क्षारखंड/सिल्ली
सिल्ली थाना परिसर में अंचल अधिकारी अरुणिमा एक्का, सिल्ली प्रखंड प्रमुख जीतेंद्र बड़ाईक एवं थाना प्रभारी नवीन कुमार की संयुक्त उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जमीन से जुड़े छोटे-बड़े विवादों की सुनवाई की गई और आठ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें अधिकतर मामले आपसी जमीन विवाद एवं छोटे-मोटे मतभेद से संबंधित थे।

अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष निर्णय लेकर विवादों को सुलझाने का प्रयास किया।इस पहल का मुख्य उद्देश्य ऐसे मामूली विवादों को स्थानीय स्तर पर ही सुलझाना है, जो अक्सर लंबित होकर लोगों को अदालत तक जाने पर मजबूर कर देते हैं।
प्रशासन की इस सक्रिय पहल से न केवल लोगों का समय और पैसा बच रहा है, बल्कि आपसी सौहार्द भी कायम हो रहा है। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि आगे भी नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए मौके पर त्वरित कार्रवाई से संतोष व्यक्त किया।
