उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चौकीदार स्थापना समिति की बैठक संपन्न,,चौकीदार पदों के रिक्तीकरण एवं नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश.

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चौकीदार स्थापना समिति की बैठक संपन्न,,चौकीदार पदों के रिक्तीकरण एवं नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश.

सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय सभागार, सरायकेला में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चौकीदार स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर चौकीदार बीटों के सृजन से संबंधित प्रस्ताव एक सप्ताह की अवधि के भीतर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को प्रेषित करें। इसके पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के अंचलों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा एवं परीक्षण कर, संतुष्ट होने की स्थिति में अनुमोदन प्रदान करें तथा एक सप्ताह के भीतर समेकित रूप से सभी प्रस्ताव जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि चौकीदार पदों की स्वीकृति एवं चिन्हांकन से संबंधित विभागीय संप्रेषण हेतु अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन को निरस्त करते हुए चौकीदार पदों की नियुक्ति हेतु नया विज्ञापन पुनः प्रकाशित किया जाएगा।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिक्त पदों के अद्यतन विवरण, सत्यापन रिपोर्ट एवं सृजन प्रस्ताव की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाए, ताकि चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपन्न किया जा सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला निवेदिता नियति, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल विकास राय, पुलिस उपाधिक्षक (मुख्यालय) प्रदीप उरांव , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी (सामान्य शाखा) अविनाश कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

झारखंड विधानसभा की आनगत प्रश्न क्रियान्वयन समिति पहुंची सरायकेला खरसावां

झारखंड विधानसभा की आनगत प्रश्न क्रियान्वयन समिति पहुंची सरायकेला खरसावां

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

संबंधित पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित परिसदन सभागार में झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सदस्य माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो एवं श्री अनंत ओझा- स.वि.स.राजमहल के अध्यक्षता मे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई व संलग्न विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक उपरांत विधानसभा समिति सदस्य श्री ओझा ने बताया कि समिति का स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में आज दूसरे दिन सरायकेला खरसावां जिला आना हुआ है। यहां बैठक में क्षेत्र के विधायक गण द्वारा विधानसभा में उठाए गए मुद्दे, जिसका जवाब तो प्राप्त है, पर उस पर चर्चा नहीं हुआ है, से संबंधित मामलों का संलग्न विभागों के पदाधिकारी की उपस्थिति में क्रमवार समीक्षा किया गया है। उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान मामलों से संबंधित कार्यवाही प्रतिवेदन को तय समयानुसार उपलब्ध करवाने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि लंबित मामले में कई विभागों द्वारा संवेदनशीलता के साथ अच्छा प्रयास किया गया है,और समिति कृतकार्य से संतुष्ट है। बैठक के क्रम में पदाधिकारी को संबोधित करते हुए श्री ओझा ने कहा कि सामूहिक प्रयास से जिला के विकास हेतु उल्लेखनीय कार्य करें ताकि राज्य के अन्य जिले के लिए प्रेरणादायक हो सकें। उन्होंने कहा कि जनहित में उपयोगी योजनाओं के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो तथा यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का निश्चित समयावधि में पूर्ण किया जाए ताकि लोगों को योजना के उद्देश्यों का लाभ ससमय मिल सकें।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समीक्षा के क्रम में नगर निगम आदित्यपुर में सीवरेज ड्रेनेज के वर्तमान अध्यतन प्रतिवेदन की मांग की गई है एवं उन्होंने कहा कि माननीय विधायक श्रीमती सविता महतो के सिंचाई से जुड़े एक सवाल पर चर्चा नहीं हो पाया इसका कारण था कि जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी (प्रभारी) अनुपस्थित थे उनसे उप विकास आयुक्त के माध्यम से अनुपस्थिति के कारण की मांग की गई है।

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला, राजनगर, गम्हरिया, तथा इचागढ़ प्रखंड मे विभिन्न पंचायतों तथा सभी नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया।

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला, राजनगर, गम्हरिया, तथा इचागढ़ प्रखंड मे विभिन्न पंचायतों तथा सभी नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 7-8 में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन, सरायकेला के सिनी पंचायत में माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई तथा गम्हरिया के बड़ाकांकड़ा पंचायत में जिला परिषद अध्यक्ष हुए उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण कर सुयोग्य लाभुकों के बिच परिसम्पतीयों का किया गया वितरण

‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला प्रखंड के सिनी , राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा , गम्हरिया प्रखंड के बड़ाकांकड़ा, तथा इचागढ़ प्रखंड के रिरुलडीह पंचायत मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। वही नगर निकाय क्षेत्र के नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 7-8, नगर पंचायत सरायकेला के वार्ड संख्या 10 तथा नगर परिषद कपाली वार्ड संख्या वार्ड संख्या 04 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई।

नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 7-8 में माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन, सरायकेला के सिनी पंचायत में माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई तथा गम्हरिया के बड़ाकांकड़ा पंचायत में जिला परिषद अध्यक्ष हुए उपस्थित

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 7-8 में आयोजित शिविर में माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखण्ड सरकार उपस्थित हुए वही सरायकेला के सिनी पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई तथा गम्हरिया प्रखंड के बड़ाकांकड़ा पंचायत में आयोजित शिविर में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा उपस्थित हुए। विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने-अपने मंतव्य साझा किए गए इसके पश्चात शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन नें कहा कि सरकार राज्य के ऐसे वर्ग जो किसी कारण वस योजनाओं से वंचित रह जाते है, कार्यालयों तक उनकी पहिचान नहीं हो पाती उन्हें योग्य योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतू लगातार तीसरी चरण में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का सीधा लाभ वंचित परिवार को मिल रहा है, कार्यक्रम में लोगो की उपस्थिति तथा विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदन यह दर्शाता है कि लोग काफ़ी उत्साहित है। इस दौरान उन्होंने सरकार के विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा कर लोगो को अपने पंचायत/वार्ड में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतू आवेदन करने की बात कही। इसके तत्पश्चातय माननीय मंत्री महोदय के द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण किया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बिच परिसम्पातियों का वितरण किया गया।

जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है

▪️ सरायकेला (सिनी )- 1695 आवेदन/903 निष्पादन

▪️ राजनगर (डुमरडीहा)- 1147 आवेदन/477 निष्पादन

▪️ गम्हरिया (बड़ाकांकड़ा)- 1565 आवेदन/ 229 निष्पादन

▪️ इचागढ़(तिरुलडीह)- 1544 आवेदन/324 निष्पादन

▪️ चांडील (आसनबानी)- 1018 आवेदन/273 निष्पादन

▪️ नगर निगम आदित्यपुर (वार्ड )- 289 आवेदन/ 164 निष्पादन

▪️ नगर पंचायत सरायकेला (वार्ड )- 146 आवेदन/00 निष्पादन

▪️ नगर परिषद कपाली (वार्ड )- 170 आवेदन/00 निष्पादन

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के सरायकेला खरसावां आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के सरायकेला खरसावां आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का संभावित (06 दिसंबर) सरायकेला खरसावां जिले में आगमन को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आहूत की गई। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के आगमन की रूप रेखा पर बिंदुवार चर्चा कर तैयारी के लिए सभी लोगों को विभिन्न कार्यों का दायित्व दिया गया। इस दौरान समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा ऐसे सभी योजनाएं जिसका लाभ ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में दिया जा रहा है की सूची जिला मुख्यालय को 01 दिसंबर तक उपलब्ध कराए। साथ ही शिलान्यास एवं उद्घाटन की सूची तैयार कर नियमानुसार ससमय शिलापट तैयार करने हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

वहीं कार्यक्रम में सभी विभागों कृषि, पशुपालन,कल्याण,समाज कल्याण, आवास,परिवहन,जल संसाधन, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग, उद्योग विभाग, जेएसएलपीएस समेत विभिन्न विभागों के 30 स्टॉल लगा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा योग्य लाभुकों के आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में लाभुकों के आवागमन हेतु वाहनों (बस) की व्यवस्था, पार्किंग, यातायात रूट लाइन आदी को लेकर बिंदुवार चर्चा कर सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया गया। अंत में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने हेतू पदाधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए सौपी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन करने की बात कही गई।

मौके पर मुख्य रूप से जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई टी डी ए संदीप कुमार दोराइबूरु , अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

खरसावां के बुरूडीह मॉडल स्कूल परिसर में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खरसावां के  बुरूडीह मॉडल स्कूल परिसर में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बुधवार को खरसावां के बुरूडीह मॉडल स्कूल परिसर में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी पारूल सिंह, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा आदि ने दीप प्रज्जलीत कर किया।

इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम पारूल सिंह, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान मांझी, सीओ कुमारी शीला उराव, बीईईओ वसुदरा दास, जिप कालीचरण बानरा, मुखिया रोयबारी मांझी, डा0 कन्हैलाल उरावं, प्रधान लिपिंक ओम प्रकाश सिंह, अजय सामड, अनुप सिंहदेव, अर्जुन गोप, पंसस अमर सिंह हांसदा, गोविद हाईबुरू, मुखिया मंगल सिंह जामुदा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

इस दौरान स्वास्थ विभाग, बाल बिकास परियोजना कार्यालय, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, पेंशन, आवास, मनरेगा, आदि विभागों द्वारा 20 स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को झारखंड सरकार के कल्याकारी योजनाओं का लाभ ऑन- द- स्पॉट पहुंचाया गया।

वही कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के तहत 26 महिला समूहों में 36 लाख, 80 हजार का चेक वितरण किया. जेएसएलपीएस के तहत सात सखी मंडल को 30 लाख का सीसीएल चेक, 10 सखी मंडल सीआईएफ के तहत 5 लाख का चेक, 2 सखी मंडल को सरकारी निधि के तहत 60 हजार का चेक, दो लाभुकों में फूलो- झानो आशिर्वाद योजना के तहत 30- 30 हजार का चेक सहित झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के ग्रीन राशन कार्ड, धोती- साड़ी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्वि योजना, सर्वजन पेशन, वृधा पेशन, जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, स्वास्थ एवं पोषण, आवास योजना, शिक्षा विभाग, वन विभाग, स्वास्थ विभाग, बिजली विभाग आदि सरकारी योजनाओं के तहत परिसंपतियो का वितरण किया गया।

मौके पर पारुल सिंह ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंतिम छोर तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जाए. सहज एवं सरल रूप से योजनाओं की जानकारी आमजनों को मिले. ताकि अंतिम छोर में खडे व्यक्ति तक उसका लाभ पहुचाया जा सके. उन्होने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार आपके द्वार पहुच रही है. इसका लाभ उठाए. कोई भी व्यक्ति सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से खाली हाथ नही लौटे. कुछ ना कुछ लेकर लौटे. वही प्रमुख श्री जामुदा ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत हम योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ ले सकते है

संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने संविधान की शपथ दिलाई।

संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने संविधान की शपथ दिलाई।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने संविधान की शपथ दिलाई।इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारी/कर्मचारियों ने संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का संकल्प लिया. सभी ने संविधान के प्रति भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढाने के लिए, दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में तारीख 26 नवंबर, 1949 ईस्वी को इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की शपथ ली।

मौके पर उपायुक्त ने संविधान दिवस पर सभी को बधाई दी और पदाधिकारियों/कर्मियों को संविधान के मूल्यों को समझ उसकी रक्षा करने तथा उसके मूल्यों को अपने जीवन में समाहित कर अपने कर्तव्ययो का निर्वाहन करने की बात कही। साथ ही संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने को कहा।

इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवाहन पदाधिकारी शंकरचार्य शमाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग, जिला शिक्षा पदाधिकारी सरे जितेंद्र सिन्हा समेत विभिन्न विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के लिए उत्साहवर्धक:- एसडीएम सरायकेला

ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के लिए उत्साहवर्धक:- एसडीएम सरायकेला

सरायकेलाखरसावां

( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )

प्रखंड सरायकेला के मुरुप पंचायत अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सेवा पब्लिक स्कूल, मूरूप का वार्षिक उत्सव दिनांक 24 नवंबर 2023 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह और सेवानिवृत प्रधानाध्यापक श्री रामनाथ होता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय में बच्चों की प्रस्तुति को देख मुख्य अतिथि भाव-विभोर हो गई |उन्होंने अपने जीवन के कुछ क्षणों का साझा करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति एवं बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की |उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह का विद्यालय उत्प्रेरक का काम कर रहा है। इस विद्यालय में बच्चों को हर क्षेत्र में अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने की सीख दी जाती है, जो एक प्रशंसनीय बात है। उन्होंने अभिभावकों से समर्पित भावना से और सकारात्मक सोच के साथ विद्यालय प्रबंधन को साथ देने की बात कही। ताकि इस विद्यालय को एक उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने इस काम के लिए व्यक्तिगत रूप से हर संभव मदद करने की भी बात कही। विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक श्री रामनाथ होता ने कहा कि समय की मांग के अनुरुप यह विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा तो जरूर दे रही है लेकिन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के अनुरूप तैयार करने की इनकी कोशिश प्रशंसनीय है। विद्यालय प्रबंधक सह प्रचार जगत किशोर प्रधान ने विद्यालय प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा विद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रही है बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें एक सफल नागरिक के रूप में तैयार करने का प्रयास भी कर रही है। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त शिक्षक श्यामा पद महतो, मधु मंडल, शंभू प्रधान ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों काफी सराहना की मुरुप पंचायत के मुखिया तापस महतो, पंचायत समिति सदस्य अनिता प्रधान अपनी उपस्थिति के साथ बच्चों को प्रोत्साहित किया

