मतदाता सूची को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ की बैठक हुई।

मतदाता सूची को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ की बैठक हुई।

चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2024 के तहत सोमवार को चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ की बैठक हुई. बैठक के दौरान मुख्य रूप से मौजूद चक्रधरपुर के अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ को कई दिशा निर्देश दिए. अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो ने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के कार्यक्रम के तहत जो नागरिक वर्ष 2024 में पश्चात्वर्ती अर्हता तारीख अर्थात् 01 जनवरी 2024, 01 अप्रैल 2024, 01 जुलाई 2024 एवं 01 अक्टूबर 2024 में से किसी एक को अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले हैं, वैसे मतदाता को मतदाता सूची में बीएलओ एप, वीएसपी, वीएचएफ के माध्यम से नाम जोड़ने से संबंधित जानकारी दी.सभी बीएलओ को कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
उपस्थित सभी बीएलओ को कार्य में तेजी लाने को कहा।

अंचलाधिकारी ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेजी से किया जा रहा है, इसलिए कार्य करने वाले बीएलओ किसी प्रकार की ढिलाई ना बरतें. इस मौके पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य करने वाले बीएलओ मौजूद थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन विधायक ने किया।

जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन विधायक ने किया।

चक्रधरपुर

चक्रधरपुर शहर की निगरानी को लेकर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसका कंट्रोल रूम चक्रधरपुर थाना में बनाया गया है. चक्रधरपुर थाना में अधिष्ठापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लोकार्पण सोमवार को किया गया. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अन्नय मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एसडीओ रीना हांसदा, डीएसपी कपिल चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी उपस्थित थी।

कंट्रोल रूम में बनाए गए सिस्टम को देखते विधायक अधिकारीगण.सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया गया. विधायक सुखराम उरांव ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने व कंट्रोल रूम की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन धन्यवाद की पात्र है. एक छोटे से कमरे से पूरे शहर की अब कंट्रोलिंग होगी. डीसी अन्नय मित्तल ने कहा कि पूरे शहर को सीसीटीवी से कंट्रोल करने की योजना पहले से की जा रही थी. जिसे अब पूरा कर लिया गया है. बहुत ही हाईटेक तरीके से शहर की निगरानी की जा रही है.आशुतोष शेखर ने कहा कि जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगने व कंट्रोल रूम बनाये जाने से घटना व क्राइम पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा.96 कैमरे लगाए गए हैं.सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल करने वाले व कंट्रोल रूम की देखरेख करने वाली एजेंसी के अधिकारियों ने कंट्रोल रूम के सिस्टम, जगह-जगह लगाए गए कैमरे से निगरानी, कैमरे के समीप से उद्घोष कराने की सिस्टम इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि शहर में विभिन्न जगह पर लगभग 96 कैमरे लगाए गए है. इस मौके पर चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो, चक्रधरपुर थाना के अन्य अधिकारी व पुलिस जवान मौजूद थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

600 दिनों में 5019 पेंशन धारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को प्राप्त हुआ-संजय कुमार सिन्हा।

600 दिनों में 5019 पेंशन धारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को प्राप्त हुआ-संजय कुमार सिन्हा।

पश्चिमी सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: बी .डी .ओ .संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस के माध्यम से बताया कि 2021 से लेकर 2023 तक पेंशन धारियों को निर्मित रूप से पेंशन दिया जा रहा है जैसे कि मुख्यमंत्री राज्य निरीक्षक महिलाएं सम्मान पेंशन 1399.और मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा वस्था पेंशन योजना 3406 स्वामी विवेकानंद निशुल्क स्वालंबन प्रोत्साहन 286 पेंशन दिया गया।

वहीं संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 5000से अधिक पेंशन सफलतापूर्वक दिया गया। वहीं आंकड़ों के अनुसार कोल्हान में सबसे अधिक पेंशन दिया गया।

संजय कुमार ने बताया कि जन सरकारी योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य बदस्तूर भिन्न-भिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों के लोगों तक जनहित में आगे भी जारी रहेगा ।

600 दिनों में 5019 पेंशन धारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को प्राप्त हुआ, संजय कुमार सिन्हा।

600 दिनों में 5019 पेंशन धारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को प्राप्त हुआ, संजय कुमार सिन्हा।

पश्चिमी सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: के बी डी ओ संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस के माध्यम से बताया कि कि 2021 से लेकर 2023 तक पेंशन धारियों को निर्मित रूप से पेंशन दिया जा रहा है जैसे कि मुख्यमंत्री राज्य निरीक्षक महिलाएं सम्मान पेंशन 1399.और मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा वस्था पेंशन योजना 3406 स्वामी विवेकानंद निशुल्क स्वालंबन प्रोत्साहन 286 पेंशन दिया गया।

