मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास हुई फायरिंग में घायल पुलिस के जवान की भी मौत।

मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास हुई फायरिंग में घायल पुलिस के जवान की भी मौत।

मानगो में अपराधियों का तांडव, अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक और एक सिपाही की मौत।

देखते ही देखते गोलीयों की आवाज से थर्रा उठा पुरा क्षेत्र।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास हुई फायरिंग में घायल पुलिस के जवान की भी मौत। आपको बताते चलें कि पुर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेता डाबर के भाई सज्जाद उर्फ टांगा को गोली मार दी थी। गोली मार कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने पहुंचे पुलिस के जवान रामदेव महतो पर भी बदमाशों ने गोली चलाई थी। रामदेव महतो के कंधे और पैर में गोली लगी थी। दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां सज्जाद उर्फ टांगा ने दोपहर में ही दम तोड़ दिया था और देर शाम तक पुलिस के जवान रामदेव महतो की भी मौत हो गई।

पुलिस के जवान रामदेव महतो

इस तरह मानगो में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। घटनास्थल के आसपास पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मौके से क्षेत्र के लोगों ने एक हत्यारे को पकड़ लिया था। उसे पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस इस हत्यारे से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी निकाल लिया है। सीसीटीवी फुटेज में हत्यारे घटना को अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं। सज्जाद उर्फ टांगा अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से चेपा पुल की तरफ से मानगो चौक की तरफ जा रहा था। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बुलेट को टक्कर मारी। इस पर सज्जाद उर्फ टांगा गिर गया और उसने भागने की कोशिश की। भागते हुए वह शाहा आकाश अपार्टमेंट के सामने पहुंचा था। तभी बदमाश बाइक से वहां पहुंच गए। एक बदमाश पैदल ही सज्जाद उर्फ टांगा का पीछा कर रहा था। यहां बदमाशों ने उसको गोली मारी। वह गिर गया और फिर उठकर भागा। तभी एक बदमाश ने फिर उसको गोली मारी और उसके बाद वह गिर गया। बदमाश वहां से भागने लगे। तभी लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। एक अन्य बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस का जवान रामदयाल महतो पीछा कर रहा था। तभी बदमाश ने उस पर भी फायरिंग कर दी थी.

वहीं घायल जवान को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था परन्तु घायल जवान ने भी शाम को इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया।

पुलिस की रेड करने से पहले ही सभी जुआरी मौके से फरार।

पुलिस की रेड करने से पहले ही सभी जुआरी मौके से फरार।

सरायकेलाआदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जुआ के धंधेबाजो ने शाम ढलते आरआईटी रायडीह बस्ती में शुरू किया जुआ का खेल,  पुलिस ने अड्डा किया ध्वस्त

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायडीह बस्ती में जुआ के धंधेबाजो ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देने का काम कर रहे हैं.शुक्रवार शाम ढलते ही एक बार फिर अवैध जुआ का खेल शुरू किया, जहां अपराधी किस्म के युवकों के जमावड़े के बीच हजारों के दांव धड़ल्ले से लगाए जा रहे थे।

आपको बताते चलें कि आरआइटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती में शुक्रवार रात पुलिस ने एसपी विमल कुमार के निर्देश पर जुआ के अड्डे पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही मौके से जुआरी फरार हो गये, वहीं दुसरी ओर पुलिस मौके पर बने अस्थायी जुआ अड्डे को ध्वस्त करते हुए कुर्सी, जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश आदि बरामद किया। वहीं जुआ संचालक के संबंध में जानकारी लेकर उसपर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार रायडीह बस्ती रेलवे लाईन के किनारे सरकारी जमीन को घेरकर कुछ असमाजिक तत्व वहां अवैध निर्माण कराया, फिर वहीं जुआ का धंधा शुरू कराया गया। यहां पर शहर के विभिन्न कोनो से जुआरी पहुंचकर जुआ में दांव लगा रहे थे। बस्ती में जब असमाजिक तत्वों की दबिश बढ़ने लगी तो स्थानीय लोगो ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की। लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में ढ़िलाई बरतती रही। जब इस मामले की जानकारी मीडियाकर्मियों को हुई तो कैमरे के साथ मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने देखा कि बड़े पैमाने पर यहां जुआ संचालित हो रहा है। जिसके बाद मामले की जानकारी सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ0 बिमल कुमार को दी गयी। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय थाना को कड़ी फटकार लगाते हुए अविलंब इसपर कार्रवाई के निर्देश दिये। जिसके बाद मौके पर आरआइटी थाना के पुलिस पदाधिकारी रामजतन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। लेकिन पुलिस को देखते सभी जुआरी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने इस जुआ के अड्डे को ध्वस्त कर दिया है। वहीं जुआ खेलवानेवाले मुख्य सरगना के नाम की जांच कर रही है। इधर थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि थाना क्षेत्र में सक्रिय कुछ असमाजिक तत्व अपने संरक्षण में जुआ का धंधा संचालित कर रहे है जिनका सत्यापन कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वन भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत।

