ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक माननीय सविता महतो जी का प्रयास रंग लाया।

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक माननीय सविता महतो जी का प्रयास रंग लाया।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक माननीय सविता महतो जी का प्रयास रंग लाया। नीमडीह में–7,कुकड़ू में–5 तथा ईचागढ़ में–7सड़कें की मिली प्रशासनिक स्वीकृति, विधायक ने जताया सीएम का आभार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुल 19 सड़कें जिसमें नीमडीह प्रखंड में सात जामडीह रेलवे क्रॉसिंग से सिरका तक पथ कि मरम्मती,बांदू से पांड़कीडीह तक पथ कि मरम्मती,हुंडरू पाथरडीह PWD रोड से लाकड़ी तक पथ कि मरम्मती, एन एच 32 बाड़ेदा रोड से माकुला तक पथ कि मरम्मती,पितकी रेलवे गेट से कुशपुतुल तक पथ कि मरम्मती,रामनगर बांदु पथ से पुरीयारा मोड़ पीडब्लूडी रोड तक पथ कि मरम्मती,रामनगर बांदु पथ से हेवेन से लावा होते हुए आंडा तक पथ कि मरम्मती होगा।

वहीं कुकड़ू प्रखंड में पांच जिसमें हेंसालोंग से ओड़िया तक पथ कि मरम्मती,रुपडू से सिरुम तक पथ कि मरम्मती,लेटमदा से जारगो पथ कि पथ कि मरम्मती,डेरे से रेलवे लाइन तक पथ कि मरम्मती,छातारडीह से जारगो मोड़ भाया महादेव बेड़ा तक पथ कि मरम्मती होगा।

इसके अलावे ईचागढ़ प्रखंड में सात जिसमें बढ़ा आमड़ा से जाहेरडीह भाया सिलदा तक पथ कि मरम्मती,REO रोड से कुंद्रीलोंग ग्राम तक पथ कि मरम्मती,कुंद्रीलोंग से धातकिडीह तक पथ कि मरम्मती, गौरांगकोचा से करनडीह तक पथ कि मरम्मती,नागासेरेंग बाजार से डूंगरीडीह भाया आमंद्री तक पथ कि मरम्मती,नागासेरेंग से कुटाम तक पथ कि मरम्मती,कुटाम से काटघोड़ा तक पथ कि मरम्मती का प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। वहीं ईचागढ़ के जनताओ ने विभिन्न सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक सविता महतो का आभार जताया है।उक्त बात कि जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य(काबलू) राजीव महतो जी ने दिया

डायरिया प्रभावित परिवारो से मिले विधायक सविता महतो।

डायरिया प्रभावित परिवारो से मिले विधायक सविता महतो।

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विधायक सविता ने गांव में खराब पड़े जलमिनार को तुरंत मिस्त्री बुलकर बनवाया

सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितु पंचायत के डुमरा गांव में विगत दिनों डायरिया होने कि जानकारी विधायक सविता महतो को मिली। जिसपर विधायक ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर जिले के सिविल सर्जन व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर तुरंत गांव में स्वस्थ कैंप लगाने का निर्देश दिए। वही मंगलवार देर रात को ही मेडिकल टीम गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला और डायरिया मरीजों का ईलाज आरंभ किया। 

इसकी सुचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो भी गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वही बुधवार को विधायक सविता महतो डुमरा गांव पहुंचकर डायरिया पीड़ितों का हाल जाना और मेडिकल टीम को कई जरुरी दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, पूर्व मुखिया पंचान्न पातर, हरेन महतो, अमित सिन्हा, दीपक कैवत आदि उपस्थित थे।

इस दौरान विधायक ने गांव में खराब पड़े जलमिनार को तुरंत मिस्त्री बुलकर बनवाया और चालु करवाया। साथ ही विधायक ने डुमरा गांव के हरिजन टोला में विधायक निधि से एक नए चापाकल लगवाने का भी घोषणा किए जो एक दो दिन के अंदर लग जाएगा। 

इस दौरान विधायक ने टोला के लोगो से पानी उबाल कर पिने, घर के आस पास साफ सुथरा रखने व किसी भी परिश्तथि में चिकित्सक का सल्हा लोने को कहा। वही विधायक ने टोला के लोगो के बीच ओआरएस आदि का वितरण किया।

स्क्रैप की आड़ में डोडा ले जा रहे चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

स्क्रैप की आड़ में डोडा ले जा रहे चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस ने क्षेत्र के रंगामाटी- सिल्ली रोड पर छापेमारी कर स्क्रैप की आड़ में डोडा ले जा रहे चालक को गिरफ्तार किया है चालक का नाम पंजाब के लुधियाना निवासी राजू बताया जा रहा है. पुलिस ने चालक समेत ट्रक संख्या PB13AR 1196 को कब्जे में ले लिया है

