मुसाबनी बाज़ार समिति के कर्मठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष ने किया सम्मानित

मुसाबनी बाज़ार समिति के कर्मठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष ने किया सम्मानित

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मुसाबनी बाज़ार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के नेतृत्व में मुसाबनी बाजार में अब तक दर्जनों सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। हर कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दू, मुस्लिम, सिख,ईसाई सभी दुकानदारों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है। मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने बाजार समिति के कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को गुरुवार को मुसाबनी बाजार प्रांगण में फूल माला पाना कर उन्हें सम्मानित करते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के हर कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी हम भूमिका निभाने के लिए तमाम सदस्यों का अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने सराहना की। उनका हौसला अफ़जाई करने के लिए समर्पित सदस्यों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने में मुख्य रूप से मुसाबनी बाजार समिति के सचिव पप्पू अली, सरफराज अंसारी ,इम्तियाज अंसारी, विवेक गुप्ता, जलधर प्रधान, मानस नमाता सहित कई दुकानदार शामिल थे।

मुसाबनी बाजार के दुकानदार इम्तियाज अंसारी और साथ ही सरफराज अंसारी को मुसाबनी बाजार के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाने की खातिर फूलों की माला पहनाकर और साथ ही गुलाब का फूल हाथों में देकर उनको सम्मानित किया गया।।
इस मौके पर मुसाबनी बाजाBर के दुकानदार विवेक गुप्ता ने मुसाबनी बाजार के सचिव पप्पू अली जी को गेंदा फूल की माला पहनाई और झुक कर आशीर्वाद भी लिया

डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू के पहल पर न्यू टाउनशिप सुरदा में होगी बिजली समस्या का समाधान

डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू के पहल पर न्यू टाउनशिप सुरदा में होगी बिजली समस्या का समाधान

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

सुरदा टाउनशिप में पिछले 10 दिनों से एचसीएल द्वारा बिजली सप्लाई बंद करने से हो रहे परेशानी को देखते हुए गुरुवार को पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू टाउनशिप के लोगो से मिलकर हाल चाल जाना और बिजली व्यवस्था बहाल सके उसके लिए 33 हजार केवी का ब्रेकर की उन्होंने विभाग से व्यवस्था कराने की बाद कही। टाउनशिप के लोगों ने डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू का भव्य स्वागत किया एवं इसके लिए उन्हें आभार प्रकट किया।

आपको बताते चलें कि बीते 20 नवंबर की शाम कंंरट लगने से हुए पांच हाथियों की मौत के बाद एचसीएल का 33 हजार केवी की लाईन 52 घंटे तक बंद था। पुनः एचसीएल से उसके 33 केवी फीडर से सुरदा टाउनशिप में लाईन देने की मांग को लेकर स्थानीय कॉलोनी के लोगों ने मुसाबनी घाटशिला सड़क रविवार को जाम भी किया था। सुरदा टाउनशिप के 8 सौ घरों में एचसीएल ने अपने फीडर से लाईन देने से मना कर दिया था। उसके बाद जेएसइबी ने अपने 8 सौ उपभोक्ताओं को सुरदा फीडर से लाईन देने की पहल शुरू किया। पंरतु लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वे एचसीएल के 33 केवी फीडर से हीं लाईन लेंगे। इसको लेकर एचसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता भी शनिवार को हुआ। एचसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि एक सिर्फ एक फीडर के चालू रहने से सुरदा टाउनशिप में लाईन देना सम्भव नहीं है, क्योंकि ऐसी स्थिति में सुरदा माइंस में भी इसका प्रभाव पड़ेगा। बिना ब्रेकर के पूर्व की तरह लाईन देना सम्भव नहीं है। वार्ता में पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप बलमुचू से भी वार्ता में फोन पर मजदूर नेता शमसेर खान ने एचसीएल प्रबंधन और जेवीएनएल से बात करवा था। जेवीएनएल के जीएम को ब्रेकर उपलब्ध करवा कर सुरदा टाउनशिप के लिए लाईन एचसीएल फीडर से देने को कहा था। जेवीएनएल द्वारा 33000 केवि का फीडर उपलब्ध करा दिया गया। जिससे सुरदा टाउनशिप में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो जाएगी।

