लोहा चोरी करते दो चोर पकड़ाए

लोहा चोरी करते दो चोर पकड़ाए

झारखण्ड/बेरमो

बेरमो पुलिस को मिली एक और सफलता बेरमो पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण करने के लिए अग्रसर है तथा अपराध नियंत्रण करने के लिए अनेकों हाथ खंडे अपना रहे हैं और सफलता भी हासिल कर रही है इसी क्रम में झारखंड बेरमो कटहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सीपीसी प्लांट में दो चोर चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।

उसी वक्त पुलिस ने सतर्कता पूर्वक दोनों चोरों को लोहा चोरी करते हुए पकड़ा लिया पुलिस ने दोनों चोरों के साथ साथ गैस कटर सहित भारी मात्रा में लोहा काटने का मशीन वगैरा भी बरामद किया है वहीं इस संदर्भ में पुलिस द्वारा कांड संख्या 78,2024 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है जिसकी जानकारी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने प्रेस को दिया।

पत्रकार बने रंगदार

पत्रकार बने रंगदार

सरायकेला खरसावां

सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत कांड्रा निवासी इंडिया न्यूज वायरल के पत्रकार बिपिन वार्ष्णेय के साथ ही गम्हरिया आदित्यपुर क्षेत्र के दो पत्रकार जिसमें एक संतोष कुमार उर्फ चुटैया धारी और एक अन्य पत्रकारों द्वारा मिलकर ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है, जो पत्रकारिता के नाम पर एक धब्बा बन गया है जानकार सूत्रों के द्वारा जानकारी मिली है कि बांधा झुरिया के निकट बस्ती निवासी एक गरीब महिला पूर्णिमा तांती चार बच्चे की मां सात महीने की गर्भ गिराना चाहती थी,जिस बात को लेकर उसने कांड्रा पंचायत सहिया जयंती सेन से और जेएसपीएल कर्मचारी सोमा प्रमाणिक से संपर्क साधा लेकिन सात महीने की गर्भ पात से महिला को क्षति पहुंचने की आशंका से सोमा ने वैसा करने से मना कर दिया और उसने पूर्णिमा को यह बताया की ऐसा करने से उसके जीवन को खतरा पहुंच सकता है,उसकी जान भी जा सकती है,और गर्भ पात एक कानूनन जुर्म है,उन्होंने सलाह दिया की तुम उस बच्चे को जन्म दो और कहा कि वैसे भी लोग है जो बच्चे के लिए तरसते हैं और बच्चा एडॉप्ट करना चाहते है.

एक बार यह कॉल रिकॉर्डिंग सुने

अब आप मामले की गंभीरता को पढ़िए

वहीं जेएसपीएल कर्मचारी सोमा प्रमाणिक की बचपन की एक सहेली सुदीप्ता दत्ता जो कदमा जमशेदपुर में रहती थी, शादी के बाद बीस सालों से वे बच्चे के लिए तरस रही थी,जिसकी ससुराल भिलाई पहाड़ी में थी,सोमा ने उससे बात कर इस गर्भवती महिला के बारे में बताया तो सुदीप्ता ने बच्चे को गोद लेना सहर्ष स्वीकार कर लिया,28/05/2024 को बच्चे का जन्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में हुआ लेकिन सहिया के ना समझी से स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का आधार कार्ड यानी पूर्णिमा तांती और सुदीप्ता दत्ता का दिया गया था लेकिन क्रमांक संख्या में सुदीप्ता का नाम चढ़ाया गया,यही गलती सहिया के द्वारा कम जानकारी के कारण हो गया इनके द्वारा यह समझ लिया गया की बच्चे को सुदीप्ता ले जायेगी जिसका की लिखा पढ़ी भी हो गया है कोर्ट में सत्यापन के द्वारा तो सुदीप्ता का ही नाम लिखाया जायेगा तो जन्म प्रमाण पत्र बनने में दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा ,जिला परिषद पिंकी मंडल के साथ भी पूर्व में ही पांच लोगों के समक्ष एक कागजात पर एडॉप्ट करने की बात हुई है लेकिन सहिया के सुझबुझ की कमी से ही इस तरह की गलती हो गई है,जिसको पत्रकार सब कमजोरी समझ कर ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी वसूली की योजना को कामयाब कर दिया.