तलाशी के दौरान ट्रक से 40 किलो डोडा और 41,850 रुपये नकद बरामद किया है. पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले गई जबकि चालक राजू को न्यायिक हिरसत में भेज दिया गया है

वहीं पूछताछ में चालक ने बताय कि वह मालवा रोड लाइन ट्रांस्पोर्ट से स्क्रैप लोड कर पंजाब ले जा रहा हैय ट्रक की तलाशी लेने पर टूल बॉक्स से डोडा की बरामदगी की गई

बता दे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर की एक ट्रक में स्क्रैप की आड़ में डोडा का अवैध व्यापार हो रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया. टीम ने ट्रक को मिलन चौक की ओर जाने के क्रम में रोका

अपहरण नाबालिग बच्चे को पुलिस ने सकुशल किया बरामद,, अपहरणकर्ता पुलिस के गिरफ्त में..

अपहरण नाबालिग बच्चे को पुलिस ने सकुशल किया बरामद,, अपहरणकर्ता पुलिस के गिरफ्त में..

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए सरायकेला जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक से 25 जुलाई 2023 को एक 9 वर्षीय नाबालिग युवक को अज्ञात द्वारा किए गए अपहरण मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में छापेमारी करते हुए अपहरण हुए बालक को सकुशल बरामद किया है।

वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम मनपुरन मलार है, जो रांची के मौसीबाड़ी मलारकोचा का निवासी है. इसकी पुष्टि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चांडिल अनुमंडल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने किया।

प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि 25 जुलाई 2023 को यह घटना हुआ था, इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक अनुसंधान टीम का गठन किया गया था और तकनिकी पहलुओं के मदद से अपहरण करने वाले व्यक्ति मनपूरन मलार के निशानदेही पर नाबालिक युवक को रांची से उसके घर से सकुशल बरामद किया गया।

आगे जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है और पुलिस को उसने बताया कि उसने 25 जुलाई 2023 को दोपहर उक्त बालक को अपना टेम्पू में बैठाकर अगवा कर लिया था. पुलिस ने उक्त कांड में प्रयुक्त टेम्पू को भी बरामद कर लिया है।

ईचागुटू टोला में एक पिता ने अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या।

ईचागुटू टोला में एक पिता ने अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या।

सरायकेला/इचागढ़

पश्चिमी सिंहभूम जिले की गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला में एक पिता ने अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार देर रात की है. बताया जाता है कि कदमडीहा पंचायत की कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला निवासी 60 वर्षीय मांगता सुरीन की उसकी पत्नी मुक्ता सुरीन से विवाद हो गया. इस बीच मांगता सुरीन ने घर में रखे एक कुल्हाड़ी को उठा लिया और पत्नी मुक्ता सुरीन पर वार करने की कोशिश की. इस बीच 21 वर्षीय पुत्र तुराम सुरीन जब बीच बचाव करने आया तो मांगता सुरीन ने अपने पुत्र तुराम सुरीन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इससे तुराम सुरीन की मौत हो गई.इसके बाद मांगता सुरीन मौके से फरार हो गया. शनिवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर लोग घटनास्थल पहुंचे।

वही इसकी सूचना गोइलकेरा थाना को दी. सूचना मिलने के बाद गोइलकेरा थाना के अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर लिया साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. वही घटना की सूचना मिलने पर पंचायत की मुखिया द्रोपदी पूर्ति, कुईड़ा पंचायत के मुखिया दिनेश चंद्र बोयपाई भी कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला पहुंचे थे. इधर पुलिस पुत्र की हत्या करने वाले पिता मानता चोरी की खोजबीन कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनेगी पांच सड़कें, सांसद ने दी जानकारी।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनेगी पांच सड़कें, सांसद ने दी जानकारी।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पांच सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है. पांच सड़क में ईचागढ़ व नीमडीह की दो-दो सड़कों के अलावा चांडिल की एक सड़क शामिल है. रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ ने बताया कि सड़कों का निर्माण हो जाने से लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी. सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में सहभागी बनेंगी. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर एक-एक कर सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के इन पांच सड़कों का निर्माण किया जाना है. आईओ के सहायक अभियंता धीरज स्वांसी ने बताया कि इनमें नीमडीह प्रखंड में पितकी से सामानपुर तक कुल 11.20 किमी, केतुंगा से बाडेदा तक 9.8 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है. वहीं ईचागढ़ प्रखंड के टीकर से तिरुलडीह, चिपड़ी तक कुल 6.20 किमी, दूसरी सड़क सालबनी से पातकुम और छोटा चुनचुड़िया से आतारग्राम तक कुल 6.20 किमी सड़क का निर्माण किया जाना है. चांडिल प्रखंड के रुगड़ी से लेंगडीह, पदोडीह, काशीडीह तक कुल 9.15 किलोमीटर सड़क का निर्माण भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जाएगा।

अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बनी मेरी राजनीतिक वजुद।

अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बनी मेरी राजनीतिक वजुद।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ में हमने विकास की लंबी लकीर खींची है- अरविंद सिंह


ईचागढ़ : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने चांडिल चिलगु के दोनों पंचायत के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भुइयांडीह में अपने समर्थकों के साथ सोमवार को बैठक की । बैठक में उन्होंने कहा कि हमने ईचागढ़ में विकास की लंबी लकीर खीची है । जनता के सहयोग से ईचागढ़ को अपने पसीने से सींचा है । राजनीतिक नेता तो आते और जाते रहेंगे, लेकिन आज उन्हें पहचानने की जरूरत है । आज जनता को जितने की जरूरत है ।
ईचागढ़ से बनी है मेरी वजूद अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि आज जो मेरी वजूद है वह ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से ही बनी है ‌। हम ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शांति चाहते हैं और शांति के लिये एक अभिभावक की कमी है । वर्तमान में ईचागढ़ को सजाने और संवारने की जरूरत है. अपने समर्थकों से कहा कि वे उनके हर सुख-दुख में साथ रहेंगे ।

चांडिल के भुइयांडीह (करनीडीह) में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतिजे अंकुर सिंह के अलावा महावीर गोप, कामदेव दास, विवेक गोप, रवींद्र नाथ तंतुबाई, सूरज सिंह, आनंद सिंह, देव गोराई, विभुति भूषण गोप समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे ।

आजसू पार्टी का स्थापना दिवस सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

आजसू पार्टी का स्थापना दिवस सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

सरायकेला/इचागढ़

इचागढ: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी का स्थापना दिवस सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत चांडिल प्रखंड के चिलगु कार्यालय में सुबह 10 बजे झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू पार्टी के संस्थापक शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई. श्रद्धाजंलि सभा के बाद पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया।

इसके बाद मेगा स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ. स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की जांच कर आवश्यकता के अनुसार दवाएं दी गई. वहीं आई कैंप में लोगों के आंखों का इलाज किया गया. इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी इच्छा के अनुसार रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने किया.आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर में नि:शुल्क एचएलएम कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया. रघुनाथपुर स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में क्षेत्र के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है. कोचिंग सेंटर में लाईब्रेरी की सुविधा भी रहेगी, जहां से आवश्यकता के अनुसार विद्यार्थी किताब भी पढ़ सकेंगे।

वहीं कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थापित शहीद अजित-धनंजय महतो की प्रतिमा के सामने शहीदों की स्मृति में पौधरोपण किया गया. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में आजसू पार्टी के नीति और सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर घर झंडा लगाओ अभियान का शुभारंभ किया. इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में आजूस पार्टी का झंडा लगाएंगे. गुरुवार को इसकी शुरुआत ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत पिलीद गांव से की गई. इसके बाद पिलीद गांव में शाम पांच बजे से संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ही झारखंड और झारखंडियों को उनकी वास्तविक पहचान दिला सकती है. माटी से जुड़ी पार्टी में ही स्वाभिमान झलकती है. संकल्प सभा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े. कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला अध्यक्ष सचिन महतो समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए

मिलन चौक में निकाला गया मसाल जुलुस

मिलन चौक में निकाला गया मसाल जुलुस

ईचागढ़


ईचागढ़: थाना क्षेत्र के मिलन चौक में झारखंडी भाषा खातियानी संघर्ष समिति ओर झारखंड स्टेट स्टूडेंड्स यूनियन के तत्वाधान में पूरे झारखंड में कल ओर परसों को झारखंड बंद का आह्वाहन किया गया।

झारखंड सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ , 60/40 नियोजन नीति, स्थानीय नीति आदि के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर मसाल जुलुस निकाला गया ओर कल ओर परसों सभी दुकानदारों से बंदी को सफल बनाने के लिए अपील किया गया।मौक़े पर अम्बिका प्रसाद महतो,बांसीधर महतो,निमाई चंद्र महतो,गंजु महतो, बंशीधर, बिचित्र, निमाई, सुदेश, त्रिलोचन, सहवाग, विद्रोही, आदि उपस्थित थे

पीलिद स्कूल के राकेश ओर शहीद स्कूल चोगा के टॉपर बने निकिता…

पीलिद स्कूल के राकेश ओर शहीद स्कूल चोगा के टॉपर बने निकिता…


ईचागढ़: प्रखंड क्षेत्र के अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय पीलिड ओर शहीद अजित धनंजय महतो विद्यानिकेतन चोगा के विद्यालय टॉपर बने छात्र/ छात्राओं को मिठाई खिला कर बधाई दिया गया।

