बमबारी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा/दो अपराधी को पुलिस की गिरफ्त में

बमबारी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा/दो अपराधी को पुलिस की गिरफ्त में

सरायकेला-खरसावां

कोल्हान संवाददाता सोनू कुमार सिंह

सरायकेलाआखिरकार जिले की पुलिस ने बम बारी की गुत्थी को सुलझा लिया मिली जानकारी के अनुसार तीन अपराधियों ने मिलकर बमबारी की घटना को अंजाम दिया था एक अपराधी अब भी पुलिस के गिरफ्तार से बाहर है जल्द ही पुलिस उसे भी हिरासत में ले लेगी।

अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर गठित किए गए छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, विनोद कुमार, काण्ड्रा थाना, पु०अ०नि० संतन कुमार तिवारी, पुलिस केन्द्र. पु०अ०नि० विपुल कुमार ओझा, गम्हरिया थाना,पु०अ०नि० रंजीत कुमार सिंह,पु०अ०नि० दिलशन बिरवा, पु०अ०नि० सतीश वर्णवाल, आरक्षी/675 संदीप दूबे,सशस्त्र बल के अलावा तकनीकी शाखा शामिल थी.

ज्ञात हो कि सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया एमटीसी मॉल के पास बीते मंगलवार रात तकरीबन 9:30 बजे हिस्ट्रीशीटर अपराधी उत्तम दास उर्फ बाबू दास और बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर अजय प्रताप सिंह पर हुए बोतल बम से हमला किया गया था जिस पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए सरायकेला एसपी द्वारा गठित किए गए एसआईटी की टीम ने सफलता हासिल कर ली है।

एसआईटी टीम ने बमबाजी घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें मुख्य रूप से मोती बिश्नोई समेत एक अन्य अपराधी संतोष महतो को गिरफ्तार कर लिया है। सरायकेला सीडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर दोनो अपराधियों के पकड़े जाने के मामले की जानकारी दी गयी , एसडीपीओ द्वारा बताया गया कि बमबाजी घटना में शामिल दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है ।जिनके द्वारा व्यवसाय में वर्चस्व और आपसी रंजिश के चलते बमबाजी की गई थी, गिरफ्तार अपराधी मोतीलाल बिश्नोई का अपराधिक इतिहास है ,जिस पर आदित्यपुर थाना में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार संतोष महतो भी पूर्व में अपराधी घटनाओं में शामिल रहा है ।

एसडीपीओ द्वारा बताया गया कि मंगलवार की रात बमबाजी की घटना में एक अन्य अपराधी भी शामिल है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रहा है ,पुलिस के अनुसार घटना में अन्य लोग भी शामिल है जिनकी पड़ताल चल रही है.
विस्फोटक पदार्थ को ज़ब्त कर भेजा जा रहा एफएसएल जांच के लिए

एसडीपीओ ने बताया कि की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास से 3 मोबाईल ,घटनास्थल पर लगे सी०सी०टी०वी० कैमरा का डी०वी०आर०, घटना को अंजाम देते समय अभियुक्तों के द्वारा पहना हुआ कपड़ा बरामद किया गया है ,जिसे जांच के लिए रांची एफएसएल लैब भेजा जाएगा.

बिस्टुपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर गिरोह का किया भंडाफोड़।

बिस्टुपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर गिरोह का किया भंडाफोड़।

जमशेदपुर/बिस्टुपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर के बिस्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा बिस्टुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान में एक महिला सहित कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी की है इसके साथ ही पुलिस ने 42 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 15 हजार रुपए कैश और 4 मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया है.

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीसीआर डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि ए सभी लोग शहर के रिहायशी इलाकों में ब्राउन शुगर का काम किया करते थे उन्होंने कहा कि ये सभी आरोपियों द्वारा जुबली पार्क बिस्टुपुर पीएम मॉल जुगसलाई मानगो और साकची क्षेत्र में इनका धड़ल्ले से कारोबार चल रहा था बिस्टुपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर को इसकी गुप्त सूचना मिली जिसके बाद थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए एक टीम का गठन कर छापेमारी की जिसके बाद एक एक कर इन 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है इनमें से एक महिला भी शामिल है उन्होंने कहा कि पुलिस को इन लोगों ने और भी सूचना दी है अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है डीएसपी ने कहा कि इस तरह के कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नही जाएगा।

