आर आई टी थाने में नहीं सुनी गई फरियाद। मामला पहुंचा कोल्हान कमिश्नर के पास,पीड़िता की निगाहें कोल्हान कमिश्नर पर।

आर आई टी थाने में नहीं सुनी गई फरियाद। मामला पहुंचा कोल्हान कमिश्नर के पास,पीड़िता की निगाहें कोल्हान कमिश्नर पर।

आर आई टी थाने की पुलिस ने जिले के पुलिस अधीक्षक के आदेश को भी नकारा।

सरायकेला/आर आई टी

( सोनू कुमार सिंह )

इन दिनों आर आई टी थाने की पुलिस की मनमानी बढ़ती ही जा रही है। साथियों किसी के भी साथ जब किसी तरह की दुर्घटना हो या फिर किसी परेशानी से लोग पीड़ित हो ऐसे में लोग सबसे पहले अपने स्थानीय थाना का ही दरवाजा खटखटाते हैं एवं थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाते हैं वहीं जब थाने में पीड़ित को न्याय नहीं मिलता उस वक्त पीड़ित का मन उदास एवं हताश हो जाता है एवं पीड़ित व्यक्ति अंदर ही अंदर निराश हो जाते हैं व टूट जाते है।

थाने में दिया हुआ लिखित शिकायत

ऐसा ही एक मामला आर आई टी थाना क्षेत्र में इन दिनों काफी चर्चा में है जिसमें की एक महीने बीत जाने के बावजूद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला।

कोल्हान कमिश्नर ( नेलसम ऐयोन लागे )

क्या है मामला

मीरुडीह निवासी मुस्कान सिंह अपने पति के साथ एक अक्टूबर की रात्रि को 11:15 से 11:45 के बीच आदित्यपुर की ओर से मिरुडीह अपने निवास स्थान की ओर जा रही थी तभी मरुडीह की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार ने प्रभात खबर एवं पन्ना मेटल वायर कंपनी के समीप धक्का मार कर भाग खड़ा हुआ जिसमें की मुस्कान सिंह व उनके पति मोटरसाइकिल से गिर गए जिसमें की मुस्कान सिंह को काफी गंभीर चोटे भी आई।

वहीं दुर्घटना वाली रात ही मुस्कान सिंह के पति सोनू सिंह ने आर आई टी थाना प्रभारी को मैसेज के जरिए घटना की सूचना दी एवं फोन के माध्यम से पूरी घटना से अवगत कराया

वहीं घटना के बाद मुस्कान सिंह ने थाने में जाकर घटना की लिखित शिकायत करते हुए थाना प्रभारी से उक्त कार एवं कार चालक पर प्राथमिक की दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की

वहीं इस मामले के लगभग एक महीने बीत जाने के बावजूद भी थाने की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई थक हार कर एवं हताश होकर मुस्कान सिंह ने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती बताई एवं इस मामले पर सहायता मांगी। अपने बच्चें की आप बीती सुनकर माता-पिता दोनों ही काफी परेशान हो उठे एवं इस मामले को लेकर माता-पिता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष न्याय की गुहार लगाई लेकिन स्थानीय थाना ने पुलिस अधीक्षक की बातों को भी नकार दिया एवं किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।

आखिर में थक हार कर मुस्कान सिंह के माता-पिता ने कोल्हान कमिश्नर से इस मामले पर उचित एवं निष्पक्ष जांच करते हुए उक्त कार पर एवं कार चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मामले पर कोल्हान कमिश्नर क्या कदम उठाते हैं एवं मुस्कान सिंह को आखिर कब तक न्याय मिल पाता है।

आर.आई.टी. थाना क्षेत्र के भुआ एवं पार्वतीपुर नदी किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी

आर.आई.टी. थाना क्षेत्र के भुआ एवं पार्वतीपुर नदी किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी

90 लीटर महुआ शराब जब्त, 500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट; FIR दर्ज

( सोनू कुमार सिंह )

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक, उत्पाद सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 07 अक्टूबर, 2025 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा आर.आई.टी. थाना क्षेत्र के भुआ जंगल स्थित नदी किनारे एवं पार्वतीपुर नदी तटवर्ती क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और भंडारण की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 90.00 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत्त रूप से जब्त किया गया तथा 500.00 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया। अड्डा संचालक मौके से फरार रहे; उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही व गिरफ्तारियों हेतु तलाषी जारी है।

अधीक्षक, उत्पाद सौरभ तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री की गतिविधियों पर सघन निगरानी एवं आकस्मिक छापेमारी जारी रहेगी। जिला प्रशासन इन कुकृत्यों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति पर दृढ़ है और दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब निर्माण या बिक्री की किसी भी सूचना को तत्काल अपने नजदीकी थाना अथवा जिला नियंत्रण कक्ष को प्रदान करें, जिससे त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

