प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रैनियर खलखो एवं प्रखंड प्रमुख सुशीला वारी के द्वारा दीदी कैफे का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
पश्चिम सिंहभूम: जिला अंतर्गत मंझारी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रैनियर खलखो एवं प्रखंड प्रमुख सुशीला वारी के द्वारा संयुक्त रूप से भरभरिया आजीविका महिला संकुल संगठन के तत्वाधान पर संचालित दीदी कैफे का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी(जेएसएलपीएस) के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को रोजगार से जोड़कर स्वाबलंबी बनाने हेतु दीदी कैफे परियोजना का संचालन किया जा रहा है। उक्त अवसर पर क्षेत्र की स्थानीय मुखिया व जनप्रतिनिधि गण सहित जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य उपस्थित रहे।
पश्चिम सिंहभूम: उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा आदिवासी विरांगना सिनगी-कुईली दाई डिजिटल पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया।
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
पश्चिम सिंहभूम: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष पर सोमवार 1 मई को पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चक्रधरपुर स्थित राखा आसनतलिया में आदिवासी विरांगना सिनगी-कुईली दाई डिजिटल पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया।
वहीं लोकार्पण उपरांत उपायुक्त के द्वारा समुदाय स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी संचालन की परिकल्पना को साकार करने हेतु झारखंड के लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप एवं सहयोगी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी स्थानीय बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काफी मददगार रहेगी। स्थानीय बच्चे पुस्तकालय के माध्यम से सिलेबस तथा अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकों के द्वारा ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।
इस दौरान पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी रीना हंसदा, चक्रधरपुर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित खलखो, झारखंड आंदोलनकारी सदस्य-सह-पूर्व विधायक बहादुर उरांव, स्थानीय एवं समीपवर्ती पंचायत के मुखिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
ग्रीनकार्ड धारियों के बीच राज्य सरकार द्वारा प्राप्त ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया जा रहा है।
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पश्चिम सिंहभूम: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर “नवंबर माह” का ग्रीनकार्ड धारियों के बीच राज्य सरकार द्वारा प्राप्त ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया जा रहा है।
नवंबर माह में पश्चिम सिंहभूम जिले में कुल 68177 ग्रीनकार्ड धारियों के बीच ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया जाना था। आगामी 05 मई तक जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया जाएगा। इसलिए ग्रीनकार्ड धारियों से अनुरोध किया जाता है, कि अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकान से अपना ग्रीन पैकेट प्राप्त करना सुनिश्चित करगे।
पश्चिमी सिंहभूम जिलावासियों को सूचित किया जाता है कि राशन/ खाद्यान्न से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या लाभ प्राप्त करने हेतु जिलावासी गठित “जन सहायता कोषांग” (public help cell) पर पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक संपर्क सूत्र- 06582256301, व्हाट्सएप- 9279452376, ई-मेल apkasahayakdcws@gmail.com के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
पुरस्कार के रूप में सक्षम श्रीवास्तव को नगद ₹7000 की राशि के साथ सर्टिफिकेट व ट्रॉफी दी गई है
सक्षम श्रीवास्तव ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के ओलिंपियाड में हासिल की स्थान
जमशेदपुर: जुस्को स्कूल साउथ पार्क के दसवीं के छात्र साक्षम श्रीवास्तव ने शहर को गौरवान्वित किया है उसे पांचवें IPTSE ( intellectual property talent search examination ) मैं देश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट वार्षिकी की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित उक्त ओलंपियाड में देश के अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें सक्षम श्रीवास्तव में विज्ञान के प्रति अपनी अकैडमी क्षमता के साथ ही अपनी आईक्यू लेवल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश में तीसरा स्थान हासिल किया है
