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के रंगामटिया गांव स्थित स्वर्गीय यदुनाथ बास्के के निजी तालाब का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। यह तालाब लगभग 3 एकड़ में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा बनाया गया है। इसकी प्रकरण राशि 22 लाख रुपए हैम इस तालाब के बनने से मछली पालन के द्वारा स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही आसपास के लोगों को नहाने व अन्य कार्यों के लिए आसानी हो जाएगी।

होली के रंग में सराबोर रहा अमवा खास, जमकर खेली गई होली

होली के रंग में सराबोर रहा अमवा खास, जमकर खेली गई होली

Musabani

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: रंगों के त्यौहार होली के रंग में मुसाबनी का शहरी व ग्रामीण क्षेत्र बुधवार को पूरी तरह सराबोर रहा। इस बार सोमवार देर रात होलिका दहन के बाद बुधवार को होली खेली गई। होली पर कई टोलियां को देखा गया जो घूम घूम कर एक दूसरे को रंग बिरंगे रंग लगाकर होली की मुबारकबाद दे रहे थे।

मुसाबनी नंबर 3 हरिजन बस्ती में होली के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और इसका जमकर आनंद उठाया। जिसमे बच्चे से लेकर बूढ़े तक जमकर होली खेले एवं एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर नाचे गाये और खुशियां मनाई। लोगों  ढोल-झाल मजीरा व झांझ व फगुआ गीतों पर बच्चे, नौजवान सभी नाचते रहे ।  मटका फोड़ विजेता टीम को   2100 रुपया बाजार समिति का अध्यक्ष बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह की ओर से दी गई एवं हरिजन समिति कमेटी की ओर से ₹1000 इनाम दी गई इस अवसर पर मुन्ना मुखी, अशोक मुखी, सावन मुखी,आनंद बेहरा साहिल सागर प्रशांत बेहरा सचिन सोना, मुन्ना सोना, शंकर करुआ, राम बेहरा, प्रशांत बाग अमन बेहरा  संजू बर्नेट , कैलाश बाग , फतेह बेहरा, आदि थे ।

होली के मौके पर सीआरपीएफ 193 बटालियन मुख्यालय और आईआरबी-2 मुख्यालय में भी जवानों द्वारा जमकर होली खेली गई, जिसमें कई अधिकारी भी शामिल हुए। इसके साथ ही मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के आवास पर भी विशेष रुप से होली खेलने लोग जुटे और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। जिसके बाद लोगों ने देर शाम एक दूसरे के घर जाकर गुलाल अबीर लगाया एवं शुभकामनाएं दी और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। साथ ही होली पर तैयार विशेष व्यंजन का मजा लिया। होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी राजा दिलावर खुद सक्रिय नजर आए सुरक्षा के पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। मुसाबनी

फेफड़े में चला गया था लोहे का नट, पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने बचाई जान

फेफड़े में चला गया था लोहे का नट, पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने बचाई जान

Patna

मुबारकपुर, पटना के नौ साल के बच्चे को बिना ऑपरेशन के बचाया

दूरबीन से लोहे का नट को निकालकर बच्चे को किया स्वस्थ

पटना: पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने नौ साल के एक बच्चे के फेफड़े की गंभीर समस्या को बिना ऑपरेशन के ठीक कर दिखाया।

दरअसल खेल-खेल में मुबारकपुर पटना के विक्की कुमार के मुंह में लोहे का नट चला गया था। यह लोहे का नट मुंह के रास्ते खाने की नली में जाने की जगह फेफड़े में चला गया। इससे उसका फेफड़ा सिकुड़ गया। उसकी सांस की नली जाम हो गई। उसे सांस लेने में दिक्कतें आने लगी। इस कारण कई दिनों से वह बच्चा कष्ट में रहा। वह बोल नहीं पाता था, सिर्फ इशारों में बता पाता था कि उसके सीने में दर्द हो रही है। कई जगह इलाज करने के बाद भी परेशानी दूर नहीं हुई तो उसके परिजन उसे लेकर पारस अस्पताल पहुंचे। पारस अस्पताल में जब उसकी जांच की गई तो पता चला कि ‘फॉरेन बॉडी’ है, यानी कि उसके फेफड़े के अंदर कोई चीज चली गई है। दूरबीन से यह पता चला कि यह लोहे का नट है।