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विकास प्रधान,बहादुर महतो, ललित लोहार, लाखो महतो, गीता प्रधान, राधा रानी महतो,सविता महतो, नीति महतो, सीमा प्रामाणिक एवं राजेंद्र प्रधान की अहम भूमिका रहा।

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज कुचाई, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल, इचागढ़, नीमडीह तथा नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्ड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज कुचाई, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल, इचागढ़, नीमडीह तथा नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्ड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राजनगर प्रखंड के टिंटिडीह पंचायत में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन तथा गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत मे माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई हुए उपस्थित

पंचायत स्तरीय शिविर मे विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, योग्य लाभुकों के लिए गए आवेदन कई लाभुकों को ऑन द स्पॉट योजनाओं का मिला लाभ

‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के बन्दोंलोहार, राजनगर के टिंटिडीह, गम्हरिया के नारायणपुर, चांडिल के रुदिया, इचागढ़ के सितू, नीमडीह के गुण्डा तथा नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 2,3 नगर परिषद कपाली के वार्ड संख्या 02 में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई।

राजनगर प्रखंड के टिंटिडीह में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन तथा गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत मे माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई हुए उपस्थित

आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें वही गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में माननीय विधायक खरसावां विधानसभा श्री दशरथ गगराई बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृष्णापुर पंचायत में विशिष्ट अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक आई. टी. डी. ए. श्री संदीप कुमार दुराइबुरु एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। इस दौरान मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परीसंपत्तियों का वितरण किया गया।

राजनगर प्रखंड के टिंटिडीह पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने कहा कि सरकार अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु तीसरी चरण में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के माध्यम से लाखों लाभुकों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है। हमारा उद्देश्य है समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले। हमारी हेमंत सोरेन की सरकार ने हजारों महिलाओं को फूलों झानो योजना के तहत सम्मानजनक जीवन जीने का सहारा दिया।जिससे हजारों महिलाएं आज इसका लाभ उठाकर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।उन्होंने कहा कि शिविर में आम जनों के समस्याओं का निराकरण तथा योजनाओं का लाभ उनके पंचायत में ही मिलेगा, अपने निकततम पंचायत में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकार की कल्याकारी योजनाओं के लाभ हेतू आवेदन करें।

जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है

▪️ कुचाई (बन्दोंलोहार)- 948 आवेदन/428निष्पादन

▪️ राजनगर (टिंटिडीह)- 753 आवेदन / 418 निष्पादन

▪️ गम्हरिया (नारायणपुर)- 1132 आवेदन/506 निष्पादन

▪️ चांडिल (रुदिया)- 1168 आवेदन/306 निष्पादन

▪️ इचागढ़ (सितू)- 1477 आवेदन/286 निष्पादन

▪️ नीमडीह (गुण्डा)- 1396 आवेदन/ निष्पादन 296

▪️ नगर निगम आदित्यपुर – आवेदन 112/निष्पादन- 01

आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में हुई

आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में हुई

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 24/11/23 को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में स्थित अटल क्लीनिक में माननीय सांसद प्रतिनिधि श्री राज बागची के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों एवं जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि”माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार की यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसमें खुद सरकार चलकर आपके द्वार पर आती है तथा दलित,शोषित एवं वंचित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जिनका लाभ वे अब तक नहीं ले पाए हैं, उनको दिलाने का काम कर रही है। साथ ही यह जिला हमारे आदरणीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ,तथा झारखंड कांग्रेस की एकमात्र सांसद श्रीमती गीता कोड़ा का क्षेत्र पड़ता है इसलिए इस जिले में इस योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान में रहने वाले लोगों तक पहुंचना बहुत ही जरूरी हो जाता है । उन्होंने आशा व्यक्त किया की नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के कुशल नेतृत्व में नगर पंचायत सरायकेला में इस योजना का लाभ से कोई वंचित नहीं रहेंगे । उन्होंने क्षेत्र के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से अपील की इस योजना का लाभ समाज के हर वंचित व्यक्तियों को दिलाए।”

