17 साल से फरार लूट का स्थायी वारंटी आखिरकार राजनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा।

17 साल से फरार लूट का स्थायी वारंटी आखिरकार राजनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह )

फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में राजनगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 17 साल से कानून को चकमा दे रहा लूटकांड का स्थायी वारंटी राजू लोहार पुलिस के शिकंजे में आ गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू लोहार, पिता गंगा लोहार, निवासी सिनी, थाना राजनगर के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 2009 से राजनगर थाना के एक लूटकांड में फरार चल रहा था। इतना ही नहीं, वह चाईबासा मुफस्सिल थाना के एक अन्य मामले में भी वांछित था।

बताया जाता है कि लंबे समय से फरार रहने के कारण आरोपी खुद को कानून से ऊपर समझने लगा था, लेकिन राजनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखे हुए थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने इलाके में ही छिपा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और सटीक रणनीति के तहत छापेमारी कर राजू लोहार को धर दबोचा।

राजनगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। 17 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी होना यह साबित करता है कि राजनगर थाना पुलिस अपने कर्तव्य के प्रति कितनी सजग और प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी पुराना हो या कितनी भी दूर क्यों न भाग जाए, कानून के हाथ से बच नहीं सकता।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह सफलता सरायकेला जिला पुलिस की बेहतर रणनीति, सतत निगरानी और राजनगर थाना की कार्यकुशलता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

आमदा ओपी को मिली बड़ी सफलता, दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों वारंटी।

आमदा ओपी को मिली बड़ी सफलता, दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों वारंटी।

सरायकेला/आमदा

पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने G.O.(Exe) 29/2013 के स्थाई वारंटी करन चाकी पिता चेचे चाकी, साकिन पांडुआ एवं NBW वारंटी मांगता पाड़िया पिता स्व० शंकर पाड़िया, साकिन गीतिलता को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ स्थाई वारंट और NBW जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को उनके गांव से धर दबोचा।

आपको बताते चलें कि यह कार्य भाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्राप्त निर्देशों एवं सूचना के आधार पर आमदर ओपी प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटी को धर दबोचा जिसे आमदा ओपी आप की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

वहीं गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

सरायकेला-खरसावां: जमीन विवाद में पोते ने की दादी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

सरायकेला-खरसावां: जमीन विवाद में पोते ने की दादी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

सरायकेला/नीमडीह

नीमडीह (सरायकेला-खरसावां) : जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में जमीन-जायदाद और रुपये के विवाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पोते द्वारा अपनी ही दादी पर किए गए जानलेवा हमले में वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मामला नीमडीह थाना कांड संख्या-27/2026, दिनांक 10.08.2026, धारा 103(1) BNS 2023 से संबंधित है।

पुलिस के अनुसार, घटना 09 अगस्त 2026 की है। नीमडीह थाना अंतर्गत चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित शिवपुरी कॉलोनी में जमीन-जायदाद और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 24 वर्षीय विकी गोस्वामी ने अपनी दादी सुप्रीति मजुमदार (67 वर्ष) पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल हुईं सुप्रीति मजुमदार को इलाज के लिए टीएमएच, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर नीमडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त विकी गोस्वामी, उम्र 24 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गम्हरिया पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

गम्हरिया पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

सरायकेला/गम्हरिया

सोनू कुमार सिंह

सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 12 ग्राम ब्राउन शुगर, एक बिना नंबर की काली रंग की मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे केरला पब्लिक स्कूल के विपरीत दिशा में अरका जैन यूनिवर्सिटी जाने वाली सड़क पर सालडीह गांव के आगे जंगलनुमा क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान बिजली के खंभे और कुछ सागवान के पेड़ों के पास एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार दिखाई दिए।


पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को रुकने का इशारा किया। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात मांगने पर वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

