वार्ष्णेय प्लस टू उच्च विद्यालय में हुए चोरी मामले का सीनी ओपी पुलिस ने किया खुलासा

वार्ष्णेय प्लस टू उच्च विद्यालय में हुए चोरी मामले का सीनी ओपी पुलिस ने किया खुलासा

सरायकेला/सीनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला : जिले के सीनी ओपी पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए बीते 17 जुलाई को वार्ष्णेय प्लस टू उच्च विद्यालय में हुए चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आपको बताते चलें कि गिरफ्त में आए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के टैब, एलसीडी मॉनिटर, स्टेबलाइजर को तोड़कर निकाला गया बैटरी, बल्ब, डिवीआर एवं स्टेबलाइजर का टूटा हुआ हिस्सा बरामद किया है. इस संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य ने 17 जुलाई 2023 को मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी. जिसमें पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है.

मामले का खुलासा करने में शामिल बल सिनी ओपी प्रीभारी बिरजा कुजूर, सहायक अवर निरीक्षक विनय कुमार पंकज, हवलदार नंदू राम बाजपायी एवं आरक्षी विकास प्रसाद सिंह शामिल थे.

वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम शंभू गोराई, विजय मुखी और विजय सरदार बताया जा रहा है.

पुलिस ने 400 लीटर जावा महुआ शराब किया ध्वस्त, संचालक मौके से फरार…

पुलिस ने 400 लीटर जावा महुआ शराब किया ध्वस्त, संचालक मौके से फरार…

सरायकेला/सीनी

सरायकेला : जिले के सीनी पुलिस ने मंगलवार की शाम धानो बांध गांव के जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन शराब भट्ठियां को ध्वस्त किया और 400 किलोग्राम महुआ जावा बरामद किया है

हालांकि छापेमारी से पूर्व भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए. इसकी जानकारी मंगलवार की शाम जिले के एसपी डॉ. विमल कुमार ने आदित्यपुर थाना में पत्रकारों को दी. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया है कि उनके थाना अंतर्गत किसी भी प्रकार की नशे के धंधे के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दें अन्यथा उनके द्वारा अभियान चलाने पर थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

घोड़ालांग में पांचवें दिन भी रंगारंग रहा श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम

घोड़ालांगा में पांचवें दिन भी रंगारंग रहा श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम

सरायकेला/सीनी

श्री भगवते वासुदेवाय नमः के नारे से गूंज उठा पूरा घोड़ालांग क्षेत्र

ईश्वर की भक्ति में डूबा पूरा घोड़ालांग क्षेत्र

जीवन जीने की सही प्रेरणा देती है श्रीमद भगवत कथा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सिनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत घोड़ालांग गांव में एडवोकेट दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में हो रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम पांचवें दिन भी रंगारंग रहा

आगामी 16 मई तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ पवित्र 108 कलशों के साथ श्री भगवते वासुदेवाय का जयकारा लगाते हुए भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया इसके साथ-साथ ग्राम स्थित मंदिर में कलश स्थापना और पूजा पाठ के पश्चात पुष्पांजलि एवं भव्य आरती के कार्यक्रम किए गए

क्या होती है श्रीमद् भागवत कथा: नीचे पढ़ें

श्रीमद् भागवत कथा साक्षात भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी महाराज का वांग्मय स्वरूप है जो काली काल के समस्त दोष ताप और पाप को नाश कर मृत्यु को भी मंगलमय बनाता है यह इस संसार का सर्वश्रेष्ठ सत्कर्म है जो किसी व्यक्ति के पुरुषार्थ के कारण ही नहीं पिछले जन्मों के पुण्य अर्जित होने के कारण मिलता है

वहीं महायज्ञ के पांचवें दिन भी व्यासपीठ से प्रयागराज से पधारें कथावाचक संजय त्रिवेदी एवं दीनदयाल मिश्रा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का पाठ वाचन किया गया

वही कार्यक्रम के संचालक दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बताया गया कि आगामी 16 मई को प्रार्थना के पश्चात पाठ एवं यज्ञ पूर्ण पूर्णाहुति के साथ दोपहर के 3:00 बजे से महाप्रसाद भोग वितरण करते हुए आध्यात्मिक कार्यक्रम का समापन किया जाएगा

आपको बताते चलें कि घोड़ालांग गांव में हो रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम को गांव के सभी भक्तों ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है जिसमें की एडवोकेट दीनदयाल उपाध्याय, संजय त्रिवेदी और जगरनाथ आचार्य की अहम भूमिका रही

सिनी:-वर्षेणी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चे व बच्चियों को दि गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

सिनी:-वर्षेणी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चे व बच्चियों को दि गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

सरायकेला खरसावां

सिनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सिंनी: मंगलवार 14 फरवरी को वर्षेणी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चे व बच्चियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई तथा नियमों के पालन करने हेतु प्रतिज्ञा भी दिलाया गया |

बच्चों को सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं बांधने, नाबालिग बच्चों द्वारा बाइक चलाने, बिना लाइसेंस वाहन चलाने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विभिन्न धाराओं की जानकारी दी गई. 

प्रशासनिक पदाधिकारियों ने स्कूली बच्चों को हाइस्पीड व नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए अन्य लोगों को अथवा अपने परिजनों को भी जागरूक करने की अपील की

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटना को रोकने में सहयोग करने का अपील किया गया. बच्चों को सड़क सुरक्षा का नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई.

अवैध लॉटरी टिकट बेचते एक धराया, किंगपिन के नाम का हुआ खुलासा….

सिनी: पुलिस के लिए चुनौती बन रहे लॉटरी के अवैध कारोबार के किंगपिन के नाम का खुलासा हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है. बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर सीनी ओपी पुलिस ने सीनी मोड से चंद्रशेखर महतो नामक युवक को 74 बंडल लगभग 3700 अवैध लॉटरी एवं लॉटरी के टिकट से प्राप्त कुल 6300 रुपए के साथ हिरासत में लिया.

पूछताछ के क्रम में चंद्रशेखर महतो ने बताया कि अवैध लॉटरी टिकट सप्लायर हेमंत कुमार नामक व्यक्ति है जो सरायकेला में रहता है. उसके द्वारा सभी जगह इन लॉटरी टिकटों की सप्लाई की जाती है. चंद्रशेखर महतो के गिरफ्तार होते ही वह फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इसकी जानकारी एसडीपो हरविंदर सिंह ने दी. मौके पर सरायकेला इंस्पेक्टर राम अनूप महतो, सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी भी मौजूद रहे.

Design a site like this with WordPress.com
Get started