उन सभी की कॉल रिकॉर्डिंग में सब कुछ साफ है.ढाई लाख रु की मांग कर रहे है जिसके चलते आत्म हत्या तक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी यह है पत्रकारों का काला कारनामा जिसमे दो कांड्रा के पत्रकार जो कांड्रा थाना के बहुत करीबी माने जाते हैं, इन लोगों का काम ही लोगों को गुमराह करना है,एक ने कांड्रा लेम्पस को कमीशन खोरी कर के ताला बंदी करवा दिया और रू कमाने के लिए पत्रकारिता को सबसे अच्छा धंधा समझ कर अख्तियार कर लिया इन दोनों पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी से रू वसूली के मामले में कानूनी करवाई कर इन लोगों की पत्रकारिता को काली सूची में डालकर प्रशासनिक कारवाई कर दिया जाना चाहिए इनके अलावा एक और पत्रकार हैं जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है इनकी भी थाना में बहुत पहुंच है,इतना ही नहीं इन सभी का स्क्रैप व्यवसाय से,अवैध बालू माफियाओं से,अपराधियों से अच्छा सांठ गांठ है,इनकी नजर में पत्रकारिता रूपया कमाने की मशीन है,पत्रकारिता में इन सभी भ्रष्ट पत्रकारों के चलते ही शराब दुकानों में मूल्य से ज्यादा रुपए की वसूली की जाती है,राशन दुकानों में राशन काट कर दी जाती है,गांजा की बिक्री खुले आम होती है

नियम को ताक पर रख धड़ल्ले से नदियों से बालू का अवैध खनन कर रहे माफिया

नियम को ताक पर रख धड़ल्ले से नदियों से बालू का अवैध खनन कर रहे माफिया

खूब फल-फूल रहा है अवैध तरीके से बालू खनन और बिक्री का धंधा

नियम को ताक पर रख धड़ल्ले से नदियों से बालू का अवैध खनन कर रहे माफिया

सरायकेला/तिरुलडीह

जहाँ एक ओर जिला प्रशासन अवैध खनन के प्रति सख्त है, वहीं तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली नदियों में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन जोरों पर है। खनन माफियाओं के नेटवर्क के आगे प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। तिरुलडीह थाना क्षेत्र में नदियों से बालू के खनन पर रोक लगे रहने के बावजूद बालू माफियाओं द्वारा नियम को ताक पर रखकर खनन का अवैध धंधा लगातार जारी है। जिस वजह से इन दिनों अवैध खनन का कारोबार करने वाले लोग नदी के बालू को बेच कर मालामाल हो रहे हैं।ऐसे में नदी से अवैध बालू उठाव के कारण सरकार को भारी राजस्व की क्षती भी पहुंच रही है।

इसी कड़ी में शनिवार की तड़के सुबह खनन पदाधिकारी ने 20 लाख सीएफटी अवैध बालू को जप्त किया है यह खनन पदाधिकारी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित हो रही है,इतनी भारी संख्या में अवैध बालू का पकड़ा जाना यह वाकई में चौंकाने वाला खुलासा है और अगर खनन पदाधिकारी द्वारा इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रही तो ऐसा लगता है आने वाले समय में बालू माफियाओं का नामो निशान मिट जाएगा और आने वाले समय में माफिया द्वारा अवैध बालू के उठाओ से होने वाले राजस्व का नुक़सान पर भी रोक लगेगी

खनन पदाधिकारी

वहीं इस मामले पर थाना प्रभारी के मुताबिक अज्ञात पर केस दर्ज किया जा रहा है कहीं ऐसा तो नहीं कि मामले को रफा दफा करने की कोशिश किया जा रहा है अगर यह आलम राहा तो आचार संहिता कहां और प्रशासन कहां किस नियम का पालन किया जा रहा है, और जिले में आचार संहिता लगने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में अवैध बालू का पकड़ना यह वाकई में कई सवाल खड़े करता है।

पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार बालू लदे ओवर लोड ट्रक और ट्रैक्टर पकड़े जाने की कारर्वाई के बावजूद इस धंधे पर रोक नहीं लग पा रहा खुलेआम धंधा हो रहा है।

वहीं स्थानीय थाना बालू के अवैध खनन और धंधे को रोकने में विफल साबित हो रहा है। इधर लगातार अवैध कारोबारियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। वहीं क्षेत्र से संबंधित थाना प्रभारी जो अपराधिक गतिविधियों से संबंधी मामलों का जिम्मेदार पदाधीकारी होता है वह अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल साबित हो रहा है।

बता दें कि अगर प्रशासन कार्रवाई करती है तो बड़े मामले का खुलासा हो सकता है। इसमें कई बड़े सफेदपोश के भी नाम आ सकते हैं। पर मामला है प्रशासन कार्रवाई तो करें।

एक ही रात में हिरणपुर बाजार के 12 दुकानों में चोरी

एक ही रात में हिरणपुर बाजार के 12 दुकानों में चोरी

चोरी से आमलोगों में भय का माहौल व्याप्त

झारखण्ड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

हिरणपुर थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित हिरणपुर डेली मार्केट में बुधवार की रात चोरों ने एक रात में 12 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना सुबह मिलते ही थाना प्रभारी नवीन कुमार पुलिसबल के साथ पहुंचकर सभी दुकानों की जांच किया और दुकानदारों से जानकारी ली। दुकानदार जब गुरुवार सुबह दुकान खोलने के लिए दुकान पहुंचे तो दस दुकानों का ताला टूटा हुआ पाया यह देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। चोरों ने बाजार के एक नम्बर गली स्थित पांच व दो नम्बर गली में तीन दुकानें सहित कुल 12 दुकानों में चोरी कि घटना को अंजाम दिया। इसमे प्रदीप भगत के होटल कोरकेट टीन का दीवार काटकर करीब 13 हजार रुपये की चोरी की वहीं मंजीत दत्ता की किराना दुकान,उज्ज्वल शील की गोदाम , महावीर साहा की चावल दुकान,विकास साहा की किराना दुकान,विकास कुमार दास की गोदाम,यूनुस दर्जी की दुकान,संजय दे कि किराना दुकान,बीरबल साहा की सब्जी दुकान, राजेन्द्र साहा व रामप्रसाद की सब्जी दुकानों की ताला तोड़कर चोरी की घटना की गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अन्य दुकानों से ज्यादा राशि की चोरी नही हो पाई। इस चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है.बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा दुकानों की सुरक्षा को लेकर तीन नाइट गार्ड भी है इसके बावजूद चोरी की घटनाओं से लोग अचंभित है। पुलिस ने ड्यूटी कर रहे तीनो चौकीदार से भी थाना में पूछताछ किया.

बताते चले कि इन दिनों हिरणपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में काफी तेजी आई है बीते दिनों जयंत दत्ता की बन्द पड़े घर से लाखों की चोरी हो गई थी जो अभी तक इसका उद्भेदन नही हो पाया वहीं सितपहाडी स्थित लुत्फुल हक के क्रशर से पिस्टल की नोक पर 1.80 लाख की लूट हो गई इसके पूर्व डांगापाड़ा चौक निकट घर के बाहर खड़े एक ई रिक्शा की चोरी हो गई थी.

इस सम्बंध में एसडीपीओ डी एन आजाद से सम्पर्क करने पर बताया कि चोरी की घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है जल्द ही इसका उद्भेदन हो जाएगा।

समाचार लिखे जाने तक पीड़ित दुकानदारों द्वारा थाना में लिखित शिकायत नही किया गया है।

सुशासन बाबू के राज्य में किसानों के फसल को नष्ट कर मुआवजा दिए बिना किया जा रहा सड़क निर्माण

सुशासन बाबू के राज्य में किसानों के फसल को नष्ट कर मुआवजा दिए बिना किया जा रहा सड़क निर्माण