वन भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत।

सरायकेला/गम्हरिया

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत में वन भूमि को लेकर उपजे विवाद में मारपीट मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में लिखित शिकायत की है।

वहीं लिखित शिकायत में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन डेविड ने बताया कि जबरन मारपीट संबंधित वीडियो वायरल कर विपक्षी दलों द्वारा बदनाम करने की साजिश की गई है,इन्होंने बताया कि उक्त मामले में जोगिंदर पासवान द्वारा नीतू देवी नामक महिला के साथ छेड़खानी किए जाने संबंधित मामला सामने आने के बाद यह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया, जिसके बाद इन पर प्रहार किया गया, इस बीच अपने बचाव में इन्होंने भी प्रहार किया है, लेकिन पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर जबरन छवि धूमिल किया जा रहा है. मामले को लेकर नीतू देवी द्वारा गम्हरिया थाने में लिखित शिकायत की गई है, जिसके माध्यम से बताया गया है कि जोगिंदर पासवान नामक व्यक्ति पुलिस का वर्दी पहन कर लोगों पर जबरन धौस दिखता है और लोगों को परेशान करने का काम करता है, मामले को लेकर महिला समेत स्थानीय लोगों द्वारा उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

वहीं इस मारपीट मामले को लेकर जोगिंदर पासवान ने भी गम्हरिया थाने में भाजपा नेता चंदन डेविड, सावन समेत अन्य के खिलाफ शिकायत की है. शिकायत में जोगिंदर पासवान द्वारा बताया गया कि दो दिन पूर्व वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण निर्माण को तोड़ा गया था, इस बीच जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसमें इनके भाई के साथ मारपीट की गई, बीच -बचाव करने के दौरान इन पर भी प्रहार किया गया है। वहीं इस पुरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी गई है।

शराब दुकानों में खुलेआम होती है MRP से अधिक पैसे के वसुली।

शराब दुकानों में खुलेआम होती है MRP से अधिक पैसे के वसुली।

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला खरसावां जिले के सभी शराब दुकानों में शराब की बोतल पर लिखी हुई एमआरपी से अधिक पैसा की वसूली की खबरें लगातार मील रही है। जबकि सरकार के आदेशानुसार एमआरपी से एक पैसा भी ज्यादा नहीं लेना है।

ग्राहकों के माने तो दुकानदारों के द्वारा प्रत्येक बोतल पर₹20 से ₹50 तक एमआरपी से अधिक पैसा लिया जा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि इसका विरोध करने या अधिक पैसा नहीं देने पर दुकान में उपस्थित सेल्समेन उल्टी सीधी बात करने पर उतारू हो जाते हैं, शराब देने से इनकार करते हैं। इतना ही नहीं सेल्समैन का कहना है की जो अधिक मूल्य लिया जाता है, उसे नीचे से लेकर ऊपर तक के कर्मचारियों और पदाधिकारी के बीच वितरण किया जाता है। इसलिए आपको जहां शिकायत करना है कर दीजिए मेरा कुछ होने वाला नहीं है।