चैनपुर मुख्यालय के बस स्टैंड से लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

चैनपुर मुख्यालय के बस स्टैंड से लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

चैनपुर/गुमला

गुमला जिला के चैनपुर मुख्यालय के बस स्टैंड के पास पुलिस ने बरवेनगर निवासी आकाश खेरवार पिता घण्टु खेरवार को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है चैनपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता कर एस डी पी ओ अमिता लकड़ा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक युवक हथियार लेकर बस स्टैंड के पास घूम रहा है जिसके बाद चैनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन करते हुए युवक को गिरफ्तार किया और तलाशी लेने पर उसके कमर से नानी एम एम का पिस्टल जिसमें पांच जिंदा गोली लोडेड थी उसे बरामद किया वहीं पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि मेरी प्रेमिका से कुछ लड़के बातचीत करते थे उसी को धमकाने के लिए मैंने बरवेनगर के साफरान अंसारी पिता पाचन मियां से हथियार लिया था इधर पुलिस ने पुछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया है छापामारी दल में मुख्य रूप से चैनपुर थाना प्रभारी अजय यादव,सअनि मदन शर्मा सहित सैट के जवान मौजूद थे

अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा

अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा

सरायकेला-खरसावां

लगभग 235 लिटर अवैध शराब के साथ 6 गिरफ्तार

उत्पाद अधीक्षक और  चांडिल थाना पुलिस को मिली एक और सफलता जहां पर सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव करनीडीह, टोला के एक मकान में संचालित हो रहे विदेशी शराब के नकली मिनी फैक्ट्री को जिला उत्पाद अधीक्षक सरायकेला और चांडिल थाना द्वारा संयुक्त रूप में छापेमारी के दौरान भंडाफोड़ किया गया।

छापेमारी के दौरान घटनास्थल के कुल 280 लीटर तैयार रंगीन विदेशी शराब विभिन्न ब्राण्ड रॉयल स्टैग, No 1, RC, B7 का विदेशी शराब कुल: 235 लीटर तथा विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में भिन्न भिन्न ब्रांड का कॉर्क लेबल रैपर खाली बोतल, क्रैमल आदि बरामद किया गया। घटनास्थल से 6 अभियिक्तो को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में रखने हेतु अग्रसरित किया गया।

आपको बताते चलें कि यह छापेमारी सरायकेला एवं पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के उत्पाद पदाधिकारीयों के सहयोग से संपादित की गई ।

आदित्यपुर के बास्को नगर में प्रतिबंधित गौ मांस के तस्कर का भांडाफोड़।

आदित्यपुर के बास्को नगर में प्रतिबंधित गौ मांस के तस्कर का भांडाफोड़।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुलिस ने गौ तस्कर के साथ स्कूटी भी जप्त किया

पुलिस ने किया खरीददार को चिन्हित

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बास्को नगर में रविवार की तड़के सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी करते हुए गौ मांस के तस्कर का भंडाफोड़ किया है।

आपको बताते चलें कि इस छापेमारे अभियान में पुलिस ने 35 किलो प्रतिबंधित गौ मांस के साथ दो गौ मांस तस्कर को हिरासत में लिया है और साथ ही एक स्कूटी JH05BU-6264 को भी जप्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार हर रविवार को जमशेदपुर के बालीगुमा से बास्को नगर लाकर प्रतिबंध को मांस बेचा जाता था जिसकी सुचना पुलिस को लगातार मिल रही थी. इसी कड़ी में रविवार को पुलिस अधीक्षक को गौ मांस बेचे जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गठित टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर बास्को नगर में दविश दी जहां से अस्थानिय लोग एवं समाजसेवी आशीष पती की सहायता से दोनों तस्कर को हिरासत में लेते हुए गौ मांस तस्कर का भांडाफोड़ किया।

वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्तों में से एक का नाम मीर हुसैन बताया जाता है जो पूर्वी सिंहभूम के बालीगुमा का रहने वाला है, जबकि दूसरे का नाम मदन टुडू है जो वास्को नगर का रहने वाला है।  