तलाशी के दौरान पहले आरोपी करीब 20 वर्षीय कलीम खान, पिता मोहम्मद जलाउद्दीन, निवासी जीवनपुर, थाना सरायकेला, के पैंट की बाईं जेब से एक सफेद पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में 9 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ।
वहीं, दूसरे आरोपी 25 वर्षीय प्रदीप महतो, पिता स्वर्गीय पुरनाडीह महतो, निवासी कोलाबीरा बस्ती, थाना सरायकेला, के पैंट की बाईं जेब से सफेद पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में 3 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया गया।
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ गम्हरिया थाना कांड संख्या 60/26 के तहत NDPS Act की संबंधित धाराओं एवं BNS की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरामद सामान

9 ग्राम ब्राउन शुगर
3 ग्राम ब्राउन शुगर
बिना नंबर प्लेट की काली रंग की मोटरसाइकिल,
मोटरसाइकिल का इंजन नंबर: MBLHA10A6EHD66411
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कार्रवाई में पुअनि अजय पासवान, आ०-1019 जगदीश हेंसा और चा०-614 अश्विनी उपाध्याय शामिल रहे।

BREAKING NEWS: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गम्हरिया और सपड़ा में अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा, 37,000 किलो जावा-महुआ जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार।

BREAKING NEWS: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गम्हरिया और सपड़ा में अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा, 37,000 किलो जावा-महुआ जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार।

सरायकेला

अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ सरायकेला-खरसावां उत्पाद विभाग ने शनिवार को निर्णायक प्रहार किया है। विभाग ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के जामजोड़ा और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में एक साथ छापेमारी कर अवैध शराब माफियाओं के नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया है।

इस बड़ी कार्रवाई में उत्पाद विभाग की टीम ने 37,000 किलोग्राम जावा-महुआ, 500 लीटर तैयार देसी महुआ शराब और भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। मौके से अवैध कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की गई है।

सरायकेला में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। टीम ने मौके से अवैध शराब कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद जावा-महुआ और शराब बनाने की सामग्री को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इनमें फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी की प्रक्रिया की जा रही है किसी भी अभियुक्त को बक्सा नहीं जाएगा

उत्पाद विभाग के दरोगा सोनू कुमार ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध शराब का धंधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शराब माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस सफल अभियान में अवर निरीक्षक महेंद्र रविदास, सौदागर पंडित सहित उत्पाद विभाग के अन्य अधिकारी और होमगार्ड के जवानों की अहम भूमिका रही।

उत्पाद विभाग की इस सख्त और सराहनीय कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की खुलकर प्रशंसा की है।

सरायकेला-खरसावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, लूटे गए हथियार बरामद।

सरायकेला-खरसावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, लूटे गए हथियार बरामद।

कांड्रा थाना क्षेत्र में संयुक्त अभियान, दलमा पहाड़ से मिला पुलिस से लूटा गया इंसास राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद।

सरायकेला-खरसावां

सोनू कुमार सिंह

नक्सलवाद के खिलाफ सरायकेला-खरसावां पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में चलाए गए संयुक्त अभियान में भाकपा (माओवादी) के 3 कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें सब जोनल कमिटी का एक सदस्य, एक रीजनल कमिटी सदस्य और एक महिला सब जोनल कमांडर शामिल है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मामला है –

दिनांक 04-08-2026 को वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड्रा थाना अंतर्गत ग्राम-उदयपुर के एक घर में कुछ उग्रवादी संगठन के लोग किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से ठहरे हुए हैं। सूचना मिलते ही झारखण्ड पुलिस, 203-कोबरा बरही, 134 बटालियन सीआरपीएफ दुगुनी, 26 वाहिनी एसएसबी राँची के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