डिजिटल मार्केटिंग करनेवाले युवक का अपहरण, पुलिस ने कुछ घंटों में युवक को ढूंढ निकाला।

डिजिटल मार्केटिंग करनेवाले युवक का अपहरण, पुलिस ने कुछ घंटों में युवक को ढूंढ निकाला।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरआईटी मोड़ के पास गुरुवार को पांच हथियार बंद अपराधियों ने डिजिटल मार्केटिंग करने वाले एक युवक का अपहरण कर लिया था वही आदित्यपुर थाना ने अपहरण युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है इसको लेकरआदित्यपुर थाने में कॉन्फ्रेंस कर एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि अपहरण हुए युवक के परिजनों से छः लाख की फिरौती मांगी। हालांकि युवक की किस्मत ठीक थी कि बदमाशो के कार का तेल खत्म हो गया, जिसके बाद काफी देर तक अर्का जैन कॉलेज जाने वाले रास्ते में स्थित जांगलनुमा झाड़ी में पिस्तौल की नोंक पर युवक को बंधक बनाकर फिरौती की रकम की मांग करते रहे। हालांकि इसी क्रम में मामले की शिकायत आदित्यपुर पुलिस को की गई। जिसके बाद आदित्यपुर थाना के साथ तीन थानों की पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गए।

इस दौरान पुलिस ने मोबाइल फ़ोन की लोकेशन के आधार पर जिस झाड़ी में बदमाशो ने युवक को बंधक बना कर रखा था, वहां पहुंच गई। पुलिस को देख बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर पुलिस अविलंब अपहृत सुमित राज पटेल को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है। इधर पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दिया है।

पीड़ित ने बताया की इस अपहरण में मुख्य रूप से पटना का रहनेवाला सुदर्शन सराफ शामिल है, जो की युवक के साथ पहले डिजिटल मार्केटिंग के काम में जुड़ा था। पीड़ित ने बताया की उसे जुगसलाई एक व्यक्ति डिजिटल मार्केटिंग में पैसा लगाने को लेकर फोन किया था, जिसे मिलने के लिए पीड़ित अपने सीनियर अरविंद के साथ आरआईटी मोड़ के पास पहुंचा। जिसके बाद अरविंद के सामने सुमित को पिस्तौल की नोंक पर कार में खींच लिया। अरविंद शोर मचाते रहा, इस दौरान कार को आरोपी लेकर निकल गया। अपहृत युवक को आरआईटी मोड़ से लेकर सीतारामपुर डैम होते हुए अर्का जैन कॉलेज के रास्ते में जा रहा था, इसी क्रम में कर का पेट्रोल खत्म हो गया। इस दौरान अपहरणकर्ता 8002508801 नंबर से अपहृत युवक के परिवार के लोगो से लगातार फिरौती मांगते रहा। कार में तेल खत्म होने के बाद बदमाश काफी मजबूर हो गया, इस दौरान अपहृत युवक को पिस्तौल की बट से मारकर बुरी तरह जख्मी भी कर दिया था। इसी क्रम रात 11.30 बजे पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। जिसके बाद अपहृत युवक को बरामद कर लिया गया।पीड़ित आदित्यपुर के गोकुल नगर का रहने वाला है, वह एनआईटी से पास आउट है। युवक किपट्टो करंसी कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग का काम करता था। जिसमे अच्छा खासा पैसा कमा रहा था। सुदर्शन सराफ भी उसी कंपनी का एजेंट था, जिसे पता था की सुमित बहुत पैसा कमा रहा है। जिसके बाद अपहरण की साजिश रची और जुगसलाई के अपराधी हसन के साथ शहर के कुछ बदमाशो के साथ इस घटना को अंजाम दिया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

BREAKING NEWS: ट्रेन की चपेट में आने से युवक बुरी तरह घायल

BREAKING NEWS: ट्रेन की चपेट में आने से युवक बुरी तरह घायल

सरायकेला/आर आईटी थाना क्षेत्र

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

RIT: सरायकेला जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बॉस्को नगर से एक खबर आ रही है जहां पर मंगलवार की सुबह लगभग 6:00 बजे रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

आपको बताते चलें कि तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक की दाहिने हाथ की कलाई कट गई इसके साथ ही युवक बहुत बुरी तरह घायल हो गया

वहीं जानकारी के मुताबिक समाजसेवी सह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री ध्रुव प्रसाद सिंह ने घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस के सहारे एमजीएम अस्पताल भिजवाया समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई

breaking news:-एक बार फिर शुरू हुआ जबरदस्त तरीके से अवैध बालू खनन,, ग्रामीणों ने दिखाई दिलेरी,, बालू उठाव करते 6 ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ा,,