गौ मांस तस्कर का भंडाफोड़ करते हुए आदित्यपुर पुलिस ने गौ मांस खरीद रहे लोगों को भी चिन्हित किया है जिनका नाम इरशाद, इम्तियाज, सिद्धि, जाहिद और मुस्लिम बताया जाता है जिसकी जांच चल रही है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाने का प्रभार संभाल रहे थाना प्रभारी सुरेश राम ने बताया कि पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि गौ तस्कर गम्हरिया के रापचा और बालीपोस से खेती के नाम पर पशुओं की खरीदी करते है और बालीगुमा में ले जाकर उसका वध कर इलाके में 180 से 200 प्रति किलो के हिसाब से मांस बिक्री करते हैं. फिलहाल हिरासत में लिए तस्करों से पुलिस पूछताछ चल रही है. आगे इस संबंध में और भी खुलासे हो सकते हैं।

आगे प्रभारी सुरेश राम कहा कि इस तरह के कार्य करने वाले को लेकर समाज में बुरा प्रभाव पड़ता है यह प्रतिबंधित मांस है जो कानूनन अपराध है कानून का शिकंजा बिल्कुल खड़ा होना चाहिए और आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कभी भी कोई भी सूचना कहीं से भी मिलती है तो उसे पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

गौ मांस तस्कर को पकड़वाने में समाजसेवी आशीष पति की भूमिका

वहीं घटनास्थल पर मौजूद समाजसेवी आशीष पति ने कहा कि रविवार की सुबह गौ मांस तस्करी की सुचना प्राप्त हुई जिसका हम सभी लोगों ने विरोध किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तस्कर को अपने हिरासत में ले लिया।

मुसाबनी के बेनाशोल में डकैती की योजना बनाते 6 अपराधकर्मी गिरफ्तार

मुसाबनी के बेनाशोल में डकैती की योजना बनाते 6 अपराधकर्मी गिरफ्तार

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मानगो में गोली मारकर पुलिस जवान की हत्या करने वाला भी धराया

जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली की मुसाबनी थाना क्षेत्र के बेनाशोल में स्वर्णरेखा नदी किनारे स्थित पंप हाउस के पास कुछ अपराधकर्मी हरवे-हथियार से लैस होकर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए ग्रामीण एसपी के द्वारा मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। डीएसपी ने कई थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी। बीते दो रात से अपराधियों की तलाश में जगह-जगह छापामारी एवं तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें कई अपराधकर्मी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

गठित टीम के द्वारा त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त स्थान पर छापामारी कर डकैती की प्लानिंग करते हुए 06 अपराधकर्मियों को एक देशी कट्टा, तीन जिन्दा गोली, एक चापड़ एवं अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अपराधकर्मियों से प्रारंभिक पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इन लोगों द्वारा दिनांक 08एवं 09 जनवरी 2024 की रात्रि में तालाडीह सुरदा स्थित डी.वी.सी. पावर स्टेशन से कॉपर /एल्युमिनियम की तार चोरी की गयी थी। पुनः रात्रि में सभी अपराधकर्मी ग्राम बेनाशोल में डकैती करने की प्लानिंग कर आग्नेयास्त्र और अन्य पारंपरिक हथियार के साथ जमा हुए थे। साथ ही गिरफ्तार अपराधकर्मी राजु तांती उर्फ भुवन तांती तथा शत्रुघन हांसदा के द्वारा स्वीकार किया गया कि ये दोनों दिनांक 08.दिसम्बर 2023 को मानगो थानान्तर्गत शहजाद उर्फ टांडा एवं पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या करने की घटना में ये शामिल थे पकड़े गये अपराधकर्मियों की निशानदेही पर 8 व 9 जनवरी2024 की रात्रि में तालाडीह सुरदा स्थित डी.वी.सी. पावर स्टेशन से चोरी गयी करीब एक टन कॉपर एवं एल्युमिनियम का तार,तार काटने में प्रयुक्त लोहा का कटर एवं चोरी किये गये तार को ढोने में प्रयुक्त टाटा 407 गाड़ी बरामद कर जप्त किया गया है। अपराधकर्मी राजु तांती उर्फ भुवन तांती तथा शत्रुघन हांसदा दिनांक 08.12.2023 को मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस कान्सटेबल एवं शहजाद उर्फ टाँडा की गोली मारकर हत्या कारित करने की घटना में भी वांछित थे। साथ ही उपरोक्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी से मुसाबनी थाना काण्ड संख्या 04/2024, दिनांक 09.01.2024, धारा 379 भा.द.वि. का भी उदभेदन हुआ है।अपराधकर्मी राजु तांती उर्फ भुवन पर मानगो थाना,मुसाबनी थाना,चौका थाना में कुल 8 मामला दर्ज है।
अपराधकर्मी शत्रुघन हांसदा के विरुद्ध मानगो व मुसाबनी में 3 केस दर्ज है।