बिहार/पालीगंज/कोडरा रानीपुर


ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग पालीगंज प्रमंडल द्वारा दुर्गा स्थान बच्चन राम के घर से चंद्रवंशी नगर S-041 तक रानीपुर कोडरा जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। जिसमें बाईस ग्रामीण को मुआवजा नहीं मिला है। व्यक्ति विशेष के प्रभाव में जबरन सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुआवजा से वंचित लोगों में प्रेम कुमार,वकील सिंह,विशेश्वर कुमार, रामबली सिंह, अजय कुमार 1,अजय कुमार 2,सच्ची सिंह, भोला सिंह, कुलवंती देवी कविंद्र यादव नंद जी,कामेश्वर मिस्त्री दीनानाथ मिस्त्री कौशल कुमार सीताराम सिंह चंदू महतो धर्माचार्य महतो कालीचरण महतो राजीव रंजन कुमार धर्माचार्य महतो आदि शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संवेदक द्वारा व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने हेतु प्रशासन की मिली भगत से एग्रीमेंट के विपरीत स्थल का परिवर्तन किया जा रहा है।

तू मैं और करप्शन- जमकर खाओ- फाइल दबाओ नोटों की गड्डियां पाओ

तू मैं और करप्शन- जमकर खाओ- फाइल दबाओ नोटों की गड्डियां पाओ

गोंदिया

लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने के पूर्व ही शाब्दिक बाणों का खेला

चुनावी मौसम आया-शाब्दिक बाणों से माहौल गरमाया – जनता जनार्दन को चौंकाया-एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया

साथियों बात कर हम कई राज्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार की करें तो, पीएम ने कहा था तीन बुराइयों से लड़ना समय की मांग है, भ्रष्टाचार परिवारवाद और तुष्टीकरण। भ्रष्टाचार ने दीमक की तरह अर्थव्यवस्था को नोच लिया है। भ्रष्टाचार मुक्ति इसके खिलाफ जंग पीएम के जीवन का कमिटमेंट है। उन्होंने कहा मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा। इसपर मेरा मानना है कि तीन बुराइयों में सबसे खतरनाक बुराई भ्रष्टाचार है, क्योंकि यह देश के राजनीतिक, आर्थिक सामाजिक, पर्यावरण की लागत और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रभाव डालती है। मेरा मानना है कि उच्च स्तरपर भ्रष्टाचार पर आम जनता पर डायरेक्ट प्रभाव नहीं पड़ता। वह बड़े लोगों, रसूख रखने वाले नेताओं, उद्योगपतियों ब्यूरोक्रेसी के लेवल पर फर्क पड़ता है,जैसे महाराष्ट्र में 100 करोड़ वसूली मुद्दा, एमपी में अनेक ब्यूरोक्रेसी के घर पर छापा चपरासी से लेकर आईएएस तक करोड़ों की तादाद में बरामदगी, नियुक्तियों में भ्रष्टाचार मुद्दा, शिक्षक भर्ती घोटाला,एक राज्य में 40 परसेंट तो अभी दूसरे राज्य में 50 पर्सेंट ठेकेदारी मुद्दे का मामला इत्यादि अनेक ऐसे मामले देश के सामने हैं। परंतु आम जनता जनार्दन का काम पटवारी से लेकर वाया तहसील कार्यालय तक और एसडीओ से लेकर कलेक्टर ऑफिस तक यही उनका जीवन का अधिकतम हिस्सा निपट जाता है और इन्हीं चार पहियों पर आम आदमी का सामर्थ्य दीमक की तरह नोच लिया जाता है जिसका अनुभव मैंने अपने जीवन में कई बार किया है और मेरे पेशे के अनुसार कई बार आम जनता को पीड़ित होते हुए देखा है।

अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि तू मैं और करप्शन- जमकर खाओ- फाइल दबाओ नोटों की गड्डियां पाओ।लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने के पूर्व ही शाब्दिक बाणों का खेला!चुनावी मौसम आया-शाब्दिक बाणों से माहौल गरमाया – जनता जनार्दन को चौंकाया।