वहीं गांव की घेराबंदी कर संदिग्ध घर से भाकपा (माओवादी) के सब जोनल कमिटि सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार उर्फ बिरेन सिंह उर्फ सागर उर्फ छोटा विजय (28 वर्ष), पिता-राम सिंह उर्फ फौजी सिंह, सा०-टेंगाडीह, टोला-बेनाडीह, थाना-नीमडीह को लोडेड AKM-47 रायफल, गोली, वाकी-टॉकी के साथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के बाद चाण्डिल थाना अंतर्गत कान्दरबेडा से रीजनल कमिटी सदस्य सह बंगाल-झारखण्ड-उड़िसा सीमान्त कमिटी के सदस्य मदन महतो चरण उर्फ शंकर महतो (54 वर्ष) को लोडेड 9mm पिस्टल के साथ और सब जोनल कमाण्डर मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया (26 वर्ष), पति-रवि सिंह सरदार, सा०-घाटबेड़ा, थाना-बलरामपुर, जिला-पुरुलिया को 7.62mm की गोली और कोडेक्स वायर के साथ गिरफ्तार किया गया। मीना पहाड़िया गिरफ्तार नक्सली रवि सिंह सरदार की पत्नी है।

तीनों की निशानदेही पर चाण्डिल थाना अंतर्गत ग्राम-आसनबनी के ऊपर दलमा पहाड़ से छुपाकर रखा हुआ पुलिस बल से लूटा हुआ एक मैगजीन लगा इन्सास रायफल, AKM-47 के 208 जिंदा गोली और कोडेक्स वायर बरामद किया गया।

गिरफ्तार नक्सलियों ने स्वीकारा –

पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे पूर्व में दलमा क्षेत्र में सक्रिय थे। हाल के दिनों में सारंडा क्षेत्र में पुलिस के दबिश के कारण वे इस क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील थे। इन्होंने कुकडू में पुलिस बल की हत्या कर हथियार लूट की घटना सहित दलमा क्षेत्र में घटित सभी नक्सली घटनाओं में शामिल रहने की बात स्वीकार की है।

इस संबंध में कांड्रा थाना कांड सं

01 दिनांक 05.08.2026, धारा 221/190(3)191(2)191(2)61/352(2)351/132 BNS-2023 एवं 1)25A)/25(1-B)a/25(6)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA Act एवं 18/13/10 UAP Act एवं 4/3 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बरामदगी-

पुलिस ने कुल 12 सामान बरामद किए हैं जिसमें AKM-47 रायफल-01, AKM-47 का मैगजीन-02, AKM-47 की जिंदा गोली-361, इन्सास रायफल-01, मोटोरोला कंपनी का वाकी-टॉकी-01, पुलिस का काला नेवार बेल्ट-01, टॉर्च-01, छाता-01, 9mm पिस्टल-01, 9mm की जिंदा गोली-42, कोडेक्स वायर (विस्फोटक)-03 बंडल और एक पल्सर मोटरसाईकिल शामिल है।

छापामारी दल को सलाम

इस साहसिक और सफल अभियान में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला श्री अनुभव भारद्वाज, उप समादेष्टा 26 वाहिनी SSB राँची श्री शक्ति सिंह, उप समादेष्टा कोबरा-203 मो0 आरीफ के साथ कांड्रा, चाण्डिल, नीमडीह, गम्हरिया थाना प्रभारी और झारखण्ड जगुआर, SSB, कोबरा-203 के सशस्त्र बलों की अहम भूमिका रही।

सरायकेला-खरसावां पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे जिले में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और नक्सलियों में दहशत है। पुलिस की तत्परता, सटीक सूचना तंत्र और संयुक्त कार्रवाई काबिले तारीफ है।

गैस सिलेंडर चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 64 सिलेंडर, पिकअप व बाइक बरामद।

गैस सिलेंडर चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 64 सिलेंडर, पिकअप व बाइक बरामद।

सरायकेल/तिरुलडीह

तिरुलडीह थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, चांडिल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी शिव प्रकाश कुमार ने किया।