राजू तांती उर्फ भुवन तांती, ग्राम रायडीह, तांती टोला, थाना चौका, सरायकेला-खरसावाँ,
शत्रुघ्न हांसदा, ग्राम काशीडीह, गम्हरिया, थाना आरआईटी, जिला सरायकेला-खरसावां,भीम मुर्मू, तालाडीह, सुरदा, थाना मुसाबनी, जिला पूर्वी सिंहभूम,
धीरेन महतो, सतबनी, लाल स्कुल के पास, निराजगंज, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावाँ, मुकेश कुमार महतो, कुमारदही, थाना कांड्रा, जिला सरायकेला-खरसावां,
राज महतो,राहरगोड़ा, थाना आर.आई.टी., जिला सरायकेला-खरसावां ये सभी अपराध में थे शामिल

देशी कट्टा – 01, जिन्दा गोली- 03,लोहा का चापड़- 01,लोहा का कटर- 01
एल्युमिनियम एवं कॉपर का तार करीब 01 टन, टाटा 407 गाडी- 01, मोटरसाईकिल – 02
नगद कुल 13920/- रूपये, मोबाईल सेट- 05 यह सामग्री बरामद की गइ।

चन्द्रशेखर आजाद, पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी, पु.नि. इन्द्रदेव राम, अंचल पुलिस निरीक्षक, जादुगोड़ा / मुसाबनी अंचल, पु.नि. विनय कुमार, पु.नि. सह थाना प्रभारी, मानगो थाना, पु.अ.नि. संजीव कुमार झा, थाना प्रभारी, जादुगोड़ा थाना, पु.अ.नि. अंचित कुमार, थाना प्रभारी, मुसाबनी थाना , पु.अ.नि. रंजीत उरांव, थाना प्रभारी, कोवाली थाना,
पु.अ.नि. सुखसागर सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, गालुडीह थाना, पु.अ.नि. रोहित कुमार, ओ.पी. प्रभारी, मउभंडार ओ.पी., पु.अ.नि. संजीवन उरांव, थाना प्रभारी, डुमरिया थाना, परवेज आलम, थाना प्रभारी, गुड़ाबांदा थाना, अंकित कुमार, विश्वनाथ राणा, मुसाबनी थाना, रविन्द्र मुण्डा, जादुगोड़ा थाना, मनोज कुमार, दीपेश कुमार, जादुगोड़ा थाना, नफीस अहमद, कोवाली थाना, गोविंद साव, घाटशिला थानेदार
विवेक कुमार, घाटशिला थाना सहित
मुसाबनी,जादुगोड़ा, कोवाली थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।

हत्यारे पति को आमदा ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।

हत्यारे पति को आमदा ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।

सरायकेला/आमदा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए लाठी को भी जप्त किया।

एक और हत्यारे पति का चेहरा आया सामने जहां पर पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और हत्यारे पति ने आओ ना ताओ देखते हुए पत्नी की मार मार कर निर्मम हत्या कर दी।

वहीं आमदा ओपी पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर हत्यारे पति को धर दबोचा और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आपको बताते चलें कि आमदा ओपी के गोंडामारा गांव में दिनांक 01.01.24 की रात को पति पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था जिसके बाद गुस्से में पति भीमसेन नायक ने लाठी से पत्नी रीना नायक को पीट पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया जिसके पश्चात जिसके रिना नायक घर में ही पड़ी रही और रीना नायक को त्वरित उचित उपचार नहीं मिलने के कारण मृत्यु हो गई है।

