झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की मुसाबनी में हुई बैठक, राज्य स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने का शिक्षकों ने लिया संकल्प

मुसाबनी:झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की जी सी जे डी हाई स्कूल मुसाबनी में हुई बैठक

यह बैठक विद्यालय के संस्थापक सचिव कुंदन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त रहित शिक्षा संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष मंडल के सदस्य चंदेश्वर पाठक,प्राचार्य संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित हुए

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया ।विद्यालय की ओर से अतिथियों का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बैठक में शिक्षकों ने वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त किए जाने को लेकर मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी आंदोलन में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

वहींही सभी शिक्षकों ने चट्टानी एकता के साथ वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के गोड्डा जिला के महागामा इंटर कॉलेज में प्रस्तावित मोर्चा के राज्य स्तरीय सम्मेलन में भारी से भारी संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में लगभग 40 से 50 की संख्या में इंटर कॉलेज एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल हुए। जिसमें मुख्य रुप से सुजीत कुमार उपाध्याय,प्रो संतोष कुमार दास,प्राचार्य शिवपूजन सिंह चौहान ,रूमी सरकार,भवानी शंकर महतो, दिलीप बोधुक,अजय पाल,मिथलेश पांडेय, मुरारी प्रसाद सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षकगण मौजूद थे।

रेल विभाग आद्रा मंडल के आइ पी डब्लू के लापरवाही के वजह से जीआरपी बैरक चांडिल में कभी भी वृक्ष गिरने से अप्रिय घटना घट सकती है।

जी आरपीएफ चांडिल प्रभारी रमेश कुमार ने बैरक में वृक्ष को हटाने की अपने वरिष्ठ अधिकारी मांग की गई

चांडिल:जीआरपी चांडिल के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया की आइ पी डब्लू के लापरवाही के वजह से जीआरपी बैरक चांडिल में वृक्ष गिरने से कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

ज्ञात हो की दक्षिण पुर्वी जोन के आद्रा रेल मंडल के अधीन जी आरपीएफ चांडिल प्रभारी रमेश कुमार ने बैरक में पुराने विशालकाय वृक्ष को हटाने की अपने वरिष्ठ अधिकारी मांग की गई।

चांडिल जीआर पी के चांडिल स्टेशन के समीप स्थित बैरक में विशालकाय वृक्ष कभी भी गिर सकता है। आगे पीपल और पीछे जामुन का वृक्ष है। जी आर पी के प्रभारी रमेश कुमार ने वृक्ष हटाने की बात चांडिल स्टेशन के निरक्षण के समय भी अपने वरिष्ठ अधिकारी को मौखिक सुचना दी कि जीआरपी के जवान सुरक्षित नहीं है।

रेल विभाग के आइ पी डब्लू विभाग आद्रा को काई बार लिखित एवं मौखिक गुहार की गई। जीआरपी प्रभारी चांडिल के प्रभारी रमेश कुमार ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारी जमेशदपुर को प्रात्रांक 146/22 ,दिनांक 12-04-2022और 307/22 दिनांक 14-0822 के आलोक में जमशेदपुर अधीक्षक महोदय ने प्रात्रांक 217 सा.शा. दिनांक 19-04-2022एवं 439/सा.शा.दिनांक 18-082022 को चांडिल जीआरपी बैरक में विशालकाय वृक्ष काटने हेतु आद्रा मंडल को भेजा गया।

गृहमंत्री अमित शाह की विजय संकल्प महारैली आज

टाटा कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित कर करेंगे चुनावी शंखनाद, लोकसभा कोर कमेटी के साथ करेंगे बैठक

नक्सल प्रभावित जिला होने के कारण सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, डीसी और एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और मजिस्ट्रेट को किया ब्रीफ

चाईबासा: केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी को चाईबासा आ रहे हैं। वह टाटा कॉलेज मैदान में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे और लोकसभा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।

अमित शाह के आगमन को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। आज युद्ध स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता यहां कैंप किए हुए हैं। पार्टी की ओर से डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले से भी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम को ही रांची पहुंच जाएंगे। हेलीकॉप्टर के जरिए शनिवार को टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। 10:45 से 12:30 बजे तक यहां उनका कार्यक्रम है।