इसके बाद पारस अस्पताल के पल्मोनॉलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश सिन्हा और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अभिनीत लाल के नेतृत्व में पल्मोनरी क्रिटिकल केयर टीम, डॉ. संजय कुमार राय (आईसीयू इनचार्ज) की देखरेख में इसे दूरबीन से ही निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद इस लोहे के नट को निकाल लिया गया। इसके लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन नहीं किया। इस इलाज में एक दिन का समय लगा। बच्चे के सफल इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। अब बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। उसकी सारी परेशानियां खत्म हो गई हैं। ठीक इसी प्रकार एक 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ भी ऐसा ही घटना घटी वह गलती से बोतल का धक्कन निगल गया था उसे भी इसी विधि से निकाला गया। बच्चा हो या जवान गलती किसी से भी हो सकती है हमेशा सर्तक रहें।

पारस अस्पताल के बारे में

पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना बिहार और झारखंड का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है। 350 बिस्तरों वाले पारस एचएमआरआई अस्पताल में एक ही स्थान पर सभी चिकित्सा सुविधाएं हैं। हमारे पास एक आपातकालीन सुविधा, तृतीयक और चतुर्धातुक देखभाल, उच्च योग्य और अनुभवी डॉक्टरों के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र है। पारस इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर बिहार में अपनी विशेषज्ञता, बुनियादी ढांचे और व्यापक कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के लिए प्रसिद्ध है।

विकास कार्य पूरी तरह ठप,मार्च क्लोजिंग का है समय,नहीं हूआ अब तक संवेदकों का इकरारनाम

विकास कार्य पूरी तरह ठप,मार्च क्लोजिंग का है समय,नहीं हूआ अब तक संवेदकों का इकरारनाम

चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण कार्य विभाग का कार्य प्रमंडल चाईबासा में पिछले दो माह से कार्यपालक अभियंता का पद खाली रहने के कारण जिले में चल रहे विकास कार्य पूरी तरह ठप,मार्च क्लोजिंग का है समय,नहीं हूआ अब तक नहीं हुआ संवेदकों का इकरारनाम

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण कार्य विभाग का कार्य प्रमंडल चाईबासा में पिछले दो माह से कार्यपालक अभियंता का पद खाली रहने के कारण जिले में चल रहे विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।

विदित हो की चक्रधरपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुधीर प्रसाद को पूर्ण रूप से वित्तीय अधिकार नही रहने के कारण भुगतान, और इकरारनामा जैसे कार्य नही कर पा रहें हैं।विभाग भी आज तक इस मामले में कोई व्यवस्था नही किया है, जिससे विकास कार्य संवेदकों के द्वारा चालू रखा जा सके। वित्तीय वर्ष में मात्र एक माह ही रह गया है। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल चाईबासा में राज्य स्तरीय योजनाओं के साथ साथ जिला से भी डीएमएफटी की करोड़ों की योजना दी गई है। लेकिन सीएस से लेकर इकरारनामा करने के लिए कोई भी आधिकारिक अभियंता का प्रतिनियुक्ति या पदस्थापन नही किया गया है।

सूत्रों की माने तो एक सप्ताह पूर्व उपायुक्त के द्वारा विभाग के सचिव से इस सम्बंध में बात हुई है।लेकिन आज तक इस का असर नहीं दिख रहा है,ऐसा लगता है की विभाग को इस प्रमंडल पर कोई ध्यान नहीं है।जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु कार्यपालक अभियंता के रिक्त पद पर स्थाई रूप से कार्यपालक अभियंता क् पदस्थापन के लिए विधानसभा में प्रशन करने वाले हैं। उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा ग्रामीण कार्य प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता के रिक्त पद पर चकर्धरपुर प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता को प्रभारी कार्यपालक अभियंता बना देने पर भी विकास कार्य में और संवेदकों के निविदा निष्पादन तथा इकरारनामा,भुगतान जैसे महत्व पूर्ण कार्यों को नही कर सकते हैं। वित्ती वर्ष के इस अंतिम माह में विभाग किसी अधिसूचित कार्यपालक अभियंता का पदस्थापन नही कर रही है,और ना ही उपायुक्त के द्वारा बनाए गए प्रभारी को सम्पूर्ण अधिकार दे रही है,ऐसा लगता है की विभाग चाईबासा ग्रामीण कार्य प्रमंडल को भूल गई है।