भाजपा के दर्जनों  नेता शिव कुमार राम नेतृत्व में  हुए झामुमो में शामिल।

भाजपा के दर्जनों  नेता शिव कुमार राम नेतृत्व में  हुए झामुमो में शामिल।

मुसाबनी

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा  उत्तरी पंचायत  के सिलदाडेरा में  सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन उपस्थित हुए  कई भाजपा  के प्रखंड के पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ताओ ने झामुमो सदस्यता ग्रहण किया एवं पार्टी में शामिल हो गया भाजपा के पुराने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता  शिवकुमार राम ने कहा कि झारखंड सरकार  एवं विधायक रामदास सोरेन के नेतृत्व से प्रभावित प्रभावित होकर और उनके अच्छे व्यवहार एवं जात-पात से ऊपर उठकर  सभी लोगों मिलन कर लोगों के दुख सुख सामिल होते रहते ऐसा नेता हैं एवं उनके कार्यों को देखकर हम लोग काफी प्रभावित हैं ,क्षेत्र इनका लोकप्रियता  एवं जनाधार दिन प्रतिदिन  बढ़ता जा रहा है और हमेशा लोगों के दुख दर्द में शामिल होते हैं ऐसा नेता को देखकर हम लोगों ने भी यह निर्णय लिया कि विधायक रामदास सोरेन के नेतृत्व में झामुमो के लिए कार्य करेंगे इस  लिए भाजपा को छोड़कर झामुमो पार्टी में शामिल हो रहे हैं विधायक रामदास सोरेन ने भाजपा कार्यकर्ता एवम  वरिष्ठ नेता शिवकुमार राम, संतोष भगत,संजोग करवा , संजय बेलदार शिबू कर्मकार मोहम्मद शमीम दीपक कुंडू कांग्रेस से शमशाद खान परवेज खान शेर खान शीलू किस्कू मोहम्मद असलम से किसान दुखिया कर्मकार सेराजुल हक खान आदि  दर्जन कार्यकर्ताओ  को फूल का माल एवं झामूमो क पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया और कहा कि किसी भी दुख तकलीफ में मुझे याद करें मैं हमेशा आप लोगों के समक्ष उपस्थित रहूंगा

इस अवसर पर झामुमो  के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, उत्तरी पंचायत अध्यक्ष बाबूलाल हेब्रम,विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत,काली पदो गोराई, चंदन मोहाली विराम मुर्मू  ,मंगल सोरेन, आदि मुख्य रूप से उपस्थित है

प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए पुरस्कृत किए गए मो सुलेमान

प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए पुरस्कृत किए गए मो सुलेमान

मुसाबनी

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने को प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान के तहत उर्दू मध्य विद्यालय मुसाबनी के विज्ञान शिक्षक सह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष मो सुलेमान को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, दस हजार का चेक व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुसाबनी प्रखंड से प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने पर उर्दू मध्य विद्यालय माहुलबेड़ा के शिक्षक मो सुलेमान का अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार रोशन सहित अन्य पदाधिकारी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर राजकुमार रोशन ने कहा कि अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित शिक्षक से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। शिक्षक समाज का रोल मॉडल होते हैं उनके द्वारा तैयार किए गए बच्चे देश के भविष्य बनते हैं। मालूम हो कि शिक्षक मो सुलेमान ने उर्दू मध्य विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन अपने खर्चे से किया। जिसमें मुख्य रूप से विज्ञान मेला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता शामिल है। उन्होंने इस विद्यालय में कई वर्षों से विज्ञान मेला का आयोजन कर बच्चों में विज्ञान के प्रति गहरी रुचि पैदा करने में अहम भूमिका निभाया। इनकी खासियत यह है कि ये शिक्षक जिस विद्यालय में गए वहां पर छात्र संख्या शत प्रतिशत हो गई, शिक्षक के नाते इन्होंने विद्यालयों को नये मुकाम दिलाए। मो सुलेमान की विभिन्न समाज में गहरी पेठ एवं समन्वय की भावना ने लोकप्रिय बना दिया।