वहीं जिला प्रशासन और जिला पुलिस की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने वरीय पदाधिकारियों के साथ टाटा कॉलेज मैदान में बन रहे पंडाल, हेलीपैड सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

टाटा कॉलेज सभागार में पुलिस पदाधिकारियों और मजिस्ट्रेट की संयुक्त बैठक को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक में संबोधित किया। सभी को कार्यक्रम को लेकर एक-एक बिंदु पर बारीकी से जानकारी दी गई। किस क क्या जिम्मेदारी है और उसे कैसे पूरा करना है इस बारे में बताया गया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि गृहमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए 250 मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त किया गया है। पार्किंग और ट्रैफिक की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पूरे कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सभा स्थल में पुरुष और महिला की एंट्री अलग अलग होगी। सभी लोगों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है।

पश्चिमी सिंहभूम जिला नक्सल प्रभावित माना जाता है। इस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तक चाईबासा शहर और मुख्य मार्गों में सुरक्षा की अति विशिष्ट व्यवस्था रहेगी। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को लगाया गया है। सुरक्षाबलों के रहने के लिए सरकारी और निजी विद्यालयों को खाली करा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 25 कंपनी जैप, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के अलावा 250 पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

कल्याण विभाग एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओ का उप विकास आयुक्त ने किया समीक्षा

निर्धारित समयावधी मे योजनाओं को पूर्ण करने तथा सुयोग्य लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के दिए गए निदेश

समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गगराई के अध्यक्षता में कल्याण विभाग एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं कार्य प्रगति का प्रखंड व समीक्षा कर लंबित योजनाओं में सुधारात्मक प्रगति लाते हुए निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कल्याण विभाग अंतर्गत चयनित पर्यटन स्थल एवं कला केंद्र हेतु चिन्हित भूमि का रिपोर्ट कार्यालय मे उपलब्ध कराने, चांडिल, कुचाई एवं नीमड़ी प्रखंड में बिरसा आवास के लंबित मामलों को निष्पादित कर निर्माण कार्य मे प्रगति लाने के निदेश दिए।

सभी अंचलाधिकारी को छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत लंबित कार्यों में प्रगति लाने, शत प्रतिशत योग्य छात्र छात्राओं को योजना का लाभ प्रदान करने हेतु प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय स्तर पर रिपोर्ट प्राप्त कर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

वहीं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उक्त आवेदनों के निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कल्याण छात्रावास के औचक निरीक्षण कर उनके संचालन की रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए वही पशुधन विकास योजना अंतर्गत शतप्रतिशत योगी लाभुकों को योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा किया। समीक्षा क्रम में पीडी जेनरेशन, रिजेक्शन ट्रांजैक्शन पीसीबी खेल के मैदान योजना में प्रगति लाने, विरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत योग्य कृषकों को लाभ प्रदान करने, पंचायतवार योजनाओं का संचालन कर मानव सृजन की संख्या बढ़ाने, किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत 18 से 19 वर्ष की किशोरियों का अभियान चलाकर चिन्हित कर आवेदन प्राप्त करने के निदेश दिए गए।

बैठक में उपस्थित अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार ने सभी अंचल अधिकारियों को राजस्व कोर्ट में लंबित वाद के निष्पादन सुनिश्चित करने, मोटेशन तथा जाति प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त आवेदनों के नियम संगत निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक मे परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

300 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता….

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड से तीन सौ पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

गिरफ्त में आए तस्करों का नाम वकील अंसारी और राजकुमार लोहरा बताया जा रहा है. वकील अंसारी के पास से 255 पुड़िया, और राजकुमार लोहरा के पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है.

जानकारी के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित मूल्य 80 हजार रुपए के आसपास बतायी जा रही है. छापेमारी टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजन कुमार कर रहे थे. साथ में एएसआई अभिषेक कुमार जितेंद्र चौहान अशोक यादव हरिश्चंद्र तिरिया सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. जिला पुलिस के लिए इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध ब्राउन शुगर के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

पटना और कोलकाता की टीम की मदद से धनबाद के बड़े व्यापारी शंभू नाथ अग्रवाल के 14 ठिकानों पर आयकर सर्वे …

धनबाद: धनबाद पटना और कोलकाता की टीम मिलकर धनबाद के बड़े व्यापारी शंभुनाथ अग्रवाल के 14 ठिकानों पर आयकर विभाग ने सर्वे शुरू कर दी है. सर्वे में 60 अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुये हैं. बहुत दिनों बाद धनबाद में इतने बड़े पैमाने पर सर्वे हो रहा है. यह कार्रवाई शुक्रवार को दोपहर करीब 12.30 बजे शुरू हुई है.