शराब बेचने वाले मालामाल पीने वाले बेहाल।

शराब बेचने वाले मालामाल पीने वाले बेहाल।

सरायकेला/आदित्यपुर

अधिकारी के हिदायत के बावजूद ग्राहक से अधिक पैसे वसूलने का मामला एक बार फिर से प्रकाश में आया है जहां पर शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक राशि ग्राहक से वसूला जा रहा है।

आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित टोयोटा शोरूम के समीप सरकारी शराब की दुकान में ग्राहक से शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक राशि ग्राहक से वसूला जा रहा है और इसका विरोध करने पर ग्राहक को दुकान से चले जाने को कहा जाता है।

आबकारी विभाग पदाधिकारी

ऐसा ही एक वाक्या वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह के साथ घटित हुआ है उन्होंने सरकारी शराब दुकान से शराब की बोतल खरीदी जिस पर दुकानदार ने उनसे शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से ₹30 अधिक लिया और इसका विरोध करने पर दुकानदार ने वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह को धमकाते हुए कहा कि दुकान से चले जाओ यहां शोर मत मचाओ और भी ग्राहक है उन्हें भी हमें शराब बेचनी है यहां भीड़ न लगाओ अन्यथा ठीक नहीं होगा।

ज्ञात हो कि पहले भी यह दुकान अधिक पैसे लेने के लिए चर्चा में आया था और उस वक्त संबंधित विभागीय पदाधिकारी ने दुकान संचालक को यह हिदायत दिया था कि दोबारा अधिक पैसे वसूलने की खबर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इसके बावजूद फिर से ग्राहक को लूटने में यह दुकानदार नहीं कतराते अब यहां प्रश्न यह उठता है कि यह दुकानदार किसके सहारे पर ग्राहक को लूटने का गंदा अपराध करते हैं और यह पैसा आखिर जाता कहां है कौन सफेद पोस है जो यह पैसे का रखरखाव करता है आखिर इस पैसे का हिस्सेदार कौन-कौन है किस-किस के जेब में ग्राहक को लूटा हुआ पैसा जाता है वह कौन-कौन है जो ग्राहक को लूट कर अपना आशियाना बनाते हैं।

वहीं अगर अनुमान लगाया जाए तो एक दिन में लगभग 200 शराब की बोतल बेची जाती है अगर दुकानदार एक बोतल पर ₹30 अधिक लेता है तो 1 दिन के ₹6000 होते हैं और महीने के 1,80000 रुपए होते हैं और यह सारा पैसा ग्राहक से लूटा जाता है।

नकली शराब के साथ दो मोटरसाइकिल जप्त।

नकली शराब के साथ दो मोटरसाइकिल जप्त।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला उत्पाद अधीक्षक द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कामयाबी भी हासिल कर रही है.इसी कड़ी में उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांझोर गांव में शनिवार की रात राजनगर थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नकली शराब के साथ दो मोटरसाइकिल जब्त किया हैं। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहे, जिनके खिलाफ फरार अभियोजन दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान घटनास्थल से विभाग ने कुल 153 लीटर अवैध विदेशी शराब किंग्स गोल्ड, गोवा किक दो मोटरसाइकिल बरामद किया है. बताया जा रहा है कि मकर संक्रांति और टुसू के मद्देनजर शराब माफ़ियायों द्वारा नकली शराब खपाने की योजना है इसको लेकर विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है

पशुघन चोर ने पार्टी का बैनर नेमप्लेट लगाकर पुलिस से बचते हैं।

पशुघन चोर ने पार्टी का बैनर नेमप्लेट लगाकर पुलिस से बचते हैं।

सरायकेला/चांडिल

इचागढ के युवा नेता आकाश महतो ने पुलिस से शिकायत की पार्टी के बैनर नेमप्लेट लगातार पशुघन चोर सक्रीय है।चांडिल अनुमंडल के अधीन चोर पुलिस से बचने के लिए राजनीतिक पार्टी का झंडे का इस्तेमाल करते हैं।इस तरह की मामले का उजागर युवा नेता आकाश महतो के प्रयास से हुआ।चोर किसी भी पोलटिकल पार्टी का वाहन में नेम प्लेट लगाकर पशुघन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है, पुलिस से की गई शिकायत

