पूर्वी सिंहभूम जिले में असमाजिक तत्वों का तांडव, 2 दिन कार में लगाई आग, हुआ लाखों का नुकसान।

पूर्वी सिंहभूम जिले में असमाजिक तत्वों का तांडव, 2 दिन कार में लगाई आग, हुआ लाखों का नुकसान।

पूर्वी सिंहभूम /गोलमुरी

पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों असमाजिक तत्वों ने तांडव मचा रखा है कानून को कठपुतला समझ रखा है। ताजा मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र का है जहां पर दूसरे दिन असमाजिक तत्वों द्वारा श्री साइन मोटर्स नामक कार की दुकान में खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया गया जिससे कि इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे श्री साइन मोटर्स कार की दुकान के परिसर में खड़ी दो कारों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे दोनों वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

हरचरण सिंह  (राजा )

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे CCTV फुटेज भी पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे हैं ताकि आग लगाने वालों तक पहुंचा जा सके. लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना ने गोलमुरी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं साईं मोटर्स के संचालक हरचरण सिंह ( राजा ) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि “CAR में आग लग नहीं रही है, बल्कि लगाई जा रही है। मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है।” उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिस कार में आग लगी थी, उसमें बैटरी तक नहीं थी। शुक्रवार को जली दोनों कारों से भी बैटरी पहले ही निकाल ली गई थी। ऐसे में अचानक आग लगने की घटना कई सवाल खड़े कर रही है। आगे हरचरण सिंह (राजा) के मुताबिक दो दिनों के भीतर हुई आगलगी की घटनाओं में करीब 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

वहीं श्री साइन मोटर्स के मालिक हरचरण सिंह ( राजा ) ने बताया कि सेकेंड हैंड कारों से चोरी की आशंका को देखते हुए बैटरी निकालकर अलग रखी जाती है इसके बावजूद लगातार दो दिनों में आगजनी की घटना होने का मतलब है कहीं ना कहीं यह किसी साजिश का इशारा कर रही है

आपको बताते चले की कार के मालिक हरचरण सिंह ( राजा ) विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और नित्य निरंतर जनहित में कार्य करते ही रहते हैं और कुछ दिनों पहले ही उनके द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। और कहीं ना कहीं किसी साजिश का इशारा कर रही है यह लगातार हुई घटना।

इस घटना पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी भरत सिंह ने गोलमुरी पुलिस से इस घटना की गहनता से जांच करने का अनुरोध किया है।

डॉक्टर के अपहरण कोशिश, हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डॉक्टर के अपहरण कोशिश, हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जमशेदपुर/गोलमुरी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दोनों अभियुक्तों के साथ पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली भी बरामद किया

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी चौक के पास मंगलवार देर शाम अपराधियों ने डॉ आर प्रधान के अपहरण का प्रयास किया. हालांकि, डॉ प्रधान द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे और दोनो अपराधियों को धर दबोचा. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो को थाने ले गई जहां दोनो ने पूछताछ की गई।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक सिंह और रवि शंकर सिंह रिश्ते में ममेरे भाई लगते है और बेगूसराय में रहते है. दोनो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया है. दोनो 27 दिसंबर को ही जमशेदपुर आए थे।

एसएसपी ने आगे मावले पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पहले तो दोनो ने पुलिस को काफी गुमराह किया पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अशोक ने पुलिस को बताया कि गूगल पर डॉ प्रधान सर्च कर उनकी जानकारी हासिल की थी. इसके बाद डॉ प्रधान का अपहरण कर फिरौती मांगने का प्लान बनाया था. दो दिनों तक रेकी भी की थी. मंगलवार को अपहरण करने ही वाले थे कि उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसी दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. एसएसपी ने बताया कि अशोक परसुडीह थाना से अवैध शराब बेचने के मामले में और रविशंकर मोकामा से डकैती के मामले में जेल जा चुका है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started