किन-किन जगहों पर हो रही सर्वे

बता दें कि यह सर्वे कई जगहों पर हो रही है. जिसमें से हैं शिवशंभु ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, शिवशंभु कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड, होटल मधुबन गोविंदपुर धनबाद, जय माता अंबे सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शंभु प्लाजा गोविंदपुर, श्री कल्याणी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, शिवशंभु स्टोन क्रशर, कोलकाता में ऑफिस और कई अन्य ठिकानों पर भी सर्वे चल रही है. इसके अलावा मधुबन होटल, दो राइस मिल में भी टीम पहुंची हुई है. इस सर्वे में पटना और कोलकाता की टीम धनबाद के अधिकारियों की मदद भी कर रही है.

आयकर सर्वेक्षण क्या है

बता दें कि आयकर सर्वेक्षण का मतलब अधिकृत आयकर अधिकारियों द्वारा आपके व्यवसाय या पेशे के स्थान पर दस्तावेजों का निरीक्षण और नकदी और सूची का सत्यापन करना होता है. यह आयकर टैक्स रेड से अलग होता है. आयकर खोज और जब्ती आमतौर पर RAID के रूप में जाना जाता है. संबंधित व्यक्ति के भवन या स्थान पर अधिकृत आयकर अधिकारियों द्वारा किया गया एक तलाशी अभियान होता है. यह तब किया जाता है, जब संबंधित व्यक्ति के कब्जे में किसी भी अघोषित संपत्ति या उसके बारे में कुछ भी संदिग्ध होने के बारे में पुख्ता जानकारी या कोई मजबूत सबूत मिलता है. अगर तलाशी के दौरान आयकर अधिकारी को कोई अघोषित संपत्ति मिलती है, तो वह उसे जब्त करने की शक्ति रखते हैं.

अवैध लॉटरी टिकट बेचते एक धराया, किंगपिन के नाम का हुआ खुलासा….

सिनी: पुलिस के लिए चुनौती बन रहे लॉटरी के अवैध कारोबार के किंगपिन के नाम का खुलासा हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है. बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर सीनी ओपी पुलिस ने सीनी मोड से चंद्रशेखर महतो नामक युवक को 74 बंडल लगभग 3700 अवैध लॉटरी एवं लॉटरी के टिकट से प्राप्त कुल 6300 रुपए के साथ हिरासत में लिया.

पूछताछ के क्रम में चंद्रशेखर महतो ने बताया कि अवैध लॉटरी टिकट सप्लायर हेमंत कुमार नामक व्यक्ति है जो सरायकेला में रहता है. उसके द्वारा सभी जगह इन लॉटरी टिकटों की सप्लाई की जाती है. चंद्रशेखर महतो के गिरफ्तार होते ही वह फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इसकी जानकारी एसडीपो हरविंदर सिंह ने दी. मौके पर सरायकेला इंस्पेक्टर राम अनूप महतो, सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी भी मौजूद रहे.

रांची के दुर्गा सोरेन चौक से रामपुर तक होगी फोरलेन रोड 75 करोड़ से अधिक की लागत से होगा सड़क का निर्माण…..

रांची:फोरलेन सड़क योजना पर काम शुरू करा दिया गया है. वहीं दुर्गा सोरेन चौक से नामकुम होते हुए रामपुर रिंग रोड तक सड़क बनाने की दिशा में भी प्रयास शुरू करा दिया गया है. इस सड़क को भी फोरलेन बनाया जायेगा. पथ निर्माण विभाग तेजी से इस पर कार्रवाई कर रहा है. डीपीआर तैयार कर लिया गया है.

इस योजना पर 75 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे. इसमें भू-अर्जन की राशि भी शामिल है. सड़क किनारे बेहतर ड्रेनेज सिस्टम होगा. इसके ऊपर फुटपाथ का निर्माण कराया जायेगा. करीब नौ किमी लंबी इस सड़क में कई जगहों पर कल्वर्ट और ब्रिज का भी निर्माण कराया जायेगा. काफी समय से इसे बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जमीन की उपलब्धता नहीं होने की वजह से इस दिशा में आगे नहीं बढ़ा जा सका है.

