जिला आयुष समिति के मार्गदर्शन में एनपीएस महाबुरू एवं आर्चरी अकादमी, दुगनी में आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

जिला आयुष समिति के मार्गदर्शन में एनपीएस महाबुरू एवं आर्चरी अकादमी, दुगनी में आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

सरायकेला-खरसावां

जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावाँ के मार्गदर्शन एवं आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम कुमारी के नेतृत्व में मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कुचाई की टीम द्वारा एनपीएस महाबुरू एवं आर्चरी अकादमी, दुगनी में आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

एनपीएस महाबुरू में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, दैनिक जीवन में स्वास्थ्य का समुचित प्रबंधन करने तथा रोगों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के बीच आवश्यक होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया।

वहीं आर्चरी अकादमी, दुगनी में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) डॉ. प्रीति कुमारी द्वारा प्रशिक्षुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं आयुष औषधियों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला आयुष समिति द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, विद्यार्थियों एवं आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

दुगनी स्थित राम बाबा आश्रम में भारतीय जनता पार्टी, सरायकेला-खरसावाँ जिला इकाई की मासिक बैठक संपन्न।

दुगनी स्थित राम बाबा आश्रम में भारतीय जनता पार्टी, सरायकेला-खरसावाँ जिला इकाई की मासिक बैठक संपन्न।

सरायकेला/दुगनी

दुगनी स्थित राम बाबा आश्रम में भारतीय जनता पार्टी, सरायकेला-खरसावाँ जिला इकाई की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के सुदृढ़ीकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कार्यों की समीक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने एवं मन की बात को प्रत्येक बूथ स्तर पर सुना जाए इसके दिशा-निर्देश दिए साथ ही जिला परिष सदस्य सोना राम बोदरा पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव एवं रमेश हांसदा जी संगठन की बातों को रखा।

बैठक में जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, जिला उपाध्यक्ष देवेश महापात्रा, सारथी महतो, रितिका मुखी एवं शंभु मंडल, जिला मंत्री पप्पू वर्मा, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला एवं सावित्री बानरा, वरिष्ठ भाजपा नेता, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश कुंडू, जिला मीडिया प्रभारी मनोहर दास, गुरजीत सिंह एवं राजकुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेश शर्मा एवं ईश्वर महतो, जिला आईटी सेल विष्कंठ प्रधान एवं चंदन वर्मा, ‘मन की बात’ जिला संयोजक दिवाकर सिंह, मुरली प्रधान, मंडल अध्यक्ष साधन महतो, बीरेन्द्र सिंह, गणपति प्रधान, विश्वजीत प्रधान,अनिल सिन्हा सहित जिले के अनेक पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Design a site like this with WordPress.com
Get started