धन्यवाद ज्ञापन के साथ उन्होंने अपने वाणी को विराम दिया।

इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद श्रीमती सविता पटनायक, नगर प्रबंधक श्री सुमित सुमन एवं श्री महेश जारिका , स्वास्थ्य विभाग , पशुपालन विभाग ,मत्स्य विभाग, कल्याण विभाग, अंचल कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय तथा अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की हुई शुरुआत।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की हुई शुरुआत।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला, खरसावां, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल तथा कुकुडू प्रखंड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन तथा खरसावां के कृष्णापुर पंचायत मे माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई हुए उपस्थित

पंचायत स्तरीय शिविर मे विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, योग्य लाभुकों के लिए गए आवेदन कई लाभुकों को ऑन द स्पॉट योजनाओं का मिला लाभ

‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर, खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर, राजनगर प्रखंड के धुरीपदा, गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर, चांडिल प्रखंड के तमोलिया तथा कुकरू प्रखंड के लेटेमदा पंचायत मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई।

गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन तथा खरसावां के कृष्णापुर पंचायत मे माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई हुए उपस्थित

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला, 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ शिवेंदु महतो तथा जिला परिषद सदस्य एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित हुए। वही खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में माननीय विधायक खरसावां विधानसभा श्री दशरथ गगराई बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृष्णापुर पंचायत में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराइ , अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह एवं जिला परिषद सदस्य उपस्थित हुए।

गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने कहा कि सरकार अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु तीसरी चरण में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविर में आम जनों के समस्याओं का निराकरण तथा योजनाओं का लाभ उनके पंचायत में ही मिलेगा, योग्य लाभुकों को विभिन्न कार्यायलयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में सभी गरीबों को सर पर छत देने की ठानी है, इसे अमल करने हेतु अबुआ आवास की शुरुआत हो रही है ,ताकि सभी गरीबों को तीन कमरे का अपना आवास मिल सके। वही किशोरियों को शिक्षित एवं सशक्त करने हेतु सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा हेतु गुरु जी क्रेडिट कार्ड, तथा बिना बाध्यता के शत प्रतिशत वृद्ध/विधवा/दिव्यांग एवं एकल महिला को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्रदान कर रही है। आगे उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सरकार तीसरी चरण में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर रही है, इसके पूर्व में दो चरणों में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सफल रहा है, उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि आज 24 नवंबर 2023 से 26 दिसंबर 2023 तक आयोजित हो रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंड के सभी पंचायत में निर्धारित तिथि के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा आप अपने नजदीकी पंचायत स्तरीय शिविर में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले तथा अपने आस पास के लोगो को भी प्रेरित करें।

वहीं खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत देवलटांड फुटबॉल मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर को संबोधित करते हुए माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गगराई ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में विभिन्न योजनाओं से वंचित रह गए लाभुकों को जोड़नें तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाई जा रही यह अभियान पिछले दो चरणों में काफी सफल रही है, सरकार का उद्देश्य है कि अब तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लाभुको को पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर आवेदन प्राप्त कर लोगों को लाभ प्रदान की जाए। साथी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाए ताकि अपने अधिकार के प्रति लोग जागरुक हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से लोगों को विभिन्न कार्यायलयों के चक्कर लगाने से छुटकारा तो मिलेगी ही साथ ही अपने पंचायत में ही योजनाओं के लाभ पप्राप्त किया जा सकता है।

जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है

▪️ सरायकेला (मोहितपुर)- आवेदन/निष्पादन

▪️ खरसावां (कृष्णपुर)- 1146 आवेदन / 260 निष्पादन

▪️ राजनगर (धुरिपदा)- 674 आवेदन/206 निष्पादन

▪️ गम्हरिया (जगन्नाथपुर)- 916 आवेदन/796 निष्पादन

▪️ चांडील (तमोलिया)- 618 आवेदन/238 निष्पादन

▪️ कुकड़ू (लटेमदा)- 1196 आवेदन/166 निष्पादन

डायन कुप्रथा उन्मूलन जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना

डायन कुप्रथा उन्मूलन जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सभी प्रखंडों में दो-दो दिन भ्रमण कर जागरूकता वाहन डायन कुप्रथा उन्मूलन के प्रति प्रति लोगों को जागरूक करेगी- उप विकास आयुक्त