वहीं सरायकेला खरसावां के उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा का कहना है कि सरकारी आदेश अनुसार किसी भी ग्राहक को एमआरपी से अधिक एक पैसा नहीं देना है। अगर कोई भी सेल्समेन अधिक पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत जिला में करें। उन्होंने कहा जिस दुकान के सेल्समैन के खिलाफ शिकायत मिलेगी। उसके खिलाफ विभागीय नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ साथ जिले के लगभग सभी दुकानों के आसपास शराबियों के द्वारा खुले आम शराब पिया जाता है, जिससे वहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। कुछ शराबी के द्वारा राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। इसके बावजूद भी स्थानीय प्रशासन खामोश है। स्थानीय लोगों के माने तो दुकान के सेल्समेन और स्थानीय पुलिस प्रशासन के मिली भगत से ही दुकान के पास शराबियों का जमावड़ा होता है।

वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह को असमाजिक तत्वों ने दी जान से मारने की धमकी,, प्राथमिक दर्ज जांच में जुटी पुलिस

वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह को असमाजिक तत्वों ने दी जान से मारने की धमकी,, प्राथमिक दर्ज

जिले में पत्रकार सुरक्षित नहीं, उपायुक्त से न्याय की लगाइ गुहार।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दिनांक 05 दिसंबर मंगलवार को सिनी मोड़ और दुगनी के बिच स्थिति होटल शितल छाया में खाना खाने के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सह प्रेस क्लब ओफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह के साथ कुछ असमाजिक तत्वों ने गाली गलौज करने लगे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी.जिस पर भरत सिंह ने सरायकेला थाने में लिखित सीकायत की है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 5 दिसंबर को भरत सिंह खाना खाने के लिए सिनी मोड़ और दुगनी के बिच स्थिति होटल शितल छाया में गए वहीं खाना खाने के दौरान भरत सिंह के बगल में बैठ चार पांच की संख्या में कुछ असमाजिक तत्वों ने भरत सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे और गंदी गालीयां देने लगे और साथ ही यह भी कहने लगे कि तुम साला बिहारी लोग बाहर से आकर यहां पर काम करता है तुमको जान से मार देंगे इतना कहने के बाद उन बदमाशों ने भारत सिंह पर हमला बोल दिया यह पूरा मामला देख आनंन फानन में होटल संचालक ने आकर भारत सिंह को बचाया. वहीं इसके बाद बदमाश लोग अपने सफेद रंग की 800 कर में बैठकर वहां से चले गए।

अनुमान यह लगाया जा रहा है कि अगर होटल संचालक बीच बचाव करने नहीं आता तो शायद भारत सिंह के साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती थी।

वहीं घटना से आहत हो चुके भारत सिंह तुरंत सरायकेला उपयुक्त को पूरी घटना से अवगत कराया और सरायकेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। इस पुरी घटना में भरत सिंह के साथ पत्रकार लाल बहादुर शास्त्री भी रहे मौजूद।

बंद रेलवे क्वार्टर के समीप झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।

बंद रेलवे क्वार्टर के समीप झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शुक्रवार 17 नवंबर को बंद रेलवे क्वार्टर के समीप झाड़ियों से अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है.अज्ञात शव के बरामद होने से इलाके में दहशत का माहौल है. यह घटना आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित बंद रेलवे क्वाटर स्थित झाड़ियों के पास की है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गौरतलब है कि यह क्वार्टर कई दिनों से खाली था. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है. शव को देख कर यह प्रतीत हो रहा है कि किसी ने धार धार हथियार से गला में रेता गया है

इस घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा समेत शस्त्र बल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने बताया है कि शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि युवक को धार धार हथियार से बार बार शरीर पे वार कर घटना को अंजाम दिया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक का नाम-पता के विषय में जानकारी नहीं मिली है।

चक्रधरपुर में पुलिस ने पशु तस्करी मामले का किया भंडाफोड़।

चक्रधरपुर में पुलिस ने पशु तस्करी मामले का किया भंडाफोड़।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर पुलिस ने 36 गोवंश पशुओं को किया जब्त।