पहले यह रोड एनएच-33 का पार्ट था, लेकिन अब विकास से टाटीसिलवे होते हुए रामपुर तक की सड़क नेशनल हाइवे में तब्दील हो गयी है. ऐसे में यह सड़क एनएचएआइ के अधीन हो गयी है. इसलिए उसका निर्माण एनएचएआइ के माध्यम से ही हो रहा है. अब विकास से कांटाटोली, दुर्गा सोरेन चौक और नामकुम होते हुए रामपुर तक की सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन हो गयी है.

पहले चरण में पथ निर्माण विभाग विकास से दुर्गा सोरेन चौक तक की सड़क को फोरलेन कर रहा है. दूसरे चरण में दुर्गा सोरेन चौक से रामपुर तक सड़क बनायी जायेगी. जल्द ही योजना को तकनीकी स्वीकृति दी जायेगी. फिर मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी

देश के गृह मंत्री अमित शाह आज रांची में, कल 7 जनवरी चाईबासा में जाने पूरा शेड्यूल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छह जनवरी को शाम 06 बजे रांची पहुंचेंगे

इसके बाद सात जनवरी को चाईबासा से लोकसभा चुनाव (2024) का आगाज करेंगे. इससे पहले चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ वह बैठक करेंगे. इस कमेटी में पार्टी के स्थानीय नेताओं को शामिल किया गया है.

इसके बाद श्री शाह टाटा कॉलेज चाईबासा मैदान में चुनाव की तैयारी में लगे पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. छह जनवरी को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत पार्टी के कई नेता श्री शाह का स्वागत करेंगे. श्री शाह रात में रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में विश्राम करने के बाद सात जनवरी को चाईबासा जायेंगे.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के पदाधिकारी पांच दिनों से चाईबासा में कैंप कर रहे हैं. श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर पार्टी को ओर से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है. हर मंडल में बैठक की गयी है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर इस बार आदिवासी समाज में उत्साह दिख रहा है.

सभा में चाईबासा, सरायकेला व पोटका के पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी है. इसके तहत वैसी लोकसभा सीट जिस पर भाजपा पिछले बार चुनाव नहीं जीत पायी थी, वहां पर केंद्रीय नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है. अलग-अलग राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है. इसी सिलसिले में श्री शाह का कार्यक्रम चाईबासा में तय किया गया है.

एयरपोर्ट से होटल रेडिसन ब्लू तक सख्त सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू तक का रास्ता पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा. तीन आइपीएस, छह डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा के अलावा दो हजार पुलिस जवानों की तैनाती झारखंड पुलिस की ओर से की गयी है. एसपीजी की टीम दिल्ली से रांची पहुंच चुकी है. एसपीजी की टीम ने रांची पुलिस के अफसरों व भाजपा के स्थानीय नेता के साथ गुरुवार को बैठक की. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रेडिशन ब्लू जाने वाले रास्ते का जायजा लिया.

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

छह जनवरी

शाम 6.00 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

शाम 6.05 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना होंगे

शाम 6.15 बजे : होटल रेडिसन ब्लू में पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे.

सुबह 9.50 बजे : होटल रेडिसन ब्लू से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.

सात जनवरी

10.00 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

10.05 बजे : बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से चाईबासा रवाना होंगे.

10.40 बजे : चाईबासा स्थित हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरेंगे

10.45 बजे : टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे.

10.45-11.30 बजे : चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे.

11.30 से 12.15 बजे : टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे.

12.20 बजे : चाईबासा से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.

12.55 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

1.00 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे

दिल्ली जेल से 117 मोबाइल फोन बरामद पांच अधिकारियों को किया गया निलंबित….