इन्होंने संबंधित विद्यालय के पोषक क्षेत्र में घर घर पहुंच कर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य किया। जिसकी सभी ने सराहना की।सम्मानित शिक्षक मो सुलेमान ने कहा कि सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल मार्च, अपराधियों में मची खलबली

डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल मार्च, अपराधियों में मची खलबली

मुसाबनी

एसएसपी के निर्देश पर शनिवार को मुसाबनी के तेज तर्रार डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में साप्ताहिक गश्ती पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा मुसाबनी बाजार क्षेत्र में प्रारम्भ की गई। इस अवसर पर मुसाबनी बस स्टैंड से यह गश्ती प्रारंभ हुई, जो पूरे बाजार क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए पहुंची। जहां डीएसपी द्वारा दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर रखे गए सामानों को दुकान के भीतर ही रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी दुकानदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि सभी सामान जो सड़क पर सजाए गए हैं फौरन हटा ले, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इस क्रम में उन्होंने बाजार क्षेत्र में जमा जगह-जगह जमा कचड़े को देखकर भी नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई के लिए दुकानदारों को निर्देश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने सब्जी दुकानदारों को भी गंदगी करने एवं सामान बाहर लगाने के लिए फटकार लगाई, साथ ही इस मौके पर उन्होंने चिकन मार्केट का भी निरीक्षण किया। वहां गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए फिनायल ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने मुसाबनी बस स्टैंड क्षेत्र की सरकारी शराब की दुकान पर औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने शराब पीते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा एवं शराब दुकान चलाने वाले वेंडर को निर्देश दिया कि यहां शराब पीते अगर कोई पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड में मुख्य सड़क पर खड़ी बसों को देखकर एजेंट को बुलाया एवं उसे निर्देश दिया कि एक भी बस एवं छोटी बड़ी गाड़ियां सड़क पर ना लगे, सभी नए बस स्टैंड के भीतर ही लगाई जाए, वहीं से सभी यात्री वाहनों का परिचालन किया जाए। एवं उन्होंने बस मालिकों को निर्देश दिया कि आप सब व्यवस्था कर स्टैंड क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही सफाई की व्यवस्था भी करें। इस मौके पर उन्होंने बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह से पूछा की सफाई की व्यवस्था किस तरह चलाई जा रही है, उन्होंने डीएसपी को बताया कि सफाई की व्यवस्था बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन की जाती है। जिसके लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है। यह गश्ती डीएसपी के नेतृत्व में माहुलबेड़ा तक गई और उन्होंने रुक-रुक कर दुकानदारों और आम लोगों को कई जरूरी निर्देश दिया। इस मौके पर थाना के एस आई अंकित कुमार, क्षितिज कुमार सोनी, विश्वनाथ राणा, विक्रम सवैया, एएसआई चंद्राय टुडू, महेंद्र यादव सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे।

मुसाबनी वन क्षेत्र के उपरबांदा के जंगल में सोमवार की शाम हुई पांच हाथियों की मौत पर शोक की लहर।

मुसाबनी वन क्षेत्र के उपरबांदा के जंगल में सोमवार की शाम हुई पांच हाथियों की मौत पर शोक की लहर।