गोवंशीय पशु की तस्करी झारखंड में पूरी तरह प्रतिबंध है.लेकिन लगातार पशु की तस्करी हो रही है. इसी बीच चक्रधरपुर पुलिस एक बार फिर पशु तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया है.पुलिस ने 36 गोवंशीय पशु जब्त किया है. जब कि पशु तस्कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार गुप्त सूचना मिली थी कि 5-6 पशु तस्कर पशु लेकर जा रहे हैं. इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम बनाकर चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के पदमपुर के पास से लगभग 36 से अधिक पशुओं को बरामद किया. मौके पर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से पशु तस्कर फरार होने में सफल रहे. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आपको बताते चलें कि पूर्व में चक्रधरपुर पुलिस ने 102 पशु के साथ कई लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा था. बाद में पुलिस सभी पशु को चक्रधरपुर के किसानों के बीच आधार कार्ड लेकर पकड़े गए पशुको निःशुल्क दे दिया था. इसके बाद गुरुवार की रात फिर चक्रधरपुर पुलिस ने पशु पकड़ा तो चक्रधरपुर में आग की तरह यह बात फैल गयी. जिस कारण से विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आधार कार्ड लेकर चक्रधरपुर थाना पशु लेने पहुंच गए हैं

राजू कुम्हार बना अबैध लॉटरी का नया किंगपिंग।

राजू कुम्हार बना अबैध लॉटरी का नया किंगपिंग।

सरायकेला/चांडिल

अवैध लॉटरी का कारोबार पुलिसिंग को दे रहा खुली चुनौती

इन दिनों चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध लॉटरी का गोरखधंधा एकबार फिर से फल-फूल रहा है। अवैध लॉटरी के कारोबारी भोले-भाले लोगों को अमीर बनने का लालच देकर इस अवैध खेल में फंसाकर उन्हें बर्बाद कर रहें हैं। चांडिल, चौका, नीमडीह के रघुनाथपुर में कई लोग लॉटरी के इस अवैध खेल में अपनी कमाई गंवा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चांडिल का रहने वाला राजू कुम्हार इस अबैध सिंगल लॉटरी का नया किंगपिंग है। जो जमशेदपुर के लॉटरी माफियाओ के साथ साठगांठ कर चांडिल, चौका और रघुनाथपुर में अबैध लॉटरी बेच रहा है औऱ कारोबार के बाद ऑनलाइन माध्यम से ट्रांजेक्शन कर रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह में 30 लाख रुपये का लॉटरी का अबैध कारोबार चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह का अबैध लॉटरी एक साथ ट्रेन ओर बस के माध्यम से चांडिल तक पहुंच रहा है। हालांकि अबैध लॉटरी का खेल फिर से एक बार चांडिल क्षेत्र में शुरू कर लॉटरी का नया किंगपिंग राजू कुम्हार पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है।

एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर तिन महिलाओं के साथ की मारपीट।

एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर तिन महिलाओं के साथ की मारपीट।

जमशेदपुर

एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ की मारपीट करने का मामला सामने आया है.जहां पर जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में जमीन विवाद में दबंगों ने तीन महिलाओं मोनिका एक्का, जयंती एक्का और निकिता एक्का को मारपीट कर जख्मी कर दिया. तीनों घायल महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां इमरजेंसी में इनका इलाज चल रहा है।

वहीं घटना के संबंध में मोनिका एक्का ने बताया कि अपनी जमीन पर खेती करती चली आ रही हैं. अब इस पर दबंग लोग कब्जा करना चाहते हैं और खेती करने से रोकते हैं. इस मामले की शिकायत एमजीएम थाना पुलिस से कुछ दिन पहले की गयी थी. एसएसपी ऑफिस जाकर भी शिकायत की गयी थी. लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. बुधवार को दबंग उनके घर पर चढ़ आए और गाली गलौज कर घर में घुसकर तीनों महिलाओं के साथ मारपीट की।

वहीं इस मामले पर तीनों महिलाओं का कहना है की पुलिस इस मामले में उनकी मदद करे वरना दबंग उनके खेत कब्जा कर लेंगे।

1000 हजार किलो जावा महुआ और 25 लीटर शराब बरामद,फरार भट्टी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

1000 हजार किलो जावा महुआ और 25 लीटर शराब बरामद,फरार भट्टी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सरायकेला-खरसावां

फिर अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई जंहा उत्पाद अधीक्षक सरायकेला के निर्देशानुसार उत्पाद दल, जिला सशस्त्र बल और खरसावां थाना के साथ रविवार की सुबह अवैध महुआ शराब चुलाई के विरुद्ध संयुक्त रूप से छापामारी की गई. इसमें खरसावां थानांतर्गत ग्राम कातीडिरी, रीडिंगदा, और धातकीडीह में छापेमारी की गई।

