भाजपा नेता गणेश माहली ने गोजुडीह ग्रामीणों के साथ की बैठक।

भाजपा नेता गणेश माहली ने गोजुडीह ग्रामीणों के साथ की बैठक।

सरायकेलाखरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

श्री सीमेंट कंपनी प्रबंधन ग्रामीणों से किए वादे पूरा करें अन्यथा होगी उग्र आंदोलन-गणेश महाली

सदैव की तरह एक बार फिर जन्ता की खातिर एवं जन्ता के हितों के लिए आगे आए भाजपा नेता गणेश महाली.जंहा पर खरसावां के गोजुडीह में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने अपनी समस्या से संबंधित एक ज्ञापन भी गणेश माहली को सौंपा।

इस मौके पर वार्ड सदस्य सुषमा महली, विशेश्वर महली, गुरु चरण महली, ज्योति महली, दुबराज महली, दुलाल महाली, तरुण लाल महाली, राजेश महली, बसंती महली, पद्मावती महाली समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने हांसदा मौजा में स्थापित श्री सीमेंट प्लांट से हो रही परेशानियों से भाजपा नेताओं को अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदूषण से गांव के लोग गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे है. कंपनी का कचरा पास के नाला में बहयाा जा रहा है, इससे नाला में न तो गांव के लोग नहा पा रहे हैं और न ही मवेशी पानी पी पा रहे है।

आगे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के श्मशान घाट को कंपनी के चारदिवारी से घेर लिया गया है. इस कारण शवों के अंतिम संस्कार में भी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी ने जमीनदाताओं को मुलभूत सुविधाओं के साथ साथ नौकरी देने का भरोसा दिया था, परंतु अभी भी कई जमीनदाताओं को नौकरी नहीं मिल पायी है. कंपनी की ओर से गांव में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सुविधायें उपलब्ध कराने का वादा करके कंपनी अपनी वादों से मुकर गयी है. खेल को बढ़ावा देने के लिये फुटबॉल मैदान के जीर्णोद्धार करने के अपने वादे को भी कंपनी भुला गयी. स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का भी वायदा किया गया था. इसे भी कंपनी द्वारा अभी तक पूरा नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने भाजपा नेता गणेश माहली ने इन समस्याओं का समाधान कराने हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया

इस पर गणेश माहली ने कहा कि श्री सीमेंट कंपनी प्रबंधन ग्रामीणों से किए वादे पूरा करें अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा. गणेश माहली ने कहा कि वे ग्रामीणों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे. गणेश महली ने ग्रामीणों को हर संभव मदद करने और हक दिलाने का वादा किया।

खरसावां के हरिभंजा सामुदायिक भवन में पंचायत जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

खरसावां के हरिभंजा सामुदायिक भवन में पंचायत जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गुरुवार को खरसावां के हरिभंजा सामुदायिक भवन में पंचायत जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस शिविर में बीजेपी का इतिहास और विकास के अलावे केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी गई

कार्यशाला शिविर में का उद्घाटन भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद समीर उरांव आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया

इस दौरान मुख्य रूप से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य सभा सांसद समीर उरावं, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, झारखंड प्रदेश के एसटी मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश माहली, रमेश हांसदा, सहित विभिन्न पंचायतो के मुखिया, उप मुखिया, पंसस, भाजपा के नेता- कार्यकर्ता उपस्थित थे

मौके पर श्री मुंडा ने पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि आम जन के साथ संवाद स्थापित करने के लिए नियमित रूप से सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजन में भाग ले. समस्याओं को समझें जनता के मुद्दे को समझे और सुने. उनकी बातों को महत्व दें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें. तकनीक का प्रयोग करें लोगों से जुड़ने और उनके साथ बेहतर संवाद के लिए प्रद्योगिकी और आधुनिक उपकरण का उपयोग करें

श्री उरांव ने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं का प्रचार कर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचए और उनके फायदा को समझाइए और सही ढंग से प्रचार करें. मोदी जी की नीतियों का सम्मेलन करें सरकार की नीतियों का समर्थन करें और सरकार के अच्छे कामों को सकारात्मक रूप से जनता तक पहुंचाए

पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि चालू मुद्दे और राष्ट्रीय विकास को लेकर अपडेट रहे. आदर्शवादी और समझदारी रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आदर्शवादी और समझदार रहे. उनके सलाह और मार्गदर्शन का पालन करें. संगठन संबंधित सुझाव प्रदान करें महत्वपूर्ण मुद्दे पर पार्टी के नेताओं के संगठन संबंधित सुझाव प्रदान करें और उनके साथ सहयोग करें. उन्होंने वार्ड सदस्यों को कहा कि अपने क्षेत्र में लोगों के सुख- दुख में भागीदार रहे और किसी भी समस्या हो उसका समाधान करने का प्रयास करें।  