डीएसपी ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को तिरुलडीह थाना कांड संख्या 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(1), 334(1) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता संध्या देवी (सारथी इंडेन ग्रामीण वितरक) ने सपाड़ा स्थित गैस गोदाम से 56 गैस सिलेंडर चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों-सदाब आलम उर्फ बटर, बाबू गोराई तथा मनीष कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी के 64 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन (JH05DW-4807) और एक पल्सर मोटरसाइकिल (JH05BN-7028) भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विभिन्न मामलों में आदित्यपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजो न्यायाधीश हिरासत में।

विभिन्न मामलों में आदित्यपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजो न्यायाधीश हिरासत में।

सरायकेला/आदित्यपुर

पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एसपी के निर्देश पर 1 और 2 अगस्त की रात को पूरे जिले में समकालीन अभियान के तहत सघन रात्रि गश्ती की गई। इसी क्रम में आदित्यपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आदित्यपुर थाना में दर्ज मोबाइल लूट कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रवि मुंडा (30 वर्ष), निवासी शांति नगर, झंडा चौक, आदित्यपुर को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में वन विभाग से जुड़े एक मामले में एनबीडब्ल्यू वारंटी गोपाल सरकार (42 वर्ष), निवासी शांति नगर, गम्हरिया, झंडा चौक को पकड़ा गया।

तीसरे मामले में घर में चोरी के आरोप में वांछित लालबाबू कुम्हार, निवासी सालडीह बस्ती, एलआईसी कॉलोनी के समीप को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कपाली पुलिस की बड़ी कामयाबी हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और जिंदा गोली बरामद।

कपाली पुलिस की बड़ी कामयाबी हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और जिंदा गोली बरामद।

सरायकेला/कपाली

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस को 31 जुलाई की शाम करीब 7 बजकर 50 मिनट पर गुप्त सूचना मिली कि पुड़ीसिली के पास दो युवक स्कूटी पर हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल शिव प्रकाश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने पुड़ीसिली स्थित महतो होटल के समीप घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी, निवासी निर्मलनगर दोमुहानी विलासबस्ती, थाना सोनारी, जमशेदपुर के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कपाली ओपी कांड संख्या 105/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सोनारी, घोड़ाबांधा और कपाली थाना क्षेत्रों में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
इस सफल अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार ने किया। अभियान में कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक हसनैन अंसारी तथा कपाली ओपी के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

कपाली पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना समय रहते टल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सतर्कता और सक्रियता की सराहना करते हुए इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बड़ी सफलता बताया है। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

पांच चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

पांच चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

सरायकेला

सरायकेला थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की एक पंजीकृत हीरो स्प्लेंडर बाइक समेत कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंसारी उर्फ तेजा, करण बास्के और कृष्णा नाथ उर्फ दुखु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

यह मामला सरायकेला थाना कांड संख्या-61/2026 से जुड़ा है। 27 जुलाई को लाल चांद सरदार की लिखित शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत में 17 जुलाई की रात घर के सामने से उनकी हीरो स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन संख्या JH22F-8686) चोरी होने की बात कही गई थी।

गिरफ्तार आरोपी-अंसारी उर्फ तेजा (26 वर्ष), कमलपुर, सीनी ओपी करण बास्के (22 वर्ष), पदमपुर, कांड्रा थाना
कृष्णा नाथ उर्फ दुखु (22 वर्ष), लखीपुर, राजनगर थाना
पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी दी है। अंसारी उर्फ तेजा के खिलाफ पूर्व में कई चोरी और अन्य मामलों में केस दर्ज हैं, जबकि करण बास्के पर भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

आदित्यपुर में ब्राउन शुगर कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार,7.59 लाख नकद और 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, आजाद अंसारी गिरफ्तार।

आदित्यपुर में ब्राउन शुगर कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार,7.59 लाख नकद और 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, आजाद अंसारी गिरफ्तार।

सरायकेला/आदित्यपुर

एसपी के निर्देश अनुसार आदित्यपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करों के नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने राम मड़ैया बस्ती, मुस्लिम बस्ती समेत विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर 7 लाख 59 हजार 650 रुपये नकद तथा 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य आरोपी फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर के पुराने आरोपी एवं फरार चल रहे जावेद अंसारी उर्फ लड्डू के घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घर की छत पर कुछ लोग नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त रुपयों का हिसाब-किताब कर रहे हैं।