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी वन क्षेत्र के उपरबांदा के जंगल में सोमवार की शाम हुई पांच हाथियों की मौत पर शोक की लहर है। मुसाबनी बाजार समिति ने इन बेजुबान हाथियों की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार की शाम बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के नेतृत्व में मुसाबनी बाजार के दुकानदार एवं अन्य लोगों कैंडल मार्च निकालकर हाथियों को श्रद्धांजलि दिया।

इस दौरान काफी संख्या में लोग जुटे। यह कैंडल मार्च मुसाबनी बाजार से मुसाबनी बस स्टैंड तक निकाला गया। इस दौरान लोगों के हाथों में सांकेतिक रुप पांच हाथियों की तस्वीर भी थी। इस तस्वीर में दो हाथियों का बच्चा सहित तीन बड़े हाथी भी थे। इस तस्वीर पर फूलों की माला से सजाया गया था।

इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, पप्पू अली, इम्तियाज अंसारी सरफराज अंसारी ,विवेक गुप्ता, जलधर प्रधान, एमडी सुल्तान, मधु अग्रवाल, मानस नमाता ,एमडी इम्तियाज, निरंजन प्रधान, अनिल प्रधान, ईदी राज , सगाई राज, नादु,बिल्लू, मंटू ,मोहम्मद कैफी, मुन्ना मुखी, सावन ,विकी, लक्ष्मण यादव, एमडी तस्लीम, एमडी सगीर ,अंजुम, मोहम्मद चांद, मोंटा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। उपरबांदा गांव में भी माझी परगना महाल की ओर से हाथियों की शोक पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर जिला सचिव सुधीर सोरेन, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सह माझी देश विचार सचिव,बहादुर सोरेन , ग्राम प्रधान मोहन मुर्मू ,किशन मुर्मू ,बाड़ाघाट ग्राम प्रधान भीमसेन टुडू गोपाल टुडू, धनु राम सोरेन मानस कुमार नाथ दासों मुर्मू , निवास कर्मकार, विक्की कर्मकार ,रतन बेसरा, कांग्रेस नेता पिंटू दास, मुसाबनी थाना के चौकीदार विश्वजीत भकत आदि शामिल थे।

मुसाबनी के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूंटी में पीएम नरेंद्र मोदी का सुना भाषण

मुसाबनी के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूंटी में पीएम नरेंद्र मोदी का सुना भाषण

मुसाबनी

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड के खूंटी आगमन पर मुसाबनी भाजपा नेताओं का जलवा देखने को मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करते भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती

पूर्वी सिंहभूम जिला भाजपा अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषारकांत पातर सैकड़ो कार्यकर्ताओं को लेकर खूंटी पहुंचे थे। मुसाबनी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड के तमाम बड़े दिग्गज नेताओं का खूंटी में गर्म जोशी से स्वागत किया।

मुसाबनी से गए भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुन गदगद हो गए। पीएम ने घोषणा किया कि 24000 करोड़ की बजट वाले प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) जिसके अन्तर्गत यह योजना विशेष रूप से कमज़ोर आदिम जनजाति/आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण के लिए समर्पित होगी। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत किया। पीएम ने 15 नवंबर को देशभर के 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15 वीं किस्त की राशि ऑन लाईन ट्रांसफार्मर किया। उन्होंने झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंडवासियों को 7200 करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात दिया।

मुसाबनी कंपनी तालाब छठ कमेटी का हुआ गठन।

मुसाबनी कंपनी तालाब छठ कमेटी का हुआ गठन।

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मुसाबनी कंपनी तालाब में गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इस बाबत सर्वसम्मति से कंपनी तालाब छठ पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया।