एक बार फिर शुरू हुआ जबरदस्त तरीके से अवैध बालू खनन,, ग्रामीणों ने दिखाई दिलेरी,, बालू उठाव करते 6 ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ा,,

सरायकेला खरसावां/आर आई टी

Saraikela: सरायकेला जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र से ताजा खबर सामने आ रही है जहां देर रात आर आईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत असंगी घाट से अवैध बालू उठाव करते 6 ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने धर दबोचा वहीं देर रात ग्रामीणों द्वारा अवैध उत्खनन के खिलाफ ट्रैक्टर पकड़े जाने के बाद खनन माफिया और ग्रामीणों में टकराव की स्थिति बनी , इधर मौके पर पुलिस भी पहुँची लेकिन ग्रामीण और खनन माफिया आमने सामने थे.

आप को बताते चलें कि जिले में एक बार फिर अवैध बालू का खनन जबरदस्त तरीके से शुरु हो चुका है. हाईकोर्ट द्वारा सरकार को खनन रोकने के मामले में कड़े निर्देश देने के बावजूद सरायकेला जिले में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी बालू खनन रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं.

आपको बताते चलें कि असंगी गांव स्थित खरकाई नदी घाट पर देर रात ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन के खिलाफ खुद मोर्चा संभाल लिया है।  ग्रामीणों ने खरकाई नदी में अवैध उत्खनन कर रहे छः ट्रैक्टर को जप्त किया है। वही समाचार लिखे जाने तक इसकी सूचना आरआईटी पुलिस को दी गई है।  जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।  हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई करने में कोताही बरत रही है।  ग्रामीणों का आरोप है कि बीते कई दिनों से रात 11:30 बजे के बाद खनन माफिया खरकाई नदी स्थित बालू घाट में अवैध उत्खनन का काम कर रहे हैं।  जिसको लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की गई है। लेकिन पुलिस रात में अवैध उत्खनन की बात को नकारती आ रही है। इधर पुलिस की कार्रवाई नहीं होते देख ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन के खिलाफ खुद मोर्चा संभाला और अवैध खनन कर रहे 6 गाड़ियों को जप्त कर लिया है।

इस विषय पर ग्रामीणों की माने तो देर रात अवैध उत्खनन का काम शुरू होता है जो कि सुबह 4:00 बजे तक बेरोकटोक चलती रहती है।  इसमें पुलिस के अलावे एनआईटी के सुरक्षाकर्मी भी गाड़ियों को आवागमन में रोक-टोक नहीं करती है।  वही रातभर ट्रैक्टर की आवाज से ग्रामीणों का जीना हराम है। इधर मामले को लेकर आरआई टी थाना प्रभारी सागर लाल महथा से पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी उन्हें जानकारी नहीं मिली है।  पता कर लेते हैं इधर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारी को भी दे दी है।

RIT:-मीरुडिह में धूमधाम से निकाला रामनवमी विसजर्न जुलुस, पूरा क्षेत्र हुआ राममय जय श्री राम के नारे से गूंज उठा पुरा क्षेत्र

RIT:-मीरुडिह में धूमधाम से निकाला रामनवमी विसजर्न जुलुस, पूरा क्षेत्र हुआ राममय

सरायकेला

मीरुडिह

श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आखड़ा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्राअध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव

शोभायात्रा के दौरान दिखा आकर्षक झांकी,श्रद्धालुओं ने दिखाया खेल करतब

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला : राम नवमी के अवसर पर सरायकेला जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरुडिह स्थित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर राम भक्त हनुमान के प्रति आस्था जताया। पूरा क्षेत्र में भक्ति उल्लास का माहौल बना रहा।

तड़के सुबह से ही लोगों का रुख मंदिर की ओर रहा। चौक चौराहे में स्थित बजरंगबली प्रतिमा भी भव्य नजर आया। भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आखड़ा समिति के सदस्यों ने भी पूजा अर्चना कर राम भक्त बजरंगबली के प्रति आस्था जताया।

अपराहन को शोभायात्रा निकली। श्री राम, लक्ष्मण, सीता सहित बजरंगबली की झांकी भी देखने को मिला। शोभा यात्रा के दौरान चौक चौराह पर भक्त श्रद्धालुओं ने खेल करतब भी दिखाया। इस दौरान जय श्री राम का नारा गूंज रहा था। शोभा यात्रा के दौरान चौक चौराहे पर पुलिस सक्रिय रही।


आपको बताते चलें कि रामनवमी की दशमी को धूमधाम से आदित्यपुर में रामनवमी जुलूस निकला. इस दौरान सड़कों पर खेल तमाशे खूब हुए. आग का गोला निकालते हुए रामभक्त झंडा मीलान की ओर आगे बढ़ रहे थे, जिसे देखने के लिए सड़कों पर महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आखड़ा समिति के द्वारा पुरे मीरुडिह बस्ती में शौर्य प्रदर्शन किया जिसे देखने लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा.