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल तथा इचागढ़ प्रखंड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल तथा इचागढ़ प्रखंड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया प्रखंड के डूडरा में आयोजित शिविर में माननीय मंत्री चंपाई सोरेन हुए उपस्थित, विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण कर लाभुकों के बिच परिसम्पतीयों का किया वितरण

‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला प्रखंड के कमलपुर, राजनगर प्रखंड के बांदु , गम्हरिया प्रखंड के डूडरा, चांडिल प्रखंड के आसनबानी तथा इचागढ़ प्रखंड के सोडो पंचायत मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई।

गम्हरिया प्रखंड के डूडरा में आयोजित शिविर में माननीय मंत्री चंपाई सोरेन हुए उपस्थित, विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण कर लाभुकों के बिच परिसम्पतीयों का किया वितरण

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के डूडरा पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई तथा जिला परिषद सदस्य एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार इस वर्ष भी सफलतापूर्वक आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन कर आम जनमानस तक योजनाओं को पहचानने का काम कर रही है, सरकार तीसरे चरण के कार्यक्रम को आयोजित कर रही है, उन्होंने कहा कि सरकार में सभी गरीबों को सर पर छत देने की ठानी है, इसे अमल करने हेतु अबुआ आवास की शुरुआत हो रही है ,ताकि सभी गरीबों को तीन कमरे का अपना आवास मिल सके। वही किशोरियों को शिक्षित एवं महिलाओ को सशक्त करने हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है साथ ही किसान के आय में वृद्धि तथा इच्छुक लाभुकों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु योजनाएँ संचालित कर रही है ताकि समाज का विकास में सबका भागीदारी हो सकें। उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि 24 नवंबर 2023 से 26 दिसंबर 2023 तक आयोजित हो रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंड के सभी पंचायत में निर्धारित तिथि के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा आप अपने नजदीकी पंचायत स्तरीय शिविर में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले तथा अपने आस पास के लोगो को भी प्रेरित करें।

डुडरा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं को प्रदर्शित किया गया ,जहां हाथों हाथ लाभुक को योजनाओं से जोड़कर सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया ,शिविर में सरकारी योजना का लाभ और परिसंपत्तियों का भी वितरण किया, इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच लैमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र का वितरण, छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल क्रय के लिए प्रतीकात्मक चेक का वितरण, डीबीटी के तहत राशि का वितरण, स्वयं सहायता समूह व क्लस्टर सदस्यों के बीच आईडी कार्ड का वितरण, धोती/साड़ी/लुंगी का वितरण व कंबल का वितरण किया गया।

जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है

▪️ सरायकेला (कमलपुर)- 1898 आवेदन/937 निष्पादन

▪️ राजनगर (बांदु)- 1388 आवेदन/734 निष्पादन

▪️ गम्हरिया (डूडरा)- 1390 आवेदन/00 निष्पादन

▪️ चांडील (आसनबानी)- 1018 आवेदन/273 निष्पादन

▪️ इचागढ़(सोडो)- 1811 आवेदन/451 निष्पादन

बंद पड़े अभिजीत कंपनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे।

बंद पड़े अभिजीत कंपनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे।

खरसावां

खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुडीह स्थित बंद पड़े कंपनी अभिजीत कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार दो मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है

बता दे इस संबंध में जानकारी देते हुए खरसावां थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि खरसवां थाना क्षेत्र बुरुडीह स्थित अभिजीत कंपनी में, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करते हुए केबल तार एलुमिनियम करीब 100 कि०ग्रा० सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, आरोपियों में मुख्य रूप से सरायकेला जिले के सिनी थाना क्षेत्र का रहने वाला सूरज महाली व आरआईटी थाना क्षेत्र का रहने वाला विनोद कन्सारी शामिल हैं।

प्रभारी ने बताया चोरी की घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग रहे थे, इस बीच सूचना पर पहुँची पुलिस गश्ती दल को देख कर आरोपी भागने लगे और पुलिस द्वारा खदेड़ कर पकड़े जाने पर सभी ने कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी, पुलिस ने शातिर चोरों के पास से चुराए गए करीब 100 किलोग्राम केबल तार, व एलुमिनियम बरामद कर लिया है. पकड़े गए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सरायकेला व सिनी में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन,,11 कोमहिला एवं पुरुष खिलाड़ी लेंगे भाग

सरायकेला व सिनी में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन,,11 को
महिला एवं पुरुष खिलाड़ी लेंगे भाग