मामले की सूचना ग्राम वासियों ने आमदा ओपी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची और उक्त मामले पर प्राथमिक की दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया और मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति भीमसेन नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं घटना में प्रयुक्त लाठी को बरामद कर जप्त किया गया है।

डॉक्टर के अपहरण कोशिश, हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डॉक्टर के अपहरण कोशिश, हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जमशेदपुर/गोलमुरी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दोनों अभियुक्तों के साथ पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली भी बरामद किया

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी चौक के पास मंगलवार देर शाम अपराधियों ने डॉ आर प्रधान के अपहरण का प्रयास किया. हालांकि, डॉ प्रधान द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे और दोनो अपराधियों को धर दबोचा. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो को थाने ले गई जहां दोनो ने पूछताछ की गई।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक सिंह और रवि शंकर सिंह रिश्ते में ममेरे भाई लगते है और बेगूसराय में रहते है. दोनो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया है. दोनो 27 दिसंबर को ही जमशेदपुर आए थे।

एसएसपी ने आगे मावले पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पहले तो दोनो ने पुलिस को काफी गुमराह किया पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अशोक ने पुलिस को बताया कि गूगल पर डॉ प्रधान सर्च कर उनकी जानकारी हासिल की थी. इसके बाद डॉ प्रधान का अपहरण कर फिरौती मांगने का प्लान बनाया था. दो दिनों तक रेकी भी की थी. मंगलवार को अपहरण करने ही वाले थे कि उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसी दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. एसएसपी ने बताया कि अशोक परसुडीह थाना से अवैध शराब बेचने के मामले में और रविशंकर मोकामा से डकैती के मामले में जेल जा चुका है।

ब्राउन शुगर की खरीदारी करते 3 युवक को आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने किया गिरफ्तार।

ब्राउन शुगर की खरीदारी करते 3 युवक को आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने किया गिरफ्तार।

सरायकेला/आदित्यपुर

( कोल्हान से वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह की रिपोर्ट )

जिले में लगातार नशा मुक्ति अभियान जगह-जगह पर चलाए जा रहा है किंतु कुछ आसामाजिक तत्वों के कारण अभियान चलाने के बावजूद ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक और जहरीले पदार्थ की खरीद बिक्री जिले में जारी है उसकी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन न जाने कितने हाथकंडे अपना रही है इसके बावजूद भी यह असामाजिक तत्वों द्वारा ब्राउन शुगर जैसे नशीले और जहरीले पदार्थ का परिचलन कर हमारे युवा पीढ़ी को नशे के अंधकार में धकेलना का कार्य कर रही है।

यक्ष प्रश्न पूछती है जिले की जनता

आगर जिले की एसपी चाहे तो कौन सा ऐसा अवैध धंधा है जिसे बंद नहीं कराया जा सकता या ठप नहीं कराया जा सकता. इसके बावजूद भी जिले में नशीले एवं जहरीले पदार्थ का परिचलन चरम पर है. पुठिया मछली को पड़कर समुद्र की गंदगी को दूर नहीं किया जा सकता यह किस प्रकार का नशा मुक्ति अभियान है जो असफल साबित हो रहा है. यह कैसा नशा मुक्ति अभियान है जिसे लगातार जिले में सभी थाना क्षेत्र में सभी प्रखंड क्षेत्र में चलाने के बावजूद जिला प्रशासन नशे और नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है। जिस तरह समुद्र की 2 इंच की गहराई में जाने पर समुद्र की गहराई का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता उसी प्रकार दो-चार की गिरफ्तारी कर लेने से जिले में अपराध की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता।

अब देखना या दिलचस्प होगा कि यह नशीले और जहरीले पदार्थ का परिचालन जिले में आखिर कब तक रुकेगा या हमारी पुलिस प्रशासन इस पर लगाम कब तक लगा पाएगी.

ब्राउन शुगर की खरीदारी करते तीन युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

फिलहाल इसी क्रम में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा तीन युवकों को ब्राउन शुगर की खरीदारी करते पकड़े जाने की खबर सामने आई है.