वहीं छापेमारी कर गांव में संचालित अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया. उत्पाद विभाग की छापामारी में तीनों गांव से करीब  1000 किलोग्राम जावा महुआ तथा 25 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है. छापेमारी के दौरान भट्टी संचालक फरार हो गए. उनके विरुद्ध उत्पाद विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कपाली में हत्यारों ने युवक को मारी गोली इलाज के दौरान युवक की मौत।

कपाली में हत्यारों ने युवक को मारी गोली इलाज के दौरान युवक की मौत।

सरायकेला/कपाली

सरायकेला एसपी जांच करने पहुंचे आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार की शाम सरायकेला खरसावां जिले के कपाली में अपराधियों ने अलबेला गार्डन के समीप 35 वर्षीय रागिब नामक युवक को गोली मार दी जिसे पहले एमजीएम ले जाया गया उसके बाद उसे टीएमच रेफर कर दिया गया, मगर युवक ने दम तोड़ दिया।

वहीं युवक की हत्या मामले की जांच करने पहुंचे एसपी डॉ विमल कुमार को लोगों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा. जहां लोगों ने एसपी को ओपी में ही घेर लिया. लोग हत्यारों को जल्द गिरफ्तर करने की मांग कर रहे हैं. आक्रोशित लोग ओपी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. हालांकि एसपी ने दावा किया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे, पुलिस अपना काम कर रही है बावजूद इसके लोग ओपी के बाहर जमे हुए हैं।

इधर लोगों के आक्रोश को देखते हुए चांडिल से पुलिस बुलाई गई है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक बिहार का रहने वाला था और वह किसी काम से कपाली अपने घर आया था. शनिवार को ही वह आया था और वह दो लोगों के झगड़े को छुड़ाने के चक्कर में अपराधियों की गोली का शिकार हो गया।

चक्रधरपुर डिवीजन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

चक्रधरपुर डिवीजन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

चक्रधरपुर/पश्चिमी सिंहभूम

जैसा कि सभी को पता है की सौगात मित्रा (वाणिज्य मंडल प्रबंधक) पर पहले से ही वाटर वेंडिंग मशीन को लेकर आरोप लगे है और कोर्ट के द्वारा नोटिस भेजा गया है।

साथ ही वाटर वेंडिंग मशीन का नया टेंडर एपेक्स टेक्नोलॉजी सिलीगुड़ी को फर्जी दस्तावेज ईमेल पर मंगवा कर आवंटित कर दिया गया था जिसमे मुख्य रूप से सबके चहीते श्री मनीष कुमार पाठक (वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक) जो की वर्तमान में सेक्रेटरी टू जनरल मैनेजर गार्डन रिच कोलकाता के पद पर कार्यरत है साथ ही सौगात मित्रा (वाणिज्य मंडल प्रबंधक) लेफ्टिनेंट अश्विनी कुमार मिश्रा (सहायक वाणिज्य मंडल प्रबंधक), रविंद्र किशोर और विवेक कुमार वर्मा (चीफ कमर्शियल क्लर्क) टेंडर सेल की मदद से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है।

साथ ही टेंडर फर्जी पेपर जांच में पाने के बाद इसे आईआरसीटीसी जीजीएम के द्वारा टर्मिनेट कर दिया गया परंतु आज तक चक्रधरपुर डिवीजन में टाटानगर चक्रधरपुर और झारसुगुड़ा में धड़ल्ले से वाटर वेंडिंग मशीन चल रहा है ये इस बात का सबूत हैं कि भ्रष्टाचार किस सीमा पर है।

वहीं इस मामले को लेकर विकास गुप्ता ने निवेदन करते हुए कहा हैं कि इस गंभीर मामले में उच्च स्तरीय जांच हो और जो भी घोटाला टेंडर में हुआ है और इसमें जिनकी भी संलिप्ता है उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कारवाई हो जैसा की विजिलेंस अवेयरनेस वीक चल रहा और इतना बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है चक्रधरपुर डिवीजन के लिए।

Design a site like this with WordPress.com
Get started