सरायकेलाखरसावां


खरसावां: सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं 7 साइड जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 11 जून रविवार को सरायकेला के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम एवं सिनी के सिरसा रेलवे मैदान में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का चयन शिविर रखी गई है।

उक्त शिविर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ-साथ सीनियर महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का भी चयन किया जाएगा जोजिला फुटबॉल लीग एवं राज्य एवं राष्ट्र स्तर के प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।

जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं उन्हें सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिस्पर्धा ओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 11 जून को सीने के रेलवे मैदान एवं सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में सुबह 7:00 बजे से चयन शिविर का आयोजन किया गया है. चयन शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं दो रंगीन पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ रिपोर्ट करें. यहां से चुने गए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र तथा विभिन्न क्लबों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. विदित हो कि पिछले दिनों रांची में आयोजित समर कैंप मैं भुवनेश्वर में आयोजित जनजाति खेल महोत्सव के लिए 5 फुटबॉल खिलाड़ी सोमचंद हसदा, चंद्रमोहन सोए, आसमान बनकीरा, राहुल हेंब्रम एवं 10 मत मार डीका चयन किया गया है जो भुवनेश्वर में आयोजित जनजाति खेल महोत्सव में झारखंड टीम की ओर से खेलेंगे

बबूल के पेड़ पर लटकता हुआ मिला युवक का शव.हत्या या आत्महत्या,,पुलिस तफ्तीश में जुटी

बबूल के पेड़ पर लटकता हुआ मिला युवक का शव.हत्या या आत्महत्या,,पुलिस तफ्तीश में जुटी

खरसावां

खरसावां थाना अंतर्गत तेलीसाई- जोजोडीह मुख्य मार्ग स्थित एक बबूल के पेड़ पर युवक का लटकता हुआ शव मिला

युवक का शव उसी के शर्ट से लटकता मिला

सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना अंतर्गत तेलीसाई- जोजोडीह मुख्य मार्ग पर बबूल के पेड़ पर लटकता हुआ मिला युवक का शव

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

युवक की पहचान खरसावां के पदमपुर तेलीसाई के बादियासाई निवासी 19 वर्षीय सूरज बादिया के रूप में हुई है.

सूचना मिलते ही खरसावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम सूरज बादिया खरसावां के जोजोडीह गांव माघे परब में शामिल होने गया था. रात को वह घर नहीं लौटा. शनिवार को उसका शव तेलीसाई- जोजोडीह मार्ग पर बबूल के पेड़ पर लटकता हुआ मिला.

खरसावां पुलिस जांच में जुटी है

LIC ने टॉपर स्टूडेंट को किया सम्मानित….

LIC ने टॉपर स्टूडेंट को किया सम्मानित….

खरसावां

शनिवार 11 फरवरी को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में सम्मान समारोह आयोजित किया गया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

खरसावां प्रखंड के बुरुडीह गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के कक्षा प्रथम से दसवीं तक के 2022-23 के टॉपर स्टूडेंट को भारतीय जीवन बीमा निगम के आदित्यपुर शाखा की ओर से स्टूडेंट ऑफ द ईयर ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जीवन बीमा निगम आदित्यपुर शाखा के प्रबंधक कुमार गौरव, मुख्य एडवाइजर हेमसागर प्रधान, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र प्रधान आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर टॉपर स्टूडेंट को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए शाखा प्रबंधक कुमार गौरव ने कहा कि आज के बच्चे भविष्य के कर्णधार होते है। ये बच्चे परिवार के साथ साथ देश के भविष्य व पूंजी है। व्यक्तित्व विकास का एकमात्र हथियार शिक्षा है। अतः बच्चों को गुणात्मक व संस्कारवान शिक्षा प्रदान करना सबका कर्तव्य है ताकि बच्चे आगे चलकर समाज व देश का सेवा कर सके।

वहीं कुमार गौरव ने सम्मानित हो रहे प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपना सम्मान बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत कर लक्ष्य की ओर बढ़ने का आव्हान किया। मुख्य एडवाइजर हेमसागर प्रधान ने कहा कि टॉपर स्टूडेंट को सम्मानित करने से उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में नया जोश और उमंग आ जाती है। यही नहीं अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलती है।

प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र प्रधान ने विद्यालय के टॉपर स्टूडेंट को सम्मानित करने जैसे प्रशंसनीय कार्य के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम के संबंधित विभाग व पदाधिकारियों की भूरि भूरि प्रसंशा की और उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिए। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा गीत प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत कुमार प्रधान ने की जबकि धनयाबाद ज्ञापन छंदारनी माजी ने दी।