डायन कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने तथा महिलाओं को सशक्त करना अभियान का मुख्य उदेश्य- उप विकास आयुक्त

समाहरणालय परिसर से उप-विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराइ के द्वारा डायन कुप्रथा उन्मूलन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, महिला बाल विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

इस सम्बन्ध मे उप विकास आयुक्त नें कहा कि महिला एवं बाल विकास समाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर आज डायन कुप्रथा के प्रति लोगो को जागरूक करने के उदेश्य से सरायकेला एवं चांडिल अनुमंडल के लिए अलग-अलग जागरूकता वाहन को आज रवाना किया गया है, उन्होंने कहा कि यह जागरूकता वाहन सभी प्रखंडो मे दो-दो दिन भ्रमण कर डायन कुप्रथा उन्मूलन के प्रति लोगो को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि डायन कुप्रथा के प्रति लोगो को जागरूक करना तथा महिलाओ को शशक्त करना अभियान का मुख्य उदेश्य है।

डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, 2001के तहत प्रवधान

डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, 2001के तहत – किसी महिला को डायन के रूप में पहचान करने वाले तथा उस पहचान के प्रति अपने किसी भी कार्य,शब्द या रीति से कार्रवाई करने वाले को अधिकतम तीन महीने तक कारावास की सजा अथवा एक हजार रूपये जुर्माना अथवा दोनों सजा का प्रावधान है।

किसी महिला को डायन के रूप में पहचान कर उसे शारीरिक या मानसिक यातना जानबूझकर या अन्यथा प्रताड़ित करने पर छः माह की अवधि के लिए कारावास की सजा अथवा दो हजार रूपये तक जुर्माने अथवा दोनों सजा से दंडित करने का प्रावधान है।

किसी महिला को डायन के रूप में पहचान करने के लिए साक्ष्य या अनवधता से अन्य व्यक्ति अथवा समाज के लोगों को उकसाने या षडयंत्र रचने या सहयोग करने की स्थिति में तीन महीने तक का कारावास अथवा एक हजार रूपये तक के जुर्माने अथवा दोनों सजा से दण्डित करने का प्रावधान है।

डायन के रूप में पहचान की गई महिला को शारीरिक या मानसिक हानि पहुँचाकर अथवा प्रताड़ित कर झाड़-फूंक या टोटका द्वारा उपचार करने वाले को एक साल तक के कारावास की सजा अथवा दो हजार रूपये तक का जुर्माना अथवा दोनों सजा का प्रावधान है।

कुचाई बारुहातु में विधायक दशरथ गहराई एवं उपायुक्त रवी शंकर शुक्ला ने नमानसी प्लस प्रोजेक्ट से निर्मित प्रस्तुति प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया।

कुचाई बारुहातु में विधायक दशरथ गहराई एवं उपायुक्त रवी शंकर शुक्ला ने नमानसी प्लस प्रोजेक्ट से निर्मित प्रस्तुति प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया।

सरायकेला/कुचाई

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के उपयुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं खरसावां विधायक दशरथ गहराई एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कुचाई प्रखंड के बारुहातु पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार को टाटा स्टील फाउंडेशन मानसी प्लस प्रोजेक्ट से निर्मित प्रस्तुति प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया

खरसावां विधायक दशरथ गागराई जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया.

इस मौके पर मुख्य रूप से सीईओ सौरव राय, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा, बीडीओ साधुचरण देवगम, चिकित्सा प्रभारी डॉ सुजीत मुर्मू, डॉ सुशील कुमार महतो, जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, सांसद प्रतिनिधि प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, लखीराम मुंडा, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, मुखिया रेखामनी उरांव, मंगल सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुचाई के रुगुडीह,बारुहातु,गोमियाडीह व रोलाहातु पंचायत के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं से युक्त प्रतीक्षालय निर्माण से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी

उन्होंने उपस्थित लोगों से इस केंद्र का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने की अपील की. जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा की प्रस्तुति प्रतीक्षालय के निर्माण से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा

Design a site like this with WordPress.com
Get started