इस पूजा कमेटी में संरक्षक सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, विधायक लक्ष्मण टुडू ,पूर्व विधायक रामदास सोरेन, अशोक कुमार अग्रवाल, घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार महतो,संरक्षक-कान्हु सामंत, तुषार कांत पातर, प्रधान सोरेन, नसीम बख्श, रीना महाली ( मुखिया), दिनेश साव, चौधरी उमेश सिंह, बबलू सिंह,सुनील कुमार सिंह,संस्थापक अध्यक्ष गणेश प्रसाद,अध्यक्ष- सत्या तिवारी, उपाध्यक्ष-मोंटी अग्रवाल, मृत्युंजय सिंह, चंद्रप्रकाश शर्मा, जुबेर सिद्दीकी, ऋषि देव प्रसाद, साकेत अग्रवाल , शांति सरकार , लक्ष्मण चंद्र बाग, गुटू अग्रवाल, सरोज दत्ता, सचिव-सरदार राजू सिंह, कोषाध्यक्ष-रामाशीष सिंह, ओम प्रकाश शर्मा,कार्यकारणी सदस्य के रूप में किशोर सिन्हा, शिवा मुदलियारजगदीश प्रसाद, अली शेर खान ,अरविंद यादव, सुनील यादव ,रमेश चौधरी, संजय कुमार सिंह, किशोर वर्धन, विवेक गुप्ता जलधर प्रधान, मो इम्तियाज, मानसा नमाता, पंकज मदीना, मंटू पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, संजीत गुप्ता, मोहम्मद इब्राहिम, सगाई राज, अरुण राय, अजय शर्मा, मोहम्मद इरशाद, जोगो हांसदा,मनीष सिंह, रॉबिन भगत, मोहन साहू, देबू पांडा, आनंद हेंब्रम, आनंद हेम्ब्रम, जलधर प्रधान ,शिबू गुहा, बीजू मिश्रा, गुरिंदर शर्मा ,मोहम्मद इसाक सहित सैकड़ो लोगों को समिति में शामिल किया गया है

धूमधाम से मनी दीपावली, आतिशबाजी को लेकर बच्चों में दिखी उत्साह

धूमधाम से मनी दीपावली, आतिशबाजी को लेकर बच्चों में दिखी उत्साह

मुसाबनी

सुख समृद्धि और दीपों का पर्व दीपावली रविवार को मुसाबनी एंव आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। धन की देवी मा लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में उनका विधिवत पूजन हुआ। सूरज ढलते ही चारों ओर आकर्षक झालर टिमटिमाने लगीं। दुकान और घरों के ऊपर जल रहे दीपक और मोमबत्ती की आकर्षक छटा देखते हीं बन रही थी। बच्चे और युवाओं ने दीपावली पर जमकर आतिशबाजी चलाई। दीपोत्सव की खुशियां लोगों के चेहरे पर देखते ही बन रहा था।

दीपावली को लेकर मुसाबनी बाजार के सभी प्रवेश द्वार व पूरी सड़क को पहली बार मुसाबनी बाज़ार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के सौजन्य से सजाया गया था।मुसाबनी बाज़ार में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार,समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी धर्म व सम्प्रदाय के दुकानदारों ने एक साथ मिलकर दीपावली मनाया। डीएसपी के हाथों दुकानदारों के बीच लड्डू का भी वितरण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं बाजार समिति के दुकानदारों ने एक साथ मिलकर आतिशबाजी भी की।