रामनवमी विसर्जन जुलूस के उपलक्ष्य पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाले गए भव्य विसर्जन जुलूस और झांकी से अखाड़ों से लेकर सड़क राममय दिखा हालांकि इस दौरान कई अखाड़ों द्वार खेल का प्रदर्शन किया गया. दोपहर से शुरू हुआ अखाड़ा प्रदर्शन का कार्यक्रम सीतारामपुर डैम में जाकर समाप्त हुआ

वहीं रामनवमी अखाड़ा जुलूस में प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिए

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मधुसूदन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभुनाथ तिवारी, सचिव अवधेश कुशवाहा, उपसचिव ध्रुव प्रसाद सिंह, हीरो शर्मा, संतोष सुमन,MS राव, सुजीत शर्मा, रामकृष्ण महाकुर, राजेश भगत, गणेश शर्मा,अभय कुमार, रामकिशोर मंडल, बबलू मंडल,झा जी, विनय सोनी, अजय शर्मा, सिंह जी, जयराम सिंह, एवं समस्त बस्ती वासियों का योगदान रहा

डॉ अजय पर हुए हमले को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश.. आक्रोश मार्च निकालकर नारेबाजी की गई

सरायकेला: डॉ अजय कुमार पर त्रिपुरा में हुए जानलेवा हमले के विरोध में सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस द्वारा शनीवार को आक्रोश मार्च निकालकर नारेबाजी की गई साथ ही त्रिपुरा के सीएम मानिक शाह का पुतला भी फूंका गया

आपको बताते चलें कि डॉ अजय कुमार पर त्रिपुरा में हुए जानलेवा हमले के विरोध में सराइकेला खरसावां जिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को आर आईटी नगर क्षेत्र के अंबेडकर चौक से आक्रोश रैली निकाली गई जो रोड नंबर 4 में जाकर समाप्त हुई वहां कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और त्रिपुरा के सीएम मानिक शाह के पुतले को भी जलाया

इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि सीएम भाजपाई गुंडों पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें

डॉ अजय कुमार को राष्ट्रव्यापी सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की गई

इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश धारी, नगर अध्यक्ष रानी कालुंडीया, कांग्रेसी नेता विनोद प्रधान, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष होपना हेंब्रम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समरेंद्र नाथ तिवारी, राम शंकर पांडे, खिरोज सरदार, कुणाल राय,छोटू राय, मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश मंडल, सिद्धेश्वर उपाध्याय, जगदीश नारायण चौबे शामिल थे

7 दिवसीय योग शिविर हुआ संपन्न,बच्चों को मिली स्वस्थ रहने की शिक्षा

सरायकेला :सरायकेला जिले के आर.आई.टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरुडीह स्थित विश्व विकास विद्यालय में 07 दिवसीय योग शिविर सुचारू रूप से हुआ संपन्न

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

योग गुरु श्री रविंद्र प्रसाद के सफल मार्गदर्शन पर विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु यह शिविर का आयोजन किया गया

वंही मीडिया को जानकारी देते हुए विद्यालय के संस्थापक श्री लक्खी पति महतो ने बताया कि यह योग शिविर कार्यक्रम 25-12- 2022 से चल रही थी जिसका आज 31-12-2022 को समापन किया गया वहीं कार्यक्रम में बच्चों को योग से जुड़ी बातें बताई गई अथवा योग करवाया गया योग गुरु रविंद्र प्रसाद ने बच्चों को शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास से जुड़ी योग शिक्षा दी साथ ही योग गुरु रविंद्र प्रसाद ने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को अथवा सभी लोगों को नित्य दिन योग करने का उपदेश दिया

आपको बताते चलें कि यह 07 दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के सरायकेला जिला संयोजक ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा अभिषेक रामेश्वर प्रसाद, मकसूदन, मनोज कुमार,राजू सिंह, और विद्यालय की ओर से जितेन महतो, शिवाजी महतो, त्रिलोचन माहतो, अनीता माहतो, रजनी मैडम,
साथ ही सत्यानंद योग केंद्र की ओर से केंद्र के उपाध्यक्ष श्री लखन ठाकुर श्री मनोज ठाकुर योग प्रशिक्षक सह कोषाध्यक्ष श्री रविंद्र प्रसाद श्री मनोज कुमार झा एवं विद्यालय संस्थापक श्री लक्खीपती महतो उपस्थित हुए

Design a site like this with WordPress.com
Get started