चाईबासा
मजदूरो की शाकायत पर जी सदस्य जॉन मारल मुण्डा नें योजना स्थल का किया निरीक्षण, जहां कार्य की गुणवक्ता में अनियमित्ता पाई गई वहीं मजदुरों को भी मजदुरी दर नहीं देने का मामला उठा,उपायुक्त से किया शिकायत
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: टोन्टो प्रखण्ड अन्तर्गत निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं न्यूनतम मजदूरी नहीं दिए जाने के शिकायत पर झारखंड जेनरल कामगार युनियन के अध्यक्ष सह जीप सदस्य जॉन मिरन मुण्डा के द्वारा कार्य स्थल का निरिक्षण किया गया।
निरिक्षण के दौरान कार्य में गुणवक्ता पर सवाल उठा वहीं मजदुरों को मजदुरी दर भी कम दिए जाने की शिकायत मिली।इस मामले को लेकर जीप सदस्य जॉन मिरन मुण्डा नें उपायुक्त को शिकायत पत्र देते हुए मामले की जांच कराने का मांग किया है। जीप सदस्य नें कहा कि मजदूरों द्वारा शिकायत मिलने के बाद कार्य स्थल पर निरीक्षण करने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता में लापवाही एवं मजदूरों को दी जाने वाली मजदूरी कम दिए जाने का मामला सामने आया है जो इस प्रकार है।
- जिला विशेष केन्द्रीय सहायता (SCA) निधि के तहत टोन्टो में एकलव्य विद्यालय से चालगी सीमा तक 4450 फीट पी०सी०सी० सड़क निर्माण में अंबुजा सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है। और ढलाई में सीमेंट, बालू, गिटटी में मात्रा सही नहीं दिया गया एवं ढलाई के बाद पानी भी सही रूप से नहीं डाला जा रहा है दिनभर में मात्र एक बार डाला जा रहा है जिससे सड़क कमजोर होकर जल्दी ही टूट जाएगी।काम करने वाले मजदूरों को 300 रू० दिया गया जबकि ढलाई में ज्यादा देना था। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण हो रहा है जिसमें घटिया काला ईंटा से निर्माण हो रहा है। 4. इसमें काम करने वाले मजदूरों को 300 रू० से 315 रू0 दिया जा रहा है जबकि केन्द्र
सरकार का न्यूनतम मजदूरी दर 477 रू0 है। अपील करते हुए कहा कि दोनों कार्य स्थल हेस्सा सुरनियाँ प्रखण्ड टोन्टो है का जॉच पड़ताल कर मजदूरों को बकाया के साथ भुगतान कराने एवं गुणवत्ता में सुधार हेतू उचित कार्यवाही करें।























