पीलिद स्कूल के टॉपर विषटाटांड़ निवासी शिव चरण महतो के बेटा राकेश कुमार महतो ने बताया कि आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहता हुँ, इस सफलता का बधाई अपने विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं ओर कोचिंग संचालक देवेंद्र नाथ महतो को बधाई देते है। वहीं शहीद स्कूल टॉपर आदरडीह निवासी दिलीप कुमार साव की बेटी निकिता साव ने कहा कि मैं आगे चलकर डॉक्टर बनाना चाहती हूँ, इस सफलता के लिये अपने विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं ओर कोचिंग संचालक देवेंद्र नाथ महतो को बधाई देते है।

इस मौक़े पर ईचागढ़ उपप्रमुख दीपक कुमार साव,आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो,आदरडीह ग्राम प्रधान शिवराम महतो, खेल शिक्षक चन्दन कुमार महतो, महेन्द्र नाथ महतो ,देवेन महतो आदि उपस्थित थे।

वृद्ध हथिनी कावेरी की मौत वन विभाग पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया

वृद्ध हथिनी कावेरी की मौत वन विभाग पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया

सरायकेला खरसावां/इचागढ़

सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुटाम में सोमवार को सुबह एक मादा हाथी मृत अवस्था में मिली. वृद्ध हथनी की मृत्यु की खबर सुबह पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई, इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंचे. हथनी की मृत्यु की सूचना वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाई गई. 

जानकारी के अनुसार मादा हाथी झुंड से बिछड़ने के बाद अकेले उसी क्षेत्र में लंबे समय से रह रही थी. पिछले दो माह से वृद्ध हथनी बीमार चल रही थी और खाना-पीना छोड़ दी थी. वन विभाग ने बीमार हथनी के पीछे एक टीम को निगरानी के लिए रखा था. खाना-पीना छोड़ देने के बाद वन कर्मियों ने खाना और पाईप लगाकर उसके पास तक पीने के लिए पानी पहुंचाया गया था.इस संबंध में फॉरेस्टर राधारमण ठाकुर ने बताया कि मृत मादा हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके साथ ही हथनी का बिसरा फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि मादा हाथी की मृत्यु की सही कारणों की जानकारी मिल सके. 

उन्होंने बताया कि लावा, कुटाम के जंगली क्षेत्र में मादा हाथी लंबे समय से रह रही थी. हथनी के बीमार पड़ने के बाद वन विभाग की ओर से उसके निगरानी के लिए एक टीम को लगाया गया था. वन विभाग की ओर से हाथनी की हर पल की खबर रखी जा रही थी. उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के साथ पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंच रही है. पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार वन भूमि पर ही उसे मिट्टी में गाड़ दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि विभाग के हथनी के मृत्यु के बाद विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.

मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूर के आकस्मिक निधन पर राज्य में पहले आश्रित लाभुक को मिला लाभ- उप विकास आयुक्त

मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूर के आकस्मिक निधन पर राज्य में पहले आश्रित लाभुक को मिला लाभ- उप विकास आयुक्त

सरायकेला/इंचागढ़

मनरेगा मजदूर के आकस्मिक निधन पर आश्रित को उप विकास आयुक्त नें मनरेगा के तहत दो लाख के अनुग्रहित राशि का चेक उपलब्ध कराया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला/इचागढ़: उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने आज कार्यालय कक्ष में इचागढ़ प्रखंड के सितू पंचायत में मनरेगा मजदूर के आकस्मिक निधन पर उनके आश्रित को मनरेगा अंतर्गत संचालित योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा के अनुग्रहित अनुदान राशि के तहत दो लाख रूपए (₹200000) का चेक प्रदान किया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त नें कहा की मनरेगा में कार्यरत मजदूर (ऐसे मजदूर जो साल में कम से कम 15 दिन कार्य किए हो) को आकस्मिक निधन या हत्या पर योजना अंतर्गत पूर्व में 75000 रुपए देने के प्रावधान थे जिसे राज्य सरकार द्वारा बढ़ाकर अब ₹200000 कर दिया गया है, वही आंसिक विकलांगता पर पूर्व में निर्धारित राशि ₹37500 को बढ़ा कर 1, 00000 कर दिया गया है इसके साथ ही सामान्य मृत्यु पर निर्धारित राशि 30,000 को बढ़ाकर ₹100000 कर दिया गया है वही डोभा इत्यादि में डूबकर मृत्यु होने पर निर्धारित राशि 50,000 को भी बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा में कार्य करने वाले ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि मनरेगा से जुड़ निरंतर कार्य करें, ऐसे मजदूर जो किसी कारण से अधिक दिन कार्य न कर रहे हो वह कम से कम साल में 15 या उससे अधिक दिन कार्य अवश्य करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से जोड़ा जा सके।

Design a site like this with WordPress.com
Get started