आपको बताते चलें कि दिनांक 17 दिसंबर रविवार को पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में ब्लू रंग के बलेनो कर में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीदारी करने हेतु आए हुए हैं. इस खबर की पुष्टि एवं त्वरित कार्यवाही होती पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां द्वारा पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी ( राजन कुमार )आदित्यपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गठित टीम के द्वारा सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के दौरान मुस्लिम बस्ती के पास एक ब्लू रंग के बलेनो कर को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखकर वाहन चालक ने वाहन को तेजी से भागने का प्रयास किया.परंतु संकीर्ण रास्ता होने के कारण वाहन चालक वाहन को भगाने में असफल रहा. पुलिस ने उक्त वाहन को घेर कर रोका लिया और तत्पश्चात उक्त वाहन में सवार सभी व्यक्तियों को पकड़ लिया।

वहीं पुलिस के गिरफ्त में आए अभियुक्तों में अमनदीप बाड़ा उम्र 21 वर्ष पे०-बाड़ा, ग्राम-सिसई बस्ती, थाना-सिसई,जिला गुमला, वर्तमान पता पिपर टोली नियर संत मारिया प्ले स्कूल थाना अरगोड़ा, जिला रांची, 2. प्रीतम उरांव उम्र 19 वर्ष, प्रवीण तिग्गा उम्र 23 वर्ष, पिता करमा उरांव, पता-ग्राम बद्री करम टोली थाना गगरा, जिला-गुमला 3. प्रवीण टीका उम्र 23 वर्ष पिता प्रियांशु तिग्गा पता हेल बाजार आईटीआई थाना पंडरा जिला रांची.

पकड़े अभियुक्त की तलाशी के काम क्रम में अमनदीप बाड़ा के पास से एक कले पॉलिथीन में छोटे-छोटे सादे कागज का पुड़िया बनाकर कुल 40 पुरिया ब्राउन शुगर जिसका वजन 2.19 ग्राम एवं अभियुक्त प्रीतम उरांव के पास से काले रंग के पॉलिथीन में रखा 40 पुरिया ब्राउन शुगर जिसका कुल वजन 2.21 ग्राम बरामद किया गया

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया और तीनों अभियुक्त ने अपने-अपने स्वीकृति बयान में ब्राउन शुगर पदार्थ को खरीद बिक्री करने के अपराध को स्वीकार किया वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कुख्यात अपराधकर्मी सागर लोहार समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,हथियार भी बरामद।

कुख्यात अपराधकर्मी सागर लोहार समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,हथियार भी बरामद।

सरायकेला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए. अपराध की योजना बनाते कुख्यात अपराधकर्मी सागर लोहार समेत चार शातिर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए तीन अपराधियों में अपराधकर्मी बबलू दास, भट्टा लोहार उर्फ राजू लोहार और भोलू उर्फ तरणी दास शामिल हैं

वहीं पुलिस ने सागर लोहार के पास से 7.62 एमएम का पिस्टल,(4) राउंड जिंदा कारतूस और (2) स्मार्ट फोन बरामद किया है साथ ही भट्टा लोहार के पास से 7.62 एमएम का पिस्टल, (4) राउंड जिंदा कारतूस और (1) मोबाईल बरामद किया है और बबलू दास के पास से 7.62 एमएम का पिस्टल और भोलू उर्फ तरणी के पास से (1) देसी कट्टा, 0.315 बोर का (2) जिंदा कारतूस और एक मोबाईल फोन बरामद किया है।

मामले का संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी सागर लोहार किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है. जिसपर सरायकेला पुलिस अधीक्षक द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया गया, जिसमें सरायकेला, गम्हरिया, राजनगर और आरआईटी के थानेदारों के साथ एएसआई प्रकाश रजक, दुर्गा तिर्की, जेम्स एक्का, कांस्टेबल राजेश उरांव, सुभाष महतो, सलन लुहुन, याकूब कंडुलना एवं उमाशंकर को शामिल किया. सभी के सामूहिक प्रयास से यह सफलता हाथ लगी है. उन्होंने बताया कि अपराधकर्मी सागर लोहार के खिलाफ 27 केस एवं भट्टा लोहार के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं.

सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा जिले में बड़ी घटना को कारित होने से पहले ही संगठित अपराधियों द्वारा अपराध करने से रोकने में सफल रहा. इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है

Design a site like this with WordPress.com
Get started