वहीं सूचना के आधार पर जब पुलिस छत पर पहुंची तो वहां जाने वाला दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर पुलिस जैसे ही ऊपर पहुंची, वहां मौजूद लोग छज्जे और पाइप के सहारे भागने लगे। भागते समय आरोपियों ने रुपये से भरे कई झोले सड़क पर फेंक दिए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। मौके से आजाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी तलाशी में 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। जब्त नकदी की गिनती करने पर कुल 7,59,650 रुपये मिले।

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि जांच में कपाली के मिन्नत नगर, जुगसलाई के आजाद नगर तथा आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती को इस नेटवर्क का प्रमुख ठिकाना पाया गया है। मामले में इमरान, जावेद अंसारी उर्फ लड्डू, राशिद खातून, विपुल कर्मकार, रोहित कर्मकार उर्फ सिपुल तथा प्रकाश पटेल की संलिप्तता सामने आई है। सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसपी ने कहा कि आदित्यपुर क्षेत्र में ड्रग्स कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने इस कार्रवाई में आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार एवं उनकी टीम की सराहना की। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने कहा कि ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस जवानों को उपलब्ध कराई गई मोटरसाइकिलों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है, जिससे पुलिस टीम घटनास्थल तक तेजी से पहुंचकर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर पा रही है।

आर.आई.टी थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफतार करते हुए तीन मोटरसाइकल किया जप्त।

आर.आई.टी थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफतार करते हुए तीन मोटरसाइकल किया जप्त।

सरायकेला/आर.आई.टी

सरायकेला-खरसावां जिले के आर.आई.टी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां पर थाना प्रभारी रविकांत पाराशर के नेतृत्व में वाहन चोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 3 मोटरसाइकिल भी जप्त किया है।

कुलूपटांगा फुटबॉल मैदान के पास कुछ संदिग्ध युवक के चोरी की बाइक के साथ मौजूद होने की गुप्त सूचना थाना प्रभारी को मिली थी जिसके आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफल रही।

वहीं पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों में बेचने का काम करते थे। फिलहाल बरामद बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की जा रही है, ताकि उनके चोरी से जुड़े मामलों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में आर.आई.टी थाना क्षेत्र के बंतानगर पीएचडी रोड निवासी राजू लोहार (23 वर्ष) उसके खिलाफ आरआईटी थाना में पहले से चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से संबंधित मामला दर्ज है। दूसरा आरोपी बंतानगर पानी टंकी क्षेत्र के निवासी बासुदेव लागुरी (22 वर्ष), उसके खिलाफ आर.आई.टी थाना में डकैती और आपराधिक साजिश से जुड़ा मामला दर्ज है। वहीं तीसरा आरोपी आर.आई.टी थाना क्षेत्र के बाबा आश्रम निवासी आदित्य राज (21 वर्ष),  उसके खिलाफ बिष्टुपुर थाना में धारा 115(2), 126(2), 127(2), 134, 137(2), 140(3), 307, 308(5), 3(5), 351(2), 352 बी०एन०एस० तहत मामला दर्ज है।

आरआईटी थाना प्रभारी रवि कांत पराशर ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में वाहन चोरी से जुड़े और मामलों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने अपील की है कि जिन लोगों की बाइक चोरी हुई है, वे आरआईटी थाना पहुंचकर बरामद वाहनों की पहचान कर सकते हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत पराशर, पुलिस अवर निरीक्षक विमलेश कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र मुंडा, सहायक अवर निरीक्षक विक्रम कुमार, हवलदार जॉनसन भेंगरा, आरक्षी उमाशंकर सिंह, विकास चंद्र पांडेय और बबलू बिरुली शामिल थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started