दीपावली उत्साह से मनाने के लिए लोग आतिशबाजी सामग्री, खिलौने, मिष्ठान, पूजा के आदि सामान की बाजारों से खरीददारी करते नजर आये। जिससे बाजारों में गहमा-गहमी बनी रही। पर्व को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह और उमंग था। वे गली मुहल्लों में दिनभर आतिशबाजी के धूम धड़ाके करते नजर आये। महिलायों ने अपने अपने घरों में मनमोहक रंगोली और दीपक सजाई।शाम होते ही बच्चे, बूढ़े और जवान ही नहीं महिलाएं भी सजधज कर आकर्षक परिधानों में तैयार हुई और विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश और धन सम्पदा की देवी माता लक्ष्मी को मनाने में जुट गये। घरों एवं प्रतिष्ठानों से आरती उतारने की स्वर लहरियां सुनाई देने लगीं। सभी माता लक्ष्मी को अपने घर, प्रतिष्ठानों में बुलाने को आतुर दिखायी दिये। उनके द्वारा मिष्ठान का भोग लगाकर माता लक्ष्मी को मनाया गया। कपड़े दुकान,होटल,हार्डवेयर आदि दुकानों में लक्ष्मी पूजन देर रात सम्प्पन हुआ। उसके बाद आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया।
लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। युवाओं की पसंद तेज आवाज वाले धमाके रहे। महिलाएं और युवतियां रोशनी अनार चलाकर खुशी मनाते नजर आये। बच्चों ने फुलझड़ी चलाकर दीपावली के उत्साह का आनन्द लिया। देर रात तक धूम-धड़ाके की आवाज वातावरण को गुंजायमान करती रही। आधुनिक आतिशबाजी से सतरंगी नजारे दीपावली की खुशियों में चार चांद लगा रहे थे। पर्व मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक ढंग से सजा रखा था। तरह तरह की रोशनियों से जगमगाते भवनों की भव्यता देखते ही बन रही थी। राह निकलते लोगों की नजर बरबस ही उनकी ओर उठ जाती और वे सजावट की तारीफ किये बिना न रह पाते।

विधायक रामदास सोरेन ने मेड़िया काली मंदिर में किया पूजा-अर्चना।

विधायक रामदास सोरेन ने मेड़िया काली मंदिर में किया पूजा-अर्चना।

मुसाबनी

घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन अपने पूरी टीम के साथ सोमवार को मुसाबनी प्रखंड के मेड़िया काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने भोग भी ग्रहण किया ।उन्होंने क्षेत्र के खुशहाली के लिए माँ काली से मंगल कामना की। नाबारुण संघ पूजा कमेटी के महासचिव विष्णु रजक एवं अध्यक्ष रंजीत दास ने उनका स्वागत किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने विधायक से मंदिर के विकास के लिए सहयोग की अपील की।

विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि मंदिर के विकास में हर संभव सहयोग किया जाएगा। कहा पहले भी मैंने इस क्लब को बॉउंड्रीवाल दिया था। पूरे मंदिर परिसर को विधायक ने पेवर्स ब्लॉक लगाकर सुसज्जित करने का आश्वासन दिया। कहा दो-चार दिनों के अंदर इसकी माफी कर ली जाएगी और योजना स्वीकृत कर काम शुरू करवा दिया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ,कान्हू सामंत, प्रधान सोरेन, विक्रम मुर्मु,सोमाय सोरेन, साधु हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

धूमधाम से मनी दीपावली, आतिशबाजी को लेकर बच्चों में दिखी उत्साह।

धूमधाम से मनी दीपावली, आतिशबाजी को लेकर बच्चों में दिखी उत्साह।

मुसाबनी

सुख समृद्धि और दीपों का पर्व दीपावली रविवार को मुसाबनी एंव आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। धन की देवी मा लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में उनका विधिवत पूजन हुआ। सूरज ढलते ही चारों ओर आकर्षक झालर टिमटिमाने लगीं। दुकान और घरों के ऊपर जल रहे दीपक और मोमबत्ती की आकर्षक छटा देखते हीं बन रही थी। बच्चे और युवाओं ने दीपावली पर जमकर आतिशबाजी चलाई। दीपोत्सव की खुशियां लोगों के चेहरे पर देखते ही बन रहा था।