भाजपा युवा मोर्चा के नेता आकाश महतो ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में बकरी चोरी करने वाले चोरों का एक गिरोह सक्रिय है जो गाड़ी में किसी राजनीति दल का फर्जी तरीका से बोर्ड लगा कर इस तरह के काम को अंजाम देते हैं ताकि पुलिस और जनता के आंख में धूल झोंक सके।

आज इसी तरह बकरी चोरों के एक गिरोह का पीछा कुछ युवकों द्वारा किया गया लेकिन वे भागने में सफल रहे

बताया जाता है कि ये लोग एक मारुति वैन का उपयोग करता है तथा विभिन्न डिजाइन का अलग अलग गाड़ी में नेम प्लेट लगा कर इस घटना को अंजाम देता है।

दिन के उजाले में धड़ल्ले से हो रही है अवैध बालू की कालाबाजारी।

दिन के उजाले में धड़ल्ले से हो रही है अवैध बालू की कालाबाजारी।

सरायकेलाआदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिले में आवेध बालू की कालाबाजारी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन न जाने कितने हाथखंडे अपना रही है और न जाने कितने अभियान चला रही है लेकिन हर अभियान में पुलिस प्रशासन नाकामयाब नजर आ रही है।

जिले में अवैध बालू के उठाव से लाखों रूपए राजस्व का नुकसान होता है और इन सभी को नजरअंदाज करते हुए बालू माफिया दिन के उजाले में धड़ल्ले से बालू की कालाबाजारी करते नजर आ रहे हैं।

आपको बताते चलें कि यह मामला लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र का है जहां दिन के उजाले में ही अवैध बालू की कालाबाजारी दिन की जा रही है

मौजूदा तस्वीर आदित्यपुर थाना क्षेत्र का है जहां दिन के उजाले में ही नदी से बालू का उठाव कर प्लास्टिक के बोरे में भर भर कर इकट्ठा करके रखा जा रहा है.इतना ही नहीं चलनी से बालू को चाल कर मोटे और पतले बालू को अलग-अलग करके नदी किनारे रखा जा रहा है।

और यह मौजूदा तस्वीर पुलिस प्रशासन को खास कर स्थानीय थाना को मुंह चिढ़ाने का काम कर रही है।

आगर जिले की एसपी चाहे तो कौन सा ऐसा अवैध धंधा है जिसे बंद नहीं कराया जा सकता या ठप नहीं कराया जा सकता. इसके बावजूद भी दिन के उजाले अवैद बालू का उठाव जारी है

किसके संरक्षण में है बालू माफिया

यह सवाल अब भी बना हुआ है कि यह बालू माफियाओं का सरगना कौन है और कौन इन्हें संरक्षण दे रहा है। किसके संरक्षण से यह बालू माफियायों का मनोबल बढ़ा हुआ है बालू माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि दिन के उजाले में ही बालू का अवैध कारोबार करने में नहीं चूक रहे हैं. कौन है वह सफेद पोस, कौन है इन कले बंजारीयों का सरगना

एक सवाल यह भी है कि प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही है या फिर स्थानीय थाना मौन क्यों है इन बालू माफियाओं पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं कर रही क्यों नहीं थम रहा अवैध बालू का कारोबार।

गहना साफ करने का झांसा देकर अपराधी ले भागे दस लाख के गहने।

गहना साफ करने का झांसा देकर अपराधी ले भागे दस लाख के गहने।

जमशेदपुर/मानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

अपराध हो गया है बेकाबु लोग रहे जागरूक -विकास सिंह

मानगो के रिपीट कॉलोनी के रहने वाले अखिलेश कुमार सिंह के घर दोपहर के समय दो शातिर अपराधी आए और अखिलेश सिंह की बेटी ब्यूटी सिंह के लगभग दस लाख रुपए के सोने के गहने लेकर चंपत हो गए। अखिलेश सिंह घर में नहीं थे । घर में उनकी पत्नी उनकी नव विवाहित बेटी ब्यूटी सिंह अकेले थी । मां की तबीयत खराब होने के कारण मां छठ के ऊपर धूप सेख रही थी । लगभग 12:00 बजे दो व्यक्ति अखिलेश कुमार सिंह के घर आकर दरवाजा खटखटाया घर में मौजूद ब्यूटी सिंह के दरवाजा खोलने पर अपराधियों ने कहा कि वह पूजा के बर्तन साफ करने का काम करते हैं कोई बर्तन लाकर देने को कहा जिसे वह साफ करके दिखला सके ।