शराब बेचने वाले मालामाल और शराब पीने वाले बेहाल।

शराब बेचने वाले मालामाल और शराब पीने वाले बेहाल।

सरायकेला

साधना प्लस न्यूज़ का दिखा असर।

आबकारी विभाग सुपरिटेंडेंट अजय कुमार ने लिया एक्शन।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत गैरेज चौक मेन रोड पर झारखंड सरकार द्वारा प्रदत एक शराब की दुकानों से सरकारी मूल्य से अधिक पैसा लेने की शिकायत पर जांच करते आबकारी विभाग के दरोगा निर्भय कुमार

साधना प्लस न्यूज़ के सरायकेला खरसावां जिला के पत्रकार भरत सिंह को आए दिन जनहित में लोगों की शिकायतें मिलती रही है आज हम लोगों ने जिला के आबकारी विभाग सुपरिटेंडेंट से बात की और विभाग के दरोगा निर्भय कुमार जीने साथ चलकर झारखंड सरकार द्वारा प्रदत शराब की दुकान को जांच किया और पाया कि वहां MRP से अधिक पैसा लिया जा रहा है।

आप को बताते चले कि ऐसा सरायकेला खरसावां जिला के सभी सरकारी शराब की दुकानों में पैसो का खेल चल रहा है। साधना प्लस न्यूज़ के माध्यम से जनता यह जानना चाहती है कि इस अवैध कमाई के जिला से लाखों लाख रुपया आखिर जाता कहां है कौन सफेदपोश है जो इस पैसे को अवैध रूप से ले रहा है।

राजनगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता भारी मात्रा में अवैध शराब तीन गाड़ियों के साथ एक युवक पुलिस की गिरफ्त में

राजनगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता भारी मात्रा में अवैध शराब तीन गाड़ियों के साथ एक युवक पुलिस की गिरफ्त में

राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

एक तरफ होली महापर्व की तैयारी और दूसरी ओर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी

मंगलवार 7 मार्च को जहां लगभग पूरा देश होली महापर्व की तैयारियों में जुटा है वही पुलिस अवैध शराब के कारोबार को बंद करने में जुटी है

राजनगर: मंगलवार दिनांक 7 मार्च को राजनगर के राजगढ़ ग्राम में कुछ लोगों द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब को स्कॉर्पियो वहां से उतार कर अपने घर में रखे जाने की गुप्त सूचना मिली

गुप्त सूचना मिलने के पश्चात उच्च अधिकारी के निर्देश पर राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार द्वारा छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया

गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी चंदन कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर पहुंचने के पश्चात 3 लोगों द्वारा एक स्कॉर्पियो से शराब की पेटी उतार कर अपने घर के अंदर रखते हुए पाया गया

वहीं पुलिस को आता देख तीनो लोग भागने की कोशिश करने लगे जिसमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया भागने के क्रम में पुलिस दल के द्वारा सिकंदर कुंभकार उर्फ सीकन, पिता कपूर चंद्र कुंभकार, सा०-रांजड़, पो०-गोविंदपुर, थाना- राजनगर, जिला- सरायकेला खरसावां को पकड़ लिया गया तथा दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिसकी तलाश जारी है जल्द ही उससे भी गिरफ्त में ले लिया जाएगा

फरार आरोपी में 1.निताई कुंभकार पिता नामालुम,पता-रांजड़ा जिला सरायकेला खरसावां थाना- राजनगर 2. महेश कुंभकार, पिता-निताई कुंभकार पता-रांजड़ा, जिला सरायकेला खरसावां, थाना- राजनगर