यह सभी स्टूडेंट हुए सम्मानित:

तनुजा महतो, प्रभु महतो,रूपेश महतो,समीर महतो, नवरतन महतो, पूनम नायक, प्रतीक्षा पात्र, मिली साहू,बरूण चंद्र महतो,लक्ष्मण महतो आदि नाम शामिल है। इसके अलावे मैट्रिक परीक्षा 2022 में विद्यालय टॉपर बनी रोशनी कैबर्ट को भी सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि रोशनी कैबर्ट मैट्रिक परीक्षा 2022 में 95 प्रतिशत अंक प्राप्तकार विद्यालय टॉपर बनी थी।

मौके पर शिक्षक एमडी नसीम उद्दीन , प्रशांत कुमार प्रधान, प्रदीप महतो, छंदारानी माजी, मौसमी दाश, संध्या प्रधान , मंगल हेंब्रम , रतिरंजन नंदा, विकास प्रमाणिक समेत सैकड़ों स्टूडेंट उपस्थित थे।

माननीय गृह मंत्री के चाईबासा आगमन पर खरसावां- कुचाई में भाजपाईयों ने की बैठक

खरसावां :07 जनवरी को देश के गृहमंत्री अमित शाह के चाईबासा दौरे को लेकर खरसावां- कुचाई क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपाईयों और आम जनता के शामिल होने को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने खरसावां काली मंदिर परिसर में भाजपा नगर कमेटी, पथ निरीक्षण भवन में भाजपा प्रखंड कमेटी पूर्वी भाग तथा कुचाई के भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक की गई.

कुचाई से सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता- कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर रणनीति बनाई

भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड प्रदेश के महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महाली कार्यसमिति सदस्य मुकेश गुप्ता, सासंद प्रतिनिधि सुशील कुमार सारंगी, उदय प्रताप सिंहदेव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान, दुलाल स्वासी, लाल सिंह सोय, नयन नायक, होपना सोरेन, कुचाई के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, संासद प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुम्हार, घनश्याम मुंडा, नगेशवर पांडे, आसु मुंडा, अशवनी सिंहदेव, लुबूराम सोय, राहुल दास, मनोज मुदुईया, सोमा कलिन्दी, कमल महली, रामचंद्र मुंडा, कंचन मुंडा, जितेन घड़ाई, उत्तम मिश्रा, भीमसेन चौधरी गोवर्धन राउत, सुदीप घोड़ाइर्, समीर नायक, मथुरा पुष्टि, पहलवान पुष्टि, दीपक मंडल आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 4-5 जनवरी को खरसावां में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है

खरसावां:सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के अनुसंगी संस्थान पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के सौजन्य से 4 से 5 जनवरी को छऊ सेंटर, खरसावां में एक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया है।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रसिद्ध कला संस्थान द्वारा जनजातीय पारंपरिक नृत्य एवम संगीत की प्रस्तुति होगी।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन 4 जनवरी संध्या 6 बजे मुख्य अतिथि श्री अर्जुन मुंडा, माननीय केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि श्री दशरथ गागराई, माननीय विधायक, खरसावां के कर कमलों से होगा।

जनजातीय एवं पारंपरिक नृत्य- संगीत से सुसज्जित इस उत्सव में खरसावां छऊ, सरायकेला छऊ, संथाली नृत्य, मानभूम छऊ, मागे, हो, नटवा और झूमर सहित कई टीमें भाग लेगी। छऊ नृत्य कला केंद्र खरसावां के सहयोग से संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित दो दिवसीय इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनजातीय एवं पारंपरिक कलाओं का आकर्षक मिश्रण होगा।

खरसावां गोलिकांड में शहीद हुए लोगो को श्रद्धांजलि देने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा समेत कई लोग पहुँचे…

खरसावां गोलीकांड में सहादत हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री माननीय अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा

आपको बताते चलें कि 1 जनवरी 1948 खरसावां गोलिकांड में कई लोग शहीद हुए थें, हर साल श्रद्धांजलि देने बड़े संख्या में लोग पहुँचते हैं

वहीं आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा समेत कई आंदोलन कारी भी पहुंचे और शहीद स्थल पर लोगों ने श्रद्धांजलि दिया।

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा जहाँ आजादी का लोग जश्न मना रहें थें और यह क्षेत्र रक्त रंजीत होकर पड़ा हुआ था,1948 में यह पहली घटना ने पुरे देश कि आदिवासी को मर्माहत किया, देश की आजादी में आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी जान का निछावर और बलिदान दिया उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता युगो युगो तक उनकी शहादत को याद किया जाएगा

Design a site like this with WordPress.com
Get started