वहीं ब्यूटी सिंह ने पूजा करने वाला लोटा ला कर दिया जिसे अपराधियों ने अच्छी तरह साफ कर दिया इतने में छत में आराम कर रही बेटी की मां नीचे आ गई जो पायल पहनी हुई थी अपराधियों ने कहा कि हम पायल भी साफ करते हैं जिद करने पर ब्यूटी सिंह की मां ने उसे पायल दे दिया अपराधियों ने पायल को अच्छी तरह साफ कर दे दिया अंत में अपराधियों ने कहा कि हम सोने के गहने भी साफ करते हैं जिसे केवल पाउडर में डाला जाता है ब्रश का उपयोग वें नहीं करते हैं । ब्यूटी सिंह उनके झांसे में फंस गई और घर में रखा हुआ सारा गहना अपराधीयों को दे दिया । अपराधियों ने पाउडर भरे एक पैकेट में सारा गाना डालकर फ्रिज में दस मिनट के लिए रखने को कहा दस मिनट बाद जब ब्यूटी फ्रिज खोली तो पैकेट बदला हुआ था पाउडर में कुछ पत्थर के अलावा कुछ नहीं था गहना चोरी होता देख पूरा परिवार हतव्रत हो गया लोग समझ चुके थे कि वह भारी ठगी के शिकार हो गए हैं मामले की जानकारी स्थानीय एमजीएम थाने में दिया ।

सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह ब्यूटी सिंह के आवास जाकर मामले की जानकारी लिया और स्थानीय थाने में फोन कर मामले की जांच सीसीटीवी खंगाल कर करने को कहा । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की अपराध बेकाबु हो गया है लोगों को खुद होशियार और जागरूक रहने की आवश्यकता है ।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह के नेतृत्व में अवैध बालू की छापेमारी।

सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह के नेतृत्व में अवैध बालू की छापेमारी।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सड़क पर खुलेआम हो रहा है अवैध बालू का कारोबार।

एसडीएम पारुल सिंह आर आई टी थाना प्रभारी को शौ कोज कर रही है।

अवैध बालू उठाव पर सरायकेला जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए चलाया छापेमारी अभियान. एसडीएम पारुल सिंह और गम्हरिया सीओ गिरेन्द्र टूटी ने शनिवार की दोपहर जय प्रकाश उद्यान घाट पर हो रहे अवैध बालू उठाव के विरुद्ध कार्रवाई की. अधिकारियों ने छापेमारी कर 50 से अधिक बोरे में भरा अवैध बालू जब्त किया है. एसडीएम पारुल सिंह ने आदित्यपुर और आरआईटी थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू के कारोबार का खुलासा किया है।

जय प्रकाश उद्यान के बाद एसडीएम ने 32 नंबर छठ घाट के पास भी छापेमारी की. दोनों जगहों पर खरकई नदी के तट से बालू खनन कर भंडारण करने का खुलासा और अवैध बालू जब्त किया है. एसडीएम की औचक कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. बता दें कि क्षेत्र में खादी और खाकी की सांठगांठ से लगातार अवैध खनन और बालू भंडारण कर बिक्री की जा रही थी, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा।

वहीं अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह ने अवैध बालू भंडारण को सीज करने का निर्देश आरआईटी पुलिस को दी है। एसडीएम ने आदित्यपुर,आरआईटी और गम्हारिया थाना क्षेत्र के कई बालू घाटों पर छापेमारी की है। कांड्रा थाना क्षेत्र के मानिकुई में भी बालू के अवैध भंडारण को सीज करने का निर्देश दिया गया, वहीं बालू का अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर भी मिला है।इस छापेमारी अभियान में एसडीएम के साथ गम्हारिया सीओ गिरेंद्र टूटी तथा संबंधित थानों के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started