मंडोली जेल: दिल्ली के एक जेल में मोबाइल बरामद किए जाने की खबर सामने आई है. आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली स्थित मंडोली जेल में कई मोबाइल फोन बरामद हुआ है. इस घटना के बाद दिल्ली कारागार विभाग ने पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. बताया जारहा है कि निलंबित अधिकारियों में दो उपाधीक्षकों एक सहायक अधीक्षक एक प्रमुख वार्डर और एक अन्य वार्डर शामिल है. इसकी जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी

जेल अधीक्षकों को तलाशी दल गठित करने और प्रतिबंधित वस्तुओं का पता लगाने का दिया गया था निर्देश

जेल अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मंडोली जेल से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद अधिकारियों पर विभाग ने कार्रवाई की है. कार्रवाई करते हुए उपाधीक्षक प्रदीप शर्मा तथा धर्मेंद्र मौर्य, सहायक अधीक्षक सन्नी चंद्रा, प्रमुख वार्डर लोकेश धामा और वार्डर हंसराज मीणा को निलंबित कर दिया गया है. कारागार महानिदेशक संजय बेनीवाल ने सभी जेल अधीक्षकों को तलाशी दल गठित करने और जेल में मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं का पता लगाने का निर्देश दिया था.

गृह मंत्री अमित शाह के चाईबासा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारियां पूरी

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर

दीपक प्रकाश ने कहा सभी पुराने साथियों का करेंगे स्वागत

चाईबासा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चाईबासा आगमन को लेकर भाजपा की ओर से जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। टाटा कॉलेज मैदान में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जहां गृह मंत्री अमित शाह कोल्हान के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा समेत सिंहभूम व आसपास के लोकसभा क्षेत्रों के नेता व कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं।

कार्यक्रम स्थल टाटा कॉलेज के मैदान में तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर जन समर्थन व्यापक रूप से देखा जा रहा है।

सिंहभूम संसदीय क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के बावजूद यहां से भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था। यही नहीं, मोदी लहर का असर भी इस सीट पर न होने को लेकर यह सीट भाजपा शीर्ष नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक देश के 160 संसदीय क्षेत्रों में 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर लोकसभा प्रवास योजना के तहत पार्टी काम कर रही है, जिसमें सिंहभूम लोक सभा क्षेत्र भी एक है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि सिंहभूम लोकसभा सीट के महत्व को देखते हुए यहां गृह मंत्री और प्रधानमंत्री की विशेष नज़र बनी हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पिछले चुनाव के परिणामों पर बोलते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एवं सिंहभूम क्षेत्र के मतदाताओं में इस बात की समझ बनी है कि गैर भाजपाई दलों के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जीतने की वजह से यहां का विकास अवरूद्ध हुआ है।अमित शाह के चाईबासा आगमन का उद्देश्य सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले कोई जनसभा करना मात्र नहीं है, बल्कि श्री शाह यहां पहुंचकर भाजपा की लोकसभा कोर कमेटी के साथ बैठक भी करेंगे और कोर कमेटी के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपेंगे। अंदरखाने यह भी चर्चा है कि सिंहभूम के कुछ बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करने की कवायद भी चल रही है। एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो के कुछ नेताओं समेत यदि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा की ओर से प्रस्ताव आता है तो पार्टी इस पर विचार करेगी।

वाटर वेल्डिंग मशीन हटाया जाने को लेकर वाडनेज अधिकारियों को ठेकेदार ने कोर्ट में घसीटा

जमशेदपुर:टाटानगर स्टेशन पर कई महीनों से बंद 8 वाटर वेडिंग मशीन को हटाकर चक्रधरपुर मंडल के रेल अधिकारी फस गए मशीन संचालक विकास गुप्ता ने मंडल के डीसीएम सौगत मित्रा व टाटानगर केसीसीआई अंजनी कुमार राय समेत अन्य के खिलाफ रेलवे अदालत में शिकायत वाद दायर कराया था रेलवे कोर्ट ने छानबीन व कार्रवाई का आदेश रेल पुलिस को दिया है

अदालत के आदेश पर रेल थाना के इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी खान ने जांच शुरू कर दी है उन्होंने वाणिज्य रेल अधिकारी व मशीन संचालक से घटना की जानकारी ली

संचालक के अनुसार रेलवे ने मशीन हटाने का नोटिस नहीं दिया था और अनियमित ढंग से हटाने के कारण लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई टाटानगर में आठ समेत चक्रधरपुर मंडल स्तर पर 19 वाटर वेल्डिंग मशीन रेलवे की मनमानी के कारण बर्बाद हो गया

Design a site like this with WordPress.com
Get started