उक्त छापेमारी अभियान में जप्त की गई अवैध सामग्री

1. 08 पेटी king fisher ( 650ML प्रति बोतल ) कुल 96 बोतल

2.16 पेटी kings gold ( 750ML प्रति बोतल ) कुल 193 बोतल अंग्रेजी शराब

3.एक स्कॉर्पियो गाड़ी JH05DB-6469

4.Activa 6G काले रंग की स्कूटी JH05CX-8929

5.बजाज पल्सर मोटरसाइकिल JH05CB 6496

छापेमारी अभियान दल में शामिल पुलिस बल

1. चंदन कुमार राजनगर थाना प्रभारी

2. पु०अ०नि०-रोशन कच्छप राजनगर, थाना

3. स०अ०नि०-शिव कुमार पासवान, राजनगर थाना

4. म०स०अ०नि०-सिनगो हेंब्रम, राजनगर थाना

5. आ०-513 दीपक कुमार, राजनगर थाना

6. आ०-636 प्रमोद कुमार यादव एवं राजनगर थाना सशस्त्र बल

ईचागढ़ विधानसभा में सभी पर भारी पड़ सकते हैं अरविंद सिंह

ईचागढ़ विधानसभा में सभी पर भारी पड़ सकते हैं अरविंद सिंह

जमशेदपुर

जमशेदपुर : ईचागढ़ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अरविंद सिंह 2024 में चुनाव लड़ सकते हैं. चर्चा हो रही है कि अगर वे चुनावी मैदान में उतरे तो सभी प्रत्याशियों पर भारी पड़ सकते हैं. ईचागढ़ विधानसभा सीट का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके अरविंद सिंह चुनाव के पहले से ही आम जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख में शरीक हो रहे हैं. वे विधानसभा क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय हैं. विधानसभा क्षेत्र के लोग बराबर टोली बनाकर उनके आवास पर आकर मिल भी रहे हैं और वर्तमान विधायक का दुखड़ा भी रो रहे हैं. क्षेत्र के लोगों के अनुरोध पर ही वे चुनावी समर में कूदने की तैयारी कर रहे हैं. इस विधानसभा सीट से आजसू पार्टी के हरेलाल महतो और पूर्व विधायक स्व. साधु महतो की पत्नी सारथी महतो भी जोर आजमाइश की तैयारी कर रही है.

अरविंद सिंह हैं बाबूलाल मरांडी के बेहद करीबी


पूर्व विधायक अरविंद सिंह की बात करें तो वे भाजपा नेता सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बेहद करीबी हैं. जब बाबूलाल ने भाजपा छोड़कर अपनी नयी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा बनायी थी, तब उनके साथ अरविंद सिंह भी शामिल हो गये थे और पार्टी को मजबूत करने का काम किया था. अरविंद सिंह की केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी काफी नजदीकियां हैं. रघुवर दास और अरविंद सिंह को कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा भी गया है. पूर्व विधायक अरविंद सिंह के परिवार के सदस्य ईचागढ़ और जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ सकते हैं. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अरविंद सिंह की सक्रियता बेहद बढ़ गयी है.

साख नहीं बचा पायी हैं सविता महतो

ईचागढ़ की वर्तमान विधायक सविता महतो अपने पति के नाम पर चुनाव तो जीत गयी है, लेकिन वह अपनी साख नहीं बचा पा रही है. जिस सोच के साथ लोगों ने उन्हें खुलकर वोट दिया था अब विधानसभा क्षेत्र की जनता में बिखराव आने लगा है. पार्टी की ओर से उन्हें दोबारा टिकट मिलेगा या नहीं यह भी साफ नहीं है.

हरेलाल विवाद में और सारथी का जनाधार नहीं


आजसू पार्टी के नेता हरेलाल महतो पहले से ही विवाद में हैं. बीच में एक मामला दर्ज होने के बाद वे फरारी काट रहे थे, लेकिन पुलिस ने कई माह बाद कोलकाता में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेजा था. हांलांकि वे भी चुनावी समर में उतरने की अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं. इधर स्व. साधु महतो की पत्नी सारथी महतो की बात करें तो उनका अपना कोई जनाधार नहीं है. राजनीति में भी वह पूरी तरह से सक्रिय नहीं है. ऐसे में अगर पार्टी की ओर से उन्हें टिकट दिया जाता है तो वह नैया कैसे पार लगा सकती है आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.