वही संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 5000से अधिक पेंशन सफलतापूर्वक दिया गया। वही आंकड़ों के अनुसार कोल्हान में सबसे अधिक पेंशन दिया गया. वही संजय कुमार ने बताया कि जन सरकारी योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य बदस्तूर भिन्न-भिन्न योजनाओं का लाभ गरीब तत्वों के लोगों तक जनहित में आगे भी जारी रहेगा ।

देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

सरायकेला/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से भ्रमण कर रहे 2 लोगों को लोडेड देशी कट्टा के साथ चक्रधरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

बताया जाता है कि जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने सूचना मिली कि एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर दो लोग रामचंद्रपुर पदमपुर क्षेत्र में हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस अधिकारी कपिल चौधरी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया

इस टीम में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के अलावे थाना के अन्य जवान शामिल थे टीम ने मंगलवार को देर रात चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के रामचंद्रपुर के समीप स्थित कब्रिस्तान के पास से पल्सर बाइक पर सवार दो व्यक्ति को पकड़ा जांच करने पर उनके पास से एक लोडेड कट्टा एवं गोली बरामद किया गया

इस संबंध में बुधवार शाम को राहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी व थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति नूर आलम एक अंतरराष्ट्रीय अपराधकर्मी है उसके ऊपर पश्चिम बंगाल के भगवानपुर थाना मसूदा थाना पताशपुर थाना खेजूरी थाना एवं झारखंड के चक्रधरपुर थाना में कई मामले दर्ज है 33 वर्षीय शेख नूर आलम पश्चिमी बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिला के भगवानपुर थाना के भीम चौक का रहने वाला है जबकि 30 वर्षीय सराफ पश्चिमी बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के खेजूरी थाना रहने वाला है इनका पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है पकड़े गए दोनों लोगों के पास से एक देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस एक पल्सर बाइक पैन कार्ड आधार एवं ₹8000 नगद बरामद हुए हैं वही छापेमारी दल में थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के अलावे पुलिस अवर निरीक्षक विश्वनाथ किसको आरक्षी अरे कुमकुम आरक्षी सुधीर प्रधान सहायक पुलिस खुल्ला गुंजा व अन्य जवान शामिल थे.

चक्रधरपुर : काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी मो. फिरोज गिरफ्तार…

चक्रधरपुर : काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी मो. फिरोज गिरफ्तार…

चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। ताजा मामला चक्रधरपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर बुधवार 17 मई को हिंदूवादी युवा नेता कमल देवगिरी हत्याकांड में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में चक्रधरपुर पुलिस ने सफलता हासिल की है

आपको बताते चलें कि गिरिराज सेना के संरक्षक सह हिंदूवादी युवा नेता कमल देवगिरि की हत्या मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. 

वहीं छापेमारी दल में चक्रधरपुर थाना के एसआई विवेक पाल, विश्वनाथ किस्कू, सुरेंद्र कुमार व अन्य जवान शामिल थे.

मीडिया को जानकारी देते हुए चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि कमल देवगिरि हत्याकांड मामले में चक्रधरपुर के सिमीदिरी पंचायत स्थित चोंगासाई गांव निवासी 33 वर्षीय मो. फिरोज फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी दल का गठन कर बुधवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया हैं. 

 

चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के नाजिर शेखर पंडित को एसीबी टीम ने 4000/- घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार…

चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के नाजिर शेखर पंडित को एसीबी टीम ने 4000/- घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार…

चक्रधरपुर

प्रखंड कार्यालय

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

निगरानी विभाग टीम में डीएसपी विजय महतो, सीओ सुभाष कुमार महतो और उनकी पूरी टीम शामिल थे.

जमशेदपुर: चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के शेखर पंडित को ₹4000/- घूस लेते हुए जमशेदपुर भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो निगरानी विभाग की टीम द्वारा पकड़े जाने की खबर सामने आई है

जमशेदपुर की भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में घूस लेते रंगे हाथों नाजिर शेखर पंडित को धर दबोचा.

वाहीं जानकारी के अनुसार घूसखोर नाजिर मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के पीछे स्थित किराए के मकान में रहते हैं, गुरुवार को रोज की तरह नाजिर प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे. वीडियो ग्राफर विकास बोस उर्फ माना से 24 हजार 700 रुपए बिल पास कराने के एवज में आधे रकम की मांग की थी.

इसमें 4 हजार रुपए पर तय हुआ. इससे परेशान होकर विकास बोस ने इसकी शिकायत जमशेदपुर सोनारी स्थित निगरानी विभाग से की थी. गुरुवार को विकास बोस ने नाजिर को 4 हजार घूस दिया. तभी घूस लेते निगरानी की टीम ने नाजिर को धर दबोचा. इस घटना के बाद से चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया. बाद में निगरानी विभाग की टीम नाजिर को गिरफ्तार कर अपने साथ जमशेदपुर ले गई।

उक्त कार्यवाही में निगरानी विभाग टीम में डीएसपी विजय महतो, सीओ सुभाष कुमार महतो और उनकी पूरी टीम शामिल थे.

Design a site like this with WordPress.com
Get started