जुस्को स्कूल साउथ पार्क के प्रिंसिपल मिली सिन्हा ने बताया कि दिसंबर माह में उक्त ओलंपियाड में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया था
जमशेदपुर: बागबेड़ा लाल बिल्डिंग का रहने वाले अधिवक्ता भगवती सिंह शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे सड़क हादसे में घायल हो गए
घटना के बाद अधिवक्ता भगवती सिंह को इलाज के लिए MGM hospital में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी हालत गंभीर होने के कारण शाम 4:00 Tata main hospital ( TMH ) रेफर कर दिया गया उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है
घटना के बारे में बताया गया कि अधिवक्ता भगवती सिंह अपनी स्कूटी से कोर्ट की तरफ जा रहे थे इस बीच ही वर्मा माइंस के गाड़ाबासा एम एस ढाबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई थी लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी
घटना के समय उनके कुछ परिचित वहां से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर पड़ी इसके बाद उठाकर MGM HOSPITAL में भर्ती कराया जहां से Tata main hospital ( TMH ) रेफर कर दिया गया घटना के बारे में परिचित सुरेश कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की हाथ तीन जगहों से टूट गई है उनके सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटे आई है
घटना की जानकारी बागबेड़ा मे रह रहे परिवार के लोगों के साथ साथ जम्मू कश्मीर आर्मी में पोस्टर बेटे को भी दे दी गई है बताया गया कि वह भी शाम की फ्लाइट से शनिवार की सुबह तक रांची पहुंच जाएंगे
इधर अधिवक्ता के घर होने की जानकारी पाकर कई अधिवक्ता उनका हाल जानने के लिए टीएमएच पहुंचे
जमशेदपुर: 2 महीने से लापता छात्र का शव आज बरामद किया गया। छात्रा बीएचयू में पड़ता था। जमशेदपुर के मानगो के जाकिरनगर के रहने वाले संजय सोरेन का शव दो महीने बाद घर से 10 किलोमीटर की दूरी पर बरामद किया गया। शव के पास ही मोबाइल भी बरामद किया गया। जिससे उसकी पहचान की गई। परिजनों ने इस मामले पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों ने आजाद नगर थाने में 2 घंटे तक हंगामा किया।पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। सिटी एसपी के आश्वासन के बाद उन्हें वापस भेजा गया।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
परिवार वालों ने शव को लेकर थाने में ही विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाह रही थी। घर वाले इसका विरोध कर रहे थे। आजाद नगर थाना के गेट के सामने शव को रखा गया। आदिवासी समुदाय के नेता दिनकर कश्यप के नेतृत्व में थाना पहुंचे लोग ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पहले डीएसपी पटमदा सुमित कुमार बातचीत के लिए आए लेकिन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी। उन लोगों ने स्पष्ट कह दिया कि जब तक गिरफ्तारी नहीं तब तक शव नहीं उठेगा।
संजय सोरेन 19 अक्टूबर से लापता था। परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके लापता होने के ठीक 2 महीने के बाद 19 दिसंबर को उसकी स्कूटी एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलदांगा में मिली थी। इस मामले में पुलिस से शिकायत के बाद भी परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। परिजनों नहीं स्कूटी की भी तलाश की थी।
परिजनों के आरोप के बाद पुलिस एक्शन मोड में आई है।जिसके बाद खोजी कुत्ते का सहारा लिया गया। कुत्ता एक जगह आकर रुक गया था। गुरुवार को उसकी लाश मिली। मृतक संजय के भाई जयराम सोरेन ने कहा कि स्कूटी उन लोगों ने ढूंढी, कपड़ा और जूता उन्हीं लोगों ने ढूंढा। अब शव को भी उन लोगों ने ही ढूंढ निकाला। इस दरमियान पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
पुलिस को संजय को खोजने में मदद करनी चाहिए उस पुलिस ने परिजनों पर ही शक जाहिर किया और उनसे ही पूछताछ की। स्कूटी मिलने के बाद उसे थाना तक ले जाने की जहमत पुलिस ने नहीं की। उन लोगों ने ही बरामद स्कूटी को थाना तक पहुंचाया। पुलिस का यह उदासीन रवैया उसके प्रति अविश्वास पैदा किया है।
शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे अक्टूबर महीने में जब से वह लापता था तभी मार दिया गया होगा। उसके मोबाइल से शव की पहचान की गई। शव की स्थिति को देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को जलाया गया होगा और जल नहीं पाने के कारण अधजली अवस्था में उसे छोड़कर अपराधी फरार हो गए।