होली त्यौहार को खुशी और शांति ढंग से मनाने की अपील.. ड्रंक ड्राइविंग करने वालों की होगी अरेस्टिंग..S.D.P.O हरविंदर सिंह

होली त्यौहार को खुशी और शांति ढंग से मनाने की अपील.. ड्रंक ड्राइविंग करने वालों की होगी अरेस्टिंग..S.D.P.O हरविंदर सिंह

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

होली का त्योहार रंगों का त्योहार खुशी का त्यौहार आपसी मतभेद को भुलाकर गले लगाने का त्यौहार रंग बिरंगे गुलाल का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार । इसे खुशी और शांति ढंग से मनाए अपने और अपने परिवार के साथ साथ अपने क्षेत्र को भी सुरक्षित रखें..S.D.P.O हरविंदर सिंह ( सरायकेला )

सोमवार 06/03/2023

सरायकेला: सरायकेला S.D.P.O हरविंदर सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सरायकेला पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर सरायकेला के सभी entry-point, exit point पर निगरानी रखी जाएगी चेकिंग की जाएगी रफ ड्राइविंग ड्रंक ड्राइविंग पर मेजर फोकस रखी जाएगी आगे कहा कि जो भी ड्रंक ड्राइविंग करते हुए पकड़े जाएंगे उन्की तत्काल विधिवत अरेस्टिंग भी की जाएगी साथ ही उनकी गाड़ी भी जप्त की जाएगी

इसके साथ ही एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने अपील करते हुए कहा कि खुशी का त्योहार है सभी लोग खुशी से त्योहार मनाए और शांति ढंग से मनाए किसी तरह की झूठी अफवाह से बचें और खुद भी झूठी अफवाह ना फैलाएं

पालना डैम के तराई में भाजपा पार्टी का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

पालना डैम के तराई में भाजपा पार्टी का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के चौका थाना अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पालना डैम के तराई में भाजपा पार्टी का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। भाजपा नेत्री सारथी महतो ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर मौके पर विफल रहा है।जिसका आक्रोश राज्य के जनता में देखा गया ।

रमेश हांसदा ने कहा हेंमत सरकार द्वारा आदिवासी को ठगने लगा ।आदिवासी को जिताना मिलेगा वह मिलेगा नीति की बाते कहकर लोगो को गुमराह करने का कार्य किया हे।जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन ने देखा लिया रामगढ़ चुनाव में भाजपा और आजसू का जीत से पताचल ही गया ।झारखंड राज्य में मोदी को लाना है। जेएमएम पार्टी के हेमंत सोरेन को हटना है ।यह संकल्प लेकर गांव में डोर टू डोर जाना है। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र वंदेभारत एक्सप्रेस की तरह है जो आगे बढ़कर चलना है यह संकल्पनीय निर्णय है। 2024 में लोकसोभा ओर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीट मिलने का उम्मीद है जिसके लिए अभियान चल रहा है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता एकजुट रहे आने वाले समय में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी।

मौके पर जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई ने कहा कि भाजपा नीति सिद्धांत की पार्टी है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, गणेश महाली, रमेश हांसदा, राकेश सिंह, महेश कुंडू, खुदी सिंह सरदार,अनिता पारित, मुखिया भीमसिंह मुंडा, रामकृष्ण महतो, डॉ भूषण मुर्मू, नितेश तिवारी , राजेन महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

प्रखंड कार्यालय में होली मिलन का हुआ आयोजन,बीडीओ ने दी होली की बधाई

प्रखंड कार्यालय में होली मिलन का होगा आयोजन,बीडीओ ने दी होली की बधाई

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी:-प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड व अंचल कर्मियों के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने समारोह में शिरकत की और एक दूसरे को गुलाल व अबीर लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में शामिल कर्मियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है। आपसी मतभेद भूलाकर एक-दूसरे से मिलजुल शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की हमारी परंपरा रही है। इस परंपरा को बरकरार रखा जाय।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने होली की बधाई दी और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड एवं अंचल व सीडीपीओ कार्यालय के सभी कर्मचारी, मनरेगा से जुड़े सभी पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक ,राजस्व उपनिरीक्षक, सहायक आदि शामिल थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started