दीपावली को लेकर मुसाबनी बाजार के सभी प्रवेश द्वार व पूरी सड़क को पहली बार मुसाबनी बाज़ार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के सौजन्य से सजाया गया था।मुसाबनी बाज़ार में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार,समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी धर्म व सम्प्रदाय के दुकानदारों ने एक साथ मिलकर दीपावली मनाया। डीएसपी के हाथों दुकानदारों के बीच लड्डू का भी वितरण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं बाजार समिति के दुकानदारों ने एक साथ मिलकर आतिशबाजी भी की।
दीपावली उत्साह से मनाने के लिए लोग आतिशबाजी सामग्री, खिलौने, मिष्ठान, पूजा के आदि सामान की बाजारों से खरीददारी करते नजर आये। जिससे बाजारों में गहमा-गहमी बनी रही। पर्व को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह और उमंग था। वे गली मुहल्लों में दिनभर आतिशबाजी के धूम धड़ाके करते नजर आये। महिलायों ने अपने अपने घरों में मनमोहक रंगोली और दीपक सजाई।शाम होते ही बच्चे, बूढ़े और जवान ही नहीं महिलाएं भी सजधज कर आकर्षक परिधानों में तैयार हुई और विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश और धन सम्पदा की देवी माता लक्ष्मी को मनाने में जुट गये। घरों एवं प्रतिष्ठानों से आरती उतारने की स्वर लहरियां सुनाई देने लगीं। सभी माता लक्ष्मी को अपने घर, प्रतिष्ठानों में बुलाने को आतुर दिखायी दिये। उनके द्वारा मिष्ठान का भोग लगाकर माता लक्ष्मी को मनाया गया। कपड़े दुकान,होटल,हार्डवेयर आदि दुकानों में लक्ष्मी पूजन देर रात सम्प्पन हुआ। उसके बाद आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया।
लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। युवाओं की पसंद तेज आवाज वाले धमाके रहे। महिलाएं और युवतियां रोशनी अनार चलाकर खुशी मनाते नजर आये। बच्चों ने फुलझड़ी चलाकर दीपावली के उत्साह का आनन्द लिया। देर रात तक धूम-धड़ाके की आवाज वातावरण को गुंजायमान करती रही। आधुनिक आतिशबाजी से सतरंगी नजारे दीपावली की खुशियों में चार चांद लगा रहे थे। पर्व मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक ढंग से सजा रखा था। तरह तरह की रोशनियों से जगमगाते भवनों की भव्यता देखते ही बन रही थी। राह निकलते लोगों की नजर बरबस ही उनकी ओर उठ जाती और वे सजावट की तारीफ किये बिना न रह पाते।

लिटिल फ्लावर नर्सरी स्कूल में प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को बताया गया दीपावली पर्व का महत्व।

लिटिल फ्लावर नर्सरी स्कूल में प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को बताया गया दीपावली पर्व का महत्व।

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

दीपावली उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

लिटिल फ्लावर नर्सरी स्कूल मुसाबनी में शुक्रवार को दीपावली पर्व मनाया गया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को दीपावली पर्व की महत्ता बताई। प्री नर्सरी के बच्चों ने आकर्षक सजावटी दीये बनाकर प्रदर्शनी में लाये थे।नर्सरी के बच्चों ने दीया से कलश बनाया था।
एलकेजी के बच्चों ने एक से बढ़कर एक घरौंदा
बनाकर प्रदर्शनी में लाये थे।यूकेजी के बच्चों ने दरवाजे के मनमोहक लिए तोरण बनाये थे।

विद्यालय की डायरेक्टर सह प्रिंसिपल आशा श्रीवास्तव ने बच्चों को दीपावली पर संदेश देते हुए कहा कि कार्तिक मास की अमावस्या के दिन राम-सीता और लक्ष्मण लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में अयोध्या नगरी में दीपों के प्रकाश से उन तीनों का स्वागत हुआ था। इसलिए इस त्यौहार को दीपों का त्योहार भी कहा जाता है।प्रिंसिपल ने दीपोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने घरों को दीए से सजाने तथा दीपावली प्रदूषण रहित मनाने की अपील की। उन्होंने पटाखों को लेकर भी बच्चों को सचेत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने फुलझड़ी व पटाखे भी छोड़े।बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ व अभिभावक मौजूद थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started